फरीदाबाद,21 जनवरी(रूपेश देव)। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरा फरीदाबाद इंतजार कर रहा है और रविवार पूरा शहर राम मय दिखा लेकिन एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में जो कुछ हुआ वह नहीं होना चाहिए था। विधायक नीरज शर्मा को कफ़न में देखकर उनके कार्यकर्ताओं को डीजे और नगाड़ा नहीं बजाना चाहिए था। विधायक नीरज शर्मा अभी जवान है और भगवान उन्हें लंबी आयु प्रदान करें लेकिन उनके कार्यकर्ताओं को शायद या सब रस नहीं आ रहा है और तभी उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उसे समय नगाड़े बजाए जब वह कफ़न पहनकर फरीदाबाद पहुंचे। यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना का जिन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही निंदनीय है।
विधायक नीरज शर्मा को कफ़न में देखकर नहीं बजाना चाहिए था टीम पंडित जी को ढोल नगाड़े – धर्मवीर भड़ाना
राजकुमार वोहरा एक सुलझे हुए नेक इंसान – दीपक यादव
फरीदाबाद,21 जनवरी(रूपेश देव)। भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा से शुक्रवार को विद्यासागर इंटरनेशनल के निदेशक दीपक यादव ने मुलकात की। यह मुलाकात एक औपचारिकता पूर्ण मुलाकात थी। इस मौके पर पूर्व जिलाधक्ष गोपाल शर्मा, युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुशल ठाकुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज भाटी भी उपस्थित रहें।
भाजपा राज में हरियाणा में निरंतर खराब हो रहे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के हालात – हरेंद्र भाटी
फरीदाबाद,14 जनवरी(रूपेश देव)। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने हरियाणा में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर खट्टर सरकार को घेरा। श्री भाटी ने खट्टर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण हरियाणा के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। हरियाणा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर खट्टर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। हरियाणा में भाजपा सरकार पूरे तरह से विफल हो चुकी है। उन्होंने खट्टर सरकार से डॉक्टर्स के खाली पड़े 50 प्रतिशत से ज्यादा पदों को भरने, अस्पतालों में मशीनों के प्रबंध और अस्पतालों के जर्जर हो चुके भवनों को ठीक करवाने की मांग की।
4 फरवरी को रोहतक आक्रोश रैली में फरीदाबाद से लेंगे हजारों कर्मचारी भाग – नरेश शास्त्री
फरीदाबाद,08 जनवरी(रूपेश देव)। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान करतार सिंह जागलान की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसका संचालन जिला सचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने किया। बैठक मे संघ से सम्बन्धित विभागीय यूनियन एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
धार्मिकता से व्यक्ति मानवीय गुणों को धारण करता है – राजेश नागर
फरीदाबाद,07 जनवरी(रूपेश देव)। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा कि धार्मिकता ही एक व्यक्ति को मानवीय गुणों से पूर्ण कर मानव बनाती है। बिना धार्मिकता के मनुष्य अधूरा रहता है। वह बल्लभगढ़ के सेक्टर दो में भाजपा नेता संदीप चाहर द्वारा आयोजित सत्यनारायण कथा को संबोधित कर रहे थे।
मनुष्य को शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर कर देता है थैलेसीमिया – राजेश भाटिया
फरीदाबाद,06 जनवरी(रूपेश देव)। थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के स्वस्थ्य जीवन एवं दीर्घायु की कामना के उद्देश्य से सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर एक नंबर में भजन व हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया। इस धार्मिक आयोजन में लोगों ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया और परमपिता परमात्मा का गुणगान किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल के भजनों को दिव्य चैनल के सुप्रसिद्ध गायक सुनील ध्यानी व मंजीत ध्यानी ने गा कर समां बांधा और उपस्थितजनों को मंत्र मुगध कर दिया व हनुमान चालीसा पाठ एवं हनुमान भजनो द्वारा कार्यक्रम की शोभा को चार चांद लगा दिए।
समाज का अभिन्न अंग होते है सीनियर सिटीजन – बलजीत कौशिक
फरीदाबाद,06 जनवरी(रूपेश देव)। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी सेक्टर-8 फरीदाबाद में सीनियर सिटीजन गुलशन भाटिया का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने शिरकत करके गुलशन भाटिया को फूलों का गुलदस्ता भेंट करके तथा शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया।
बल्लभगढ़ में आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारियों की हुई मीटिंग
फरीदाबाद,05 जनवरी(रूपेश देव)। आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारियों की मीटिंग बल्लभगढ़ के महाराणा प्रताप भवन में आयोजित हुई। इस मीटिंग को हरियाणा परिवर्तन चाहता है, खट्टर सरकार के भ्रष्ट शासन से, नाम दिया गया।
देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने सांसद दीपेंद्र हुड्डा – लखन सिंगला
फरीदाबाद,04 जनवरी(रूपेश देव)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सुपुत्र एवं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिवस पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने एन.एच.-5 स्थित कौड़ी कालोनी में गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए। इस दौरान लखन सिंगला ने कहा कि राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा न केवल हरियाणा बल्कि देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनकर उभर रहे है, उनकी सकारात्मक सोच के चलते आज हर युवा उनके साथ जुडऩे के लिए लालियत है।
सभी वर्गों के हक की आवाज उठाते हैं दीपेंद्र हुड्डा – गिरीश भारद्वाज
फरीदाबाद,04 जनवरी(रूपेश देव)। बल्लभगढ़ स्थित ब्राह्मण धर्मशाला पर टीम दीपेंद्र हुड्डा के सदस्यों द्वारा राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विशाल भण्डारा एवं जरूरतमंदों में कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।















