back to top
Friday, April 10, 2026
Home Blog Page 11

सामवेद के मंत्रों का गान करने से देवता प्रसन्न होते हैं और सुख समृद्धि की वर्षा होती है : विजय प्रताप

0

फरीदाबाद । राष्ट्र की सुख समृद्धि एवं शांति के लिए सवा लाख गायत्री महायज्ञ, गायत्री मंत्र जाप, ध्यान एवम योग साधना शिविर, भजन, सत्संग कार्यक्रम आर्य समाज, ओम योग संस्थान गाँव पाली में आयोजित किया गया। गायत्री महायज्ञ एवं सामवेद पारायण यज्ञ में वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने भाग लिया और यज्ञ के हवन कुंड एवं अग्नि देवता को नमन किया।

img 20251114 wa02721269238300817780309

इस मौके पर उन्होंने यज्ञ के ब्रह्मा पूज्य स्वामी देवव्रत सरस्वती से आशीर्वाद लिया और कहा कि ओम योग संस्थान और ओम शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल आने वाली नई पीढ़ी को हमारे धर्म और वैदिक संस्कृति के साथ जोड़ रहा है, उसके लिए गुरु जी का हार्दिक धन्यवाद। ओम योग संस्थान शिक्षा के साथ साथ चरित्र सबसे जरूरी एवं मानसिक, शारीरिक एवं आत्मीय शांति के साथ साथ बच्चों की सेहत की और विशेष ध्यान देता है। ऐसी संस्था और ऐसे हमारे स्वामी जी जिन्होंने हमारे गाँव पाली को ना केवल भारत में बल्कि पूरे देश में नाम किया।

img 20251114 wa0274336705990495104436

विजय प्रताप ने अपने सम्बोधन में कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि इनका आशीर्वाद एवं शिक्षा हमारे बच्चों को दे रहे हैं। स्वामी जी के लिए कहूँगा कि उनका एक एक शब्द महापुरुषों का सार है, उनकी कोई भी बात अनर्गल नहीं है। हमारी ये जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे महापुरुषों के सान्निध्य में अपने जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करें।


यज्ञ के ब्रह्मा पूज्य स्वामी देवव्रत सरस्वती जी ने बताया कि सामवेद में देवताओं की स्तुति करने वाले मंत्र हैं जिन्हें यज्ञों और अनुष्ठानों के दौरान गाया जाता है। साम” का अर्थ ‘गीत’ है और “वेद” का अर्थ ‘ज्ञान’ है, इसलिए इसे “गीतों का वेद” भी कहते हैं। उन्होंने बताया कि सामवेद को मंत्रों के गान को सामगान बोलते हैं।

ओम योग संस्थान ट्रस्ट के प्रांगण में आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें अनेकों समाचार पत्रों के संवाददाता और पत्रकार बंधुओ ने भाग लिया तथा उन सभी को संस्थान के वार्षिक उत्सव की तैयारी के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

गायत्री एवं सामवेद पारायण महायज्ञ में आज सुशील शास्त्री, रघुवीर शास्त्री, देवराज योगाचार्य, आनंद शर्मा पानीपत, राजकुमार महेंद्रगढ़, हरीबाबू यादव जी ने भाग लिया।

ओम योग संस्थान ट्रस्ट ग्राम पाली फरीदाबाद के 27वें वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में 9 नवंबर से सवा लाख गायत्री महायज्ञ, सामवेद पारायण महायज्ञ, गायत्री मंत्र जाप, ध्यान एवम योग साधना शिविर , भजन, सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति 16 नवम्बर 2025 को 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और सामवेद पारायण यज्ञ के साथ होगी और इसी दिन कार्यक्रम का भव्य समापन समारोह होगा।

फाइलों में तेजी से दौड़ रही है हरियाणा सरकार की दयालु योजना – कुमारी सैलजा

0

जमीन पर गति धीमी, 35,500 फाइलें रुकी पड़ी, पीड़ित परिवार भटकने को मजबूर

चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासिचव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि दयालु योजना के तहत पूरे हरियाणा में लगभग 35,500 फाइलें महीनों से लंबित पड़ी हैं, जो सरकार की काम करने की इच्छाशक्ति और संवेदनहीनता की पोल खोलती हैं। यह योजना उन परिवारों के लिए है जिन्होंने किसी प्रिय को सडक़ दुर्घटना में खो दिया पर विडंबना है कि ऐसे दुखी परिवारों को सरकारी दफ्तरों और मुख्यालय के चक्कर काटने पर मजबूर किया गया है।

image editor output image 1718236686 17631120394493899729963793786088

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने दयालु योजना की धीमी गति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से सवाल पूछा है कि सरकार सिर्फ घोषणा क्यों करती है? क्रियान्वयन कहां है? जनता को भाषण और विज्ञापन नहीं, राहत और सम्मान चाहिए। दुर्घटना में मृतक के परिवार से भी सरकार दौड़-धूप क्यों करवाती है? यह प्रशासनिक असंवेदनशीलता का सबसे दुःखद उदाहरण है। जिन घरों में चूल्हा तक बुझ चुका हो, उन्हें आर्थिक मदद पाने के लिए महीनों सरकारी दफ्तरों में भटकना पड़ रहा है यह शर्मनाक है। 35,500 फाइलें लंबित होना कोई छोटी बात नहीं है। यह प्रमाण है कि सरकार न तो व्यवस्था चला पा रही है और न ही पीड़ित परिवारों के दर्द को समझ पा रही है। दयालु योजना का उद्देश्य त्वरित राहत है, न कि कागज़ी दौड़। ऐसी योजनाओं का उपयोग तभी सार्थक है जब लाभार्थी तक पैसा समय पर पहुंचे। मृतकों के परिवार पर दोहरी मार एक दुर्घटना की, दूसरी सरकारी उदासीनता की कभी स्वीकार नहीं की जा सकती।

सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार से मांग की है कि दयालु योजना की सभी लंबित 35,500 फाइलों को तुरंत प्राथमिकता पर निपटाया जाए, जिलों में फाइलें रोकने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए, दुर्घटना पीड़ित परिवारों के घरों तक जाकर सहायता देने की व्यवस्था बने, न कि उन्हें दफ्तरों में धक्के खाने पड़े, हर जिले में एक विशेष त्वरित निपटान सेल बनाया जाए जो 72 घंटे के भीतर जांच पूरी करे। सांसद ने कहा कि सरकार जनता के भरोसे से चलती है अगर जनता ही पीड़ा में पिसती रहे और योजनाएं सिर्फ पोस्टरों में चमके, तो ऐसी सरकार जवाबदेह है। सांसद ने हरियाणा के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करना करती रहेगी और इस मुद्दे को विधानसभा व सार्वजनिक दोनों मंचों पर पूरी मजबूती से उठाऊंगी।

हरियाणा सरकार गरीबों के हक पर कर रही है कुठाराघात: कुमारी सैलजा

0

नई नई शर्ते थोंपकर काटे जा रहे है बीपीएल कार्ड, गरीबों की आवाज उठाएगी कांग्रेस

चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसी न किसी बहाने से गरीबों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। चुनाव से पहले प्रदेश में बीपीएल परिवारों की संख्या बढ़ जाती है और चुनाव के बाद उन्हें शर्तो की दुहाई देकर सूची से बाहर कर दिया जाता है। बीपीएल परिवार पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऐसे में लाखों परिवारों को बीपीएल सूची से बाहर करना गरीब विरोधी और अमानवीय कदम है। यह फैसला सरकार की संवेदनहीनता और गरीबों की समस्याओं से दूरी को दर्शाता है।

kumari selja new image 29130020511338384291

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने बीपीएल परिवारों को सूची से बाहर करने के लिए नए-नए बहाने और कठोर मानदंड लागू कर दिए हैं। जिन गरीब परिवारों का वार्षिक बिजली बिल ज्यादा आते है उन्हें इस सूची से बाहर किया जा रहा है। इससे प्रदेशभर के हजारों परिवार प्रभावित होंगे और उनका राशन-कार्ड रद्द होने का खतरा पैदा हो गया है। कुमारी सैलजा ने सरकार के इस कदम की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह निर्णय हरियाणा के गरीब एवं निम्न-आय वर्ग के परिवारों के साथ सीधा अन्याय है। मौजूदा महंगाई में 2,000 रुपये महीने का बिजली बिल कोई विलासिता नहीं, बल्कि सामान्य घरेलू खर्च है। सरकार गरीबों को राहत देने की बजाय उनका राशन और अधिकार छीनने पर तुली हुई है।

सांसद ने कहा कि फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी सहित पूरे हरियाणा में बीपीएल परिवार पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऐसे में लाखों परिवारों को बीपीएल सूची से बाहर करना गरीब विरोधी और अमानवीय कदम है। यह फैसला सरकार की संवेदनहीनता और गरीबों की समस्याओं से दूरी को दर्शाता है।

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार ने अचानक 6.36 लाख परिवारों को गरीबी रेखा से नीचे श्रेणी से बाहर कर दिया है। 04 महीने में जहां प्रदेश में बीपीएल श्रेणी का आंकड़ा 52 लाख था, वह अब करीब 46 लाख रह गया है। सरकार ने तर्क दिया है कि इन परिवारों की सालाना आय 1.80 लाख से ज्यादा हो गई है और इनके पास महंगी गाड़ियां भी हैं। सरकार के इस आंकड़े पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। कुछ केस ऐसे सामने आए हैं, जिनमें आय में बिना किसी सर्वे के बढ़ोतरी कर दी गई। इसके अलावा कई परिवारों के पास दोपहिया वाहन तक नहीं, लेकिन गड़बड़ी के चलते उनके नाम फैमिली आईडी में बड़ी गाड़ियां चढ़ा दी गई। जब ऐसे प्रभावित लोग राशन लेने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनका राशन कार्ड रद्द हो चुका है। बाद में पता चला कि उनके नाम कोई बड़ा वाहन रजिस्टर्ड हुआ है। जबकि उनके पास कोई वाहन होता ही नहीं है। फिर यह कैसे हो गया, इसकी जांच होनी चाहिए। इस मामले में एक और पहलू ये भी है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच बीपीएल कार्ड के लाभार्थियों की सूची एकदम से 05 लाख बढ़ गई लेकिन अब प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद इनमें कटौती शुरू हो गई है।

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि बीपीएल सूची से नाम काटने से न केवल राशन छिनेगा, बल्कि वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, शिक्षा सहायता, स्वास्थ्य सुविधाएं और कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी बंद हो जाएगा, बिजली बिल के आधार पर गरीबी का मूल्यांकन करना गैर-वैज्ञानिक और तर्कहीन है, कई परिवारों में बिल बढ़ने का कारण बिजली दरों में बढ़ोतरी है, न कि आय में वृद्धि। कुमारी सैलजा ने सरकार से मांग की कि बीपीएल परिवारों के नाम काटने का यह निर्णय तत्काल वापस लिया जाए, बीपीएल सूची के लिए तर्कसंगत और सामाजिक-आर्थिक आधार तय किए जाएं, गरीबों को राहत देने वाली योजनाओं में कटौती करने के बजाय उन्हें और मजबूत किया जाए। सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों की आवाज बनकर हरियाणा सरकार के इस अन्यायपूर्ण निर्णय के खिलाफ सडक़ों पर संघर्ष करेगी और विधानसभा से लेकर संसद तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी।

फोटो कुमारी सैलजा


सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-करकट फैलाने पर लगेगा भारी जुर्माना – निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा

0

सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले पर पहली बार में लगेगा 5 हजार का जुर्माना,दूसरी बार में 10 हजार का प्रावधान

बल्क वेस्ट फैलाने वाले पर पहली बार में लगेगा 25 हजार का जुर्माना,दूसरी बार में 50 हजार का प्रावधान

फरीदाबाद । नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा द्वारा राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम के आदेशों की पालना करते हुए सभी जॉन के ज्वाइंट कमिश्नर, एसडीओ, जेई ,वरिष्ठ सफाई निरीक्षक, सभी सफाई निरीक्षक,सभी सहायक सफाई निरीक्षकों और सुपरवाइजरों को सड़कों पर कूड़ा फैलाने वाले लोगों पर चालान कर जुर्माना लगाने के लिए अधिकृत किया हैं ताकि शहर को स्वच्छ बनाए रखा जा सके और लोगों को कूड़ा न फैलाने के लिए और शहर की स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया जा सके।


एनजीटी के आदेशों पर हरियाणा राज्य में सड़कों के किनारे, नदियों, नालों, तालाबों, पंचायत या राजस्व भूमि, या पीडब्ल्यूडी अथवा अन्य प्राधिकरणों की भूमि पर ठोस कचरे के फैलाव या डंपिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

img 20251112 wa01354983581155035024729


प्रत्येक उल्लंघन की स्थिति में निम्नलिखित पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लागू होगी
स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर एवं (जॉइंट कमिश्नर एस.बी. एम.) एशवीर सिंह ने बताया कि निगम राष्ट्रीय हरित अधिकरण NGT ने ठोस कचरे के फैलाव और डंपिंग की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की और इसकी रोकथाम के लिए भारी जुर्माने का प्रावधान किया है ।
उन्होंने जानकारी दी कि यदि कोई व्यक्ति खुले में सड़क किनारे,जोहड़,सरकारी जमीन पर कूड़ा फेंकता है तो उस पर पहली बार पकड़े जाने पर 5,000 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा,तथा दोबारा पकड़े जाने पर 10,000 हजार रुपए का चालान किया जाएगा।


जबकि बड़े कचरे बल्क वेस्ट को सड़कों के साथ फैलाने पर पहली बार पकड़े जाने पर 25,000 हजार का जुर्माना किया जाएगा तथा दोबारा पकड़े जाने पर 50,000 हजार रुपए जुर्माना किया जाएगा,इसके अलावा किसी बल्क वेस्ट जनरेटर,कंसेशनरी द्वारा कचरा फैलाने पर भी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं की सख़्ती के साथ एनजीटी के आदेशों की पालना की जाए।

img 20251112 wa01362649483410950143892

पारदर्शिता, सरलता और तकनीक के संग आगे बढ़ता हरियाणा : विपुल गोयल

0

हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की प्रगति की समीक्षा, विपुल गोयल ने दिए दिशा-निर्देश

फरीदाबाद। हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की प्रगति की समीक्षा हेतु कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आज राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा के साथ चंडीगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने प्रणाली के कार्यान्वयन की वर्तमान स्थिति, नागरिक सेवाओं में आई सुगमता तथा तकनीकी सुदृढ़ता पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली को और अधिक कुशल, पारदर्शी एवं नागरिक हितैषी बनाने के लिए विभिन्न नवाचारों एवं सुधारात्मक उपायों पर गंभीरता से चर्चा की गई।

img 20251111 wa01848338162739453545591

बैठक के दौरान डिजिटलाइजेशन को और अधिक सशक्त करने पारदर्शिता बढ़ाने तथा नागरिकों को त्वरित और सुगम सेवाएं प्रदान करने के लिए कई सुझाव प्रस्तुत किए गए साथ ही कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आधुनिक तकनीक डेटा सुरक्षा और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

img 20251111 wa01838482406034281374672

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली हरियाणा सरकार की एक ऐसी दूरदर्शी पहल है जो समय और संसाधनों की बचत करते हुए रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल सुरक्षित और पारदर्शी बनाती है। यह कदम हरियाणा को एक डिजिटल और विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक और सशक्त प्रयास है। हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि हर सेवा डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंचे यही आधुनिक आत्मनिर्भर और विकसित हरियाणा की परिकल्पना है।

फरीदाबाद बना भारत की पहली डिजिटल जनगणना का परीक्षण केंद्र : मृत्युंजय कुमार नारायण

0

मोबाइल एप्लीकेशन से सीधे दर्ज होंगे आंकड़े, बढ़ेगी सटीकता : ललित जैन

फरीदाबाद । भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन पंजीयक जनरल एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा आगामी भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत पूर्व परीक्षण (Pre-Test Census 2027) का कार्य 10 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक किया जा रहा है। जिसके तहत आज सेक्टर- 29 हाउसिंग बोर्ड में डिजिटल जनगणना को लेकर पूर्व-परीक्षण जनगणना की ट्रेनिंग कार्यक्रम में भारत सरकार में रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ जनगणना संचालन एवं नागरिक पंजीकरण हरियाणा के निदेशक ललित जैन और उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।

img 20251111 wa01691276678229444495863

जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत व्यापक और राष्ट्रहित से जुड़ा कार्य है। भारत जैसे विशाल देश में लगभग 140 करोड़ लोगों की गणना करना एक ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इस प्रक्रिया की सटीकता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए पूर्व परीक्षण किया जा रहा है। यह ‘रिहर्सल’ हमारी प्रणालियों की कमजोरियों को पहचानने और उन्हें सुधारने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

img 20251111 wa01738356406715610402576

उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जिसमें मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से आंकड़े सीधे दर्ज किए जाएंगे। इससे आंकड़ों की गुणवत्ता में सुधार होगा, त्रुटियाँ न्यूनतम होंगी और डेटा प्रोसेसिंग में काफी समय की बचत होगी। यह भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी। पहले जहां पेपर शेड्यूल के माध्यम से सूचनाएं एकत्रित की जाती थीं, वहीं अब डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के उपयोग से यह प्रक्रिया और अधिक सटीक, तेज़ तथा पारदर्शी बनेगी।

उन्होंने आगे बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी — पहला हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन, जो अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा, और दूसरा जनसंख्या गणना (Population Enumeration), जो फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े न केवल सरकारी नीतियों की दिशा तय करते हैं, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि योजनाएं कितनी प्रभावशाली रूप से लागू हुई हैं और किन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अतः हर व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है, क्योंकि जनगणना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी व्यक्ति छूटे नहीं।

जनगणना संचालन एवं नागरिक पंजीकरण हरियाणा के निदेशक ललित जैन ने बताया कि बताया कि हरियाणा राज्य के तीन जिलों — फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला — में इस समय पूर्व परीक्षण कार्य संचालित किया जा रहा है। यह प्री-टेस्ट आगामी जनगणना की तैयारी के रूप में एक ड्रेस रिहर्सल है, जिसका उद्देश्य वास्तविक जनगणना से पूर्व समस्त व्यवस्थाओं और प्रणालियों का परीक्षण करना है। उन्होंने बताया कि पहली बार डिजिटल जनगणना प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। अब जनगणना पूरी तरह पेपरलेस होगी, जिसमें मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के नेतृत्व में विकसित इन एप्लीकेशनों की फील्ड टेस्टिंग हरियाणा के फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला जिलों में 30 नवम्बर 2025 तक जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में जिला प्रशासन, नगर निगम फरीदाबाद, अतिरिक्त आयुक्त, एसडीएम और शिक्षा विभाग का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है। स्कूलों से चयनित प्रगणक (Enumerators) और पर्यवेक्षक (Supervisors) इस कार्य में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। वर्तमान में हरियाणा के 124 एन्यूमरेशन ब्लॉक्स में पूर्व परीक्षण चल रहा है, जिनमें 21 सुपरवाइजर्स और 124 एन्यूमरेटर्स नियुक्त हैं, साथ ही 10 आरक्षित कर्मचारी और 4 अतिरिक्त सुपरवाइजर्स भी तैनात किए गए हैं। सभी एन्यूमरेशन ब्लॉक्स की सीमाओं का चिह्नीकरण पूरा कर लिया गया है तथा 15 नवम्बर तक जियो-टैगिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद हाउस लिस्टिंग प्रश्नावली का फील्ड ऑपरेशन प्रारंभ किया जाएगा।

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में पूरे प्री-टेस्ट कार्य को अत्यंत व्यवस्थित और कुशलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक स्तर पर प्राप्त मार्गदर्शन और समस्याओं के त्वरित समाधान से कार्य सुचारू रूप से प्रगति कर रहा है। उन्होंने बताया कि जैसे पिछले वर्षों में फरीदाबाद जिले ने सभी लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनावों को सुचारू रूप से संपन्न कराया, उसी निष्ठा और दक्षता के साथ जनगणना का यह प्री-टेस्ट भी संचालित किया जा रहा है।अब तक प्राप्त फीडबैक अत्यंत सकारात्मक रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी सभी चरणों — चाहे प्रशिक्षण, घर-घर सर्वेक्षण (हाउस लिस्टिंग) या आगे चलकर जनसंख्या गणना (एन्यूमरेशन) — प्रत्येक स्तर पर सभी विभागों का पूर्ण सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में भारत सरकार में रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण, जनगणना संचालन एवं नागरिक पंजीकरण हरियाणा के निदेशक ललित जैन और उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने स्वयं सेक्टर – 29 में स्थित घरों में जाकर मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से प्री-टेस्ट जनगणना की ड्रेस रिहर्सल की।

इस अवसर पर नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त डॉ. विजयपाल यादव, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला, ए.डी.सी.ओ कृष्ण कुमार, आर.डब्ल्यू.ए. अध्यक्ष निशा खान सहित अन्य कई अधिकारीगण मौजूद रहे।

25 नवंबर को हरियाणा आएंगे प्रधानमंत्री, श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और गीता जयंती महोत्सव में होंगे शामिल

0

फरीदाबाद में विस्फोटक सामग्री पकड़ कर हरियाणा पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता

नई दिल्ली । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी 25 नवंबर को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र में आयोजित श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और गीता जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी करोड़ों रूपये के विकास कार्यों के उद्घाटन भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह जानकारी सोमवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात के बाद दिल्ली हरियाणा भवन में मीडिया को दी।

image editor output image1180941667 17627885717483113527565954150701

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरू तेग बहादुर जी का संदेश जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए हरियाणा प्रदेश में चार पवित्र यात्राएं चलेंगी। पहली यात्रा सिरसा जिला से शुरू हो चुकी है,दूसरी यात्रा पिंजौर,तीसरी यात्रा यमुनानगर और चौथी यात्रा फरीदाबाद से शुरू होगी। श्री गुरु तेग बहादुर जी के त्याग और बलिदान के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह पवित्र यात्राएं निकाली जा रही हैं। 24 नवंबर को यह सभी यात्राएं कुरूक्षेत्र पहुचेंगी और 25 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे।

img 20251110 wa024516300840073010308192

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में भी प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गीता को हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया था। आज हमें बेहद खुशी है कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रम विदेशों में भी बड़े स्तर पर हो रहे हैं। इस महोत्सव में कोई देश और कोई न कोई राज्य पार्टनर के रूप में शामिल होता है और उनके द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

img 20251110 wa02595555127396422598514

कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं
एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी के पास कोई विजन नहीं है। कांग्रेस अपने कार्यकाल में किए गए कामों की तुलना करें और बताएं उनके राज में किए गए कामों में कितना अंतर है। ईवीएम और चुनाव आयोग पर आरोप लगाना बेहद गलत है। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। उनके पास तथ्य नहीं है, सिर्फ झूठ बोलकर मुद्दों को खड़े करने का काम कर रहे हैं।

फरीदाबाद में हरियाणा पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता

एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि फरीदाबाद में हरियाणा पुलिस ने आप्रेशन चलाकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। फ़रीदाबाद पुलिस और केंद्र की टीमों को उनकी सतर्कता, समन्वय और त्वरित कार्रवाई के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। उनकी मेहनत, सूझबूझ और सजगता से भारी मात्रा में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए गए हैं, जिससे एक संभावित बड़ी घटना को समय रहते टाल दिया गया। यह सफलता हमारे सुरक्षा तंत्र की मजबूती और पुलिस बल की समर्पित भावना का प्रमाण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार आतंकवाद, अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी दृढ़ता से काम कर रही है।

बिहार में एनडीए दोबारा सरकार बनाएगी

एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिहार के लोगों ने एनडीए को मजबूत करने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में काम किए हैं। आज बिहार में कॉलेज बन रहे हैं, यूनिवर्सिटी बन रही हैं, मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, अस्पताल बन रहे हैं। बिहार गति से आगे बढ़ रहा है। बिहार के लोग चाहते हैं कि हमें विकास चाहिए। विकास का विजन और नीति सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है। बिहार के लोगों ने मन बना लिया है कि जब नतीजे आएंगे तो बड़े मैनडेट के साथ एनडीए दोबारा बिहार में सरकार बनाएगी।

महत्वपूर्ण उपलब्धि: मेट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने म्यांमार (बर्मा) के रोगी का किया लिवर-किडनी का संयुक्त सफल प्रत्यारोपण

0

फरीदाबाद । मेट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने म्यांमार (बर्मा) के एक वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु का संयुक्त यकृत-गुर्दा प्रत्यारोपण (Simultaneous Liver–Kidney Transplant – SLKT) सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह जटिल सर्जरी मेट्रो हॉस्पिटल की उन्नत बहु-विषयक देखभाल और अंग प्रत्यारोपण विशेषज्ञता का एक और उदाहरण है।

img 20251110 wa02233887925526501357709


रोगी हेपेटाइटिस बी के कारण होने वाले क्रॉनिक लिवर डिज़ीज़ और क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़ से पीड़ित थे, जो आगे चलकर एंड-स्टेज रीनल फेल्योर में बदल चुकी थी। वे लंबे समय से डायलिसिस पर थे और जब अस्पताल पहुंचे तो अत्यंत गंभीर स्थिति में थे — व्हीलचेयर पर निर्भर, पीलिया, पेट में पानी (Ascites) और थकान जैसी गंभीर समस्याओं से ग्रस्त। विस्तृत मूल्यांकन के बाद विशेषज्ञ टीम ने निष्कर्ष निकाला कि संयुक्त यकृत और गुर्दा प्रत्यारोपण ही उनके जीवन और अंगों की कार्यक्षमता को बहाल करने का एकमात्र उपाय है।


यह जटिल सर्जरी डॉ. शैलेन्द्र लालवानी, डायरेक्टर एवं एचओडी – लिवर ट्रांसप्लांट, एचपीबी एवं जीआई सर्जरी, और डॉ. रितेश मोंघा, डायरेक्टर एवं सीनियर कंसल्टेंट – यूरोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट एवं रोबोटिक सर्जरी के नेतृत्व में की गई, जबकि एनेस्थीसिया और आईसीयू की देखरेख डॉ. ललित सेहगल, डायरेक्टर एवं एचओडी – जनरल एवं लिवर ट्रांसप्लांट एनेस्थीसिया, लिवर एवं ऑन्कोलॉजी आईसीयू द्वारा की गई।

सटीक योजना, निष्पादन और टीमवर्क
लिवर और किडनी टीमों द्वारा संयुक्त रूप से सर्जिकल योजना बनाई गई ताकि सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त हो सकें, क्योंकि संयुक्त लिवर-किडनी प्रत्यारोपण एक अत्यंत जटिल प्रक्रिया है।
लिवर ट्रांसप्लांट को पहले चरण में किया गया, क्योंकि सर्जरी के दौरान प्रमुख रक्त वाहिकाओं की जटिलता और डिसेक्शन के कारण हेमोडायनामिक अस्थिरता का खतरा अधिक रहता है। इसके बाद उसी सत्र में किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। सर्जरी के दौरान फ्लुइड मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया गया ताकि रोगी को शॉक या फ्लुइड ओवरलोड जैसी किसी भी जटिलता से बचाया जा सके। लिवर, किडनी, एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर टीमों के बीच बेहतरीन समन्वय ने पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित, सटीक और सफल बनाया।


ऑपरेशन के बाद रोगी में दोनों अंगों की तुरंत कार्यक्षमता देखी गई। उन्हें शीघ्र गतिशील किया गया, दो सप्ताह में आईसीयू से बाहर स्थानांतरित किया गया और सर्जरी के 14वें दिन स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई — जो संयुक्त अंग प्रत्यारोपण के मामलों में अत्यंत उल्लेखनीय रिकवरी मानी जाती है।

मेट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस
इस उपलब्धि की घोषणा के लिए मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ प्रबंधन और विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे:

  • डॉ. सना तारिक, वाइस प्रेसिडेंट – मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद
  • डॉ. मंजिंदर भट्टी, डिप्टी मेडिकल डायरेक्टर एवं क्वालिटी हेड
  • डॉ. शैलेन्द्र लालवानी, डायरेक्टर एवं एचओडी – लिवर ट्रांसप्लांट, एचपीबी एवं जीआई सर्जरी
  • डॉ. रितेश मोंघा, डायरेक्टर एवं सीनियर कंसल्टेंट – यूरोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट एवं रोबोटिक सर्जरी
  • डॉ. ललित सेहगल, डायरेक्टर एवं एचओडी – जनरल एवं लिवर ट्रांसप्लांट एनेस्थीसिया, लिवर एवं ऑन्कोलॉजी आईसीयू

विशेषज्ञों के विचार
डॉ. सना तारिक ने कहा,
यह सफल संयुक्त यकृत और गुर्दा प्रत्यारोपण मेट्रो हॉस्पिटल की जटिल सर्जरी करने की बढ़ती क्षमता, सटीकता और करुणा का उदाहरण है। यह हमारी एकीकृत चिकित्सा प्रणाली और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”


डॉ. शैलेन्द्र लालवानी ने बताया,
“रोगी गंभीर लिवर और किडनी फेल्योर के साथ हमारे पास आए थे। बहु-विषयक टीम दृष्टिकोण, सटीक सर्जिकल योजना और लिवर-किडनी, एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर टीमों के तालमेल से दोनों प्रत्यारोपण एक ही सत्र में सफलतापूर्वक किए गए।”


डॉ. रितेश मोंघा ने कहा,
एक साथ दो प्रमुख अंगों का प्रत्यारोपण अत्यधिक समन्वय और सर्जिकल सटीकता की मांग करता है। रोगी अत्यंत गंभीर अवस्था में भर्ती हुए थे, लेकिन सर्जरी के बाद उनकी किडनी तुरंत कार्य करने लगी और वे तेजी से स्वस्थ हुए। ऐसे परिणाम बताते हैं कि मेट्रो हॉस्पिटल उन चुनिंदा केंद्रों में से एक है जो इस प्रकार के जटिल संयुक्त अंग प्रत्यारोपण को सफलतापूर्वक कर सकता है।”


डॉ. ललित सेहगल ने कहा कि,
एनेस्थीसिया की सटीकता और पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल ने अंगों की स्थिरता और रोगी की तीव्र रिकवरी में अहम भूमिका निभाई।”
यह उपलब्धि मेट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद की उत्कृष्ट सर्जिकल विशेषज्ञता, उन्नत तकनीक और समर्पित टीमवर्क का प्रमाण है। यह अस्पताल के मिशन को और सशक्त बनाती है —
“करुणा, विशेषज्ञता और नवाचार के साथ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना।”

फरीदाबाद से 14 नवंबर को रवाना होगी ‘हिंद की चादर’ तीसरी यात्रा

0

डीसी विक्रम सिंह ने ‘हिंद की चादर’ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

फरीदाबाद । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी प्रभलीन सिंह ने आज गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर ‘हिंद की चादर यात्रा को लेकर जिला के गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के साथ यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उनके साथ उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।

img 20251110 wa01701699958783040654204

ओएसडी प्रभलीन सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर 25 नवंबर 2025 को जिला कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लाखों की संख्या में संगत भाग लेगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद से प्रारंभ होने वाली ‘हिंद की चादर’ तीसरी यात्रा दिनांक 14 नवंबर को सेक्टर-15 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से रवाना होगी। यह यात्रा जिले के विभिन्न गुरुद्वारों से होते हुए गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल से गुजरकर कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा के साथ-साथ जिलाभर में एक माह तक श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित विविध आयोजन हो रहे है, जिनमें स्कूली एवं कॉलेज विद्यार्थियों के लिए सेमिनार, क्विज प्रतियोगिताएं, चित्रकला प्रतियोगिताएं, निबंध लेखन, संगोष्ठियों के साथ – साथ रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। यात्रा के दौरान सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

बैठक में एडीसी सतबीर मान, सीईओ जिला परिषद शिखा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

फरीदाबाद को आधुनिक, स्वच्छ और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में लगातार कार्यरत है सरकार : विपुल गोयल

0

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद सेक्टर-14 मुख्य द्वार का किया उद्घाटन, ₹1.56 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

फरीदाबाद । फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास यात्रा को निरंतर गति देते हुए हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज सेक्टर-14 स्थित मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने सेक्टर-86, साईं कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में सीवर, टाइल्स एवं सड़क निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन कार्यों पर कुल ₹1 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत आएगी।

img 20251110 wa01726801323499323727311

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इन विकास कार्यों से स्थानीय निवासियों को बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार प्राप्त होगा और क्षेत्र में आवागमन तथा स्वच्छता व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से विकास को आगे बढ़ाना है, ताकि हर नागरिक को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्राप्त हों।

img 20251110 wa01765569557014493312887

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद को आधुनिक, स्वच्छ और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने जानकारी दी कि नागरिक सुरक्षा और निगरानी प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए सेक्टर-17 में 92 हाई डेफिनिशन कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों से न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी बल्कि यातायात प्रबंधन एवं अपराध नियंत्रण में भी सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा, “विकास हमारा संकल्प है।

img 20251110 wa01742289335027614844512

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार एक जनकल्याणकारी, पारदर्शी और उत्तरदायी शासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस जनता की आवश्यकताओं को समझते हुए योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने पर है, ताकि विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे। श्री गोयल ने बताया कि शहर में स्वच्छता, सीवर लाइनिंग, जल निकासी, सड़क चौड़ीकरण एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर अनेक परियोजनाएं प्रगति पर हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि फरीदाबाद का विकास सबके सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की तरक्की के लिए जनता और प्रशासन दोनों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वे व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सेक्टर 14 आरडब्ल्यूए प्रेसिडेंट दलीप वर्मा, चेयरमैन अशोक जतवानी, चीफ एडवाइजर वीरेंद्र चहल, शम्मी कपूर, साईं कॉम्प्लेक्स सोसाइटी आरडब्ल्यूए प्रेसिडेंट प्रवीन भाटी, वॉइस प्रेसिडेंट वेद राठी, जय भगवान भारद्वाज, राजेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, सुमित चौधरी, आचार्य एल के मिश्रा तथा अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।