back to top
Wednesday, July 22, 2026
Home Blog Page 105

आजादी हमारे पूर्वजों व स्वतंत्रता सेनानियों की धरोहर – लखन सिंगला

0
कांग्रेसी नेता लखन सिंगला गणतंत्र दिवस पर जगह-जगह किया ध्वजारोहण

फरीदाबाद,27 जनवरी(रूपेश देव)। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेजिडेंट वेलयफेयर एसो. सेक्टर-8 एकता पार्क में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके ध्वजारोहण किया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

Screenshot 2024 01 27 16 46 57 35 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए लखन सिंगला ने कहा कि आजादी हमारी धरोहर है और इसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि आजादी रूपी धरोहर को हासिल करने के लिए हमारे पूर्वजों, स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है इसलिए आज हम खुली हवा में सांस ले रहे है इसलिए हर भारतवाासी को आजादी का सम्मान करते हुए इसके रक्षा के लिए कृतसंकल्पित होना चाहिए। 

01


उन्होंने कहा कि 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान निर्माण हुआ था, तभी से इसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, आज का दिन हर देशवासी के लिए खास है और आजादी के इस दिन को पूरे उत्साह के साथ मनाना चाहिए। इस दौरान रेजिडेंट वेलफेयर एसो. के पदाधिकारियों ने श्री सिंगला का कार्यक्रम में पहुचंने पर स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-पोत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा।

 इस अवसर पर कृपाराम शर्मा, मुकेश वशिष्ठ, पवन गुप्ता, योगेंद्र अग्रवाल, टीएस चौहान, सीपी सिंह, विपिन, कुलबीर तेवतिया, रोहित शर्मा, वीरेंद्र वशिष्ठ, विक्की, आरके तनेजा, अदलक्खा जी, विनीत भारद्वाज, विनय भाटी सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। इसके अलावा लखन कुमार सिंगला ने कई अन्य जगहों पर भी ध्वजारोहण कर लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। 

भ्रष्टाचार, असमानता, जाति-धर्म के भेदभाव से मुक्ति जरूरी – विजय प्रताप

0
कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने गणतंत्र दिवस पर सैक्टर-48 के तिरंगा पार्क में किया ध्वजारोहण  

फरीदाबाद,26 जनवरी(रूपेश देव)। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के सैक्टर-48 स्थित तिरंगा पार्क में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व विजय प्रताप ने तिरंगा पार्क जिसे सैक्टर-48 का तिकोना पार्क कहा जाता है का विधिवत रूप से उद्घाटन भी किया। इस पार्क को सैक्टरवासियों एवं कॉलोनिवासियों ने मिलजुलकर आपसी सहयोग से बनाया है। समारोह का आयोजन सैक्टर-48 वासियों ने मिल-जुलकर किया और आरडब्लयूए सैक्टर-48 के प्रधान सुबेदार सत्तार ने मुख्य अतिथि विजय प्रताप का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। 

FB IMG 1706274048019
समारोह को सम्बोधित करते हुए विजय प्रताप सिंह ने देश के वीर शहीदों भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्र शेखर आजाद, उधम सिंह जैसे क्रांतिकारियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपत राय, सरदार बल्लभ भाई पटेल, डा. राजेन्द्र प्रसाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरूषों को नमन किया, जिन्होंने अपने प्राणों की कुर्बानी देकर देश को आजाद कराया। 

IMG 20240126 WA0475
विजय प्रताप ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से ही भारत दुनिया में एक बड़ी ताकत के तौर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है। इसका श्रेय हमारे उन राजनेताओं को, यहां के कर्मठ किसान-मजदूरों को, कारीगरों को तथा साईंस दानों को जाता है। जिन्होंने दिन-रात एक करके इस देश को विकास की गति प्रदान की। आजादी के बाद इतनी बड़ी आबादी को देखते हुए एक ऐसे संविधान की रचना की गई, जिससे इतने बड़े लोकतंत्र को सुचारू रूप से चलाया जा सके और आज दुनिया इसका अनुसरण कर रही है। जिसमें सभी की हिस्सेदारी हो और सभी के अधिकारों की रक्षा हो सके। 
विजय प्रताप ने कहा कि देश का मानचेस्टर कहा जाने वाला फरीदाबाद आज सबसे नीचले पायदान पर है। फरीदाबाद में पिछले 9 वर्ष में अलग-2 विभागों के माध्यम से 30 हजार करोड़ रुपए से अधिक रुपया खर्च किया गया है, लेकिन आपको कहीं दिखाई देता है। आज से 9 वर्ष पूर्व फरीदाबाद का जब स्मार्ट सिटी के रूप में चयन हुआ तो मैं कहता था कि यह ढकोसला है। आज बच्चों के खेलने के लिए ग्राउण्ड नहीं है, पार्क नहीं है और सरकार बात करती है देश को उत्कृष्ट खिलाड़ी देने की, बेहतर सुविधाएं देने का दम भरती है। लेकिन, स्थिति आज ऐसी है कि लोगों को पैसे एकत्रित कर पार्क मैंटेन करना पड़ रहा है। 
विजय प्रताप ने कहा कि आप लोगों ने पगड़ी पहनाकर जो जिम्मेदारी मुझे दी है ,मैं वायदा करता हूं कि आपकी जिम्मेदारी पर खरा उतरूंगा। गणतंत्र दिवस समारोह में ओमप्रकाश गौड, निवर्तमान पार्षद संदीप भारद्वाज, विजयपाल चंदीला,बिल्लू मावी,अप्पू सिंह, राजेश बैसला, विनोद कौशिक, भारत भूषण भारती, सांगवान जी, केन, गिर्राज भड़ाना, विवेक यादव, धर्म शर्मा, संजय शर्मा, मुकेश, भाटी जी, राकेश पंडित, गांव बडख़ल के सुरेश शर्मा, नरेश शर्मा, समय सिंह, रमजान खान, तौफिक खान आदि मौजूद रहे।


आजादी रूपी धरोहर की रक्षा करने का लें संकल्प – राजेश भाटिया

0
गणतंत्र दिवस पर हुआ देशभक्ति से सराबोर रंगारंग कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित

फरीदाबाद,26 जनवरी(रूपेश देव)। ग्लोबल इंटीग्रेटेड फाऊंडेशन फॉर थैलासीमिया एवं सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल मार्केट नंबर 1, फरीदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में मंदिर के ही प्रांगण में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में देश भक्ति का रंगारंग कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 

Screenshot 2024 01 26 16 29 13 18 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा व विशिष्ट अतिथि अजय नाथ-समाजसेवी द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया, निवर्तमान पार्षद मनोज नसावा, गिफ्ट अध्यक्ष मदन चावला व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा ध्वजारोहण किया और सभी आजादी के इस बड़े दिन की शुभकामनाएं दी। 
Screenshot 2024 01 26 16 29 28 80 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
राजेश भाटिया ने कहा कि आजादी हमारी धरोहर है और इसे हमारे पूर्वजों एवं स्वतंत्रता सेनानियों ने कुर्बानी देकर हासिल किया है, इसलिए इसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि आज हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे है वह हमारे शहीदों की बदौलत है इसलिए हम सभी को उनका स्मरण करके उन्हें श्रद्धांजलि देनी चाहिए और आजादी रूपी धरोहर की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। 
Screenshot 2024 01 26 16 29 48 44 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
उन्होंने कहा कि 26 जनवरी, 1950 को हमारा देश का संविधान बना था इसलिए आज का दिन हर भारतवासी के लिए खास है।  इस दौरान विभिन्न प्रकार के रंगारंग एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा और जमकर प्रशंसा की। मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने मदन चावला एवं गिफ्ट संस्था के सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों की खूब सराहना की उन्होंने कहा हमारी संस्थाएं मदन चावला एवं संस्था के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उपस्थिति रहेगी। 
इस अवसर पर  राधे श्याम भाटिया, अंजू सुनील भड़ाना, डॉ0 पायल मल्होत्रा, मनीषा चावला, जेडी अरोड़ा, सुरेंद्र गेरा, राकेश कुमार (रक्कु), परमजीत सिंह, सतीश कुमार, सरदार रविंद्र सिंह राणा, कमलजीत सिंह, सनी भाटिया, अजय भाटिया, अजय शर्मा, बेफिक्रा बचपन से रचना व मनोज रात्रा चिमन चिटकारा, संजीव ग्रोवर, सुंदरलाल चुग, राकेश भाटिया, शेर सिंह, सीमा सितोरिया, अजय कपूर, श्रवण डंग, प्रेम बब्बर, राकेश खन्ना, रिंकल भाटिया, सचिन भाटिया, गगन अरोड़ा, आशीष अरोड़ा, भारत कपूर, रविंद्र गुलाटी, गौरव गुलाटी, तिलक मेहंदीरत्ता, प्रीतम लाल भाटिया, अरविंद शर्मा, संजय अरोड़ा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। इसके अलावा राजेश भाटिया ने गांव टिकरी खेडा, व्यापार मंडल फरीदाबाद, वर्दीधारी स्वयंसेवी संगठन, ऑल इंडिया बन्नू बिरादरी, डा. अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सहित कई अन्य स्थानों पर ध्वजारोहण कर लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।


विकसित भारत संकल्प यात्रा से हजारों को मिल रहा लाभ – राजेश नागर

0
गांव पलवली में पहुंची भारत संकल्प यात्रा का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक राजेश नागर 

फरीदाबाद,24 जनवरी(रूपेश देव)। विधायक राजेश नागर ने गांव पलवली में भारत संकल्प विकास यात्रा में पहुंचे और उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह जनता को तमाम सरकारी सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की कोशिश करें। 

IMG 20240124 WA0388
विधायक राजेश नागर ने लोगों से कहा कि वह अपने विभिन्न विभागों से संबंधित काम यहां करवाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर बेहतर करने की गारंटी दी है। वास्तव में यह पीएम मोदी की गारंटी है। नागर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा गरीब लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने को लेकर अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं और अंत्योदय की भावना से लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। 
Screenshot 2024 01 24 18 17 05 61 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के जरिये लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल रहा है। इस अवसर पर लोगों को ‘हमारा संकल्प-विकसित भारत’ की शपथ भी दिलवाई गई। विधायक नागर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे में जागरूकता पैदा करना और उनकी शत-प्रतिशत परिपूर्णता सुनिश्चित करना है। यह यात्रा प्रदेश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों विशेषकर वंचित वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की एक अनूठी पहल है। 
नागर ने बताया कि देश के विकास में युवाओं की अहम भूमिका होती है, हमें अपने बच्चों को अच्छी संस्कारित शिक्षा देकर उन्हें अच्छा नागरिक बनाना है। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम में आमजन की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इतना ही नहीं देश को आत्मनिर्भर बनाने में युवा पीढ़ी अच्छी शिक्षा लेकर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें। 
इस दौरान राकेश शर्मा, खेड़ी मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पवन शर्मा, कंवरलाल शर्मा, राजकुमार आर्य, अमर दत्त शर्मा, विकास चौकीदार, एडवोकेट नीरज शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

फरवरी में आवाजाही के लिए खुलेगा मंझावली यमुना पुल – राजेश नागर

0
विधायक राजेश नागर ने अधिकारियों के संग पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण कर दिए निर्देश

फरीदाबाद,23 जनवरी(रूपेश देव)। विधायक राजेश नागर ने आज मंझावली में नोएडा को जोडऩे के लिए बन रहे यमुना पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से इसे जल्द पूरा करने के लिए कहा और इसकी समयसीमा बताने के लिए कहा। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पुल पर फरवरी में आवाजाही खोली जा सकती है हालांकि पूरे प्रोजेक्ट का कार्य जून तक पूरा होगा। 

Screenshot 2024 01 23 17 45 24 33 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
विधायक राजेश नागर ने कहा कि मंझावली पुल फरीदाबाद के लिए बहुत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसके पूरा होने के बाद फरीदाबाद नोएडा के संबंध और मजबूत होंगे। लोगों को नोएडा के लिए दिल्ली से आने जाने में बड़ा समय लगता है जो इस पुल के बन जाने पर घट जाएगा। हमारे सामाजिक रिश्ते और आर्थिक रिश्ते मजबूत होंगे। 
Screenshot 2024 01 23 17 45 49 67 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुल निर्माण में देरी के सवाल पर नागर ने बताया कि पहले कोरोना के कारण काम रुका रहा। इसके बाद समय समय पर एनजीटी की रोक के कारण भी काम बाधित रहा। इसके अलावा पिछले वर्ष बहुत बड़ी बाढ़ आई। जिससे भी काम रुका। इस कारण से देरी हुई है। इसके साथ ही प्रोजेक्ट में बदलाव कर इसे और जनोपयोगी बनाया गया। जिससे भी काम में देरी हुई लेकिन हमारी कोशिश थी कि जनता को बहुत अच्छा पुल मिले। 
विधायक राजेश नागर ने बताया कि अब पुल निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। अधिकारियों ने हमें बताया कि फरवरी के महीने में हम पुल पर आवागमन शुरू कर सकते हैं। हालांकि पूरा प्रोजेक्ट पूरा होने में जून तक का समय लगेगा। 
इस दौरान विधायक राजेश नागर के साथ पीडब्ल्यूडी बी एंड आर के एसई प्रवीन चौधरी, एक्सईएन प्रदीप सिंधू, एसडीओ प्रकाश लाल, जेई विरेंद्र कुमार सहित ठेकेदार भी मौके पर मौजूद रहे। 

स्वयं भगवान ने पीएम मोदी को दिया प्रतिष्ठा का अवसर – राजेश नागर

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,22 जनवरी(रूपेश देव)। विधायक राजेश नागर ने कहा कि भगवान श्रीराम ने स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा करने का अवसर प्रदान किया है। वह यहां प्राणायाम सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के उपलक्ष्य में किया गया था। उन्होंने यहां आयोजित भंडारे में भी प्रसाद वितरित कर पुण्य अर्जित किया। 

Screenshot 2024 01 22 20 42 27 34 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

इस अवसर पर नागर ने कहा कि भगवान ने स्वयं कहा है कि मैं धर्म की पुनस्र्थापना करने आता हूं। वह ना-ना प्रकार के रूपों को धारण करते हैं और धर्म की स्थापना करते हैं। भगवान समस्त जीवन के स्वामी हैं। वह चाहें तो कुछ भी कर लें लेकिन वह अपने भक्तों को अवसर प्रदान करते हैं। ऐसा ही अवसर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को दिया है। आज मोदी 500 वर्षों के संघर्ष के प्रतीक बन गए हैं। उन्होंने संकल्प से सिद्धि तक के आदर्श वाक्य को चरितार्थ करके दिखा दिया है। आज भगवान के अयोध्या धाम में पधारने पर जहां विश्व हर्षित है वहीं वह शहीद आत्माएं भी शांति प्राप्त करेंगी, जिन्होंने अपना जीवन इस दिन के लिए दे दिया। 
Screenshot 2024 01 22 20 42 40 20 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
विधायक नागर ने सभी से शाम को अपने घरों संस्थाओं में दीये जलाने की अपील की। वह इसके साथ ही बीपीटीपी हूडा पार्क सेक्टर 76, ए ब्लॉक बीपीटीपी सेक्टर 85, एलीट फ्लोर सेक्टर 84, बीपीटीपी प्राइड सोसाइटी आदि अनेक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भागीदारी करने पहुंचे। वहीं उनके अपने भतौला निवास पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 
इन अवसरों पर जस्टिस संगीता धींगड़ा सहगल, योगेश मान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, विजय भारद्वाज, हेमा भारद्वाज, निशांत रस्तोगी, गुरजीत गांधी, अंशुमान कौशिक, आशीष भारद्वाज, विजय सिंह, अंजना सिंह, रंजना शर्मा, ए ब्लॉक बीपीटीपी सेक्टर 85 आरडब्यूए अध्यक्ष राकेश शर्मा, एलीट फ्लोर सेक्टर 84 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अरविंदर दत्त तिवारी, सुधीर शर्मा, बीपीटीपी प्राइड सोसाइटी भूपेंद्र अधाना, सुरेश अधाना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

प्रभु श्री राम हमारे प्रेरणा हमारी आस्था – विजय प्रताप

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,22 जनवरी(रूपेश देव) कांग्रेस नेता विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे विजय प्रताप सिंह ने सोमवार को शहर में अलग-अलग स्थान पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शहर वीडियो पर प्रभु राम जी की कृपा बरसाने की प्रार्थना की।  

IMG 20240122 WA0587
विजय प्रताप ने दो नंबर स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, शिव दुर्गा विहार, एसजीएम नगर, एनआईटी 1 एफ ब्लॉक, एनआईटी 1 एच ब्लॉक, लक्कड़पुर मथरू डेरा, सेक्टर 48, पटेल चौक एवं बन्नूवाल बिरादरी द्वारा रोज गार्डन में आयोजित भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शिरकत की और भगवान श्री राम का आशीर्वाद लिया। 
विजय प्रताप ने कहा कि आज पूरे देश में भगवान श्री राम की धूम मची है। देश के कोने-कोने से लोग भगवान श्री राम उत्सव में शामिल हो रहे हैं। फरीदाबाद शहर प्रभु श्री राम के आगमन में अयोध्या की तरह सजा है। आज शहर के लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में जो राम भक्ति का जो माहौल बनाया है वह वाकई में काबिले तारीफ है। शहर में लोगों ने जगह जगह  उत्सव एवं भंडारों का आयोजन किया हुआ है। कोने-कोने से प्रभु जय श्री राम के नारे गूंज रहे हैं। शोभा यात्राएं एवं रथ यात्रा निकाली जा रही हैं और ऐसा अनोखा सुंदर माहौल देखने को मिल रहा है की मन पूरी तरह से प्रभु राम की भक्ति में लीन होने को कर रहा है। 
विजय प्रताप ने कहा कि प्रभु श्री राम हमारे प्रेरणा है हमारी आस्था है हमारे दिलों में बसते हैं। प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कि उन्होंने सभी शहर वासियों को शुभकामनाएं दी।


भगवान राम सर्वज्ञ हैं और सबके हृदय में है – विजय प्रताप

0
कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने श्री राम की शोभायात्रा का परिवार सहित किया स्वागत

फरीदाबाद,21 जनवरी(रूपेश देव)। अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से सैनिक कॉलोनी में भव्य श्री राम की यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैनिक कॉलोनी से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया इसमें सभी बूढ़े बच्चे महिलाएं शामिल थी। यात्रा में भिन्न-भिन्न प्रकार की सुंदर झांकियां निकाली गई। जिसमें बच्चों ने श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, राजा दशरथ, कौशल्या, केकयी, सुमित्रा, जटायु, हनुमान का सुंदर रूप धारण किया हुआ था। यात्रा सैनिक कॉलोनी से मार्केट से होते हुए सैनिक कॉलोनी के अलग-अलग क्षेत्रों में घूमी। 

20240121 154706
कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने प्रभु श्रीराम की यात्रा का भव्य स्वागत किया और परिवार सहित यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए। 
20240121 154723
इस मौके पर विजय प्रताप ने कहा कि भगवान राम सर्वज्ञ हैं और सबके हृदय में है। सभी को बधाई और भगवान राम से यही प्रार्थना है कि सब पर उनकी कृपा बनी रहे। निवर्तमान पार्षद राकेश भड़ाना ने कहा कि सैनिक कॉलोनी में आयोजित ये यात्रा आस्था का प्रतीक है।


अयोध्या में श्री राम लल्ला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सुंदर कांड पाठ करवाया – राजेंद्र शर्मा

0
प्रदेश की सुख-शांति और तरक्की के लिए सभी जिलों में हुआ कार्यक्रम – हरेंद्र भाटी

फरीदाबाद,21 जनवरी(रूपेश देव)। आम आदमी पार्टी ने रविवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एक साथ हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा और शहरी जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश सह सचिव राकेश भड़ाना, प्रदेश सह सचिव प्रवेश मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मंजू गुप्ता, लोकसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव, ब्लाक प्रधान चौधरी चंद्रपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष पलवल कौशल ततारपुर, जिला सचिव चौधरी मेहरचंद हरसाना, ओबीसी विंग उपाध्यक्ष देवराज, धर्मबीर भड़ाना, तेजवंत बिट्आदि मौजूद रहे। 

Screenshot 2024 01 21 18 27 54 23 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वहीं सभी जिला मुख्यालयों पर हुए कार्यक्रमों में आम जनता से लेकर सभी पार्टियों से जुड़े लोग कार्यक्रमों में पहुंचे। पूरे हरियाणा में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान श्री राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान की आराधना की। उन्होंने विद्वान पंडितों के साथ विधिवत सुंदरकांड का पाठ किया और प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि के साथ देश की तरक्की के लिए कामना और प्रार्थना की। इस भव्य सुंदरकांड का समापन यज्ञ और हनुमान जी की आरती के साथ हुआ।  
Screenshot 2024 01 21 18 28 06 33 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
राजेंद्र शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सुख-शांति और तरक्की के लिए पूरे हरियाणा के सभी जिलों में सुंदरकांड का पाठ करवा रही है। इससे सबकी तरक्की होगी, सबको सुख-शांति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सबकी तरक्की और सुरक्षा के लिए प्रभु श्री राम और प्रभु श्री हनुमान से प्रदेश की जनता की खुशी और बेहतर स्वास्थ्य, देश और प्रदेश की तरक्की के लिए कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण और श्रीराम विराजमान होने से पूरे देश के श्रीराम भक्तों में खुशी की लहर है। 
 शहरी जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने कहा कि हरियाणा के सभी जिलों में आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। भगवान श्री राम और भगवान हनुमान का महिमामंडन किया जा रहा है। सभी लोगों को इस प्रोग्राम में आने के लिए आमंत्रित किया है, चाहे वह भाजपा से जुड़े हैं या कांग्रेस के जुड़े हैं या किसी अन्य दल के लोग या फिर सामान्य सामाजिक लोग हैं, हमने सभी को इस कार्यक्रम में आने के लिए न्योता दिया था। इसमें हिंदू समाज के साथ-साथ सभी धर्मों से जुड़े  लोग भी भव्य सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में शामिल हुए।


भगवान श्री राम भारतीय संस्कृति के आदर्श पुरुष हैं – राजेश नागर

0
22 जनवरी को सभी लोग भगवान राम का पूजन करें और अपने घर प्रतिष्ठानों पर दीये जलाएं 

फरीदाबाद,21 जनवरी(रूपेश देव)। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज इस्माइलपुर क्षेत्र में आयोजित एक रैली में भागीदारी की जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इसका आयोजन 22 जनवरी को अयोध्या धाम में होने वाली रामलला प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में की गई थी। जिसका संयोजन शीशराम अवाना ने किया। 

Screenshot 2024 01 21 17 19 02 02 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि श्री राम हमारे भारतीय संस्कृति के आदर्श पुरुष हैं। हम उनके दिखाए मार्ग को मानते हैं। भगवान श्री राम ने मर्यादा का ऊंचा पाठ हमें पढ़ाया जिसे हम भारतीय अपना आधार मानते हैं। इसी वजह से भारत पूरी दुनिया का सिरमौर है। हमारे ग्रंथ इस बात की गवाही देते हैं कि भारतीय संस्कृति कितनी महान है और हजारों हजार आक्रमणों के बावजूद हम अपने धर्म से डिगे नहीं हैं। 
Screenshot 2024 01 21 17 19 10 72 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
नागर ने कहा कि करीब 500 वर्ष के संघर्ष के बाद अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर का निर्माण हुआ है और उसमें श्री राम लला विराजित हो रहे हैं। जिनकी प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हफ्ते भर से चल रहा है और 22 जनवरी को यह कार्यक्रम संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह पुरुषार्थ भगवान ने प्रदान किया है। ऐसा श्रेय प्राप्त करने वाले नरेंद्र मोदी इस युग के महापुरुष हैं और उन्होंने जो जीवन में तप जप किया, उसका प्रतिफल आज पूरा देश और दुनिया उन्हें मिल रहा है। 
राजेश नागर ने कहा कि हमारे क्षेत्र में 22 जनवरी को हजारों जगह पर लोग सामूहिक रूप से श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव कवरेज देखेंगे और हजारों जगह पर भंडारे लगेंगे, कीर्तन होंगे और दान आदि के कार्यक्रम होंगे। जिसमें सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने सभी से कहा कि वह दिन में भगवान श्री राम का पूजन करें और शाम को अपने घर और प्रतिष्ठानों को दीये और सुंदर लड़ियों से सजाएं। हम अपने भगवान को अपना आराध्य मानते हैं और उनके चरित्र को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें। 
यह यात्रा सोमनाथ मंदिर अजय नगर से बसंतपुर, शिव एंक्लेव,  बजाज चौक से अटल चौक इस्माइलपुर, गुरुद्वारा नवीन नगर से निखिल बिहार, बसंतपुर कॉलोनी से पंचशील कॉलोनी पार्ट वन, पार्ट 2 तक गयी। जहां जगह-जगह पर लोगों ने फूलमालाओं और जयकारों के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर सुंदर झांकियां निकाली गईं। जिसमें श्री रामचरितमानस के प्रमुख पात्र शामिल रहे। 
इस अवसर पर बालेश्वर जैलदार, निक्कू भड़ाना, अजय अवाना, संदीप, विक्रम, भीम भाई, निंदर भाई, नवीन प्रधान, सोमवीर, राज प्रसाद सिंह, सियाराम झा, शिव मंगल सिंह, सुशील सिंह, कमल सिंह, मनीष लाल, आदित्य कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।