फरीदाबाद,17 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में यूनाइटेड किंगडम के यूनाइटेड किंगडम इलीट स्पोर्ट्स ग्रुप (यूकेईएसजी) और हवंत एंड साउथ डाउन्स कॉलेज (एचएसडीसी) से प्रतिनिधि मंडल तीन दिवसीय शैक्षणिक दौरे के लिए पहुंचा। इसके तहत प्रतिनिधियों ने दोनों देशों के बीच शिक्षा, संस्कृति और खेलकूद के आदान-प्रदान के लिए विचार साझा किए और भावी योजनाओं पर बातचीत की। प्रतिनिधि मंडल में यूकेईएसजी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री लकबीर सिंह, एचएसडीसी से अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम निदेशक श्री एरोन बटसन और एचएसडीसी से एजुकेशनल विजिट कोऑर्डिनेटर बॉबी क्राउन शामिल रहे।
मानव रचना में यूके से पहुंचे प्रतिनिधियों ने शिक्षा, पाठ्यक्रम और खेलकूद को लेकर बनाई रणनीति
तीसरे नवरात्रे पर महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में हुई मां चंद्रघंटा की भव्य पूजा, भक्तों का लगा तांता
फरीदाबाद,17 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। तीसरे नवरात्रे पर मां चंद्रघंटा की भव्य पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां के हवन यज्ञ में आहुति डाली और मां के सामने अपनी अरदास की। महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। मंदिर में पहुंचकर भक्तों ने मां चंद्रघंटा की पूजा की तथा अपनी मनोकामना रखी। इस अवसर पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा उन्हें नवरात्रों की शुभकामनाएं दी।
अब ओला-उबर की तर्ज पर काम करेगा प्रदेश का सरकारी व प्राइवेट एंबुलेंस सिस्टम – मनोहर लाल
फरीदाबाद,17 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मरीजों को तुरंत एंबुलेंस सहायता उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा में ओला व उबर की तरह सिस्टम तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश की सभी सरकारी व प्राईवेट एंबुलेंस का एक पूल बनाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर मरीज को नजदीकी एंबुलेंस की सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
यातायात पुलिस ने रॉन्ग पार्किंग करने वाले 728 वाहन चालकों के काटे चालान
फरीदाबाद,17 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। एसएचओ ट्रैफिक के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस टीम ने एक दिन में रॉन्ग पार्किंग के 728 वाहन चालकों के चालान काटकर जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान वाहन चालको के चालान किए गए जिसमें रोंग साइड, नो-पार्किंग,अंडर एज ड्राइविंग, रॉन्ग लेन, ओवर स्पीड, इत्यादि के चालान किए गए है। साथ ही ऑटो के यूनिक कोड के रजिस्ट्रेशन कराने वाले 535 ऑटो पर यूनिक कोड लगया है।
उपकरणों व संसाधनों के अभाव में काम करने को मजबूर हैं कर्मचारी – एचएसईबी वर्कर यूनियन
फरीदाबाद,17 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। आज बल्लभगढ़ नहरपार एरिया सेक्टर-68 आईएमटी स्तिथ ग्रेटर फरीदाबाद डिवीजन पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट के प्रधान सुनील चौहान व यूनिट सचिव रवि दत्त शर्मा की मौजूदगी सहित सर्कल सचिव विनोद शर्मा के नेतृत्व में यूनियन का प्रतिनिधि मण्डल एक्सईएन ग्रेटर फरीदाबाद के निमन्त्रण पत्र के बुलावे पर ग्रेटर फरीदाबाद के एक्सईएन विकास मोहन दहिया को यूनियन की ओर से पूर्व में दिये गए बिजली कर्मचारियों की प्रमुख अहम समस्याओं के 19 सूत्रीय माँग पत्र के एजेण्डे पर वार्तालाप कर एक आवश्यक बैठक की।
वाहन चोर को क्राइम ब्रांच ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार
फरीदाबाद,17 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी नरेश कुमार की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
खेलों के जरिए भी रोजगार बना सकते हैं युवा – राजेश नागर
फरीदाबाद,16 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। विधायक राजेश नागर ने गांव बडौली में आयोजित सर्कल कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। इसका आयोजन बाग वाले बाबा विकास समिति द्वारा किया गया। यहां पहुंचने पर विधायक राजेश नागर को उत्साही युवा आयोजकों ने कंधों पर उठा लिया और मंच तक पहुंचाया।
3 करोड़ 14 लाख की कीमत से स्कूल में बनेगी बहु मंजिला इमारत – सीमा त्रिखा
फरीदाबाद,16 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। राजकीय बाल उच्च विद्यालय नं. 1 की बिल्डिग के निर्माण कार्य का सोमवार को स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों एवं इस स्कूल के शुरूआती दौर में लगभग 50 वर्ष पूर्व यहां से अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों द्वारा शुभारंभ कराया गया। स्कूल की इस नई बिल्डिंग में 3 करोड़ 14 लाख की लागत से 16 कमरे बनाए जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा स्कूल की बिल्डिंग के निर्माण की घोषणा की थी और 2 सितंबर 2023 को विधिवत रूप से इसका उद्घाटन किया था।
दूसरे नवरात्रे पर मां ब्रहमचारिणी की भव्य पूजा, विधायक सीमा त्रिखा, अजय गौड़ व गोपाल शर्मा ने लगाई हाजिरी
फरीदाबाद,16 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में दूसरे नवरात्रे पर मां ब्रहमचारिणी की भव्य पूजा अर्चना की गई। दूसरे नवरात्रे पर प्रात: से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और भक्तों ने मंदिर में पहुंंचकर अपनी हाजिरी लगाई। मां ब्रहमचारिणी की पूजा अर्चना करने के लिए विशेष तौर पर भाजपा विधायक श्रीमति सीमा त्रिखा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सलाहकार अजय गौड़ एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा मंदिर में पहुंचे। इन तीनों ने मां के दरबार में अपनी हाजिरी लगाते हुए माता रानी की विशेष पूजा अर्चना में हिस्सा लिया।




.jpeg)
.jpeg)




.jpg)










