फरीदाबाद,17 दिसंबर(रूपेश देव)। हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कॉन्फेरेंस एवं श्री राम सोसायटी ऑफ रियल एजुकेशन के नेतृत्व में विजय दिवस के पावन अवसर पर हर घर ज्ञान, हर घर ध्यान, हर घर शक्ति के साथ स्कूल सुरक्षा व छात्र सुरक्षा के तहत यहां स्थित सेक्टर-12 सेंटर प्लॉजा ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के करीबन एक सौ(100) सीबीएससी मान्यता प्राप्त स्कूलों के लगभग 10 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया।
सेक्टर-12 के ग्राउंड में एक साथ-एक छत के नीचे दस हजार विद्यार्थियों ने मनाया विजय दिवस
मानव सेवा समिति “सेवा सहायता वर्ष” के रूप में मनाएगी अपनी 25 वीं वर्षगांठ, 26 जनवरी को होगा भव्य कार्यक्रम
फरीदाबाद,17 दिसंबर(रूपेश देव)। रविवार को मानव सेवा समिति की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के कार्यालय मानव भवन सेक्टर 10 में आयोजित की गई। जिसमें समिति की 25 वीं वर्षगांठ “सेवा सहायता वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। जिसकी शुरुआत श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन 25 दिसंबर को जरूरतमंदों में 501कंबल बांट कर की जाएगी। 26 जनवरी को एक सिल्वर जुबली कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया जिसमें समिति के सभी 501 मेंबर भाग लेंगे।
पोर्टल पोर्टल खेल रहे सीएम खट्टर, किसानों को अभी तक खराब फसल का मुआवजा भी नहीं मिला : डॉ. सुशील गुप्ता
फरीदाबाद,16 दिसंबर(रूपेश देव)। आम आदमी पार्टी की 10 दिवसीय प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा के दूसरे दिन आप प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने तिगांव में प्रेसवार्ता की। बदलाव यात्रा के दौरान बल्लभगढ़ से पूर्व में इनेलो प्रत्याशी रहे रोहतास जाखड़ और उनके साथ श्याम लाल भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
दिल्ली-पंजाब की तर्ज पर होगा हरियाणा का विकास – सुशील गुप्ता
फरीदाबाद,16 दिसंबर(रूपेश देव)। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डा. सुशील गुप्ता ने कहा है कि वर्तमान भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की नीतियों से जनता तंग आ चुकी है, आज मजदूर, किसान, कमेरा, दलित, पिछड़े सभी वर्ग सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है और हरियाणा से इस जनवरोधी सरकार का खात्मा चाहते है। श्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो कहा वह करके दिखाया, दिल्ली और पंजाब इसके उदाहरण है, जहां आम आदमी पार्टी की सरकारें लोगों को भय, भ्रष्टाचारमुक्त शासन उपलब्ध करवा रही है और इसी तर्ज पर हरियाणा में भी लोगों को शासन उपलब्ध करवाया जाएगा।
लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने शुरू की अनेक स्कीम – राजेश नागर
फरीदाबाद,15 दिसंबर(रूपेश देव)। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा है कि नई सदी के विकास की कहानी एमएसएमई इंडस्ट्रीज लिखेंगे। वह फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के तीसरे वार्षिकोत्सव को संबोधित कर रहे थे।
आज विद्यालय की छात्राएं कर रहीं है देश-प्रदेश में नाम रोशन – दीपक यादव
फरीदाबाद,15 दिसंबर(रूपेश देव)। सैक्टर 2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को 11वां संस्था स्थापना दिवस मनाया गया। इस दिवस को मनाने में नर्सरी से लेकर 10 कक्षा तक के विद्यार्थियों ने मिलकर हवन-यज्ञ के साथ दिन की शुरुआत की। इसके उपरांत रंगारंग एवं सास्कृतिक कार्यक्रमों में 11 साल में स्कूल की उपलब्धियो को प्रस्तुत किया गया।
इस मौके पर मौजूद विद्यार्थियों,अध्यापक के साथ अतिथियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के चैयरमैन धर्मपाल यादव ने कहा कि आज के दिन विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने बेहतर शिक्षा देने के साथ एक बेहतरीन माहौल प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से दूसरी संस्था की स्थापना सेक्टर 2 में की है। जिसमें आज विद्यार्थी खेल और शिक्षा के क्षेत्र में अपने परिवार के साथ-साथ विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है।
पोलीथीन का प्रयोग ना करें और न करने दें – डीसी विक्रम सिंह
फरीदाबाद,15 दिसंबर(रूपेश देव)। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला फरीदाबाद में पोलीथीन के प्रयोग पर रोक लगा रखा है। किन्तु आज भी रेहडी पटरी व अन्य दुकानदारों के द्वारा पोलीथीन का ही प्रयोग किया जा रहा है। सामान खरीदने वालो को भी पोलीथीन में ही समानो को दिया जा रहा है । पोलीथीन के प्रयोग के कारण फरीदाबाद में जगह-2 कुडा आदि दिखाई दे रहे है।
शिक्षा वह धन है जिससे जीवन में हम सदैव निरंतर आगे बढ़ सकते हैं – विमल खंडेलवाल
फरीदाबाद,13 दिसंबर(रूपेश देव)। आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों, संकाय सदस्यों और ट्री कैंपस अकादमी और आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण स्पोकन इंग्लिश पाठ्यक्रम पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्रों का वितरण थाए जो उनकी शैक्षिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक विमल खण्डेलवाल मौजूद रहे।
ट्री कैंपस अकादमी, जो गुणवत्तापूर्ण नि:शुल्क अंग्रेजी शिक्षण शिक्षा और व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती है, ने इस 3 महीने के स्पोकन इंग्लिश पाठ्यक्रम को नि:शुल्क पेश करने के लिए आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद के साथ सहयोग किया है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को उनकी रोजगार क्षमता और समग्र संचार क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आवश्यक भाषा कौशल के साथ सशक्त बनाना है।
ट्री कैंपस अकादमी के सह.संस्थापक लोकेश खेतान ने एक विचारपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने सुलभ शिक्षा प्रदान करने के लिए अकादमी के समर्पण पर जोर दिया और कहा कि आज जब हम इन छात्रों की उपलब्धियों को देख रहे हैं, तो यह सकारात्मक बदलाव लाने के लिए शिक्षा की क्षमता में हमारे विश्वास को मजबूत करता है। हमारी प्रतिबद्धता कक्षाओं से परे फैली हुई है और हम इसे जारी रखेंगे। हमारे समुदाय में सीखने और विकास के लिए रास्ते बनाएं। इस पहल को सफल बनाने के लिए छात्रों को बधाई और पूरे आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद परिवार को धन्यवाद।
महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा 80 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न
फरीदाबाद,11 दिसंबर(रूपेश देव)। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा 23वां सर्वजातीय 80 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, बीएम जिन्दल, बाजार स्थित हनुमान मंदिर के प्रमुख सेवक पं. वैभव शर्मा, महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश जी महाराज, लखन कुमार सिंगला, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली उपस्थित थे। जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अनिल गुप्ता चांदी वाले मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता अनाज मंडी प्रधान ईश्वर प्रसाद गोयल ने की।
इस मौके पर 80 दूल्हे एक साथ घोड़ी पर सवार हुए जिन्हें झंडी दिखाकर आए हुए अतिथियों ने रवाना किया। 80 दूल्हों की बारात ढोल नगाड़ों की थाप के साथ सेक्टर-19 अग्रसेन भवन से प्रारंभ हुई जोकि दशहरा मैदान सैक्टर-16ए पहुंची, बारात का जगह.जगह उनका भव्य स्वागत किया।
आए हुए सभी अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के प्रधान डा. ब्रहमप्रकाश गोयल सहित समस्त टीम बधाई दी। उन्होंने कहा कि समिति जो दो परिवारों को एक करके समाज में समायोजित करने का नेक कार्य कर रही है और यह संस्था वर्षो से इस कार्य को अच्छे ढंग से अंजाम देती है, जिसके लिए वह उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते है। उन्होंने सभी दूल्हों और उनकी दुल्हनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सुखद दांपत्य जीवन का आर्शीवाद दिया।
समिति के प्रधान ब्रहमप्रकाश गोयल ने बताया कि समिति हर वर्ष सर्वजातीय विवाह सम्मेलन करके गरीब बच्चों का घर बसाने का काम करती है और समाज के लोग इसमें बढ़-चढक़र भाग लेते है।
नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देने के लिए कजारिया टाईल्स के मैनेजर अरूण मिश्रा, फरीदाबाद जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट संदीप सेठी, अखिल भारतीय रौनियार वैश्य सभा के कार्यकारी सदस्य प्रदीप गुप्ता पिया, यशपाल शर्मा, युवा कांग्रेस नेता आनन्द राजपूत सारन, डा. धर्मेन्द्र नांदल, मॉडल एवं एक्टर ममता दिलावरी, आप नेता परविन्दर राजपाल पहुंचे।
इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष मनोहर सिंघल, महासचिव भुवनेश्वर अग्रवाल, संजीव कुशवाहा, वरिष्ठ उपप्रधान बलराज गुप्ता, लक्ष्मीनारायण मित्तल, इंद्रपाल गर्ग, उपप्रधान गिरीश मित्तल, रजत गोयल, गौरव अग्रवाल, आरके गौड वकील, विनित गर्ग, रज्जी गुप्ता, अजय गर्ग, प्रहलाद राम, सतपाल गुप्ता, शिव प्रसाद, मनीष शर्मा, पवन गर्ग सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।
कार्यकर्ता बूथ स्तर पर चुनाव के लिए तैयार रहें – शारदा राठौर
फरीदाबाद,11 दिसंबर(रूपेश देव)। बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत करना शुरू करें । लोकसभा व विधानसभा के चुनाव बहुत नजदीक हैं और घर-घर जाकर भाजपा की पोल खोलने का समय आ गया है । सभी कार्यकर्ता एक जुटता के साथ ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचे और कांग्रेस पार्टी की नीति और संकल्पों का प्रचार करें।

















