फरीदाबाद,11 फरवरी(रूपेश देव)। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यशपाल नागर के सेक्टर-14 स्थित निवास पर रविवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान की चाय का प्रोग्राम राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। चाय का प्रोग्राम तो एक बहाना था, यशपाल नागर ने इस प्रोग्राम के माध्यम से जहां पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हु्डडा व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान से अपने राजनैतिक संबंधों को सार्वजनिक किया वहीं इस प्रोग्राम के बाद लोकसभा क्षेत्र से यशपाल नागर ने मजबूत दावेदारी पेश की है।
कांग्रेस सरकार बनने पर फरीदाबाद को फिर किया जाएगा विकसित – भूपेंद्र हुड्डा
आज देश प्रदेश में मोदी मनोहर के नाम की लहर है – राजेश नागर
फरीदाबाद,11 फरवरी(रूपेश देव)। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश नागर का गांव भुआपुर में जोरदार स्वागत हुआ। स्थानीय जनता ने कहा कि विधायक राजेश नागर जैसा विधायक न देखा न सुना। वह आज भी हम सबकी सुनते हैं इसलिए हम उनको सम्मानित कर रहे हैं।
किसानों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के अधिकार को छीनना चाहती है भाजपा – हरेंद्र भाटी
फरीदाबाद,11 फरवरी(रूपेश देव)। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने कहा कि एमएसपी के मुद्दे को लेकर किसानों के दिल्ली कूच को कुचलने की तैयारी खट्टर सरकार ने कर ली है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार सभी को है। खट्टर सरकार की किसानों के ऊपर तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब जब किसानों ने अपने हकों के लिए आवाज उठाई है, केंद्र सरकार और खट्टर सरकार ने लाठियों के दम पर किसानों की आवाज को दबाने का काम किया है। एक बार फिर खट्टर सरकार किसानों को कुचलने की तैयारी कर रही है। किसान आंदोलन में भी हरियाणा सरकार ने किसानों को रोकने की पूरी कोशिश की थी, जिसमें सरकार विफल हुई थी।
विधायक राजेश नागर ने बाबा सूरदास गौशाला को 1.23 लाख रुपये का चैक सौंपा
फरीदाबाद,10 फरवरी(रूपेश देव)। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने बाबा सूरदास गौशाला को सहायतार्थ 1.23 लाख रुपए का चैक सौंपा। उन्होंने संचालन समिति को भरपूर सहयोग देने की बात कही। विधायक राजेश नागर ने कहा कि आज के समय में गौशाला का संचालन बहुत नेक कार्य है। गौ सेवा करने वालों को परमात्मा की कृपा प्राप्त होती है।
प्रदेश के युवाओं के रोजगार के लिए सडक़ों पर उतरी आम आदमी पार्टी
फरीदाबाद,09 फरवरी(रूपेश देव)। प्रदेश के युवाओं के रोजगार के लिए सडक़ों पर उतरी आम आदमी पार्टी
गांव अमीपुर की सरदारी ने विधायक राजेश नागर को किया सम्मानित
फरीदाबाद,08 फरवरी(रूपेश देव)। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश नागर का गांव अमीपुर में जोरदार स्वागत कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर गांव की सरदारी ने बताया कि नागर ने विधानसभा में उनकी बड़ी समस्या को रखकर उनकी बड़ी मदद की है। जिससे वह बड़े प्रसन्न हैं।
मानव कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के तीसरे बैच की ट्रेनिंग शुरू
फरीदाबाद,05 फरवरी(रूपेश देव)। मानव सेवा समिति द्वारा सेक्टर 10 स्थित कार्यालय मानव भवन पर संचालित मानव कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के तीसरे बैच की ट्रेनिंग सोमवार से शुरू हुई है।
वृंदावन परिक्रमा करते युवक को अगवा कर 20 हजार की फिरौती मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,05 फरवरी(रूपेश देव)। क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी दीपक लोहान की टीम ने 47 वर्षीय व्यक्ति को अगवा करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विधायक राजेश नागर ने सराय ख्वाजा में सीवर कार्य शुरू कराया
फरीदाबाद,05 फरवरी(रूपेश देव)। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज गांव सराय ख्वाजा सेक्टर 37 से होकर गुजरने वाले रोड पर सीवर लाइन का कार्य शुरू करवाया। इस पर करीब 44 लाख रुपये की लागत आएगी।
मोदी और खट्टर सरकार ने हरियाणा की अनदेखी की – विजय प्रताप सिंह
फरीदाबाद,05 फरवरी(रूपेश देव)। बडख़ल विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा के समय में हरियाणा विकास,रोज़गार एवं व्यवस्था में अग्रणी था लेकिन मोदी और खट्टर के शासन् में बेरोज़गारी, महंगाई और अव्यवस्था ने हरियाणा को बदहाल कर दिया पूरे प्रदेश की नजर अब भूपेन्द्र सिंह हुडडा जी व अध्यक्ष उदयभान जी की जोड़ी पर टिकी हुई हैं। खास कर फरीदाबाद लोकसभा के लोग इस उम्मीद पर हैं कि चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुडडा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनेगी और पलवल व गुडगांव तक मैट्रो जाएगी नये कॉलेज बनेंगे टोल टैक्स या जज़िया कर से लोगो को राहत मिलेगी रोज़गार के नये अवसर आयेगे और फ़रीदाबाद पुनः अपनी खोयी हुई प्रतिष्ठा को पाएगा यह बातें विजय प्रताप सिंह ने पूर्व विधायक ललित नागर द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली को सम्बोधित करते हुए कहीं।















