back to top
Tuesday, February 24, 2026

गुर्जर समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है – दीपेंद्र हुड्डा

Share

चौधरी दीपेंद्र हुड्डा का गुर्जर महोत्सव में पहुंचना ऐतिहासिक – विजय प्रताप

फरीदाबाद। फरीदाबाद के सूरजकुंड में गुर्जर आर्ट एंड कल्चर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का मेले में पहुँचने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व बड़खल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विजय प्रताप सिंह के संयोजन में जोरदार स्वागत किया गया। वहीं गुर्जर आर्ट एंड कल्चर के संयोजक दिवाकर बिधूड़ी व उनकी टीम ने भी उनक्स जोरदार स्वागत किया।

img 20251213 wa02805033462683641262471


कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि गुर्जर महोत्सव गुर्जर समाज के ही लिए नही 36 बिरादरी के लिए एक मिसाल है। इस महोत्सव में देश विदेश से लाखों लोग आए हैं। वही देश वही प्रदेश वही समाज आगे बढ़ता है जिसकी जड़े और संस्कृति मजबूत होती है। यही संस्कृति इस महोत्सव में देखने को मिली है। मैं इस गुर्जर समाज को नमन करता हूं। गुर्जर समाज का स्वाभिमान का इतिहास रहा है। जिसने किसी के भी सामने सिर नही झुकाया।

img 20251213 wa02662995409736685462335


दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गुर्जर समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। पिछले दिनों गांव अनंगपुर में हुई तोड़फोड़ को लेकर हुई महापंचायत में हम अपनी पूरी टीम के साथ गुर्जर समाज के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे और आगे भी हम गुर्जर समाज के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।

img 20251213 wa02801239695208289249315

उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। आज मुझे भी यहाँ आकर अपने आप पर गर्व महसूस हो रहा है।

img 20251213 wa02761037041705077071118

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने कहा कि हमारे इस महान गुर्जर महोत्सव के आयोजक और पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई देता हूँ जो आज उन्होंने इस मेले को न केवल एनसीआर ,न केवल देश पूरे विश्व में इस गुर्जर महोत्सव को मशहूर कर दिया है। इस गुर्जर महोत्सव की संस्था की और से मैं आज राजा अनंगपाल द्वारा बनाये गए इस सूरजकुंड की धरती पर हरियाणा के भविष्य,रोहतक से पांच बार के सांसद,पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे व युवाओं के प्रेरणास्त्रोत चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा का तहेदिल से स्वागत करता हूँ।

img 20251213 wa02781035731257558113389


विजय प्रताप ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा जी का गुर्जर आर्ट एंड कल्चर द्वारा आयोजित इस गुर्जर महोत्सव में आना छोटी बात नही, ऐतिहासिक बात है। पूरी सेंट्रल लीडरशिप में सिर्फ दीपेंद्र हुड्डा जी ही वो बड़े नेता हैं जिन्होंने खुद कहा था कि मैं गुर्जर संस्कृति को देखना और समझना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि पूरा गुर्जर समाज और 36 बिरादरी हमेशा आपके साथ खड़ी रहेगी।

इस मौके पर पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, विजय प्रताप सिंह,पूर्व विधायक नीरज शर्मा,रोहित नागर,पराग शर्मा,गिरीश भारद्वाज, जगन डागर,तरुण तेवतिया नितिन सिंगला, सुमित गौड़,वेदपाल दायमा,अनिल नेता जी, गिरीश भारद्वाज,राजाराम ठाकुर रिंकू चंदिला, लिखी चपराना, प्रेम कृष्ण आर्य, संजीव भड़ाना, राजेश भड़ाना,अक्षय चंदिला, भूपेंद्र नागर,सुशील सरपंच, गुलशन बग्गा,बिजेंद्र मावी ,राजेश खटाना एडवोकेट,विकास दायमा सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read more

Local News