back to top
Tuesday, July 21, 2026
Home Blog Page 121

लखन कुमार सिंगला बने अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय संयोजक

0
अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने दी जिम्मेदारी

फरीदाबाद,05 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने आगामी 29 अक्टूबर 2023 को अग्रोहा धाम में विशाल महाकुंभ के मद्देनजर प्रमुख समाजसेवी लखन कुमार सिंगला को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। इसके अलावा दिल्ली विधायक महेंद्र गोयल, राजस्थान विधायक अमित चचाण, पंजाब विधायक श्रीमती नीलम मित्तल, प्रमुख समाजसेवी गोविंद कांडा सिरसा, युवा प्रभारी अल्केश अग्रवाल मुंबई आदि को बनाया गया है। 


Screenshot 2023 10 05 16 04 22 32 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7


उल्लेखनीय है कि लखन सिंगला व उनका परिवार पिछले काफी समय से सामाजिक व धार्मिक कार्याे में बढ़चढकर हिस्सा लेता है, खासकर समाज के कार्याे में उनकी भूमिका अग्रणीय रहती है, जिसके चलते उन्हें यह अह्म जिम्मेवारी सौंपी गई है। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में महाकुंभ कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा जबकि आज अग्रोहा धाम के नेतृत्व में देश भर में हजारों वैश्य समाज की संस्थाएं धार्मिक व सामाजिक कार्यों में लगी हुई है। महाराजा अग्रसेन जी त्याग की मूर्ति थे जिन्होंने समाजवाद को बढ़ावा दिया और गरीबों को ऊंचा उठाते हुए छोटे-बड़े की दूरियां खत्म करने का काम किया। 

बजरंग गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने गरीबों को ऊंचा उठाने के लिए हर घर से एक ईंट एक मुद्रा देने का नियम लागू किया ताकि गरीब व्यक्ति ईंट अपना मकान बनाकर रह सके और मुद्रा से व्यापार करके अपने बच्चों का अच्छे ढंग से पालन पोषण कर सके। बजरंग गर्ग ने कहा कि वैश्य समाज को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने के लिए अग्रोहा धाम की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी ईकाई, युवा व महिला ईकाईयों का विस्तार किया जा रहा है। अग्रोहा धाम देश का पांचवा धाम है जिसके साथ देश के नागरिकों की आस्था जुडी हुई है। 

अग्रोहा में 30 एकड़ में अग्रोहा धाम बना हुआ है और 267 एकड़ में महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर मेडिकल कॉलेज बना हुआ है और समाज के सहयोग से 30 करोड रुपए की लागत से अग्रोहा धाम में महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर भव्य म्यूजियम बनाया जा रहा है जिसमें महाराजा अग्रसेन जी, वैश्य महान पुरुष व देश भक्तों की जीवनी के बारे में पूरी जानकारी होगी। बजरंग गर्ग ने कहा के प्रमुख समाजसेवी लखन कुमार सिंगला को अग्रोहा धाम के प्रचार की जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्तर पर दी गई है।


बैंक एटीएम के सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,05 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 इंचार्ज जगबीर सिंह की टीम ने बैंक ए.टी.एम. के सिक्योरिटी गार्ड के साथ शराब के नशे में मारपीट करने के मामले में पीओ घोषित किया है। 

Screenshot 2023 10 05 15 08 18 74 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शहजाद है। आरोपी फरीदाबाद के गांव बड़खल का रहने वाला है। आरोपी ने वर्ष 2018 में थाना सेक्टर-17 के एरिया में बने बैंक ए.टी.एम. के सिक्योरिटी गार्ड के साथ शराब के नशे में मारपीट की थी। जिसमें आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका था। आरोपी माननीय अदालत से जमानत पर था। जो काफी दिन से अदालत में पेश नही होने के कारण अदालत के द्वारा 01 अगस्त को पीओ घोषित कर दिया था। 
क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से एनआईटी थाना एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में महिला थाना में छेडछाड का तथा एक लडाई झगडे का मामला थाना सुरजकुण्ड में दर्ज है। संबंधित थानों को सूचना दे दी गई है। आरोपी ड्राइवरी का काम करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। 

दीपिका अधाना ने तिगांव का नाम पूरे देश में किया रोशन – रोहित नागर

0
युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने एयर इंडिया में कमर्शियल पायलट बनने पर दी बधाई

फरीदाबाद,05 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। गांव तिगांव निवासी योगेश अधाना की बेटी दीपिका अधाना का एयर इंडिया में बतौर कमर्शियल पायलट चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रोहित नागर ने दीपिका के निवास पर पहुंचकर उन्हें व उनके परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई दी। 


11%20(6)


रोहित नागर ने कहा कि दीपिका ने यह उपलब्धि हासिल करके न केवल तिगांव बल्कि फरीदाबाद का नाम देशस्तर पर विख्यात किया है और पूरे तिगांव सहित फरीदाबाद के लोगों को इस बेटी पर नाज है। रोहित नागर ने कहा कि इरादे अगर प्रबल हो तो हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है और ऐसा ही कुछ कर दिखाया है, दीपिका ने, जिन्होंने अपनी मेहनत की बदौलत पायलट तक का सफर तय किया और आज पूरे क्षेत्र को इस बेटी की उपलब्धि पर नाज है। 

उन्होंने दीपिका के पिता योगेश अधाना सहित परिवार के अन्य लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी दीपिका इसी प्रकार अपना व अपने परिवार का नाम रोशन करती रहे, ऐसी हमारी कामना है। इस अवसर पर जगन अधाना, नरेंद्र नागर, धीरज, युवराज, पंकज सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। 


पहली प्राथमिकता हो अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना – राजेश नागर

0
सेक्टर 28 आरडब्ल्यूए द्वारा आयोजित निशुल्क दांत उपचार कैंप में पहुंचे विधायक राजेश नागर 

फरीदाबाद,04 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। तिगांव के विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना पहली प्राथमिकता बनाना होगा। तभी हम परिवार, समाज और देश का ख्याल रख पाएंगे। वह सेक्टर 28 आरडब्ल्यूए द्वारा आयोजित दांच उपचार शिविर के उद्घाटन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। शिविर में रक्त एवं आंखों की भी जांच की गई। 

IMG 20231004 WA0158
सेक्टर 28 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित शिविर का उद्घाटन करने के बाद विधायक राजेश नागर ने लोगों से उनकी स्थानीय मांगों के बारे में भी जानकारी एकत्रित की। नागर ने कहा कि हम सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहना चाहिए। उन्होंने का कि हम बहुत अच्छे विचारों वाले व्यक्ति हो सकते हैं, हम बहुत अच्छे सामाजिक विचारों और कर्म करने वाले व्यक्ति हो सकते हैं लेकिन यदि हमारा स्वास्थ्य अच्छा नहीं होगा तो हम उन कार्यों को बेहतरी के साथ नहीं कर सकेंगे। इसके लिए हमें खुद को स्वस्थ रखना चाहिए। नागर ने कहा कि मैं देखता हूं कि लोग अपने दांतों के स्वास्थ्य के प्रति बहुत लापरवाह होते हैं जबकि यह हमारे पूरे व्यक्तित्व का आईना होता है। 
उन्होंने शिविर में आए क्लोव डेंटल के चिकित्सकों का भी धन्यवाद किया कि वह इतने भौतिक समय में भी लोगों के निशुल्क जांच करने के लिए आए हैं। इन समाजिक कार्यों का उन्हें अवश्य ही लाभ पहुंचेगा। विधायक नागर ने बताया कि राज्य की सरकार ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बहुत तरक्की की है। इसके लिए न केवल पहले से संचालित स्थापित सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं में बढ़ोतरी की है बल्कि स्वास्थ्य सेवा में संलग्न स्टाफ में भी बड़ी बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही मिशन इंद्रधनुष के जरिए बच्चों के जीवन की सुरक्षा और आयुष्मान योजना के द्वारा बड़ी जनसंख्या के स्वास्थ्य की रक्षा की जा रही है। 
इससे पहले यहां पहुंचने पर विधायक राजेश नागर का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। नागर ने स्वंय भी अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस अवसर पर विक्रम कपूर, मनमोहन सोमानी, दीपक लाहड़ी, संदीप मित्रा, वीके सिक्का, दुष्यंत कौशिक, विकास लाम्बा, श्याम पेरिवाल, विजय गोयल, संजीव मदान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

सीएम फ्लाइंग ने की बल्लभगढ़ उपमंडल कार्यालय में छापेमारी

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,04 अक्तूबर(रूपेश कुमार) फरीदाबाद स्थित बल्लभगढ़ के उपमंडल कार्यालय में बुधवार सुबह सीएम फ्लाइंग डीएसपी मनीष सहगल के नेतृत्व में छापेमारी कार्यवाही की गई। डीएसपी मनीष सहगल के अनुसार मिनी सेक्रेटेरिएट में कर्मचारियों की लेट लतीफी के साथ-साथ डोमिसाइल बनाने में घपले की सूचना पर छापेमारी की गई जो अभी भी लगातार जारी है।


Screenshot 2023 10 04 18 00 20 35 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12


 हालांकि उन्होंने कार्यवाही खत्म होने के बाद ही पूरी जानकारी देने की बात कही। दरअसल सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि जहां पर डोमिसाइल अप्लाई करने वाले लोगों को दो दो तीन-तीन महीने तक डोमिसाइल नहीं मिलता वही अधिकारियों की लेट लतीफी को लेकर भी तमाम रिकॉर्ड चेक किये जा रहे हैं । कार्यवाही को अंजाम दे रहे सीएम फ्लाइंग के डीएसपी ने बताया की लोगों द्वारा शिकायत के आधार पर आज यहां छापेमारी की गई है जो लगातार जारी है। हालांकि खुलकर कुछ भी ना बताते हुए डीएसपी ने बताया कि शिकायत मिली थी कि यहां अप्लाई करने के बावजूद दो से तीन महीने तक डोमिसाइल नहीं मिलता और अधिकारी भी नदारद मिलते हैं। 

उन्होंने कहा कि तमाम रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है की कब डोमिसाइल अप्लाई हुआ और इसमें क्यों देरी की गई यह सब रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है साथ ही उन्होंने बताया कि अधिकारियों की और कर्मचारियों की हाजिरी भी चेक की गई है और क्योंकि अभी करवाई जा रही है और सब अनियमिताएं दर्ज की जा रही हैं उसके बाद ही वह पूरी कार्रवाई का खुलासा कर पाएंगे ।


दूसरी मंजिल से गिरकर 4 साल के बच्चे की हुई मौत

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,04 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। मंगलवार देर शाम घर की दूसरी मंजिल से गिरकर 4 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा डबुआ कालोनी में घटित हुआ ,हादसे के वक्त बच्चा गली से गुजर रही अपनी बड़ी बहन को बाय कर रहा था। तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह गली में जमीन पर आ गिरा। बच्चे के गिरने के बाद आनन फानन उसे फरीदाबाद के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन, इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

n54398685416964220007097e8de3d8dd30ae172eb3c4d8bcb0287352a3f4f4faa40ba7321e3ed61cc66f1f


मृतक बच्चा अपनी पांच बहनों का इकलौता सबसे छोटा भाई था। वहीं, बच्चे के गिरने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। डबुआ कॉलोनी निवासी पिता बिहारी राम ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर परदेश के जिला फिरोजाबाद के उजावली गांव के रहने वाले हैं। पंडित जय किशन शर्मा के मकान में किराए पर रहते हैं। उनकी पांच बेटियां इस्नेहा ,कविता, रितिका, मोहिनी और चांदनी के बाद यह सबसे छोटा बेटा सार्थक था। 

उन्होंने बताया कि देर शाम लगभग 7:30 बजे के करीब बड़ी बेटी इस्नेहा किसी काम के लिए गली से जा रही थी। इसी दौरान सार्थक घर की दूसरी मंजिल पर खड़ा था। उसने इस्नेहा को बाय बाय करने के लिए जब हाथ हिलाया तो दूसरी मंजिल से पैर फिसल गया और वह सीधा गली में जमीन पर आकर गिरा। घर से निकलकर गली में जा रही उसकी बड़ी बहन फोन पर बिजी थी। वह अपने भाई की बाय-बाय नहीं सुन पाई, लेकिन भाई के गिरने के बाद जैसे ही उसने पीछे मुडक़र देखा तो सार्थक जमीन पर गिरा पड़ा था। आनन-फानन उसने भाई को गोद में उठाया, जिसके बाद वह खुद, पत्नी हेमलता और उनकी अन्य बेटियां भी मौके पर पहुंच गईं। फिर सभी उसे लेकर पहले फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल पहुंचे। 

जहां पर डॉक्टरों ने उनसे कहा कि बच्चे की हालत गंभीर है, उसे दिल्ली भेजना पड़ेगा, लेकिन उनका इएसआई कार्ड था, जिसके चलते वह अपने बच्चे को इएसआइ में ले गए, लेकिन बच्चे की वहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, बच्चे की मौत के बाद पिता बिहारी राम और उसके पड़ोसियों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि डॉक्टर ने उसका सही से इलाज नहीं किया, जिसके चलते उसकी जान चली गई।


खेत में भैंस गुसने पर हुए झगड़े में 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 2 आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,04 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। रविवार को मंझावली गांव में खेत में भैंस गुसने के झगडे में लगी चोट के कारण पीडित की हुई हत्या के मामले में, आरोपियों की गिरफ्तार के लिए डीसीपी क्राइम हेमेन्द्र कुमार मीणा के दिए गए निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

Screenshot 2023 10 04 15 20 53 06 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में मोहित और रविन्द्र उर्फ कल्लू का नाम शामिल है। दोनों आरोपी मंझावली का रहने वाले है। दोनों पक्षों का पहले भी किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। खेत में भैंस गुसने पर विवाद हुआ जिसमें आरोपी पक्ष द्वारा रविवार के दिन लाठी डंडे और रोड़ से हमला किया गया जिसमें प्रभु की रॉड़ की चोट से गंभीर रूप से घायल हो गए और जिनकी बाद मे मृत्यु हो गई। मृतक के पत्नी, बेटे और बेटियों को भी चोट लगी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। 
मामले में क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपी कल्लू उर्फ रविन्द्र और मोहित को काबू किया गया है। क्राइम ब्रांच टीम द्वारा मामले में जांच जारी है।

एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,04 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 प्रभारी जोगिन्द्र सिहँ की टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

Screenshot 2023 10 04 13 15 21 56 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम कृष्ण उर्फ भोला (33) है। आरोपी पलवल के गांव बढराम का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी को बल्लबगढ़ के बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया है। 
आरोपी ने अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर फरीदाबाद के सेक्टर-8 में रहने वाले एक रिटायर्मेंन्ट एयर फोर्स कर्मचारी से धोखाधडी कर एटीएम कार्ड बदलकर करीब 1.60 लाख हजार रूपये निकालकर धोखाधडी की वारदात को अजांम दिया। जिसका मुकदमा थाना सेक्टर-8 में दर्ज है। आरोपी पर पहले भी एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने के मामले दर्ज है। जिसमें पलवल में 7 तथा फरीदाबाद में 2 मामले दर्ज है। आरोपी अभी अदालत से जमानत पर है। 
आरोपी मजदूरी का काम करता है। आरोपी नशा करने का आदी है। नशा की पूर्ती के लिए धोखाधड़ी की वारदातों को अनजाम देता है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर मामले में कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के अन्य साथियों की क्राइम ब्रांच टीम तलाश कर रही है। 

सूरजकुंड मेला परिसर में 3 से 10 नवंबर तक लगेगा पहला दीवाली मेला

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,04 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड मेला परिसर में इस बार पहली बार दीवाली मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला तीन नवंबर से शुरू होगा और दस नवंबर तक चलेगा। हालांकि मेले का स्वरूप अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले से छोटा रहेगा लेकिन इसके बावजूद पर्यटकों के उत्साह को देखते हुए हरियाणा पर्यटन विकास निगम इस मेले को भी भव्य व आकर्षक बनाने की तैयारियों में जुट गया है।


PN 1


हरियाणा पर्यटन विभाग निगम के एमडी नीरज कुमार ने बताया कि अरावली की पहाडि़य़ों की मनोरम छठा के बीच मौजूद सूरजकुंड मेला परिसर अपने अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले को लेकर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में हर साल लाखों पर्यटक देश-विदेश की कला-संस्कृतिखान-पानहैंडीक्राफ्ट का आनंद लेने व खरीदारी के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार पर्यटकों की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस मेला परिसर मे पहली बार दीवाली मेला आयोजित करने का तोहफा दिया है। ऐसे में पहले दीवाली मेले को लेकर हरियाणा पर्यटन विकास निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 

उन्होंने बताया कि दीवाली मेले का स्वरूप अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले से छोटा रहेगा। पहली बार लगने वाले दीवाली मेले के लिए परिसर के एक तिहाई क्षेत्र को ही प्रयोग किया जाएगा। शुरुआत में पहले साल करीब 300 स्टाल ही तैयार किए जाएंगे। चूंकि अंतरराष्ट्रीय मेले का फोकस हैंडीक्राफ्ट होता है इसलिए इस मेले को हैंडीक्राफ्ट की बजाए दीवाली के सामान व त्यौहार से जुड़ी खरीदारी पर केंद्रीत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में बड़ी चौपाल पर लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम चलेंगे जिसमें पूरी तरह से भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं की झलक दिखाई देगी। इसके साथ ही दीपोत्सव खास आकर्षण रहने वाला है। 

उन्होंने बताया कि प्राचीन सूरजकुंड को दीपों से सजाकर दीपोत्सव करने के लिए आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से अनुमति लेने के लिए पत्र भी लिखा गया है। जल्द ही यह अनुमति मिलने की भी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मेले में खान-पान के लिए विशेष तौर पर फूड कोर्ट सजाई जा रही है। यहां दीवाली मेले में आने वाले पर्यटक अच्छे खान-पान का आनंद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य पर्यटकों के त्योहारी सीजन को खास बनाना है और इसके लिए हरियाणा पर्यटन विकास निगम तैयारियों को बेहतरीन बनाने में जुटा है।


मानव रचना स्कूल ऑफ कलिनरी एंड होटल मैनेजमेंट ने द पेसिफिक इंटरनेशनल, न्यूजीलैंड के साथ समझौते पर किये हस्ताक्षर

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,03 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) के स्कूल ऑफ कलिनरी एंड होटल मैनेजमेंट ने द पेसिफिक इंटरनेशनल होटल मैनेजमेंट (पीआईएचएम) न्यूजीलैंड के साथ समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग के जरिए मानव रचना के छात्रों को पाक कला और होटल प्रबंधन में विश्व स्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण दिया जाएगा।

IMG 20231003 175637
 पीआईएचएम के इंटरनेशनल मार्केटिंग डायरेक्टर श्री डीन मैकुलम, एडमिशन एंड मार्केटिंग मैनेजर श्रद्धा मनसाता, एमआरआईआईआरएस के महानिदेशक और स्कूल ऑफ कलिनरी एंड होटल मैनेजमेंट के डीन प्रोफेसर (डॉ.) लेफ्टिनेंट जनरल आरके आनंद की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। मौके पर एमआरआईआईआरएस के रजिस्ट्रार श्री आरके अरोड़ा, एससीएचएम की डायरेक्टर रितिका सिंह और उत्कृष्टता केंद्र के प्रमुख शेफ विलियम ली भी उपस्थित रहे।

इस समझौते के तहत स्टूडेंट एक्सचेंज कार्यक्रम, सहयोगात्मक अनुसंधान प्रयास, संकाय विकास और कई संयुक्त परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। एमआरआईआईआरएस के महानिदेशक और डीन, स्कूल ऑफ कलिनरी एंड होटल मैनेजमेंट लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. आरके आनंद ने कहा कि, “द पेसिफिक इंटरनेशनल होटल मैनेजमेंट के साथ हमारी साझेदारी पाक कला और होटल प्रबंधन में छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस साझेदारी के जरिए छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय अनुभव प्राप्त होगा और उन्हें वैश्विक स्तर की जानकारी मिलेगी। छात्र अंतरराष्ट्रीय उद्योग मानकों के मुताबिक काम सीख सकें यही मकसद है।
पीआईएचएम से पहले मानव रचना ने के स्कूल ऑफ कलिनरी एंड होटल मैनेजमेंट ने सीसीआई लर्निंग, आईएचजी- द क्राउन प्लाजा, सिटी एंड गिल्ड्स और एएचएलईआई आदि के साथ भी समझौते किए हैं। इन साझेदारियों के माध्यम से छात्र आतिथ्य के विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग-मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं। जिससे उनका कौशल निखारेगा और उन्हें बेहतरीन करियर संभावनाएं मिलेंगी। तमाम उद्योगों के साथ किए गए ये एमओयू पाक और होटल प्रबंधन उत्कृष्टता के वैश्विक केंद्र के रूप में मानव रचना स्कूल की स्थिति को मजबूत करते हैं। संस्थान का मकसद छात्रों को करियर के लिहाज से उत्कृष्ट शिक्षा व प्रशिक्षण प्रदान करते हुए रोजगार की बेहतरीन संभावनाएं पाने को तैयार करना है।