फरीदाबाद,08 दिसंबर(रूपेश देव)। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन ने बीते कल दोपहर बाद बल्लभगढ़ नई सब्जी मंडी के करीब सतीश नामक 37 वर्षीय अनुबंधित सफाई कर्मचारी की रोड एक्सीडेंट में हुई दर्दनाक मौत की जिम्मेदार निगम प्रशासन और सरकार। यूनियन ने सयुक्त आयुक्त शिखा अंतिल को पत्र सोपते हुए मृतक सतीश के आश्रितों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता व पक्की नोकरी देने की मांग करते हुए 5 दिन का समय दिया है। यदि निर्धारित समय मे मांगे पूरी नही की तो नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा 14 दिसंबर से हड़ताल पर चला जाएगा।
सतीश के आश्रितों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व पक्की नौकरी मिले – नरेश शास्त्री
अधिक से अधिक लोग मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से उठाएं लाभ – राजेश नागर
फरीदाबाद,08 दिसंबर(रूपेश देव)। विधायक राजेश नागर ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं के सभी पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ दिलाने और नवाचारी योजनाओं से देश व प्रदेश में हुए विकास से आम लोगों को परिचित कराने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगमन हुआ। यह यात्रा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में से गुजरेगी और केंद्रीय तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित करवाएगी।
नीमका जेल में लगाई गई लोक अदालत, 21 में से 02 केसों का मौके पर ही किया निपटारा – सुकीर्ति गोयल
फरीदाबाद,07 दिसंबर(रूपेश देव)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप गर्ग के दिशा निर्देशानुसार वीरवार को जिला जेल नीमका में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकीर्ति गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
भाजपा-जजपा सरकार घोटालों और घोषणाओं तक सीमित – मास्टर ऋषिपाल
फरीदाबाद,07 दिसंबर(रूपेश देव)। किसान कांग्रेस फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता डा. ऋषिपाल मास्टर ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार घोटालों तथा घोषणाओं तक सीमित है, बाकि विकास के नाम पर सरकार ने जनता को सिर्फ धोखा दिया है, प्रदेश की जनता के ऊपर कर्ज का बोझ लाद दिया है और युवाओं को बेरोजगारी के दल-दल में धकेल दिया है।
मास्टर ऋषिपाल ने कहा कि आज हरियाणा में सडक़ों की हालत चाहे गांवों की सडक़ें, चाहे इण्डस्ट्रीयल एरिया की सडक़ें हो, या फिर रेजीडेंशियल एरिया की सडक़ें हो, सभी की बहुत बुरी हालत है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा और जनसंवाद कार्यक्रमों में जनता न के बराबर पहुंच रही है। इससे ज्यादा भीड़ तो किसी के भी लगन-सगाई के कार्यक्रम में हो जाती है। इसका सीधा-सीधा मतलब है कि जनता अब सरकार के भ्रम जाल में नहीं फंसने वाली बल्कि चुनाव का इंतजार कर रही है और भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को उखाड़ फैंक कर पूरी तरह कांग्रेस की सरकार बनाने के मूड़ में है।
मास्टर ऋषिपाल ने तीन साल पहले लगे बिजली के मीटरों को दोबारा बदलने पर निंदा करते हुए कहा कि सरकार केवल जनता के पैसों को बर्बाद कर रही है। उन्होंने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि तीन साल पहले लगे बिजली मीटरों को बदलवाने का क्या औचित्य है। लगता है सरकार पिलर बॉक्स घोटाले को छुपाने के लिए इन मीटरों को बदल रही है।
आए दिन सरकार में पेपर लीक होते है इससे हरियाणा के युवाओं का हौंसला बुरी तरह पस्त हो चुका है और उन्हें अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है।
पिछड़े व गरीबों के उत्थान में समर्पित रहा बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन – बलजीत कौशिक
फरीदाबाद,06 दिसंबर(रूपेश देव)। भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर हरियाणा कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक के सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर एक सभा का आयोजन कर बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
बाबा साहब का संविधान दुनिया में सबसे सर्वश्रेष्ठ है – अशोक रावल
फरीदाबाद,06 दिसंबर(रूपेश देव)। दुनिया के लोकतंत्र में बाबा साहब के बने हुए संविधान सबसे सर्वश्रेष्ठ है संविधान के कारण आज भारत का ही नहीं दुनिया का लोकतंत्र भी मजबूत हो रहा है।
यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक रावल सेहतपुर स्थित बाबा साहेब डा. बी.आर. अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे। अशोक रावल ने कहा कि भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब दुनिया में सबसे बेहतरीन पढ़े लिखे सभी शास्त्रों के महान विद्वान थे उनके बनाए हुए संविधान से आज देश में लोकतंत्र मजबूती से चल रहा है जब तक संविधान है जब तक लोकतंत्र जीवित रहेगा।
उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारतीय संविधान का ढका बज रहा है सभी वर्गों को समान अधिकार मिल रहे हैं, दलित, किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, सर्वहारा समाज के हितों की सुरक्षा हो रही है सबसे बड़ी बात है कि यह ताकत संविधान की है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही हम देश और समाज के हितों की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने बाबा साहब को कोटि-कोटि नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जय सिंह सागर, अजय कुमार, ताराचंद गौतम, विजय कुमार गौतम, सुंदर नेताजी, वीर सिंह, मनमोहन सिंह, शीशपाल पहलवान, दिनेश, दर्शन सिंह कालीचरण भी मौजूद रहे।
प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के अहम के चलते तीनों प्रदेशों में हुई कांग्रेस की हार – यशपाल नागर
फरीदाबाद,06 दिसंबर(रूपेश देव)। लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं हरियाणा ओबीसी वर्ग के पूर्व प्रदेश चेयरमैन यशपाल नागर ने राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली पराजय पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह कांग्रेस पार्टी के लिए एक सबक के रूप में हैं और पार्टी को अपनी हार पर मंथन करना चाहिए।
विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को मिल रहा अपार जनसमर्थन, जरूरतमंद लोग हो रहे हैं लाभांवित – राजेश नागर
फरीदाबाद,04 दिसंबर(रूपेश देव)। तिगांव के विधायक राजेश नागर की अध्यक्षता में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ के तहत सोमवार को तिगावं और अधाणा पट्टी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में योजना के लाभार्थियों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई व विभिन्न प्रकार की सेवाओं से लाभांवित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल व प्रदर्शनी लगाकर लोगों को योजनाओं व सरकारी सेवाओं की जानकारी देने के साथ-साथ स्वास्थ्य की जांच भी की गई। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं की संपूर्ण पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। ताकि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक लाभ पहुंच सके।
नरेन्द्र मोदी आज भी देश की जनता की पहली पसंद – करतार सिंह भड़ाना
फरीदाबाद,03 दिसंबर(रूपेश देव)। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में आज नतीजे आ चुक हैं। तेलंगाना को छोड़कर तीन राज्यों में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है। मध्यप्रदेश में बीजेपी पहले से ही सरकार में थी, वहीं, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को वह कांग्रेस से छीनने में सफल रही। ऐसे में कांग्रेस के लिए ये नतीजे बड़ा झटका माना जा रहा है।
देश का हर नागरिक ले भारत को विकसित बनाने का संकल्प – कृष्णपाल गुर्जर
फरीदाबाद,02 दिसंबर(रूपेश देव)। केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार के प्रति नागरिकों के स्नेह और भागीदारी को देखते हुए, विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहन का नाम ‘विकास रथ’ से बदलकर ‘मोदी का गारंटी वाहन’ कर दिया गया। ‘मोदी का गारंटी वाहन’ अब तक 12,000 से अधिक ग्राम पंचायतों तक पहुंच चुका है, जहां लगभग 30 लाख नागरिक इससे जुड़ चुके हैं। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा में महिलाओं की भागीदारी की भी सराहना की।















.jpeg)

.jpeg)



