back to top
Wednesday, February 25, 2026

आपदा मे बाढ़ पीड़ितों की मदद कर बने मिसाल सरपंच सूरजपाल भूरा

Share

फरीदाबाद। हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित करीब 27 गांवों के लोग अब राहत महसूस कर रहे हैं। बाढ़ के दौरान जहां प्रशासन ने अपनी ओर से राहत कार्य किए, वहीं फरीदाबाद सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सूरजपाल उर्फ़ भूरा ने चांदपुर गांव मे अपने निजी खर्चे से बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन, दवाइयां, भजन-कीर्तन व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाईं।

img 20250913 wa02448199079003947697738

शेल्टर होम में ठहरे सभी बाढ़ प्रभावित लोग अब अपने घरों को लौट रहे हैं। जाते समय मजदूरों और ग्रामीणों ने सरपंच सूरजपाल व भूरा का धन्यवाद किया और उन्हें मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया कि उनका विकास दिन-रात दोगुना हो।

सरपंच सूरजपाल ने कहा कि इस मदद में जो भी खर्च हुआ है, उसमें एक भी रुपया सरकारी खजाने से नहीं लिया गया। उन्होंने इसे अपना सामाजिक फर्ज मानते हुए जरूरतमंदों की सहायता की।

यह उदाहरण एक बार फिर साबित करता है कि मुश्किल समय में समाज के लोग जब आगे आते हैं, तो हर आपदा को पार किया जा सकता है।

Read more

Local News