फरीदाबाद,17 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। आज बल्लभगढ़ नहरपार एरिया सेक्टर-68 आईएमटी स्तिथ ग्रेटर फरीदाबाद डिवीजन पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट के प्रधान सुनील चौहान व यूनिट सचिव रवि दत्त शर्मा की मौजूदगी सहित सर्कल सचिव विनोद शर्मा के नेतृत्व में यूनियन का प्रतिनिधि मण्डल एक्सईएन ग्रेटर फरीदाबाद के निमन्त्रण पत्र के बुलावे पर ग्रेटर फरीदाबाद के एक्सईएन विकास मोहन दहिया को यूनियन की ओर से पूर्व में दिये गए बिजली कर्मचारियों की प्रमुख अहम समस्याओं के 19 सूत्रीय माँग पत्र के एजेण्डे पर वार्तालाप कर एक आवश्यक बैठक की।
उपकरणों व संसाधनों के अभाव में काम करने को मजबूर हैं कर्मचारी – एचएसईबी वर्कर यूनियन
वाहन चोर को क्राइम ब्रांच ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार
फरीदाबाद,17 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी नरेश कुमार की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
खेलों के जरिए भी रोजगार बना सकते हैं युवा – राजेश नागर
फरीदाबाद,16 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। विधायक राजेश नागर ने गांव बडौली में आयोजित सर्कल कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। इसका आयोजन बाग वाले बाबा विकास समिति द्वारा किया गया। यहां पहुंचने पर विधायक राजेश नागर को उत्साही युवा आयोजकों ने कंधों पर उठा लिया और मंच तक पहुंचाया।
3 करोड़ 14 लाख की कीमत से स्कूल में बनेगी बहु मंजिला इमारत – सीमा त्रिखा
फरीदाबाद,16 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। राजकीय बाल उच्च विद्यालय नं. 1 की बिल्डिग के निर्माण कार्य का सोमवार को स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों एवं इस स्कूल के शुरूआती दौर में लगभग 50 वर्ष पूर्व यहां से अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों द्वारा शुभारंभ कराया गया। स्कूल की इस नई बिल्डिंग में 3 करोड़ 14 लाख की लागत से 16 कमरे बनाए जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा स्कूल की बिल्डिंग के निर्माण की घोषणा की थी और 2 सितंबर 2023 को विधिवत रूप से इसका उद्घाटन किया था।
दूसरे नवरात्रे पर मां ब्रहमचारिणी की भव्य पूजा, विधायक सीमा त्रिखा, अजय गौड़ व गोपाल शर्मा ने लगाई हाजिरी
फरीदाबाद,16 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में दूसरे नवरात्रे पर मां ब्रहमचारिणी की भव्य पूजा अर्चना की गई। दूसरे नवरात्रे पर प्रात: से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और भक्तों ने मंदिर में पहुंंचकर अपनी हाजिरी लगाई। मां ब्रहमचारिणी की पूजा अर्चना करने के लिए विशेष तौर पर भाजपा विधायक श्रीमति सीमा त्रिखा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सलाहकार अजय गौड़ एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा मंदिर में पहुंचे। इन तीनों ने मां के दरबार में अपनी हाजिरी लगाते हुए माता रानी की विशेष पूजा अर्चना में हिस्सा लिया।
महाराजा अग्रसेन ने दी वैश्य समाज को एक नई दिशा – विपुल गोयल
फरीदाबाद,16 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। लायंस क्लब पलवल द्वारा हुडा चौक के पास अग्रसेन जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजनकर्ता की भूमिका अग्रवाल वैश्य परिवार संगठन की रही। उक्त कार्यक्रम मे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
अस्पताल से डॉक्टर के लैपटॉप व अन्य दस्तावेज को चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद,16 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 प्रभारी जोगिंदर सिंह की टीम ने अस्पताल से डॉक्टर के लैपटॉप और दस्तावेज चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यूनियन आपके द्वार कार्यक्रम में सर्कल सचिव विनोद शर्मा ने सुनी कर्मचारियों की समस्याएँ
फरीदाबाद,16 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। आज यूनियन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बल्लभगढ़ डिवीजन की सब डिवीजन सेक्टर-55 में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन फरीदाबाद के सर्कल सचिव विनोद शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारी नेताओं ने सुनी बिजली कर्मियों की समस्याएँ और जाना अपने कर्मचारियों का कुशलेशम जाना।
ट्रांसजेंडर के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फरीदाबाद,16 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। थाना पल्ला की पुलिस टीम पीपी नवीन नगर के द्वारा ट्रांसजेंडर के साथ मारपीट कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


.jpg)

















