बल्लभगढ़,18 जुलाई
(रूपेश देव)। शहर का एक मात्र दशहरा मैदान नगर निगम ने गंदगी का डंपिंग याड बना रखा है । जहां समस्त जगहों की गंदगी लाकर डाली जा रही है, जो विभिन्न बीमारियां के फैलने का कारण बना हुआ है। इससे परेशान राधा नगर के लोगों ने मौके पर पहुंची पूर्व विधायक शारदा राठौर के समक्ष समस्या रखी और समाधान की मांग की।
निगम प्रशासन लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं की जगह दे रहा है बीमारी – शारदा राठौर
विधायक राजेश नागर ने 30 लाख की सडक़ लोकार्पित की
फरीदाबाद,18 जुलाई
(रूपेश देव)। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज 30 लाख की लागत से निर्मित सडक़ का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस सडक़ के बनने से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ होगा। वहीं तिगांव के विकास को गति भी मिली है।
मेडिकल स्टोर संचालक की गाड़ी से एविल के 72 इंजेक्शन बरामद
फरीदाबाद,18 जुलाई
(रूपेश देव)। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जसलीन कौर के दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए थाना खेड़ी पुल पुलिस टीम ने ड्रग्स निरीक्षक के साथ एक मेडिकल स्टोर संचालक की गाडी से एविल के 72 इंजेक्शन बरामद किये है।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने जिला उपायुक्त कार्यालय सेक्टर 12 पर किया जोरदार प्रदर्शन
फरीदाबाद,18 जुलाई
(रूपेश देव)। कर्मचारियों, मजदूरों के प्रति राज्य सरकार की उपेक्षाकृत, उदासीनता एवं तानाशाही पूर्ण नीतियों के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने भरी हुंकार जिला उपायुक्त कार्यालय सेक्टर 12 पर किया जोरदार प्रदर्शन जिला प्रशासन द्वारा जिला परिसर का मुख्य द्वार बंद करने पर भड़के कर्मचारी सरकार व प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की । पुलिस प्रशासन और कर्मचारियों के बीच हुई जोरदार झड़प।
सरकार से अधिक काम लेने के लिए सक्रियता बढ़ाएं जनप्रतिनिधि – राजेश नागर
फरीदाबाद,16 जुलाई
(रूपेश देव)। आज का दिन तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर के नाम रहा। उनकी विधानसभा की तिगांव पंचायत को आज महेंद्रगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। अमित शाह यहां पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने सरपंचों को सम्मानित किया।
भानू व गरिमा गर्ग ने देशभर में रोशन किया फरीदाबाद का नाम : लखन सिंगला
फरीदाबाद,16 जुलाई
(रूपेश देव)। सीए परीक्षा में देशभर में 32वां व फरीदाबाद जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सेक्टर-7ई निवासी भानु गर्ग तथा सीएमए की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंकिंग में 9वां एवं फरीदाबाद में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली उनकी बहन गरिमा गर्ग को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर बधाई दी।
मंझावली पुल, तिगांव रोड का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करें – राजेश नागर
फरीदाबाद,15 जुलाई
(रूपेश देव)। जिला परिषद के चेयरमैन विजय कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति, साफ-सफाई, सोलर लाइट, वाटर कूलर जैसी मूलभूत सुविधाएं सम्बंधित विभागों के अधिकारी गण सुनिश्चित करें। वहीं विधायक राजेश नागर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं को समयानुसार सम्बंधित विभागों के अधिकारी पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मंझावली पुल, तिगांव रोड का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया।
बुजुर्गाे को धार्मिक यात्राएं करवाना पुण्य का कार्य – लखन सिंगला
फरीदाबाद,15 जुलाई
(रूपेश देव)। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने कहा है कि संसार में बुजुर्गाे को धार्मिक यात्राएं करवाना सबसे पुण्य का कार्य होता है और सावन माह में गंगा नहाने से जहां सारे दुख दूर हो जाते है वहीं जीवन में नया उत्साहवर्धन होता है इसलिए हम सभी को समय-समय पर धार्मिक स्थलों के दर्शन करके परमात्मा की अराधना करनी चाहिए। श्री सिंगला सेक्टर-7 में श्रद्धालुओं से भरी बस को बतौर मुख्यातिथि झंडी दिखाकर देवभूमि हरिद्वार रवाना करने के दौरान उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे।
फरीदाबाद एनआईटी 86 विधानसभा चुनाव 2024 में खिलेगा कमल – धर्मवीर भड़ाना
फरीदाबाद,15 जुलाई
(रूपेश देव)। आज फरीदाबाद जिले के पाली मंडल अध्यक्ष संदीप भड़ाना के अध्यक्षता में पाखल गांव स्थित साकेत फॉर्म में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में फरीदाबाद जिले के पूर्व महामंत्री डॉक्टर आर एन सिंह विस्तारक के रूप में उपस्थित रहे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना मुख्य रूप से शामिल हुए।
नायब सिंह सैनी और मोहनलाल बडोली के नेतृत्व में जीत की हैट्रिक बनाने का काम करेगी भाजपा – विपुल गोयल
रोहतक/फरीदाबाद,15 जुलाई
(रूपेश देव)। रोहतक जिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष पदभार आयोजन कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर पहुँचे प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने अपने साथी विधायक मोहन लाल बड़ोली को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए बुक्के और शॉल भेंट कर सम्मान किया।










.jpg)

.jpg)
.jpg)



