फरीदाबाद,19 सितंबर(रूपेश कुमार)। मानव रचना सेंटर फॉर हेल्थ इनोवेशंस (सीएचआई) ने द इंडियन मेडिकल एसोसिएशन फरीदाबाद के सहयोग से डॉक्टर कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरीन नवाचारोँ के साथ बदलाव लाने के लिए चिकित्सा, इंजीनियरिंग और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों से विशेषज्ञ एक मंच पर एकजुट हुए। कॉन्क्लेव में चिकित्सा क्षेत्र में तकनीकी प्रगति और सहयोगों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य पर विस्तृत चर्चा की गई।
मानव रचना के सेंटर फॉर हेल्थ इनोवेशंस और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से डॉक्टर्स कॉन्क्लेव का हुआ आयोजन
विधायक राजेश नागर ने विकास कार्यों को लेकर निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास से की बैठक
फरीदाबाद,19 सितंबर(रूपेश कुमार)। तिगांव के विधायक राजेश नागर ने आज निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास के साथ उनके कार्यालय पर बैठक की। नागर ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में टेंडर हो रखे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाएं और अन्य कार्यों के टेंडर करवाएं जिससे कि सरकार का सुशासन जनता तक निर्बाध गति से पहुंच सके।
पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल पहुँचे साहूपुरा गाँव के सिद्ध कुटी बिंदास बाबा मंदिर,लिया आशीर्वाद
फरीदाबाद,19 सितंबर(रूपेश कुमार)। आज फ़रीदाबाद के साहुपुरा गांव के प्रसिद्ध मंदिर सिद्ध कुटी बिंदास बाबा मंदिर में आयोजित भंडारे के कार्यक्रम में पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने शिरकत की। पूर्व मंत्री ने मंदिर में पहुँचकर मंदिर के महंत शान्ति दास महाराज से आशीर्वाद लिया और सभी क्षेत्रवासियो के लिए मंगल कामना की व उसके बाद प्रसाद भी ग्रहण किया।
हरियाणा में लगातार बढ़ रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा – डा.अशोक तंवर
फरीदाबाद,19 सितंबर(रूपेश कुमार)। आम आदमी पार्टी कैम्पनिंग कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर ने आज फरीदाबाद के सेक्टर-11 में पार्टी के जिला कार्यालय का विधिवत रूप से रिबन काटकर शुभारंभ किया।








