back to top
Tuesday, March 17, 2026
Home Blog Page 121

हरियाणा में बह रही है बदलाव की बयार – धर्मवीर भड़ाना

0
आप नेता धर्मवीर भड़ाना ने चलाया कई गांवों में परिवार जोड़ो अभियान, मिल रहा भारी जन समर्थन

फरीदाबाद,30 सितंबर(रूपेश कुमार)। हरियाणा में बदलाव की बयार बह रही है। जनता चुनाव का इंतजार कर रही है और 2024 में लोग झाड़ू पर मुहर लगाने के लिए बेताब है। यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना का जिन्होंने परिवार जोड़ो फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव मांगर, कोट, आलमपुर, सिरोही, खोरी जनसंपर्क अभियान चलाया।

Screenshot 2023 09 30 17 24 08 08 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
धर्मवीर भड़ाना ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के लोगों के पास कोई सरकारी सुविधा नहीं पहुंच रही है। परिवार पहचान पत्र के नाम पर लोगों को ठगा गया है और सभी सरकारी सुविधाएं बंद कर दी गई हैं। अधिकतर ग्रामीणों की पेंशन कई महीने से बंद है। ग्रामीणों को अमीर बताकर उन्हें सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया गया है। कई गांव में लोगों ने धर्मवीर भड़ाना से वादा किया कि इस बार वो हम अभी पार्टी को अपना समर्थन देंगे।
उन्होंने बताया कि गांव में कई कई घंटे तक बिजली गायब रहती है। बिल पहले से काफी ज्यादा आ रहा है। अधिकतर ग्रामीण पानी खरीद कर पी रहे हैं। सरकार की हर घर नल से जल योजना फरीदाबाद के गांव में भी नहीं पहुंची । उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करती है।  दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और जनता से किया गया हर वादा पूरा किया गया और किया जा रहा है। हरियाणा में भी जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो दिल्ली और पंजाब की तरह यहां भी जनता को हर सुविधा दी जाएगी।
 इस मौके पर उनके साथ जिला सचिव मेहरचंद हरसाना ,सुभाष बघेल, नरेश शर्मा, राजा भैया, सचिन चौधरी, राम गौर, अमित कुमार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर ऑटो लूटने की कोशिश करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,30 सितंबर(रूपेश कुमार)। थाना धौज प्रभारी सत्यवान की टीम मांगर पुलिस टीम ने आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर ऑटो लूटने की कोशिश करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

Screenshot 2023 09 30 15 36 00 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में सुनिल आदिवासी (33) औऱ नन्हे (20) का नाम शामिल है। आरोपी सुनिल मध्यप्रदेश के दमोह जिले के गांव टिपानी का आरोपी नन्हे बिहार के बाका जिले के गांव हरना का रहने वाला है। दोनों आरोपी करीब पिछले एक साल से फरीदाबाद के सेक्टर-9 बाईपास रोड के साथ वाले मकान में किराए पर रह रहे थे। 
IMG 20230930 WA0113
आरोपियों ने सेक्टर-8 लेबर चौक से एक ऑटो चालक को गुरुग्राम के सेक्टर-42 के लिए आने जाने के लिए 1200रु में बुक किया। दोनों आरोपी दिन में करीब 12.30 गुरुग्राम के लिए निकले। गुरुग्राम से आते समय दोनों आरोपियों ने गुरुग्राम- फरीदाबाद रोड मांगर चौकी के एरिया में करीब दिन में 4.30 बजे रोड पर सुमशान देखकर आरोपी सुनिल आदिवासी ने मिर्ची पाउडर निकालकर ऑटो चालक प्रताप की आंखों में डाल दिया। आरोपी नन्हे ने मार-पिटाई करनी शुरु कर दी। इस वारदात को अनजाम देते हुए ऑटो पलट गया। 
इस दौरान गस्त में चल रही पुलिस चौकी मांगर इंचार्ज P/SI प्रदीप, मुख्य सिपाही मनोज कुमार, सिपाही नरेन्द्र व सोनू मौके पर पहूंची। मौके से दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया। पीडित का मुहं साफ कराने के बाद बीके अस्पताल से इलाज करवाया। ऑटो चालक प्रताप की शिकायत पर आरोपियो के खिलाफ लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। 
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुनिल राजमिस्त्री का काम करता है। आरोपी नन्हे मजदूरी का काम करता है। दोनो आरोपी ऑटो को लूट कर बेचना चहाते थे। पैसे के लालच में आकर लूट की वारदात क अंजाम दिया है। पूछताछ के बाद दोनो आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने वर्षा क्रिकेट अकादमी को 227 रन से हराया

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,29 सितंबर(रूपेश कुमार)। रविंद्र फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फ़रीदाबाद पर खेला गया और यह मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली और वर्षा  क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने वर्षा क्रिकेट अकादमी को 227 रन से हराया।

Screenshot 2023 09 29 16 22 08 45 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

यह मैच 40 ओवर का था और वर्षा  क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 312 रन का लक्ष्य  दिया । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए 14 वर्षीय रोबिन बावा ने 152 गेंदों पर 30 चौकों की मदद से 201 रन, ध्रुव रावत ने 17 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 30 रन बनाए। वर्षा  क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए हेमन्त गोतवाल और नमन कुशवाहा ने 2/2 विकेट, आदित्य मिश्रा ने 1 विकेट हासिल किया। 
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वर्षा क्रिकेट अकादमी  ने 31.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 85 रन बनाकर हार गई। वर्षा क्रिकेट अकादमी की ओर से आदित्य मिश्रा ने 74 गेंदों पर 3 चौको की मदद से 36 रन बनाए।
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए साहिल कुंडू ने 6.1 ओवर में 2 मैडेन, 11 रन देकर 4 विकेट, जतिन अग्रवाल ने 6 ओवर में 1 मैडेन, 17 रन देकर 3 विकेट, पर्णव ने 6 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट, अभिषेक चौहान ने 1  विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच रोबिन बावा को घोषित किया गया।

कर्मचारी संघ 15 अक्तूबर की रैली में करेगा निर्णायक आंदोलन का ऐलान – नरेश शास्त्री

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,29 सितंबर(रूपेश कुमार)। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने पिछले पांच दिनों से चल रही राज्यव्यापी क्रमिक भूख हड़ताल की आज विधिवत घोषणा करते हुए दावा किया कि 15 अक्टूबर की रोहतक में होने वाली कर्मचारी आक्रोश रैली पूर्व में सभी रेलिया के रिकॉर्ड करेगी ध्वस्त सरकार ने 14 अक्टूबर तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो रैली के मंच से संघ करेगा निर्णायक आंदोलन की घोषणा। यह दावा आज नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारी की सभा को संबोधित करते हुए श्री शास्त्री ने किया ।    

IMG 20230929 WA0118
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आवाहन पर सरकार की हठधर्मिता, वायदा खिलाफी के खिलाफ शहर के मुख्य बाजारों में उल्टी झाड़ू और काले झंडो के साथ बी के चौक से नीलम चौक तक आक्रोश  प्रदर्शन भी किया। गौर तलब है कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा लगातार आंदोलन व हड़ताल कर रहा है। आंदोलन  के दबाव में सरकार ने पालिका कर्मचारियों से 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 को दो दौर की वार्ताएं की है, इन वार्ताओं में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का प्रथा समाप्त करने अग्निशमन विभाग को शहरिस्तान में निकाय विभाग में पुनः शामिल करने 1327 ड्राइवर में फायरमैनो को सृजित पदों पर समायोजित करने सहित अन्य दर्जनों मांगों पर सहमति बनी थी।
 

IMG 20230929 WA0117

लेकिन सरकार लगातार पालिका कर्मचारी व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के साथ वायदा खिलाफी कर रही है। इसलिए पूरे प्रदेश में पालिका, परिषद, निगम व अग्निशमन कर्मचारी 25 सितंबर से पांच दिनों के लिए 29 सितंबर तक क्रमिक भूख हड़ताल पर है। आज की क्रमिक भूख हड़ताल की अध्यक्षता नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरु चरण सिंह खांडिया ने की मंच का संचालन जिला कार्यकारी प्रधान सुरेश कुमार ने किया।
 नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, संघ के राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि, जिला ऑडिटर परस राम अधाना, उपप्रधान कमलव महिला सब कमेटी की नेता सुरेश, ललिता तथा जिला प्रधान दलीप बोहत,जिला कोषाध्यक्ष अनिल चण्डालिया भी  शामिल रहे।
नगरपालिका कर्मचारी संघ ,हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि हरियाणा सरकार सफाई कर्मचारीयो को ठेकेदारों का गुलाम बनाने का काम कर रही है। प्रदेश भर में लगभग 4000 से अधिक सफाई कर्मचारीयो तथा ग्रुप डी ग्रुप सी अग्निशमन के कर्मचारियों की छटनी कर दी गई है। इनमे नगर निगम गुरुग्राम के 3480 सफाई कर्मचारी शामिल हैं।  
श्री शास्त्री ने बताया कि गुरुग्राम के हजारों कर्मचारी 15 अक्टूबर को रोहतक में होने वाली कर्मचारी आक्रोश रैली में गुरुग्राम से रोहतक तक पैदल यात्रा कर गांव-गांव शहर-शहर में सरकार के कर्मचारी दलित विरोधी चेहरे को बेनकाब करते हुए शामिल होंगे। श्री शास्त्री ने कहा कि जब तक हरियाणा सरकार छटनी ग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेकर विभाग के रोल पर नहीं करेगी, समान काम समान वेतन नहीं दिया जाएगा तथा सभी अनुबंध दैनिक वेतन भोगी व पार्ट 2 तथा अन्य कच्चे कर्मचारियों को एक कलम से पक्का करने ,अग्निशमन विभाग को शहरी स्थानीय निकाय विभाग में शामिल करने, 1327 ड्राइवर व फायरमैनो को सृजित पदों पर समायोजित करने, सफाई, सीवर पार्क, सिविल वर्क, वाटर सप्लाई, इलेक्ट्रिकल कार्य तथा अन्य कामों में दिए गए सभी प्रकार के ठेको , मैनपॉवर, वर्कआउट सोर्स, डोर टू डोर, आरपीएफ स्टैंडर्ड, ऑपरेशनल मेंटेनेंस के ठेकों को समाप्त कर ठेकेदारी में लगे कर्मचारियों को रोल पर करने, जोखिम भत्ता 5 हजार रुपये देने, सफाई, सीवर ,ग्रुप सी व डी के कर्मचारीयो की वेतन विसंगतियां दूर करने व आदि मांगो का सरकार निपटा नहीं करेगी तब तक प्रदेश में आंदोलन जारी रहेगा। 
आज के कार्यक्रम में अन्य के अलावा कुर्मी नेता कृष्ण शहाबुद्दीन, राम रतन कर्दम, महेश शर्मा,अजय शास्त्री, शिवकुमार, रघुवीर, दर्शन, सोया,महेंद्र, शक्ति सिंह, श्रीपाल मौर्य, देवेंद्र मझौली, संजय, कमलेश, सत्तो,ज्ञानो देवी आदि शामिल थे।

नगर निगम अधिकारियों पर दर्ज हो हत्या का मामला – धर्मवीर भड़ाना

0
सीवर के पानी में गिरने से युवक की हुई मौत के जिम्मेदार है एमसीएफ अधिकारी – धर्मवीर भड़ाना

फरीदाबाद,29 सितंबर(रूपेश कुमार)। भ्रष्टाचार और नरक सिटी कहे जाने वाले फरीदाबाद में अब आम जनता बेमौत मरने लगी है । इसका जीता जागता उदाहरण है एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के भड़ाना चौक के पास कई वर्ष से भरे सीवर के पानी में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई । इस मौत के जिम्मेदार फरीदाबाद के नगर निगम अधिकारी हैं जिन पर तुरंत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना का जिन्होंने कहा कि लगभग दो हफ्ते पहले इसी समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने वहां धरना प्रदर्शन किया था और सड़क पर जमा सीवर का गंदा पानी हटाने की मांग की थी लेकिन नगर निगम के अधिकारी सोते रहे और शुक्रवार को यहां एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

IMG 20230929 WA0112

धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि जहां पर युवक की मौत हुई वहां कई वर्ष से सड़क पर 2 से 3 फीट तक  सीवर का पानी भरा रहता है। पास में ही प्रिंस स्कूल है जिसमें लगभग 2000 बच्चे पढ़ते हैं और इन बच्चों की जान भी खतरे में है। सीवर के इस पानी में अब तक लगभग आधा दर्जन बेजुबानों की मौत हो चुकी है। सड़क के किनारे जो बिजली के खंभे लगे पड़े हैं उनके तार भी खुले हुए हैं और आए दिन यहां बड़े हादसे होते रहते हैं और अब एक युवक की जान चली गई।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में नगर निगम के अधिकारी सिर्फ लूट खसोट में व्यस्त हैं। नगर निगम का सालाना बजट 2000 करोड़ से ज्यादा है। यह पैसा आपस में मिलाकर नगर निगम के अधिकारी खा जा रहे हैं इसलिए जगह-जगह सीवर का पानी भरा हुआ है और सीवर की ढक्कन ने भी खुली हुई है।
 उन्होंने कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र का हाल सबसे ज्यादा खराब है । जहां की सैकड़ो गलियों में सीवर का पानी भरा हुआ है और सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और आए दिन लोग घायल होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस युवक की मौत का कारण नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही है और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र को पहले पूर्व विधायक ने दोनों हाथों से लूट और अब वर्तमान विधायक यही कर रहे हैं । दोनों नेताओं को जनता का दुख दर्द नहीं दिख रहा है । विधायक को सर्वश्रेष्ठ विधायक का खिताब देकर सरकार ने मुंह बंद करवा दिया है। 
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी क्षेत्र की जनता के साथ है और इस युवक  के परिजनों को भी इंसाफ हर हालत में दिलवाएगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला सचिव मेहरचंद  हरसाना, सुभाष बघेल, पूर्ण चंद्र बघेल, अनिल पोसवाल सहित आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी और आसपास के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

अवैध हथियार सहित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,29 सितंबर(रूपेश कुमार) थाना सूरजकुंड प्रबंधक की टीम पुलिस चौकी अनखीर ने अवैध हथियार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2023 09 29 14 57 11 48 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सद्दाम (27) है। आरोपी फरीदाबाद के बडखल गांव का रहने वाला है। पुलिस चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश देशवाल की टीम ने गस्त के दौरान बडखल झील वाले रोड से आरोपी को काबू किया है। आरोपी पुलिस टीम को देख कर भागने लगा था। आरोपी से तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सूरजकुण्ड में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
IMG 20230929 WA0098
 आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को दिल्ली वाली मस्जिद वाले रोड बडखल किसी आने जाने वाले अनजान व्यक्ति से वारदातों को अंजाम देने के लिए 1700/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पहले भी चोरी के 3 व अवैध हथियार का 1 मामला दर्ज है। आरोपी वेल्डर का काम करता है। आरोपी नशा करने का आदी है। नशे की पूर्ती के लिए चोरी की वारदातो को अनजाम देता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 

विधायक राजेश नागर ने गांवों में विकास के लिए की सीईओ संग बैठक

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,28 सितंबर(रूपेश कुमार)। विधायक राजेश नागर ने आज जिला परिषद की सीईओ आसिमा सांगवान के साथ बैठक की। उन्होंने सीईओ से कहा कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़ों, गलियों एवं जोहड़ों से जुड़े विकास के कार्यों को तेज करें। यह बैठक सेक्टर 12 स्थित जिप कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें पंचायत विभाग के एसई और एक्सईएन भी मौजूद रहे।

 

IMG 20230928 WA0185

नागर ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में विकास की गति को तेज किया जाना बहुत जरूरी है। इसके लिए फिलहाल चल रहे कार्यों की गति को बढ़ाया जाए। वहीं अन्य कार्यों के भी एस्टीमेट बनाकर जल्द से जल्द उनके टेंडर करवाएं। नागर ने कहा कि गांवों में जोड़हों की सफाई करने और उनके किनारे पक्के करने के काम भी तेज गति से करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि गांव में जोहड़ पर अनेक चीजें निर्भर रहती हैं जिसमें पानी की निकासी भी बड़ा मामला है। 
विधायक राजेश नागर ने ग्रामीण इलाकों के लिए ट्यूबवैल ऑपरेटरों को लगाया जाना है। जिनको सही तरीके से नियुक्ति दी जाए जिससे कि लोगों को उनका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के मामले में किसी प्रकार की कोताही नहीं बर्दाश्त नहीं करेगी। इसलिए आप लोग यदि किसी भी नकारात्मक कार्रवाई से बचना चाहें तो अपने कार्य कौशल से जनता को लाभ पहुंचाने की दिशा में काम करें। नागर ने कहा कि हम और आप मिलकर जनता को सुविधाएं देने के लिए यहां पर हैं। हमें अपना काम मन लगाकर करना चाहिए। यदि आपको किसी प्रकार की विभागीय दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है या किसी अन्य स्थानीय दिक्कत का सामना करना पड़ता हो तो मैं हमेशा उपलब्ध हूं। 
सीईओ आसिमा सांगवान ने एसई, एक्सईएन से कहा कि वह सभी की सूची बनाएं और उनकी प्राथमिकता को तय करें। जिससे कि काम को गति दी जा सके। उन्होंने विधायक को आश्वस्त किया कि विकास के मामले में कोई शिकायत नहीं रहने दी जाएगी। 

चोरी की बाइक सहित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,28 सितंबर(रूपेश कुमार)। थाना एसजीएम नगर प्रभारी संदीप कुमार की टीम एनआईटी 3 नम्बर पुलिस चौकी ने चोरी की बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2023 09 28 17 38 06 97 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम नितिन कुमार उर्फ पिकाचू है। आरोपी एनआईटी एरिया की राहुल कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस चौकी पी नंबर 3 इंचार्ज सोमपाल सिंह ने चोरी के मामले की सूचना पर तुरंत थाना एसजीएम नगर में मामला दर्ज कर मुख्य सिपाही कुलदीप व सिपाही संजीत की टीम नियुक्त कर आरोपी की धर-पकड़ के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से एनआईटी दशहरा ग्राउंड से चोरी की बाइक R15 सहित गिरफ्तार किया है। 
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने बाइक को अपने पड़ोस के घर से चोरी किया था। आरोपी चोरी की बाइक को बेचना चाहता था। आरोपी नशा करने का आदी है नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों का अंजाम देता है। आरोपी पर पहले भी थाना एसजीएम नगर में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज है। जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है। आरोपी अदालत से चोरी के मामले में जमानत पर है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

500 ग्राम गांजा सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,28 सितंबर(रूपेश कुमार)। क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 प्रभारी जोगिन्द्र की टीम ने गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2023 09 28 17 32 31 42 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम कुलदीप उर्फ कुल्लू  है। आरोपी बल्लबगढ़ के गांव चंदावली का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सदर बल्लभगढ़ के एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। 
आरोपी के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा को किसी व्यक्ति से उत्तर प्रदेश के कोसी से खरीद कर लाया था। गांजा बिकने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी,लड़ाई झगड़ा,अवैध हथियार और नशा तस्करी के 5 मामले दर्ज हैं। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

फैक्टरियों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,28 सितंबर(रूपेश कुमार)। क्राइम ब्रांच सेन्ट्रल प्रभारी जगमिंदर की टीम ने कम्पनियों में रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

Screenshot 2023 09 28 17 24 31 78 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में राहुल खान उर्फ पाली, जावेद खान, अजीत, गजराज उर्फ लुटरी और मोहम्मद मकशुद का नाम शामिल है। आरोपी राहुल खान फरीदाबाद के सेक्टर-56 का, आरोपी जावेद खान गांव गौच्छी का आरोपी अजीत पलवल के गांव रहराना का, आरोपी गजराज उर्फ लुटरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांव मेघेरे का तथा आरोपी मोहम्मद मकशुद फरीदाबाद के गांव मादलपुर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी जावेद खान और आरोपी राहुल खान को पिकअप गाडी सहित अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से गोंच्छी से काबू किया है। 
आरोपियों से चोरी के माल बेचने से प्राप्त 100000/- रुपए ल 13 कट्टे प्लास्टिक रॉ कार्बन मेटेरियल, गैस सिलिंडर , गैस कटर, वारदात में प्रयोग पिकअप गाड़ी बरामद की गई है। आरोपी राहुल और जावेद से पूछताछ के बाद आरोपी अजीत कम्पनी गार्ड को सेक्टर-25 से आरोपी गजराज औऱ मकशुद को गौंच्छी एरिया से चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी जावेद कम्पनियो में रेकी करता था, आरोपी राहुल खान पिकअप गाडी से चोरी का सामन लेजाकर बेच ताथा। आरोपी गजराज सामन को लोड करता था। आरोपी मकशुद पर गैस कटर है। जो गैस कटर से काटने का काम करता है। आरोपी अजीत कम्पनी में गार्ड का काम करता था। आरोपी अजीत पिछले 2 साल से चोरी की वारदातो में शामिल है। 
आरोपियों ने अन्य कम्पनियों में भी, कम्पनी बंद होने के बाद रात में चोरी की वारदातो को अंजाम दिया है। आरोपी चोरी के सामान को फेरी वाले कबाडियों को बेच देते है। आरोपियो के खिलाफ थाना मुजेसर में 3 व थाना सेक्टर-58 में एक चोरी का मामला दर्ज है। आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।