DEKHO NCR
फरीदाबाद,02 अप्रैल(रूपेश देव)। फरीदाबाद नगर निगम के तीन कर्मचारियों द्वारा बिना किसी ठोस कारणों के तीन व्यक्तियों द्वारा लगाई गई आपत्ति को रिवर्ट किये जाने पर इन कर्मचारियों पर 5-5 हजार रूपये का जुर्माना लगाकर उनके वेतन से काटने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त ए.मोना श्रीनिवास ने सभी क्षेत्रिय एवं कराधान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों के द्वारा ऑनलाईन/ऑफलाईन किये गये आब्जेक्शन्स का जल्द से जल्द निपटारा करें तथा बिना किसी कारण के किसी आब्जेक्शन को रिवर्ट न करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।