back to top
Wednesday, July 22, 2026
Home Blog Page 101

बिजली कर्मचारियों ने अपनी माँगों को लेकर एक्सईएन बल्लभगढ़ के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,13 मार्च(रूपेश देव)। आज बिजली निगम की बल्लभगढ़ डिवीजन सेक्टर-06 के प्राँगण में कर्मचारियों ने लामबंद होकर कार्यकारी अभियंता बल्लभगढ़ के खिलाफ हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के बैनरतले यूनिट प्रधान मदन गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। 

IMG 20240313 WA0249
जिसमे मंच का सफल संचालन बल्लभगढ़ यूनिट के सचिव सुरेन्दर शर्मा ने किया। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि डिवीजन बल्लभगढ़ के अधिनस्त काम करने वाले बिजली कर्मचारियों की लाम्बित समस्याओं के मुद्दे पर कार्यकारी अभियंता संजय कुमार मंगला को एचएसईबी वर्कर यूनियन की ओर से माँग पत्र दिया गया था जिस समय रहते बिजली कर्मचारियों के कामों को पूरा किया जाना था किंतु कार्यकारी अभियंता के गैर जिम्मेदाराना रविये के चलते यूनियन को मजबूरन विरोध प्रदर्शन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है। 
IMG 20240313 WA0253
आगामी चिलचिलाती गर्मी के मौसम को देखते हुए निगम के अधिकारी अभी सक्रिय नही हैं और फील्ड में काम करने वाले बिजली कर्मचारियों को उपकरण की भारी कमी व हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत काम कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मियों के चिरायु योजना के मार्फ़त पेमेन्ट काट ली है पर इन्हें हेल्थ मेडिकल का कोई भी चिरायु योजना के कार्ड नही बनने से काफी परेशानियां पैदा हो रही हैं । जिसके चलते सभी कर्मचारियों में भारी रोष उत्पन्न हो रहा है आखिर बिना उपकरण व बिना साधन और संसाधन के बिना कैसे काम कर्मचारी करें आदि मुख्य बिंदुओं पर यूनियन ने एजेंडा सौंपा हुआ था। जिस पर कोई संतोषजनक कार्यवाही नही होने से गुस्साए कर्मचारियों ने अपने विरोध को जताते हुए दफ्तर के प्राँगण में अपना जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। 
विरोध प्रदर्शन के इस मौके पर लेखराज चौधरी, राजबीर, मुकेश शर्मा, धीर सिंह, पन्ना लाल, रोहित, यशपाल, मुकेश धतीर, दिगम्बर, मामचन्द, महेन्दर, राजेश, सन्दीप, बिजेन्दर, प्रीतम, पवन, चरणसिंह आदि कर्मचारी नेताओं सहित भारी संख्या में बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।


कैलाश शर्मा बने मानव सेवा समिति के पुनः अध्यक्ष

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,10 मार्च(रूपेश देव)। मानव सेवा समिति की रविवार को राजस्थान भवन में वार्षिक.  आम सभा आयोजित की गई जिसमें चुनाव अधिकारी उषा किरण शर्मा,एससी गोयल,अरुण आहूजा की देखरेख में आगामी तीन साल की अविधि (2024-27) के लिए चुनाव कराए गए। 

Screenshot 2024 03 10 18 45 42 10 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
जिसमें समिति के संस्थापक कैलाश शर्मा को सर्वसम्मति से पुनः समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। महासचिव व कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पुनः सुरेंद्र जग्गा व राजेंद्र गोयनका को प्रदान की गई। संस्थापक अरुण बजाज को मुख्य संयोजक,अमर बंसल को मंडल अध्यक्ष फरीदाबाद विधानसभा, प्रेम पसरीजा को मुख्य संरक्षक, बलबीर सिंह व एससी गोयल को संरक्षक, संजीव शर्मा को चेयरमैन प्रोजेक्ट, दिनेश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अरुण आहूजा को मुख्य सलाहकार,उषाकिरण शर्मा को चेयरमैन महिला मंडल, संदीप राठी को चेयरमैन युवा मंडल,पी डी गर्ग को मुख्य संगठन सचिव,रमा सरना व गोविंद वर्मा को सचिव, रेनू चतरथ को मुख्य प्रबंधक  बनाया गया है कार्यकारिणी में अन्य सदस्यों को शामिल करने की जिम्मेदारी अध्यक्ष कैलाश शर्मा को प्रदान की गई है। 
कैलाश शर्मा ने अपने निर्वाचन के लिए मानव परिवार के सभी 551सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि 25 साल पुरानी प्रमुख सामाजिक संस्था का दुबारा अध्यक्ष बनना गर्व की बात है। उनकी कोशिश रहेगी कि समिति द्वारा जरूरतमंद भाई बहनों की सहायतार्थ जो दर्जनों सेवा प्रकल्प फरीदाबाद व पलवल जिले में चल रहे हैं उनमें सुधार हो,वे आधुनिक बनें और प्रत्येक वार्ड में कम से कम एक सेवा प्रकल्प जरूर शुरू हों। अरुण बजाज, अमर बंसल ने शहर के सभी दानी सज्जनों, समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे मानव सेवा समिति के उद्देश्य व कार्यों को पूरा करने में तन मन धन से पूरा सहयोग व समर्थन प्रदान करें। 


कांग्रेस की सरकार बनने पर फरीदाबाद का होगा चहुंमुखी विकास – भूपेंद्र हुड्डा

0
लखन सिंगला द्वारा आयोजित ‘जन-आक्रोश रैली’ में उमड़ा अपार जनसमूह

फरीदाबाद,10 मार्च(रूपेश देव)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को फरीदाबाद विधानसभा से हरियाणा में बदलाव की हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र फरीदाबाद में दिख रहा लोगों का जनाक्रोश बता रहा है कि हरियाणा से भाजपा सरकार जा रही है और कांग्रेस आ रही है। लोग समझ चुके है कि इस सरकार से वोट की चोट से पीछा छुड़ाने का अब सही समय आ गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह एकजुट हो भाजपा सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए प्रचार और प्रसार में जुट जाए। 


02%20(1)


श्री हुड्डा रविवार को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-12 स्थित ग्राउंड में कांगे्रेस के पूर्व प्रत्याशी लखन सिंगला द्वारा आयोजित ‘जन-आक्रोश रैली’ को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। रैली की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने की, जबकि राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। रैली में पहुंचने पर लखन कुमार सिंगला व फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की मौजिज सरदारी ने श्री हुड्डा सहित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, आफताब अहमद सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों का बड़ी माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मान रूपी स्वागत किया। वहीं रैली में उमड़े अपार जनसैलाब से गदगद मुख्यातिथि भूपेंद्र हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जहां मंच से खुलकर रैली आयोजक लखन सिंगला की जमकर तारीफ की वहीं ज्यादातर वक्ताओं ने रैली की सफलता पर लखन सिंगला को जमीनी नेता की संज्ञा दी। 

03%20(1)


पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने रैली को संबोधित करते हुए फरीदाबाद की बदहाली पर भाजपा सरकार पर जमकर वार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में विश्वस्तर पर अपनी पहचान रखने वाला फरीदाबाद आज भाजपा सरकार में एक तरह से फकीराबाद कहलाने लगा है, विकास के नाम पर यहां शून्य ही दिखाई देता है, जो भी विकास परियोजनाएं है, वह भी हमारे कांग्रेस शासन की ही देन है। अगर फिर से फरीदाबाद को वही पुराना स्वरूप लौटाना है तो फिर से कांग्रेस को लाना होगा, कांग्रेस सरकार बनते ही पहली कलम से फरीदाबाद का चहुंमुखी विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। 

उन्होंने प्रदेश की चरमराई कानून-व्यवस्था का जिक्रकरते हुए कहा कि आज हर व्यक्ति परेशान है। कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। हरियाणा के बारे में किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है। लोग खुद भुगतभोगी हैं और परेशानी झेल रहे हैं। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब कत्ल न हो, लूट, फिरौती की धमकी न मिलती हो। केंद्र सरकार के आंकड़े बता रहे कि पिछले 9 साल में हरियाणा सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है। आज ही सुबह सोनीपत के मुरथल में एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या की जानकारी मिली। इस प्रकार की खबरें रोज आ रही हैं। 

उन्होंने कहा कि जो हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, नौकरी देने में, कानून व्यवस्था में नंबर एक पर था वो आज पूरे देश में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध में नंबर एक पर है। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में 2 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। उन्होंने सरकार को चुनौती दी कि 10 साल में इस सरकार ने फरीदाबाद में कोई एक काम किया हो तो बता दे। यहाँ हजारों छोट-बड़े कारखाने बंद हो चुके हैं। स्कूलों में मास्टर नहीं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं और दफ्तरों में कर्मचारी नहीं हैं। हुड्डा ने कहा कि चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी और प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर 6000 रुपये महीने बुढ़ापा पेंशन देंगे। हर परिवार को महीने में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। महंगाई से राहत के लिए रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में देंगे। खाली पड़े 2 लाख सरकारी पदों पर पक्की भर्ती शुरु करेंगे, सफाई कर्मचारियों को पक्का करेंगे। 100-100 गज मुफ्त प्लाट की योजना दोबारा शुरु करेंगे और उस पर 2 कमरों का मकान बनवाने के लिये सरकारी मदद देंगे। बैकवर्ड क्लास की क्रीमी लेयर आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करेंगे। हर गरीब का पीला कार्ड बनवायेंगे। खिलाडिय़ों के लिए पदक लाओ, पद पाओ योजना फिर से लागू करेंगे। प्रदेश को नशामुक्त बनायेंगे। जनविरोधी पोर्टल बंद करेंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिये ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेंगे। हरियाणा को फिर से नंबर 1 बनायेंगे फरीदाबाद को आगे लेकर जायेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने बीजेपी सरकार की झूठी गारंटियों और जुमलेबाजियों पर खुलकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने आज तक जो-जो गारंटी दी, वो सारी गारंटियां लोगों में मजाक का पात्र बन गयी हैं। यहाँ उमड़ा जनसैलाब इस सरकार के खिलाफ बढ़ते जा रहे जन-आक्रोश का प्रतीक है। उन्होंने बीजेपी सरकार की झूठी घोषणाओं पर सवाल उठाते हुए पूछा कि फरीदाबाद-गुडग़ांव तक प्रधानमंत्री ने मेट्रो मंजूरी की घोषणा की थी उसका क्या हुआ? आज तक इस योजना के लिए एक धेला नहीं दिया। देश और प्रदेश में ऐसी ही झूठी घोषणाएं करने वाले लोगों की सरकार है। इस सरकार से छुटकारा पाने के लिए एकजुट होना होगा।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के हालात किसी से छिपे हुए नहीं हैं। 2014 से पहले तक हरियाणा में जो चमक दिखती थी आज खट्टर सरकार के 10 साल बाद वो चमक फीकी पड़ गयी है। फरीदाबाद के लोगों ने 2019 का चुनाव जिताकर भाजपा को ऑक्सीजन तो दी, लेकिन कोविड काल में उसी भाजपा सरकार ने फरीदाबाद को ऑक्सीजन तक नहीं दी। इस सरकार ने हरियाणा ही नहीं फरीदाबाद को भी विकास की पटरी से उतार दिया। 10 साल बाद खट्टर सरकार ने चुनावी सीजन में प्रधानमंत्री जी से 1 महीने में 3 परियोजनाओं का फीता कटवाया। लेकिन तीनों परियोजना हांसी महम रेल लाइन, झज्जर का केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान और कल उद्घाटित होने वाला द्वारका एक्सप्रेस-वे ऐसी थी जिनकी मंजूरी, शिलान्यास और काफी काम भी हमारे समय हो गया था। 
उन्होंने सवाल किया कि क्या खट्टर सरकार को 10 साल में अपनी एक ऐसी परियोजना नहीं मिली जिसकी मंजूरी, शिलान्यास और काम भी शुरु कराकर पूरा कराया हो।  उन्होंने आगे कहा कि 10 साल में विकास के नाम पर फरीदाबाद में बीजेपी के आलीशान दफ्तर बनने के अलावा कुछ नहीं हुआ।  उन्होंने कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय फरीदाबाद में हुए काम गिनाते हुए बताया कि बदरपुर फ्लाईओवर, सिक्स लेन मथुरा रोड, मेट्रो, बाईपास, आईएमटी की स्थापना, ईएसआई मेडिकल कॉलेज, वाईएमसीए यूनिवर्सिटी बनायी गयी। वहीं, भाजपा सरकार ने फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा तो की लेकिन स्मार्ट सिटी तो दूर, नरक सिटी बना दी। साफ-सफाई का इतना बुरा हाल है कि फरीदाबाद में बारिश नहीं भी होती है तो कश्तियां चलने लगती है। हमारी सरकार के समय बदरपुर फ्लाईओवर, 4 लेन सडक़, ईएसआई अस्पताल आदि बनवाकर विकास को रफ्तार दी।  
प्रदेश में रिकार्ड बेरोजगारी की समस्या के बारे में बोलते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने हरियाणा के पढ़े-लिखे नौजवानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। 2 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। हजारों सरकारी पद समाप्त कर दिये। कौशल निगम के माध्यम से पक्के पदों पर कच्ची भर्ती की जा रही है। हर चुनाव के पहले ग्रुप डी की भर्ती निकालकर नौजवानों को धोखा दिया जा रहा है। कुल मिलाकर सिर्फ कागजों पर रोजगार देने का काम हो रहा है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर रोज एक नया घोटाला उजागर हो रहा है। गरीबों की कॉलोनियों को उजाड़ा जा रहा है लेकिन अरावली की जमीनों को बड़े उद्योगपतियों के हवाले किया जा रहा है। अवैध खनन घोटाला, शराब घोटाला, रजिस्ट्री घोटाला, भर्ती घोटाला समेत कई दर्जन घोटाले इस सरकार ने अंजाम दे डाले। फरीदाबाद नगर निगम में 200 करोड़ का घोटाला कर दिया। कागजों पर ही काम हो गया और सारा पैसा डकार गए। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी ने 2019 के चुनाव में 5100 रुपये बुढ़ापा पेंशन देने का नहीं बल्कि प्रदेश को लूटने और कौन किस महकमे से ज्यादा लूट करेगा इस बात का समझौता किया था।
इस मौके पर रैली के आयोजक एवं कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कडक़ड़ाती गर्मी के बावजूद रैली में हजारों-हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों का दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा को बताया कि कहने को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र स्मार्ट सिटी में आता है, लेकिन यहां के हालात बद से बदत्तर है, टूटी सडक़ें, सीवरेज का बहता पानी यहां की कहानी बयां करते है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग अपने आशियानों को लेकर चिंतित है, उन्होंने मंच से श्री हुड्डा से मांग की कि यह तो तय है कि आने वाले छह महीने बाद आप प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे, तब इस बदहाल फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र को फिर से चहुंमुखी विकास की ओर लेकर जाए और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर पहली कलम से यहां के लोगों के आशियानों को पक्का करने का काम कर दे, यहां के लोग फरीदाबाद से कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताकर भेजेंगे।
 
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नूंह के विधायक एवं फरीदाबाद के प्रभारी आफताब अहमद, विधायक नीरज शर्मा, विधायक कुलदीप वत्स, पूर्व सीपीएस शारदा राठौर, पूर्व विधायक ललित नागर, रघुबीर तेवतिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप, यशपाल नागर, गुलशन बग्गा, नितिन सिंगला, ठाकुर राजा राम, वेदपाल दायमा, कृष्ण अत्री, प्रवक्ता नीरज गुप्ता, मुकेश शर्मा, तरुण तेवतिया, राजेश खटाना, संजय सोलंकी, विनय राठौर, युद्धवीर झा, डालचंद डागर, पूर्व चेयरमैन बालकृष्ण वशिष्ठ, राजेंद्र भामला, कंवर बालू सिंह, विनय भाटी समेत महिला कांग्रेस, सेवादल, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, फ्रंट संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के पदाधिकारी, जिलों के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता और बड़ी तादाद में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

अपने भक्तों से खास स्नेह रखते है भगवान शिवशंकर – राजेश भाटिया

0
सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में धूमधाम से मना महाशिवरात्रि पर्व

फरीदाबाद,08 मार्च(रूपेश देव)। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर एक नंबर मार्किट में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तिकोना पार्क स्थित माता श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर द्वारा व नीलकंठ महादेव मंदिर 1जी ब्लॉक पार्क द्वारा भगवान भोलेनाथ की बारातो का आगमन मंदिर प्रांगण में हुआ, जहां प्रधान राजेश भाटिया सहित अन्य मंदिर प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने फूल बरसाकर एवं बम-बम भोले के जयकारे लगाकर इस बारात का भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत भगवान शिव और पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन में अपनी भागेदारी निभाई।

Screenshot 2024 03 08 20 16 41 80 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
 इस मौके पर प्रधान राजेश भाटिया ने कहा कि भगवान भोले शंकर अपने भक्तों से खासा स्नेह रखते है। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह सवेरे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आवगामन शुरू हो गया था और श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर मंदिर में खासे इंतजामात किए हुए थे। उन्होंने कहा कि आज भगवान भोले शंकर का दिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। उनकी बारात में श्रद्धालुओं ने बढ़चढक़र हिस्सा लेकर नृत्य किया और मंगल गीत गाए। जैसे ही बारात मंदिर प्रांगण में पहुंचे, भोले के जयकारों से माहौल गूंजामय हो गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान भक्तों के लिए भंडारे व प्रसाद आदि का वितरण किया गया। राजेश भाटिया ने सभी को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भोलेनाथ से समाज में सुख-समृद्धि की कामना की

Screenshot 2024 03 08 20 16 57 20 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
 इस अवसर पर जगदीश भाटिया, मनधीर सिंह मान, गुलशन बग्गा, करण भाटिया, सुरेंद्र गेरा, आई पी जैन, फकीरचंद कथूरिया, हरीश रतड़ा, भारत अरोड़ा, प्रताप भाटिया, रोहित भाटिया, किशन खन्ना, बंसीलाल कुकरेजा, राजेश भाटिया (कानपुर वाले), सोमनाथ ग्रोवर, बीएन मिश्रा, नीरज भाटिया, पवन माटोलिया, मदन चावला, कैलाश गुगलानी, संजीव ग्रोवर, वीरेंद्र सिंह, वेद प्रकाश भाटिया, संजय अरोड़ा, अजय नाथ, राधेश्याम भाटिया, गौरव भाटिया, तिलक भाटिया, विजय अरोड़ा, राकेश खन्ना, सचिन भाटिया, अनिल चावला, भरत कपूर, अमित टंडन, जतिन गांधी, अनिल अरोड़ा,  रविंद्र गुलाटी, अजय शर्मा, सतीश बांगा, विशाल भाटिया, गगन अरोड़ा, रिंकल भाटिया, प्रेम बब्बर, मनोज  रतड़ा, मनीष जीत सिंह भाटिया, आशीष अरोड़ा, अमित नरूला, गौरव गुलाटी, अनिल ग्रोवर, नेतराम गांधी, राहुल मक्कड़, ललित गुप्ता, धीरज पुंजानी, अनुज नागपाल, बलजीत भाटिया, बलबीर अरोड़ा व अन्य गण मान्य लोग शामिल रहे।

सर्वोदय हेल्थ क्लीनिक में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,08 मार्च(रूपेश देव)।  ग्रेटर फरीदाबाद सैक्टर-87 स्थित सर्वोदय हेल्थ क्लीनिक में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने उत्साह से भाग लिया और डॉ. विशाल पराशर और डॉ. निधि शर्मा ने उपस्थित लोगों को उनकी स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। साथ ही कुछ समाज सेवकों को भी सम्मानित किया गया।

IMG 20240308 WA0350
 इस मौके पर राईजिंग वीमेन्स क्लब की फाउंडर दीप्ति गुप्ता और सह.संस्थापक अर्पिता शर्मा को डा. निधि शर्मा ने उनके समर्पण के लिए गुलाब के फूलों का बुक्के देकर सम्मानित किया।

डॉ. निधि शर्मा ने बताया कि वे कैसे महिला सशक्तिकरण पर काम कर रही हैं। आरडब्ल्यूए पुरी प्राणायाम की अध्यक्ष हेमा भारद्वाज को भी डॉ. विशाल ने सम्मानित किया। इसके अलावा सभी उपस्थित लोगों को डॉ. निधि और डॉ. विशाल ने महिला सशक्तिकरण पर बातचीत की और साथ ही हमारे विशेष आतिथि हनी मलिक को जो कि अपने 15 वर्षीय आयु में हरियाणा स्तर पर गोल्ड मेडल लेकर अपने राज्य का नाम रोशन किया  और यहां आई सभी महिलाओं द्वारा केक काटकर महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया।
कार्यक्रम के समापन में डॉ. निधि ने आई सभी महिलाओं को बताया कि हमें अपने घर के साथ-साथ अपना भी ध्यान रखना चाहिए और अपने स्वस्थ को लेकर भी जागरूक रहना चाहिए।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसी – सुनीता फागना

0
महिला कांग्रेस द्वारा नारी न्याय समारोह का आयोजन

फरीदाबाद,08 मार्च(रूपेश देव)। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षा श्रीमती सुनीता फागना द्वारा नारी न्याय समारोह का आयोजन सैक्टर-9 स्थित पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के कार्यालय पर  किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सुनीता फागना ने खेल, शिक्षा व अन्य कार्यक्रमों में सर्वोच्च रही महिलाओं को सम्मानित किया। जिसमें एनआईटी सरकारी स्कूल की पूर्व प्रिंसीपल ब्रह्मा शक्ति, चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली डा. प्रीति शर्मा, खेल के लिए तनविश, समाज सेवा के लिए सविता बग्गा तथा बेसहाराओं को न्याय दिलाने में मदद करने के लिए एडवोकेट सरोज को सम्मानित किया गया।


WhatsApp%20Image%202024 03 08%20at%204.22.58%20PM

उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए श्रीमती सुनीता फागना ने कहा कि आज अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरे विश्व में महिलाओं का भिन्न-भिन्न क्षेत्र में डंका बज रहा है। डाक्टर, अधिवक्ता, महिला खिलाड़ी, वैज्ञानिक, मैट्रो रेल चलाने व सेना में कार्य करने के लिए महिला आगे आ रही है। यहां तक की भारतीय रेलवे में महिला बढ़-चढक़र सेवा में लगी हुई है।
WhatsApp%20Image%202024 03 08%20at%204.22.56%20PM%20(1)
इस अवसर पर श्रीमती सुनीता फागना ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लाम्बा व प्रदेश महिला अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, प्रभारी शिवानी मिश्रा के निर्देशों पर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य किए जा रहे है। प्रत्येक वार्ड, ब्लॉक व जिला स्तर पर कांग्रेस पार्टी में महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महिला कांग्रेस ने कमर कस ली है और महिला कांग्रेस कार्यकर्ता अन्य महिला वोटों को घर से निकालकर पोलिंग बूथ तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव महिला सशक्तिकरण पर बल दिया है। चाहे कोई भी क्षेत्र में महिलाओं को आगे लाने का कार्य कांग्रेस पार्टी द्वारा निरन्तर किया जा रहा है। पूर्व मंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य किया था।
इस अवसर पर श्रीमती सरला भमोत्रा, श्रीमती मालवंती पांचाल, लाडो देवी, पम्पी, कमला मलिक, पूनम, ममता सिंह, आशा शर्मा, अंजू, ध्यानवती, रामकली तवेतिया, संतोष शर्मा, पूजा, लक्ष्मी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।


फरीदाबाद क्षेत्र में होने वाली ‘जन-आक्रोश रैली’ को लेकर लोगों में उत्साह – लखन सिंगला

0
कांग्रेसी नेता ने जगह-जगह जनसंपर्क कर लोगों को दिया रैली में आने का न्यौता

फरीदाबाद,08 मार्च(रूपेश देव)। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-12 स्थित (इंडियन ऑयल के सामने) ग्राउंड में आयोजित होने वाले कांग्रेस की ‘जन-आक्रोश रैली’ को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 


photo 4


रैली के संयोजक एवं कांग्रेसी नेता लखन सिंगला जहां-जहां लोगों को रैली में आमंत्रित करने के लिए जा रहे है, वहां-वहां लोग भारी संख्या में एकत्र होकर न केवल उनका स्वागत कर रहे है बल्कि रैली को कामयाब बनाने का आश्वासन भी दे रहे है। छोटी-छोटी नुक्कड सभाएं बड़ी सभाओं में तब्दील हो रही है और लोग पूरे जोश-खरोश के साथ इस रैली में शामिल होने के लिए उत्साहित है। इसी कड़ी में कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने शुक्रवार को बाबा नगर, सैयदवाडा आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क करके लोगों को रैली में आने का न्यौता दिया।

photo 1


 इस दौरान नुक्कड सभाओं को संबोधित करते हुए लखन कुमार सिंगला ने कहा कि वर्ष 2024 चुनावी साल है और इस साल लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव होने है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे जोर-खरोश के साथ चुनाव रण में उतरने के लिए तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र विकास से अछूता रहा है, भाजपा सरकार दावा करती है कि शहर को स्मार्ट बनाया जा रहा है, लेकिन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कालोनियों में इतनी समस्याएं व्याप्त है कि जब तक कालोनियां स्वच्छ नहीं होगी, तब तक शहर स्मार्ट नहीं बनेगा। 

उन्होंने कहा कि लम्बे समय से फरीदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कालोनियों में लोग मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ टूटी सडक़ें, पीने के पानी, अनाप-शनाप बिजली बिलों से परेशान है, इस ओर भाजपा सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि अब बदलाव का समय आ गया है, समय आ गया है दस साल पहले की गई गलती को सुधारने का, इसलिए इस रैली में ज्यादा से ज्यादा तादाद में एकत्रित होकर पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र हुड्डा, चौ. उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के ओजस्वी विचारों को सुनकर सेक्टर-12 के ग्राउंड से बदलाव की ऐसी आंधी चलाएं, जिससे कि इस साल में भाजपा को देश और प्रदेश की सत्ता से बाहर किया जा सके। 

श्री सिंगला ने कहा कि रैली के माध्यम से समूचे फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेद्र हुड्डा सहित तमाम कांग्रेसी नेताओ को मांगपत्र सौंपा जाएगा ताकि कांग्रेस की सरकार बनने पर इन सभी समस्याओं को जड़मूल से समाप्त किया जा सके। इस मौके पर हाजी भूरा, गुड्डू सदर, शाहिद अमरौहा, शफीक, सफरूद्दीन, अजीम खान सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। 


जन-आक्रोश रैली के माध्यम से खोलेंगे भाजपा सरकार के विकास की पोल – लखन सिंगला

0
रैली की सफलता को लेकर कांग्रेसी नेता ने जनसंपर्क कर लोगों को दिया न्यौता

फरीदाबाद,06 मार्च(रूपेश देव)। आगामी दस मार्च को सेक्टर-12 स्थित (इंडियन ऑयल के सामने) ग्राउंड में आयोजित होने वाली जन-आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए रैली संयोजक लखन कुमार सिंगला व उनके समर्थकों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। 


04%20(1)


लखन सिंगला व उनके समर्थक सेक्टरों, कालोनियों व गांवों में घर-घर जाकर लोगों को रैली में आने के लिए न्यौता दे रहे है वहीं लोग भी श्री सिंगला व उनके समर्थकों को रैली में भारी संख्या में पहुंचने का भरोसा दिला रहे है। इसी कड़ी में कांगे्रसी नेता लखन सिंगला ने बुधवार को गांव सीही, शास्त्री कालोनी, अजरौंदा, सेक्टर-15 सहित अनेकों क्षेत्रों में लोगों से जनसपंर्क करके उन्हें रैली में आने का आमंत्रण दिया।

03


 इस दौरान लोगों ने श्री सिंगला का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि इस रैली में क्षेत्र की जनता बढ़चढक़र भाग लेेकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर करेगी। नुक्कड सभाओं को संबोधित करते हुए लखन सिंगला ने कहा कि जिस उम्मीद से जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपीं थी, दस वर्षाे में इस सरकार ने कुछ नहीं दिया, यही कारण है कि भाजपा को सत्ता सौंप आज जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है। 

02


 उन्होंने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन चुकी है , जिसके चलते गरीब और गरीब हो रहा, जबकि सरकार अमीरों के जेब भरने का काम कर रही है। उन्होंने भाजपाईयों की स्वयंभू सिटी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के हालात ऐसे है, कि मामूली बरसात के दौरान यहां पॉश सेक्टरों के साथ-साथ कालोनियों की सडक़ों पर कई-कई फुट पानी जमा हो जाता है, जलनिकासी के उचित प्रबंध न होने के कारण यहां सडक़ों पर कई-कई दिनो तक  पानी जमा रहता है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतें पेश आती है क्या यही स्मार्ट सिटी है, जहां स्मार्टनेस के नाम पर सीवरों का बहता पानी, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और चहुुंओर बदहाली का माहौल है।  

लखन सिंगला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल में फरीदाबाद को बदरपुर फ्लाईओवर, मेट्रो परियेाजना, मेडिकल कालेज, सिक्स लेन हाईवे, बाइपास जैसे सौगातें मिली थी, लेकिन भाजपा सरकार में कांग्रेस सरकार की परियोजनाओं की मेटनेंस तक नहीं की गई। श्री सिंगला ने कहा कि जन-आक्रोश रैली ऐतिहासिक रैली होगी, जिसमें समूचे फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से हजारों लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर प्रदेश में बड़े राजनैतिक बदलाव की हुंकार भरेंगे। 

उन्होंने कहा कि जन-आक्रोश रैली के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद सिह हुड्डा, चौ. उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित सभी कांग्रेसी नेता जनविरोधी भाजपा सरकार की सच्चाई लोगों के समक्ष उजागर करेंगे और रैली में फरीदाबाद विधानसभा में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर एक मांगपत्र भी सौंपा जाएगा ताकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर फरीदाबाद में व्याप्त सभी समस्याओं का जड़मूल से समाधान किया जा सके। 

इस अवसर पर वीरेंद्र वशिष्ठ, डा. बनवारी लाल गुप्ता, तिलक राज शर्मा, गयालाल गुप्ता, विनय भाटी, अमर चंद तेवतिया, जितेंद्र कुमार, प्रवीन तंवर, विनोद तेवतिया, प्रदीप शर्मा, तेजपाल सिंह, रामेश्वर तेवतिया, हरविंद गुप्ता सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। 


डॉ. अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में समाजसेवी अजय कत्याल ने बच्चों संग मनाया अपना जन्मदिवस

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,02 मार्च(रूपेश देव) ब्यापार मंडल फरीदाबाद के वरिष्ठ-उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी अजय कत्याल  ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर  सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर 1 फरीदाबाद में हवन-यज्ञ का आयोजन किया। इस हवन यज्ञ में मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया, अजय कत्याल एवं उनके पुत्र संचित कत्याल सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने आहुति डाली और सभी की सुख-समृद्धि की कामना की।

Screenshot 2024 03 02 17 16 57 28 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
 इस मौके पर राजेश भाटिया ने कहा कि अजय कत्याल एक नेक दिल इंसान है, जो सदैव लोगों की सेवा में समर्पित रहते है। ब्यापार मंडल फरीदाबाद टीम में उपाध्यक्ष के पद पर आसीन कत्याल जी हमेशा दुकानदारों व व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करते है। 
Screenshot 2024 03 02 17 20 03 07 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
इस अवसर पर अजय कत्याल ने अपने जन्मदिवस पर सभी का आभार जताते हुए कहा कि अपने लिए तो सभी जीते है, जो दूसरों के लिए जीता है, वही सच्चा इंसान होता है और वह हमेशा लोगों के सुख-दुख में भाग लेते रहते है। इसके उपरांत उन्होंने डाॅ0  अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैकेंडरी स्कूल मार्केट नंबर 1, के बच्चों के साथ अपना जन्मदिवस मनाया और  बच्चों को प्रशाद वितरित किया।

इस मौके पर सोमनाथ ग्रोवर, प्रेम बब्बर, रिंकल भाटिया, गगन अरोड़ा, सचिन भाटिया, रविंद्र गुलाटी, अमित नरूला, दिनेश भाटिया, सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, सोनिया ठकराल, चाहत वर्मा, नूपुर सेठी, रजनी बजाज, सीमा भाटिया, रेखा वाधवा, रेखा जोहरा, अनु भटिया, प्रवेश भाटिया, शोभा, मोनिका, ज्योति विरमानी, हिमानी गुलाटी, विकास शर्मा, अशोक कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग भी शामिल रहे।

‘जन-आक्रोश’ रैली की सफलता से बदलेगी प्रदेश की राजनीतिक फिजा – लखन सिंगला

0
रैली की सफलता को लेकर कांग्रेसी नेता ने गांव-कालोनियों में जनसंपर्क करके लोगों को दिया निमंत्रण

फरीदाबाद,01 मार्च(रूपेश देव)। आगामी 10 मार्च को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-12 स्थित (इंडियन ऑयल के सामने) ग्राउंड में आयोजित होने वाली ‘जन-आक्रोश’ रैली को सफल बनाने के लिए रैली के संयोजक एवं वरिष्ठ कांगेे्रसी नेता लखन कुमार सिंगला ने सेक्टरों, कालोनियों व गांवों में घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण देना शुरू कर दिया है।


05


 इसी कड़ी मेें शुक्रवार को श्री सिंगला ने आज अजरौंदा गांव, बुढैना गांव, सरपंच कालोनी आदि अनेकों क्षेत्रों में लोगों से रूबरू होकर उन्हें रैली में आने का आमंत्रण दिया। जिस-जिस गांव व कालोनियों में श्री सिंगला पहुंच रहे है, वहां-वहां भारी तादाद में लोग उन्हें रैली में भारी संख्या में पहुंचने का विश्वास दिलाया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए लखन कुमार सिंगला ने कहा कि जन आक्रोश रैली में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा शिरकत करेंगे वहीं विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा होंगे, जबकि रैली की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. उदयभान करेंगे। वहीं हरियाणा के दर्जनों कांग्रेसी विधायकों के साथ जिले के सभी कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहेंगे। 

04


लखन कुमार सिंगला ने कहा कि आज पूरा देश भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्राहि-त्राहि कर रहा है, इन दस सालों में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार ने हर वर्ग को प्रभावित किया है। गरीब जहां और गरीब हुआ है वहीं अमीर और अमीर हुआ है। उन्होंने फरीदाबाद क्षेत्र की बात करते हुए कहा कि भाजपा की स्वयंभू स्मार्ट सिटी में टूटी सडक़ें, पीने के पानी की कमी और ओवरफ्लो सीवरेज व्यवस्था से जनता बदहाल है, हालात यह है कि शिकायतें करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती, लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है, लेकिन भाजपा सरकार में बैठे मंत्री व विधायक विकास का राग अलाप रहे है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट नाम रखने से शहर स्मार्ट नहीं होता बल्कि शहर को स्मार्ट बनाने के लिए काम भी करने पड़ते है, लेकिन भाजपा सरकार के दस सालों के दौरान यहां विकास के नाम पर एक ईट तक नहीं लगी, यहां तक कि जो विकास कांग्रेस सरकार में हुआ था, उन विकास कार्याे की मरम्मत तक इस सरकार ने नहीं करवाई। इससे साबित होता है कि भाजपा की सोच कितनी विकासपरक है? लखन सिंगला ने कहा कि लोग जन-आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे कामयाब बनाएं क्योंकि इस रैली की सफलता प्रदेश की राजनीतिक फिजा बदलने का काम करेगी। 

01


उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अन्य कांग्रेसी नेताओं को क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर एक मांगपत्र सौंपा जाएगा ताकि कांग्रेस की सरकार बनने पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास करवाया जा सके।