back to top
Tuesday, October 21, 2025

भाजपा ताकत का दुरूपयोग कर वोट चोरी से बनाती है सरकार: जितेन्द्र बघेल

Share

वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान को लेकर कांग्रेस उतरी सडक़ों पर
फरीदाबाद, 2 अक्टूबर। वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान को लेकर आज कांग्रेस सडक़ों पर उतर गई। फरीदाबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम ओल्ड फरीदाबाद स्थित अग्रसेन भवन सैक्टर-19 में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के सभी कांग्रेस जनों ने शिरकत कर एक स्वर में भाजपा को उखाड़ फैंकने का आह्वान किया।

image editor output image1168417055 17594049372684354784933785198652

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव व प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेन्द्र बघेल ने शिरकत की। वहीं विशेष अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना मौजूद रहे। समस्त कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। कांग्रेसियों ने वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान को लेकर आज कांग्रेस द्वारा चलाए गए हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया। यह अभियान फरीदाबाद जिले के गांव-गांव व गली-गली चलाया जाएगा और अभियान के दौरान लोगों को कांग्रेस की नीतियों व कांग्रेस द्वारा किए गए विकास कार्यों तथा भाजपा की भ्रष्ट नीतियों को भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों का जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने बुक्के देकर, शॉल भेंटकर स्वागत किया।

img 20251002 wa0381380230355393111408


इस मौके पर फरीदाबाद के उन वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया जिन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी की सेवा में समर्पित कर दिया। जिनमें क्रमश: सरदार हरजीत सिंह सेवक, डा. एस.एल. शर्मा, प्रो. डा. एम.पी. सिंह, सेवाराम वर्मा, शगुन चंद जैन, राजेन्द्र चपराना, डा. एच.पी. माहौर, डा. आर.के. गोयल, डिप्टी पाराशर, सुरेन्द्र शर्मा, सरला भमोत्रा, स. गुरदेव सिंह शामिल रहे।

img 20251002 wa03827759910504268503504


राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र बघेल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा जात-पात व धर्म की राजनीति कर लोगों को भडक़ा कर भाईचारे को खराब करने का काम करती है और अपनी ताकत का दुरूपयोग कर वोट चोरी करके सरकार बनाती है। अब भाजपा की पोल खुल चुकी है लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा का कच्चा चि_ा खोलकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में भाजपा ने वोट चोरी का काम किया और हरियाणा में भी वोट चोरी करके सत्ता हथिया ली। जल्द ही हरियाणा चोरी की रिपोर्ट भी जनता के सामने खोल दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस जनों से आह्वान किया कि आपसी मतभेदों को भुलाकर कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे अगर कांग्रेस मजबूत होगी तभी सरकार आएगी और सभी को सम्मान मिलेगा। वहीं उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि संगठन बनना शुरू हो गया है जिलाध्यक्षों सहित प्रदेश अध्यक्ष व सीएलपी नेता की नियुक्ति भी हो चुकी है और अब जल्द प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर की कमेटियां भी जल्द बनाई जाएगी और उन्हीं लोगों को पद की जिम्मेदारी दी जाएगी जो कांगे्रस की बैठकों व कार्यक्रमों में भाग लेगें।

img 20251002 wa03801638036776281673173

अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगें। पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने भी कहा कि अब वक्त मन मुटाव का नहीं काम करने का है। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। इसको लेकर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से भी बातचीत कर संगठन को एकजुट करने व मजबूत करने पर जोर दिया।
कांग्रेसियों ने एकजुट होकर वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने श्री बघेल व कांग्रेस हाईकमान को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद जिला कांग्रेस के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभायेगा और हर जन विरोधी नीतियों को उठाने का काम करेगा।


इस अवसर पर फरीदाबाद जिले के जिला सह प्रभारी रोहताश बेदी, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा, मनोज अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल,अनिल शर्मा, राजेन्द्र चपराना, वरिष्ठ नेता जगत सिंह नागर, पूर्व लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रिन्कू चंदीला, विनोद कौशिक,जवाहर ठाकुर, वेदप्रकाश यादव, सुरेश बेनीवाल, महिला अध्यक्ष सुनीता फागना, सुन्दरलाल नेता जी, प्रेम यादव, शाहबुद्दीन खान, सीमा सितोरिया,अशोक रावल, डा. बाबू लाल रवि, संजय सोलंकी, सुमित भाटिया, योगेश तंवर, मेहरचंद, एनके शर्मा, डा. सौरभ शर्मा, अनुज शर्मा एडवोकेट, सुशांत गुप्ता, सरला भमोत्रा, शालिनी चोपड़ा, बेदी प्रधान, पम्मी मान, प्रताप शर्मा, विकास फागना बल्लभगढ़ वाले, ब्रह्म प्रकाश गोयल, राजेन्द्र चौहान, सोनू अहलावत, सागर कौशिक, रामप्रवेश, जुल्फीकार, महेश बैंसला सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read more

Local News