back to top
Wednesday, July 22, 2026
Home Blog Page 20

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की भाभी रेनू गोयल के निधन पर शोक जताने पहुँचे मंत्री, विधायक, नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

0

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की भाभी एवं स्वर्गीय विनोद गोयल जी की धर्मपत्नी रेनू गोयल का 24 सितंबर, बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे गोयल परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। शुक्रवार को प्रदेश और क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और श्रीमती रेनू गोयल को श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं।

img 20250926 wa02853512232545493723190

शोक व्यक्त करने के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, राज्य सरकार में मंत्री राजेश नागर, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक मूलचंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, कांग्रेस नेता विजय प्रताप,कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक, रोहित नागर,सुमित गौड, पराग शर्मा,अनिल नेता जी, जवाहर ठाकुर,हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट जितेंद्र भारद्वाज, नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी, इनेलो नेता आदित्य देवीलाल चौटाला सहित अन्य राजनेता भी उनके निवास पर पहुंचे।

img 20250926 wa02892371366115905167644

सभी ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें और पूरे परिवार को ढांढस बंधाया। हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि रेनू गोयल जी के निधन से जो रिक्तता गोयल परिवार में आई है वो निश्चित पीड़ादायक है एवं वह दिवगंत आत्मा की सद्गति की कामना करते हैं।

img 20250926 wa02906265201639656286984

तिगांव विधायक राजेश नागर ने कहा कि श्रीमती रेनू गोयल का जाना परिवार के साथ साथ समाज की भी क्षति है।

dsh faridabad 43727031333498501449

श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग के सदस्य और परिजन भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।

img 20250926 wa02101290812586578015926

टीकाकरण करवा कर बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाएं – मंत्री राजेश नागर

0

मंत्री राजेश नागर ने तिगांव सीएचसी में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का किया उद्घाटन

फरीदाबाद । स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत तिगांव सीएचसी में आज एक स्वास्थ्य जांच एवं वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने बताया कि यह शिविर 8वें राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में महिला एवं बच्चों के लिए टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। इन टीकों में काली खांसी, पोलियो, निमोनिया, टीबी, रेबीज, रुबेला आदि की रोकथाम करना संभव है।

img 20250926 wa02551316393482187300605


उन्होंने लोगों से कहा कि वह अपने बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण करवाएं जिससे कि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। आज हमारे पास अधिकांश बीमारियों की रोकथाम के लिए टीका मौजूद है, जिसे सरकार अपने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क लगाती है। इन टीकों को लगवाने के लिए आप अपनी एएनएम, आशा वर्कर या आंगनबाड़ी सहायिका से भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सरकारी अस्पताल में जाकर इन्हें निशुल्क लगवाया जा सकता है।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार की थीम द्वारा यह टीकाकरण अभियान विशेष कर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है, जिसमें आप अब तक छूट गए टीकों को भी लगवा सकते हैं।

img 20250926 wa025790448266829674520


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सपना है कि भारत पूरी तरीके से महामारियों से मुक्त हो जाए और यहां सभी लोग स्वस्थ एवं खुशहाल हों, इसके लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमूल चूल परिवर्तन किए जा रहे हैं।

img 20250926 wa02565034957026210171193

इस अवसर पर अधाना पट्टी के सरपंच प्रतिनिधि वेद प्रकाश अधाना तिगांव के सरपंच विक्रम प्रताप नागर, डॉ श्वेता भड़ाना और डॉक्टर हितेश नागर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में बुकमार्क मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

फरीदाबाद। डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद में लाइब्रेरी नॉलेज क्लब के तत्वावधान में बुकमार्क मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बुकमार्क निर्माण की जानकारी एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा।इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से लगभग 70 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।परिणामस्वरूप इशिता शुक्ला ने प्रथम स्थान, भूमिका गुप्ता ने द्वितीय स्थान, मनीषा ने तृतीय स्थान तथा गौरव सिंह तंवर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

img 20250926 wa02293242904927372914473

इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की सृजनात्मक अभिरुचियों को प्रोत्साहन देने में सहायक होती हैं।

img 20250926 wa02301366873149990177780

सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल आयोजन लाइब्रेरी कन्वीनर डॉ. जितेंद्र ढुल के निर्देशन तथा को-कन्वीनर डॉ. अंजू गुप्ता, लाइब्रेरियन रितु की देखरेख में संपन्न हुआ।प्रतियोगिता का निर्णय नेत्रपाल सैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं मंच का संचालन डॉ. मीनाक्षी कौशिक ने किया। आयोजन में लाइब्रेरी स्टाफ सदस्यों रेनू, मोहिनी बिष्ट और सिया ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

img 20250926 wa02313884717274844236670

लोकतंत्र को बचाने के लिए युवा आगे आएं – दीपेन्द्र हुड्डा

0

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने हरियाणा युवा काँग्रेस के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कैंप में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

फरीदाबाद, रूपेश देव। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज हरियाणा युवा काँग्रेस के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कैंप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी को काम करने के आधार पर वोट नहीं मिले, बल्कि बीजेपी ने साम-दाम-दंड-भेद के आधार पर जनादेश लूटकर सरकार बनाई है। प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार से दुखी है। उन्होंने हरियाणा के नौजवानों से अपील करी कि वे देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आएं। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि देश में बीजेपी की गलत नीतियों ने बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी है। पढ़ा-लिखा योग्य युवक रोजगार न मिलने से हताश व निराश है इसी का परिणाम है कि देश भर में युवा आंदोलन के रास्ते पर चल पड़ा है। पकौड़े तलने को रोजगार बताने वाली बीजेपी बताए कि सारे बेरोजगार पकौड़े तलेंगे तो खरीदेगा कौन? उन्होंने कहा कि 2014 में बीजेपी ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, 12 साल हो गए इस हिसाब से 24 करोड़ रोजगार मिलने चाहिए थे। देश में इतने ही घर हैं क्या हर घर में रोजगार आया? दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि युवा अब जुमलेबाजी से तंग आ गए हैं अब बीजेपी के बहकावे में नहीं आने वाले।  

dsh faridabad 38964028840426178821

 उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि भाजपा ने चुनाव और चुनाव की प्रक्रिया को प्रभावित करके हरियाणा, महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव और लोकसभा चुनाव जीता है। हरियाणा में पिछले 15 विधानसभा चुनाव में काँग्रेस को सबसे ज्यादा मत प्रतिशत 2024 में मिला। कांग्रेस पार्टी ने पिछले साल लोकसभा में 1984 के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा मत प्रतिशत अर्जित किया। जनभावना हरियाणा में बदलाव करने की थी, लेकिन भाजपा ने चुनाव आयोग से मिलीभगत करके जनभावना को चुराने का काम किया है। वोट चोरी से बनाई गई बीजेपी सरकार ने हरियाणा के विकास को ही नहीं प्रदेश की राजनीति को भी पटरी से उतार दिया।

dsh faridabad 14422006041231968702

 दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि फरीदाबाद में आम लोग बिजली, पानी, सड़क, साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। जहां-तहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, सड़कों पर सीवर का पानी बह रहा है, लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। बीजेपी ने फरीदाबाद को फकीराबाद बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के समय फरीदाबाद में 700 करोड़ रुपए की लागत से ईएसआई मेडिकल कॉलेज बनाया गया। कांग्रेस सरकार के समय ही बदरपुर फ्लाईओवर का निर्माण हुआ, मेट्रो आई, फोरलेन सड़क बनी, आईएमटी पृथला की स्थापना की गई। वार्ड, मोहल्ले, गलियों को सीमेन्टेड सड़कों से पाट दिया गया था और पीने के पर्याप्त पानी की व्यवस्था व सीवरेज व्यवस्था को दुरूस्त किया गया था। लेकिन आज खारे पानी की समस्या पूरे फरीदाबाद में है लोगों को पीने का साफ पानी तक मिलना दुश्वार हो रहा है। लोग पानी भी खरीद कर पीने को मजबूर हैं।  

dsh faridabad 28187945681781105356

 उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा के नौजवान का भविष्य अंधकारमय बना दिया है। बीजेपी ने प्रदेश की राजनीति नकारात्मक मुद्दों पर केंद्रित कर दिया, भाई को भाई से लड़वाने का काम किया। 2014 से पहले हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, निवेश और रोजगार देने में नंबर 1 माना जाता था। प्रदेश के विकास की चमक पूरे देश में दिखती थी। बीजेपी ने प्रदेश के नौजवान के भविष्य को तबाह कर दिया। हरियाणा प्रदेश जहां दूध-दही का खाना था उसे बीजेपी-जेजेपी सरकार ने शराब, चिट्टा, हीरोइन, स्मैक और सिंथेटिक नशे का अड्डा बना दिया। हरियाणा का नौजवान आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, सबसे ज्यादा नशाखोरी, पलायन का सामना कर रहा है।

dsh faridabad 5170704456947541176

 सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज नांगल चौधरी से विधायक मंजू चौधरी के समधी व कांग्रेस के पूर्व पार्षद महेश मणि के निधन पर उनके आवास पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रदेश सरकार के मंत्री विपुल गोयल की भाभी श्रीमती रेनू गोयल जी के निधन पर उनके आवास पर पहुँचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए व परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया।

dsh faridabad 44391116004217172832

इस अवसर पर प्रमुख रूप से साथ AICC सचिव एवं हरियाणा कांग्रेस सह-प्रभारी प्रफुल्ल गुडधे, विधायक रघुबीर तेवतिया, विधायक मंजू चौधरी, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, बड़खल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप, बल्लभगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी पराग शर्मा, तिगांव विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर, हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशीत कटारिया, सीताराम लांबा, शिवि चौहान, रिंकू चंदेला, गुलशन बग्गा, तरुण तेवतिया, ठाकुर राजाराम, जगन डागर, सुमित गौड़, अनिल नेताजी, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, वेदपाल दायमा, संजय सोलंकी, सुरेंद्र नेताजी, पोषवाल जी, कृष्ण अत्री, फरीदाबाद युवा कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष हरीश तंवर, फरीदाबाद युवा कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष विकास दायमा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘नारी शक्ति’ को मिली नई पहचान : कृष्णपाल गुर्जर

0

स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्यातिथि के रूप में हुए शामिल

फरीदाबाद । भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य और सशक्तिकरण हमारे परिवारों, समुदायों और समग्र राष्ट्र की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है ताकि विकसित भारत@2047 के विजन को साकार किया जा सके। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज एनआईटी-3 स्तिथ ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रांगण में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक जिले में ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

image editor output image 345618065 17588816331894292390783425431585

नमो ड्रोन दीदी योजना’ से महिलाओं को मिला आधुनिक तकनीक में प्रशिक्षण
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सदैव ‘नारी शक्ति’ के रूप में प्राथमिकता दी गई है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 70 प्रतिशत से अधिक ऋण, स्टैंड-अप इंडिया योजना में 75 प्रतिशत ऋण और जन-धन खातों में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी महिलाओं की है। लगभग 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण भारत में बदलाव ला रही हैं, जिनमें से एक करोड़ से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ पहल के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनी हैं। उन्होंने बताया कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के अंतर्गत संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर नीति निर्धारण में उनकी भागीदारी को नई पहचान दी गई है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भी महिलाएं अग्रणी हैं—चंद्रयान-3 की सफलता में 50 से अधिक महिला वैज्ञानिकों और इंजीनियरों का योगदान इसका उदाहरण है। ‘नमो ड्रोन दीदी योजना’ के माध्यम से महिलाओं को आधुनिक ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

image editor output image856931073 17588816612972080212875043009393

स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान में महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन
राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत माताओं को पहले बच्चे पर 5,000 रुपये और दूसरे बच्चे के रूप में कन्या संतान पर 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक 4 करोड़ से अधिक माताओं को DBT के माध्यम से 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत 6 करोड़ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग, 2.7 करोड़ से ज्यादा जेनेटिक कार्ड वितरण और नवजात शिशुओं व किशोरों का उपचार किया गया है। “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत देशभर में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो रहे हैं, जिनमें एनीमिया, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर जांच, मातृ एवं शिशु देखभाल, पोषण परामर्श और “निक्षय मित्र अभियान” जैसी सेवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान “पोषण माह” के साथ मिलकर मातृ, किशोर एवं बाल पोषण को मजबूत करने और समाज को सशक्त बनाने का एक अनूठा अवसर है। स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार, सक्षम समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला है।

pn 1 622521934754174881

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार सेवा और संवेदनशीलता के रूप में हर नागरिक के साथ खड़ी है। चाहे बहनों और बेटियों की सुरक्षा का प्रश्न हो, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का कार्य हो, लाडो लक्ष्मी योजना जैसी महिला सशक्तिकरण पहल हो, पेंशन योजनाओं का समय पर लाभ पहुँचाना हो या फिर प्रसव के समय माताओं को सहायता प्रदान करने की व्यवस्था—हर क्षेत्र में सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुविधा पहुँचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश का कोई भी नागरिक उपेक्षित न रहे। यही कारण है कि केंद्र सरकार महिलाओं, किसानों, श्रमिकों, युवाओं, वरिष्ठजनों और दिव्यांगजनों सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज का आयोजन न केवल स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सरकार “सेवा ही संगठन” के भाव को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का सतत प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को टीबी मुक्त भारत और रक्तदान करने की शपथ दिलाई गई साथ ही ईएसआई डॉक्टर द्वारा 3 टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण किट दी गई।

कार्यक्रम में पार्षद गायत्री देवी, ईएसआई मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ चवन कालिदास दत्तात्रेय, मेडिकल सर्जन डॉ संदीप कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर होगी फोटोग्राफी व कला प्रदर्शनी : सीजीएम रीतू यादव

0

फरीदाबाद। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-cum-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद, श्रीमती रीतू यादव ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस को रचनात्मक और सहभागी प्रारूप के माध्यम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार “कानूनी सहायता के माध्यम से न्याय” विषय पर राष्ट्रीय फोटोग्राफी एवं कला प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। श्रीमती रितु यादव ने जानकारी दी कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य है कि नागरिक, कलाकार, फोटोग्राफर, छात्र, स्वयंसेवक तथा विधिक सेवा से जुड़ी बिरादरी दृश्य कला के माध्यम से यह प्रदर्शित करें कि कानूनी सहायता सेवाओं की पहुँच और प्रभाव किस प्रकार समाज में लोगों तक न्याय पहुँचा रहे हैं।

image editor output image 253910397 17588810699431819688304821402777

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए प्रतिभागी अपनी फोटोग्राफ, पेंटिंग, रेखाचित्र अथवा अधिकतम 1 मिनट की वीडियो 5 अक्टूबर तक निर्धारित ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं। सभी प्रविष्टियाँ न्याय विषय पर आधारित होना अनिवार्य है। सीजीएम रीतू यादव ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शनी हेतु प्रस्तुत सभी प्रविष्टियाँ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की संपत्ति मानी जाएँगी। NALSA को यह अधिकार होगा कि वह इनका उपयोग जागरूकता, प्रचार अथवा अभिलेख उद्देश्यों के लिए बिना किसी अतिरिक्त अनुमति या भुगतान के पुनःप्रकाशित अथवा पुनरुत्पादित कर सके।

उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे इस प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर भाग लें और कला व फोटोग्राफी के माध्यम से “न्याय सबके लिए” के संदेश को व्यापक रूप से पहुँचाए

लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगी – मंत्री राजेश नागर

0

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना एप का शुभारंभ, महिलाओं के पंजीकरण के साथ लगा मेगा हेल्थ कैम्प


झज्जर। वर्तमान सरकार ने आरंभ से ही महिला उत्थान के विषय को सबसे ऊपर रखा है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वास्थ्य को लेकर बेहद गंभीर है और महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाओं की शुरुआत की है। इन्हीं प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने नागरिक अस्पताल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में अपना संबोधन देते हुए ये बात कही।

image editor output image1258018291 17588093547761886363141008755166

कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ नारी, सशक्त नारी अभियान के तहत लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। इसके अलावा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 50-50 लाख रुपये की लागत से डीघल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), दुबलधन सीएचसी में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का उद्घाटन तथा छारा सीएचसी में ब्लॉक हेल्थ यूनिट की आधारशिला रखी। इसके अलावा खुड्डन (लागत 1.40 करोड़), बड़ाही (लागत 66 लाख), कसार (लागत 55.5 लाख) और परनाला गांव (लागत 62.23 लाख) में उप स्वास्थ्य केंद्रों की आधारशिला रखी हुई। मंत्री श्री नागर इन परियोजनाओं के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत आधार मिलेगा। इसके अलावा जिला नागरिक अस्पताल के नवीनीकरण तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित स्वापन रसोई का भी उद्घाटन किया।

img 20250925 wa03305097913450911628090

अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं का लाडो लक्ष्मी योजना के लिए मौके पर ही पंजीकरण किया गया। महिलाओं ने अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्रेशन कराकर वित्तीय सहायता योजना से जुड़ने पर खुशी जताई।
मंत्री श्री नागर ने कहा कि महिलाएं घर की घुरी होती हैं इसी प्रकार से देश व प्रदेश के विकास की भी धुरी हैं। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेते हुए महिलाएं उन्नति व तरक्की कर रही हैं। लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। यह योजना तीन चरणों में लागू होगी व क्रमबद्ध तरीके से योजना का लाभ महिलाओं को दिया जाएगा।

img 20250925 wa03332354306685435080983

महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इस अवसर पर ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ के तहत नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप भी आयोजित किया गया। यहाँ महिलाओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच, एनीमिया, ब्लड प्रेशर, शुगर, स्त्री रोग संबंधी परामर्श सहित कई जांचें की गईं। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अस्पताल परिसर में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी, महिला निगम की पूर्व अध्यक्ष सुनीता चौहान, भाजपा नेता अमित जून सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार, जिला प्रशासन की तरफ से डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसीपी लोगेश कुमार पी, एडीसी जगनिवास, सीएमओ डॉ जयमाला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जीएसटी दरों में कमी से व्यापार जगत में खुशीः मंत्री राजेश नागर

0

बहादुरगढ़ में जीएसटी जागृति अभियान: कार्यशाला और रैली में दिखा व्यापारियों का उत्साह

मंत्री राजेश नागर बोले – ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को होगा फायदा, मांग बढ़ने से अर्थव्यवस्था होगी मजबूत


बहादुरगढ़। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कमी से उद्योग जगत और उपभोक्ताओं दोनों को बड़ा लाभ मिलने जा रहा है। इसी संदेश को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला प्रशासन के तत्वावधान में बहादुरगढ़ स्थित गौरेया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में जीएसटी जागृति अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर व्यापारियों और नागरिकों की बड़ी संख्या ने भागीदारी रही।

image editor output image1034824226 17588087750896562384249600083405

कार्यशाला के उपरांत मंत्री राजेश नागर ने बहादुरगढ़ के रेलवे रोड मार्केट में जीएसटी जागरूकता रैली का नेतृत्व किया। उन्होंने दुकानदारों से सीधा संवाद करते हुए जीएसटी दरों में कमी के लाभों की जानकारी दी और उनके सकारात्मक सुझाव सुने। मार्केट में रैली के दौरान व्यापारी वर्ग में जीएसटी दरों को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। कई दुकानदारों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया और कहा कि सरकार का यह कदम व्यापार और ग्राहकों दोनों के लिए फायदेमंद है। दुकानदारों ने बताया कि दरों में कमी से खरीदारी बढ़ रही है और त्यौहारों का मौसम आने से बाजार में और अधिक रौनक लौटेगी।

img 20250925 wa03289103258432156670014


जीएसटी दरों में कमी से किसानों और ग्रामीण भारत को बड़ी राहत : मंत्री


मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में जीएसटी दरों में की गई कमी ऐतिहासिक कदम है, जिससे किसान, उपभोक्ता और उद्योग जगत सभी को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि कृषि उपकरणों पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है। इससे कृषि उपकरण अब काफी सस्ते मिलेंगे। यह सुधार किसानों की उत्पादन लागत घटाने और मुनाफा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।
मंत्री ने कहा कि तैयार फल, सब्जियों, मेवों, शहद और मछली उत्पादों पर जीएसटी कम करने से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और फूड प्रोसेसिंग उद्योग को मजबूती मिलेगी। इससे मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) के नए अवसर खुलेंगे और किसानों की पैदावार को बेहतर दाम मिलेगा। मंत्री ने जोर देकर कहा कि यह निर्णय मांग बढ़ाकर अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा।

img 20250925 wa03262508576442739626403

बीसीसीआई ने की सरकार के कदम की सराहना
बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स (बीसीसीआई) के पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने भी व्यापारी वर्ग की ओर से सरकार के इस कदम की सराहना की। व्यापारियों ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से न केवल व्यापारियों को राहत मिली है बल्कि ग्राहकों को भी सीधे तौर पर फायदा हुआ है। इससे बाज़ार में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

img 20250925 wa03205599974078651769213

कार्यशाला में पीपीटी के जरिये सीए ने बताए जीएसटी के फायदें
कार्यशाला में सीए रिया जिंदल ने जीएसटी दरों में हुई कटौती से उद्योग जगत और व्यापारियों को होने वाले फायदों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कर दरों में कमी से व्यापार करना आसान होगा, लागत घटेगी और ग्राहकों तक वस्तुएं व सेवाएं अधिक सुलभ दरों पर उपलब्ध हो पाएंगी।

इस अवसर पर विधायक राजेश जून, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, भाजपा नेता दिनेश कौशिक व संजय कबलाना, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता । व्यापारी वर्ग की ओर से से बीसीसीआई के अध्यक्ष सुभाष जग्गा, विरेंद्र जिंदल, निहेश जैन, पवन जैन, अखिल मित्तल व जिला प्रशासन की तरफ से एडीसी जगनिवास, एसडीएम नसीब कुमार, डीईटीसी सरोज चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सरकार का लक्ष्य हरियाणा को न केवल भारत की बल्कि विश्व की खेल राजधानी बनाना: नायब सैनी

0

मुख्यमंत्री ने पंचकूला में किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के द्वितीय चरण का उद्घाटन

पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हरियाणा को न केवल भारत की बल्कि विश्व की खेल राजधानी बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले सालों में हरियाणा में खेलों के लिए एक विजन विकसित किया , जिसका उद्देश्य हर बच्चे को खेल से जोड़ने, हर गांव में खेल का मैदान बनाने और हर उस युवा को अवसर देना है जिसमें खेल के प्रति ललक है।

image editor output image615916647 17587284814923158602497386873839

मुख्यमंत्री आज ताउ देवीलाल खेल स्टेडियम, पंचकूला में राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ के द्वितीय चरण के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्यातिथि के रूप में संबांधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री नायब सिंह सैनी ने राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ के द्वितीय चरण के उद्घाटन की घोषणा की और खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का आह्वान किया। इस मौके पर खेल मंत्री श्री गौरव गौतम भी उपस्थित थे।

img 20250924 wa03042595939443943754658

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल महाकुंभ सिर्फ ऐक खेल का आयोजन नहीं बल्कि हरियाणा के युवाओं के सपनों को उड़ान देने का मंच है। यह उस भावना का प्रतीक है, जो खेलों में हरियाणा को नंबर वन बनाती है।

img 20250924 wa03051824434756752689115

उन्होंने कहा कि खेल महाकुम्भ की शुरुआत हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष 2017 में की गई थी। तब से अब तक पांच खेल महाकुम्भों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है। गत 2 अगस्त से 4 अगस्त तक चले खेल महाकुम्भ के पहले चरण में 26 खेलों में प्रदेश के कुल 15 हजार 410 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। आज इसके दूसरे चरण में 9 हजार 959 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए खेलने का सपना हर खिलाड़ी का होता है, परंतु उस सपने को सच करने के लिए लगातार अभ्यास, अनुशासन और आत्मबल चाहिए। खिलाड़ियों में इन गुणों को निखारने के लिए ही सरकार द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इनमें खिलाड़ियों को अपनी दक्षता और क्षमता को और अधिक ऊंचा उठाने का अवसर मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2036 के ओलम्पिक खेलों में भारत को खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने उन खेलों को भारत में करवाने की इच्छा भी व्यक्त की है। मुझे विश्वास है कि उस समय हरियाणा के खिलाड़ी सबसे अधिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे। इसके लिए हम पहले से ही तैयारियां शुरू कर चुके हैं। हमारा सपना है कि हरियाणा का हर गांव एक ऐसा खिलाड़ी दे, जो विश्व मंच पर भारत का परचम लहराए। मुझे गर्व है कि हमने इस सपने को साकार करने की दिशा में लगातार काम किया है और आज खेल महाकुंभ उसी कड़ी का एक स्वर्णिम अध्याय है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। बचपन से ही खिलाड़ियों को तराशने के लिए प्रदेश में खेल नर्सरियां खोली हुई हैं। इनमें उन्हें वित्तीय सहायता व प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस समय प्रदेश में 1 हजार 489 खेल नर्सरियां कार्यरत हैं। इनमें 37 हजार 225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन नर्सरियों में नामांकित 8 से 14 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रति माह दिये जाते हैं। यही नहीं खेल नर्सरी प्रशिक्षकों को 25 हजार रुपये तक मानदेय भी दिया जा रहा है। इसके अलावा उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021 बनाये हैं। इसके तहत खेल विभाग में 550 नए पद बनाए गये हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गत वर्ष पेरिस में हुए पैरा-ओलम्पिक में पदक जीतने वाले हरियाणा के 8 खिलाड़ियों को 42 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण पदक और 3 रजत पदक अर्जित किए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 31 प्रशिक्षकों को 3 करोड़ 56 लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम में हरियाणा के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, राष्ट्रीय खेल-2025 के स्वर्ण पदक विजेताओं, 75 उत्कृष्ट खेल नर्सरियों के इंचार्ज और खेल विभाग के 75 उत्कृष्ट कोच को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि खेल महाकुंभ 2025 के दूसरे चरण में 9959 खिलाड़ी तीन दिनों तक 17 विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रतिस्पर्धाएं प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीती देश मे सर्वश्रेष्ठ है। खिलाड़ियों के परिश्रम और हरियाणा की खेल नीति का ही परिणाम है कि आज हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 15 साल बाद नवंबर में हरियाणा ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक जगमोहन आंनद और रणधीर पनिहार, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, महानिदेशक संजीव वर्मा, उपायुक्त सतपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय, मीडिया कॉर्डिनेटर अशोक छाबड़ा के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति और खिलाड़ी उपस्थित थे।

मंत्री राजेश नागर ने माता मनसा देवी मंदिर में माता के दर्शन कर लिया आर्शीवाद

0

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने माता मनसा देवी मंदिर में माता के दर्शन कर लिया आर्शीवाद

पंचकूला : हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री राजेश नागर ने आज अश्विन नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को माता मनसा देवी मंदिर में माता के दर्शन किए और आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर उन्होने मां के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

img 20250924 wa02896935999892697853244

श्री नागर ने माता रानी के चरणों में माथा टेकने उपरांत कहा कि नवरात्र जैसे पावन अवसर पर उन्हें मां का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। उन्होने कहा कि नवरात्र शक्ति साधना का पर्व है और यह पर्व हमें यह संदेश देता है कि सदैव सत्य और धर्म की ही विजय होती है।

img 20250924 wa02888838297330383643609

उन्होंने कहा कि इन नौ दिनों का विशेष महत्व है और मैं इस अवसर पर प्रदेशवासियों व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। इस अवसर पर शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश देवीनगर भी उपस्थितथे