back to top
Tuesday, July 21, 2026
Home Blog Page 118

12 दिन में दूसरी बार भूकम्प तेज झटके महसूस किए गए, भूकम्प का केंद्र फरीदाबाद रहा

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,15 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के यह झटके फरीदाबाद के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए हैं।

IMG 20231015 194727

12 दिन में दूसरी बार फरीदाबाद सहित दिल्ली-एनसीआर में धरती डोली है। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस होने से लोग दहशत में आ गए। भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद कई लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर चले आए। भूकंप का केंद्र फरीदाबाद से नौ किलोमीटर पूर्व और दिल्ली से 30 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में था। भूकंप से लोगों में दहशत उत्पन्न हो गई, जबकि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई लोगों ने फर्नीचर में कंपन होने की जानकारी दी। भूकंप की तीव्रता 3.1 थी।

रविवार शाम 4 बजकर 08 मिनट पर फरीदाबाद में भूकंप आया । रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 थी। रविवार का दिन होने की वजह से कई लोग आज अपने घर पर ही मौजूद थे। लेकिन अचानक धरती के डोलने की वजह से लोग घबरा गए और अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। इससे पहले 3 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त भी भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर निकल गए थे। बताया गया है कि शाम 4 बजकर 08 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के यह झटके महसूस हुए हैं।

दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर रविवार को आए इस भूकंप की वजह से फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर यह 3.1 तीव्रता का भूकंप आया था। 3 अक्टूबर को नेपाल में भूकंप आया था। इस भूकंप की तीव्रता 6.2 थी। उस वक्त दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस हुए थे।

बता दें कि धरती के अंदर 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती है्ं। बार-बार टकराने की वजह से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं और ज्यादा दबाव बनने की वजह से प्लेट्स टूटने लगती हैं। जिसके बाद धरती के अंदर की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और इसी उथल-पुथल के बाद भूकंप आता है।


महाराजा अग्रसेन ने समाज को करूणा, प्रेम व सहानुभूति का मूल मंत्र दिया – गिरीश भारद्वाज

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,15 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। बल्लभगढ़ चावला कॉलोनी स्थित अग्रसेन दरबार में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य पर कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में युग पुरुष, राम राज्य के समर्थक, शांति दूत, प्रजा वत्सल,महादानी एवं समाजवाद के प्रथम प्रणेता, अग्रोदय गणराज्य के महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर अपनी समस्त टीम के साथ पुष्पांजलि अर्पित करी।

IMG 20231015 WA0136
गिरीश भारद्वाज ने कहा कि महाराज अग्रसेन अग्रवाल जाति के संस्थापक ही नहीं, बल्कि एक महान पुरुष थे, जिन्होंने भगवान राम, कृष्ण, महात्मा बुद्ध, भगवान महावीर स्वामी की भांति अपना सारा जीवन त्याग, तपस्या, प्रेम, भाईचारा व मर्यादाओं में समर्पित कर दिया तथा हमें भी उनके जीवन से सीख लेते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए।
IMG 20231015 WA0135
उन्होंने कहा कि अग्रसेन महाराज ने समाज को करूणा, प्रेम व सहानुभूति का मूल मंत्र दिया। हमें उनके द्वारा दिए गए मार्ग व पद चिन्हों पर चलते हुए कमजोर व असहाय व्यक्तियों की तन-मन-धन से हरसंभव सेवा करनी चाहिए।
IMG 20231015 WA0137
इस अवसर पर डॉ० रामनारायण भारद्वाज, चौ० चन्द्रभान चौहान, सुरेश सिंगला, मुकेश सिंगला, एडवोकेट नूतन शर्मा, राजीव, भूपेश गुप्ता,अशोक मंगला, एडवोकेट रवि प्रकाश शर्मा, अलकेश यादव,ललित, सूरज सेंगर, दीपक चौहान, सूबेदार सिंह,कुणाल शर्मा, मंजीत सिंह, मुकेश शुक्ला, अशोक मित्तल, डॉ भार्गव, राजू गोयल कृष्ण कुमार त्यागी, डॉ० अर्जुन छोकर, मुरारी, भूषण कुमार, हबीब प्रधान आदि लोग मौजूद रहें।

नवरात्रों में शुरू हुई मंदिरों में रौनक, महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में पहले दिन हुई मां शैलपुत्री की भव्य पूजा

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,15 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में नवरात्रा पर्व की धूम आरंभ हो गई है। पहले नवरात्रे पर प्रात: से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगना आरंभ हो गया। भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर माता के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई और पूजा अर्चना में हिस्सा लिया। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रा पर्व की शुभकामनाएं दीं और प्रातकालीन आरती की शुरूआत करवाई।

IMG 20231015 WA0192
 इस शुभ अवसर पर मंदिर में ज्वाला जी से मां की पवित्र ज्योत लाई गई तथा माता के दरबार में ज्योति प्रवज्जलित कर पूजा अर्चना शुरू की गई। इस अवसर पर मंदिर में शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने पहुंचकर पूजा अर्चना में शामिल होकर मां की पवित्र ज्योति प्रवज्जलित की। उद्योगपति आर के बत्तरा, आर के जैन, मनमोहन गुप्ता, गुलशन भाटिया एवं आनंद मल्होत्रा ने दीप प्रवज्जलित कर माता रानी की पूजा अर्चना की। 
IMG 20231015 WA0189
प्रधान जगदीश भाटिया ने आए हुए सभी अतिथियों को माता रानी की चुनरी भेंट की। इस अवसर पर फकीरचंद कथूरिया, रमेश सहगल, प्रीतम धमीजा, नीरज अरोड़ा, विनोद पांडे, विमल पुरी, रोहित भाटिया एवं राहुल मक्कड़ ने भी माता की भव्य पूजा अर्चना में शामिल होकर अपनी हाजिरी लगाई।
प्रथम नवरात्र पर महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में मां शैलपुत्री की भव्य पूजा की गई। 
IMG 20231015 WA0191
मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि प्रथम दिन मां द ुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। हिमालय की पुत्री होने के कारण माता रानी को शैलपुत्री कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां शैलपुत्री की पूजा करने से मान सम्मान में वृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। मां शैलपुत्री को सफेद वस्त्र अतिप्रिय हैं। इसलिए मां शैलपुत्री को सफेद वस्त्र और सफेद फूल अर्पित किए जाते हैं। इसके साथ ही मां को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना भी अति शुभ माना जाता है।
श्री भाटिया ने बताया कि मां शैलपुत्री को गाय के  घी तथा दूध से बनें पदार्थ अति प्रिय हैं। माना जाता है कि इससे मां शैलपुत्री अति प्रसन्न होती हैं। मां शैलपुत्री का पंसदीदा रंग लाल है। प्रथम नवरात्रों पर मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना करने से वह अपने भक्तों की सभी मुरादें पूरी करती हैं। इस अवसर पर प्रधान जगदीश भाटिया ने पुलिस प्रशासन का भी आभार जताया, जोकि नवरात्रों के अवसर पर मंदिर में व्यवस्था बनाने में अपना सहयोग दे रहे हैं।

देसी कट्टे सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,15 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2023 10 15 16 47 24 27 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल है। आरोपी फरीदाबाद के हार्डवेयर चौक के पास का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान एनआईटी के एरिया मेट्रो चौक से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। 
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को अपने दोस्तों में हवा बाजी करने के लिए उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोकिलावन में किसी अनजान व्यक्ति से ₹2500 में खरीद कर लाया था। आरोपी नशा करने का दिए नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

वाहन चोर चोरी की स्कूटी सहित क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,15 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2023 10 15 16 41 36 35 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गोलू मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के गांव कछुवा का हाल में बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से बल्लभगढ़ सिटी पार्क के पास से चोरी की स्कूटी एक्टिवा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्कूटी एक्टिवा को थाना ओल्ड के क्षेत्र से चोरी किया था जिसका मामला थाना ओल्ड में दर्ज है। 
आरोपी से पूछताछ सामने आया कि आरोपी नशा करने के आदि है । नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों का अंजाम देता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर 1 में ज्वाला मां की ज्योत द्वारा शरद नवरात्रों का हुआ शुभारंभ

0
महामाई की अर्चना से समाज में आती है सुख-समृद्धि : राजेश नागर

फरीदाबाद,15 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर एक नंबर मार्किट में नवरात्रों के आरंभ पर भव्य पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने शिरकत की और महामाई की पूजा अर्चना की। इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि नवरात्रों का पर्व भारत में उत्सव के रूप में मनाया जाता है, इन नौ दिनों जहां माता रानी के विभिन्न रूपों की पूजा अर्चना होती है वहीं जागरण व चौकियों के माध्यम से भी मां की अराधना की जाती है। 

IMG 20231015 WA0195
उन्होंने कहा कि मां की पूजा अर्चना करने से समाज में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और मां सभी का भला करती है। इस दौरान उन्होंने मां की ज्योत भी प्रचण्ड की। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने विधायक राजेश नागर का मंदिर में आने पर मां की चुन्नी ओढ़ा कर उनका स्वागत किया। 

IMG 20231015 WA0196
राजेश भाटिया ने कहा कि सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में हर वर्ष नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाता है, यहां बड़ी तादाद में श्रद्धालु पूजा अर्चना करते है। भाटिया ने कहा कि मंदिर कमेटी समय-समय पर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़चढकर हिस्सा लेती है। उन्होंने बताया कि मंदिर को भव्य बनाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और जल्द ही यह मंदिर एक भव्य रूप में श्रद्धालुओं के समक्ष होगा। उन्होंने नवरात्रों के आगमन पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए महामाई से समाज में सुख-समृद्धि की कामना की।
 इस अवसर पर अजय कत्याल, तिगांव वाले मनोज गुप्ता उनकी धर्मपत्नी अरुणा गुप्ता, राजेश रत्रा, रिंकल भाटिया, प्रेम बब्बर, आशीष (आशु) गौरव गुलाटी (नोनी), भरत कपूर, सचिन भाटिया (सोनू) जतिन गांधी, अमित नरूला, अरविंद शर्मा, बंसत कुमार (बिल्ला) बाल सेवादार मुकुल, मायरा, नेरित, गौरा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं खेल – अशोक तंवर

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,15 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। कबड्डी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभकारी है। खेल जहां एक ओर शरीर को हृष्ट-पुष्ट, शक्तिशाली, निरोग तथा बलवान बनाता है, वहीं इससे स्वस्थ होता है। यह विचार आम आदमी पार्टी के हरियाणा के चुनाव प्रचार इंचार्ज अशोक तंवर ने एन आई टी विधानसभा छेत्र के गांव पावटा में आयोजित कबड्डी महा मुकाबले में बतौर और मुख्य अतिथि भाग लेते हुए व्यक्त किया।

IMG 20231015 WA0184
उन्होंने कहा कि कबड्डी का यह खेल एकता और सद्भाव की भावना का प्रतीक है। खेलों से मनुष्य में उचित निर्णय क्षमता का विकास होता है। शिक्षा के साथ खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सहयोगी होता है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। 
इस मौके पर कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लेते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव ऐसे हैं जहां के खिलाड़ी हर महीने कोई ना कोई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मेडल लेकर आ रहे हैं जो फरीदाबाद जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि पावटा गांव में आयोजित कबड्डी महा मुकाबले में पंजाब हरियाणा सहित दिल्ली एनसीआर की 55 टीमों ने भाग लिया।  सिद्धपुर झज्जर की टीम प्रथम, मोहताबाद फरीदाबाद की टीम द्वितीय और पाली फरीदाबाद की टीम तृतीय स्थान पर रही । पहले स्थान पर रहित टीम को 41000 रूपये का इनाम दिया गया।
इस मौके जिला पार्षद हरेंद्र भड़ाना, रहबर सरपंच, हरेंद्र भाटी, प्रवेश मेहता, मेहरचंद हरसाना, रविंद्र फौजदार, विनोद भाटी ,भीम यादव, गंगाराम तेवतिया, नरेश शर्मा, हितेश पालटा, राम गौर, सुभाष बघेल, सचिन चौधरी, वाई के शर्मा, जीतू ,भीम पहलवान, वीरू सरपंच, गजराज सरपंच, महावीर भड़ाना, भीम भड़ाना, ईश्वर भड़ाना, गजराज भडाना, बिजेंदर फौजी, लखन फौजी, यादन भड़ाना सहित कई गांव के सैकड़ो लोग मौजूद थे।

235 किलोग्राम पटाखों सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,12 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी पी/एसआई दीपक लोहान की टीम के द्वारा अवैध पटाखों को सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

IMG 20231012 WA0166
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी अंशुल फरीदाबाद के सेक्टर-87 का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-87 से काबू किया है। आरोपी से मौके पर 235.200 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए है। 
आरोपी के खिलाफ थाना भूपानी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में साने आया कि आरोपी ने दीवाली के मौके पर ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए अपने फ्लैट पर दीवाली से पहले ही प्रतिबंधित पटाकों का स्टॉक कर लिया था, ताकि दीवाली पर उनको बेच कर ज्यादा धन कमा सके। 
आरोपी पलवल के किसी अनजान व्यक्ति से 60 हजार रुपए में पटाखे खरीद कर लाया था। आरोपी पहले एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता था। नौकरी छुट जाने पर आरोपी ने अधिक पैसे कामने के लिए पटाखे खरीदे थे। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। 

मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे एनआईटी विधानसभा क्षेत्र सहित जवाहर कॉलोनी के लाखों लोग – धर्मवीर भड़ाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,12 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र सहित जवाहर कॉलोनी में लाखों लोग रहते हैं लेकिन सत्ताधारियों ने इस कॉलोनी के लाखों लोगों को सिर्फ वोट बैंक समझा। यहां की जनता को मूलभूत सुविधाएं कभी नहीं मिली। यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना का जिन्होंने परिवार जोड़ो अभियान के तहत जवाहर कॉलोनी के लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि परिवार जोड़ो अभियान के तहत मैं जवाहर कॉलोनी के हजारों घरों में जा चुका हूं। यहां के अधिकतर लोग बहुत परेशान हैं।

IMG 20231012 WA0127
उन्होंने कहा कि यहां के दुकानदारों की हालत भी बहुत खराब है । बारिश के मौसम में तीन-चार महीने तो मुख्य सड़क पर पानी भरा रहता है । जिस कारण उनकी दुकानदारी उस दौरान चौपट रहती है । यहां आए दिन सीवर ओवरफ्लो होता रहता है जिस वजह से स्थानीय निवासी और दुकानदार हमेशा दुखी रहते हैं।
धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी ने वैसे ही दुकानदारों व्यापारियों का काम चौपट कर दिया है ऊपर से कई तरह की समस्याएं उनका जीवन तबाह कर रही हैं। दुकानदारों का परिवार पालना मुश्किल हो गया है । उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और दुकानदार व्यापारी सब खुश हैं। हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और सभी तरह की सुविधा जनता  और व्यापारियों को दी जाएंगी। 
इस मौके पर जिला सचिव मेहरचंद हरसाना, प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा, सुभाष बघेल, अमित कुमार ,सचिन चौधरी, राम गौर प्रमुख रूप से मौजूद थे।

फरीदाबाद पुलिस के 24 एएसआई पद्दोन्नत होकर बने एसआई

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। फरीदाबाद पुलिस के 24 सहायक उपनिरीक्षक पदोन्नत होकर उपनिरीक्षक बने हैं। पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने आज अपने कार्यालय में पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों को सितारा लगाकर बधाई दी तथा देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

IMG 20231011 WA0144
पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों में सहायक उपनिरीक्षक फूल सिंह, नवनीत सिह, मोहिन्द्र सिहं, हरिश कुमार,मनोज कुमार, सत्यप्रकाश,भीम सिंह,सुनिल कुमार,कुलदीप सिंह, राधाकृष्णा,दिनेश कुमार,कैलाश चन्दर,मोहिन्द्र सिंह,जगदीश,सुनिल कुमार, जय कृष्ण, चतरभुज,मोहम्मद अयुब खान,साजिद हुसैन, तेज राम, विनोद कुमार, असमान सिंह,धर्मपाल तथा धर्मेन्द्र का नाम शामिल है। 
इसमें से 16 पुलिस कर्मी फरीदाबाद में तथा 8 पुलिसकर्मी अन्य स्थानों पर तैनात है। पुलिस आयुक्त ने उक्त सभी पुलिसकर्मियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कड़ी तपस्या और मेहनत की बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहकर अपनी सेवाएं दी हैं।
 उन्होंने कहा कि प्रमोशन के साथ-साथ उनकी जिम्मेवारियां भी बढ़ी है इसलिए अपने पद की गरिमा बनाए रखें तथा पुलिसकर्मी ओर ज्यादा मेहनत करते हुए ईमानदारी और सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें।