back to top
Tuesday, July 21, 2026
Home Blog Page 113

रक्तदान महादान, इंसान की जान बचाने के लिए रक्त की एक एक बूंद है कीमती : केएल बंसल

0
DEKHO NCR
पृथला,17 नवंबर(दयाराम वशिष्ठ)। गुरूवार को पृथला औद्योगिक इलाके के ततारपुर स्थित डी डवलपमेंट इंजीनियरिंग कम्पनी में रोटरी क्लब अर्थ फरीदाबाद व डॉनर्स क्लब पलवल के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अतुल कृष्ण बंसल की यादगार में इस रक्तदान शिविर का आयोजन अतुल कृष्ण बंसल फांडेशन के तहत देश भर में कम्पनी की विभिन्न शाखाओं में रक्तदान किया गया। जिसमें 255 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
IMG 20231117 WA0099

पृथला फरीदाबाद के ततारपुर कम्पनी के प्लांट में सीएमडी केएल बंसल ने कम्पनी डायरेक्टर शिखा बंसल, श्रुति बंसल, अश्विका बंसल व विवान बंसल के साथ रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर बंसल ने कहा कि रक्तदान महादान है, इंसान की जान बचाने के लिए रक्त की एक एक बूंद कीमती है, इसलिए हर इंसान को समय समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
उन्होंने शिविर में रक्तदान करने पहुंचे कम्पनी प्रबंधक व कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि मानवता की सेवा में आपका यह सद्कर्म टूटती सांसों को संबल प्रदान करता है। इस पुनीत कार्य की बदौलत काफी संख्या में लोगों की जिंदगियों को बचाया जा सकता है। मुझे खुशी है कि रक्तदान में सदैव अग्रणी, हमारे क्षेत्र में स्वैच्छिक रक्तदान सामाजिक सरोकार का रूप ले चुका है। मेरा आग्रह है कि परिवार में मांगलिक अवसरों व स्मृति पर्वों पर रक्तदान की परम्परा स्थापित करें।

16 नवंबर को प्रति वर्ष लगाया जाता है रक्तदान शिविर
कम्पनी में अतुल कृष्ण बंसल फाउंडेशन के तहत हर वर्ष 16 नवंबर को रक्तदान शिविर लगाकर यह पुनीत कार्य किया जाता है।कम्पनी के सीएमडी केएल बंसल ने बताया कि रक्तदान पुनीत कार्य होता है। इस दिन उनके सभी देश भर के प्लांट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसमें कम्पनी प्रबंधक व कर्मचारी वर्ग बढ चढकर भाग लेते हैं। इससे उनके मन को सकुन मिलता है। कम्पनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट एम मदान ने बताया कि देशभर के कम्पनी के सभी प्लांट में 255 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। शिविर में विकास मित्तल व अल्पना मित्तल ने भी सराहनीय भूमिका निभाई

भाजपा सरकार वायु प्रदूषण को रोकने में नाक़ाम – करण सिंह दलाल

0
फरीदाबाद के कांग्रेस नेताओं ने बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

फरीदाबाद,08 अक्तूबर(रूपेश देव)। बुधवार को फरीदाबाद सैक्टर 12 लघु सचिवालय पर पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा  वायु प्रदूषण को रोकने में नाक़ाम सरकार और प्रशासन के खिलाफ विशाल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व मंत्री करण दलाल ने कहा कि आख़िरकार क्यों सरकार इस ज़हरीली हवा पर काबू पाने में नाकाम रहती हैं? आखिर क्यों हम और हमारे बच्चे ज़हरीली सांस लेने पर मजबूर हैं?  क्या सरकार के पास इस समस्या से निपटने का कोई एक्शन प्लान है? 

IMG 20231108 WA0142

वायु प्रदुषण आज सम्पूर्ण विश्व के लिए चिंता का विषय बना हुआ है लेकिन आज हमारे फरीदाबाद जिले में साँस लेना मुश्किल हो गया है। वर्तमान राज्य की बीजेपी सरकार इस तरफ कोई ध्यान नही दे रही है और आमजन को इस समस्या से अकेले लड़ने के लिए छोड़ दिया है।  फरीदाबाद में हवा की गुणवत्ता अभी हानिकारक है। यह आज 5+ सिगरेट पीने के बराबर है।  औद्योगिक जिला फरीदाबाद देश के सबसे प्रदूषित शहरों में पांचवे स्थान पर था।  आज हम तथाकथित विकास के नाम पर कई ऐसे काम कर रहे हैं जिनका असर वायु की शुद्धता पर पड़ रहा है।
IMG 20231108 WA0143
इस मौके पर कांग्रेस नेता जगन डागर,  योगेश गौड़, गिरीश भारद्वाज, राजेश आर्य, विजय कौशिक, सुमित गौड़, पूर्व पार्षद रोहित सिंगला, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, पूर्व पार्षद राजेन्द्र भामला, उमेश कौशिक, संजय सोंलकी,  मनधीर मान ,वीरपाल गुर्जर, वेदपाल दायमा, राजू धारीवाल, डॉ० सौरभ, रिंकू चंदेला, ललित बंसल, संचित कोहली, जितेंद्र चंदेलिया, सेवाराम वर्मा, मनीष अरोड़ा अध्यक्ष बल्लभगढ़ सोशल मीडिया कांग्रेस, भूपेश गुप्ता,  गंजना लाम्बा , टेकचंद शर्मा, एडवोकेट चंद्रभूषण शर्मा, विजय डागर, कुणाल शर्मा, दीपक चौहान, मंजीत सिंह, सूरज सेंगर, दिनेश शर्मा, लोकचंद चौधरी, यादराम शर्मा, धर्मेन्द्र लाम्बा, एडवोकेट रविप्रकाश शर्मा, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

सरिता अधाना ने विश्व में चमकाया तिगांव क्षेत्र का नाम – रोहित नागर

0
एशियन गेम्स में तीरदांजी में सिल्वर पदक विजेता को युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने किया सम्मानित

फरीदाबाद,04 नवंबर(रूपेश देव)। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रोहित नागर कहा है कि उनके गृह गांव तिगांव की बेटी सरिता अधाना ने चीन में आयोजित एशियन गेम्स में तीरदांजी में सिल्वर मेडल जीतकर तिगांव क्षेत्र का नाम विश्वभर में चमकाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज इस बेटी की उपलब्धि के चलते पूरा तिगांव अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। 


photo%20(4)


रोहित नागर आज सरिता अधाना को बधाई देने उनके निवास स्थान पर पहुंचे थे, इस दौरान श्री नागर ने फूलों का बुक्के भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रोहित नागर ने कहा कि सरिता अधाना जैसी बेटी को पाकर तिगांव की धरती धन्य हो गई, इस बेटी ने पीछे ओलंपिक गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता था और अब भी सिल्वर मैडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले ओलंपिक गेम्स में सरिता फिर से पदक जीतकर तिगांव का नाम उच्च शिखर पर पहुंचाने का काम करेगी। 

नागर ने कहा कि सरिता ने कोरियाई खिलाड़ी को परास्त किया वहीं दो अंकों से वह चीनी खिलाड़ी से पीछे रह गई, अन्यथा गोल्ड मैडल जीतती। अगर इरादे मजबूत हो तो शारीरिक कमी भी आड़े नहीं आती और सरिता ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के चलते यह करके दिखाया है, आज सरिता उन हजारों विकलांग लोगों के लिए प्ररेणास्त्रोत बनी है, जो शारीरिक कमी के चलते अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पाते। उन्होंने सरिता अधाना की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि जिस परिवार में आप जैसी बेटी है, उस परिवार का सिर हमेशा गर्व से बुलंद रहेगा और अन्य युवाओं व बेटियों को भी सरिता से प्रेरणा लेकर आगे बढऩे का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सरिता अधाना के कोच व परिजनों को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी।

 इस अवसर पर रिसाल सिंह, खजान सिंह, सुखबीर अधाना, अनिल अधाना, अमित नागर, विजय नागर, अनिल अधाना, पंकज सिंह सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।


भाजपा राज में ग्रामीण क्षेत्रों का भी हो रहा तेज विकास – राजेश नागर

0
विधायक राजेश नागर ने गांव लालपुर में फिरनी निर्माण के काम की कराई शुरुआत

फरीदाबाद,29 अक्तूबर(रूपेश देव)। विधायक राजेश नागर ने आज गांव लालपुर में फिरनी के निर्माण का कार्य शुरू करवाया। इस अवसर पर स्थानीय बुजुर्गों के हाथ नारियल फुड़वाया गया। इसके निर्माण पर करीब 22 लाख रुपये की लागत आएगी। 

Screenshot 2023 10 29 16 08 06 40 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर विकास कार्य हो रहे हैं। आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी तेज गति से विकास हो रहे हैं। जहां देखिए वहां विकास कार्य चल रहे हैं। जिससे तेजी से लोगों को सडक़ें, नालियां, खडंजे मिल रहे हैं। इस क्षेत्र में भी कई गलियां सडक़ें बन चुकी हैं। आज दो और सडक़ों के निर्माण का काम शुरू करवाया है। जिनको बनाने पर करीब 22 लाख रुपये की लागत आएगी। यह निर्माण कार्य करीब एक महीने में पूरा हो जाएगा। 
विधायक राजेश नागर ने बताया कि हरियाणा की मनोहर सरकार ने जिस प्रकार विकास को गति दी है। उससे सभी बहुत प्रसन्न हैं। 
उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही हरियाणा की सरकार ने अपने सुशासन के नौ वर्ष पूरे किए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नौ वर्षों का लेखा जोखा रखा है जिसके सामने पूर्व की सरकारें कहीं नहीं ठहरती हैं। नागर ने सेवा का अवसर दिए जाने पर स्थानीय जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। आप लोग अपनी स्थानीय समस्याओं के लिए मुझसे कभी भी मिल सकते हैं। 
उन्होंने बताया कि गांव किडावली में स्कूल की मांग को शिक्षा मंत्री के समक्ष रख दिया है। वहीं इनकी बस चलाने की मांग को पूर्व में ही पूरा किया जा चुका है। यहां विधायक के पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उनको पगड़ी बांधकर फूलमाओं के साथ सम्मान दिया गया। वहीं सपेरा पार्टी ने मधुर धुनों के साथ पद संचालन किया। 
इस अवसर पर लालपुर सरपंच ललित चौहान, किडावली सरपंच केहर सिंह, ददसिया सरपंच धर्मपाल, चन्दा सरपंच, विशेष सरपंच, पवन त्यागी, ओमप्रकाश चौहान, विजय सिंह चौहान, हीरा सिंह, कैलाश सरपंच, सुभाष नम्बरदार, मास्टर धर्मसिंह, दरबारा सिंह, नीरज चौहान, केसी बडगुर्जर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

राहुल गांधी के ओबीसी के पक्ष में आने से घबराई भाजपा – यशपाल नागर

0
वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल नागर ने भाजपा पर लगाया ओबीसी वर्ग को गुमराह करने का आरोप

फरीदाबाद,29 अक्तूबर(रूपेश देव)। लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं हरियाणा ओबीसी वर्ग के पूर्व प्रदेश चेयरमैन यशपाल नागर ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सासद राहुल गांधी द्वारा ओबीसी वर्ग के अधिकारों के लिए उठाई गई बुलंद आवाज के बाद देश-प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह से डरी हुई है।


IMG 20231029 153352


 उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आता देख अब भाजपा ओबीसी वर्ग के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है, लेकिन देश व प्रदेश की जनता अब इनके दोगले रूप को अच्छी तरह से पहचान चुकी है और अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ही सही मायनों में ओबीसी वर्ग की हितैषी है और जनता समझ चुकी है कि देश में राहुल गांधी ही ओबीसी वर्ग को उचित सम्मान दे सकते हैं। हरियाणा में जाट के स्थान पर ओबीसी वर्ग के नेता को प्रदेशाध्यक्ष पद सोंपना भी भाजपा की हार और डर को दर्शाता है। 

श्री नागर रविवार को यहां पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने कई स्थानों पर नुक्कड बैठक कर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार व प्रसार किया जहां लोगों द्वारा उनका फूलमालाओं से गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल नागर ने कांग्रेस पार्टी देश में हर जाति वर्ग के साथ खडी है और सभी जातियों व धर्म के लोगों का सम्पूर्ण विकास चाहती है लेकिन जब तक देश में जातिगत जनगणना नहीं होगी तब-तक देश में किसी भी जाति वर्ग को सही मायनों में उसका हक नहीं मिल सकता। क्योंकि जबतक यह पता ही नहीं है कि देश में कौन सी जाति कितनी संख्या में है तबतक आप कैसे तय करेंगे कि कौन सी जाति कितनी संख्या में पिछडी हुई है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि दरसल में भाजपा देश में जातिगत जनगणना कराना ही नहीं चाहती क्योंकि वह जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता की निगाहें अब केवल राहुल गांधी पर टिकी हुई हैं क्योंकि राहुल गांधी ही देश में पहले ऐसे नेता हैं जो प्रधानमंत्री बनकर जातिगत जनगणना कराकर हर जाति को उसका हक देंगे जिससे ओबीसी वर्ग को भी सही और उचित न्याय मिलेगा।

श्री नागर ने कहा कि भाजपा सरकार फूट डालो राज करो की नीति पर चलते हुए उन्हें हर वर्ग को गुमराह कर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग अपने आपको ठगा सा महशूस कर रहा है। प्रदेश का किसान, जवान, कर्मचारी, कच्चा कर्मचारी, सफाईकर्मी, मिड-डे मील, आशा वर्कर, मनरेगा मजदूर से लेकर पंच-सरपंचों तक हर वर्ग अपने अधिकारों के लिए सडकों पर आकर धरने-प्रदर्शन कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार का आलम है, युवाओं में बेराजगारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अपमान का घूंट पीकर बैठी जनता बडी बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है। पांच प्रदेशों में हो रहे विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की कलई खुलकर सामने आ जाएगी क्योंकि पाचों प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावा में जनता झूठ, जुम्ले व अपमान का हिसाब ब्याज समेत चुकता कर भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। 


दो दिवसीय सर्वजातीय परिचय सम्मेलन के पहले दिन 47 जोड़ों ने विवाह के लिए सहमति जताई

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,28 अक्तूबर(रूपेश देव)। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद का 23वां दो दिवसीय सर्वजातीय परिचय सम्मेलन का पहले दिन बड़ी धूमधाम मनाया गया। प्रधान ब्रह्म प्रकाश गोयल ने बताया कि एनसीआर से लगभग 1200 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, व्यापारी व नौकरी करने वाले युवक-युवतियों का परिचय कराया गया। परिचय सम्मेलन के पहले दिन 47 जोड़ों ने आपस में विवाह करने की सहमति जताई।


28fbd 2

प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल ने आए हुए सभी अतिथियों परम सानिध्य बी.एम.जिंदल, केन्द्रीय राज्य मंत्री के राजनैतिक सचिव डॉ. कौशल बाटला, विकास बंसल समाजसेवी, मुख्य अतिथि राजपाल नागर, समारोह अध्यक्ष राजीव गोयल, स्वागत अध्यक्ष अनिल गुप्ता, विशिष्ठ अतिथि उमेश अरोड़ा, बिट्टू कंसल, दिनेश अग्रवाल, महेश चन्द मित्तल, जेपी अग्रवाल, आर.के. गोयल, राजपाल चौहान, हरीश खटाना, बब्बे पहलवान, राजपाल गर्ग, पंकज सिंगला, विष्णु गोयल, अर्जुन अग्रवाल, हरीश गुप्ता, गोविन्द गोयल, सचिन बंसल, ए.के. शर्मा आदि का फूल-मालाओं व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। मंच संचालन ब्रह्मप्रकाश गोयल, कन्हैयालाल गर्ग, संजीव कुशवाहा व पवन गर्ग ने किया।

अन्य राज्यों से आए हुए युवक-युवती व उनके परिवार वालों को धर्मशाला में रूकने व उनके भोजन की संपूर्ण व्यवस्था समिति द्वारा करवाई गई। ये सर्वजातीय परिचय सम्मेलन दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए एक सराहनीय कदम है।


महिला एवं बच्चों को नियमित रूप से अपनी जांच करानी चाहिए – विधायक राजेश नागर

0
जय सेवा फाउंडेशन के द्वारा बत्रा हॉस्पिटल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया

फरीदाबाद,28 अक्तूबर(रूपेश देव)। जय सेवा फाउंडेशन के द्वारा बत्रा हॉस्पिटल सेक्टर 31 में आज महिलाओं एवं  बच्चों का स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक राजेश नगर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा संपर्क प्रमुख गंगा शंकर मिश्र के द्वारा कैंप का उद्घाटन किया गया। जय सेवा फाउंडेशन के संस्थापक विमल खंडेलवाल के द्वारा अतिथियों का सम्मान माला एवं दुपट्टे के द्वारा किया गया।

IMG 20231028 WA0203
विधायक राजेश नागर ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन में महिलाओं को स्वास्थ्य की देखभाल का महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है। इसमें महिलाएं नियमित आवश्यक चेकअप्स और टेस्टिंग करवा सकती हैं, जैसे कि मांगरोग जांच, प्रग्नेंसी की जांच, हॉर्मोनल जांच, और स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग। यह महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल को सुनिश्चित करने में मदद कर सकता है और समस्याओं को पहचानकर सही समय पर उपचार करने में मदद कर सकता है। यह आवश्यक होता है कि महिलाएं नियमित अंतराल पर डॉक्टर से मिलें और स्वास्थ्य जांच कराएं।इस कार्यक्रम के लिए में जय सेवा फाउंडेशन एवं बत्रा हॉस्पिटल को बहुत-बहुत बधाई प्रेषित करता हूं।
IMG 20231028 WA0199
गंगा शंकर मिश्र ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से बीमारी का समय रहते पता लगाना और उपचार शुरू करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। बीमारी के पहले लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और एक चिकित्सक की सलाह लेकर अपना उपचार सुनिश्चित करना चाहिए। सभी सामाजिक धार्मिक संगठन समाज के लोगों के लिए इस प्रकार का आयोजन निरंतर रूप से करते रहना चाहिए। सभी साधुवाद के पात्र हैं।
डॉ रितिक ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों का उपचार विभिन्न चरणों में किया जा सकता है। समय रहते अगर यदि बीमारी का पता चल जाता है तो उपचार हर प्रकार से संभव है। इसलिए नियमित रूप से आज हमारे द्वारा लोगों को इस विषय में बताया गया कि वह अपने आप भी अपनी जांच कर सकती हैं।
जय सेवा फाउंडेशन की महिला अध्यक्ष ने बताया कि उनकी संस्था के द्वारा निरंतर इस प्रकार के कैंप का आयोजन किया जाता रहता है। गांव के आंचल में भी निरंतर इस प्रकार के कैंपों का आयोजन किया जाएगा।
विमल खंडेलवाल ने बताया कि हम सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए समय-समय पर नियमित रूप से अपनी जांच करानी चाहिए। स्वस्थ आदमी ही राष्ट्र का निर्माण करता है। नियमित रूप से हम लोगों को व्यायाम करना चाहिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. पंकज बत्रा (डायरेक्टर) 
डॉ. कुलभूषण गोयल (डायरेक्टर) एन.एल पराशर ( एडमिनिस्ट्रेटर बत्रा हॉस्पिटल) डॉ महेश बजाज, जय सेवा फाऊंडेशन से संस्थापक विमल खंडेलवाल, महिला अध्यक्ष काम्या चौधरी, मधुसूदन माटोलिया, नीलम चौधरी,किरण वर्मा, सरला शर्मा,प्रेम शर्मा,उर्मिला खण्डेलवाल, निकुज गुप्ता,संगीता माटोलिया एवं समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

जसबीर व अक्षय ने गाँव अरुआ का नाम किया रोशन – एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ

0
ग्राम पंचायत अरुआ की सरदारी ने जसबीर व अक्षय की अग्निवीर में नियुक्ति होने पर ढोल बाजे के साथ किया स्वागत

फरीदाबाद,28 अक्तूबर(रूपेश देव)। ग्राम पंचायत अरुआ में जसबीर,अक्षय दोनों का अग्निवीर (फौज)में नियुक्ति होने पर आज एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ प्रदेश सचिव भाजपा एससी मोर्चा हरियाणा ने अपने गाँव की सरदारी और पंचायत मेम्बर,नंबरदारो के साथ मिलकर ढोल बाजे के साथ स्वागत सम्मान किया।

Screenshot 2023 10 28 14 50 48 97 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

इस अवसर पर एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ ने कहा कि जसबीर और अक्षय का अग्निवीर में नियुक्ति होना हमारे गांव के लिए गौरव की बात है। इन्होंने हमारे गांव का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर गाँव के मुख्य रूप से नेपाल शर्मा पंचायत मेम्बर,अशोक शर्मा मेंबर ,सुरेंद्र नाथ मेम्बर,ज़िले मेम्बर,राजसिंह नंबरदार,महेंद्र शर्मा ओमजी,राजेंद्र शर्मा,गोपाल शर्मा,जयदेव,जगदीश ,बीर सिंह,वेद शर्मा,वेदपाल,विष्णु शर्मा,बिशनशर्मा भोला,चन्द्र नाथ,भूरा नाथ,रवींद्र नाथ,मोहरपाल ,संतराम बाल्मीकि,जवाहर,सहित गाँव अरुआ के सैकड़ों लोगो ने बधाई व शुभकामनाएँ दी।

प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस मिलकर यातायात व्यवस्था को सुचारु ढंग से चलाए – डीसी विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,27 अक्तूबर(रूपेश देव)। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद में प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस मिलकर यातायात व्यवस्था को सुचारु ढंग से चलाए। डीसी ने कहा कि बार- बार ट्रैफिक नियमों की उलंघना करने पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाए। वहीं आटो चालकों और बाइकर्स की विशेष निगरानी करना सुनिश्चित करें। वाहन चालानो की कोर्ट में पैरवी मजबूती से करें। डीसी विक्रम सिंह आज शुक्रवार को जिला फरीदाबाद में सड़क सुरक्षा के नियमों की सही पालना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर उपस्थित प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों और सड़क सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े गणमान्य लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

 

IMG 20231027 WA0152

सङक सुरक्षा व्यवस्था के लिए टिप्स:- 
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की उलंघना करने वाली पार्किंग की पूरी जांच करना सुनिश्चित करें। सड़को, फूटपाथ और साइकिल ट्रैक पर से अवैध कब्जो को तुरंत प्रभाव से कानूनी कार्यवाही करते हुए हटवाना सुनिश्चित करें। 
  
डीसी विक्रम सिंह  ने कहा कि  सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने के लिए जिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी को जो भी दायित्व मिला है। वह उसकी गंभीरता से पालना करना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सड़क सम्बन्धी समस्याओं को जल्द दे जल्द दुर करें।
 
शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी:- 
उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा पॉलिसी के तहत स्कूल की बसों का रुटीन निरिक्षण करें। जिला फरीदाबाद में सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करवाने के लिए विद्यार्थियों और ड्राइविंग करने वाले लोगों को जागरूक करें। सड़क सुरक्षा से सम्बंधित जागरूकता अभियान चलाए। उस विभाग के अधिकारी उसे पूरी निष्ठा के साथ सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार निर्धारित समय पर पूरा करें।
उन्होंने कहा कि सरकारी और प्राइवेट रोड सेफ्टी टीम बनाई जाए जो कि स्कूल खुलने और स्कूल की छुट्टी के समय ट्रैफिक पुलिस साथ मिलकर यातायात व्यवस्था को सुचारु ढंग से चलाए।

शहर के अलग- अलग बनाए जोन
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि बड़खल, एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ तथा  ग्रेटर फरीदाबाद में स्कूल और हॉस्पिटल के बाहर ब्लिंकिंग लाइट्स लगवाएं। शहर में जिन भी सड़को पर गड्ढे हो या सड़क टूटी हो उसका मुआयना कर उसको जल्द से जल्द ठीक करें। सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करने के लिए पुलिस , प्रशासन और हाईवे के तकनीकी अधिकारी आपसी तालमेल करके कार्य को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करें। सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सड़क सुरक्षा के नियमों अनुसार सड़क पर लगाई जाने वाली पटिया, ज़ेबरा क्रॉसिंग प्वाइंट और ग्रील लगाने, टूटने पर ठीक करवाने सहित बरसाती पानी या गंदा पानी इक्कठा होता है वहां उन स्थानों को चिन्हित करके वहां पर सभी समस्याओं को दूर करें।
 
ये अधिकारी रहे मौजूद:- 
सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक में डीसीपी पूजा वशिष्ठ, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बड़खल कम सीटीएम अमित मान, आरटीए सचिव जितेन्द्र गहलोत, एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार, यूएलबी, एफएमडीए, सीएमओ तथा एनएचएआई सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी और सड़क सुरक्षा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Stay Informed with the Latest News from Around the NCR

0

At our website, we understand the importance of staying informed about the latest news from around the world. That’s why we have a team of experienced journalists dedicated to bringing you comprehensive coverage of breaking news, in-depth analysis, and thought-provoking commentary on a wide range of topics.

Whether you’re interested in politics, business, technology, science, culture, or more, our website has you covered. We strive to provide accurate, unbiased, and timely news reporting, so you can trust that the information you’re getting is reliable.

Our team of journalists works tirelessly to bring you the stories that matter most. We understand that the world is constantly changing, and it’s important to stay up-to-date on the latest developments. That’s why we are committed to providing you with the insights you need to make informed decisions about the world around you.

But we don’t just stop at delivering the news. We also want to engage with our readers and provide them with interactive features that make the news more engaging and educational. Our website offers a variety of interactive features, such as polls, quizzes, and infographics, to help you learn more about the news and engage with our content in new and exciting ways.

So, whether you’re looking to catch up on the latest headlines, dive deep into a specific topic, or interact with the news in a fun and interactive way, our website is the place to be. We invite you to explore our website and stay up-to-date on the latest news from around the NCR and beyond.