back to top
Thursday, March 19, 2026

बाबा साहब ने देश को संविधान के माध्यम से सबको समानता का अधिकार दिलाया – शारदा राठौर

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,14 अप्रैल(रूपेश देव)।  अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में आज पूर्व विधायक शारदा राठौर ने बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए शारदा राठौर ने कहा कि बाबा साहब ने देश को संविधान के माध्यम से सबको समानता का अधिकार दिलाया। जिससे ऊंच नीच व जात-पात जैसी कुरीतियां खत्म हुईं।

IMG 20240414 WA0295

  इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमारा देश एक शरीर है तो संविधान उसकी आत्मा है । इस संविधान में प्रत्येक नागरिक को बोलने की स्वतंत्रता, समानता का अधिकार, जाति धर्म लिंग के भेदभाव से मुक्ति, दलित व पिछड़ों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आरक्षण का अधिकार दिया है।
IMG 20240414 WA0285

वर्तमान में देश मे कुछ विघटनकारी शक्तियां देश को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। ऐसे मे सर्वजाति व सर्वसमाज के लोगों को देश की एकता, अखंडता व भाईचारे के लिए काम करना जरूरी है। तभी यह देश मजबूत होगा व तरक्की करेगा।

Read more

Local News