back to top
Wednesday, July 22, 2026
Home Blog Page 109

लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने शुरू की अनेक स्कीम – राजेश नागर

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,15 दिसंबर(रूपेश देव)। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा है कि नई सदी के विकास की कहानी एमएसएमई इंडस्ट्रीज लिखेंगे। वह फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के तीसरे वार्षिकोत्सव को संबोधित कर रहे थे। 

IMG 20231215 WA0261
विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमारी केंद्र एवं राज्य की सरकारों ने एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए अनेक स्कीम चालू की और उनकी सफलता इसी में सम्मिलित है कि इससे करोड़ों लोगों को लाभ हुआ है और इसमें अरबों रूपयों के लोन विभिन्न एमएसएमई को दिए गए हैं। नागर ने कहा कि मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसे प्रोग्राम हमारी भाजपा सरकारों ने दिए। जिनके जनक पीएम नरेंद्र मोदी हैं और इन्हें राज्य में लागू करने के लिए सीएम मनोहर लाल ने कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है। 
IMG 20231215 WA0262
विधायक राजेश नागर ने कहा कि फरीदाबाद आईएमटी आने वाले समय में पूरी दुनिया में एमएसएमई का सिरमौर बनेगा। यहां पर सैकड़ों की संख्या में कंपनियों ने अपने प्लांट लगाए हैं और अपनी मेहनत के दम पर रोजगार सृजित किये हैं। यह वर्ग न केवल सरकार को विभिन्न करों के रूप में सहयोग दे रहा है बल्कि राज्य और देश की जीडीपी में भी सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आज भी जीएसटी कलेक्शन के मामले में फरीदाबाद नंबर वन है। हमें अपने उद्यमियों पर गर्व है। हमारे उद्यमी सरकार और समाज दोनों को सहयोग करते रहे हैं और हमारी औद्योगिक संगठन विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी निरंतर सहभागिता करते हैं। 
राजेश नागर ने कहा कि आज एमएसएमई के संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार भी इस मीटिंग में आए हुए हैं। वह देख ही रहे होंगे कि फरीदाबाद का उद्यमी अपनी मेहनत, जज्बे और योग्यता के दम पर आगे बढ़ रहा है। 
नागर ने एमएसएमई संयुक्त निदेशक को कहा कि वह यथासंभव फरीदाबाद के उद्यमियों को सहयोग दें जिससे कि इनका योगदान देश और राज्य के विकास में मिलता रहे। 
इस अवसर पर एमएसएमई संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार ने कहा कि वह फरीदाबाद के उद्यमियों की सृजनशीलता के प्रशंसक हैं और इसके लिए वह अन्य लोगों के सामने भी मिसाल देते हैं। 
कार्यक्रम में राहुल दूबे इंडस बैंक, असोसिएशन के अध्यक्ष वीरभान शर्मा, महासचिव दीपक पाराशर, कोषाध्यक्ष योगराज गुप्ता, एच एल भूटानी, दीपक प्रसाद, एम के मेहतानी, जी बी दहिया, किशन कौशिक, के एम शर्मा, अंशु लाल, संजीव चावला, सुभाष चंद्र, कपिल गर्ग, विजय गुप्ता, रमेश चंद्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

आज विद्यालय की छात्राएं कर रहीं है देश-प्रदेश में नाम रोशन – दीपक यादव

0
विद्यासागर इंटरनेशन स्कूल सैक्टर 2 में धूमधाम से मनाया 11वां स्थापना दिवस

फरीदाबाद,15 दिसंबर(रूपेश देव)। सैक्टर 2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को 11वां संस्था स्थापना दिवस मनाया गया। इस दिवस को मनाने में नर्सरी से लेकर 10 कक्षा तक के विद्यार्थियों ने मिलकर हवन-यज्ञ के साथ दिन की शुरुआत की। इसके उपरांत रंगारंग एवं सास्कृतिक कार्यक्रमों में 11 साल में स्कूल की उपलब्धियो को प्रस्तुत किया गया।


IMG 20231215 170802

इस मौके पर मौजूद विद्यार्थियों,अध्यापक के साथ अतिथियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के चैयरमैन धर्मपाल यादव ने कहा कि आज के दिन विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने बेहतर शिक्षा देने के साथ एक बेहतरीन माहौल प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से दूसरी संस्था की स्थापना सेक्टर 2 में की है। जिसमें आज विद्यार्थी खेल और शिक्षा के क्षेत्र में अपने परिवार के साथ-साथ विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है। 

IMG 20231215 170820


वहीं इस क्रम में विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए शिक्षा के क्षेत्र का बेहतर दिनों में से एक है और इस दिवस को यादगार बनाने के लिए आज छात्र-छात्राओं ने जो प्रस्तुति  दी  है वह  प्रंशसा के योग्य है। आज विद्यालय बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जो विद्यालय में बेटियों की शिक्षा के लिए स्कॉलशीप शुरू की थी उसका लाभ लेकर विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। 

दीपक यादव ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि विद्यालय प्रशासन दिन-प्रतिदिन शिक्षा के क्षेत्र में जिले के साथ-साथ प्रदेश में भी नाम रोशन कर रहा है। कार्यक्रम में अंत में  नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटते  हुए 11 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम की समाप्ति की गई।  वहीं इस दिवस को यादगार बनाने के लिए विद्यालय की तरफ से बेहतर कार्य करने वाले बच्चों व अध्यापकों को सम्मानित किया गया।  

इस अवसर पर निदेशक सुनिता यादव, वरिष्ठ कॉडिनेटर रेनू व जूनियर कॉडिनेटर रमा काजल की उपस्थित रहीं ! जबकि प्रिसिंपल ज्योति चौधरी ने कार्यक्रम मेें पहुंचने पर सभी का आभार व्यक्त किया।


पोलीथीन का प्रयोग ना करें और न करने दें – डीसी विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,15 दिसंबर(रूपेश देव)। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला फरीदाबाद में पोलीथीन के प्रयोग पर रोक लगा रखा है। किन्तु आज भी रेहडी पटरी व अन्य दुकानदारों के द्वारा पोलीथीन का ही प्रयोग किया जा रहा है। सामान खरीदने वालो को भी पोलीथीन में ही समानो को दिया जा रहा है । पोलीथीन के प्रयोग के कारण फरीदाबाद में जगह-2 कुडा आदि दिखाई दे रहे है। 

IMG 20230721 145516

पोलीथीन के प्रयोग से स्वास्थ को भी नुकसान हो रहा है। इसलिए जिला के सभी रेहडी पटरी वालो एवं बाजारो में पोलीथीन का प्रयोग करने वालो को रोकवाने एवं प्रयोग न करने का निर्देश/ जागरूक करवाने का कष्ट करें। ताकि जिला के लोगो को इससे होने वाले नुकसान से बचाया जा सके तथा  फरीदाबाद को साफ-सुथरा रखा जा सके।

 

शिक्षा वह धन है जिससे जीवन में हम सदैव निरंतर आगे बढ़ सकते हैं – विमल खंडेलवाल

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,13 दिसंबर(रूपेश देव)। आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों, संकाय सदस्यों और ट्री कैंपस अकादमी और आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण स्पोकन इंग्लिश पाठ्यक्रम पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्रों का वितरण थाए जो उनकी शैक्षिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक विमल खण्डेलवाल मौजूद रहे।


IMG 20231213 WA0160

ट्री कैंपस अकादमी, जो गुणवत्तापूर्ण नि:शुल्क अंग्रेजी शिक्षण शिक्षा और व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती है, ने इस 3 महीने के स्पोकन इंग्लिश पाठ्यक्रम को नि:शुल्क पेश करने के लिए आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद के साथ सहयोग किया है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को उनकी रोजगार क्षमता और समग्र संचार क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आवश्यक भाषा कौशल के साथ सशक्त बनाना है।

ट्री कैंपस अकादमी के सह.संस्थापक लोकेश खेतान ने एक विचारपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने सुलभ शिक्षा प्रदान करने के लिए अकादमी के समर्पण पर जोर दिया और कहा कि आज जब हम इन छात्रों की उपलब्धियों को देख रहे हैं, तो यह सकारात्मक बदलाव लाने के लिए शिक्षा की क्षमता में हमारे विश्वास को मजबूत करता है। हमारी प्रतिबद्धता कक्षाओं से परे फैली हुई है और हम इसे जारी रखेंगे। हमारे समुदाय में सीखने और विकास के लिए रास्ते बनाएं। इस पहल को सफल बनाने के लिए छात्रों को बधाई और पूरे आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद परिवार को धन्यवाद।


महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा 80 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 दिसंबर(रूपेश देव)। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा 23वां सर्वजातीय 80 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, बीएम जिन्दल, बाजार स्थित हनुमान मंदिर के प्रमुख सेवक पं. वैभव शर्मा, महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश जी महाराज, लखन कुमार सिंगला, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली उपस्थित थे। जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अनिल गुप्ता चांदी वाले मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता अनाज मंडी प्रधान ईश्वर प्रसाद गोयल ने की। 


11fbd 1


समारोह में स्वागत अध्यक्ष महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के संरक्षक अनिल गुप्ता रहे। आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष डा. ब्रह्मप्रकाश गोयल ने पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर किया।

इस मौके पर 80 दूल्हे एक साथ घोड़ी पर सवार हुए जिन्हें झंडी दिखाकर आए हुए अतिथियों ने रवाना किया। 80 दूल्हों की बारात ढोल नगाड़ों की थाप के साथ सेक्टर-19 अग्रसेन भवन से प्रारंभ हुई जोकि दशहरा मैदान सैक्टर-16ए पहुंची, बारात का जगह.जगह उनका भव्य स्वागत किया।

आए हुए सभी अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के प्रधान डा. ब्रहमप्रकाश गोयल सहित समस्त टीम बधाई दी। उन्होंने कहा कि समिति जो दो परिवारों को एक करके समाज में समायोजित करने का नेक कार्य कर रही है और यह संस्था वर्षो से इस कार्य को अच्छे ढंग से अंजाम देती है, जिसके लिए वह उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते है। उन्होंने सभी दूल्हों और उनकी दुल्हनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सुखद दांपत्य जीवन का आर्शीवाद दिया।

समिति के प्रधान ब्रहमप्रकाश गोयल ने बताया कि समिति हर वर्ष सर्वजातीय विवाह सम्मेलन करके गरीब बच्चों का घर बसाने का काम करती है और समाज के लोग इसमें बढ़-चढक़र भाग लेते है।

नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देने के लिए कजारिया टाईल्स के मैनेजर अरूण मिश्रा, फरीदाबाद जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट संदीप सेठी, अखिल भारतीय रौनियार वैश्य सभा के कार्यकारी सदस्य प्रदीप गुप्ता पिया, यशपाल शर्मा, युवा कांग्रेस नेता आनन्द राजपूत सारन, डा. धर्मेन्द्र नांदल, मॉडल एवं एक्टर ममता दिलावरी, आप नेता परविन्दर राजपाल पहुंचे।

इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष मनोहर सिंघल, महासचिव भुवनेश्वर अग्रवाल, संजीव कुशवाहा, वरिष्ठ उपप्रधान बलराज गुप्ता, लक्ष्मीनारायण मित्तल, इंद्रपाल गर्ग, उपप्रधान गिरीश मित्तल, रजत गोयल, गौरव अग्रवाल, आरके गौड वकील, विनित गर्ग, रज्जी गुप्ता, अजय गर्ग, प्रहलाद राम, सतपाल गुप्ता, शिव प्रसाद, मनीष शर्मा, पवन गर्ग सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।


कार्यकर्ता बूथ स्तर पर चुनाव के लिए तैयार रहें – शारदा राठौर

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 दिसंबर(रूपेश देव)। बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत करना शुरू करें । लोकसभा व विधानसभा के चुनाव बहुत नजदीक हैं और घर-घर जाकर भाजपा की पोल खोलने का समय आ गया है । सभी कार्यकर्ता एक जुटता के साथ ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचे और कांग्रेस पार्टी की  नीति और संकल्पों का प्रचार करें। 

IMG 20231211 WA0127
उन्होंने कहा कि हरियाणा की राजनीति और परिस्थितियां अन्य प्रदेशों से अलग हैं । यहां की जनता जागरूक है । यहां के मतदाता वर्तमान भाजपा सरकार को बदलने का मन बना चुके हैं । चुनाव नजदीक होने की वजह से भाजपा जनता को असली मुद्दों से भटकाने का काम करेगी लेकिन हमें जनता के मुद्दों पर ही चुनाव लड़ना है । भाजपा के भ्रामक प्रचार का असली व बुनियादी मुद्दों द्वारा ही मुकाबला किया जा सकता है। 

IMG 20231211 WA0131

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि आपसी मतभेद भुलाकर कड़ी मेहनत से भाजपा सरकार का मुकाबला करें और हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। अब प्रदेश से भाजपा  सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। इसलिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर चुनाव के लिए तैयार रहें । वे मोहना रोड स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहीं थी। 
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और एक स्वर में हाथ ऊपर कर उन्हें विश्वास दिलाया कि वह सब उनके साथ है। 
पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने 9 साल के कार्यकाल में लोगों को सिर्फ गुमराह किया है। जबकि धरातल पर स्थिति बहुत दयनीय है। हर वर्ग सरकार के कामकाज से असंतुष्ट है। अच्छे दिन का वादा करके भाजपा ने लोगों के वोट तो हासिल कर लिए, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सरकार जनता को पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की अधिकतर कॉलोनियों में लोग पीने का पानी खरीद कर पी रहे हैं। सीवर लाइन जाम रहती हैं। सफाई के नाम पर चारों तरफ कूड़ा कचरा नजर आता है। जनता चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है ताकि भाजपा सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंक सके। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी सरकार कांग्रेस पार्टी की होगी। इस मौक ,पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

जिला कांग्रेस प्रभारी आफताब अहमद ने कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पार्टी नेताओं से की चर्चा

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 दिसंबर(रूपेश देव)। आज जिला फरीदाबाद कांग्रेस के प्रभारी, उपनेता व विधायक आफताब अहमद ने फरीदाबाद कांग्रेस के नेताओं से बैठक कर आगामी 3 जनवरी 2024 को होने वाले जिला फरीदाबाद कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर चर्चा की। 

IMG 20231211 WA0095
इस मीटिंग में जिले के सभी नेताओं ने अपने अपने विचार रखे और साथ ही कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध होकर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की।

इस मौके पर विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक ललित नागर,पूर्व विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया,पूर्व विधायक शारदा राठौर, लखन सिंगला,गिरीश भारद्वाज, सुमित गौड़, विवेक प्रताप सिंह, ठाकुर राजाराम, जगन डागर, रोहित सिंगला, अनिल शर्मा, राजेश आर्य, संजय सोलंकी, संजय कौशिक सहित कांग्रेस के कई नेतागण मौजूद रहें।

गुरुनानक देव ने दुनिया को दिखाई सेवा की राह – राजेश नागर

0
प्राणायाम सोसाइटी में गुरुनानक देव के 554वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अरदास और गतका आयोजित 

फरीदाबाद,10 दिसंबर(रूपेश देव)। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित प्राणायाम सोसाइटी में गुरुनानक देव के 554वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अरदास एवं गतका का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भागीदारी की। 

IMG 20231210 WA0283

इस अवसर पर पहुंचे विधायक राजेश नागर का आयोजन मंडल ने जोरदार स्वागत किया और उन्हें सरोपा एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। नागर ने गतका के आयोजन को देखा और सिख बच्चों एवं युवाओं की प्रशंसा की। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि गुरुजी नानकदेव ने समस्त संसार को सेवा की राह दिखाई है। उनके चरित्र को पढऩे पर पता चलता है कि उनके अंदर मानवता का सागर था। जो वह व्यापार के बजाय धन को गरीब गुरबों में बांट दिया करते थे। उनके जीवन के ऐसे ऐसे प्रसंग आज हमें सुनने को मिलते हैं जो आगे आने वाली हजारों सालों तक हमारी संतानों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। 
नागर ने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र भी सेवा ही है। हमारे संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मंत्र को हमारी सरकारें मानती हैं। हमारी मोदी मनोहर की सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन के लाभ को पहुंचा रही हैं जिससे उनके जीवन में संपन्नता और सरलता आ सके। नागर ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गरीब बेटियों को निशुल्क शिक्षा देने की योजना को पेश कर उन लोगों को जवाब दिया है जो केवल वोटों की राजनीति करते हैं। हमारी बेटियां पढ़ेंगी तो समाज आगे बढ़ेगा। 
इस अवसर पर योगेश मान, गुरदीप गांधी, अंशुमन कौशिक, विजय भारद्वाज, निशांत रस्तोगी आदि प्रमुख लोग मौजूद थे। 

समाज में गरीब कन्याओं का विवाह करवाना सबसे पुण्य का कार्य – लखन सिंगला

0
कांग्रेसी नेता ने दिया नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद

फरीदाबाद,10 दिसंबर(रूपेश देव)। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा 23वां सर्वजातीय 81 जोड़ों का सामूहिक बारात संचालन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला उपस्थित हुए, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अनिल गुप्ता चांदीवाले मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता अनाज मंडी प्रधान ईश्वर प्रसाद गोयल ने की। 


photo 2%20(2)


समारोह में स्वागत अध्यक्ष महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के संरक्षक अनिल गुप्ता रहे, जबकि मंच संचालन युवा कांग्रेस फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष नितिन सिंगला ने किया। इस मौके पर 81 दूल्हे एक साथ घोड़ी पर सवार हुए जिन्हें झंडी दिखाकर लखन कुमार सिंगला ने रवाना किया। 80 दूल्हों की बारात ढोल नगाड़ों की थाप के साथ सेक्टर-19 अग्रसेन भवन पहुंची, जहां जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने कहा कि समाज में गरीब कन्याओं का विवाह करवाना सबसे पुण्य का कार्य है और महाराजा अग्रसेन विवाह समिति हर वर्ष यह नेक कार्य करती है। समाज की अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को भी ऐसे नेक कार्याे में बढ़चढक़र भागेदारी निभानी चाहिए। 

photo 3


श्री सिंगला ने महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के प्रधान ब्रहमप्रकाश गोयल सहित समस्त टीम बधाई की पात्र है, जो दो परिवारों को एक करके समाज में समायोजित करने का नेक कार्य कर रही है और यह संस्था वर्षाे से इस कार्य को अच्छे ढंग से अंजाम देती है, जिसके लिए वह उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते है। उन्होंने सभी दूल्हों और उनकी दुल्हनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सुखद दांपत्य जीवन का आर्शीवाद दिया। समिति के प्रधान ब्रहमप्रकाश गोयल ने बताया कि समिति हर वर्ष सर्वजातीय विवाह सम्मेलन करके गरीब बच्चों का घर बसाने का काम करती है और समाज के लोग इसमें बढ़चढक़र भाग लेते है। नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देने के लिए हनुमान मंदिर दिल्ली के प्रमुख सेवक पंडित वैभव शर्मा तथा महामंडलेश्वर स्वामी रुपेंद्र प्रकाश जी महाराज हरिद्वार पहुंचे।

 इस अवसर पर विष्णु गोयल, मनोज अग्रवाल, घनश्याम दास गोयल, बिट्टू कंसल, बिजेंद्र मावी, कन्हैयालाल अग्रवाल, बालू सिंह, सुरेंद्र अग्रवाल, ओपी भाटी, कपूरचंद अग्रवाल, योगेंद्र गर्ग, ओमपाल, ललित शर्मा, संतलाल रावत, लवली पाराशर, संजय शर्मा, बल्लू बाबा नगर, आकाश सैनी, इंद्र गर्ग, हरविंद गोयल, कर्मवीर खटाना, विजय कुमार, समिति के कोषाध्यक्ष मनोहर सिंघल, महासचिव भुवनेश्वर अग्रवाल, संजीव कुशवाहा, वरिष्ठ उपप्रधान बलराज गुप्ता, लक्ष्मीनारायण मित्तल, इंद्रपाल गर्ग, उपप्रधान गिरीश मित्तल, गौरव अग्रवाल, आरके गौड, वकील विनित गर्ग, रज्जी गुप्ता, अजय गर्ग, प्रहलाद राम, सतपाल गुप्ता, शिव प्रसाद, मनीष शर्मा, पवन गर्ग सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। 


सैय्यदवाड़ा का नाम बदलकर हुआ महावीर नगर, फरीदाबाद नगर निगम ने दी मंजूरी

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,08 दिसंबर(रूपेश देव)। ओल्ड फरीदाबाद के सैय्यदवाड़ा का नाम अब महावीर नगर हो गया है। नाम बदलने के प्रस्ताव को नगर निगम प्रशासन ने हरियाणा सरकार की अनुमति पर अपनी स्वीकृति देते हुए इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।


Photo%20(3)

सैय्यदवाडा का नाम महावीर नगर किए जाने पर सेवादार टोनी पहलवान ने क्षेत्रवासियों के साथ आज ओल्ड फरीदाबाद से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया और उनका मुंह मीठा करवाया। उल्लेखनीय है कि पिछले काफी वर्षों से इस क्षेत्र के लोग नाम बदलने की मांग करते रहे हैं। 

इसी के चलते विधायक नरेंद्र गुप्ता ने उक्त क्षेत्र का नाम बदलने का प्रस्ताव नगर निगम को दिया था, जिसे अब नगर निगम प्रशासन ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस अवसर पर विधायक को बधाई देने वालों में क्षेत्रवासी धर्मवीर चौधरी, सतपाल चौधरी, सुनील कुमार, पवन अरोड़ा, कृष्णदत्त शर्मा, धीरज वधवा, पिंटू सैनी, चंदर दुग्गल, अनिल गुप्ता एडवोकेट, अनिल वर्मा, टीटू मटकेवाला, किशन सैनी तथा गोलू तनेजा भी मौजूद रहे। इस दौरान मंदिर प्रधान मूलराज नंद्राजोग का सभी ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।

इस अवसर पर समाजसेवीमूलराज नंद्राजोग व टोनी पहलवान ने कहा कि पिछले कांग्रेस शासन के दौरान भी उक्त क्षेत्र का नाम बदलने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई थी लेकिन तत्कालीन सरकार ने इस ओर कोई कदम नहीं उठाया। लेकिन अब भाजपा सरकार में 75 साल बाद सैय्यदवाड़ा क्षेत्र का नाम बदलकर महावीर नगर रखा गया, जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी प्रसन्नता है और इसके लिए विधायक नरेंद्र गुप्ता समेत भाजपा पार्टी व हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया है।