back to top
Wednesday, July 22, 2026
Home Blog Page 112

सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों पर हो कार्यवाही – डीसी विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,20 नवंबर(रूपेश देव)। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद में सभी  मेडिकल स्टोर के अन्दर व बाहर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाना सुनिश्चित करें। डीसी विक्रम सिंह आज सोमवार को बाद लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में पुलिसस्वास्थ्य  और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नशाखोरी के खिलाफ बेहतर क्रियान्वयन और मेडिकल स्टोर के अन्दर व बाहर सीसीटीवी कैमरे न लगवाने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने बारे समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे।


PN 2%20(1)

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सभी मेडिकल स्टोर के अन्दर व बाहर सीसीटीवी कैमरे/ CCTV Cameras लगाने के लिए भी सरकार द्वारा निर्देश दिये गये है जिन मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे है उन मेडिकल स्टोर संचालको पर कार्यवाही की जाए। स्कूलों में नशा मुक्ति को लेकर छात्रों को जागरूक  करने के लिए डिबेटपेंटिंग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए और गावों में सरपंच के साथ मिलाकर गावों में भी नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए। इसके साथ ही जिला में चल रहे जिमो में शक्तिवर्धक दवाओंस्टेरायड की बिक्री व उपयोग न किया जाए।

उन्होंने जिला औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को भी इस बारे में मडिकल स्टोर की चैकिंग के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी मेडिकल स्टोर  के यहाँ अनियमताएँ पाई जाती है के उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और आदेश के बावजूद कोई मेडिकल स्टोर संचालक मेडिकल स्टोर के अन्दर व बाहर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाता तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए।

बैठक में डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठजिला शिक्षा अधिकारी आशा दहियाएसीपी विष्णु प्रसाद सहित स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।


प्रधानमंत्री जी ने झाड़ू उठाया और देश को स्वच्छता का संदेश दिया – राजेश नागर

0
विधायक राजेश नागर ने गांव शाहाबाद में मेरा गांव मेरा अभिमान अभियान की शुरुआत की 

फरीदाबाद,20 नवंबर(रूपेश देव)। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने गांव शाहाबाद में मेरा गांव मेरा अभिमान अभियान की शुरुआत की। उन्होंने यहां पर लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। जहां पहुंचने पर उनका स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। 

IMG 20231120 WA0182
विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाड़ू उठाई और लोगों को स्वच्छता का महत्व दोबारा याद दिलाया। आज देश में स्वच्छ भारत अभियान के नाते लोग स्वच्छता की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं, लेकिन स्वच्छता हम सबको अपनानी होगी। नागर ने कहा कि साफ सफाई का काम केवल सरकारी विभागों और जनप्रतिनिधियों के सहारे नहीं छोड़ा जा सकता है। यह काम हम सबको मिलकर करना होगा। 
IMG 20231120 WA0181
विधायक नागर ने कहा कि कूड़ा फैलाने के लिए कोई बाहर से व्यक्ति नहीं आता है। यह समस्त कूड़ा हम लोग खुद ही फैलाते हैं। इसलिए यदि हम अपना कूड़ा भी फैलाने से रुक जाएं तो बहुत हद तक देश-विदेश में स्वच्छता आ जाएगी।
विधायक राजेश नागर ने कहा कि मैंने देखा है कि जब हम लोग बाहर के मुल्कों में जाते हैं तो वहां पर कोई रैपर, पॉलिथीन खुले में नहीं फैंकते हैं बल्कि स्वच्छता के सभी नियमों का पालन करते हैं और कूड़े को डस्टबिन में ही डालते हैं। लेकिन भारत में हम अपने दैनिक प्रयोग का कूड़ा चलते-फिरते सड़कों पर डालते हैं। जिससे देश प्रदेश में स्वच्छता की वह छवि नहीं बन पा रही है जो होनी चाहिए।
विधायक राजेश नागर ने कहा कि गांव शाहाबाद में एक नई और अच्छी परंपरा की पहल की है जिसके लिए मैं उन सबको बधाई देता हूं। इन सबको मैं शुभकामनाएं देता हूं कि आपका मेरा गांव मेरा अभिमान कार्यक्रम से अन्य गांव शहर और व्यक्ति भी प्रेरणा लेंगे। इस अवसर पर सरपंच बलबीर, पूर्व सरपंच अजब सिंह नागर, रंजीत नागर, सरजीत नागर, हरस्वरूप नागर, लक्ष्मण नागर, रतन सरपंच कबूलपुर, कृष्ण कौशिक, डॉ कर्मवीर, दीपक नागर, सतपाल नागर, अनिल नागर आदि प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।

भागवत के साथ क्लश यात्रा निकालना ब्रह्मांड के सभी देवी देवताओं की परिक्रमा करने के समान है : विवेक प्रताप

0
क्लश यात्रा में श्रीमद्भागवत गीता शिरोधार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ: विवेक प्रताप

फरीदाबाद,19 नवंबर(रूपेश देव) बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के एसजीएम नगर में भगवत कथा श्री राधा कृष्ण मित्र मण्डल के तत्वाधान में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने अपने सिर पर कलश रखकर एसजीएम नगर का भ्रमण करते हुए कलश यात्रा निकाली । इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक प्रताप सिंह उपस्थित हुए। 

IMG 20231119 WA0225
कांग्रेस के नेता विवेक प्रताप सिंह ने आयोजकों के सराहनीय कार्य की  प्रशंसा की और कहा कि आज उन्हें भागवत गीता को शिरोधार्य का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भागवत के साथ परिक्रमा करना ब्रह्मांड के सभी देवी देवताओं की परिक्रमा करने के समान है। यह अमर कथा है जिसको सुनने से हमारा ही नहीं अपितु हमारे पित्रों का भी उद्धार हो जाता है। जब हमारे बड़ों के पुण्य हमारे सामने आते हैं तो हमें संतों का सानिध्य मिलता है। 
इस अवसर पर कथा व्यास पं रोशन लाल वशिष्ठ जी ने सभी श्रद्धालुओं को आर्शिवाद दिया और कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने उद्धार के लिए श्रीमद्भागवत कथा को सुने। कथा सुनने से हमारा ही नहीं बल्कि पित्रों का भी उद्धार हो जाता है। विनोद कौशिक ने बताया कि कथा का आयोजन आगामी 25 नवम्बर तक किया जाएगा , वहीं 26 नवम्बर को हवन करने के उपरांंत दोपहर को भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। 
इस अवसर पर कांग्रेस के नेता एडवोकेट राजेश बैंसला, ओ पी गौड़,  शिक्षाविद भारत भूषण आर्य, विनोद कौशिक, शिवचरण गर्ग, महेश अग्रवाल, सुरेन्द्र दुग्गल, दिनेश गर्ग, मूलचंद गर्ग, मुरारी लाल गर्ग, विष्णू अग्रवाल, नवीन शर्मा , महेन्द्र मंगला सहित अनेक गणमांय लोग उपस्थित हुए।


पानी के टैंकर से टकराई ईको कार , चालक की मौत

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,19 नवंबर(रूपेश देव)। दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर कैली गांव के नजदीक एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। इसमें कार सवार 40 वर्षीय सोनू की जान चली गई। उसकी ईको कार पानी के टैंकर से टक्कर हो गई। कार चला रहा सोनू उसके अंदर ही फंस गया। सोनू टैक्सी का काम था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने बीके नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखा है।


19fbd 4

बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में रहने वाले रामनरेश ने बताया कि 40 वर्षों से वे यहां पर रह रहे हैं। मूल रूप से वे उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद के रहने वाले हैं। उनका बेटा सोनू किसी काम के सिलसिले में मानेसर गया था। वह दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेस से होते हुए बल्लभगढ़ लौट रहा था कि कैली गांव के पास एक्सप्रेस वे पर पेड़ पौधों में पानी डालने वाले एक पानी के टैंकर से सोनू की ईको की टक्कर हो गई।

सोनू अपनी ईको कार में ही फंस गया। वह हादसे के समय कार में अकेला था। हादसे के बाद सोनू को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकला गया, लेकिन तब तक सोनू की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि उनके ड्राइवर विशाल के पास इसकी सूचना पुलिस ने दी थी, क्योंकि सोनू ने अपने फोन से आखिरी कॉल विशाल को ही की थी।

इसके चलते पुलिस ने आखिरी कॉल विशाल को मिलाई। जिसके बाद उन्हें यह जानकारी प्राप्त हुई। फिलहाल सोनू के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।


विधायक राजेश नागर ने छठ घाटों पर जाकर व्रतियों को दी शुभकामनाएं

0
दर्जनों स्थानों पर व्रत रख रहे उत्तर प्रदेश बिहार के लोगों को दी छठ पर्व की बधाई  

फरीदाबाद,19 नवंबर(रूपेश देव)। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज दर्जनों स्थानों पर पहुंचकर छठ पर्व पर व्रत रखने वालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इनमें बसंतपुर, इस्माइलपुर, अजय नगर, निखिल विहार, पल्ला पुल आदि सम्मिलित हैं। नागर ने सभी के जीवन में सुख शांति के लिए सूर्यदेव एवं छठी मैया से प्रार्थना की। 

IMG 20231119 WA0207
इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि छठ का पर्व बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के निवासियों द्वारा मनाया जाता है। वह कहीं भी रहें लेकिन इस पर्व को संपूर्ण भक्ति एवं शक्ति के साथ मनाते हैं। नागर ने कहा कि छठ पर्व वास्तव में शक्ति की उपासना का पर्व है और इस पर्व पर व्रत रखकर भक्तजन सूर्यदेव के प्रति अपना आभार प्रकट करते हैं। जिससे कि उनके जीवन में संपन्नता एवं शांति बनी रहे। इस अवसर पर व्रत करने वाले छठी मैया से भी आस औलाद की रक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं। 
IMG 20231119 WA0209
विधायक राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार ने प्रशासन को निर्देश देकर अधिक से अधिक संख्या में छठ घाटों की व्यवस्था एवं घाटों पर सुरक्षा एवं स्वच्छता की व्यवस्था करवाई है। जिसका अंतर सभी को दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार में हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति का अनुसरण करते हुए सभी को सम्मान, सभी को सुरक्षा प्रदान की जाती है। भाजपा सरकार के लिए स्थानीय और प्रवासी सभी एक समान हैं। उन्होंने कहा कि यह आप लोगों का प्रेम है कि मुझे प्रदेश में सर्वाधिक वोट देकर आपने विधानसभा पहुंचाया। मैं आपकी सेवा में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दूंगा। आपको किसी भी प्रकार की स्थानीय समस्या है तो मुझसे कभी भी मिल सकते हैं।
 इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता प्रहलाद शर्मा, शीशराम अवाना, अमित भारद्वाज, अन्नू भड़ाना, बालेश्वर अवाना, श्रीराम, अजय अवाना, मास्टरजी बृजकिशोर ओझा, अजय राय, प्रशान्त ठाकुर, साहू प्रधान, बैजू झा, गौरव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबाद की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल मुस्ताक को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,18 नवंबर(रूपेश देव)। हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्यूरो की टीम ने आज डबुआ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मुस्ताक को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।


arrested

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर मुकेश गिरी की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकडऩे के लिए योजना बनाई और उसे रंगे हाथों पकडऩे में सफलता हासिल की। हेड कांस्टेबल मुस्ताक ने शिकायतकर्ता नरेश से पुलिस थाने डबुआ में दर्ज एफआईआर में बड़ी धाराएं न लगाने की एवज में 20 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद ब्यूरो की टीम ने आरोपी हेड कांस्टेबल को 20 हजार रूपये की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ  फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्टे्रट के रूप में डीटीपी इनफोर्समेंट राजेन्द्र सिंह को बनाया गया था।


नवादा गांव में दम्पत्ति ने जहर खाया, दोनों की उपचार के दौरान हुई मौत

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,18 नवंबर(रूपेश देव)। डबुआ कालोनी थाना अन्तर्गत गांव नवादा में एक दुखद: घटना सामने आई है। नवादा गांव में पति-पत्नी ने बीती रात को कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की आज ईलाज के दौरान अलग-अलग अस्पतालों में मौत हो गई। दोनों की शादी को करीब आठ साल हुई थी और इनमें कुछ मनमुटाव रहता था। घटना को लेकर पुलिस छानबीन में लगी है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।


reduced IMG 20201016 193957 87105

जानकारी के अनुसार नवादा के रहने वाले मनवीर ने बताया कि अरुण और शीतल की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। अरुण के पिता की 2010 में ही मृत्यु हो चुकी है। तब उनके तीन बच्चे अरुण, तरुण और एक बेटी सपना सभी छोटे थे। तीनों को उन्होंने ही पाल-पोषकर बड़ा किया था और सभी की शादी भी शादी विवाह भी करवाए थे।

उन्होंने बताया कि बीती रात लगभग 1 बजे उनके भतीजे तरूण ने उन्हें जगाया और बताया कि अरुण और शीतल दोनों उल्टियां कर रहे हैं। इसके बाद वह जब उनके पास पहुंचे तो दोनों के मुंह से सल्फास की गोली खाने की गंध आ रही थी। इसके बाद आनन-फानन में दोनों को बादशाह खान सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया।

 डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग ले जाने के लिए रेफर कर दिया। वह दोनों को ईएसआई अस्पताल में ले गए, जहां पर इलाज के दौरान अरुण ने सुबह 4 बजे दम तोड़ दिया। वहीं शीतल को ईलाज के लिए ईएसआई अस्पताल से पार्क हॉस्पिटल सेक्टर 11 के लिए रेफर किया गया। शीतल ने आज दोपहर लगभग 1 बजे ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के जांच अधिकारी हरविंदर ने बताया कि मृतक अरुण के बड़े भाई तरुण के मुताबिक पति-पत्नी में आपस में मनमुटाव रहता था। इसके चलते दोनों ने बीती रात जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।


बढ़ता प्रदूषण भाजपा सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा – करण दलाल

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,18 नवंबर(रूपेश देव)। हरियाणा के पूर्वमंत्री करण सिंह दलाल ने फरीदाबाद में बढ़ते वायु प्रदूषण और गंदगी के ढेरों पर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। करण दलाल ने कहा कि आज पूरे फरीदाबाद की वायु इस कद्र दूषित हो चुकी है कि लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। हालात यह है कि सडक़ से अगर साइकिल भी गुजरती है तो आसपास से धूल उडक़र वायुमंडल को दूषित कर रही है। 

IMG 20231118 WA0123
उन्होंने भाजपा सरकार को इसके लिए सीधे तौर पर दोषी बताते हुए कहा कि लानत है ऐसी सरकार पर, जिसने देश की कायाकल्प का वायदा किया और सत्ता में बने रहने के लिए लोगों को जाति-धर्म के नाम पर बांटकर अपना उल्लू सीधा किया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से लोगों की हालत खराब है और अब मामला बर्दाश्त से बाहर है इसलिए प्रदूषण के खिलाफ इस अभियान में आमजन भागेदारी जरूरी है इसलिए सभी इसमें अपनी भागेदारी निभाएं। पूर्वमंत्री करण सिंह दलाल शनिवार को पूर्व पार्षद रोहित सिंगला के संयोजन में ओल्ड फरीदाबाद की अग्रवाल सदन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
IMG 20231118 WA0110
 पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदूषण के मुद्दे को लेकर पिछले दिनों भी उन्होंने कांग्र्रेसी नेताओं के साथ मिलकर सेक्टर-12 जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था, उन्हें उम्मीद थी कि इस धरने से बेशर्म सरकार और प्रशासन को शायद लोगों की सेहत का ख्याल आ जाए, लेकिन अफसोस की बात है इस पर कोई कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर गाडिय़ों के द्वारा पानी का छिडक़ाव किया जा रह है, लेकिन फरीदाबाद में ऐसा क्यों नहीं किया जा रहा है, शहर में पानी का छिडक़ांव करने के लिए नगर निगम के खाते में आई मशीनें कहां गई? पिछले दिनों उत्तर भारत का सबसे प्रदूषित जिला फरीदाबाद था और यहां का एआईक्यू स्तर 700 तक पहुंच गया था। 
उन्होंने कहा कि यह हमारी निजी लड़ाई नहीं है, और न ही विशेष समुदाय की है यह सभी लोगों के हित की बात है क्योंकि अधिकारियों की लापरवाही की वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है, अधिकारी अपनी जेबों को भरने मेें लगे है, उन्हें जनता की सेहत से कोई सरोकार नहीं है। श्री दलाल ने कहा कि फरीदाबाद के सरूरपुर से लेकर तिलपत, तिलपत से लेकर बल्लभगढ़ के इलाकों में ऐसे अनेकों कारखाने चल रहे है, जिनके पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं है, जो कि गैर कानूनी तरीके से चल रहे है, जिनके धुंए से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही। 
उन्होंने कहा कि होडल से पलवल तक रेल चलती थी, जिनमें मेहनतकश आवागमन करते थे, लेकिन भाजपा के मंत्री/विधायक व सांसदों की प्राईवेट बसें बदरपुर से लेकर मथुरा-आगरा तक बिना लाईसेंस व इजाजत के चल रही है, उनका धुंआ प्रदूषण पर बुरा असर डाल रहा है। भाजपा नेता यह समझते है कि रेल चलने लगी तो प्रदूषण को कम होगा लेकिन बसों की मार्फत उन पर पैस आना बंद हो जाएगा, उनकी नजर में मनुष्य के जीवन की कोई कीमत नहीं है। स्मार्ट सिटी पर बोलते हुए पूर्वमंत्री ने कहा कि जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है, लोग बदबू के साए में जीने को मजबूर है और इस गंदगी के चलते वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है, स्मार्ट सिटी के लिए जो पैसा आया था, उसे भाजपाई और अधिकारी डकार चुके है, सडक़ों का निर्माण न होने की वजह से मिट्टी उड़ती रहती है, जो लोगों के लिए जानलेवा आफत बन रही है, लेकिन सरकार चेन की नींद सो रही है।
 उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने प्रदूषण के मुद्दे पर कारगर नहीं उठाएं तो वह इस सरकार की ईट से ईट बजाने का काम करेंगे और आगामी 30 नवम्बर को बल्लभगढ़ नगर निगम मुख्यालय के समक्ष दस बजे कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज के संयोजन में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें हजारों लोग हिस्सा लेंगे। इससे पूर्व अग्रवाल सदन पहुंचने पर पूर्व पार्षद रोहित सिंगला के संयोजन में शहर के गणामन्य लोगों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर पूर्वमंत्री करण सिंह दलाल का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। 
इस कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज,पूर्व पार्षद जगन डागर, राजेश आर्य, वीरपाल गुर्जर, वेदराम दायमा, राजू धारीवाल, ठाकुर राजाराम, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, तनेंद्र टंडन, अनीशपाल, विजय कौशिक, बिजेंद्र मावी, शुगनचंद जैन, योगेश तंवर, कृष्ण अत्री, गोविंद कौशिक, नीरज मिगलानी, अमर सिंह चौधरी, मेहरचंद, समाजसेवी टीटू सिंगला सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।


बड़े जुमलेबाज हैं खट्टर, हरियाणा में बनेगी आप की सरकार – धर्मवीर भड़ाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,18 नवंबर(रूपेश देव)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल राजस्थान में जाकर महा झूठ बोल रहे हैं । 9 साल में उन्होंने हरियाणा का हाल बेहाल कर दिया। हरियाणा बेरोजगारी में सबसे अव्वल बना हुआ है और और 9 साल में प्रदेश में इतने घोटाले हुए की गिनती करवाना मुश्किल है। यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना का जिन्होंने एन आई टी 86 फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की जवाहर कॉलोनी में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा के आवास पर झंडा लगाओ, भाजपा भगाओ अभियान की शुरुआत की।

IMG 20231118 WA0132
इस मौके पर धर्मवीर भड़ाना ने बताया कि फरीदाबाद जिले में आम आदमी पार्टी के जितने भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं सबके घरों पर पार्टी का झंडा लगाया जाएगा । उन्होंने कहा कि इस अभियान से जिले के लोग प्रभावित होंगे और आम आदमी पार्टी का दायरा जिले में और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जिले में पार्टी का संगठन और मजबूत हुआ है। वर्तमान में फरीदाबाद ही नहीं पूरे प्रदेश में आम आदमी का संगठन सबसे ज्यादा मजबूत है । 2024 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय हैं ।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री राजस्थान में जाकर बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं । सस्ते सिलेंडर देने की बात कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि हरियाणा में ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं । 9 साल से कुर्सी पर बैठे हैं । भड़ाना ने कहा कि भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी है और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बहुत बड़े जुमलेबाज हैं। 
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा , जिला सचिव मेहरचन्द हरसाना, सुभाष बघेल, अमित कुमार, सचिन चौधरी, सतेंद्र शर्मा, राम गौर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे

भाजपा ने जनहित में विकास कार्यों को तब्बजो दी होती हो आज जनसंवाद करने की जरूरत नहीं पड़ती – विजय प्रताप

0
भाजपा के जनसंवाद कार्यक्रम पर विजय प्रताप ने कंसा तंज

फरीदाबाद,18 नवंबर(रूपेश देव)। बडख़ल विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के नेता विजय प्रताप ने भाजपा के जनसंवाद कार्यक्रम पर तंज कसते हुए कहा है कि पिछले 9 साल से भाजपा से विकास कार्य तो हुए ही नहीं है ,स्थानीय लोग सीवर, पानी एवं सडक़ों की मूलभूत समस्याओं से ग्रसित हैं, कॉलोनियों में सडक़ों का बुरा हाल है, जगह जगह सडक़ें टूटी पड़ी हैं, सीवर लाइन डाली ही नहीं गई है जिसके चलते सडक़ों पर जलभराव हुआ पड़ा है  उन्होंने बताया कि जगह जगह कचरे के ढेर पड़े हुए हैं चौतरफा दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है। स्कूलों की हालत खराब है पर्यावरण में एक्यूआई लेवल साढ़े चार सौ से पांच सौ तक पहुंच रहा है और पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई। अगर भाजपा जनहित में विकास कार्यों को तब्बजों देती तो आज जनसंवाद कर लोगों को बहकाने की जरूरत नहीं पड़ती।

FB IMG 1623023390506 1
 उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। जनता भाजपा की चालों को समझ चुकी है और जनता ने चुनावों में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है। विजय प्रताप लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने वाली है और उनके काम प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।

ये ही नहीं उन्होंने कहा कि नगर निगम में हुए घोटालों से निगम का खजाना खाली पड़ा है अब विकास कार्य कैसे हो । विजय प्रताप ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने युवा को नौकरी देने की बजाय रोजगार छीनने का काम किया है। कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने का काम हम करेंगे । उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का काम किया है।