back to top
Saturday, April 11, 2026
Home Blog Page 27

आधुनिक तकनीक के साथ हरियाणा और इज़राइल मिलकर करेंगे काम – नायब सैनी

0
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भारत में इज़राइल के राजदूत रूवेन अज़ार ने की शिष्टाचार मुलाकात

चंडीगढ़,07 अगस्त, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अनुसंधान, स्वास्थ्य, कृषि प्रौद्योगिकी, उन्नत सिंचाई प्रणाली, कृत्रिम बुद्धिमता, वेस्ट वाटर सहित अन्य क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक से हरियाणा और इजराइल मिलकर काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से संत कबीर कुटीर चण्डीगढ़ में भारत में इज़राइल के राजदूत रूवेन अज़ार ने शिष्टाचार मुलाकात कर आपसी सहयोग के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की।

 

1001262337

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान हरियाणा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, इंटीग्रेटेड एविएशन हब हिसार, ओवरसीज प्लेसमेंट अधिक काम करने पर बल दिया गया। हरियाणा विदेश सहयोग विभाग के तहत ओवरसीज प्लेसमेंट के माध्यम से अब तक 180 से अधिक युवा इजराइल में नौकरी कर रहे है। इसके अलावा, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए इजराइल से पांच हजार नर्सो को नौकरी देने की मांग देशभर में आई है। जिसमे हरियाणा और भागीदारी बढ़ाना चाह रहा है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सेंटर स्थापित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। ताकि युवाओं को आधुनिक एआई कौशल में प्रशिक्षण देना और राज्य में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा मिल सके।
 

1001262092

उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य इजराइल के साथ और विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाना चाहता है। हरियाणा में वेस्ट वाटर को सिंचाई में प्रयोग करने व पानी को कृषि योग्य एवं पीने योग्य बनाने के लिए इजराइल के साथ नई तकनीक पर कार्य करेंगे। ताकि वेस्ट वाटर का उपयोग किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने विदेशों में रोजगार के अवसर तलाशने, दूसरे देशों से रिश्तों को और मजबूत करने के लिए विदेश सहयोग विभाग बनाया है। विदेशों में हरियाणा के युवाओं को रोजगार मिले और निर्यात को दोगुना बढ़ाने के लिए विदेशी सहयोग विभाग निरंतर कार्य कर रहा है।
 
इस दौरान पर मुख्यमंत्री ने इज़राइल के राजदूत रूवेन अज़ार को गीता की एक प्रति भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरूण कुमार गुप्ता, हरियाणा विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी. कुमार और विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार श्री पवन चौधरी उपस्थित रहे।

सिविल अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार का लक्ष्य- नायब सैनी

0
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला सिविल अस्पतालों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

चंडीगढ़,07 अगस्त, रूपेश देव।  हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सिविल अस्पतालों के आधुनिकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए इन अस्पतालों को निजी स्वास्थ्य सुविधाओं के मानकों के अनुरूप उन्नत करने के लिए एक परिवर्तनकारी पहल शुरू की है। यह पहल हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा की गई बजट घोषणा को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम है।

 

1001262082

यह दूरदर्शी प्रयास सिविल अस्पतालों के बुनियादी ढाँचे के नवीनीकरण पर केंद्रित है, जिसमें शौचालय की मरम्मत से लेकर सफेदी और रंग-रोगन शामिल है।  इसका  उद्देश्य रोगियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाना है।
 

1001262087

यह जानकारी आज यहाँ मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित में जिला सिविल अस्पतालों की समीक्षा बैठक में दी गई।
 
8 सिविल अस्पतालों में विशेष मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य जारी
 
बैठक में बताया गया कि पंचकूला, जींद, गुरुग्राम, कैथल, मांडीखेड़ा (नूंह), रेवाड़ी, सिरसा और कुरुक्षेत्र सहित  8 सिविल अस्पतालों में विशेष मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। इसके अलावा, अंबाला, भिवानी, पलवल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, नारनौल, फतेहाबाद, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार और चरखी दादरी सहित 13  जिला अस्पतालों में भी जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।
 
इस योजना के तहत बिजली की मरम्मत, बेहतर लाइटिंग व्यवस्था और रोगी देखभाल तथा कर्मचारियों की कार्यकुशलता में सुधार के लिए विश्वसनीय एयर कंडीशनिंग आदि आवश्यक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण  शामिल है। आंतरिक सड़कों की मरम्मत और अस्पताल के संकेतों को ठीक करने जैसे व्यावहारिक सुधारों से आवागमन आसान होगा और आगंतुकों और स्वास्थ्य कर्मियों, दोनों के लिए एक बेहतर वातावरण तैयार होगा। अस्पताल भवनों के सुधारीकरण के साथ-साथ अग्निशमन सुविधाओं को मजबूत किया जायेगा। इसके अलावा बागवानी सुधारों के माध्यम से अस्पताल परिसरों में हरियाली लाई जाएगी। 
 
निजी अस्पतालों पर निर्भरता कम करने के लिए सभी सिविल अस्पतालों को उन्नत सुविधाओं से किया जा रहा है सुसज्जित 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सदन में राज्य भर के सभी सिविल अस्पतालों के आधुनिकीकरण और उन्हें मरीज़ों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की घोषणा की है। उन्होंने राज्य सरकार की इस प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया कि सिविल अस्पतालों में आने वाले हर मरीज़ को सभी ज़रूरी सेवाएँ मिलें। उन्होंने कहा कि सभी सिविल अस्पतालों को उन्नत उपचार सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है ताकि लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में न जाना पड़े।
 
मरीजों के लिए उपचार संबंधी सभी उपकरणों को बेहतर  स्थिति में रखा जाये 
 
मुख्यमंत्री ने ज़िला अस्पतालों में मरीज़ों के लिए उपलब्ध सेवाओं की भी समीक्षा की, जिनमें निजी कक्ष, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, स्वचालित प्रयोगशालाएँ, ब्लड बैंक और एक्स-रे शामिल हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि मरीज़ों को निर्बाध सेवाएँ प्रदान करने के लिए सभी मशीनों को अच्छी स्थिति में रखा जाए। उन्होंने इन मशीनों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया।
 
डॉक्टरों के 450 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिससे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा मिलेगा
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने राज्य भर के सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की है। उन्होंने निर्देश दिए कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के प्रयासों को सुदृढ़ करने के लिए डॉक्टरों के 450 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।
 
जिला अस्पतालों में जन औषधि केंद्र 24 घंटे हों संचालित 
 
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिला अस्पतालों में संचालित जन औषधि केंद्रों को 24 घंटे संचालित किया जाए। इसके लिए, इन केंद्रों का प्रबंधन सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा सकता है। वर्तमान में, जन औषधि केंद्र अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा कार्य समय के दौरान संचालित किए जाते हैं और जनता को बाजार मूल्य से काफी कम कीमतों पर दवाइयाँ उपलब्ध कराते हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि सभी जिला अस्पतालों में सूचीबद्ध आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। दिसंबर 2023 में, 272 प्रकार की दवाइयाँ और अन्य उपभोग्य वस्तुएँ अनुबंध सूची में थीं, जो अब बढ़कर 534 हो गई हैं।          
 
मौजूदा 114 सरकारी आरक्षित पैकेजों में पाँच नए चिकित्सा और शल्य चिकित्सा पैकेज जोड़े गए
 
मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY/CHIRAY) के अंतर्गत सार्वजनिक या सरकारी अस्पतालों की भागीदारी बढ़ाने और इस योजना के अंतर्गत चिकित्सा और शल्य चिकित्सा पैकेजों के अत्यधिक उपयोग को रोकने के उद्देश्य से, हरियाणा में उक्त योजना के अंतर्गत पहले से ही 114 सरकारी आरक्षित पैकेजों के अतिरिक्त पाँच चिकित्सा और शल्य चिकित्सा पैकेज सरकारी आरक्षित किए गए हैं। इनमें Phacoemulsification with foldable hydrophobic acrylic, AbdominalHysterectomy, Acute exacerbation of COPD, acute gastroenteritis with severedehydration and cholecystectomy – without Exploration of CBD – Lap. शामिल हैं।
 
इसके अलावा, 10 अन्य पैकेज को भी इसके तहत शामिल करना प्रस्तावित है। इनमें पूरे  घुटने  का प्रतिस्थापन, पूरे कूल्हे का प्रतिस्थापन, टिम्पेनोप्लास्टी, हर्निया की मरम्मत, एपेंडिसेक्टॉमी, एडेनोइडेक्टॉमी, हेमरोइडेक्टॉमी, टॉन्सिलेक्टॉमी, हाइड्रोसील और खतना शामिल हैं।
 
राज्य में लगातार हो रहा लिंगानुपात में सुधार 
 
मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया कि स्वास्थ्य विभाग के सघन चैकिंग अभियानों के चलते राज्य में लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह पिछले वर्ष जुलाई के 899 से बढ़कर जुलाई 2025 तक 907 हो गया। 
 
उन्हें यह भी बताया गया कि एक राज्य टास्क फोर्स का गठन किया गया है और स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रत्येक मंगलवार को समीक्षा बैठकें आयोजित की जाती हैं। एमटीपी केंद्रों से प्राप्त रिपोर्टों का बारीकी से विश्लेषण किया जाता है और दो जीवित बेटियों वाली गर्भवती महिलाओं पर एमटीपी करने वाले किसी भी केंद्र की कड़ी निगरानी की जाती है।
 
इसके अलावा , एक या अधिक जीवित बेटियों वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान की जाती है और उन्हें एक आशा या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से जोड़ा जाता है, जो उनकी गर्भावस्था पर नज़र रखती हैं और सफल प्रसव के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करती हैं। इन गर्भवती महिलाओं के गर्भपात या एमटीपी के दुरुपयोग को रोकने के लिए रिवर्स-ट्रैकिंग भी की जा रही है।

सरकारी अभियानों को जन-जन तक पहुँचाने में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका : नायब सैनी

0
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया न्यूज चैनलों के प्रतिनिधियों संग किया संवाद

चंडीगढ़,06 अगस्त, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में प्रदेशभर से आए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक व यूट्यूब) के न्यूज चैनलों के प्रतिनिधियों के साथ जनसंवाद किया। इस अवसर पर डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन, हरियाणा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

1001259381
पत्रकारों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया आज एक शक्तिशाली माध्यम बन चुका है, जिसकी हर सूचना समाज और व्यक्ति पर गहरा प्रभाव छोड़ती है। उन्होंने सोशल मीडिया न्यूज चैनलों के पत्रकारों से आह्वान किया कि वे तथ्यों पर आधारित ग्राउंड रिपोर्टिंग को प्राथमिकता दें ताकि जनविश्वास बना रहे। श्री सैनी ने यह भी बताया कि वे स्वयं समय निकालकर सोशल मीडिया देखते हैं और कई बार वहीं से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी देते हैं।
1001259057
उन्होंने सोशल मीडिया को समाज सुधार का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहित अभियानों को आगे बढ़ाने में सोशल मीडिया की अहम भूमिका हो सकती है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नशा मुक्त हरियाणा, पर्यावरण संरक्षण, तथा स्वच्छता अभियान जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन अभियानों की पहुंच हर घर तक सुनिश्चित करने में सोशल मीडिया न्यूज चैनलों के प्रतिनिधियों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन को गति मिलेगी।
1001259054
डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि उनकी फिजिबिलिटी का मूल्यांकन कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा, “हम आपके साथ हैं और हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे।”
इस अवसर पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के. एम. पांडुरंग ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद न्यूज चैनलों के लिए ‘हरियाणा डिजिटल मीडिया विज्ञापन नीति-2023’ बनाई गई है, जिसके तहत इन चैनलों को इंपैनल किया जाता है और विज्ञापन जारी किए जाते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि सोशल मीडिया न्यूज चैनलों के प्रतिनिधि फेक्ट बेस्ड रिपोर्टिंग को प्राथमिकता दें और फेक न्यूज को फैलाने से बचें।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर श्री राजीव जेटली, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्री योगेश मेहता सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट

0
हरियाणा के विकास, जनकल्याण और भावी योजनाओं पर हुई सकारात्मक चर्चा
नई दिल्ली,6 अगस्त, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान हरियाणा के वर्तमान विकास कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं और भावी परियोजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
 

1001259366

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य की विकास यात्रा की प्रगति से अवगत करवाया कि केंद्र सरकार की नीतियों एवं सहयोग से हरियाणा अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ की सरकार के रूप में हरियाणा निरंतर आगे बढ़ रहा है और राज्य के नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, कृषि, उद्योग और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में लाभ प्राप्त हो रहा है।
 
श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री को राज्य में चल रही कुछ प्रमुख योजनाओं व कार्यक्रमों के संदर्भ में जानकारी साझा की तथा राज्य सरकार की भावी प्राथमिकताओं से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को केंद्र में रखते हुए राज्य के हर वर्ग के समावेशी विकास के लिए कार्य कर रही है।
 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राज्य हित के विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा इन क्षेत्रों में केंद्र सरकार के सहयोग को लेकर धन्यवाद भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप जनसेवा व सुशासन के लिए सतत प्रयासरत है।
 
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हरियाणा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के साथ विकसित हरियाणा की ओर तीव्र गति से प्रगति की दिशा में अग्रसर होगा।
हरियाणा सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से ‘डबल इंजन सरकार’ की भावना से राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

13 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय में पॉजिटिव तरीके से दिया जाएगा जवाब – नायब सैनी

0
हरियाणा, पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच पिछली बैठक से एक कदम आगे बढकर सकारात्मक माहौल में हुई चर्चा – नायब सैनी 

 

नई दिल्ली,5 अगस्त, रूपेश देव। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल की अध्यक्षता में आज श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली में  हरियाणा एवं पंजाब के मुख्यमंत्रियों के साथ पानी के मुद्दे को लेकर सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई।  

 

1001255917

बैठक के बाद मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह काफी लम्बे समय से चला आ रहा विषय है। इसको लेकर 9 जुलाई को भी बैठक आयोजित हुई थी जिसमें काफी सकारात्मक चर्चा हुई। इस बार भी एक कदम आगे बढ़कर सकारात्मक वातावरण में चर्चा हुई है।
 

1001255661

 मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय में पॉजिटिव तरीके से जवाब दिया जाएगा। हमें पूरा विश्वास है कि इस विषय  का बेहतर हल निकलेगा। एक अन्य प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इण्डस ट्रीटी सैकेण्डरी विषय है जिसमें राजस्थान को भी पानी मिलेगा।
 

1001255673

बैठक में केन्द्रीय सचिव  देबाश्री मुखर्जी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल सहित सिंचाई विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

हमेशा प्रेरणा देता रहेगा शहीद उधम सिंह की तपस्या, बलिदान और उनका साहस – नायब सैनी

0
शहीद उधम सिंह की जन्मभूमि पंजाब के सुनाम पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री
 

चंडीगढ़,31 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह की तपस्या, बलिदान और उनका साहस हमेशा हमें प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने जलियांवाला बाग में निहत्थे लोगों के हत्यारे जरनल डायर को विदेश में जाकर मौत के घाट उतारा था। जो पूरे देश के लिए आज भी प्रेरणादायक है और हमेशा देश सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

 

1001237720

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वीरवार को पंजाब में स्थित शहीद उधम सिंह की जन्मभूमि सुनाम में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
 

1001237599

इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शहीद उधम सिंह मैमोरियल पर जाकर उनकी प्रतिमा के सामने पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने यहां पौधारोपण भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शहीद उधम सिंह संग्रहालय का दौरा किया और शहीद उधम सिंह से जुड़ी स्मृतियों, उनके फोटो व उनके पत्रों का अवलोकन कर अपने विचार भ्रमण पुस्तिका में दर्ज किए।
 

1001237608

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सरदार हरदयाल सिंह की अगुवाई में शहीद उधम सिंह के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने अपनी मांगों के संबंध में एक मांग पत्र भी हरियाणा के मुख्यमंत्री को सौंपा।
 

1001237620

जनसभा को किया सम्बोधित
 
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने संगरूर रोड पर भाजपा नेत्री एवं पंजाब प्रदेश सचिव दामन बाजवा द्वारा आयोजित जनसभा में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री का पंजाब भाजपा नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने  अपने संबोधन में कहा कि उन्हें शहीद उधम सिंह की जन्मभूमि पर आकर उन्हें नमन करने का अवसर मिला है। जब लोग जलियांवाला बाग में बैसाखी पर्व के लिए एकत्रित हुए थे, उस समय जरनल डायर ने सभी रास्ते बंद करवाकर निहत्थे लोगों पर फायरिंग का आदेश देकर हजारों लोगों को मौत के घाट उतरवा दिया था। उसी समय सरदार उधम सिंह ने देश की मिट्टी को माथे से लगाकर संकल्प लिया था कि जब तक मैं इस जरनल डायर को मौत के घाट नहीं उतार देता तब तक चैन से नहीं बैठूंगा। 13 अप्रैल 1919 की इस हृदयविदारक घटना के बाद 13 अप्रैल 1940 को अंग्रेजों की धरती पर जाकर उन्होंने जरनल डायर को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार कर उन हजारों निहत्थे लोगों की हत्या का बदला लिया और अपना सर्वस्व इस देश पर कुर्बान कर दिया।
 

1001237611

क्रांतिकारी वीर सरदार उधम सिंह ने लंबे समय तक तपस्या की और फिर अपना बदला लिया। जो उनके साहस, उनकी तपस्या व त्याग का परिणाम है। उनकी महान तपस्या, उनका साहस और उनका बलिदान हमेशा हमें प्रेरणा देता रहेगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम जिस आजाद भारत में रह रहे हैं, इस आजादी के लिए उधम सिंह, भगत सिंह जैसे असंख्य महान क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया और उन्होंने अंग्रेजों को भारत छोडऩे पर मजबूर कर दिया। आजादी हमें वैसे ही नहीं मिली है। इसके लिए बड़ी कुर्बानियां देनी पड़ी हैं।
 
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि भारत शहीदों के सपनों का भारत बनें। हमारे क्रांतिकारियों ने जो सपना देखा था, उनके सपनों का भारत बनना चाहिए। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। हमें देश को उस दिशा में लेकर जाना है, जो सपना क्रांतिकारियों ने आजाद भारत के लिए देखा था।
 
इस मौके पर पंजाब भाजपा के आला नेताओं सहित सुनाम से आए विभिन्न संगठन सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
 
कार्यक्रम के दौरान शहीद उधम सिंह के परिजनों में सरदार हरदयाल सिंह, अमन, पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक अरविंद खन्ना, महासचिव दयाल सोढ़ी,  प्रदेश सचिव एवं सभा आयोजक दामन बाजवा, जिला सुनाम प्रधान अमृतराज चट्टठा सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
 
पंजाब की सरकार ने लोगों से किए वायदे नहीं किए गए पूरे:मुख्यमंत्री
 
समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज उनके लिए गर्व की बात है कि  महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को उनकी जन्मभूमि पर नमन करने तथा उनके परिजनों से मिलने का अवसर मिला है।  21 साल तक तपस्या कर उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी जनरल डायर को मौत के घाट उतार कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था।
 
एक सवाल के जवाब में उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में जनता से जो इन्होंने वायदे किए गए थे, उन वायदों पर यहां की सरकार खरा नहीं उतरी है। लोग अब इंतजार में हैं। इन्होंने यहां के लोगों को केवल सब्जबाग दिखाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे दिल्ली में इन्होंने सब्जबाग दिखाए गए थे, मगर दिल्ली के लोग समझ गए हैं। पंजाब के लोग भी इन्हें अब समझ गए है।

1 लाख वंचित परिवारों को पहले फेज में दिए जाएंगे 100-100 गज के प्लॉट – नायब सैनी

0
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में धन्यवादी दौरे के दौरान गांव बीड कालवा, धनानी, डीग व डगाली में दी 21-21 लाख  रुपये के विकास कार्यों की सौगात

कुरुक्षेत्र,30 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंत्योदय श्रेणी में शामिल भूमि से वंचित 1 लाख परिवारों को जल्द ही 100-100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। साथ ही उस प्लॉट के कागज भी सौंपे जाएंगे। इस लक्ष्य के बाद इस योजना को और आगे बढ़ते हुए आगामी चरण में 1 लाख और लोगों को चयनित करने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, सरकार द्वारा प्राइवेट अस्पताल की तर्ज पर आधुनिक सेवाओं और उपकरणों से युक्त तैयार किये गए 10 जिलों के सरकारी अस्पतालों में 15 अगस्त से हर प्रकार की बीमारी का इलाज शुरू हो जाएगा। इससे प्रदेशवासियों को सस्ती दरों पर बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।

 

1001234506

मुख्यमंत्री बुधवार को लाडवा विधानसभा के गांव डगाली, डीग, बीड कालवा और धनानी में आयोजित धन्यवादी कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। मुख्यमंत्री का हर गांव में लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनका समाधान करने के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने गांव डगाली में स्वच्छ पेयजल की पाइप लाइन के लिए 55 लाख 41 हजार रुपए, बीड कालवा में 52 लाख 64 हजार रुपए व गांव धनानी के लिए 27 लाख 15 हजार रुपये देने की घोषणा की तथा गांव डीग में 6 करोड़ 38 लाख 42 हजार रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सभी गांवों में विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि सरपंचो की तरफ से सौंपे गए मांग पत्रों को संबंधित विभागों को भेज कर पूरा करवाया जाएगा।  
 

1001234466

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला के किसान सूरजमुखी की फसल को अधिक मात्रा में उगाते है जिसको देखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि शाहबाद में सूरजमुखी ऑयल मिल लगाई जाएगी। साथ ही सरसों ऑयल मिल के लिए रेवाड़ी में भी जगह चिन्हित कर ली गई है। इन दोनों मिल से प्रदेश के किसानों को सूरजमुखी और सरसों की फसल का उचित भाव मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। साथ ही सब्जी व अन्य फसलों में भावांतर भरपाई योजना के तहत कम भाव मिलने पर किसानों को भरपाई की जाती है।
 

1001234463

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस परिवार की आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है, उस परिवार को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मुहैया करवाया जा रहा है। प्रदेश के 18 लाख ऐसे परिवार इस योजना का लाभ ले रहे है। इसी तरह आयुष्मान कार्ड योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज प्रदेश के लोगों को दिया जा रहा है। 70 वर्ष से ऊपर की आयु वाले बुजुर्गों का 10 लाख रुपए तक का इलाज इस योजना के तहत किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के लिए 6 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि किडनी के मरीजों का डायलिसिस अब सरकारी अस्पतालों में मुफ्त किया जा रहा है।
 

1001234460

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव की पंचायती भूमि पर 20 वर्ष से ज्यादा समय से मकान बनाकर रहने वाले ग्रामीणों को कोर्ट व अन्य मुकदमों से निजात दिलवाने की पॉलिसी बनाई गई। अब ऐसे परिवार 500 वर्ग गज तक उस जगह की रजिस्ट्री अपने नाम करवा सकते है।
 
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, विभिन्न गांवों के सरपंचों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति के साथ विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर – नायब सैनी

0
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिहोवा में श्रीसंगमेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना, मंत्रोच्चारण के बीच किया जलाभिषेक
 

पिहोवा,30 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री है जिनके नेतृत्व में देश तेज गति के साथ विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। केंद्र सरकार ने देश में हर वर्ग के लिए नीतियां बनाने के साथ साथ संस्कृति और संस्कारों को संरक्षित करने सहित हर क्षेत्र को मजबूत करने का काम किया है। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया में एक ‘ब्राइट स्पॉटस’ के रूप में उभरा है। देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गई है, और पिछले 11 सालों के कार्यकाल में लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिली हैं।

 

1001234485

मुख्यमंत्री बुधवार को जिला कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव अरुणाय में श्रीसंगमेश्वर महादेव मंदिर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने श्रीसंगमेश्वर महादेव मंदिर में मंत्रोच्चारण के बीच जलाभिषेक किया और प्रदेशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य व प्रदेश की तरक्की को लेकर पूजा अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पौधा रोपण भी किया। महंत विश्वनाथ गिरी ने मुख्यमंत्री को रुद्राक्ष की माला व पटका पहनाकर आशीर्वाद दिया।

1001234405
ऑपरेशन सिंदूर व ऑपरेशन महादेव पर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने वाहवाही लूटने के लिए संसद को रोकने व बाधित करने का प्रयास किया, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संसद सत्र के दौरान सच को देश के सामने रखा और जिन आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों को गोलियों का शिकार बनाया, उन आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विश्व के लोकप्रिय नेता है। हर व्यक्ति प्रधानमंत्री की नीतियों में विश्वास रखता है। 
 

1001234408

इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा, श्रीमती कमलेश ढांडा, जिला परिषद चेयरमैन कवलजीत कौर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

अंबाला में बनेगा आईएमटी, रोजगार के अवसर होंगे सृजित : नायब सैनी

0
मुख्यमंत्री ने अंबाला में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया सम्मानित
 

अम्बाला,28 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने व निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रदेश में 10 आईएमटी स्थापित करेगी। इन प्रस्तावित परियोजनाओं के तहत अंबाला में भी एक आईएमटी स्थापित किया जाएगा, जिससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

 

1001228386

मुख्यमंत्री सोमवार को अंबाला में पूजा फाउंडेशन द्वारा आयोजित उत्कृष्ट शिक्षा पुरस्कार— 2025 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दसवीं और बारहवीं कक्षाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
 

1001228224

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य की नवीनतम तकनीकों को देखते हुए सरकार की गुरुग्राम और पंचकूला को ए.आई. हब बनाने की योजना है, जहां हजारों युवाओं को ए.आई. का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 

1001228227

विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि जिस भी कार्य में लगें, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दें, दुनिया की कोई ताकत आपको सफल होने से नहीं रोक सकती। जिस भी क्षेत्र में आप जांए, ईमानदारी से काम करें। उन्होंने बच्चों व उनके अभिभावकों से आह्वान करते हुए कहा कि युवा अपने जीवन में गलत रास्ते को न अपनाएं और नशे जैसी कुरीति से दूर रहें। इससे न केवल परिवार, बल्कि समाज व राष्ट्र को भी नुकसान होता है। इसके लिए अभिभावकों को भी सदैव अपने बच्चों से संवाद करते रहना चाहिए और उन्हें जीवन में सकारात्मक पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में नशे के खात्मे के लिए गत दिनों साइक्लोथॉन के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने का काम किया। इस साइक्लोथॉन में लगभग 7.5 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में राज्य सरकार ने सिस्टम में सुधार किया और उसी का परिणाम है कि युवाओं को बिना पर्ची — बिना खर्ची सरकारी नौकरी मिल रही है। सरकार ने हर 20 किलोमीटर की दूरी पर कॉलेज स्थापित करने का काम किया है, ताकि लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए अधिक दूरी तय न करनी पड़ी।
 
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री असीम गोयल, पूजा फाउंडेशन के चेयरमैन श्री विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अंबाला शहर में 40 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा 9 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट : नायब सैनी

0
मुख्यमंत्री ने अंबालावासियों को दी विकास परियोजनाओं की सौगात

 

अम्बाला,28 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जलापूर्ति योजनाओं को सुदृढ़ करने के लिए आज अंबाला शहर में जल वितरण योजना के विस्तारीकरण के लिए 145 करोड़ रुपये की घोषणा की। साथ ही, सेक्टर 24 अंबाला शहर में 9 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए 40 करोड़ रुपये तथा एसवाईएल के दोनों ओर क्षतिग्रस्त पैच की मरम्मत के लिए 60 करोड़ रुपये की घोषणा की।

 

1001228353

मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं सोमवार को अंबाला शहर में तीज उत्सव पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अंबालावासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए आज 73 करोड़ रुपए की लागत की 9 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें 26 करोड़ 49 लाख रुपए लागत की 4 परियोजनाओं का उद्घाटन और 46 करोड़ 34 लाख रुपए लागत की 5 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं।
 

1001228188

मुख्यमंत्री ने सेक्टर—10 में स्पोर्टस स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनवाने की घोषणा की। साथ ही, नग्गल पीएचसी में 4 करोड़ रुपये की लागत से एक अतिरिक्त ब्लॉक बनाने तथा भूमि उपलब्धता के आधार पर शहर की मोटर मार्केट को स्थानांतरित करने की भी घोषणा की।
 

1001228203

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि सेक्टर 23, अंबाला शहर में नया फायर स्टेशन बनाया जाएगा। साथ ही, शहर में डॉक्टरों के रिहायशी सुविधाओं के लिए 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा, भूमि उपलब्धता के आधार पर धूलकोट परिसर में कर्मचारियों के लिए केंद्रीयकृत कार्यालय—अवासीय सुविधाओं युक्त बनाया जाएगा।
 

1001228212

मुख्यमंत्री ने नन्यौला माइनर के सुदृढ़ीकरण के लिए 2 करोड़ रुपये तथा बारिश के सीज़न में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अंबाला ड्रेन के मनमोहन नगर भाग को 10 करोड़ रुपये की लागत से पक्का करवाने की घोषणा की। इसके अलावा, मॉडल टाउन ड्रेन के मथुरा नगरी, पुलिस लाइन, प्रेम नगर, विकास विहार, पटेल नगर, लक्ष्मी नगर, जंडली, सेक्टर 9,10 और जलबेड़ा भागों को पक्का करने के लिए 35 करोड़ रुपये की घोषणा की। गांव कामला में 2 एमएलडी एसटीपी के लिए 1.60 करोड़ रुपये तथा उपायुक्त कार्यालय कैंपस अंबाला में जलभराव की समस्या से स्टॉर्म वॉटर डिस्पोजल के निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रुपये की घोषणा की।
 
श्री नायब सिंह सैनी ने पुराना दिल्ली रोड नाले को बरसाती पानी की निकासी के लिए पक्का करवाने के लिए 12 करोड़ रुपये की घोषणा की। उन्होंने अंबाला विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की 91.45 किलोमीटर की 56 सड़के, डीएलपी अवधि में है, उन्हें ठीक करवाया जाएगा। 81.86 किलोमीटर की 53 सड़कों की 45.25 करोड़ रुपये की लागत से विशेष मरम्मत करवाई जाएगी। इसके अलावा, 25.61 किलोमीटर की 6 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 11 करोड़ 1 लाख रुपये की घोषणा की। मटेडी शेखां- नन्यौला सड़क को चौड़ा करने के लिए 42 करोड़ रुपये और अंबाला में ओल्ड एनएच—65 के सड़क (अंबाला के भाग) के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 करोड़ रुपये की घोषणा की।
 
मुख्यमंत्री ने अंबाला विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये की घोषणा की।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बजट में घोषणा की है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए हर जिला स्तर पर एक अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त जिला अस्पताल होगा, जहाँ हर व्यक्ति को बेहतर इलाज की सुविधाएं मिलेंगी।