फरीदाबाद,08 फरवरी(रूपेश देव)। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश नागर का गांव अमीपुर में जोरदार स्वागत कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर गांव की सरदारी ने बताया कि नागर ने विधानसभा में उनकी बड़ी समस्या को रखकर उनकी बड़ी मदद की है। जिससे वह बड़े प्रसन्न हैं।
गांव अमीपुर की सरदारी ने विधायक राजेश नागर को किया सम्मानित
मानव कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के तीसरे बैच की ट्रेनिंग शुरू
फरीदाबाद,05 फरवरी(रूपेश देव)। मानव सेवा समिति द्वारा सेक्टर 10 स्थित कार्यालय मानव भवन पर संचालित मानव कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के तीसरे बैच की ट्रेनिंग सोमवार से शुरू हुई है।
वृंदावन परिक्रमा करते युवक को अगवा कर 20 हजार की फिरौती मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,05 फरवरी(रूपेश देव)। क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी दीपक लोहान की टीम ने 47 वर्षीय व्यक्ति को अगवा करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विधायक राजेश नागर ने सराय ख्वाजा में सीवर कार्य शुरू कराया
फरीदाबाद,05 फरवरी(रूपेश देव)। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज गांव सराय ख्वाजा सेक्टर 37 से होकर गुजरने वाले रोड पर सीवर लाइन का कार्य शुरू करवाया। इस पर करीब 44 लाख रुपये की लागत आएगी।
मोदी और खट्टर सरकार ने हरियाणा की अनदेखी की – विजय प्रताप सिंह
फरीदाबाद,05 फरवरी(रूपेश देव)। बडख़ल विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा के समय में हरियाणा विकास,रोज़गार एवं व्यवस्था में अग्रणी था लेकिन मोदी और खट्टर के शासन् में बेरोज़गारी, महंगाई और अव्यवस्था ने हरियाणा को बदहाल कर दिया पूरे प्रदेश की नजर अब भूपेन्द्र सिंह हुडडा जी व अध्यक्ष उदयभान जी की जोड़ी पर टिकी हुई हैं। खास कर फरीदाबाद लोकसभा के लोग इस उम्मीद पर हैं कि चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुडडा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनेगी और पलवल व गुडगांव तक मैट्रो जाएगी नये कॉलेज बनेंगे टोल टैक्स या जज़िया कर से लोगो को राहत मिलेगी रोज़गार के नये अवसर आयेगे और फ़रीदाबाद पुनः अपनी खोयी हुई प्रतिष्ठा को पाएगा यह बातें विजय प्रताप सिंह ने पूर्व विधायक ललित नागर द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली को सम्बोधित करते हुए कहीं।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में की भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या – हरेंद्र भाटी
फरीदाबाद,31 जनवरी(रूपेश देव)। चंडीगढ़ में मेयर चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की गई धांधली को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है। फरीदाबाद के सेक्टर-11 स्थित जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान लोकसभा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी, प्रदेश सह -सचिव राकेश भड़ाना, प्रदेश सह -सचिव प्रवेश मेहता,प्रदेश सचिव लीगल विंग्स दिनेश भारद्वाज,ब्लॉक प्रधान चौधरी चन्द्र पाल, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष देवराज गौर, रवि भड़ाना आदि ने कहा कि भाजपा की बेइमानी वीडियो में कैप्चर हो गई है। जबरदस्ती मेयर बनाना पूरी तरह से गलत है। मसला यह नहीं कि मेयर किसका बनना चाहिए, चुनावों मे हार जीत लगी रहती है, कभी वो जितते है तो कभी हम, परंतु देश नहीं हारना चाहिए, देश जरूरी है। जनतंत्र नहीं हारना चाहिए, पार्टिया आती जाती रहती है, मेयर आते जाते रहते है।
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 37वे अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट्स मेले का उद्घाटन – डीसी विक्रम सिंह
फरीदाबाद,29 जनवरी(रूपेश देव)। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि इस बार का 37वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट्स मेला पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष और भी ज्यादा भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। ऐसे में मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन व सरकार द्वारा सभी तैयारियां और अधिक बेहतरीन ढंग से की जा रही हैं। डीसी विक्रम सिंह सूरजकुंड परिसर स्थित होटल राजहंस में 2 फरवरी से शुरू होने वाले 37वें अंतरराष्ट्रीय क्राप्ट मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।
दिल्ली और पंजाब के बाद हरियाणा में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार – हरेंद्र भाटी
फरीदाबाद,29 जनवरी(रूपेश देव)। आम आदमी पार्टी की जींद में आयोजित बदलाव जनसभा की चर्चा हरियाणा के घर घर में है। जनसभा में उमड़े जनसैलाब ने दिखा दिया कि प्रदेश की जनता खट्टर सरकार से त्रस्त है और बदलाव चाहती है। ये बात आम आदमी पार्टी के जिला अआमध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने कही।
हरियाणा के नकारे मुख्यमंत्री के कारण विधायक नीरज शर्मा कफन का कपड़ा पहनने को मजबूर – कृष्ण अत्री
फरीदाबाद,29 जनवरी(रूपेश देव)। आज एनएसयूआई फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के गेट पर एनआईटी फरीदाबाद से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा के पक्ष में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का पुतला फूंका। यह पुतला एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में फूंका गया।
भाजपा के नेता डीलरी में लगे हुए हैं – करण सिंह दलाल
फरीदाबाद,28 जनवरी(रूपेश देव)। एनआईटी-86 विधानसभा तेवतिया फार्म हाऊस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद जगन डागर द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़े जनसैलाब ने विशाल रैली का रूप ले लिया। उमड़ी भीड़ से गदगद पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने आयोजक जगन डागर की जमकर पीठ थपथपाई।














