फरीदाबाद,31 दिसंबर(रूपेश देव)। मानव सेवा समिति महिला सेल ने रविवार को मानव भवन सेक्टर 10 में एक सादे समारोह में डबुआ व बल्लमगढ़ में संचालित सिलाई कढ़ाई केंद्र की सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र व एक-एक कंबल प्रदान किया। दोनों सेंटर की प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला रीता,नैंसी,कुसुम व सीमा,पूनम, लता को नई सिलाई मशीन व नगद राशि प्रदान की गई।
मानव सेवा समिति ने सिलाई सेंटर की महिलाओं को प्रदान किए प्रमाणपत्र व कंबल
मोदी सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर चलती है – विपुल गोयल
फरीदाबाद,31 दिसंबर(रूपेश देव)। आज बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में नाहर सिंह स्मारक समिति द्वारा बल्लभगढ़ रियासत के वीर योद्धा राजा नाहर सिंह की अष्ठधातु प्रतिमा का अनावरण किया गया जिसमें अनेक राजनैतिक हस्तीयों ने शिरकत की। इससे पहले इसी माह में भारतीय जाट समाज द्वारा बल्लभगढ़ के ही राजा नाहर सिंह महल में भी एक प्रतिमा का अनावरण किया गया।
डेढ़ साल की मासूम बच्ची की पानी की बाल्टी में गिरने से मौत
फरीदाबाद,28 दिसंबर(रूपेश देव)। गांव अनखीर स्थित श्याम नगर कॉलोनी में एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची की पानी की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। बच्ची अपनी 6 वर्षीय बड़ी बहन के साथ घर में अकेली थी। उनकी मां संजना शौच के लिए घर से बाहर गई हुई थी। घर पर परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था।
बच्ची की नानी सरस्वती ने बताया कि उनकी मां संजना अपनी छोटी बेटी किरण को बड़ी बेटी के साथ घर छोड़ कर गई थी। लेकिन, बड़ी बेटी का ध्यान भटक गया और किरण खेलती-खेलती बाथरूम की तरफ चली गई। जहां पर वह पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। जब मां संजना वापस आई तो डेढ़ साल की बच्ची किरण पानी की बाल्टी में डूबी मिली।
जिसके बाद उसने अपने भाई योगेश और उन्हें इसकी जानकारी दी। जिसके बाद वह लोग बच्ची को लेकर एक पास के डॉक्टर के पास गए। लेकिन, डॉक्टर ने बच्ची को बीके अस्पताल में ले जाकर दिखाने के लिए कहा। जब वह बादशाह खान सिविल अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस का कहना है कि बच्ची के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरस्वती ने बताया कि बेटी संजना सोनीपत में पति और बच्चों के साथ रहती है। वह अपनी दोनों बेटियों को लेकर लगभग दो महीने पहले मायके में रहने के लिए आई थी।
भारत के निर्माण में कांग्रेस का बहुत योगदान है – विजय प्रताप
फरीदाबाद,28 दिसंबर(रूपेश देव)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर बडख़ल विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने सर्वप्रथम कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों का स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आजादी से पूर्व देश कांग्रेस की विचारधारा के साथ था और उसी विचाराधारा के तहत कांग्रेस ने पूरे देश में आजादी की अलख जगाई और लोगों ने कांग्रेस की विचारधारा के साथ एकजुट होकर देश के स्वतंत्रता संग्राम को लड़ा और गुलामी से आजादी दिलवाने में अहम योगदान दिया।
विधायक राजेश नागर ने जनता को समर्पित की भतौला से बड़ौली सडक
फरीदाबाद,28 दिसंबर(रूपेश देव)। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज भतौला से बडौली तक बनाई सडक़ जनता को समर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से नारियल फुड़वाया और उन्हें बधाई दी। इस सडक़ को बनाने पर करीब 9.30 लाख रुपये की लागत आई है और यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों लोगों को लाभ होगा।
कांग्रेस ने किया प्रजातांत्रिक भारत का निर्माण – बलजीत कौशिक
फरीदाबाद,28 दिसंबर(रूपेश देव)। अखिल भारतीय कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक के सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने ध्वजारोहण किया और कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने सभी को कांग्रेस के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 28 दिसम्बर 1885 को स्थापित कांग्रेस ने विगत 138 वर्षो में अनेक उतार-चढ़ाव देंखे है। विगत 138 वर्षो में कांग्रेस भारतीय राजनीति व समाज की प्रमुख धुरी रही है।
कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि एक विचारधारा है : लखन सिंगला
फरीदाबाद,28 दिसंबर(रूपेश देव)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर ओल्ड फरीदाबाद स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जेपी नागर ने शिरकत की। इस दौरान जेपी नागर ने कांग्रेसजनों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया और सभी को कांग्रेस स्थापना दिवस की बधाई दी।
भाजपा ने देश में बनाए एमरजेंसी जैसे हालात – कुलदीप शर्मा
फरीदाबाद,28 दिसंबर(रूपेश देव)। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलदीप शर्मा ने कहा है कि आज लोकतंत्र खतरे में है, भाजपा ने देश में एमरजेंसी जैसे हालात बना दिए है इसलिए कांग्रेसजनों को एक बार फिर से एकजुट हो देश को बचाने के लिए संघर्ष के मैदान में कूदना होगा। जिस तरह से गोरे अंग्रेजों से देश को आजाद कराने के लिए कांग्रेसजनों ने संघर्ष का बिगुल फूंका था, आज उसी जज्बे और जुनून की जरूरत है।
धौज गांव के साथ भेदभाव बहुत ही निंदनीय – धर्मवीर भड़ाना
हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी सरकार धरातल से साफ हो चुकी है – भूपेंद्र सिंह हुड्डा
फरीदाबाद,23 दिसंबर(रूपेश देव)। शनिवार को बल्लभगढ़ सैक्टर 2 स्थित कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के कार्यालय तिरंगा भवन पर आयोजित बल्लभगढ़ विधानसभा में पहली बार 100 फुट तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार एवं नेता प्रतिपक्ष चौ० भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा किया गया ध्वजारोहण के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौ० उदयभान द्वारा की गई! विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री चौ० करण दलाल शामिल हुए।










.jpg)
.jpg)








