back to top
Monday, March 16, 2026
Home Blog Page 123

टास्क या इन्वेस्टमेंट फ्रॉड से बचाव के लिए फरीदाबाद पुलिस की साइबर एडवाइजरी

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,26 सितंबर(रूपेश कुमार)। पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के निर्देशानुसार फरीदाबाद पुलिस की तरफ से टास्क या इन्वेस्टमेंट के नाम पर होने वाली साइबर ठगी के बारे में नागरिकों को जागरूक करने के लिए साइबर एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें इस प्रकार की साइबर ठगी से बचने के उपाय के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।

1000350150 1692770487
साइबर फ्रॉड की प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है कि साइबर अपराधी किस प्रकार आपको साइबर ठगी का शिकार बनाते हैं। सबसे पहले आपके वाट्सएप पर विदेशी या स्वदेशी नम्बरों से मैसेज आता है जोकि आपको पार्ट टाइम जॉब देने के नाम पर होता है। उसमे आपको कुछ बडे बडे यूट्यूब चैनल दिये जाते है जिन्हे आपको सब्सक्राइब करके उसका स्क्रीन शाट उन्हे भेजना होता है जिसके बदले मे वो आपको एक सब्सक्राइब करने का 50 रुपये देते हैं। आपको शुरूआत मे लगभग 3 सब्सक्राइब का टास्क दिया जाता है और जब आप उन्हे टास्क पूरा करके व्हाट्सएप पर स्क्रीनशॉट भेज देते हैं तो ये आपको बोलते हैं कि यदि आपको पैमेंट लेना है तो वो आपको एक टेलीग्राम की आईडी देते है और बोलते हैं कि इस आईडी पर मैसेज करो, जैसे ही आप टेलीग्राम पर मैसेज करते हो तो वो आपकी बैंक डिटेल मांगते हैं और उसके बाद आपके खाते मे 150 रुपये आ जाते है। 
उसके बाद ये आपको टेलीग्राम पर एक ग्रुप का लिंक भेजते हैं कि आप इस ग्रुप मे एड हो जाओ हम आपको इस ग्रुप मे हर आधे घंटे मे इसी प्रकार का लिंक देंगे आपको उसे सब्सक्राइब करके उसका स्क्रीनशॉट वापिस उसी ग्रुप मे भेजना है। उसके बाद आपके कुछ पैसे प्राप्त होते है। फिर आपके पास उसी ग्रुप के एडमिन द्वारा मैसेज आता है कि यदि आप अपने पैसों को ओर भी ज्यादा बढाना चाहते है तो आप ओर पैस इन्वेस्ट करें व इस ग्रुप मे कुछ लोग फर्जी मैसेज भी करते हैं कि मैने इसके माध्यम से बहुत सारे पैसे कमा लिए हैं जिससे व्यक्ति को लालच आ जाता है और आप इसमें ओर पैसे इन्वेस्ट करने शुरू कर देते हैं। उसके बाद जैसे जैसे आप पैसे डालते जाते हैं तो आपको वो एक फर्जी वेबसाइट पर ले जाते है, जहां आपको आपके पैसे एक वर्चुअल खाते मे दिखाई तो देते है पर आप जब उन्हे निकालने की कोशिश करते हैं तो आपको बोला जाता है कि दूसरे राउंड मे पैसे लगाने के बाद ही अपने पहले वाले पैसे निकाल सकते हैं, दूसरे के बाद तीसरा और तीसरे के बाद चौथा राउंड।  इस तरह आपके पैसे फस जाते हैं व आप टास्क फ्राड का शिकार हो जाते हैं।
टास्क फ्राड/Investment Fraud से बचाव के तरीके:-
1. आपको किसी विदेशी या भारतीय मोबाइल नम्बर से कोई पार्ट टाइम जॉब के लिए कोई मैसेज आता है तो आपको अच्छी तरह जांच पडताल करनी चाहिए। यदि आपको थोडा भी शक हो तो उसे आपको अनदेखा कर डिलीट कर देना चाहिए।
2. पार्ट टाइम जॉब आफर मे ज्यादा मुनाफे के चक्कर मे ना फसें और इस प्रकार के मैसेज को अनदेखा करें।
3. किसी भी प्रकार की जॉब के लिए आपको पैसे देने की आवश्यकता नही होती है, अत कोई भी भुगतान न करें।
4. यदि आपके पास पार्टटाइम जॉब का आफर आता है तो व्हाट्सएप या टेलीग्राम की बजाय मिलकर आमने सामने ही बात करें।
5. यदि आपको पार्टटाइम जॉब के लिए मैसेज आता है तो आप जॉब देने वाली कम्पनी के आफिस का पता लेकर उसे वेरिफाई करे। पार्ट टाइम जॉब आफर देने वाली कम्पनी से अपॉइंटमेंट लेटर देने के लिए बात करें।
6. पार्टटाइम जॉब आफर मे जिस नंबर से आपके पास व्हाट्सएप मैसेज आता है उस नम्बर पर जब आप कॉल करेंगे तो कभी भी आपका कॉल रिसीव नही किया जाता है, उसे साधारण काल करके सुनिश्चित करें।
7. टास्क/इन्वेस्टमेंट फ्राड मे आपके बैंक खाते में हर बार अलग अलग बैंक खातों से पैसे आते है। जबकि वास्तविक कम्पनियों से आपके बैंक खाते मे एक ही खाते से पैसे आते हैं।
8. वास्तविक कम्पनी आपको पैसे डालने के लिए कभी भी अलग अलग बैंक खाते या अलग अलग यूपीआई आईडी नहीं देती। यदि अलग अलग बैंक खाते दिए जाते हैं तो आप सावधान हो जाएं।
फरीदाबाद साइबर पुलिस द्वारा इस प्रकार टास्क या इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी के 3 मुकदमों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जो भोले भाले लोगों को पैसे कमाने का लालच देकर साइबर ठगी का शिकार बनाते हैं और उनके मेहनत की कमाई हड़प लेते हैं। फरीदाबाद पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूक अभियान चलाए जा रहे हैं। इसलिए आमजन से अनुरोध है कि वह साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बने और अपने तथा अपने साथियों को साइबर ठगी का शिकार होने से बचाएं। 

637 ग्राम गांजा सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,26 सितंबर(रूपेश कुमार)। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2023 09 26 14 06 37 67 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल उर्फ शिबू है। आरोपी फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना मुजेसर के एरिया ओल्ड प्रेस कॉलोनी से काबू किया गया है आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 637 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। 
आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर पूर्व में थाना मुजेसर में अवैध  नशा तस्करी के 2 मामले दर्ज है। आरोपी अदालत से नशा तस्करी के मामले में जमानत पर है। आरोपी गांजा की पुड़िया बनाकर 150/200 रुपए में बेचता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

थाना कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते 6 आरोपियों को मौके से किया काबू, 24,700 रुपए किए बरामद

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,23 सितंबर(रूपेश कुमार)। थाना कोतवाली प्रभारी रामवीर सिंह की टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते सहित 24,700 रुपए नकद बरामद किए गए हैं।

Screenshot 2023 09 23 18 12 32 97 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बड़े अपराधों के घटित होने के पीछे शराब और जुआ बहुत बड़ा कारण होता है। जुआ खेलकर जल्दी पैसे कमाने का लालच व्यक्ति को कंगाल बना देता है और जुए में हारते-हारते उसके सिर लाखों रुपए का कर्ज हो जाता है। जिसके पश्चात वह अपना कर्ज चुकाने के लिए चोरी, लूट, नशा तस्करी, अपहरण इत्यादि वारदातों को अंजाम देना शुरू कर देता है।इसी को ध्यान में रखते हुए डीसीपी एनआईटी ने सभी थाना प्रभारियों को सट्टा खेलने व खिलाने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर फरीदाबाद में जुआ अधिनियम के तहत 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विजेन्द्र,पंकज,अहमद रजा,रोहित,राजू और मुबारक अली का नाम शामिल है।  सभी आरोपी फरीदाबाद के ही रहने वाले हैं। थाना कोतवाली की टीम HC विक्की , सिपाही अजय , नवल , नितिन, दिपक ने बिरियानी वाली गली में बने ओयो होटल से जुआ खेलते हुए काबू किया है। 
आरोपियों से मौके पर 24700 नगद बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में जुआ अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पैसे कमाने की लालच में आकर जुआ खेलते हैं। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।
पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने पुलिस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उनकी हौसला अफजाई की और उन्हें भविष्य में इसी प्रकार अपराध के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।

तिगांव विधानसभा में बिछाया जा रहा सडक़ों का जाल – राजेश नागर

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,23 सितंबर(रूपेश कुमार)। विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव की करीब 20 सडक़ों को बनाने के काम की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर तिगांव सदपुरा रोड़ पर बुजुर्गों के हाथ नारियल फुड़वाकर इसकी शुरुआत की गई। इनको बनाने पर करीब 84 लाख रुपये की लागत आएगी। 

IMG 20230923 WA0146

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि तिगांव क्षेत्र में सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है। इसके अंतर्गत भतौला से तिगांव तक फोर लेन रोड़ बनाने का काम तेजी पर है जो जल्द ही पूरा हो जाएगी। इसके साथ ही बल्लभगढ़ से तिगांव रोड के चौडीकरण का टेंडर हो गया है। जिसको जल्द शुरू किया जाएगा। वहीं तिगांव की फिरनी को पक्का करने का काम भी तेजी पर जारी है। इसके साथ खेड़ी पुल से जसाना, नचौली होते हुए मंझावली जाने वाली सडक़ को भी फोर लेन बनाने का काम तेजी से जारी है। जिसके बनने के बाद लोगों को नोएडा होते हुए यूपी जाना आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब निरंतर किसी न किसी सडक़ को बनते हुए देखेंगे और तिगांव विकास की नई इबारत लिखेगा। 
नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और सडक़ के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से तिगांव आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि तिगांव की जनता ने प्रदेश में सर्वाधिक वोट देकर मुझे विधानसभा में पहुंचाया है। सीएम साहब भी मेरे क्षेत्र को विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। हमारी जनता की मांगों को प्राथमिकता से आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। 
इस अवसर पर तिगांव अधाना सरपंच वेदप्रकाश अधाना, तिगांव नागर सरपंच विक्रम प्रताप नागर, अमन नागर, साहिब राम नागर, सतपाल नागर, पप्पू चेयरमैन, राजेंद्र सरपंच, दयानंद नागर, बलजीत नागर, रामबीर नागर, चौधरी हीरे नागर, रामेश्वर नागर, जगबीर अधाना, ज्ञानचंद नागर, कृष्ण अधाना हाडा, महेश नागर, नरेश मैंबर, प्रमोद नागर, ओमजीत नागर, विनोद भड़ाना, कालू पहलवान, चौ नत्थी नागर, चौ विरेंद्र सूबेदार, जेई राजवीर, पं राजेंद्र नंबरदार, वीरपाल जैलदार, गोरखी नागर, जयकिशन वर्मा, वीर सिंह नागर, सुनील कुमार बीडीसी, पीपी कौशिक, जसवंत अधाना, नरमेश भाटी, कमल मैंबर, कर्मवीर वोहरा, डीपी हरबीर, सतबीर चेची, तेज सिंह अधाना, तेज सिंह अधाना पूर्व बीडीसी, भीम बुखारपुर सरपंच, आजाद नागर, सुभाष नागर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री उडनदस्ता ने अवैध अहाता पर मारी रेड

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,23 सितंबर(रूपेश कुमार)। मुख्यमंत्री उडऩदस्ता की फरीदाबाद टीम ने गुप्त सूचना के आधार बदरपुर से बल्लभगढ़ को जाने वाले बाईपास रोड पर अवैध अहाते पर रेड की। इस अवैध आहाते से प्रदेश सरकार को राजस्वा का भारी नुकसान हो रहा था। मुख्यमंत्री उडनदस्ते ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।


IMG 20230923 171241


जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह व राजेन्द्र कुमार सब इंस्पेक्टर ने धीरेंद्र सिंह आबकारी निरीक्षक फरीदाबाद व स्थानीय पुलिस थाना सराय ख्वाजा के साथ बदरपुर बॉर्डर यूनिवर्सल अस्पताल के पीछे बाईपास रोड पर शराब अंग्रेजी व देसी ठेका के साथ चल रहे अहाता को चेक किया गया।

यह ठेका मैसर्स विक्रम द्वारा जोन नंबर 1 शराब ठेका अंग्रेजी व देशी के साथ शराब लाइसेंसी लिया हुआ है।
इस अवैध अहाता पर त्रिलोक सिंह पुत्र भूप सिंह निवासी गांव दूंगा थाना किंतवाली जिला चंपावत उत्तराखंड जो इस  शराब के ठेका पर सेल्समैन का भी काम करता है। आम लोगों को शराब पीने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराता हुआ मिला। इसके अतिरिक्त इस अहाता पर पंकज पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव जीरोमिल थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी भूपानी भी इस अवैध अहाता पर पान, बीड़ी, सिगरेट, आईस क्यूब, पानी की बोतल, नमकीन आदि बेचता हुआ पाया।  इन दोनों व्यक्तियों ने पूछताछ पर बताया कि यह अवैध अहाता शराब ठेका मालिक विक्रम द्वारा चलावाया जा रहा है।

इस पर आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह द्वारा शराब लाइसेंसी विक्रम जोन न. 1, बदरपुर बोर्डेर के खिलाफ  आबकारी नीति 2023-24 के नियम 1.4 की उल्लंघना किये जाने बारे ब्रीच ऑफ  एक्साइज पॉलिसी के तहत कार्यवाही की गई है।


वर्तमान और पूर्व विधायक ने एनआईटी – 86 को बना दिया नरक – धर्मवीर भड़ाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,23 सितंबर(रूपेश कुमार)। एनआईटी फरीदाबाद के लोगों ने कभी सोचा नहीं होगा कि उनका हाल इतना बेहाल हो जाएगा । क्षेत्र के सैकड़ो गलियों में सीवर का पानी भरा हुआ है । लोग घर से निकलने में कांपते हैं और रात में अगर कोई मुसीबत आ जाए घर से बाहर जाना पड़े तो सौ बार सोचते हैं। यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना का जिन्होंने परिवार जोड़ो अभियान के तहत एयर फोर्स के पास जवाहर कॉलोनी की कई गलियों में अभियान चलाया और वहां के हालात का जायजा भी लिया।

Screenshot 2023 09 23 17 03 36 34 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
धर्मवीर भड़ाना ने कहां की वर्तमान समय में हर किसी से टैक्स वसूला जा रहा है चाहे वह गरीब हो या अमीर, गरीब अगर दूध बिस्किट या कोई खाद्य पदार्थ खरीदना है तो टैक्स देता है लेकिन उसे सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। पानी खरीद कर पी रहा है, बिजली के भारी भरकम बिल ने जीना हराम कर दिया है और शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर भी जनता से लूट खसोट हो रही है। जहां गरीबों के घर है वहां की सड़क चलने लायक नहीं है। सबसे ज्यादा बेहाल एनआईटी -86 फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की की जनता है।
उन्होंने कहा कि यहां के विधायक खुलकर जनता से कहते हैं कि मुझे आपका वोट नही चाहिए और पूर्व विधायक ढोल बजाते हुए उन्हें गलियों में घूम रहे हैं जो गालियां थोड़ी चलने लायक हैं। जो गालियां नरक से बदतर हैं वहां पूर्व विधायक जाते ही नहीं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी यहां की जनता का दुख दर्द समझती है और हरियाणा में पार्टी की सरकार बनने पर जनता का दर्द दूर किया जाएगा। जनता को बिजली पानी पढ़ाई दवाई दिल्ली पंजाब की तरह फ्री और बड़े बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा भी फ्री कराई जाएगी। 
इस मौके पर मेहर चंद्र हरसाना, प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा, सुभाष बघेल, राजा भैया, राम गौर, सचिन चौधरी, हरजिंदर मेहंदी रत्ता,अमित कुमार, भीम, विनोद कुमार, सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

लक्कड़पुर एरिया में चाकू से आकाश की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,22 सितंबर(रूपेश कुमार)। क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी संदीप कुमार व उनकी टीम ने सूरजकुंड एरिया में चाकू से हमला कर 26 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2023 09 22 20 55 22 66 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अंकित उर्फ दत्तू, दीपक उर्फ लाला तथा संदीप का नाम शामिल है। मृतक के पिता जयराम की शिकायत पर आज सूरजकुंड थाने में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें उसने बताया कि उसका बेटा आकाश रात 8:00 बजे अपने दोस्त के साथ शिवदुर्गा बिहार में पप्पू के ऑफिस के पास वाली गली में गया था जहां पर उसका आरोपियों के साथ झगड़ा हो गया और आरोपियों ने चाकू से हमला करके उसकी हत्या कर दी। आकाश को सेक्टर 21 स्थित एशियन हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर आकाश की मृत्यु हो गई। 
शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की गई और क्राइम ब्रांच ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के मात्र 12 घंटे में आरोपियों को पाली चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वारदात से कुछ समय पहले आरोपी अंकित और एक अन्य लड़का पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर आ रहे थे जहां रास्ते में किसी बात को लेकर उसकी आकाश के साथ कहासुनी हो गई और अंकित ने उसे देख लेने की धमकी दी और वहां से चले गए। थोड़ी देर पश्चात ही आरोपी अंकित अपने घर से चाकू ले आया और उसके दोस्त दीपक तथा संदीप भी वहां मिल गए। 
थोड़ी देर में आकाश भी वहां पर पहुंचा तो उनकी फिर से कहासुनी हो गई जिस पर तैश में आकर आरोपियों ने आकाश पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। वारदात को अंजाम देने के पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गए और पाली क्रेशर जोन में जाकर छुप गए। आरोपी वहां से भागने की फिराक में थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग चाकू बरामद किया जाएगा।

गणेश महोत्सव के कार्यक्रम में लाल दास मंदिर हथीन पहुँचे पूर्व मंत्री विपुल गोयल

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,22 सितंबर(रूपेश कुमार)। पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल कल पलवल, पृथला और हथीन विधानसभा के कई कार्यक्रमों में पहुँचे, जहां सबसे पहले पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने हथीन में स्थित लाल दास मंदिर में चल रहे गणेश उत्सव में शिरकत की और गणपति भगवान के चरणों में माथा टेक आशीर्वाद लिया व प्रसाद गृहण किया।

IMG 20230922 WA0169
इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने मंदिर कमेटी के महंत सुरेश चंद शाद व व्यापार मंडल के प्रधानमंत्री नरेश चौधरी व सभी पदाधिकारियों कों कार्यक्रम के आयोजन की बधाई दी और कहा की वो दोबारा 2024 के चुनाव में एक बार फिर वोट के रूप में आशीर्वाद लेने के लिए आप लोगों के मध्य आएंगे जिसपर सभी लोगों ने तालियां बजाकर विपुल गोयल का समर्थन किया। पूर्व मंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला आरक्षण के बिल पर भी बधाई देते हुए कहा की अब महिलाओ की भागीदारी सरकार में पहले से ज्यादा तय हों गई हैं जिसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी कों जाता हैं।
इसके बाद पूर्व मंत्री विपुल गोयल पृथला विधानसभा के गांव छपरौला में बलदाऊ महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने पहुँचे, जहां पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम कों बहुत सराहा और संस्था के सभी लोगों कों भव्य कार्यक्रम के लिए बधाई भी देते हुए कहा की बलदाऊ महाराज सभी की मनोकामना पूर्ण करेंगे ऐसी उनकी प्रार्थना हैं।
इसके बाद पूर्व मंत्री विपुल गोयल होड़ल के मुंडकटी चौक पर आयोजित 40 वें दंगल समारोह में पहुँचे और पहलवानो का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने प्रदेश सरकार की खेल नीतियों का जिक्र करते हुए कहा की खिलाड़ियों कों प्रोत्साहित करके उनसे अच्छे परिणाम की उम्मीद की जा सकती हैं और आज आये दिन प्रदेश में खिलाडी गोल्ड मैडल ला रहे हैं जिसका श्रेय खिलाड़ियों के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल कों भी जाता हैं।
इस कार्यक्रम में रतन सिंह सोरोत, सत्कार मास्टर, नानक सरपंच, महेश सरपंच, मनजीत सिंह, अजीज कुरैशी, रामधन चौहान, हर गोपाल, डालचंद, आनंद राणा, रामवीर सेहरवाल, गजराज सरपंच, ईश्वर लाम्बा, राजकुमार तेवतिया, रोहताश तेवतिया व अन्य काफ़ी लोग मौजूद थे।

गणेश उत्सव में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन अच्छी परंपरा – राजेश नागर

0
गांधी कॉलोनी में आयोजित श्री सार्वजनिक गणेश उत्सव पर्व में शामिल हुए विधायक राजेश नागर 

फरीदाबाद,22 सितंबर(रूपेश कुमार)। विधायक राजेश नागर आज गांधी कॉलोनी में आयोजित श्री सार्वजनिक गणेश उत्सव पर्व में शामिल हुए। इसका आयोजन महाराष्ट्र मित्र मंडल फरीदाबाद के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर एक विशाल चिकित्सा कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने अपने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। 

IMG 20230922 WA0186
विधायक राजेश नागर ने कैंप का उद्घाटन करने के बाद अपने स्वास्थ्य की भी जांच करवाई और आयोजकों को धार्मिक आध्यात्मिक महत्व के कार्यक्रम को लोगों के स्वास्थ्य से जोड़ने को एक नई परंपरा बताया।

नागर ने कहा कि प्रथम पूज्य गणेशजी का पूजन नित्य ही हमें ऊर्जा प्रदान करने वाला है। वहीं हमें जीवन में निज भावों को त्याग कर सार्वजनिक हित में कर्म करने की प्रेरणा देता है। गणेश जी के पूजन के बिना कोई भी मांगलिक कार्य प्रारंभ ही नहीं होता है इसलिए गणपति का महत्व सभी देवों में सर्वाधिक बताया गया है। 
नागर ने कहा कि महाराष्ट्र मित्र मंडल ने सैकड़ों किलोमीटर दूर इस शहर में न केवल अपनी परंपरा को जीवित रखा हुआ है बल्कि लोगों को गणपति पूजन के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। इस आयोजन से हजारों लोग जुड़े हुए हैं और वह समाज में समरसता का संदेश दे रहे हैं। 
विधायक राजेश नागर ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण धार्मिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाना निश्चित तौर पर एक विशिष्ट उपलब्धि है। जिसे अन्य संस्थाओं को भी अनुसरण करना चाहिए।
 उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य बहुत बड़ा मुद्दा है। जो व्यक्ति स्वस्थ होता है, वह केवल अपने जीवन में बल्कि अन्य के जीवन में भी उत्कृष्ट उपलब्धियां स्थापित करता है। हमें ऐसे आयोजनों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। 
इस अवसर पर प्रधान राजेंद्र पांचाल, डी एम थोटे, प्रवीण राठौर, विलास पांचाल, अक्षय, रोहित, पूजा, भावना, संरक्षक सुधाकर पांचाल, यशवंत आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। 

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से नष्ट हो जाते हैं जन्म- जन्मांतर के विकार – धर्मवीर भड़ाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,22 सितंबर(रूपेश कुमार)। भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है। इससे संशय दूर होता है और शांति व मुक्ति मिलती है। यह बात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने एनआईटी -86 फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के नफीसा गार्डन जवाहर कॉलोनी में शुरू हुई  श्रीमद‌् भागवत कथा से पहले कलश यात्रा में शामिल होते हुए कही।

IMG 20230922 WA0163
 धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि श्रीमद‌्भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट हो जाते हैं। जहां अन्य युगों में धर्म लाभ एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए कड़े प्रयास करने पड़ते हैं, कलियुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। सोया हुआ ज्ञान वैराग्य कथा श्रवण से जाग्रत हो जाता है। कथा कल्पवृक्ष के समान है, जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है।
भडाना ने  कहा कि भागवत पुराण हिन्दुओं के अट्ठारह पुराणों में से एक है। इसे श्रीमद् भागवत या केवल भागवतम् भी कहते हैं। इसका मुख्य विषय भक्ति योग है, जिसमें श्रीकृष्ण को सभी देवों का देव या स्वयं भगवान के रूप में चित्रित किया गया है। इस पुराण में रस भाव की भक्ति का निरूपण भी किया गया है। भगवान की विभिन्न कथाओं का सार श्रीमद‌् भागवत मोक्ष दायिनी है। इसके श्रवण से परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई और कलियुग में आज भी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमदभागवत कथा सुनने से प्राणी को मुक्ति प्राप्त होती है। 
 इस मौके पर उनके साथ जिला सचिव मेहर चंद हरसाना, राजा भैया, सचिन चौधरी, सुभाष बघेल, राम गौर, सुदेश राणा, हरजिंदर मेहंदीरत्ता, मनप्रीत कौर, अनिल त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा, भीम, विनोद कुमार कई लोग मौजूद थे।