back to top
Saturday, April 11, 2026
Home Blog Page 17

आंगनवाड़ी केंद्र बनेगा बच्चों के पोषण और शिक्षा का सशक्त आधार: राजेश नागर

0

गांव खेड़ी कलां में नव-नवीनीकृत आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन, बच्चों और महिलाओं के विकास को मिलेगा नया आयाम

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के माननीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री राजेश नागर ने आज गांव खेड़ी कलां में नव-नवीनीकृत एवं सौंदर्यीकृत आंगनवाड़ी केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री ने बच्चों एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डाला।

img 20250930 wa02573569542608262829929

मंत्री ने सभी महिलाओं को दुर्गा अष्टमी की बधाई दी और 8वें राष्ट्रीय स्तरीय पोषण माह 2025 को सफल बनाने के लिए आव्हान किया। उन्होंने मोटापे पर नियंत्रण के महत्व और संतुलित आहार के लाभों के बारे में भी जानकारी दी।

img 20250930 wa02568043351014186166789

इस अवसर पर मंत्री ने बताया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, दिव्यांग सशक्तिकरण कार्यक्रम और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता जैसी गतिविधियाँ निरंतर आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के नियमित रख-रखाव, मरम्मत और सौंदर्यीकरण को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

img 20250930 wa0258775461572200563490

जिला कार्यक्रम अधिकारी मिनाक्षी चौधरी ने विभाग द्वारा भेजे गए गतिविधि कैलेंडर के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि कुपोषण को जड़ से खत्म करने का एकमात्र रास्ता संतुलित आहार है। उन्होंने सभी को जिले में व्यापक जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मंत्री राजेश नागर ने गर्भवती महिला की गोद भराई, 6 माह से अधिक उम्र की बच्ची का अन्नप्राशन आशीर्वाद प्रदान किया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत प्ले स्कूल में पौधारोपण भी करवाया।

पोषण अभियान जिला संयोजक गीतिका सभरवाल ने उपस्थित सभी को पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. मंजू श्योरान ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में सुपरवाइजर सुनीता नागर, मधु, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं हेल्पर भी उपस्थित रहे।

फरीदाबाद के चहुंमुखी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी महापौर प्रवीण जोशी – विजय राहटकर

0

राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन ने किया निगम मुख्यालय का दौरा

फरीदाबाद। राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन तथा पूर्व में राष्ट्रीय बाल आयोग की अध्यक्ष व भाजपा की राष्ट्रीय सचिव रहीं विजय राहटकर ने निगम मुख्यालय पहुंच कर फरीदाबाद की प्रथम सीधी चुनी महापौर श्रीमती प्रवीण बत्तरा जोशी से मुलाकात की तथा उनको देश में सर्वाधिक मतों से जीत कर रिकार्ड बनाने पर बधाई दीं।
श्रीमती राहटकर ने कहा कि वह भी मेयर रहीं हैं, पर श्रीमती जोशी इस कारण अन्य मेयरों से अलग हैं। उन्होंने पहली बार ही सीधे मतदान में देश में सर्वाधिक अंतर से जीतने का रिकार्ड बना कर महिला शक्ति को श्रेष्ठ उदाहरण पेश किया है।

fb img 17592321805857151966205769748287


इस मौके पर श्रीमती प्रवीण बत्तरा जोशी ने पूर्व में राजस्थान भाजपा की प्रभारी रहीं विजय राहटकर का फरीदाबाद पहुंचने पर जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि वह उनकी बडी बहन है तथा उनके अनुभव का पहले उन्होंने हरियाणा वाल सुधार आयोग की चेयरपर्सन रहते हुए काफी फायदा लिया था, तथा अब क्योंकि उनको महापौर पद का भी अनुभव है तो उन्होने इस संदर्भ में भी उनसे विस्तार से चर्चा की है तथा दिए सुझावों को फरीदाबाद नगर निगम में लागू किया जाएगा। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि प्रवीण बत्तरा जोशी जिस प्रकार की सोच रखती हैं उसका निश्चित तौर पर फरीदाबाद को फायदा होगा, उन्होंने कहा कि श्रीमती जोशी ने भाजपा संगठन विशेषकर महिला मोर्चा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है, वह उससे आज भी सीख लेतीं हैं और उनका मानना था कि फरीदाबाद नगर निगम में ढांचागत सुधार की जो पहल महापौर प्रवीण बत्तरा जोशी ने शुरु की है वह पूरे देश के लिए मिशाल बनेगी।

fb img 17592321835181635833160495253787


श्रीमती विजय राहटकर ने कहा कि आने वाला युग महिलाओं का है, और वह फरीदाबाद की जनता को बधाई देना चाहतीं हैं कि उन्होंने भविष्य को पहचानते हुए एक ऐसी महिला को फरीदाबाद के प्रथम नागरिक के पद पर आसीन किया है जो कि महिला शक्ति का जीता जागता उदाहरण है। उन्होने कहा कि फरीदाबाद की महिलाओ को ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की महिलाओं को श्रीमती जोशी से सीख लेकर अपने आप को समाज व राजनीति के क्षेत्र में आगे लाना चाहिए ,
उन्होने कहा कि प्रवीण बत्तरा जोशी को मेयर चुन कर इस शहर की जनता ने अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया है। उन्होने कहा कि यूं तो हरियाणा राज्य महिला आयोग पूरी तरह से सक्रिय है, लेकिन उसके बावजूद यदि कभी भी उनकी किसी भी प्रकार की सहायता की जरुर इस शहर की महिलाओं को होगी वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी हैं।

दिल अब बच्चा नहीं रहा, हमने उसे बूढ़ा बना दिया, लाइफ स्टाइल से हार्ट हो सकता है मजबूत – डॉ पंकज बत्रा

0

वर्ल्ड हार्ट डे पर बत्रा हॉस्पिटल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मरीज व डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

फरीदाबाद। हमारे फिल्मी गानों में ‘दिल’ का जिक्र कभी प्यार जताने के लिए हुआ तो कभी अपना हाल बताने के लिए। लेकिन ये दिल यानी हार्ट सिर्फ गानों की जान ही नहीं नहीं बल्कि इंसानी शरीर की सेहत और जिंदगी की जान भी होता है। इंसानी शरीर में हार्ट एक उस इंजन की तरह काम करता है जो आपके पैदा होने से मरने तक हर पल खून पंप करके आपको जिंदा रखता है। यह बात वर्ल्ड हार्ट डे और सेक्टर-31 स्थित बत्रा हार्ट एवं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. पंकज बत्रा ने कही। कार्यक्रम में मरीजों से केक कटवाकर उनका मुंह मीठा करवाया।

img 20250929 wa02686854310119281678908

इस अवसर पर मरीजों ने कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज बत्रा को भगवान का रूप बताते हुए उनकी सराहना की। एक मरीज ने डॉक्टर के सम्मान में कविता भी प्रस्तुत की। मरीजों ने कहा कि यह पहला ऐसा अस्पताल है जो सिर्फ इलाज ही नहीं करता, बल्कि इलाज के बाद मरीजों को स्वस्थ जीवन के लिए जागरूक भी करता है। इसके अलावा, अस्पताल ने दिल की बीमारियों से बचाव पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया। डॉ. बत्रा ने बताया कि नियमित जांच, संतुलित आहार, व्यायाम और तनाव नियंत्रण के जरिए दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने सभी मरीजों और उनके परिजनों को प्रेरित किया कि वे अपनी सेहत का ध्यान रखें और हृदय संबंधी समस्याओं को हल्के में न लें। कार्यक्रम में हद्य रोगियों के लिए जागरूक करने के लिए डॉ बत्रा द्वारा लिखी गई किताब का विमोचन भी किया गया और अस्पताल स्टॉफ की ओर से दिल के मरीजों के लिए जागरूकता नाटक का मंचन किया गया।

img 20250929 wa02692580985813596682372


इस अवसर पर अस्पताल के चेयरमैन रमेश कुमार बत्रा, निदेशक डॉ. कुलभूषण भारतीया रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मिस्टर पूरन पांडेय और दीपा कुमारी ने किया। विभिन्न विभागों के डॉक्टर जैसे डॉ. आर.के. दुआ (जनरल सर्जरी), डॉ. हर्ष सिंह (ऑर्थोपेडिक), डॉ. क्रिति (गाइनैकोलॉजी), डॉ. अरुणाभ स्वामी (पीडियाट्रिक्स), डॉ. पारुल (इंटर्नल मेडिसिन), डॉ. नजीब उर रहमान (न्यूरोलॉजी), डॉ. सिंह (नेफ्रोलॉजी), डॉ. ईशान (पल्मोनोलॉजी), डॉ. शर्मा (यूरोलॉजी) और डॉ. संजय (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) भी मौजूद थे।


अगर सरकार ने किसानों के खेतों से पानी नहीं निकाला तो हम बीजेपी का पानी निकाल देंगे: अभय चौटाला

0

सरकार ने लाड़ो लक्ष्मी योजना के नाम पर महिलाओं से किया भद्दा मजाक किया – अभय चौटाला

चंडीगढ़। सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने प्रेस वार्ता कर कहा कि वे हरियाणा के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने अपने सारे कामकाज छोडक़र स्वर्गीय चौधरी देवीलाल का जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने रोहतक रैली में पहुंचे और पूरे प्रदेश के लोगों को यह संदेश दिया कि वो मौजूदा सरकार से बेहद परेशान हैं। उन्होंने इलेक्ट्रोनिक, प्रिंट के पत्रकारों और सोशल मीडिया के लोगों का भी आभार वयक्त किया जिन्होंने हकीकत दिखाने का काम किया। उन्होंने बताया कि लोगों ने उनसे कहा कि इस बार सभी लोग कांग्रेस की सरकार बनाना चाहते थे लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे ने कांग्रेस को हरवाया। हुड्डा मुकदमों के डर से भाजपा की प्रॉक्सी बन कर काम कर रहे हैं। हुड्डा को भाजपा की ओर से जो संदेश मिलता है वो वैसे ही करते हैं।

fb img 1759147434781254953281539450429


मुख्यमंत्री रोज नए फरमान जारी करते हैं। लेकिन कोई भी चुनावी वादा आज तक पूरा नहीं किया। रोज घोषणाएं करते हैं पूरी कोई नहीं करते। सरकार कुछ करती तो प्रदेश साढे तीन लाख करोड़ का कर्जा नहीं होता। बीजेपी सरकार प्रदेश को लूट कर खा गई और अब भी लूट रहे हैं। उलटा लोगों को परेशान किया जा रहा है। बिजली के बिल चार गुणा बढ़ा दिए। तीन महीने पंजाब ने हमारा पानी रोक कर रखा ये हरियाणा के हिस्से का भाखड़ा का पानी भी नहीं दिला पाए। हरियाणा कई जिलों में जलभराव के कारण लाखों एकड़ फसलें खराब हो गई। किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला और न ही खेतों से पानी निकाला गया है। अगर सरकार ने अगले 15 दिनों में किसानों को मुआवजा और उनके खेतों से पानी नहीं निकाला तो हम बीजेपी का पानी निकाल देंगे। किसानों के साथ मिलकर कोई बड़ा फैसला लेंगे। जरूरत पड़ी तो हम इसको लेकर बड़ी लड़ाई लड़ेंगे। बीजेपी को यह अहसास भी दिला देंगे की प्रदेश में विपक्ष के लोग भी हैं। कांग्रेस तो विपक्ष में है ही नहीं। रोहतक के कई गावों में पानी भरा था और बाप बेटा दोनों फोटो खिंचाने के लिए थोड़ा घूमे लेकिन न तो सरकार को और न ही प्रशासन को इस के लिए मजबूर किया।


अभय चौटाला ने कहा कि रैली को लेकर भाजपा और कांग्रेस में बौखलाहट है जो ये लोग रैली को फ्लॉप बता रहे हैं। लेकिन पूरा हरियाणा इस बात का गवाह है कि रैली कितनी सफल थी। हमने 1.80 लाख लोगों के लिए बैठने की जगह बनाई थी। जितने लोग पंडाल में थे उनसे दुगने लोग बाहर खड़े थे। लोगों में कितना उत्साह था कि महिलाएं किस तरह से गीत गा रही थी, नाच रही थी, लोग ढोल नगाड़ों के साथ रैली का हिस्सा बन रहे थे। मजे की बात यह थी कि सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक हिले तक नहीं और शाम तक रैली में रहे। जल्द ही हम प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक करेंगे और उसके बाद लोगों के बीच में जाएंगे जहां बीजेपी की पोल खोलेंगे और कांग्रेस के षडय़ंत्र का पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सीटें जानबूझकर षडय़ंत्र करके हरवाई गई। उदयभान के पिता तो एक एक दिन में तीन तीन पार्टियां बदलते थे। हरियाणा को अगर किसी ने सबसे ज्यादा बदनाम किया तो उदयभान के पिता ने बदनाम किया। आयाराम गयाराम के नाम से प्रदेश को बदनाम करने में गयालाल ने स्वर्ण अक्षरों में नाम लिखाया था।


मनोहर लाल खट्टर द्वारा दिए गए बयान कि कांग्रेस और जेजेपी उनके साथ है पर सवाल पूछने पर कहा कि खट्टर ने कांग्रेस और जेजेपी का नाम लिया लेकिन इनेलो का नाम नहीं लिया और ले भी नहीं सकता क्योंकि उन्हे पता है कि इसका बहुत करारा जवाब आएगा। जिस जिन हुड्डा का जन्मदिन था। मनोहर लाल ने उनको बधाई दी और कहा कि हुड्डा रिटायर नहीं होना चाहिए। क्योंकि वे खुद नहीं चाहते कि उनकी जगह कोई और कांग्रेस में आए। गोपाल कांडा द्वारा दिए गए बयान पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांडा यह कहता है कि मनोहरलाल खट्टर के कहने पर उसकी वजह से अर्जुन विधायक बना। मैने कहा था कि मनोहरलाल खट्टर से एक बार कहला दो। उन्होंने कहा कि वे खुलकर यह बात कह रहे हैं कि मुझे गोपाल कांडा की वजह से नुकसान हुआ। मुझे उनसे गठबंधन नहीं करना चाहिए था।
भूपेंद्र हुड्डा के नेता प्रतिपक्ष न बनने पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हुड्डा ने हाईकमान पर दवाब डाला कि अगर 25 सितंबर तक उन्हें नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया गया तो कांग्रेस खत्म हो जाएगी। लेकिन वो खुद खत्म हो गया। हुड्डा अहंकार में खत्म हो रहा है। हुड्डा ने हमेशा कांग्रेस को कमजोर किया इसके उदाहरण हैं कि भजनलाल, राव इंद्रजीत, बीरेंंद्र सिंह, किरण चौधरी और कुलदीप बिश्रोई ने कांग्रेस में विलय कर लिया था उसके बाद भी इन सीनियर नेताओं को कांग्रेस से निकलवा दिया। सच्चाई यह है कि हुड्डा सिर्फ अपने बेटे को सेट करना चाहता है। उन्हें कांग्रेस से कोई मतलब नहीं। जब दीपेंद्र हुड्डा ने राज्यसभा चुनाव लड़ा तो हुड्डा ने मुझसे वोट मांगा। जेपी ने मुझे फोन कर हुड्डा से बात करवाई।


लाडो लक्ष्मी योजना पर पूछे गए सवाल पर कहा कि सरकार ने लाड़ो लक्ष्मी योजना के नाम पर महिलाओं से भद्दा मजाक किया है। जो लोग मजदूरी भी करता है वो भी महीने में 15 हजार कमा लेते हैं। यानी वो भी साल में एक लाख रुपए से ज्यादा कमाता है। फिर इस योजना का लाभ किसी को नहीं मिलेगा। ये बीजेपी वाले तो छड़ें मलंग हैं इनकी तो बेटियां हैं नहीं।


इनेलो द्वारा लोगों की शिकायतें सुनने के लिए बनाए गए ऐप पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अभी यह शुरुआत है, शिकायतें आनी शुरू हो गई हैं। धीरे धीेरे उसको लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमारा ऐप बीजेपी वालों की तरफ फर्जी ऐप नहीं है। बीजेपी वालों ने सीएम विंडो बनाया था वो पता नहीं कब खुली और कब बंद हो गई।
उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान आह्वान किया कि मैं अपने पुराने साथियों से कहना चाहता हूं उन्होंने किन्हीं हालातों के चलते फैसला ले लिया होगा। अब वो वापिस आएं और पार्टी की मजबूती बनें। मैं उन सभी को चौ. देवीलाल और चौ. ओमप्रकाश चौटाला की तरह पूरा मान सम्मान दूंगा। मैं उन्हें सत्ता तक पहुंचाऊंगा।


जीएसटी सुधार पर पूछे गए सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री एक बार तो स्वदेशी की बात करते हैं और फिर चाइना जाते हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए क्रिकेट मैच को लेकर कहा कि हमारी टीम ने उनके साथ मैच खेला ही क्यों? हाथ न मिलाना और ट्रॉफी न लेना केवल मात्र ढकोसला था। अगर आप देशभक्त हो तो मैच खेलना ही नहीं चाहिए था।

महिलाओं का स्वास्थ्य और सशक्तिकरण विकसित भारत @2047 की आधारशिला : कृष्णपाल गुर्जर

0

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया महिलाओं के स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण, बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने का आह्वान

फरीदाबाद। भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य और सशक्तिकरण हमारे परिवारों, समुदायों और समग्र राष्ट्र की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है ताकि विकसित भारत@2047 के विजन को साकार किया जा सके। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज सेक्टर -30 स्तिथ अर्बन हेल्थ सेंटर के प्रागण में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक जिले में ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

img 20250929 wa02581059057129076814378

कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण से हुई, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके उपरांत केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अर्बन हेल्थ सेंटर का दौरा कर वहां आयोजित महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और शिविर में दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली तथा महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

img 20250929 wa02551892309550439904114

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि 17 सितम्बर, जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है, से लेकर 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी के जन्मदिवस तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवधि के दौरान देशभर में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, दिव्यांग सशक्तिकरण कार्यक्रम और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता से संबंधित गतिविधियाँ निरंतर आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को नई ऊर्जा देने और नागरिकों में सेवा की भावना जगाने का एक सशक्त माध्यम है। इसी क्रम में आज सेक्टर-30 स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर में स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

img 20250929 wa02564605983744480753336

मंत्री गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि परिवार का संपूर्ण दायित्व महिला पर आधारित होता है। वही बच्चों को शिक्षित करती है, उन्हें अच्छे संस्कार देती है और घर-परिवार को मजबूत नींव प्रदान करती है। इसलिए महिलाओं का स्वस्थ रहना न केवल व्यक्तिगत जीवन के लिए, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएँ सशक्त होंगी तो परिवार मजबूत होगा, यदि परिवार मजबूत होगा तो समुदाय सशक्त होगा और जब समुदाय सशक्त होगा तो पूरा राष्ट्र विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि विकसित भारत@2047 के विजन को साकार करने के लिए महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। स्वस्थ और आत्मनिर्भर महिलाएँ ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं और राष्ट्र की प्रगति की गति को और अधिक सशक्त बना सकती हैं। इसी उद्देश्य से सरकार लगातार महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और आत्मनिर्भरता से जुड़े कार्यक्रम चला रही है, ताकि भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा की अगर देश में भ्रष्टाचार को समाप्त करना है तो हमे डिजिटल की तरफ जाना होगा। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश में डिजिटलीकरण की शुरुआत करके भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए पहले भी आवश्यक कदम उठाएं है।

कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान की गई, ताकि उनके उपचार के साथ-साथ पोषण संबंधी आवश्यकताओं की भी पूर्ति हो सके। वहीं महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार हेतु आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाना है।

इस अवसर पर अर्बन हेल्थ सेंटर के अधिकारी/कर्मचारी सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

केंद्र और प्रदेश सरकार श्रमिकों के कल्याण एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्पित: कृष्णपाल गुर्जर

0

केंद्रीय राज्यमंत्री ने फरीदाबाद में आयोजित श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

फरीदाबाद  । फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन हॉल में आज रविवार को जिला स्तरीय श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में श्रम विभाग की द्वारा चलाई जा रही “कन्यादान” योजना के लाभार्थियों को चैक बांटे गये।

image editor output image34381680 17590688371192312996659939738340

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम हमारे उन श्रमिक बंधुओं को समर्पित है, जिनकी मेहनत और पसीना हमारी प्रगति की नींव है। उन्होंने सभी श्रमिक साथियों का अभिनंदन किया और उनके परिवार की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

img 20250928 wa02584437691355739432239

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक ही राष्ट्र निर्माण के स्तंभ हैं। खेतों में अन्न उगाने से लेकर कारखानों में उत्पादन करने तक, सड़कों और पुलों से लेकर महानगरों की ऊँची इमारतों तक भारत की प्रगति की हर कहानी में श्रमिकों का परिश्रम शामिल है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने संकल्प कर श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है और निरंतर इसी दिशा में केंद्र और प्रदेश सरकार कार्य कर रही है।

img 20250928 wa02555154122210394625315

उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर, 2014 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय “श्रमेव जयते योजना” की शुरुआत कर श्रमिकों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान की दिशा में ठोस कदम उठाए गए। ई-श्रम पोर्टल पर अब तक 30 करोड़ से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है, जो 400 से अधिक क्षेत्रों से जुड़े हैं। यह पहल श्रमिकों को न केवल पहचान दिला रही है, बल्कि उन्हें देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता के रूप में स्थापित कर रही है।

img 20250928 wa02606758202674460764138

श्रमिकों की आय में हुई वृद्धि का उल्लेख करते हुए श्री गुर्जर ने कहा कि 2014 में अकुशल श्रमिक का वेतन 215 रुपये प्रतिदिन था, जो 2025 में बढ़कर 783 रुपये हो गया है। इसी प्रकार उच्च कौशल श्रमिकों का वेतन 283 रुपये से बढ़कर 1035 रुपये, अर्द्धकुशल श्रमिकों का वेतन 329 रुपये से बढ़कर 868 रुपये तथा कुशल व क्लर्क श्रमिकों का वेतन 954 रुपये प्रतिदिन तक पहुँच गया है। इस बढ़ोतरी से श्रमिकों के जीवन में आर्थिक स्थिरता और खुशहाली आई है।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना को श्रमिकों के लिए सुरक्षा कवच बताते हुए कहा कि इन योजनाओं से करोड़ों श्रमिकों को पेंशन, बीमा और जोखिम कवरेज जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने श्रमिकों को केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि वास्तविक सम्मान दिया है। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण पर श्रमिकों पर पुष्पवर्षा, प्रयागराज कुंभ में स्वच्छता कर्मियों के पैर धोना, और नए संसद भवन में श्रमिकों के लिए विशेष गैलरी की स्थापना इसके जीवंत उदाहरण हैं।

उन्होंने आह्वान किया कि श्रमिक सम्मान और जागरूकता अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जाए। इसके तहत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

श्री गुर्जर ने कहा कि हरियाणा श्रमिक कल्याण की दिशा में पूरे देश के लिए एक मॉडल स्टेट बनेगा। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, अधिकारियों और विशेष रूप से श्रमिक बंधुओं का धन्यवाद करते हुए श्रम एवं श्रमजीवियों के सम्मान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

मुख्यातिथि श्री कृष्ण पाल गुर्जर के संबोधन के उपरान्त उपस्थित सभी लोगों ने गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के संबोधन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुना।

कार्यक्रम के अंत में उप-श्रम आयुक्त भगत प्रताप सहित श्रम विभाग फरीदाबाद के अन्य अधिकारियों मुख्य अतिथि सहित मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, एनआईटी विधायक सतीश कुमार फागना, भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह, डीसी विक्रम सिंह, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

बीजेपी राज में देश का हर वर्ग महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार से त्रस्त : बलजीत कौशिक

0

जजपा छोड़कर सैंकड़ों महिलाओं एवं युवाओं ने थामा काँग्रेस का दामन

फरीदाबाद। जननायक पार्टी छोड़ सैंकड़ों महिलाओं एवं युवाओं ने रविवार को कॉंग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में काँग्रेस पार्टी का दामन थामा। बलजीत कौशिक ने सेक्टर 9 स्थित जिला कार्यालय पर सभी को पटका पहनाकर काँग्रेस पार्टी में शामिल करवाया। शामिल होने वालों में जजपा एनआईटी ब्लॉक अध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। बलजीत कौशिक ने कहा कि कॉंग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। जिस तरह से लोग काँग्रेस पार्टी मे शामिल हो रहे हैं, उससे पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में आपको बदलाव देखने को मिलेगा।

image editor output image756648908 17590621917885398373261967343782

इस मौके पर बलजीत कौशिक ने कहा कि काँग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो देश का भला कर सकती है। आजादी से लेकर अब तक देश को चलाने का काम काँग्रेस पार्टी ने ही किया है। आने वाला समय काँग्रेस का है और अधिक से अधिक संख्या में लोग राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी में आस्था जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं को भड़काने का काम कर रही है। आज देश का हर वर्ग महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रस्टाचार से आहत है। स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगों के खून पसीने की कमाई को लूटकर खा गए। नगर निगम में हुए 200 करोड़ घोटाले में शामिल आईएएस अधिकारियों से पूछताछ की अनुमति न देकर भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वो भ्रस्टाचार की पोषक है।


इस अवसर पर जजपा की एनआईटी महिला अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशी वर्ड 6 से सीमा सीतैरिया, बॉबी सीतैरिया, रोहित छाबड़ी, राहुल नागर, आशीष पांडे, आस मोहम्मद, आरिफ़, हरिओम, राकेश, राजेन्द्र सिंह, पार्वती, तुलसी, बबीता, मानती, नीतू काँग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इनके साथ इस मौके पर मुख्य रुप से सुनीता फागना महिला काँग्रेस अध्यक्ष, योगेश तंवर प्रदेश महासचिव, पर्यावरण प्रकोष्ठ, विकास फागणा एवं जूबेर खान आदि मौजूद रहे।

मुकेश के सदाबहार नगमों से गूंज उठी मुख्तार शाह नाईट

0

फरीदाबाद। फरीदाबाद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र (एफएलसीसी) द्वारा जीवा पब्लिक स्कूल में आयोजित मधुर गीतों के कार्यक्रम ‘एक सुरीली शाम मुकेश के नाम’ में सदाबहार दिलकश आवाज़ के मालिक महान स्वर्गीय गायक मुकेश को उनके गाये गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मुख्तार शाह सदाबहार नगमों की जो बहार लाये उसे पूरा सभागार गूंज उठा।

img 20250928 wa02343921992249918229346

वर्षो बाद शहरवासियों ने पुराने नगमों को सुना तो वे एकाग्रचित हो कर बॉलीवुड के मशहूर गायक मुकेश के गानों को मुख्तार शाह के मुख से सुने तो सुनते ही रह गये। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में एक के बाद एक सदाबहार नगमों की माला के मोतियों को ऐसा पिरोया कि दर्शक अपने स्थान से अंत तक हिल न सकें। वह मुकेश के सदाबहार और सुरीले गानों जाने कहाँ गए वो दिन, तारों में सज के अपने सूरज से, देखो धरती चली मिलने, इक दिन बिक जायेगा, माटी के मोल, चाँद सी महबूबा हो मेरी, डम डम डिगा डिगा, मौसम भिगा भिगा, जीना यहाँ मरना यहाँ, ओह रे ताल मिले नदी के जल में की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गए।

img 20250928 wa02311948460413098376942

मुख्तार शाह को उनके प्रशंसकों ने “गोल्डन वॉयस ऑफ मुकेश” की उपाधि दी है। उनकी आवाज़ में मुकेश जैसी मधुरता और भावुकता होने के कारण उन्हें ‘मुकेश की सुनहरी आवाज़’ और ‘स्टेज किंग’ जैसे नामों से जाना जाता है। उन्होंने अनुजा सिन्हा के साथ अपनी सुनहरी आवाज में पीड़ा, कोमलता और खुशी के एक उत्तम मिश्रण के साथ दर्शकों को रोमांचित‌‌ करते हुए कार्यक्रम में गीतों के माध्यम से मुकेश की गायकी के विभिन्न अंदाजों का शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया जो एक सफल सांस्कृतिक कार्यक्रम था।

img 20250928 wa02326363944757370996298

उन्होने अनुजा सिन्हा के साथ एक से बढ़कर एक सुपरहिट युगल गीतों एक प्यार का नग़मा है मौजों की रवानी है, फूल तुम्हें भेजा है खत में, सावन का महीना, पवन करे सोर, किसी राह में किसी मोड़ पर कहीं चल ना देना तू छोड़कर, हमसफ़र मेरे हमसफ़र, क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो, ओ मेरे सनम ओ मेरे सनम, मैं ना भूलूँगा, मैं ना भूलूँगी, दिल की नज़र से, नज़रों की दिल की सुरीली बौछार से दर्शकों को भिगो दिया। समय समय पर मुख्तार शाह ने दर्शकों को भी अपने साथ गाने के प्रेरित किया और उत्साह भरे माहौल में ऑडिटोरियम संगीत स्वर लहरियों व तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। म्यूजिक डिज़ाइनर बैंड ने गायकों के लिए एक मजबूत संगीतमय ढाँचा तैयार करते हुए अपने दमदार प्रदर्शन से कार्यक्रम में एक अलग ही ऊर्जा भर दी। उनकी ताल और धुनें ने दर्शकों को थिरकने और गाने पर मजबूर दिया जिससे पूरे माहौल में उत्साह और जोश भर‌ गया।

img 20250928 wa02336330714176369634466

कार्यक्रम से पहले मीडिया और पत्रकारों के साथ मुख्तार शाह के विशेष संवादात्मक सत्र में एफएलसीसी की तरफ से कोषाध्यक्ष वसु मित्र सत्यार्थी ने मुख्तार शाह व मीडिया और पत्रकार साथियों स्वागत किया और सहयोग के लिए धन्यवाद किया। तत्पश्चात मुख्तार शाह ने अपनी उन्होंने अपने जीवन, करियर और संगीत से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा करते हुए फरीदाबाद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र द्वारा शहर में पहली बार उनके संगीतमय कार्यक्रम आयोजन की सराहनीय पहल कई शुभकामनाएं दी तथा मीडिया के सभी सवालों का जवाब दिया।

संगीतमय शाम की शुरुआत में मुकेश के जीवन और उनके संगीत सफर पर एक छोटी डॉक्युमेंट्री प्रस्तुति दर्शकों के लिए एक भावुक पल था। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम डायरेक्टर प्रसिद्ध कवि दिनेश रघुवंशी ने कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए मुकेश के जीवन और उनके गानों से जुड़ी दिलचस्प बातों को दर्शकों के साथ साझा किया।

एफएलसीसी प्रधान नवीन सूद व सांस्कृतिक सचिव विनोद मलिक ने मुख्तार शाह व अनुजा सिन्हा का तथा चंद्रलता चौहान और सुरेखा बांगिया ने पुष्पगुच्छ और एफएलसीसी स्मृति चिन्ह देकर व शाल ओढ़ाकर कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शामिल विशेष अतिथियों पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, डा. रवि गुगनानी, प्रसिद्ध उद्योगपति शम्मी कपूर, अजय जुनेजा का भी पुष्पगुच्छ देकर एलसीसी के कार्यकारिणी व संस्थापक सदस्यों ने स्वागत किया गया। वरिष्ठ उपप्रधान ऋषिपाल चौहान ने आमंत्रित गायकों, विशिष्ट अतिथियों व दर्शकों का कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल और एक यादगार सुरीली शाम बनाने के लिए धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में एफएलसीसी महासचिव एम एल नंदवानी, उपप्रधान जगदीप मैनी, कोषाध्यक्ष वसु मित्र सत्यार्थी, कार्यकारिणी सदस्य वी के अग्रवाल, अश्वनी सेठी संस्थापक सदस्य जितेंद्र मान, संदीप गोयल, शुभ तनेजा, हरीश‌ अरोड़ा, मोहिंद्र सेठी, राकेश कुकरेजा व विभिन्न संस्थाओं के गणमान्य सदस्यों तथा भारी संख्या में संगीत प्रेमी शामिल हुए।

नारायणगढ़ में जापानी कंपनियों के कलस्टर स्थापना पर किया मंथन – नायब सैनी

0

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में सीएंडी वेस्ट मैनेजमेंट के लिए होंडा कंपनी के साथ हुआ एमओयू

गुरुग्राम । मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गुरुग्राम में जापान की प्रमुख कंपनियों के साथ विशेष बैठक करते हुए हरियाणा में अधिकाधिक निवेश का आह्वान किया। इस दौरान सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट के लिए होंडा कंपनी के साथ एमओयू भी किया गया, जिसके तहत प्लांट की स्थापना के लिए जमीन व कूड़ा सरकार उपलब्ध करवायेगी जबकि होंडा कंपनी कूड़े से टायल बनायेगी।

image editor output image1627105563 17590578711062065642842303046192

मुख्यमंत्री का 6 से 8 अक्तूबर तक जापान दौरा प्रस्तावित है जिसमें वे हरियाणा पैवेलियन का विशेष रूप से दौरा करेंगे। इसके तहत उन्होंने हरियाणा में स्थापित जापान की मुख्य कंपनियों के आला अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निवेश बढ़ाने पर विशेष रूप से मंथन किया। हरियाणा में जापानी कंपनियों का एक अलग से कलस्टर स्थापित करने पर विचार-विमर्श करते हुए मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ में कलस्टर स्थापना का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि नारायणगढ़ से चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड तथा पंजाब बेहद नजदीक हैं, जिनकी दूरी मात्र 40 से 45 किलोमीटर ही है, जिससे व्यापार को विशेष रूप से बढ़ावा मिलेगा।

fb img 17590577041147993808948898336332

मानेसर में पानी की बेहतरीन सुविधा पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए डीपीआर तैयार है और अति शीघ्र टेंडर कराकर काम की शुरुआत कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मूनक नहर से पाइपलाइन के माध्यम से मानसेर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी जिसके लिए करीब तीन हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले 25-30 वर्षों के दृष्टिगत आबादी बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत यह व्यवस्था की जा रही है, जिससे पानी की कोई समस्या नहीं रहेगी।

उन्होंने औद्योगिक इकाइयों के रसायनयुक्त पानी के भी उचित निस्तारण पर बल दिया, जिसके लिए उन्होंने एडवांस्ड तकनीकों को अपनाने पर बल दिया। औद्योगिक इकाइयों को अपने छोड़ेे गये पानी को पुन: उपयोग में लाना चाहिए। इसके लिए एचएसआईआईडीसी के माध्यम से योजना तैयार की गई है। पहले चरण में करीब 78 करोड़ की लागत से मानेसर में यह व्यवस्था की जाएगी, जिससे औद्योगिक इकाइयां पानी का पुन: उपयोग कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने सीएसआर के माध्यम से उपयोगी कार्यों को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सीएसआर का पैसा उपायुक्त के माध्यम से खर्च किया जाना चाहिए ताकि उस पैसे का बेहतरीन उपयोग हो सके। सीएसआर का अधिकाधिक लाभ आमजन को मिलना चाहिए। इसके लिए अस्पातलों व उच्च शिक्षण संस्थानों में भाषा कोर्स आदि शुरू किये जा सकते हैं। हरियाणा में प्रत्येक दस किलोमीटर की अवधि में मॉडल संस्कृति विद्यालय स्थापित किये जा रहे हैं। इस दिशा में सीएसआर के तहत अच्छे कार्य किये जा सकते हैं।मुख्यमंत्री ने सीएसआर के तहत औद्योगिक इकाइयों का आह्वान किया कि वे सड़कों को गोद लेकर उनका सौन्दर्यकरण करवाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एडवांस तकनीक की फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करवाई जा रही है। शुरूआती चरण में गुरूग्राम, फरीदाबाद व सोनीपत में इनकी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि दस नई आईएमटी स्थापित करने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाये हैं, जिसके लिए ई-भूमि पोर्टल पर करीब 6-7 हजार एकड़ भूमि का पंजीकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में निवेश करने पर औद्योगिक इकाइयों को बेहतरीन सुविधाएं दी जाएगी। एनओसी के लिए पारदर्शिता को बढ़ावा दिया गया है। इस दौरान एक औद्योगिक इकाई के प्रतिनिधि ने ग्लोबल वार्मिंग के दृष्टिगत उन्होंने नवीनतम तकनीक के माध्यम से प्रदूषण कम करने के लिए रिन्यूऐबल फ्यूल तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाये हैं, जिसके लिए उन्हें विभिन्न विभागीय एनओसी की आवश्यकता रहती है। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि उन्हें हर आवश्यक एनओसी निर्धारित समयावधि में उपलब्ध करवायेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि हरियाणा में 500 मेगावाट का ग्रीन एनर्जी प्लांट भी स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए एमओयू हो चुका है।

इस दौरान हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने औद्योगिक इकाइयों का आह्वान किया कि वे सरकार-प्रशासन के साथ मिलकर सीएसआर की गतिविधियों को गति दें, जिससे कि लोगों को प्रभावी रूप में इनका लाभ मिलेगा।

इस मौके पर विधायक मुकेश शर्मा, विधायक तेजपाल तंवर, उपायुक्त अजय कुमार, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, चीफ कॉर्डिनेटर इंडस्ट्रीज सुनील शर्मा, मिंडा उनो कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गोरो स्वाय, डेन्सो हरियाणा के मैनेजिंग डायरेक्टर मसातू कितमई व डायरेक्टर कातसूहिति अकाबा, होंडा मोटरसाईकिल एंड स्कूटर्स के सीनियर डायरेक्टर विनय ढिंगरा व डायरेक्टर कत्सुयुकी उजवा, योकोहामा के डायरेक्टर युसुके तबूची, मितसुई किंजोकू कंपोनेंटस के जनरल मैनेजर हितेतोह यमदा व जनरल मैनेजर जून सातो और वरूण बेवरेज के चेयरमैन रवि जयपुरिया आदि मौजूद थे।

4 करोड़ की लागत से बनेंगी पंचशील की गलियां – सुधीर नागर

0

मंत्री राजेश नागर के छोटे भाई सुधीर नागर ने शुरू कराया विकास कार्य

फरीदाबाद । भाजपा नेता सुधीर नागर ने कहा कि हमारे तिगांव विधानसभा क्षेत्र में जोरदार विकास कार्य चल रहे हैं जिसे जनता प्रत्यक्ष देख रही है। हमारे भाई मंत्री राजेश नागर ने जनता से जो वादे किए उन्हें वह पूरी शक्ति के साथ निभा रहे हैं। यह बात भाजपा नेता सुधीर नागर ने बड़े भाई मंत्री राजेश नागर की अनुपस्थिति में चार करोड रुपए के विकास कार्य शुरू करवाते समय कही।

img 20250928 wa02096092377367832412242

उन्होंने बताया कि आज पंचशील कॉलोनी पार्ट एक और दो में एक साथ 88 गलियों के निर्माण का कार्य शुरू करवाया है जिसपर करीब चार करोड़ रुपए की लागत आएगी। इन गलियों के बनने से उनका हमारी सरकार पर विश्वास और मजबूत होगा।

img 20250928 wa02015711379997056363943


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आगे बढ़ रहा है जिसमें तिगांव भी शामिल है। हम अपने क्षेत्र को विकसित क्षेत्र बनाना चाहते हैं। इसके। लिए मंत्री राजेश नागर भी हर पल क्षेत्र का ही चिंतन करते हैं। वह हर रविवार अपने निवास पर स्वजनों से बात करके उनकी सेवा करने के लिए उपलब्ध रहते हैं साथ ही उनके चंडीगढ़ स्थित निवास एवं कार्यालय भी जनता के लिए खुले रहते हैं।
इससे पहले उन्होंने स्थानीय बुजुर्गों के हाथ नारियल फुड़वाकर निर्माण शुरू करवाया। उन्होंने ठेकेदार से समय पर काम पूरा करने की भी बात कही।

img 20250928 wa02006248806849170798204

इस अवसर पर वार्ड नंबर 27 की पार्षद रूबी सरोज शीशराम अवाना, कर्मवीर प्रधान, साहू प्रधान, पप्पू प्रधान, अजीत अवाना, बालेश्वर जैलदार, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रामप्रसाद, एसपी चौधरी, संजय भाटी, अजय अवाना, निक्कू अवाना, महिपाल प्रधान, रणधीर नेताजी,कुलदीप गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।