Join our community of SUBSCRIBERS and be part of the conversation.
To subscribe, simply enter your email address on our website or click the subscribe button below. Don't worry, we respect your privacy and won't spam your inbox. Your information is safe with us.
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद क्षेत्र इस बार दीपावली के पर्व पर रोशनी के सरावोर रहेगा। उक्त जानकारी देते हुए निगम महापौर श्रीमती प्रवीण बत्तरा जोशी ने कहा कि विकास की ओर अग्रसर फरीदाबाद की दीवाली इस बार अन्य सालों से अलग होगी और हर चौक, चौराहे तथा मुख्य बाजारों को रोशनी से सजाया जा रहा है। श्रीमती जोशी ने कहा कि इस संदर्भ में निगम के आलाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं तथा कुछ स्थानों पर रोशनी का काम पूरा हो गया है और बाकी स्थानों पर काम जारी है।
आज यहां जारी एक बयान में श्रीमती प्रवीण बत्तरा जोशी ने लोगों का आह्वान किया कि दीपावली का पर्व प्यार मौहब्बत तथा आपसी भाईचारे का पर्व है तथा इस को उसी तरह से मनाए। उन्होंने कहा कि इस बार यह दीवाली वैसे भी हरियाणा के लिए विशेष है क्योंकि दीवाली से एक सप्ताह पूर्व हरियाणा सरकार की बर्षगांठ पर हरियाणा को विकास की सौगात देने विकसित भारत के जनक देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा आ रहे हैं, इस कारण इस साल इस रोशनी का महत्व और अधिक बढ गया है। उन्होंने कहा कि दीवाली को लेकर साफ निर्देश दिए गए है कि निगम क्षेत्र के सभी चौराहों को दुल्हन की तरह से सजाया जाए, ताकि इस क्षेत्र के लोगों को यह आभास हो कि अब हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में विकसित हरियाणा बनने की तरफ अग्रसर है।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, उसमें भी सभी नागरिक अपनी सहभागिता दिखाएं तथा जिस प्रकार से अपने घरों को इस त्यौहार पर साफ कर रहे हैँ,अपने आसपास को भी साफ रखें तथा अपने घर से निकलने वाले कूडे को निगम के कर्मचारियों या फिर जो वैकल्पिक व्यवस्था निगम ने की है उनको ही दें,सभी से अपील की इस दीवाल पर फरीदाबाद जगमग व स्वच्छ फरीदाबाद होना चाहिए।
डीसी विक्रम सिंह ने एक्सप्रेस-वे निकासी स्थलों के पास दिशा सूचक बोर्डों पर स्पष्ट जानकारी प्रदर्शित करने के दिए निर्देश
उपायुक्त विक्रम सिंह व एमसीफ आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे डिस्पोजल और नालियों से संबंधित मुद्दों पर संबधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
फरीदाबाद । उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने कहा कि नेशनल हाईवे दोनों साइड और सर्विस लेन पर जलभराव और गंदगी न हो। उपायुक्त विक्रम सिंह एवं नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने आज बुधवार को संयुक्त रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे डिस्पोजल और नालियों से संबंधित मुद्दों पर संबधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे स्वयं संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों और पानी निकासी के लिए बनाए गए डिस्पोजल प्वाइंट्स का मौके पर निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि नालियों और जल निकासी मार्गों की सफाई व रखरखाव नियमित रूप से किया जाए ताकि पानी का बहाव सुचारू रूप से बना रहे।
डीसी विक्रम सिंह ने एनएचएआई और एफएमडीए के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) के फ्लाईओवर के नीचे किसी भी प्रकार की गंदगी या कचरा जमा न होने दिया जाए। डीसी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि फ्लाईओवर के नीचे और आसपास नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा ऐसे स्थानों की नियमित निगरानी की जाए जहां गंदगी या अपशिष्ट बार-बार एकत्रित होता है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में लगी ग्रिल टूटी या क्षतिग्रस्त है, तो उसे शीघ्रता से दुरुस्त कराया जाए, ताकि हरित क्षेत्र की सुरक्षा और सुंदरता बनी रहे। श्री विक्रम सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग और पुलों के नीचे रेहड़ियां लगाने या किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग और सर्विस लेन पर किसी भी प्रकार के वाहनों को खड़ा न होने दें। डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक्सप्रेस-वे पर निकासी स्थलों के पास लगाए गए सभी दिशा सूचक बोर्डों पर पूर्ण एवं स्पष्ट जानकारी प्रदर्शित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बोर्ड पर स्थान, दिशा और निकासी बिंदु से संबंधित आवश्यक विवरण स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए, ताकि आमजन को सही दिशा की जानकारी मिल सके।
हाईवे किनारे स्ट्रोम वाटर लाइन की पूर्ण कनेक्टिविटी करें सुनिश्चित : निगमायुक्त नगर निगम फरीदाबाद आयुक्त धीरेन्द्र खड़गटा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हाईवे के दोनों ओर बनी स्ट्रोम वाटर लाइनें पूरी तरह से आपस में कनेक्टेड (संयुक्त) हों, ताकि वर्षा के दौरान किसी भी प्रकार के जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना निगम की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। श्री खड़गटा ने कहा कि जहां-जहां स्ट्रोम वाटर लाइनें एक-दूसरे से जुड़ी नहीं हैं, उन स्थानों की तत्काल सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि संबंधित इंजीनियर उन लोकेशनों पर आवश्यक कार्यवाही कर उनकी कनेक्टिविटी सुनिश्चित कर सकें। आयुक्त ने सभी क्षेत्रीय अभियंताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण करें और जहां भी स्ट्रोम वाटर लाइनें अवरुद्ध, क्षतिग्रस्त या मरम्मत योग्य स्थिति में हैं, वहां तुरंत सुधारात्मक कार्य प्रारंभ किया जाए।
समीक्षा बैठक में एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद अंकित कुमार, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, ज्वाइंट कमिश्नर जितेंद्र जोशी सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
गांवों से लेकर शहरों तक बुनियादी ढांचे का हो रहा विस्तार : विधायक सतीश फागना
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सरूरपुर में 2 करोड़ 30 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ
फरीदाबाद । भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि कृष्णपाल गुर्जर ने इस अवसर पर कहा कि पिछले 10 से 11 वर्षों में जिले में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जिनका प्रमाण हर गांव, हर सड़क और प्रत्येक सार्वजनिक सुविधा में स्पष्ट दिखाई देता है। केंद्रीय राजयमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने गत सायं गांव सरूरपुर में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। शुभारंभ गांव के लोगों द्वारा नारियल फोड़कर परंपरागत तरीके से किया गया। इस अवसर पर एनआईटी विधायक सतीश फागना भी मौजूद रहे। इस अवसर पर लगभग 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का आरंभ हुआ।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी कड़ी में आज उन्होंने गांव सरूरपुर में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से गलियों और सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरूरपुर से सोहना रोड तक लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आरएमसी सड़क का निर्माण कार्य भी प्रारंभ किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि यह सड़क 18 फुट चौड़ी आरएमसी रोड होगी, जिसके दोनों ओर 3.3 फुट की इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। इस प्रकार कुल मिलाकर 24 फुट चौड़ी आधुनिक सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन में गरीबी को केवल देखा नहीं, बल्कि स्वयं भोगा है, इसीलिए वे गरीबों की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने पहले दिन से ही स्पष्ट किया था कि उनकी सरकार देश के गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों को समर्पित है।
श्री गुर्जर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा देश के 80 करोड़ नागरिकों को हर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज, 60 करोड़ लोगों को साल में मुफ्त इलाज की सुविधा, तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहले बच्चे पर 5,000 रुपये और दूसरे बच्चे के रूप में कन्या संतान पर 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि 10 करोड़ महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं और 90 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को मात्र 1 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण उपलब्ध करवाने का कार्य भी केंद्र सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” की नीति को अपनाते हुए सरकार समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मौजूदा सरकार का लक्ष्य केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों को भी विकास की मुख्यधारा में लाना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरूरपुर के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और प्रदेश को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सबका सहयोग आवश्यक है।
एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सतीश फागना ने कहा कि आज फरीदाबाद विकास के उस मार्ग पर अग्रसर है, जिसकी कल्पना कभी की जाती थी। उन्होंने कहा कि जितनी तेज़ी से विकास कार्य फरीदाबाद में हुए हैं, उतनी गति से किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र में नहीं हुई।
श्री फागना ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले विकास कार्य केवल कागज़ों तक सीमित थे और जनता को खोखले वादों से गुमराह किया जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक नई दिशा और नई सोच के साथ प्रगति की राह पकड़ी है। उन्होंने बताया कि आज फरीदाबाद में रेलवे फाटकों पर अंडरपास और ओवरब्रिजों का निर्माण, सड़कों का चौड़ीकरण, और गांवों से लेकर शहरी इलाकों तक बुनियादी ढांचे का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए हर क्षेत्र में संतुलित और समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल शहरों का नहीं, बल्कि गांवों, गरीबों और अंतिम पंक्ति के नागरिकों तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।
इस अवसर पर जिला परिषद मेंबर हरिंदर भड़ाना, सरपंच साजिद अहमद, पार्षद महेश सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
भाजपा ओबीसी मोर्चा फरीदाबाद के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचय बैठक हुई सम्पन्न
फरीदाबाद, 06 अक्टूबर 2025। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा फरीदाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला कार्यालय ‘अटल कमल भवन’ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण चौधरी (भाखरी)) ने की। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पंकज पूजन रामपाल, पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र भडाना मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में 4 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली, प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मदन चौहान, और जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के निर्देशानुसार ओबीसी मोर्चा में जिला पदाधिकारियों की संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई थी, बैठक के दौरान उन सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का औपचारिक परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “ओबीसी वर्ग भारतीय समाज की एक मजबूत एवं महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस वर्ग को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त करने का जो संकल्प लिया है, वह अभूतपूर्व है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी भी ओबीसी वर्ग के सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। ऐसे में ओबीसी मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार से पार्टी को जमीनी स्तर पर एक नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।” श्री रामपाल ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रचारित करना और उनका लाभ दिलाना मोर्चे का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।
संगठनात्मक नियुक्तियाँ सिर्फ पद नहीं होतीं, बल्कि यह एक उत्तरदायित्व है : प्रवीण चौधरी (भाखरी)
ओबीसी मोर्चे के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी (भाखरी) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठनात्मक नियुक्तियाँ सिर्फ पद नहीं होतीं, बल्कि यह एक उत्तरदायित्व और संकल्प होता हम सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से कार्य कर ओबीसी मोर्चा को जिले में नई ऊँचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी मोर्चा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना, और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करना है। हम सबका लक्ष्य है कि भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाएँ विशेष रूप से ओबीसी वर्ग के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचें।“ उनका संकल्प है कि वे पार्टी के पुराने एवं नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन की नींव और अधिक मजबूत करेंगे । बैठक में शामिल सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार साँझा किए तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह आश्वासन दिया कि वे संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य कर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगें ।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनोद भाटी, कृष्ण कुमार, मालवती पांचाल, संदीप मावी, राजेश मीणा, दिगपाल रावत, अजब चन्दीला, जिला महामंत्री कोमल चौधरी, राकेश मौर्या, जिला सचिव अमित भड़ाना, गजेन्द्र, जगमोहन यादव, कमल सैनी, सुदेश स्वामी, याश्मिन, राजपाल गोला, जिला कोषाध्यक्ष हरिकिशन वर्मा, जिला कार्यालय सचिव जगन्नाथ शाह, जिला प्रवक्ता भगवान सिंह, जिला मिडिया प्रभारी रविन्द्र सैन, सह प्रभारी सोनू यादव, मन की बात जिला संयोजक जगदम्बा वर्मा और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने 73.58 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का किया शुभारंभ
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सैनी के गतिशील नेतृत्व में हरियाणा सरकार विकास के नए अध्याय लिख रही है। शहरों से लेकर गांवों तक विकास कार्यों की गूंज सुनाई दे रही है। फरीदाबाद भी इस प्रगति की धारा में लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी दिशा में सोमवार को वार्ड नं. 33 में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा 73.58 लाख रुपये की लागत से होने वाले कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों की इस श्रृंखला के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का गर्मजोशी से स्वागत किया और सरकार की जनहितैषी नीतियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कैबिनेट विपुल गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार फरीदाबाद को एक आधुनिक, स्वच्छ और समृद्ध शहर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक बुनियादी सुविधाएं पहुँचाना है चाहे वह सड़क हो, सीवर हो, जल निकासी हो या स्वच्छता व्यवस्था।
उन्होंने बताया कि वार्ड नं. 33 में जिन कार्यों का शुभारंभ किया गया है, उनमें भारत कॉलोनी में एम-25 आरएमसी. सड़क तथा प्रकार-2 नाले का निर्माण एवं बिछाने का कार्य, जनक हॉस्पिटल वाली गली में मौजूदा सीवर लाइन का अपग्रेडेशन, एम-30 आरएमसी. सड़क का निर्माण एवं दोनों ओर 80 मिमी मोटे इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य तथा गुर्जर हाउस से पदम सैनी हाउस तक 300 मिमी. व्यास की सीवर लाइन एवं इंटरलॉकिंग टाइल बिछाने का कार्य शामिल हैं।
विपुल गोयल ने कहा कि यह सभी परियोजनाएँ क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान देंगी। इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय निवासियों को जलभराव, कीचड़ और टूटी सड़कों से मुक्ति मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की यह श्रृंखला यहीं समाप्त नहीं होगी। आने वाले महीनों में क्षेत्र में और भी परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिससे फरीदाबाद की छवि एक मॉडल सिटी के रूप में और सशक्त होगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याण योजनाओं का लाभ उठाएं और विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग दें ताकि फरीदाबाद को देश के अग्रणी शहरों में शामिल किया जा सके।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का धन्यवाद किया और क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए शुभकामनाएं दीं।
हरियाणा अब हत्या के मामलों में है पहले नंबर पर, बीजेपी सरकार अपराधियों को दे रही है संरक्षण: चौटाला
चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर 2013 के चर्चित सीएलयू सीडी कांड की दोबारा जांच की मांग करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रही है। चौटाला ने चेतावनी दी कि अगर सरकार तुरंत नई एसआईटी गठित नहीं करती है, तो यह साबित हो जाएगा कि बीजेपी कांग्रेस विधायकों को बचाने में लगी है। उन्होंने कहा 11 साल से हरियाणा में बीजेपी की सरकार है, लेकिन सीडी कांड को दबाकर रखा गया है। इस कांड का एक आरोपी विनोद भ्याणा आज बीजेपी का विधायक है, जबकि तत्कालीन हुड्डा सरकार में मंत्री रहे राव नरेंद्र सिंह अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बना दिए गए हैं। इससे साफ है कि बीजेपी और कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार कोई मायने नहीं रखता। अभय चौटाला ने कहा कि 2013 में चेंज इन लैंड यूज (सीएलयू) को लेकर इनेलो ने बड़ा खुलासा किया था। छह विधायकों द्वारा रिश्वत मांगने की सीडी हमने सार्वजनिक की थी। लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अगर बीजेपी और कांग्रेस वाले आपस में मिले हुए न होते तो अब तक सीएलयू कांड में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी होती।
इनेलो नेता ने किसान मुद्दों पर भी बीजेपी सरकार को घेरा। हमने किसानों के खेतों में जलभराव के कारण खड़े पानी से खराब हुई फसल का मुआवजा और पानी की निकासी के लिए बीजेपी सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने बीजेपी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि खेतों में जलभराव और फसल नुकसान की भरपाई को लेकर अगर बीजेपी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो पार्टी सीधे सरकार से लड़ाई लड़ेगी। अगर किसानों को राहत नहीं मिली, तो राज्य सरकार जिम्मेदार होगी।
उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को रोहतक में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें भविष्य की रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर मंथन किया जाएगा। जलभराव के कारण फसल खराब का मुआवजा और पानी की निकासी, कानून व्यवस्था जैसे जनहित के अति महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। रोहतक में बीजेपी की बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों पर निशाना साधते हुए अभय चौटाला बोले, भाजपा को अब एहसास हो गया है कि सरकार पूरी तरह विफल रही है। जनता का भरोसा अब बीजेपी से पूरी तरह से उठ चुका है और उन्हें सत्ता से बाहर करने को तैयार है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के दौरे सिर्फ दिखावा हैं, असली मुद्दे फसल नुकसान और जल निकासी हैं जो अभी तक अनसुलझे हैं। अगर गृह मंत्री हरियाणा के बारे में इतना ही चिंतित हैं तो किसानों की जितनी भी समस्याएं हैं उनको दूर करें। अमित शाह के उस बयान पर भी उन्होंने पलटवार किया जिसमें कहा गया था कि पहले एक जिले का विकास होता था। चौटाला ने कहा, जब बीजेपी इनेलो की सहयोगी थी, तब अमित शाह कुछ नहीं बोले।
कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा पर अभय चौटाला ने कहा, अगर कांग्रेस को सद्भावना यात्रा निकालनी पड़ रही है तो इसका मतलब है कि पार्टी में आंतरिक कलह बहुत गहरी है। यह यात्रा एक और गुट को जन्म देगी। जो पार्टी खुद अनुशासन नहीं रखती, वह जनता में भरोसा कैसे जीतेगी? राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए अभय चौटाला ने दावा किया कि हरियाणा अब हत्या के मामलों में चौथे नहीं, बल्कि पहले नंबर पर है। सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नारायणगढ़ में एक अपराधी जिसका सभी को पता है कि वो दुबई में बैठा है और सरेआम हत्या, फिरौती, रंगदारी मांग रहा है। दुबई से प्रर्त्यापण करना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन फिर भी उसे भारत नहीं लाया जा रहा, इसका सीधा मतलब है कि उसे बीजेपी सरकार का संरक्षण प्राप्त है। हरियाणा की सीमाएं तीन तरफ से दिल्ली को लगती हैं और अनेकों गैंग हैं जो हरियाणा में सक्रिय हैं जिससे दिल्ली को भी बहुत बड़ा खतरा है।
पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह की इनेलो में वापसी पर चौटाला ने कहा, संपत सिंह हमारे आदरणीय नेता रहे हैं, उनका परिवार से पुराना नाता है। अब फैसला उन्हीं को करना है कि वे पार्टी में लौटते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि हर 15 दिनों में जमीन से जुड़ा हुआ एक नेता, जो सामाजिक तौर पर लोगों से जुड़ा हुआ है और लोगों के दुख दर्द में हर समय शामिल होता है, दूसरे दलों को छोड़ कर इनेलो में शामिल होगा।
नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में युवाओं को योग्यता के आधार पर पारदर्शी व निष्पक्ष रूप से मिल रही सरकारी नौकरियाँ
कुरुक्षेत्र । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की एक बार फिर प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना खर्ची-पर्ची के पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरियाँ प्रदान की जा रही हैं।
श्री अमित शाह ने इस पहल को एक सराहनीय कदम बताते हुए मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता की ओर से बधाई एवं साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था प्रदेश के युवाओं में सरकारी तंत्र के प्रति विश्वास और पारदर्शिता की भावना को मजबूत कर रही है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज कुरुक्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में तीन नए आपराधिक कानूनों से संबंधित प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रणाली की विशेष रूप से प्रशंसा की।
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र से 825 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा वासियों को विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात देते हुए धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र से 825 करोड़ रुपये की लागत की 19 परियोजानाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 262 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से तैयार पांच नर्सिंग कॉलेज, पुलिस लाइन जींद के 84 आवासों, नारनौल के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह व ब्लॉक का उद्घाटन और 562 करोड़ 49 लाख की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने शुक्रवार को जिला कुरुक्षेत्र में गृह विभाग की तरफ से आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी कार्यक्रम में बटन दबाकर एक साथ 19 परियोजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे ।
केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा 44.40 करोड़ रुपए से कुरुक्षेत्र के गांव खेड़ी रामनगर में, 43.97 करोड़ रुपए से कैथल के गांव धेरडू में, 39.13 करोड़ रुपए से पंचकूला के गांव खेडावाली में, 45 करोड़ रुपए से फरीदाबाद के गांव दयालपुर में और 47.44 करोड़ रुपए से फरीदाबाद के गांव अरूआ में तैयार नर्सिंग कॉलेजों का उद्घाटन किया गया । 12.03 करोड़ रुपए से जेएलएन फिडर व बीएसबी नहर पर आरडी 69.3 पर दिल्ली-हिसार सडक़ पर तैयार दो लेन पुल का उद्घाटन किया। इसी तरह पुलिस लाइन जींद में बनाए गए टाइप-2 के 42, टाइप-3 के 36 और टाइप-2 के 6 मकान और महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह ब्लॉक नारनौल का उद्घाटन किया।
उन्होंने करनाल के असंध उपमंडल में 76.19 करोड़ रुपए से 100 बिस्तरों वाले अस्पताल, सोनीपत में 138.12 करोड़ रुपए से मातृ एवं शिशु ब्लॉक नागरिक अस्पताल, 33 करोड़ रुपए से नूंह में मातृ एवं शिशु ब्लॉक अस्पताल का शिलान्यास किया । इसी प्रकार , करनाल में 20.74 करोड़ रुपए से क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल, सोनीपत में 22.53 करोड़ रुपए से खानपुर कलां में क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल, नूंह में 22.58 करोड़ रुपए से क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल का शिलान्यास किया।
इसके अलावा, केन्द्रीय गृह मंत्री ने 25.04 करोड़ रुपए से रोहतक खरखौदा- दिल्ली बॉर्डर सडक़ के सुदृढ़ीकरण, रोहतक के कंहेली रोड पर 13.88 करोड़ रुपए से डेयरी काम्पलेक्स, 97.73 करोड़ रुपए से चरखी दादरी में जिला जेल भवन और 86.17 करोड़ रुपए से पंचकूला में जिला जेल भवन के निर्माण का भी शिलान्यास किया।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, सेवा मंत्री श्री कृष्ण बेदी, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम, सांसद श्री नवीन जिंदल और श्री कार्तिकेय शर्मा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे
श्री सिद्धदाता आश्रम में शानदार ढंग से मनाया दशहरा, हजारों भक्तों ने हवन में डाली आहुतियां
फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री लक्ष्मी नारायण दिव्य धाम में दशहरा का पर्व शानदार ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में जुटे भक्तों ने आयोजित हवन में आहुति डाली वहीं अधिष्ठाता जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान ने मानव का जन्म दिया है इसलिए उसका धन्यवाद करो।
उन्होंने कहा कि इस जन्म का सदुपयोग करें और ऐसा कर्म करें जो भगवान को प्रिय है। अप्रिय वस्तुओं को तो भगवान स्वयं नष्ट कर देते हैं। ऐसे में अप्रिय कार्य करने वाला भी नष्ट हो जाता है जैसे रावण हो गया।
उन्होंने कहा कि इतना बेसकीमती जीवन मिलने के बाद भी हम हाय पैसा हाय पैसा करते हैं और करने योग्य कर्म नहीं करते हैं। जबकि आदमी को बहुत ज्यादा लिप्सा में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव गलतियां खुद करता है और उसके लिए जिम्मेदार दूसरे को ठहराता है, जबकि हम हमारे कर्मों के लिए खुद जिम्मेदार हैं।
स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने कहा कि वास्तव में कर्म वही है जो भगवान के लिए किया जाए। जिसमें जप तप योग आदि साधनों के नाम लिए गए हैं लेकिन यदि आपसे यह भी नहीं हो सकते हैं तो केवल कीर्तन करिए। कलयुग में भगवान के नाम का जाप भी बहुत महत्वपूर्ण है। कहा तो यहां तक भी गया है कि कलयुग में केवल नाम का ही सहारा है। लेकिन सामने भगवान होकर भी इंसान अहम में डूबकर उसे पहचान नहीं पाता है और रावण की तरह गलतियां करते हुए जीवन को गंवा देता है।
इस अवसर पर 9 दिन से अनुष्ठान करने वाले भक्तों ने अपने जप को संपूर्ण करते हुए हवन में पूर्ण आहुतियां डाली। वहीं अन्य सभी भक्तों ने भी हवन में आहुतियां डाली। आश्रम में पहुंचे मंत्री अरविंद शर्मा और राजेश नागर ने भी माथा नवाया। उन्होंने कहा कि श्री सिद्धदाता आश्रम धर्म की भूमि है, यहां आने पर मन बरबस ही भगवान में लग जाता है। जयपुर से आए भजन गायकों संजय पारीक और लोकेश शर्मा ने सभी को जमकर झुमाया वहीं बड़ी संख्या में लगी छबीलों पर भक्तों ने प्रसाद प्राप्त किया।
मंत्री राजेश नागर ने शहर में कई स्थानों पर दशहरा दहन कार्यक्रमों में की भागीदारी
फरीदाबाद। मंत्री राजेश नागर ने आज शहर के कई स्थानों पर रावण दहन के कार्यक्रम में भागीदारी की और लोगों को असत्य पर सत्य की जीत के पर्व की बधाई दी। उन्होंने सेक्टर 37, सेक्टर 16 और प्राणायाम सोसाइटी में आयोजित दशहरा उत्सव में भागीदारी की।
उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें धर्म की अखंड ज्योत जलाने के लिए प्रेरित करता है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान श्री राम हम सभी के जीवन से असत्य के अंधेरे का नाश करें और सज्जनता का शंखनाद हमारे जीवन में स्थाई रूप से हो। उन्होंने कहा कि दुष्ट व्यक्तियों का साया भी देश, समाज और परिवारों से नष्ट हो ऐसी प्रार्थना भगवान से करता हूं।
उन्होंने कहा कि आज का यह दिन करुणा और सत्य की ऐसी जुगलबंदी प्रस्तुत करे कि जिससे हम सुखमय और शांतिमय जीवन जी सकें। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि आप सभी के जीवन में सत्य, सदाचार और ज्ञान का स्थाई वास हो जिससे देश फिर सोने की चिड़िया बने और ज्ञान का शिखर छू सके। इन अवसरों पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।