फरीदाबाद,28 मार्च(रूपेश देव)। कल भाजपा द्वारा फरीदाबाद में कई आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा लेकिन भाजपा द्वारा प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा की भाजपा में शामिल होने की एक झूठी अफवाह फैलाई गई।
भाजपा में शामिल होने की झूठी अफवाह फैलाई गई – नरेश शर्मा
टेंट की दुकान से 44 हजार रूपए चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार,38 हज़ार रुपए बरामद
फरीदाबाद,28 मार्च(रूपेश देव)। क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मवीर भड़ाना अपनी टीम के साथ भाजपा में हुए शामिल
फरीदाबाद,27 मार्च(रूपेश देव)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में जनता का विश्वास तो बढ़ा ही है बल्कि विभिन्न दलों के नेताओं का भी भरोसा लगातार बढ़ रहा है और यह इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि श्री मोदी की सोच है नेशन फस्र्ट। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने धर्मवीर भडाना और उनके साथियों का भाजपा परिवार में जुडऩे पर यह कहा।
जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने भाजपा संगठन में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों में अपनी आस्था जताते हुए आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली। वोहरा ने कहा कि लगातार कार्यकर्ताओं के जुडऩे से भाजपा का परिवार बढ़ रहा है और धर्मवीर भड़ाना और सभी कार्यकर्ताओं के पार्टी में जुडऩे से निश्चित तौर पर पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस मौके पर मुख्य रूप से केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ नेता अजय गौड़, यशवीर डागर, जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभित अरोड़ा, महामंत्री प्रवीण चंदीला, प्रवीण चौधरी, हरेंद्र भड़ाना, विनोद गुप्ता, सतीश फागना, राज मदान, साहिल अरोड़ा, अजय डुडेजा मौजूद रहे।
22 वर्षीय लडक़ी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,27 मार्च(रूपेश देव)। सिटी बल्लभगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र की टीम ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अर्पण है जो बिहार के सोहना गांव का रहने वाला है और सिटी बल्लभगढ़ थाना एरिया में रहता था।
बिजली कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर की गेट मीटिंग
फरीदाबाद,27 मार्च(रूपेश देव)। बिजली निगम फरीदाबाद की एनआईटी नम्बर दो के सब डिवीजन नम्बर.02 के बिजली कम्पलेण्ड सेन्टर डबुआ कोलोनी पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन दवारा कर्मचारियों की एक गेट मीटिंग की गई। एचएसईबी वर्कर यूनियन की ओर से गेट मीटिंग की अध्यक्षता सब यूनिट के प्रधान नरेश कुमार व मीटिंग का संचालन राजेश कुमार फोरमैन ने किया।
पिकअप में 19 पेटी बियर ले जाते दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फरीदाबाद,27 मार्च(रूपेश देव)। पुलिस चौकी नंबर दो प्रभारी अंशुल कुमार की टीम ने अवैध शराब तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित, स्कॉलरशिप में 70 प्रतिशत छात्राएं रहीं आगे – दीपक यादव
फरीदाबाद,23 मार्च(रूपेश देव)। विद्यासागर इंटरनेशनल शिक्षा संस्थान द्वारा सेक्टर-दो स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में होली के पावन अवसर पर वार्षिक स्कॉलरशिप उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगभग 30 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिली जिसमें 70 प्रतिशत छात्राएं शामिल रहींं। जिसमें इस बार भी छात्राएं आगे रहीं। इस क्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। नन्हें-मुन्हों द्वारा सा़स्कृतिंक कार्यक्रमों ने विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
मूल्यों, संस्कारों एवं संस्कृति पर चल रहा है ओम योग संस्थान – विजय प्रताप सिंह
फरीदाबाद,23 मार्च(रूपेश देव)। पाली-सोहना रोड़ स्थित ओम योग संस्थान में आयोजित वार्षिक समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे विजय प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संस्था के फाउंडर अध्यक्ष योगीराज ओमप्रकाश महाराज ने मुख्य अतिथि का शॉल पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया।
सरकारी मशीनरियों का दुरुपयोग कर रही है भाजपा सरकार – करण दलाल
फरीदाबाद,23 मार्च(रूपेश देव)। आज कांग्रेस नेता वेदपाल दायमा के सैक्टर-10 फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर वर्तमान में बीजेपी नित केंद्र एवं हरियाणा सरकार द्वारा ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग आदि सरकारी मशीनरियों का दुरुपयोग, लगभग साढ़े 9 साल से बीजेपी नित हरियाणा सरकार की कुनीतियों एवं भ्रष्टाचार आदि ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
आपसी वैरभाव भुलाकर भाईचारे से मनाए होली का त्यौहार – लखन सिंगला
फरीदाबाद,22 मार्च(रूपेश देव)। फरीदाबाद इंकम टैक्स बार एसो. द्वारा सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने शिरकत की। इस दौरान जहां भव्य फूलों की होली खेली गई वहीं विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का आगुुंतकों ने लुत्फ उठाया।














.jpg)
.jpg)
