DEKHO NCR
फरीदाबाद,01 अप्रैल(रूपेश देव)। अपराध शाखा बॉर्डर प्रभारी जितेंद्र कुमार की टीम ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमित तथा अश्वनी का नाम शामिल है। आरोपी अमित फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी का रहने वाला है वहीं आरोपी अश्वनी पलवल के देवली गांव का निवासी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सट्टा खेलते हुए मौके से काबू कर लिया।
आरोपियो के कब्जे से 10,800/-रु नगद,1 लैपटॉप, 1 सेट टॉप बॉक्स तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुजेसर थाने में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियो ने पैसे के लालच में आकर सट्टा लगाने का काम कर रहे थे। आरोपी पहले छोटे- छोटे सट्टे लगाते थे। आरोपियो को पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है।


