चरखी दादरी,24 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को जिला चरखी दादरी के बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र के झोझूकलां में अमर शहीद अरविंद सांगवान की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए एक गौरवशाली और अत्यंत भावुक कर देने वाला दिन है। हरियाणा की इस वीर भूमि पर हम एक ऐसे महान सपूत को याद कर रहे हैं, जिसने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
शहीद आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत – नायब सैनी
प्रदेश में जल्द निकाली जाएगी पुलिस भर्ती- नायब सैनी
चरखी दादरी,24 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही पुलिस भर्ती निकाली जाएगी और इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 26-27 जुलाई को प्रदेशभर में सीईटी परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बसों की व्यवस्था की गई है, ताकि वे परीक्षा केंद्रों तक सुचारू रूप से पहुंच सकें। लड़कियों के साथ उनके परिवार के एक सदस्य को भी बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है।
तीसरी बार नॉन-स्टॉप सरकार बनाई है, काम में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: नायब सैनी
चंडीगढ़,20 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य के लोगों ने प्रदेश में तीसरी बार नॉन-स्टॉप सरकार बनाई है, काम में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। विपक्ष के दुष्प्रचार से घबराएं नहीं बल्कि तथ्यों के आधार पर उनको जवाब दें।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में तेज़ी से हो रहा सर्वांगीण विकास – नायब सैनी
जुलाना,19 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार राज्य में तेज गति से विकास के काम कर रही है। जनता ने तीसरी बार हमारी सरकार पर जो विश्वास जताया है, हम उस विश्वास पर खरा उतरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। हमारी सरकार प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास , सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।
मोदी जी को चिटठी लिखेगे, मामले को लोकसभा में उठाएंगे: मनोज तिवारी
फरीदाबाद,19 जुलाई, रूपेश देव। अनंगपुर संघर्ष समिति के तत्वाधान में एतिहासिक गांव अनंगपुर चौपाल पर 19वे दिन चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का समर्थन करने शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर -पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के सांसद मनोज तिवारी पंहुचे। सर्वप्रथम ग्रामवासियों ने सांसद जी से अपनी मलिकयत एवं प्रवासियों के आशियानों को बचाने की गुहार लगाई ।
ऐतिहासिक गांव अनंगपुर में तोड़फोड़ को लेकर सांसद सैलजा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
चंडीगढ़,15 जुलाई, रूपेश देव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने फरीदाबाद के ऐतिहासिक गांव अनंगपुर में की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखकर कार्रवाई को रूकवाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन करने और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं पुनर्वास प्रदान करने की मांग की है।
सावन माह में मंदिर में की जाएगी विशेष पूजा अर्चना : डा. राजेश भाटिया
फरीदाबाद,10 जुलाई, रूपेश देव। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल, मार्किट नंबर एक में सावन माह को लेकर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर विशेष रूप से तैयारियां आरम्भ कर दी हैं।
13 जुलाई को गांव अनंगपुर में होगी महापंचायत, लाखों लोग करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
फरीदाबाद,09 जुलाई, रूपेश देव। अनंगपुर गांव सहित अरावली वन क्षेत्र में हुई तोड़फोड़ को लेकर बनाई गई अनंगपुर संघर्ष समिति ने बुधवार को नीलम बाटा रोड स्थित होटल राजमंदिर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें 13 जुलाई को होने वाली महापंचायत की रूपरेखा एवं उसकी तैयारी को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता को कमेटी के चेयरमेन अतर सिंह, विजय प्रताप, पूर्व मेयर देवेंद्र भड़ाना, पूर्व पार्षद कैलाश बैसला, पार्षद लिक्खी चपराना,प्रेम कृष्ण आर्य पप्पी आदि ने संबोधित किया।
सी.एम.आर. डिलीवरी में डिफाल्ट के लिए वन टाईम सैटलमेंट योजना पर किया जा रहा काम – राजेश नागर
फरीदाबाद,09 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि गतवर्षों में जिन राईस मिलर्स द्वारा सी.एम.आर. डिलीवरी में डिफाल्ट किया था तथा उन राईस मिलर्स की ओर राज्य सरकार की राशि बकाया है उनके लिए वन टाईम सैटलमेंट (एक मुश्त निपटान) योजना पर काम किया जा रहा है।
एडवोकेट एलएन पाराशर ने बार कर्मचारियों की मेडिक्लेम बीमा पॉलिसी पुनः चौथे वर्ष रेनयू करवाई
फरीदाबाद,08 जुलाई, रूपेश देव। फरीदाबाद सेक्टर 12 कोर्ट में बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट एलएन पाराशर ने बार एसोसिएशन के कर्मचारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का मेडिक्लेम बीमा पॉलिसी चौथे वर्ष रेनयू करवाई। फरीदाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट एलएन पाराशर द्वारा बार एसोसिएशन के कर्मचारियों एवं चतुर श्रेणी कर्मचारियों को 5-7 लाख रुपए मेडिक्लेम बीमा पॉलिसी रेनयू करवा कर उन्हें सौंपी । एडवोकेट पाराशर से बात करने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने पॉलिसी 4 साल पहले करवाई थी जिसे रेनयू करवाने का कार्य किया है बार एसोसिएशन की कर्मचारियों की बीमा पॉलिसी प्रतिवर्ष इसी तरीके से रेनयू कराते हैं और कराते रहेंगे।


























