फरीदाबाद,28 फरवरी(रूपेश देव) । फरीदाबाद के संत निरंकारी स्कूल 16 ए में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र सिद्धार्थ का चयन युवा वैज्ञानिक के रूप में हुआ है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सिद्धार्थ का चयन हुआ है।
संत निरंकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र सिद्धार्थ का युवा वैज्ञानिक के रूप में हुआ चयन
भारत-इंग्लैंड मैच पर सट्टा लगाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,26 फरवरी(रूपेश देव)। अपराध शाखा सेक्टर-56 प्रभारी पीएसआई शीशपाल की टीम ने मैच पर सट्टा लगाने वाले 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विजय कुमार उर्फ काके (41) व अजय (40) का नाम शामिल है। आरोपी विजय एनआईटी फरीदाबाद का तथा आरोपी अजय आदर्श नगर बल्लबगढ़ का रहने वाला है।
भतीजे ने चाचा के परिवार पर किया चाकू से हमला, चचेरे भाई की मौत, चार घायल
फरीदाबाद,26 फरवरी(रूपेश देव)। सारन थाना अन्तर्गत जवाहर कॉलोनी की दुर्गा मंदिर वाली गली में रविवार देर रात युवक ने अपने चाचा के परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में जहां उसने अपने चचेरे भाई को चाकू से गोदकर मार डाला। वहीं चाचा समेत परिवार के चार सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद भी पूरी कॉलोनी में भय का माहौल बन गया। आसपास रहने वाले लोगों ने आरोपित की पकडक़र पिटाई की। इसके बाद उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने घायल आरोपी को पहले बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बादशाह खान अस्पताल से आरोपी को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
यह दोनों अपने परिवार के साथ अपने पिता रामप्रवेश के मकान में रहते हैं। रामप्रवेश अपने तीनों बेटों के साथ आटो पाट्र्स बनाने का काम करता हैं। रविवार दोपहर को रामप्रवेश का भतीजा राकेश उनके पास गांव से घूमने के लिए आया। राकेश गांव में ही अपनी दुकान चलाने का काम करता हैं। पूरे परिवार ने रविवार शाम को खाना खाया।
इसके बाद परिवार रात को करीब 11 बजे सोने चला गया। रामप्रवेश का छोटा बेटा राहुल और राकेश एक साथ ही सोए। वहीं रामप्रवेश उसी कमरे में दूसरी जगह जाकर सो गया। जबकि दोनों बेटे अमित और राजेश छत पर बने कमरे में अपने परिवार के साथ सोने चले गए। करीब पौने 12 बजे राकेश ने राहुल पर चाकूओं से हमला बोल दिया। राकेश ने राहुल पर एक के बाद एक करीबन 15 वार किए। राहुल ने चिल्लाने का प्रयास किया। आवाज सुनकर पास में सोए पिता रामप्रवेश और माता शशिकला जाग गई।
रामप्रवेश ने हमला करने वाले राकेश को काबू करने का प्रयास किया। जिस पर राकेश ने चाचा रामप्रवेश के माथे औैर पेट पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आवाज सुनकर छत पर कमरे में सो रहे अमित और राजेश भी आ गए। राकेश ने अपने दोनों चचेरे भाईयों पर भी हमला कर दिया। रामप्रवेश के पेट और माथे पर चाकू लगा।
इसके अलावा अमित और राजेश के सिर औैर चेहरे पर भी चाकू से कई वार किए गए। रामप्रवेश के मकान में हल्ला होने के बाद आसपास के पड़ोसी जमा हो गए। इस दौरान बड़े बेटे राजेश ने मौका पाकर मेन गेट खोल दिया। पड़ोसियों ने हमलावार राकेश को काबू कर लिया।
लोगों ने राकेश की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसके पुलिस के हवाले कर दिया। पिटाई के कारण गंभीर रूप से घायल होने की वजह से पुलिस ने आरोपित को पहले बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसके सफदरजंग रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के सिर में चोट आई है। इसलिए अभी उससे पूछताछ करना संभव नहीं हैं। पीडि़त पक्ष के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी से भी पूछताछ का इंतजार किया जा रहा है।
हमले में मारे गए मृतक राहुल के शव को शवगृह में रखवाया गया। वहीं परिवार के घायल चार सदस्य रामप्रवेश, पत्नी शशिकला, बेटा राजेश और अमित को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। रामप्रवेश को आइसीयू में दाखिल किया गया। जहां पर उसको डाक्टरों की टीम ने 40 टांके लगाए।
रामप्रवेश के बेटे राजेश ने बताया कि उनका चचेरा भाई चार साल पहले उनकी वर्कशाप से ही काम सीखकर गांव गया था। उसकी पढ़ाई में उसके पिता रामप्रवेश ने काफी सहायता की थी। वह राकेश को समय-समय पर पैसे भी भेजते थे। यहां तक की उन्होंने राकेश को दुकान चलाने के लिए अपनी जमीन भी दे रखी थी। राकेश के पिता का दशरथ पौदार छह साल पहले देहांत हो गया था।
राकेश द्वारा अचानक किए गए हमले का कारण किसी को भी समझ नहीं आ रहा हैं। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि राकेश ने यहां पर आने के बाद रामप्रवेश से कहा था कि वह उसके फरीदाबाद आने की सूचना उसके परिवार वालों को न दे। राकेश ने जिस चाकू से हमला किया वह भी अपने साथ लेकर आया था।
विधायक राजेश नागर ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की रखी मांग
फरीदाबाद,26 फरवरी(रूपेश देव)। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश नागर ने चंडीगढ़ में विधानसभा सत्र के दौरान अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की मांग रखी। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सर्वे कराने के उपरांत खेड़ी में पहले से निर्मित पीएचसी की क्षमता बढ़ाने और पल्ला में नई पीएचसी खोलने की बात कही।
राठी हत्याकाण्ड ने सरकार की कानून व्यवस्था का दिवालियापन दिखाया – मास्टर ऋषिपाल
फरीदाबाद,26 फरवरी(रूपेश देव)। जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता डा.ऋषिपाल मास्टर ने आईएनएलडी प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकाण्ड का दिन-दहाड़े हुए कत्लेआम में सरकार की कानून व्यवस्था का पूरी तरह से दिवालियापन उजागर कर दिया।
मास्टर ऋषिपाल है कहा मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं कि हरियाणा बनने से लेकर 2014 तक हरियाणा के लोगों ने कभी भी इतनी खराब कानून व्यवस्था नहीं देखी। इस सबको देखकर ऐसा लगता है कि पूरे देश के अपराधियों ने हरियाणा को क्राईम कैपिटल का स्वर्ग मानते हुए यही डेरा डाला हुआ है। उन्होंने मांग की कि राठी हत्याकाण्ड की जांच हाईकोर्ट के सीटिंग जस्टिस से करवानी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सकें।
फरीदाबाद नगर निगम ने उत्तम नगर को बना दिया नरक – धर्मवीर भड़ाना
फरीदाबाद,26 फरवरी(रूपेश देव)। फरीदाबाद को नरक बनाने में फरीदाबाद नगर निगम का बहुत बड़ा योगदान है । इस विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार करने में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं और फरीदाबाद को पूरी तरह से नरक बनाते जा रहे हैं । यह विचार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने उत्तम नगर एनआईटी -86 फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पहुंचे क्षेत्र वासियों के साथ निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करते वक्त व्यक्त किए।
बच्चों का शिक्षित और संस्कारवान होना आवश्यक – राजेश भाटिया
फरीदाबाद,24 फरवरी(रूपेश देव)। डाॅ0 अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैकेेंडरी स्कूल, मार्केट नंबर 1, फरीदाबाद में फेयरवेल समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में स्कूल के प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेश भाटिया व पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए राजेश भाटिया ने कहा कि स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है, जहां बच्चे संस्कारवान होने के साथ-साथ शिक्षित बनते है और समाज व देश के प्रति अपने दायित्व को निभाते है।
तिगांव विधानसभा में करोड़ों के विकास कार्य जारी – राजेश नागर
फरीदाबाद,24 फरवरी(रूपेश देव)। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज गांव ढहकौला से ताजूपुर और गांव भैंसरावली से महमूदपुर जाने वाले रास्तों को बनाने का काम शुरू करवाया। उन्होंने स्थानीय बुजुर्गों से नारियल फुड़वाकर निर्माण शुरू करवाया। इन सडक़ों के निर्माण पर करीब 42 लाख रुपये की लागत आएगी।
तिगांव को सबडिविजन बनाने पर विधायक राजेश नागर ने जताया सीएम का आभार
फरीदाबाद,23 फरवरी(रूपेश देव)। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने सीएम मनोहर लाल से मिलकर उनका आभार जताया। नागर ने कहा कि आपने एक मांग पर क्षेत्र की जनता की भावनाओं का सम्मान कर सभी का दिल जीत लिया है।
वोट लुटेरे, मेयर लुटेरे भाजपाइयों को सुप्रीम कोर्ट ने किया बेनकाब – धर्मवीर भड़ाना
फरीदाबाद,20 फरवरी(रूपेश देव)। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी जहां पूरे देश में जश्न मना रही है वहीं पार्टी के तमाम नेता भाजपा पर आक्रामक हो गए हैं । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि नकाब पहनकर लोकतंत्र की हत्या करने वाले भाजपा के नेताओं को सुप्रीम कोर्ट ने बेनकाब कर दिया है । सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप कुमार को आम आदमी पार्टी का मेयर घोषित कर जहां चंडीगढ़ की जनता के के फैसले पर मोहर लगाई है वही बीजेपी के तमाम नेताओं को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा है।













