back to top
Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 12

प्रदेश का अन्नदाता मर रहा है और बीजेपी सरकार उत्सव मना रही है: अभय चौटाला

0

चंडीगढ़ । इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ स्थित इनेलो पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि हमने किसानों के खेतों में खड़े पानी की निकासी और जलभराव के कारण बर्बाद हुई फसलों के मुआवजा न देने जैसे अति महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्यपाल से समय मांगा था क्योंकि सीएम को बार बार कहने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। पहले हमें आज के लिए 11 बजे का समय दिया गया था। कल फिर उन्होंने मैसेज कर कहा कि अभी समय नहीं मिल सकता है। किसानों की फसलें खराब हो गई हैं। उन्हें अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि विशेष गिरदावरी तक नहीं करवाई गई है। किसानों को भावांतर का पैसा नहीं मिल रहा। किसानों को खाद नहीं मिल रहा। खेतों में अभी तक पानी खड़ा है, अन्नदाता मर रहा है और सरकार उत्सव मनाने में व्यस्त है। 1 नवंबर से 3 नवंबर तक उत्सव मनाया जाएगा। हमने फैसला किया है कि हम 3 नवंबर को किसानों के साथ मिल कर जिन जिलों में जलभराव है और जिन जिलों में मंडियों में धान और बाजरे की खरीद नहीं हो रही और खाद नहीं मिल रहा वहां जिला उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन भी करेंगे।

fb img 17617429494089004454988031927060

इस दौरान इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.एस चौधरी और शेर सिंह बडशामी, पूर्व डीजीपी एम.एस मलिक, संगठन सचिव उमेद लोहान, डबवाली से विधायक अदित्य देवीलाल और महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला मौजूद रहे।


अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से जिन 11 बीमारियों का इलाज होता था उनका इलाज अब सरकारी अस्पतालों में करवाने का फैसला कर दिया है। लेकिन सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं नहीं हैं। तो इलाज कैसे होगा। ये तो साफ है कि ये सब कुछ वोट लेने को लिए किया गया था।
अगर किसान के खेत में थोड़ी सी चिंगारी दिखाई देती है तो इन्हें सैटेलाइट से दिख जाता है लेकिन किसानों की लाखों एकड़ फसल खराब हो गई है वो इन्हें दिखाई नहीं देता। इस बार ने तो पंजाब में ज्यादा पराली जली न हरियाणा में। लेकिन दिल्ली सरकार के लोग अपनी असफलता छुपाने के लिए इस तरह की बात करते हैं। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण रोकने के इस कृत्रिम बारिश करवाई लेकिन बारिश नहीं हुई। इन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री की छठ पूजा के लिए अलग से नकली घाट बना दिया। प्रधानमंत्री को बिहार चुनाव देख कर छठ पूजा की याद आ गईं।


अमरीका ने हमारे प्रदेश के 54 युवाओं को बेइज्जत कर के बेडिय़ां और हथकडिय़ां पहना कर डिपोर्ट कर के भेजा है। इन्हें यह दिखाई नहीं देता। जबकि श्रीलंका जैसे छोटे से देश ने अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब देते हुए विमान को अपने देश में उतरने तक नहीं दिया।
रूस में पढ़ाई करने गए हमारे युवाओं को जबरदस्ती युद्ध में भेजा जा रहा है। जिसमें हमारे प्रदेश का एक युवा मारा गया जिसका पार्थिव शरीर आज भारत पहुंचेगा और एक गंभीर रूप से घायल है। लेकिन सरकार को यह भी दिखाई नहीं देता।


आईपीएस वाई पूरण कुमार मामले पर कहा कि यह बड़ा षड्यंत्र है इसकी जांच सीबीआई से होनी चाहिए। और हाईकोर्ट के सिटिंग जज के नेतृत्व में होनी चाहिए। रोहतक मामले की जांच भी सीबीआई से होनी चाहिए।

फरीदाबाद में शहरी ढांचे को नया आयाम देंगे कन्वेंशन सेंटर और बस डिपो प्रोजेक्ट : डी.एस ढेसी

0

शहरी विकास प्रधान सलाहकार डी.एस ढेसी की अध्यक्षता में छठी अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक हुई आयोजित

फरीदाबाद । शहरी विकास प्रधान सलाहकार डी.एस ढेसी की अध्यक्षता में आज बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला फरीदाबाद में चल रही विभिन्न परियोजनाओं पर डिविजनल कमिश्नर संजय जून, उपायुक्त विक्रम सिंह और अन्य संबंधित विभागों व एजेंसी के अधिकारियों के साथ 6वीं अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना, अमृत योजना, शहरी परिवहन, जलापूर्ति, सीवरेज नेटवर्क, आवास विकास, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य शहरी आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

img 20251029 wa01867369451353926090565

जेवर एयरपोर्ट और कालिंदी कुंज को जोड़ेगा नया रोड नेटवर्क
शहरी विकास प्रधान सलाहकार डी.एस ढेसी ने बताया कि गत दिवस मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में ‘स्टेट प्रगति’ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जेवर एयरपोर्ट और कालिंदी कुंज को जोड़ने वाली सड़कों को आपस में कनेक्ट किया जाए, जिससे फरीदाबाद, नोएडा और दिल्ली के बीच यातायात सुगम हो सके। इस संबंध में बी एंड आर विभाग को एफएनजी के कार्यों को प्राथमिकता देने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए। उन्होंने बैठक में सड़क निर्माण और सीवरेज परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों ने जानकारी दी कि संबंधित कार्यों के लिए दो टेंडर आवंटित किए जा चुके हैं, जबकि छह टेंडर पुनः आमंत्रित (रिकॉल) किए गए हैं। इन टेंडरों की बोली प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 तक पूर्ण कर ली जाएगी।

प्रतापगढ़, मिर्जापुर और बादशाहपुर एसटीपी की स्थिति पर मांगी विस्तृत रिपोर्ट
शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन नए विकसित सेक्टरों में अब तक सीवरेज लाइनें स्थापित नहीं की गई हैं, उनकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उनके कार्यालय में शीघ्र भेजी जाए। बैठक के दौरान श्री ढेसी ने एचएसवीपी के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि प्रतापगढ़, मिर्जापुर और बादशाहपुर स्थित 30 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी की बिंदुवार रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट स्पष्ट रूप से बताए कि तीनों एसटीपी प्लॉट्स पर मॉनिटरिंग सिस्टम कब इंस्टॉल किए गए, वर्तमान में कितने उपकरण कार्यशील स्थिति में हैं, तथा यदि कोई तकनीकी समस्या है तो उसका समाधान तत्काल किया जाए। श्री ढेसी ने कहा कि सिवरेज और एसटीपी प्रोजेक्ट्स की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, ताकि सीवरेज नेटवर्क की कार्यकुशलता बढ़ाई जा सके और भविष्य में किसी प्रकार की पर्यावरणीय समस्या उत्पन्न न हो।

मानसून में क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश
शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का पूरा ब्योरा तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट स्पष्ट रूप से बताए कि अब तक कितनी सड़कों की मरम्मत पूरी की जा चुकी है और किन मार्गों पर कार्य प्रगति पर है। श्री ढेसी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें ताकि आगामी मरम्मत योजना समयबद्ध रूप से लागू की जा सके। एफएमडीए अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शहर की प्रमुख सड़कों की पहचान आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए री-कारपेटिंग एवं स्ट्रेंथनिंग कार्य हेतु की गई है। सभी प्रस्तावित परियोजनाओं के एस्टीमेट तैयार कर लिए गए हैं, ताकि आगामी अथॉरिटी मीटिंग में अनुमोदन प्राप्त किया जा सके। वहीं, सर्विस लेन और एलिवेटेड रोड के नीचे वाले हिस्सों की मरम्मत का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मानसून के बाद कई स्थानों पर सर्विस रोड की सतह कमजोर पाई गई थी, विशेष रूप से बल्लभगढ़ और सीकरी क्षेत्र में, जिनकी मरम्मत वर्तमान में जारी है।

शहरी विकास सलाहकार ने कन्वेंशन सेंटर और नए बस अड्डे के कार्यों की समीक्षा की
शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में ऐसी सड़कों की विस्तृत सूची तैयार की जाए, जहाँ बिजली के खंभे या पेड़ सड़क के मध्य में स्थित हैं, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि इन अवरोधों को दूर करने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वित कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि सड़क मार्ग सुरक्षित और सुगम बनाए जा सकें। इसके साथ ही श्री ढेसी ने सेक्टर-78 में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर और सेक्टर-61 में विकसित किए जा रहे नए बस अड्डे के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यों की गति में और तेजी लाई जाए, ताकि ये परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण की जा सकें।

बैठक में डिविजनल कमिश्रर व सीईओ एफएससीएल, संजय जून, उपायुक्त विक्रम सिंह, नगर निगम कमिश्रर धीरेंद्र खड़गटा, एचएसवीपी की प्रशासन अनुपमा अंजलि सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश की पहली “स्टेट-ऑफ-द-आर्ट” ई-लाइब्रेरी फरीदाबाद में बनेगी : डीसी विक्रम सिंह

0

डीसी विक्रम सिंह ने “स्टेट-ऑफ-द-आर्ट” ई-लाइब्रेरी निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

फरीदाबाद । फरीदाबाद जिले में प्रदेश की पहली “स्टेट ऑफ द आर्ट” ई-लाइब्रेरी का निर्माण तेजी से चल रहा है। यह आधुनिकतम सुविधाओं से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी प्रदेश की पहली ऐसी पहल होगी, जिसका लाभ हज़ारों पाठकों और विद्यार्थियों को मिलेगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने आज एचएसआईआईडीसी एवं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों के साथ सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में बनने वाली इस अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी के निर्माण कार्य की तैयारियों का जायजा लिया।

img 20251029 wa01121180043412236409538

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि इस हाईटेक ई-लाइब्रेरी में एयर कंडीशन, हाई स्पीड इंटरनेट, फायर फाइटिंग सिस्टम, सुंदर फर्नीचर से युक्त विस्तृत बैठक क्षेत्र जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह ई-लाइब्रेरी सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क में 10,000 वर्ग फुट पर बनी एचएसवीपी की बिल्डिंग में एचएसआईआईडीसी द्वारा सीएसआर पहल के अंतर्गत करीब 2 करोड़ रुपये से बनाई जाएगी। उसके अलावा भी बाकी अगर कोई और ऐड ऑन करना होगा तो वो भी प्रशासन द्वारा किया जायगा। उन्होंने बताया कि इस भवन में मेज़नाइन फ्लोर, ग्रुप डिस्कशन चेंबर्स, ऑडियो-विजुअल रूम, और आरामदायक सिटिंग एरेंजमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। विद्यार्थियों के लंबे अध्ययन सत्रों को ध्यान में रखते हुए आरामदायक सीटों पर बैठने की विशेष व्यवस्था भी की गई है।

img 20251029 wa01119000412747332826815

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि यह लाइब्रेरी नए साल से पहले फरीदाबाद की जनता को समर्पित कर दी जाए। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद हम यहां पर कैंटीन, फुटबॉल ग्राउंड और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित करेंगे। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में लगभग 200 विद्यार्थियों के एक साथ अध्ययन करने की क्षमता होगी। साथ ही आसपास के गार्डन क्षेत्र को भी विकसित किया जा रहा है, ताकि बच्चे खुले वातावरण में भी अध्ययन कर सकें। उन्होंने कहा कि इस लाइब्रेरी में फिजिकल बुक्स के साथ-साथ डिजिटल लाइब्रेरी सेक्शन भी तैयार किया जा रहा है, जिसमें ई-बुक्स, ऑनलाइन लर्निंग संसाधन, और डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी।

img 20251029 wa0113796633071061672428

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि भारतीय इतिहास, भारतीय संस्कृति, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, और समसामयिक विषयों से जुड़ी पुस्तकें, पत्रिकाएं एवं समाचार पत्र भी नियमित रूप से लाइब्रेरी में उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि यह लाइब्रेरी बच्चों और युवाओं के ज्ञानवर्धन का प्रमुख केंद्र बने। यहां आयोजित ऑडियो-विजुअल सेशंस के माध्यम से भारतीय संस्कृति और इतिहास की जानकारी भी विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा आने वाले महीनों में टाउन पार्क स्थित यह आधुनिक लाइब्रेरी न केवल फरीदाबाद बल्कि पूरे हरियाणा के लिए एक प्रेरणादायक शैक्षणिक मॉडल साबित होगी।

भाजपा नेता अमन गोयल ने की छठ पूजा में सूर्य उपासना

0

फरीदाबाद के संत नगर और बराही तालाब में दिखा आस्था भक्ति और संस्कृति का अनोखा संगम

फरीदाबाद। आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर शहर में भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। संत नगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा संस्थान एवं आर.के. समूह द्वारा तथा छठ पूजा समिति बराही तालाब सेवा दल द्वारा बराही तालाब, ओल्ड फरीदाबाद में भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

img 20251028 wa0183462520720122704360

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के भतीजे भाजपा नेता अमन गोयल ने दोनों स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक सूर्य देव की आराधना की एवं श्रद्धालुओं के साथ पूजा अर्चना में भाग लिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा है जो आस्था अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का अनुपम संदेश देती है अमन गोयल ने आयोजन समितियों के सदस्यों तथा श्रद्धालुओं के समर्पण और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सामुदायिक सद्भाव को सुदृढ़ करते हैं।

img 20251028 wa0185693100799007235020


संत नगर एवं बराही तालाब दोनों ही स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार एवं समाज की सुख समृद्धि की कामना की।

प्रदेशवासियों की समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी – नायब सैनी

0

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा में सुनीं जनसमस्याएं

सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 3,200 रुपये मासिक की गई

कुरुक्षेत्र । हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की हर समस्या का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। नागरिकों की समस्या सुनने के लिए मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे 24 घंटे खुले हुए हैं, इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा भी सोमवार और वीरवार को समाधान शिविरों में जनता की समस्याएं सुनीं जा रही हैं।

image editor output image 1483771830 17616565045528656474750989863624

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को लाडवा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में लाडवा विधानसभा के लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याओं को सुना, इनमें बीपीएल राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बिजली और पुलिस से संबंधित शिकायतें शामिल रही। मुख्यमंत्री ने समस्याएं सुनने के बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस परिसर में पौधारोपण भी किया।

img 20251028 wa02602825243979254105954

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसान हित वर्तमान सरकार की नीतियों के केंद्र में है। प्रदेश में अब सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं। हाल ही में गन्ने का समर्थन मूल्य 415 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के रूप में लगभग 1,48,000 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश राज के समय से चली आ रही आबियाना प्रणाली को समाप्त कर किसानों को राहत दी गई है।

img 20251028 wa02577413399874938513107

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में हरियाणा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन सबसे अधिक दी जा रही है, जिसे हाल ही में 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,200 रुपये मासिक किया गया है। इसके अतिरिक्त, “दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना” की शुरुआत की गई है, जिसके तहत गरीब महिलाओं को आगामी 1 नवंबर से 2,100 रुपये मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ का आह्वान किया है और जीएसटी सुधारों के माध्यम से अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है। उन्होंने वर्तमान सरकार के विकास और कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख भी किया।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, उपायुक्त श्री विश्राम कुमार मीणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

रत्नावली महोत्सव हरियाणा की लोक-संस्कृति, कला और परंपरा को सहेजने का प्रेरक मंच – नायब सैनी

0

हरियाणा की लोक-संस्कृति के महाकुंभ ‘रत्नावली महोत्सव’ का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य शुभारंभ

रत्नावली महोत्सव में 3500 युवा कलाकारों की होगी भागीदारी, 34 विधाओं में करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

सरकार का लक्ष्य हरियाणा को कृषि और औद्योगिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर के केंद्र के रूप में स्थापित करना

कुरुक्षेत्र । हरियाणा की समृद्ध लोक-संस्कृति और कला परंपरा को सहेजने वाले राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव का आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव हरियाणा की गौरवशाली विरासत, हमारी माटी की महक और लोक जीवन की झलक प्रस्तुत करता है। यह विद्यार्थियों को न केवल अपने व्यक्तित्व को निखारने का अवसर देता है, बल्कि उन्हें अपनी सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करने की भावना से भी ओतप्रोत करता है। रत्नावली महोत्सव केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी जड़ों और पहचान को पुनर्जीवित करने का एक प्रेरक मंच है।

image editor output image 1656727214 17616559925438690944097910132575

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा द्वारा पद्मश्री से अलंकृत संतराम देशवाल तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले श्री अनूप लाठर को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों ने हरियाणवी बोली में प्रकाशित रत्नावली टाईम्स पत्रिका का भी विमोचन किया।

img 20251028 wa0234826941336794299779

अपने संबोधन में श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे ऊर्जावान युवाओं के बीच आकर अत्यंत उत्साहित हैं। यह देखकर गर्व होता है कि नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि यह महोत्सव एक ऐसा मंच है, जो युवा पीढ़ी को हमारी जड़ों से जोड़ता है। रत्नावली महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने, संरक्षित करने और उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक अनुपम प्रयास है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के कर्मयोग संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा की संस्कृति में सादगी, स्वाभिमान और देशभक्ति का भाव रचा-बसा है। रत्नावली महोत्सव इन्हीं मूल्यों का उत्सव है और इस मंच से निकलने वाले कलाकार न केवल प्रदेश बल्कि देश का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते हैं।

img 20251028 wa02373779975627249572323

युवा शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति व विरासत से भी जुड़े रहें

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी हमारे प्रदेश का भविष्य है और संस्कृति के संवाहक भी। यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी विरासत को लेकर कितनी सजग और उत्साहित है। शिक्षा हमें ज्ञान और कौशल देती है, लेकिन संस्कृति हमें संस्कार और पहचान देती है। उन्होंने कहा कि वेशभूषा, नृत्य, लोकगीत, हरियाणवी ‘सांग’ और ‘रागनी’, यहां बनाई गई झोपड़ियां ये सब केवल प्रदर्शन मात्र नहीं हैं, ये हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि युवा शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति व विरासत से भी जुड़े रहें।

img 20251028 wa02332360756176109127536

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा का सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय है। यह प्रदेश 1966 में बना लेकिन इस विश्वविद्यालय की नींव 1956 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी ने रखी थी। हरियाणा प्रदेश के शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास में इस विश्वविद्यालय का अमूल्य योगदान है। हरियाणा ने शिक्षा, खेल, संस्कृति, शोध, औद्योगिक क्षेत्र में प्रगति कर अग्रणी राज्य के रूप में भारत में अलग पहचान बनाई है। इस पहचान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का भी महत्वपूर्ण योगदान है। यह विश्वविद्यालय, ज्ञान-विज्ञान, अनुसंधान, कौशल विकास, खेल, कला, संस्कृति सहित सभी क्षेत्रों में देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में से एक है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्राचीन हरियाणवी कला व संस्कृति को बचाने में आजीवन योगदान करने वाले कलाकारों को ‘हरियाणा रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया जाता है। इसी प्रकार, हरियाणवी थिएटर को जीवंत करने में आजीवन योगदान करने वाले कलाकार को हर वर्ष ‘हरियाणा रत्न पुरस्कार’ दिया जाता है। इसके अलावा, हरियाणवी नृत्य के क्षेत्र में आजीवन योगदान करने वाले कलाकार को नृत्य का ‘हरियाणा रत्न पुरस्कार’ दिया जाता है।

हरियाणवी संस्कृति का महाकुंभ है रत्नावली महोत्सव

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 38 वर्षों से इस विश्वविद्यालय में रत्नावली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा की सांस्कृतिक विकास यात्रा में इस उत्सव की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इस महोत्सव को हरियाणवी संस्कृति का महाकुंभ कहा जाता है। इसमें अहीर, बांगर, बागर, खादर, कोरवी मेवाती जैसी विभिन्न बोलियों की 34 विधाओं में लगभग 3500 युवा कलाकार भाग लेते हैं। उन्होंने महोत्सव में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में हर वर्ष नए-नए प्रयास कर युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले वर्षों में पगड़ी बंधाओ, फोटो खिंचवाओ, हरियाणा के रीति-रिवाजों को प्रतियोगिता का रूप दिया गया। सेल्फी विद हरियाणवी गत वर्ष का अनूठा प्रयास रहा है। इस प्रतियोगिता में लूर नृत्य की प्रस्तुति की जा रही है जो हरियाणा की एक लुप्त हो रही नृत्य की विधा है। इसी प्रकार, हरियाणवी फैशन शो भी इस उत्सव के आकर्षण का केन्द्र है। हरियाणा की संगीत यात्रा, हरियाणा फूड फेयर, हरियाणा आर्ट फेयर, सुन गीता का ज्ञान ऐसी प्रतियोगिताएं हैं, जो आने वाले वर्षों में इस महोत्सव की पहचान बनेंगी व इसे एक नए मुकाम तक ले जाएंगी।

सरकार का लक्ष्य हरियाणा को कृषि और औद्योगिक विकास के साथ साथ सांस्कृतिक धरोहर के केंद्र के रूप में स्थापित करना

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का भी प्रयास है कि शिक्षा और संस्कृति के बीच एक मजबूत सेतु का निर्माण करें। हमारा मानना है कि संस्कृति और पर्यटन एक-दूसरे के पूरक हैं। जब हम अपनी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करते हैं और उसे बढ़ावा देते हैं, तो हम दुनिया भर से पर्यटकों को भी आकर्षित करते हैं। हरियाणा में कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला और अन्य कई ऐसे स्थान हैं, जहां हम सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा दे सकते हैं। हमारा लक्ष्य हरियाणा को केवल कृषि और औद्योगिक विकास के लिए ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर के केंद्र के रूप में भी स्थापित करना है।

डीएपी लेने के लिए हाथों पर मुहर लगाके बीजेपी सरकार किसानों के साथ मुजरिमों जैसा व्यवहार कर रही है: अभय चौटाला

0

डीएपी की भारी किल्लत के लिए पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार जिम्मेदार है, किसान फसल की बुआई नहीं कर पा रहे हैं

चंडीगढ़ । इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश में डीएपी की भारी किल्लत के कारण परेशानी झेल रहे किसानों की आवाज को बुलंद करते हुए कहा कि इसकी जिम्मेदार पूरी तरह से बीजेपी सरकार है। अन्नदाता की कैसे बेकद्री की जा रही है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह चार बजे से ही न केवल नौजवान किसान बल्कि उसके परिवार के बुजुर्ग और महिलाएं भी डीएपी लेने के लिए लाइन में लगे हैं। उसके बाद भी सभी को जरूरत के हिसाब से डीएपी नहीं मिल रहा है। कई किसान तो बिना डीएपी के खाली हाथ ही घर वापिस घर आते हैं।

abhay chautala 1 17283857838478137090771466619


बीजेपी सरकार किसान विरोधी सरकार है यह इस बात से साफ हो जाती है कि सरकार के आदेशों पर पुलिस किसानों के साथ अत्याचार कर रही है। किसानों के हाथों पर मुहर लगाई जा रही है, ऐसा करके किसानों को मुजरिमों जैसा अहसास करवाया जा रहा है। एक आधार कार्ड पर डीएपी के सिर्फ दो ही कट्टे दिए जा रहे हैं। किसानों पर इतने जुल्म और अत्याचार तो अंग्रेजों ने भी नहीं किए जितने आज बीजेपी सरकार कर रही है। अभी तक प्रदेश के कई जिलों में किसानों के खेतों में खड़े पानी की न तो निकासी की गई है और न ही जलभराव के कारण बर्बाद हुई फसलों का आज तक मुआवजा दिया गया है। उपर से डीएपी की भारी किल्लत के कारण किसान अपनी अगली फसल की बुआई भी नहीं कर पा रहा है। यही सिलसिला चलता रहा तो किसानों को आर्थिक संकट के कारण और कर्जा लेने पर मजबूर होना पड़ेगा जिसकी भरपाई वो कैसे कर पाएंगे?

हरियाणा के किसानों के हाथ पर अब ‘मुजरिमों सा ठप्पा’ : रणदीप सुरजेवाला

0

कहा – भाजपा की नीतियों ने खेती को बनाया अपराध, किसान को अपराधी

चंडीगढ़ । कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा में किसानों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार खेती-किसानी के खिलाफ भरी नफरत, अपमान और अत्याचार में अब ‘अंग्रेजी हुकूमत’ को भी पीछे छोड़ चुकी है। खाद की तंगी से जूझते किसानों को राहत देने के बजाय भाजपा सरकार ने अब उन पर ‘मुजरिमों सा ठप्पा’ लगाकर उनका अपमान करने की नई परंपरा शुरू कर दी है।

1arf2oh4 randeep surjewala


सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा एंड कंपनी की कामचोरी और मुनाफाखोरी से पहले ही खाद संकट का हाहाकार मचा हुआ है। किसान कई-कई दिनों से भूखे-प्यासे लाइनों में लगे हैं, लेकिन सरकार की संवेदना कहीं नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि अब तो हद यह है कि खाद लेने आए किसानों के हाथों पर मुहर लगाई जा रही है, जैसे किसी अपराधी या जेल में कैद व्यक्ति को पहचानने के लिए लगाई जाती है।


कांग्रेस नेता ने कहा कि अन्न उपजाने वाले किसानों के हाथों पर ‘अपमान की मुहर’ भाजपा की किसान विरोधी मानसिकता का जीता-जागता प्रमाण है। उन्होंने तंज कसा कि भाजपा सरकार को किसानों की मेहनत और पसीने से नहीं, बल्कि उनके अपमान और प्रताड़ना से सुकून मिलता है। सुरजेवाला ने कहा कि आज हरियाणा का किसान अपने हक की खाद के लिए लाठियां खा रहा है, महिलाएं-बुजुर्ग और नौजवान खेत-खलिहान छोड़कर लंबी-लंबी कतारों में खड़े हैं।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के लिए ये सब सामान्य हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान मुनाफाखोरी और कमीशनखोरी पर है, जबकि किसान सम्मान और सहूलियत से वंचित है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों के अपमान का यह सिलसिला अब ज्यादा दिन नहीं चलेगा। हरियाणा की जनता और किसान अब भाजपा को इस अपमान की मुहर का जवाब लोकतंत्र की मुहर से देंगे।

फसल क्षति और मुआवजा प्रक्रिया में किसानों को मिलेगा निःशुल्क कानूनी सहयोग : सीजेएम रितु यादव

0

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रितु यादव ने किया किसानों से संपर्क का आग्रह

फरीदाबाद । मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद रितु यादव ने बताया कि हाल ही में यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं और अपनी फसल खराब होने की जानकारी फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज कराई है या किसी कारणवश दर्ज नहीं करा पाए हैं, वे इस संबंध में सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद से संपर्क कर सकते हैं।

image editor output image1714227789 17616451080407762366232457073235

सीजेएम रितु यादव ने कहा कि यदि किसी किसान को मुआवजे की राशि प्राप्त करने में कोई कानूनी दिक्कत या प्रक्रिया संबंधी समस्या आ रही है, तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर है। किसानों को निःशुल्क कानूनी सलाह एवं आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपने अधिकारों का लाभ प्राप्त कर सकें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्यालय जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-12, फरीदाबाद में स्थित है। किसान सहायता के लिए कार्यालय में सीधे आ सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 0129-2261898 पर संपर्क करके भी आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

नगर निगम फरीदाबाद ने शुरू की “क्लीन मार्केट” और “जीरो वेस्ट सोसायटी” प्रतियोगिता

0

मेरा बाजार, मेरा गौरव — मेरी सोसायटी, मेरी ज़िम्मेदारी”

11 साप्ताहिक स्वच्छता प्रोग्राम और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत शहरभर में स्वच्छता को नई दिशा देने की पहल – धीरेंद्र खड़गटा

फरीदाबाद । हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के स्वच्छ हरियाणा स्वस्थ हरियाणा के सपने को पूरा करने के अभियान के अंतर्गत नगर निगम फरीदाबाद द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने, अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने तथा नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “क्लीन मार्केट और “जीरो वेस्ट सोसायटी प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई है। यह प्रतियोगिता स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत 11-सप्ताह के स्वच्छता अभियान का एक अहम हिस्सा है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इंदौर शहर की तर्ज पर फरीदाबाद शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में फरीदाबाद शहर के नागरिक और यहां की सामाजिक संस्थाएं और एनजीओ निगम का सहयोग करेगीं और निगम द्वारा शुरू की जा रही नई पहल में बढ़चढ़ कर भाग लेगी।

image editor output image683936462 17616298924806765170356707865634

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशानुसार यह प्रतियोगिता शहर के सभी जोनों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पंजीकृत मार्केट एसोसिएशन, आरडब्ल्यूए (RWA), हाउसिंग सोसायटी और कॉलोनियां भाग लेंगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य शहर में सतत स्वच्छता, कचरा अलगाव और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।


क्लीन मार्केट प्रतियोगिता

यह प्रतियोगिता सभी पंजीकृत मार्केट एसोसिएशनों के बीच कराई जाएगी।
मूल्यांकन के प्रमुख बिंदु होंगे :

सबसे स्वच्छ मार्किट ,प्लास्टिक मुक्त मार्केट,दीवारों पर आकर्षक म्यूरल पेंटिंग ,बाजार की सार्वजनिक शौचालय सुविधाओं की स्थिति (CIT/PT)

मुख्य निर्देश:

सभी मार्केट एसोसिएशन को 31 अक्टूबर 2025 तक संबंधित जोनल कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा।

प्रतियोगिता 1 से 5 नवम्बर 2025 तक आयोजित होगी।

संयुक्त निरीक्षण कमेटी द्वारा फील्ड मूल्यांकन किया जाएगा।

परिणाम और फोटोग्राफ 7 नवम्बर 2025 तक निगम कार्यालय को भेजे जाएंगे। और जीरो वेस्ट सोसायटी प्रतियोगिता होंगी।

यह प्रतियोगिता सभी पंजीकृत आरडब्ल्यूए हाउसिंग सोसायटी और कॉलोनियों के बीच होगी
मूल्यांकन के प्रमुख बिंदु होंगे
स्रोत पर कचरे का पृथक्करण,
गीले कचरे की कम्पोस्टिंग,सूखे कचरे का पुनर्चक्रण ,
सामान्य क्षेत्रों की स्वच्छता,निवासियों की भागीदारी और जागरूकता

मुख्य निर्देश :

सभी सोसायटियों को 30 अक्टूबर 2025 तक पंजीकरण कराना होगा। प्रतियोगिता के दौरान सोसायटियां “जीरो वेस्ट” की दिशा में ठोस प्रगति प्रदर्शित करेंगी। फील्ड मूल्यांकन और रिपोर्टिंग संयुक्त आयुक्तों द्वारा की जाएगी।


जोन के संयुक्त आयुक्तों की भूमिका

प्रत्येक जोन के संयुक्त आयुक्त अपने-अपने क्षेत्र में प्रतियोगिता के क्रियान्वयन की निगरानी करेंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी मार्केट एसोसिएशन और आरडब्ल्यूए निर्धारित समय पर पंजीकृत हों।फोटोग्राफिक एवं वीडियो साक्ष्य सहित पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जोनल रिपोर्ट 6 नवम्बर 2025 तक कमिश्नर कार्यालय को भेजी जाएगी। इसके लिए पुरस्कार और सम्मान भी रखे गए हैं, विजेताओं को जोनल और सिटी स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

श्रेणी स्तर पुरस्कार शीर्षक पुरस्कार राशि

क्लीन मार्केट जोनल स्वच्छ बाजार अवार्ड रुपए 50,000 + प्रमाणपत्र
जीरो वेस्ट सोसायटी जोनल स्वच्छ सोसायटी अवार्ड रुपए 50,000 + प्रमाणपत्र
सर्वश्रेष्ठ (सिटी स्तर) सिटी सिटी क्लीन मार्केट ट्रॉफी रुपए 75,000 + ट्रॉफी
सर्वश्रेष्ठ (सिटी स्तर) सिटी सिटी जीरो वेस्ट सोसायटी ट्रॉफी रुपए 75,000 + ट्रॉफी दी जाएगी।

बता दें कि इन गतिविधियों के लिए मार्केट एसोसिएशन/आरडब्ल्यूए को सूचना प्रसार के लिए 28 अक्टूबर 2025 तय की गई है।
प्रतिभागियों का पंजीकरण 30 अक्टूबर 2025 मार्केट संबंधित जॉइंट कमिश्नर ,

एसोसिएशन/आरडब्ल्यूए
प्रतियोगिता एवं मूल्यांकन 1 से 5 नवम्बर 2025 संबंधित जॉइंट कमिश्नर,
जोनल रिपोर्ट प्रस्तुत 6 नवम्बर 2025 संबंधित संयुक्त आयुक्त,
विजेताओं की घोषणा 7 नवम्बर 2025 कमिश्नर कार्यालय द्वारा की जायेगी।

“मेरा बाजार, मेरा गौरव — मेरी सोसायटी, मेरी ज़िम्मेदारी”

नगर निगम फरीदाबाद ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस पहल में बढ़-चढ़कर भाग लें और फरीदाबाद को स्वच्छ, हरित और सतत शहर बनाने में अपना योगदान दें।