back to top
Tuesday, July 21, 2026
Home Blog Page 120

गरीबों को उजाडने का काम कर रही है भाजपा सरकार – बलजीत कौशिक

0
‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के तहत फरीदाबाद विधानसभा मेें हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन 

फरीदाबाद,09 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के तहत फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सेक्टर-10 स्थित पुष्प वाटिका में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता पूर्व प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक द्वारा की गई। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से भारी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। 


Screenshot 2023 10 09 17 14 28 92 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7


कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आनंद कौशिक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है, पिछले नौ सालों में इस सरकार ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया बल्कि गरीबों को उजाडऩे का काम किया है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने कहा कि फरीदाबाद की बात की जाए और यह विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में कोसों पीछे छूट गया है, यहां न केवल लोग बिजली, पानी, सडक़ें व सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं की मार झेल रहे है बल्कि टूटी सडक़ों के चलते परेशान है।

IMG 20231009 WA0370


 उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर इस सरकार ने केवल जनता के खून पसीने की कमाई को हड़पने का काम किया है, लेकिन अब जनता इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प ले चुकी है और जनता को इंतजार है तो सिर्फ चुनावों का। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने उन्हें अपना आर्शीवाद देकर विधानसभा में भेजा तो वह लोगों को विश्वास दिलाते है कि वह विकास के मामले में इस विधानसभा को हरियाणा की सबसे आदर्श विधानसभा बनाने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेंगे।

 बलजीत कौशिक ने कहा कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचे लोगों की तादाद ने यह साबित कर दिया कि जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी की ओर जनता उम्मीद भरी नजरों से देख रही है क्योंकि कांग्रे्रस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गाे का उत्थान कर सकती है। श्री कौशिक ने कहा कि आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में कोसों पीछे छूट गया है, यहां विकास के नाम पर टूटी सडक़ें, सडक़ों पर भरा सीवरेज का गंदा पानी और बुनियादी सुविधाओं की कमी नजर आती है, जनता भाजपा को सत्ता सौंप अपने आपको ठगा का महसूस कर रही है। इस मौके पर विचार विभाग कांग्रेस के चेयमरैन विनोद कौशिक ने कहा कि आने वाला समय हरियाणा सहित देश में कांग्रेस का है और कांग्रेस की सरकार बनने पर समूचे फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास करवाया जाएगा। 

इस अवसर पर विनोद कौशिक अध्यक्ष हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ( विचार विभाग), डा सौरभ शर्मा वाईस प्रसीडेंट एआईसीसी, सुनीता फागना जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जवाहर ठाकुर ,अश्विनी कौशिक, सुजाता यादव प्रधान आरडब्त्यूए सेक्टर 10, बाबूलाल रवि, कुंवरपाल मलिक, पंडित मोतीराम शर्मा, देव शर्मा, मानसिंह मान, महेश चंद, हितेश शर्मा, देवेंद्र दीक्षित, डी एस रावत, ओमी यादव, मुकेश यादव एडवोकेट, अनुज शर्मा एडवोकेट, राममेहर गोयल, राजा सैनी, पिंटू सैनी, देबू कौशिक, राजीव शर्मा, मेहरचंद पराशर, महेन्द्र यादव, शिवराम पाराशर, रोहित सैनी, ओ पी सैनी, हैप्पी सिंह, सुनील पाराशर, दानिश अली, मुख्तयार जुल्फिकार मलिक, विक्रम पोसवाल, महेश बैंसला, पवन चांद, दुर्गा प्रसाद, आबिद, पम्मी मान, लाडो देवी, सरला भामोत्रा, प्रीतम प्रधान, सोनू, रामकुमार, राजबीर चौहान चेयरमैन, गुलशन सेठी, तरुण खरबंदा, रमेश सरपंच, बिल्लू प्रधान, विकास फागना, रंधावा फागना, अर्जुन सैनी, बलबीर बघेल, राजेश शर्मा, अर्जुन तंवर, रूपेश, जयदत्त, रामबीर, हरिलाल गुप्ता, ओपी भारद्वाज, संदीप पाराशर, जतिन कौशिक, डा सोनू ठाकुर, दीपक पांचाल, वीरेंद्र शर्मा, प्रताप सिंह बामल, अजय बहल, राजपाल शर्मा, सचिन सरीन, राजीव वालिया, जगदीश पाराशर, सुरेश कंबोज, शिवराम शर्मा, जयभगवान भारद्वाज, अरविंद शर्मा, नरेन्द्र चौधरी, केडी शर्मा, सुनील गुप्ता, विजय शर्मा एडवोकेट, उमाशंकर, रत्न सैनी, जीशान सोनू बंसल,  मंगत, रिंकू यादव, शैलेंद्र, राजेेंद्र सिंह, दर्शन बिग बॉस, मुकेश शर्मा, दीपक, मास्टरपाल एसीपी, कृष्ण तनेजा, सुरेंद्र तंवर, राजू पाराशर, एन के शर्मा, भीम, योगेंद्र अत्री, ईश्वर कौशिक, विपेन टंडन, पूनम शर्मा, ओपी शर्मा, कमलेश गोयल,  श्री भगवान शर्मा संगीत श्याम, राजेश दहिया, ओम शर्मा, राजपाल दहिया, चौ नरवीर तेवतिया, सोनू मौर्य, जगजीत नैन, आरडब्ल्यूए प्रधान, लोम मित्तल, सतीश गर्ग, कौशल गर्ग, मनोज, ललिजत, पिंटू गोयल, चंदर जैन, पवन गोयल, जितेंद्र गर्ग, योगेश मित्तल, नरेश शर्मा, ओपी भारद्वाज, शीतल भारद्वाज, जयभगवान मित्तल, चौधरी प्यारेलाल, सुभाष, प्रवीन अरोडा, प्रवीन अरोड़ा, राजकली तेवतिया, छत्तर खान, महेश चंद गोयल, ज्ञान प्रकाश शर्मा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।



जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने पांच दिवसीय जिला यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,09 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। विक्रम सिंह , उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के कुशल मार्गदर्शन व श्रीमती सुषमा गुप्ता, उपाध्यक्ष वं डॉ मुकेश अग्रवाल महासचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ से प्राप्त निर्देशानुसार एवं सचिव श्री बिजेंद्र सौरोत के नेतृत्व में जिला स्तरीय यूथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण के पांच दिवसीय  प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शिक्षा विभाग के सहयोग से दिनांक 09.10.23 से 13.10.23 तक डी ए वी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट ऍन आई टी 3 फरीदाबाद के प्रांगण में किया जा रहा है। जिसमें 20 विश्वविद्यालय कॉलेज से 100 विद्यार्थी व 20 यूथ रेड क्रॉस काउंसलर द्वारा भाग लिया जा रहा है। 

IMG 20231009 170242
आज इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ की वाईस चेयरपर्सन  श्रीमती सुषमा गुप्ता, मां सरस्वती के दीप प्रज्वलित तथा रैड क्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया गया।

WhatsApp%20Image%202023 10 09%20at%203.54.48%20PM
 उन्होंने बताया कि किसी भी देश का भविष्य युवाओं के हाथों में होता है जिस देश का युवा जागृत एवं शक्तिशाली होगा वह देश तरक्की करेगा रेड क्रॉस सोसाइटी एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो स्वास्थ्य सेवा मित्रता के साथ-साथ मानवता भेदभाव रहित स्वतंत्र निष्पक्षता तटस्थता एकता स्वैच्छिक सेवा भाव से तत्पर आमजन के भाव जागरूकता के भाव जगाती हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर सतीश आहूजा प्रधानाचार्य डी ए वी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट फरीदाबाद ने सभी युवाओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें हमेशा बुरी आदतों से दूर रहकर देश का सभ्य नागरिक बनना चाहिए तथा हमेशा अनुशासन में रहकर समाज की भलाई के कार्य करने चाहिए ।एक अनुशासित व्यक्ति हमेशा जीवन मे सफलता की ओर अग्रसर रहता है ।

इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बिजेन्द्र सोरोत ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया बिजेंदर सोरोत के द्वारा रेड क्रॉस के इतिहास के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना सन 1863 ईस्वी में सर जॉन हेनरी ड्यूनैंट द्वारा की गई जिसने 1901 में प्रथम नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा डॉ एम पी सिंह शिविर निदेशक ने सभी प्रतिभागियों को इस प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा से अवगत कराया तथा युवाओं से अपील करते हुए कहा कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान शिविर में दी गयी शिक्षा पर अमल करते हुए एक सभ्य नागरिक बनकर देश निर्माण में सहयोग करेंगे ।
इसके पश्चात पुरषोत्तम सैनी जिला प्रशिक्षण अधिकारी के द्वारा बताया गया कि रेडक्रॉस के द्वारा अनेकों गतिविधियां चलाई जा रही हैं, उन्होंने बताया कि  जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं को रेडक्रॉस का आजीवन सदस्य बनाया जा रहा है इसमें कोई भी व्यक्ति रेडक्रॉस का आजीवन सदस्य बन सकता है।
श्रीमती गीता उप्रेती प्रवक्ता, सेंटजॉन एम्बुलेंस फरीदाबाद के द्वारा रेड क्रॉस रेडक्रॉस के द्वारा किये जा रहे मानवहित के कार्यों के बारे में बताया गया तथा उन्होंने सभी युवाओं रैड क्रॉस साथ बतौर स्वयंसेवक जुड़ने का आह्वान किया ताकि जनकल्याण कार्यो मे उनकी भागीदारी हो सके ।
इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती वंदना मिश्रा yrc  कोऑर्डिनेटर डी ए वी के अलावा अरविन्द शर्मा, पी सी गौर, दर्शन भाटिया, मनदीप, पवन, जितेंद्र, सुशील, केशव व अन्य रेडक्रॉस स्टाफ ने पूर्ण सहयोग दिया।

भारत देश पूरे विश्व में संतों की भूमि कहलाता है – विपुल गोयल

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,07 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। फरीदाबाद के सेक्टर-19 में चल रहे भागवत कथा के चौथे दिन आज गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पहुंचकर गोवर्धन महाराज के चरणों मे प्रणाम कर महाराज नरेशानंद से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Screenshot 2023 10 07 17 59 12 20 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
उक्त कथा का आयोजन दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा किया गया है। जिसमें कथा व्यास गद्दी पर विदुषी सुश्री पदम हस्ता भारती विराजमान होकर लोगों मे भक्ति और भाव का प्रसार कर रही है।

IMG 20231007 WA0178

इस अवसर पर पहुंचे पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने सैकड़ों श्रद्धालुओं कों सम्बोधित करते हुए सबसे पहले आयोजको का कार्यक्रम करवाने पर धन्यवाद किया और कहा कि हमारा भारत देश पूरे विश्व में संतों की भूमि कहलाता है और बड़े-बड़े संत महात्माओं के साथ साथ प्रभु अवतार भी भारत भूमि पर ही हुए है जोकि प्रत्येक हिंदुस्तानी के लिए गौरव की बात है इसके अलावा गोयल ने कहा की कथा की सार्थकता सिद्ध होती है जब इसे हम अपने जीवन के साथ-साथ अपने व्यवहार में धारण करते है ताकि अंतर्मन का शुद्धिकरण हो सके और जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास भी हो।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने इस अवसर पर कहा कि पौराणिक शास्त्रों के अनुसार अन्य युगों में धर्म लाभ एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए कड़े प्रयास करने पड़ते थे वही इस कलियुग में प्रभु की कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। गोयल ने कहा की भागवत कथा कल्पवृक्ष के समान है, जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है।

इससे पहले पूर्व मंत्री का संस्था के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर स्वागत किया जिसके बाद विपुल गोयल ने गोवर्धन महाराज की पूजा मे शामिल होकर आरती की व प्रसाद गृहण कर सभी कों बधाई व प्रभु से क्षेत्र के लोगों की खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर विनोद मित्तल, प्रमोद गुप्ता, चतुर्भुज गर्ग, राजेंद्र मंगला, नितिन सिंगला, सुनील कुमार प्रधान सेक्टर-19, संजय कुमार भगवाना स्वीट, सतीश सिंघल पूर्व चेयरमेन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सतीश गोयल, रूप सिंह नागर, राम जुनेजा प्रधान हरियाणा व्यापार मंडल, किशन लाल, मेहरबान भाटिया, दयाल नागपाल, पप्पू नागपाल, भानु प्रताप व हजारों श्रोतागण मौजूद थे।


मानव कंप्यूटर सेंटर के सेकंड बैच के बच्चों को प्रदान किए सर्टिफिकेट

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,07 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। मानव सेवा समिति कार्यालय मानव भवन सेक्टर 10 में  शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गवर्नमेंट महिला पॉलिटेक्निक की प्रिंसिपल मीनू वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर  “मानव कंप्यूटर सेंटर के 15  विद्यार्थियों को पास सर्टिफिकेट प्रदान किए। 

Screenshot 2023 10 07 17 46 09 37 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। मानव सेवा समिति यह पुण्य कार्य 1999 से कर रही है। समिति समाज सेवा को  एक मिशन मानकर जरूरतमंदों की हर संभव सहायता कर रही है। चेयरमैन महिला मंडल उषा किरण शर्मा, अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने मुख्य अतिथि मीनू वर्मा को सम्मान पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। 
सेंटर कोऑर्डिनेटर एकता मैडम ने कहा कि एक नवंबर से तीसरे बैच की कंप्यूटर ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। जो 6 महीने की बेसिक एडवांस्ड व एक्सेल कंप्यूटर ट्रेनिंग करना चाहते हैं वे मानव भवन में आकर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। कार्यक्रम में राजेंद्र गोयनका,राज राठी, कमला वर्मा, कुसुम वशिष्ठ, बांके लाल सितोनी मौजूद रहे।


बच्चों को अच्छे संस्कार देकर उनका भविष्य संवारते हैं दादा-दादी नाना नानी – धर्मवीर भड़ाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,07 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। एपीजे स्वर्ण ग्लोबल स्कूल मे प्रधानाचार्या  प्रीति वासन  की अध्यक्षता में दादा/दादी एवं नाना/नानी के सम्मान में ग्रैंडपैरेंट्स डे का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि हर परिवार में जितना महत्व माता और पिता का होता है, उससे कहीं ज्यादा दादा-दादी और नाना-नानी का होता है। घर के बड़े बुजुर्ग हमेशा बच्चों में संस्कार डालने का काम करते हैं क्यू कि उन्हें अनुभव होता है ।  दादा दादी नाना नानी बच्चों को अच्छे संस्कार देकर उनका भविष्य संवारते हैं।

IMG 20231007 WA0180

धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि वर्तमान समय में  कामकाजी माता-पिता अपने बच्चों के लिए हर समय नहीं हो सकते हैं और उस समय परिवार में मौजूद दादा-दादी और दादा-दादी एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। दादा-दादी बच्चों को अपने जीवन के अनुभवों के माध्यम से बहुत सी बातें सिखाते हैं और अपने पोते-पोतियों को जीवन के महत्वपूर्ण पाठ पढ़ाते हैं।
धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि वर्तमान में स्मार्ट फोन का युग है और हमें प्रयास करना चाहिए कि बच्चों के हाथ में ज्यादा समय तक मोबाइल ना रहे । इससे बच्चे बिगड़ सकते हैं । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मवीर भड़ाना, फतेह सिंह भड़ाना, जय प्रकाश मावी  एवं  पूनम  को विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन मालविका शर्मा एवं  विनीत द्विवेदी  द्वारा किया गया। सभी अभिभावकों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।  कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या एवं मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। तदुपरांत कक्षा 4 से कक्षा 8 तक के छात्रों द्वारा आर्केस्ट्रा की एक सुंदर प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में नर्सरी कक्षा से तीसरी कक्षा तक के सभी छात्रों ने दादा/दादी एवं नाना/नानी के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुतियों के द्वारा अपना निश्छल प्रेम प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय-गीत एवं धन्यवाद ज्ञापन से किया गया तथा सभी अभिभावकों (दादा-दादी एवं नाना/नानी) का सामूहिक फोटो सत्र आयोजित किया गया। तदुपरांत सभी के लिए जलपान एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया एवं प्रत्येक विजेता अभिभावक को उपहार देकर सम्मानित किया गया। 
संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान सभी अभिभावकगण (ग्रैंडपैरेंट्स) अपने बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियाँ एवं अपने प्रति उनका आदर और प्रेम देखकर आह्लादित एवं अभिभूत हो गए तथा प्रधानाचार्या  एवं समस्त अध्यापक गणों को सादर धन्यवाद दिया। इस मौके पर जयप्रकाश मावी, राजकुमार शर्मा, हरीश शर्मा, प्रेम दीवान आदि मौजूद रहे।

नाइजीरियन व्यक्तियों के फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में क्राइम ब्रांच एक और नाइजीरियन महिला को किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,06 अक्तूबर(रूपेश कुमार) क्राइम ब्रांच 85 प्रभारी जोगिंदर सिंह की टीम ने फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में एक और नाइजीरियन महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2023 10 06 17 45 42 66 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी महिला का नाम मौरीन छीनसा फिलोमेना एगवअटु है। आरोपी महिला वर्तमान में दिल्ली के द्वारका की रहने वाली है। आरोपी महिला ने बीपीटीपी के एरिया की बिहारी मार्केट में फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। आरोपी महिला को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से दिल्ली के द्वारका से गिरफ्तार किया है। 
आरोपी महिला से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला अपने पति के साथ ग्रीन फील्ड निवासी आरोपी अजय सिंह उर्फ मोनू के पास किराए का मकान लेने के लिए आई थी। किराए का मकान आधार कार्ड की आईडी पर मिलता है। तो आरोपी अजय सिंह ने नकली आधार कार्ड बनाने के लिए एक आधार कार्ड का 5 हजार रुपए मांगे। आरोपी महिला ने 2 आधार कार्ड बनवाए। मामले में गिरफ्तार किए गए पहले आरोपी राहुल, अजय उर्फ मोनू,एंथोनी चिजिओकन्वेके और डेविड सेयडोउ का नाम शामिल है। 
आरोपी महिला को अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी महिला से मामले में गहनता से पूछताछ करके उसे 1 फर्जी आधार कार्ड, पासपोर्ट की छाया प्रति बरामद की गई है। पासपोर्ट में वैधता 10 जनवरी 2018 से 09 जनवरी 2028 तक है । आरोपी महिला को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 

ग्रीन पटाखों को छोड़कर सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, बिक्री, फोड़ने और उपयोग पर रोक – विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,06 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। जिलाधीश विक्रम सिंह ने ग्रीन पटाखों को छोड़कर सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, बिक्री, फोड़ने और उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। जिला की सीमा के भीतर आतिशबाजी में बेरियम लवण पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। क्योंकि इससे भारी वायु/ध्वनि प्रदूषण और ठोस अपशिष्ट की समस्या होती है।


IMG 20231006 163557

इसलिएहरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुझाव पर सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में विक्रम सिंह, (आईएएस)जिला मजिस्ट्रेट ने सीआरपीसी की धारा 144 के आधार पर शक्तियों का प्रयोग करते हुए 1973विस्फोटक अधिनियम1884 और विस्फोटक मैग नियम और जिला मजिस्ट्रेटके रूप में अन्य सक्षम शक्तियां इसके द्वारा संयुक्त पटाखों की लारिस की श्रृंखला के पटाखे और केवल ग्रीन पटाखों को छोड़कर सभी प्रकार के पटाखों के निर्माणबिक्रीफोड़ने और उपयोग पर रोक लगाई हैं।

रोक कब तक रहेगी जारी:-

जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि यह रोक 01-11-2023 से 31-01-2024 की अवधि के लिएजिला की सीमा के भीतर पटाखों के अलावा आतिशबाजी में बेरियम लवण पर प्रतिबंध लगाया गया हैक्योंकि इससे भारी वायु/ध्वनि प्रदूषण और ठोस अपशिष्ट की समस्या होती है। ।

ग्रीन पटाखों की छूट इस प्रकार होगी-

जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि दिवाली के दिन या गुरु पर्व आदि जैसे किसी अन्य त्योहार परजब ऐसी आतिशबाजी आम तौर पर होती हैतो यह रात 08:00 बजे से 10:00 बजे तक होगी। क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या पर आधी रात यानी 12:00 बजे रात से सुबह 11:55 बजे तक भी ऐसी आतिशबाजी शुरू हो जाती है। इसके अलावाफ्लिपकार्टअमेजन आदि सहित कोई भी ई-कॉमर्स वेबसाइट किसी भी ऑनलाइन ऑर्डर को स्वीकार नहीं करेगी और जिला में ऑनलाइन बिक्री को प्रभावित नहीं करेगी।

जिलाधीश ने कहा कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश 2021 एवं एनजीटी के ऑर्डर का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।

इन अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश:-

जिलाधीश विक्रम सिंह ने इसके अलावाक्षेत्रीय अधिकारीहरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डफरीदाबाद/बल्लभगढ़ को निर्देश दिया जाता है कि वे नियमित रूप से हवा की गुणवत्ता की निगरानी करें और माननीय शीर्ष न्यायालय और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के अनुसार संबंधित वेबसाइटों पर डेटा अपलोड करें। सभी विभागों/बोर्डों/निगमों/व्यक्तियों को इसके लिए पूर्ण सहयोग बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

वहीं पुलिस आयुक्त विभागआयुक्त नगर निगमफ़रीदाबाद के सभी उपमंडल मजिस्ट्रेटसभी तहसीलदार/नायब तहसीलदार/बीडीपीओडीएसपीई.ओ./सचिवसभी पुलिस स्टेशनों के एस.एच.ओ.अग्निशमन अधिकारी और अन्य अग्निशमन कार्यालय कर्मचारी इस आदेश को तुरंत  लागू करेंगे। इन सभी अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि वे इस आदेश को लागू करने के लिए छापेमारी करें और दैनिक आधार पर इसकी रिपोर्ट जिलाधीश के कार्यालय में जमा करें।

उल्लंघना करने पर यह होगी कानूनी कार्रवाई:-

जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि इन आदेश का अनुपालन न करने/उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिताविस्फोटक अधिनियम 1884 और विस्फोटक नियम2008 की प्रासंगिक धारा के अनुसार प्रासंगिक दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ट्रिब्यूनल ऑन इट्स मोशन बनाम पर्यावरणवनजलवायु परिवर्तन मंत्रालय और अन्य हैजिसके तहत माननीय राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल/ NGT ने कोविड/ COVID-19 के दौरान सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। एनसीआर और देश के सभी शहरों/कस्बों में महामारीजहां परिवेशीय वायु गुणवत्ता खराब और उससे ऊपर की श्रेणी में हैउन शहरों/कस्बों में पटाखों के उपयोग को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए हैंजहां हवा की गुणवत्ता मध्यम या केवल ग्रीन पटाखों तक ही सीमित है। वहां भी 2 घंटे से अधिक की अवधि के लिए और केवल किसी निर्दिष्ट त्योहार या अनुमत अवसरों के उत्सव के लिए छूट दी गई है।

इसलिए जरूरी है आदेशों की पालना

जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा सर्वोच्च न्यायालय के 2019 और 2021 में जारी निर्देशों को दोहराते हुए कहा कि आतिशबाजी में नाइट्रेट होता है। जबकिउपरोक्त उल्लिखित आदेश को अस्वीकार करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने टिप्पणी की थी कि “इस स्तर पर बेरियम नाइट्रेट के उपयोग की अनुमति केवल इसलिए दी गई हैक्योंकि यह संकेत दिया गया है कि समग्र रूप से इसका फॉर्मूलेशन 30 प्रतिशत कम प्रदूषणकारी होगावास्तव में यह प्रतिगामी होगा।

जनहित में ग्रीन क्रैकर्स को छोड़कर सभी प्रकार के पटाखों (सीरीज क्रैकर्स या लारिस) और सभी प्रकार के पटाखों के निर्माणबिक्री और उपयोग पर रोक लगाई गई है।

क्यों जरूरी है प्रतिबंध लगाना:-

जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि सर्दियों के दौरानविशेष रूप से अक्टूबर से जनवरी के महीनों में बढ़ता प्रदूषणएक गंभीर स्वास्थ्य चिंता का विषय हैविशेष रूप से पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे पार्टिकुलेट मैटर्स (पीएम) के उच्च स्तर के संबंध मेंजो राष्ट्रीय परिवेश वायु गुणवत्ता मानकों (एनएए क्यूएस) मानकों से अधिक है। वहींवायु प्रदूषण से संबंधित कई विशेषज्ञों की टिप्पणियां और अन्य रिपोर्ट आई हैं। उन्होंने संकेत दिया कि इस समय अवधि के दौरानहरियाणा राज्य में वायु प्रदूषण अपने चरम पर है।यह भी देखा गया है कि सर्दियों के महीनों के दौरान होने वाली विभिन्न घटनाओं से हरियाणा राज्य में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। जबकियह एक अच्छी तरह से स्थापित वैज्ञानिक तथ्य है कि उच्च वायु प्रदूषण गंभीर पर्यावरणीय जोखिम पैदा करता है और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। विशेष रूप से आबादी के कमजोर वर्गों जैसे बच्चोंबुजुर्गों और पहले से ही श्वसन संबंधी बीमारियों वाले लोगों को ज्यादा प्रभावित करती है। वहीं हृदय रोग आदि भी इसमें शामिल हैं।  

बता दें कि विभिन्न आयोजनों के बीचदिवाली और अन्य त्योहारों जैसे गुरुपर्वक्रिसमसनए साल की पूर्व संध्या आदि के दौरान पटाखे फोड़ने से होने वाला उत्सर्जन न केवल हवा में धातु के कणखतरनाक विषाक्त पदार्थहानिकारक रसायन और हानिकारक गैसें छोड़ता हैबल्कि हवा में कणों को भी बढ़ाता है (परिवेशी वायु में PM2.5 और PM10) की सांद्रता पूरे हरियाणा में प्रदूषण के स्तर में वृद्धि में योगदान करती है। जबकिपटाखे फोड़ने और वायु प्रदूषण बढ़ाने का मुद्दा सर्वोच्च न्यायालय के साथ-साथ राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण द्वारा बार-बार उठाया गया है।

एनआईटी-86 क्षेत्र की जनता के लिए मूलभूत सुविधाएं हुई सपना – धर्मवीर भड़ाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,06 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए मूलभूत सुविधाएं एक ख्वाब की तरह हो गई है। क्षेत्र में ना बिजली भरपूर मिलती है ना पानी है, ना सड़क है, ना सीवर है । क्षेत्र की जनता हर तरह की सरकारी सुविधाओं के लिए तरस रही है। यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना का जिन्होंने परिवार जोड़ो अभियान के तहत जवाहर कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान चलाया।

IMG 20231006 WA0117

धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में ही गोंछी नाला है जो कूड़े से पूरी तरह से भरा हुआ है। ऐसा लगता है कभी उसकी सफाई हुई ही नहीं है। नाले के आसपास के रहने वाले हजारों लोग गंदगी से बीमार हो रहे हैं। गलियों में सीवर का पानी भरा हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है कि नगर निगम के कर्मचारी कभी क्षेत्र कालोनियों में जाते ही नहीं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी क्षेत्र की जनता का दुख दर्द समझ रही है और सरकार बनते ही सभी दुख दर्द दूर किए जाएंगे। 
इस मौके पर जिला सचिव मेहर चंद हरसाना, प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा, हरजिंदर मेहंदीरत्ता, सुभाष बघेल, सचिन चौधरी ,अमित कुमार, राम गौर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

गाय चोरी के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,06 अक्तूबर(रूपेश कुमार) क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 इंचार्ज जगबीर सिंह की टीम ने गौशाला से गाय चोरी करने वाले मामले में पीओ घोषित किया है। जिसको क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Screenshot 2023 10 06 12 56 43 18 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम महिपाल उर्फ टूटे है। आरोपी फरीदाबाद के गांव नेकपुर खेडी गुजरान का रहने वाला है। आरोपी ने थाना सेक्टर 58 एरिया में स्थित गौशाला में से वर्ष 2016 में 2 गाय चुराने की वारदात को अनजाम दिया था। जिसका मामला थाना सेक्टर-58 में दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। 
आरोपी अदालत से जमानत पर था। जो अदालत में काफी समय से अनुपस्थित चल रहा था। जिसको अदालत द्वारा 17 अगस्त को पीओ घोषित किया गया था। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को नेकपुर गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी मजदूरी का काम करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 

तानाशाही पर उतरी भाजपा सरकार का अंत जल्द – धर्मवीर भड़ाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,05 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। पूरी जवाहर कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो से हजारों लोग परेशान हैं और नगर निगम के अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना का जिन्होंने परिवार जोड़ो अभियान के सहित जवाहर कॉलोनी गुरुद्वारा रोड पर जनसंपर्क अभियान चलाया।

IMG 20231005 WA0164
उन्होंने कहा कि यहां भी दुकानदारों की हालत बहुत खराब है। भाजपा सरकार ने रोजगार को चौपट कर दिया है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ जब कोई आवाज उठाता है तो उसे झूठे मामले में फंसा कर जेल भेज दिया जाता है। भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है। जनता की आवाज उठाने वालों की आवाज दबाई जा रही है।
धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि दिल्ली में जो हुआ पूरी दुनिया देख रही है। भाजपा सरकार घबराई हुई है क्योंकि उसे लगता है कि दिल्ली की जनता भाजपा को किसी भी चुनाव में वोट नहीं देगी इसलिए आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं पर फर्जी मामले लगाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है, उन्हें डराया धमकाया जा रहा है और जेल भेजा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। राज्यसभा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता और अशोक तंवर जैसे नेताओं के मार्गदर्शन में हजारों लोग आम आदमी पार्टी से रोजाना जुड़ रहे हैं। प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार है।
इस मौके पर जिला सचिव मेहरचंद हरसाना, लोकसभा उपाध्यक्ष भीम यादव, प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा, हरजिंदर सिंह मेहंदीरत्ता, राजा भैया, सुभाष बघेल, सचिन चौधरी अमित कुमार , संदीप राव, रामगौर, गज्जे मेंबर, सरदार बलवंत सिंह, सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।