back to top
Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 83

उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नये बूथों के गठन को लेकर किया मंथन

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
हरियाणा विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत नये बूथों के गठन व वोट बनवाने के कार्य को लेकर उपायुक्त विक्रम सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ गंभीरता से मंथन किया। उन्होंने कहा कि लगभग 1400 मतदाताओं तक के बूथ रखे जायेंगे। ऐसे में आवश्यकतानुसार करीब 170-180 नये बूथों का गठन किया जाएगा।


PN 1%20(2)


लघु सचिवालय में वीरवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गयाजिसकी अध्यक्षता उपायुक्त विक्रम सिंह कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अभी तक फरीदाबाद में करीब 1572 बूथ हैंजिनमें अब मतदाताओं की सुविधा के लिए बढ़ोतरी की जाएगी। इसके लिए सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने आवश्यकता व संभावनाओं को तलाशा है। बूथ रेशनेलाइजेशन के तहत बूथों की संख्या में वृद्धि की जाएगीताकि मतदाताओं को बूथों पर लंबी लाइन से राहत मिल सके। 


PN 1%20(1)

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि एक ही स्थान पर तीन बूथ हैंजिनमें दो बूथों में 1400-1400 मतदाता से अधिक की संख्या हैं और तीसरे बूथ में कम है तो ऐसे में तीसरे बूथ में दोनों बूथों से निर्धारित संख्या से ऊपर के मतदाताओं को निकालकर शामिल करेंगे। इससे तीसरे बूथ में दोनों बूथों के समान संख्या होगी। इससे चुनाव के समय मतदाताओं की सुविधा मिलेगी। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे मतदाताओं को उनके बूथों की जानकारी अवश्य दें। इस कार्य में प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि ग्रुप हाउसिंग सोसायटी भी चिन्हित की गई हैं। डीटीपी के माध्यम से करीब 154 ग्रुप हाउसिंग सोसायटी की सूची तैयार की गई है। इनमें मतदाताओं की संख्या तथा बूथ के लिए आवश्यक स्थान की उपलब्धता की जांच कर सोसायटी में ही नए बूथ बनाये जायेंगे। इसके लिए उन्होंने आरडब्ल्यूए से भी सुझाव आमंत्रित किए। साथ ही उन्होंने बताया कि स्लम के निकटतम क्षेत्र में बूथ बनायेंगेताकि लोगों को मतदान के लिए दूर-दराज न जाना पड़े। इसके अलावा  उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 25 जुलाई से 9 अगस्त के बीच शनिवार व रविवार को विशेष कैंप लगाकर वोट बनाने तथा मतदाता सूची में संशोधन का कार्य भी किया जाएगा। इसका लाभ मतदाताओं को उठाना चाहिए। मतदाता सूची में जिन मतदाताओं के नाम मिसिंग थे या डिलिट हो गये थे वे भी अपनी वोट बनवा सकते हैं। साथ ही जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष की हो चुकी है वे भी अपनी वोट जरूर बनवायें। इस दौरान दावे तथा आपत्तियां भी दर्ज की जाएगीजिसके बाद 20 अगस्त को सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने इस दिशा में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि लोगों को जागरूक किया जाए। लोगों को वोट बनवाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाए और नये बूथों के विषय में भी जागरूक किया जाए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डा. आनंद शर्माजिला परिषद के सीईओ सतबीर सिंह मानएसडीएम त्रिलोकचंदएसडीएम शिखा आंतिलएसडीएम अमित मानएचएसवीपी के एस्टेट ऑफिसर सिद्धार्थ दहियाभाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहराअश्विनी गुलाटीविनोद कुमार खन्नाएनपी सिंहदिलराज गौड़प्रेम धनखड़ आदि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।


भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान – शारदा राठौर

0
DEKHO NCR

बल्लभगढ़,11 जुलाई
(रूपेश देव)
।  
विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व विधायक शारदा राठौर ने जनसंपर्क चलाया हुआ है। कार्यकर्ताओं के साथ घर- घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में बता रही हैं। इस दौरान लोग उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत कर रहे हैं।


WhatsApp%20Image%202024 07 11%20at%2017.44.38%20(1)

 जनसंपर्क के दौरान लोगों से मुलाकात करते हुए शारदा राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है। सफाई के नाम  पर बाजार, कॉलोनी, सेक्टर में गंदगी के ढेर पड़े हैं। लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। सड़कें टूटी पड़ी हैं, कानून व्यवस्था चरमराई हुइ है । जिससे जनता परेशान है। 

WhatsApp%20Image%202024 07 11%20at%2017.44.38


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर जनता को मूलभूत सुविधा देना प्राथमिकता होगी। गैस सिलेंडर 500 रुपये का होगा, 300 यूनिट तक बिजली फ्री होगी। सोमवार को शारदा राठौर ने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क के दौरान कालोनी  और सेक्टर में लोगों से घर-घर जाकर मुलाकात की और उनकी समस्याएं। इतना ही नहीं संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर लोगों की समस्याओं का समाधान भी करा रही हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उनके जनसंपर्क अभियान में शामिल हो रही हैं।


पौधारोपण से धरा पर छाएगी हरियाली – बिजेंद्र सौरोत

0
रेड क्रॉस सोसाइटी के महासचिव डॉक्टर मुकेश अग्रवाल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में किया गया पौधारोपण

फरीदाबाद,11 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
जिला रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के महासचिव डॉक्टर मुकेश अग्रवाल जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर 14 नशा मुक्ति केंद्र एवं रेड क्रॉस सोसाइटी सेक्टर 12 कार्यालय पर पौधारोपण एवं फल वितरण करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पायल यादव तहसीलदार एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ हरजिंदर सिंह ने त्रिवेणी पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

IMG 20240711 WA0189

पायल यादव ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा जो आह्वान किया गया है एक पौधा हमें अपनी मां के नाम पर लगाना चाहिए। पौधे को लगाने के साथ हमें उसकी देखभाल करना भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वह पौधा बड़ा होना चाहिए। सभी से अपील करती हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप लोग पौधारोपण करें।
IMG 20240711 WA0190
डॉक्टर  हरजिंदर सिंह ने बताया कि हमारे द्वारा समय-समय पर पौधारोपण किया जाता है। यदि हम आज पौधे लगाते हैं तो आने वाले 5 से 10 सालों में वह पौधे हमें ऑक्सीजन एवम फल देने का काम करते हैं।
सचिव बिजेंद्र सोरोत ने बताया कि हमारे द्वारा सभी सामाजिक संगठन के लोगों को जोड़कर एक पौधा मां के नाम की मुहिम को गति प्रदान की जाएगी। ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभी प्रकार के पौधे लगवाए जाएंगे। 
संरक्षक विमल खंडेलवाल ने बताया कि निरंतर उनके माध्यम से शहर में विभिन्न जगहों पर पौधारोपण किया जा रहा है जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में इस कार्यक्रम और गति देने का कार्य किया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से पीपल नीम बरगद एवं फलदार वृक्षों को ज्यादा ज्यादा लगाया जाएगा। 
जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरुषोत्तम सैनी ने बताया कि उनके द्वारा सभी कॉलेज एवं सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठन के साथ मिलकर खाली जगह कर देखकर वहां पर पौधारोपण करवाया जाएगा। हम आने वाले समय में अपनी पीढ़ी को शुद्ध वातावरण उपलब्ध करा सके हैं यह संकल्प हमारे द्वारा लिया जा रहा है। 
विमल खंडेलवाल संरक्षक रैड क्रॉस ने ज्यादा से ज़्यादा  पौधरोपण करने  के लिए सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए ताकि फरीदाबाद को हरा भरा बनाकर प्रदूषण जैसी समस्या को दूर किया जा सके ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हिमांशु भट्ट ,प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ता , जसवंत पवार पर्यावरण प्रेमी , रोहताश लेखाकार, डॉ दुर्गेश ,धर्मेन्द्र, अमित वर्मा,पूजा आदि का योगदान सराहनीय रहा ।

एनआईटी के पानी माफियाओं को संरक्षण देते हैं कांग्रेसी विधायक – धर्मवीर भड़ाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
एनआईटी 86 फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में पानी माफिया का जाल फैला हुआ है और रोजाना करोड़ों रुपए का पानी बेचा जा रहा है । वर्तमान कांग्रेसी विधायक पानी माफिया को संरक्षण दे रहे हैं । मजबूरी बस जनता खरीद कर पानी पीने के लिए मजबूर है । यह कहना है भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना का जिन्होंने कहा कि जब से विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक बने हैं तब से पानी माफियाओं का तांडव और बढ़ गया है।

IMG 20240711 WA0200
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई जगहों पर रैली वेल का पानी आता है लेकिन पानी माफिया उस पानी को रोककर बड़ी-बड़ी टंकियां लगाकर, मशीन लगाकर उस पानी को क्षेत्र में ही बेच रहे हैं । पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता खरीद कर पानी पी रही है ।
धर्मवीर भड़ाना ने कहा की क्षेत्र में एक दो नहीं सैकड़ो पानी के टैंकर सुबह शाम पानी बेचते दिख जाएंगे । उन्होंने कहा कि इस खेल में कांग्रेस के कुछ निवर्तमान पार्षद भी शामिल हैं । उन्होंने कहा कि हाल में लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ पार्षद बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे । ये पार्षद बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार नहीं कर पा रहे थे इसलिए उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा।
 उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है और कांग्रेसी विधायक के मुंह से भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाना समझ से परे है । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेसी विधायक के भ्रष्टाचार की सबूत सहित पोल खोली जाएगी।

नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
डीसीपी बल्लबगढ़ अनिल कुमार के दिशा निर्देश तथा एसीपी महिला सुरक्षा मोनिका के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए महिला थाना बल्लबगढ़ की टीम में नाबालिक लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2024 0711 160528
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हिमांशु उर्फ लड्डू (18) तथा मनोज (27) का नाम शामिल है। आरोपी हिमांशु पलवल के मानपुर गांव का रहने वाला है जो गांव जवां में अपनी बुआ के पास आया हुआ था। वहीं आरोपी मनोज जवां गांव का निवासी है। इस मामले में आरोपी हिमांशु की बुआ का लड़का नरेश निवासी जवां भी शामिल है जो फरार चल रहा है जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित के परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार 1 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी मनोज ने अपने पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय दो लड़कियों को बहाने से अपने घर पर बुलाया और आरोपी हिमांशु तथा नरेश ने उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 
वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए और अपना मोबाइल बंद कर लिया। 2 जुलाई को पीड़ित के परिजनों की शिकायत के आधार पर थाना में पोक्सो एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश के लिए लगातार रेड डाली गई। महिला पुलिस ने मामले में कड़ी मेहनत करते हुए उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है जिसने वारदात में प्रयोग मोबाइल फोन बरामद किया जाएगा। साथ ही आरोपियों से उनके साथी के बारे में जानकारी हासिल करके उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

देसी पिस्तौल सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल चल रहे आरोपियो की गिरफ्तारी के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाख 30 की टीम ने देसी पिस्तौल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2024 0711 144149
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पीयूष आगरा का रहने वाला है जो फिलहाल फरीदाबाद के खेड़ीपुल एरिया में रह रहा था। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर खेड़ीपुल एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाने में शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। 
आरोपी से पूछताछ में सामने आया आरोपी देसी पिस्तौल को हवा बाजी करने के लिए एक सप्ताह पहले अपने दोस्त से लेकर आया था। आरोपी रियल एस्टेट कंपनी में ड्राइवरी का काम करता है। आरोपी पर तीन दिन पहले हत्या के प्रयास का एक और मुकदमा खेड़ीपुर थाने में दर्ज हुआ है जिसमें आरोपी के साथ तीन साथी और शामिल थे। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश करके हत्या के प्रयास के मामले में रिमांड पर लिया जाएगा और उसे मामले में शामिल आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।

फर्जी वेबसाइट बनाकर विदेश भेजने वाला आरोपी सुशील गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
डीसीपी साइबर क्राइम जसलीन कौर के दिशा निर्देश तथा एसीपी साइबर अभिमन्यु के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लबगढ़ की टीम फर्जी वेबसाइट बनाकर विदेश भेजने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2024 0711 135741
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सुशील कुमार है जो जींद जिले के सेक्टर 11 का रहने वाला है। दिनांक 30 जून 2024 को साइबर थाना बल्लबगढ़ में धोखाधड़ी की धाराओं के अंतर्गत साइबर थाना बल्लबगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी सुशील ने जेसी बॉस यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की एक फर्जी वेबसाइट बनाई थी जिसमें आरोपी को जींद जिले से गिरफ्तार किया गया। 
IMG 20240711 WA0151
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी यूफोरिक ओवरसीज नाम से एक संस्था चलाता है जो स्टडी वीजा पर छात्रों को विदेश भेजने पर काम करता है। आरोपी ने एक छात्र को विदेश भेजने के लिए उसकी जेसी बोस यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री तैयार की और उस फर्जी डिग्री की पुष्टि के लिए फर्जी वेबसाइट बनाई थी ताकि यदि कोई उसे वेबसाइट पर जाकर डिग्री की सत्यता जानना चाहे तो उसे डिग्री असली प्रतीत हो। छात्र को भी यह विश्वास हो जाए कि यह डिग्री असली है। फर्जी डिग्री को जपत करके पुलिस द्वारा आरोपी से मामले में जांच की जा रही है। 
जांच के दौरान सामने आएगा कि आरोपी ने इससे पहले कितने लोगों के साथ ठगी के वारदात को अंजाम दिया है और उसके पश्चात पुलिस द्वारा कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने अनाथालय पहुँच बच्चों को भोजन वितरित कर मनाया जन्मदिन

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,10 जुलाई
(रूपेश देव)
बुधवार को
 बल्लभगढ़ विधानसभा से कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने अपना जन्मदिन अपनी टीम के साथ अनाथालय पहुँचकर छोटे बच्चों को भोजन वितरण एवं उनके साथ ही भोजन करते हुए बनाया।

IMG 20240710 WA0263
इस अवसर पर कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने कहा कि बच्चों में भगवान बसता है वो भगवान का रूप होते है मैं हर वर्ष अपना जन्मदिन इन बच्चों के साथ बनाता हूँ जिससे एक अलग ही खुशी का एहसास होता है। साथ ही आज सुबह से समस्त साथियों द्वारा जन्मदिन की जो असीम शुभकामनाएं दी जा रही हैं जिसका मैं जीवन पर्यंत आभारी रहूँगा क्योंकि जनता का जितना प्यार, मान-सम्मान मुझे मिला है वो मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।और जनता जनार्दन की सेवा मेरे जीवन का लक्ष्य एवं संकल्प है। क्योंकि मेरे लिए राजनीति का उद्देश्य ही जनसेवा है और इसी उद्देश्य के साथ जीवनपर्यंत राजनीति करनी है। 
FB IMG 1720615267209
इस मौके पर मास्टर धर्म सिंह भाटी, टेकचंद शर्मा, यादराम शर्मा, चंद्रभूषण शर्मा एडवोकेट, भूपेश गुप्ता, विपिन गोयल, राजीव शर्मा, मनीष अरोड़ा, लोकचन्द चौधरी, दीपक चौहान, विजय डागर, सोनू शर्मा, दिनेश शर्मा, मंजीत, मुकेश, चरण सिंह, मनोज खुटेला आदि टीम के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

विधायक राजेश नागर ने गांव भतोला में लोगों की समस्याएं सुनीं

0
विधायक ने मौके पर मौजूद निगम जेई को जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा 

फरीदाबाद,10 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
तिगांव विधायक राजेश नागर ने गांव भतोला में लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर निगम के जेई परवेज आलम एवं लखमी चंद को जनहित में कार्य करने की सीख दी। गांव के लोगों ने मुख्य रूप से सफाई की समस्या बताई और इस बारे में निगम के सुस्त रवइये को लेकर नाखुशी जताई। विधायक राजेश नागर ने मौके पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इसके लिए नाली सीवर की सफाई का भी पक्का बंदोबस्त किया जाये। 

IMG 20240710 WA0243
नागर ने कहा कि अनेक बार छोटी चीज की देखरेख नहीं होने पर वह बड़ी चीज को ख़राब कर देती है और यह सब नजरअंदाजगी के कारण होता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में शामिल हुए गांव वासियों को शहरी व्यवस्थाएं प्रदान करने के लिए राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। इसमें अधिकारी सजगता से काम करें। नागर ने निगम के अधिकारियों से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 
विधायक राजेश नागर ने कहा कि सफाई हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में सफाई की अलख जगाई और स्वच्छता अभियान चला कर लोगों के मन में स्वच्छता के प्रति विश्वास बढ़ाया। आज लोग अपने घर और बाहर साफ सफाई पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में निगम अधिकारियों को भी पहले से अधिक काम करना होगा। सभी लोग यह ध्यान रखें कि कूड़ा खुले में ना डालें और कूड़े का उठान समय पर हो जिससे कि लोगों को गुजरते हुए शहर में अच्छी व्यवस्थाएं मिल सकें। 
इस अवसर पर वीर सिंह नंबरदार, अजय वीर सरपंच, सुरेश चंदीला, नेत्रपाल चंदीला, सुभाष चंदीला, जेपी चंदीला, बेगराज चंदीला, चतर चंदीला, अजब चंदीला, वीर सिंह नागर, ओमप्रकाश चंदीला, करतार नागर, सतीश कुमार, किरण चंदीला और बालेश्वर चंदीला सहित अनेक प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे। 

केवल कागजों में सिमटकर रह गया है भाजपा सरकार का विकास – बलजीत कौशिक

0
बदहाल फरीद पार्क का कांग्रेसी नेता ने किया दौरा, अव्यवस्थाओं पर सरकार को जमकर कोसा

फरीदाबाद,09 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
ओल्ड फरीदाबाद के फरीद पार्क में मिली रही बदहाली की शिकायतों के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने आज अपने साथियों के साथ पार्क का दौरा किया और वहां व्याप्त समस्याओं का जायजा लिया।

IMG 20240709 WA0226
 इस दौरान श्री कौशिक ने देखा कि पार्क में सीवर के ढक्कन खुले हुए थे, हर तरफ गंदगी फैली हुई थी, जहां आवरा पशु मुंह मार रहे थे, वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यह पार्क केवल नाम का है, यहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, शिकायतें करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती। इसके उपरांत श्री कौशिक अपने साथियों के साथ बराहीपाड़ा तालाब वाली गली पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया और अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखी। लोगों ने बताया कि उनकी कालोनी में पीने के पानी की कमी, सीवरेज ओवरफ्लो सहित टूटी गलियों व सडक़ें कई वर्षाे से पड़ी हुई है, उसकी तरफ आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया। 
IMG 20240709 WA0231
लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार में केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला है, यहां विकास केवल कागजों में होता है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बद से बदत्तर हो गए है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के सेक्टरों की बात की जाए या फिर कालोनियों की हर ओर समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, मामूली बरसात में सडकें जलमग्र हो जाती है, जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की गई और यहां के विधायक भी लोगों की कोई सुनवाई नहीं करते। 
IMG 20240709 WA0228
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जिस प्रकार से जनता ने भाजपा को सच्चाई का आइना दिखाया है, उसी तरह विधानसभा चुनावों में जनता इस गूंगी बहरी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करके हरियाणा में कांग्रेस के रुप में अपनी सरकार चुनेगी, जिसके बाद फरीदाबाद क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर प्रदेश में विकास और भय, भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहिए तो आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके पूर्ण बहुमत से हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लें।
 इस अवसर पर कांग्रेस विचार विभाग हरियाणा के चेयरमैन विनोद कौशिक, अजय शर्मा प्रधान जिला ब्राह़मण सभा युवा, एडवोकेट अमित शर्मा, एडवोकेट अनुज शर्मा, मनोहर लाल गुप्ता, लोकेश शर्मा, राजु पाराशर, गौरव पाराशर, एन के शर्मा, दीपक भारद्वाज, सुरेश बैनीवाल, दीपक वधावन, अज्जु रावत, प्रवीण बैसला, कमलेश शर्मा, मिथलेश कुमारी, सरोज शर्मा, यशोदा भारद्वाज, राजदुलारी शर्मा, सुनीता शर्मा, मीनु शर्मा, संतोष अत्री सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।