back to top
Wednesday, February 25, 2026
Home Blog Page 25

अंबाला शहर में 40 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा 9 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट : नायब सैनी

0
मुख्यमंत्री ने अंबालावासियों को दी विकास परियोजनाओं की सौगात

 

अम्बाला,28 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जलापूर्ति योजनाओं को सुदृढ़ करने के लिए आज अंबाला शहर में जल वितरण योजना के विस्तारीकरण के लिए 145 करोड़ रुपये की घोषणा की। साथ ही, सेक्टर 24 अंबाला शहर में 9 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए 40 करोड़ रुपये तथा एसवाईएल के दोनों ओर क्षतिग्रस्त पैच की मरम्मत के लिए 60 करोड़ रुपये की घोषणा की।

 

1001228353

मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं सोमवार को अंबाला शहर में तीज उत्सव पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अंबालावासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए आज 73 करोड़ रुपए की लागत की 9 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें 26 करोड़ 49 लाख रुपए लागत की 4 परियोजनाओं का उद्घाटन और 46 करोड़ 34 लाख रुपए लागत की 5 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं।
 

1001228188

मुख्यमंत्री ने सेक्टर—10 में स्पोर्टस स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनवाने की घोषणा की। साथ ही, नग्गल पीएचसी में 4 करोड़ रुपये की लागत से एक अतिरिक्त ब्लॉक बनाने तथा भूमि उपलब्धता के आधार पर शहर की मोटर मार्केट को स्थानांतरित करने की भी घोषणा की।
 

1001228203

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि सेक्टर 23, अंबाला शहर में नया फायर स्टेशन बनाया जाएगा। साथ ही, शहर में डॉक्टरों के रिहायशी सुविधाओं के लिए 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा, भूमि उपलब्धता के आधार पर धूलकोट परिसर में कर्मचारियों के लिए केंद्रीयकृत कार्यालय—अवासीय सुविधाओं युक्त बनाया जाएगा।
 

1001228212

मुख्यमंत्री ने नन्यौला माइनर के सुदृढ़ीकरण के लिए 2 करोड़ रुपये तथा बारिश के सीज़न में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अंबाला ड्रेन के मनमोहन नगर भाग को 10 करोड़ रुपये की लागत से पक्का करवाने की घोषणा की। इसके अलावा, मॉडल टाउन ड्रेन के मथुरा नगरी, पुलिस लाइन, प्रेम नगर, विकास विहार, पटेल नगर, लक्ष्मी नगर, जंडली, सेक्टर 9,10 और जलबेड़ा भागों को पक्का करने के लिए 35 करोड़ रुपये की घोषणा की। गांव कामला में 2 एमएलडी एसटीपी के लिए 1.60 करोड़ रुपये तथा उपायुक्त कार्यालय कैंपस अंबाला में जलभराव की समस्या से स्टॉर्म वॉटर डिस्पोजल के निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रुपये की घोषणा की।
 
श्री नायब सिंह सैनी ने पुराना दिल्ली रोड नाले को बरसाती पानी की निकासी के लिए पक्का करवाने के लिए 12 करोड़ रुपये की घोषणा की। उन्होंने अंबाला विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की 91.45 किलोमीटर की 56 सड़के, डीएलपी अवधि में है, उन्हें ठीक करवाया जाएगा। 81.86 किलोमीटर की 53 सड़कों की 45.25 करोड़ रुपये की लागत से विशेष मरम्मत करवाई जाएगी। इसके अलावा, 25.61 किलोमीटर की 6 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 11 करोड़ 1 लाख रुपये की घोषणा की। मटेडी शेखां- नन्यौला सड़क को चौड़ा करने के लिए 42 करोड़ रुपये और अंबाला में ओल्ड एनएच—65 के सड़क (अंबाला के भाग) के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 करोड़ रुपये की घोषणा की।
 
मुख्यमंत्री ने अंबाला विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये की घोषणा की।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बजट में घोषणा की है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए हर जिला स्तर पर एक अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त जिला अस्पताल होगा, जहाँ हर व्यक्ति को बेहतर इलाज की सुविधाएं मिलेंगी।

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की

0
DEKHO NCR

नई दिल्ली,28 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष ने सोमवार को नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रोफेसर घोष ने 21 जुलाई, 2025 को हरियाणा के 19 वें गवर्नर के रूप में की शपथ ग्रहण की है। मुलाकात के दौरान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष भी उनके साथ रहीं।

1001228279

राज्यपाल प्रो. घोष ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ हरियाणा की वर्तमान स्थिति के बारे में चर्चा की। चर्चा के दौरान श्रीमती मुर्मू ने विशेष रूप से सामाजिक कल्याण, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने पर बल दिया और प्रदेश की प्रगति के लिए मूल्यवान सुझाव साझा किए।
राज्यपाल ने कहा कि वे राष्ट्रपति के मार्गदर्शन से बहुत प्रभावित हुए है।  

गन्नौर अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी के संचालन की प्रक्रिया को मिलेगी गति – नायब सैनी

0
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मंडी के संचालन में न हो कोई देरी

चंडीगढ़,26 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि सोनीपत के गन्नौर में विकसित की जा रही अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी राज्य की एक अति-महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित परियोजना है, जिसका संचालन शीघ्रातिशीघ्र सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी के संचालन में कोई भी प्रशासनिक या तकनीकी बाधा न आने दी जाए।

1001221364
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस परियोजना की प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर लेते रहे हैं और हमारा प्रयास रहेगा कि इस अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी का उद्घाटन स्वयं प्रधानमंत्री के कर कमलों से कराया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी संचालन की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से अमलीजामा पहनाने के लिए एक विशेष नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाए, जो राज्य सरकार, केंद्र सरकार एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से जुड़े परामर्शदाता (कंसल्टेंट) को निर्देश दिए जाएं कि मंडी के स्वरूप, संभावनाओं और सुविधाओं की जानकारी न केवल हरियाणा बल्कि अन्य राज्यों एवं देशों तक भी पहुंचाई जाए।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की आजादपुर मंडी के व्यापारियों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों के सेब उत्पादक किसानों को भी इस मंडी से बड़ा लाभ मिलेगा, क्योंकि यहां से मजबूत सड़क नेटवर्क जुड़ा हुआ है, जिससे फल सब्जियों का सुगम परिवहन संभव होगा।
बैठक में जानकारी दी गई कि यह अत्याधुनिक मंडी 544 एकड़ भूमि में विकसित की जा रही है, जिसमें से 350 एकड़ क्षेत्र में कुल 17 आधुनिक शेड बनाए जाएंगे। इसके साथ ही वर्टिकल मार्केटिंग की भी व्यवस्था होगी। मंडी में 5,500 ट्रकों एवं लगभग 15,000 कारों के लिए पार्किंग सुविधा प्रस्तावित है।
बैठक में यह भी बताया गया कि 2,595 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया को तकनीकी समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने ‘व्यापार संचालन योजना’ के तहत टेंडर को भी स्वीकृति दी, जिसके अंतर्गत केवल उन्हीं इच्छुक निवेशकों को पात्र माना जाएगा, जिनके पास बागवानी क्षेत्र में न्यूनतम 100 एकड़ में कार्य का अनुभव हो तथा जिनका वार्षिक कारोबार कम से कम 100 करोड़ रुपये का हो।
मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि इस परियोजना को अधिक उपयोगी व वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए केंद्र सरकार के कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) से भी मार्गदर्शन एवं सलाह ली जाए।
बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान  सचिव श्री पंकज अग्रवाल, हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री मुकुल कुमार, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री मुकेश कुमार आहुजा, कृषि महानिदेशक श्री राजनारायण कौशिक  सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने की कुंजी युवाओं के पास – नायब सैनी

0
मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम-2025’ के समापन समारोह को किया संबोधित

कुरुक्षेत्र,25 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत युवाओं का देश है, और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी देश की युवा पीढ़ी पर है। उन्होंने इस लक्ष्य को महत्वाकांक्षी बताते हुए पूर्ण विश्वास जताया कि युवाओं की ऊर्जा, संकल्प और सामर्थ्य के बल पर इसे सफलतापूर्वक प्राप्त किया जायेगा।

1001217936
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज कुरुक्षेत्र में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम-2025’ के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा खेल मंत्री श्री गौरव गौतम भी उपस्थित थे।
1001217930
एक भारत श्रेष्ठ भारत’ युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025 में 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 600 युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस पहल ने युवाओं को आपस में जुड़ने, देश की विविध संस्कृतियों को समझने और एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का एक बहुमूल्य अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि देश भर से युवा यहां आए हैं, कोई उत्तर से, कोई दक्षिण से, कोई पूर्व से तो कोई पश्चिम से। आपकी भाषाएं भिन्न हो सकती हैं, खानपान की आदतें अलग हो सकती हैं, आपके लोकगीत और नृत्य भी अलग-अलग हो सकते हैं। लेकिन एक बात जो हम सभी को एक सूत्र में पिरोती है, वह है भारतीय होने की हमारी साझा पहचान। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत और गौरव है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि जब आप अपने-अपने राज्यों में लौटें, तो इस समृद्ध अनुभव को अपने दोस्तों, परिवारों और समुदायों के साथ साझा करें। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के महत्व और ‘युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति’ की भावना को जन-जन तक पहुँचाएं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल सांस्कृतिक समझ और समावेशिता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से राष्ट्रीय एकता और अखंडता को भी सुदृढ़ करते हैं।
1001217950
मुख्यमंत्री ने युवा सशक्तिकरण के पाँच प्रमुख सफलता के मंत्र साझा किए
युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने एक उद्देश्यपूर्ण और प्रभावशाली जीवन जीने के पाँच प्रमुख सफलता मंत्र साझा किए। उन्होंने युवाओं से अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने, शिक्षा को केवल डिग्री हासिल करने के साधन के रूप में नहीं, बल्कि ज्ञान और व्यावहारिक कौशल प्राप्त करने के एक साधन के रूप में देखने, नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने, मूल्यों और अखंडता को बनाए रखते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक के रूप में कार्य करने और व्यक्तिगत विकास और राष्ट्रीय विकास में योगदान देने के लिए प्रौद्योगिकी का बुद्धिमानी और रचनात्मक उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार की ज़िम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि युवाओं की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे राष्ट्र के भविष्य को आकार देने के पीछे प्रेरक शक्ति का काम करते हैं।
2,000 से ज़्यादा रोज़गार मेले आयोजित, निजी क्षेत्र में 1.06 लाख से ज़्यादा युवाओं को रोज़गार
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं के कौशल विकास, रोज़गार और स्वास्थ्य पर विशेष ज़ोर दिया है। पिछले साढ़े दस वर्षों में 1.80 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं। इसके अतिरिक्त, पूरे हरियाणा में 2,000 से ज़्यादा रोज़गार मेले आयोजित किए गए हैं, जिनके माध्यम से 1.06 लाख से ज़्यादा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोज़गार प्रदान किया गया है। रोजगार के अवसरों को और मजबूत करने के लिए, राज्य ने उद्यमिता को बढ़ावा देने और कुशल युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से एक समर्पित एमएसएमई विभाग की स्थापना की है।
हरियाणा ने पारंपरिक और आधुनिक व्यवसायों में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कौशल विकास मिशन शुरू किया
मुख्यमंत्री ने लक्षित पहलों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने के राज्य के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विदेशों में युवाओं के लिए शिक्षा और रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ हरियाणा में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए विदेश सहयोग विभाग की स्थापना की गई है। इसके अलावा, पारंपरिक और आधुनिक, दोनों ही व्यवसायों में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए हरियाणा कौशल विकास मिशन शुरू किया गया है। इस मिशन के तहत, 1,14,254 युवाओं ने अपनी रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने युवाओं के समग्र विकास और सशक्तिकरण के उद्देश्य से कई योजनाएं शुरू की हैं। इनमें सक्षम युवा योजना, ड्रोन दीदी योजना, कांट्रेक्टर  सक्षम युवा योजना, हरिहर योजना, आईटी सक्षम युवा और शिक्षा एवं कौशल संवर्धन हेतु विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं शामिल हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन में हरियाणा अग्रणी: स्कूल से विश्वविद्यालय तक कौशल शिक्षा को  किया एकीकृत
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सबसे पहले लागू करने के लिए एक विशेष पहल की है और इसके मूल उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए स्कूल से विश्वविद्यालय तक की शिक्षा को कौशल से जोड़ा है। राज्य ने वर्ष 2025 तक सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 शुरू करने के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने पलवल जिले के दुधोला गाँव में देश का पहला कौशल विश्वविद्यालय – श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय – स्थापित किया है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विभिन्न आधुनिक कौशलों से भी परिचित कराया गया। युवाओं से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि अपने पारंपरिक ज्ञान पर गर्व करें, लेकिन नए कौशल सीखने में कभी संकोच न करें।

प्रदेश में तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर आयोजन की तैयारियां पूरी – नायब सैनी

0
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से किशाऊ बांध व कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर हुई चर्चा

नई दिल्ली,25 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में तीन नए आपराधिक कानूनों के संबंध में एक बड़े कार्यक्रम के आयोजन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

 

1001217601

मुख्यमंत्री श्री सैनी ने यह जानकारी आज नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात के उपरांत पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान केशाऊ बांध सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह से विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, राज्य में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया गया ।
 

1001217604

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीव्र गति से कार्य किया है। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से उठाकर चौथे स्थान तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा है।
 
मीडियाकर्मियों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि सीईटी परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश में 26 व 27 जुलाई को लाखों की संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा पुलिस में शीघ्र ही कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए भी अधिकारियों को सभी तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पिछले 11 वर्षों से गरीबों, किसानों, गांवों और शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रहे हैं, जिससे देश के हर नागरिक का जीवन सरल, सुगम और सशक्त बन रहा है। उन्होंने कहा कि देश में हो रहा तेज़ विकास विपक्ष को हजम नहीं हो रहा है।
 
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान केंद्र सरकार के कार्यकाल में लगभग 4 करोड़ गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। अब तक 19 किस्तों के माध्यम से लाखों किसानों को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है। इन योजनाओं के माध्यम से देश के लगभग 25 करोड़ नागरिक गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं।
 
मुख्यमंत्री ने अपने बिहार दौरे के दौरान एक कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बिहार प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक-एक पंचायत में 700 से 900 तक मकान बनाकर गरीबों को प्रदान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, देशभर में गरीब परिवारों को हर माह राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ही ऐसे नेता हैं, जो गरीबों की चिंता ईमानदारी से करते हैं।
 
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की स्थिति को बदतर बना दिया था , जिसके कारण वहाँ की जनता को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार दिल्ली सरकार के साथ मिलकर यमुना नदी की स्वच्छता सहित कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर समन्वित रूप से कार्य कर रही है।

तय समय में समस्याओं का समाधान और जनसुविधाओं में इजाफा विपुल गोयल की प्राथमिकता

0
फरीदाबाद से चंडीगढ़ तक शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के कार्यों को मिल रही सराहना
चंडीगढ़,25 जुलाई, रूपेश देव। जनता की समस्याओं के समाधान की बात हो या फिर सुविधाएं पहुंचाने की बात हो। शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल उम्मीद की किरण नजर आते हैं। उनके द्वारा जनहित में किए जाने वाले कार्यों की चर्चा फरीदाबाद से लेकर चंडीगढ़ तक है। तय समय में समस्याओं का समाधान और जनसुविधाओं में इजाफा उनकी प्राथमिकताओं में रहता है।
1001217553
जनता से उनका ज्यादा सरोकार रहता है। श्री गोयल का मानना है कि जिस जनता ने उन्हें अपनी उम्मीदों के मुताबिक चुना है, उस जनता के साथ कभी भेदभाव नहीं होना चाहिए। जिसकी हकदार जनता है, वह जनता को मिलना चाहिए। एक जनप्रतिनिधि का यह कर्तव्य बनता है कि जिस जनता के वोट से वह सम्मानित ओहदे पर पहुंचा है, उसका पूरा सम्मान वह करे। उनका सदा यही प्रयास रहता है कि सरकार की नीतियां अंतिम व्यक्ति तक बनें और अंतिम व्यक्ति को उनका लाभ मिले। 
1001217555
प्रदेश में जनता से सीधे जुड़े विभाग को संभाल रहे मंत्री विपुल गोयल हर काम को बारीकी से देखते, समझते और करते हैं। प्रदेश में उनके विभाग के अंतर्गत जनता के हित के कार्य निरंतर हो रहे हैं। हरियाणा के प्रमुख शहर गुरुग्राम, फरीदाबाद में स्थानीय निकाय विभाग के कार्यों को समय-समय पर वे देखने के लिए आते हैं। पंचकूला में ग्रीवेंस कमेटी में आ रही समस्याओं के मामले हों या फिर प्रदेश में अपने विभागों के मामले हों उन्हें वे उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करके मंत्रणा करते हुए कार्यों को अमलीजामा पहचाने में रुचि रखते हैं।
1001217557

मंत्री विपुल गोयल द्वारा शिकायतों के त्वरित निवारण पर जनता भी गदगद है और मंत्री का धन्यवाद भी कर रही है। विपुल गोयल का मानना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता जनार्दन सर्वोपरि है। गलत कार्य करने वालों के साथ सख्ताई और समाज के साथ नरम नीति के मूल मंत्र पर चलते हुए विकास और जनसेवा के कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। जनहित के कामों में ढिलाई बरतने वाले अफसरों को हड़काने में भी विपुल गोयल देरी नहीं लगाते। 
विपुल गोयल का कहना है कि जब सेवा मन से होती है, तो सम्मान अपने आप मिल जाता है। मोदी और नायब सरकार के शासन में पारदर्शिता, जनकल्याण की सोच और नीतियों को धरातल पर उतारने का संकल्प भाजपा को अन्य विपक्षी राजनीतिक पार्टियों से अलग दर्शाता है। उनका मानना है कि समस्या कितनी भी बड़ी हो उसका समाधान करना है तो तरीके बहुत हैं, अगर नहीं कराना हो तो बहाने में भी बहुत हैं। भाजपा का मूलमंत्र सेवा भाव है और इसी मूलमंत्र पर अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे उसके लिए वे निरंतर प्रयास में रहते हैं। 
विपुल गोयल के मंत्री के तौर पर लिए जा रहे फैसलों ने यह साबित कर दिया है कि अब देश की राजनीति में केवल वादे नहीं, बल्कि काम भी दिखना चाहिए जो सही मायने में धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। अपने काम से विपुल गोयल ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों और जनता के हित में काम किया जाए तो जनता अपने आप नेता से जुड़ जाती है जिसका ताजा उदाहरण पंचकूला ग्रीवेंस कमेटी में देखने को मिलता है कि कैसे लोग मंत्री विपुल गोयल का समस्याओं के समाधान होने पर धन्यवाद करने पहुंचते हैं।

शहीद आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत – नायब सैनी

0
मुख्यमंत्री ने बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र के झोझूकलां में अमर शहीद अरविंद सांगवान की प्रतिमा का किया अनावरण
 

चरखी दादरी,24 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को जिला चरखी दादरी के बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र के झोझूकलां में अमर शहीद अरविंद सांगवान की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए एक गौरवशाली और अत्यंत भावुक कर देने वाला दिन है। हरियाणा की इस वीर भूमि पर हम एक ऐसे महान सपूत को याद कर रहे हैं, जिसने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

 

1001214987

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह केवल एक प्रतिमा नहीं है, यह उस अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है, जो इस इलाके के जवानों की रग-रग में बसा है। शहीद अरविंद सांगवान एक ऐसे युवा थे, जिन्होंने बचपन से ही अपने अंदर देश सेवा का जज्बा पाला था। उनका जन्म झोझूकलां में हुआ और यहीं की मिट्टी ने उन्हें देशभक्ति के संस्कार दिए। उन्होंने भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखा था। अपने सपने को साकार करने के लिए किए गए अथक परिश्रम से उनका चयन भारतीय सेना में हुआ। वीर सैनिक ने 23 दिसम्बर, 2022 को लद्दाख में ‘ऑप्रेशन स्नो लेपर्ड’ के दौरान देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की थी।
 

1001214455

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सैनिक का बलिदान केवल एक व्यक्ति का बलिदान नहीं होता, यह पूरे राष्ट्र का बलिदान होता है। जब एक सैनिक शहीद होता है, तो उसका परिवार, उसका गांव, उसका राज्य और पूरा देश उस क्षति को महसूस करता है। लेकिन साथ ही, उसका बलिदान हमें यह भी सिखाता है कि कुछ चीजें जीवन से भी बढ़कर होती हैं और वे हैं- हमारा देश, हमारी संस्कृति, हमारी स्वतंत्रता। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम उनके बलिदान को कभी न भूलें, उनके परिवार का सम्मान करें और उनके आदर्शों पर चलें। हमें अपने बच्चों को शहीद अरविंद सांगवान जैसे वीरों की कहानियां सुनानी चाहिए, ताकि वे भी देशभक्ति के मूल्यों को आत्मसात कर सकें।
 
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे सैनिक देश की सबसे बड़ी संपत्ति हैं। उनके त्याग और बलिदान के कारण ही हम अपने घरों में सुरक्षित महसूस करते हैं। हमारी सरकार ने हमेशा शहीदों के परिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। हमने उनके लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। भूतपूर्व सैनिक व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कल्याण के लिए सैनिक व अर्द्धसैनिक कल्याण विभाग का गठन किया है। शहीदों के परिवारों को वर्ष 2014 में मिलने वाली सहायता राशि 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की है। शहीदों के परिवारों को अनुकंपा आधार पर 406 आश्रितों को सरकारी नौकरी दी है। द्वितीय विश्व युद्ध के भूतपूर्व सैनिकों तथा विधवाओं को वर्ष 2014 में 3 हजार रुपये आर्थिक सहायता मिलती थी, जिसे हमने बढ़ाकर 10 हजार रुपये मासिक किया है। 60 वर्ष व इससे अधिक आयु के भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं और उनके अनाथ बच्चों तथा 1962, 1965 व 1971 की युद्ध विधवाओं को वर्ष 2014 में मिलने वाली 2 हजार रुपये मासिक आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 6,200 रुपये मासिक किया है। युद्ध / आतंकवाद तथा अन्य घटना के दौरान घायल हुए सैन्य कर्मियों को अनुग्रह अनुदान निःशक्तता के आधार पर वर्ष 2014 में मिलने वाली 15 लाख रुपये की राशि बढ़ाकर 35 लाख रुपये तक की है।
 
उन्होंने विश्वास दिलाया कि शहीदों और उनके परिवारों के सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी। हम उनके बलिदान को कभी व्यर्थ नहीं जाने देंगे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शहीद अरविंद सांगवान जैसे वीरों के जीवन से प्रेरणा लें। देश सेवा केवल सेना में शामिल होने तक ही सीमित नहीं है। हम सभी अपने-अपने क्षेत्रों में ईमानदारी और निष्ठा से काम करके भी देश की सेवा कर सकते हैं।
 
इस अवसर पर सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी, सांसद चौ. धर्मबीर सिंह, विधायक श्री उमेद पातुवास व श्री सुनील सांगवान, अमर शहीद अरविंद सांगवान के पिता राजेंद्र सांगवान सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

प्रदेश में जल्द निकाली जाएगी पुलिस भर्ती- नायब सैनी

0
मुख्यमंत्री ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए किया लगभग 68 करोड़ रुपये लागत की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

चरखी दादरी,24 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही पुलिस भर्ती निकाली जाएगी और इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 26-27 जुलाई को प्रदेशभर में सीईटी परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बसों की व्यवस्था की गई है, ताकि वे परीक्षा केंद्रों तक सुचारू रूप से पहुंच सकें। लड़कियों के साथ उनके परिवार के एक सदस्य को भी बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है।

 

1001214932

मुख्यमंत्री ‌वीरवार को जिला चरखी दादरी के बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के झोझूकलां में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने लगभग 68 करोड़ रुपये लागत की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 54 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा लगभग 13 करोड़ 5 लाख रुपये लागत की 2 परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है।  
 

1001214433

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चरखी-दादरी की मिट्टी अपने आप में इतिहास की गवाही देती है। यहां की हवा में शौर्य है, यहां के कण-कण में वीरता बसती है। 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम हो, आजादी की लड़ाई हो अथवा आजादी के बाद चीन व पाकिस्तान से होने वाले युद्ध हों, यहां के जवानों ने सदा वीरता की नई मिसाल कायम की है। परिश्रम, स्वाभिमान और परंपराएं ही इस क्षेत्र की पहचान हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बाढड़ा क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल होगा और यह विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा। हमारी सरकार क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
 

1001214442

वर्ष 2014 से अब तक सरकार ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 495 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य किये
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक हमारी सरकार ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 495 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य करवाए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में 175 करोड़ रुपये के काम हुए थे। पिछले 10 वर्षों में बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 203 घोषणाएं की गई। इनमें से 145 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं तथा 29 पर काम जारी है।
 

1001214439

उन्होंने कहा कि चरखी-दादरी जिले के लिए कुल 474 घोषणाएं की गई। इनमें से 321 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं तथा 90 पर काम जारी है। हमारी सरकार ने चरखी-दादरी को दिसम्बर, 2016 में नया जिला बनाया। राष्ट्रीय राजमार्ग 148-बी का सुधार करने व इसे चारमार्गी बनाने का काम 170 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। गांव रावलधी के नजदीक दादरी का नये बाईपास के आर.ओ.बी. का निर्माण 27 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से किया गया है। दादरी के पुराने अस्पताल परिसर में शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य केन्द्र भवन व स्टाफ क्वार्टर का निर्माण 19 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में 2 लाख 73 हजार आयुष्मान-चिरायु कार्ड बनाए गए हैं। लगभग 30 हजार लोगों के मुफ्त इलाज के लिए 24 करोड़ रुपये की राशि के क्लेम दिए गए हैं।  
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक निर्णायक और पारदर्शी सरकार का अनुभव किया है। कार्य संस्कृति में अभूतपूर्व बदलाव आया है। जब वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रधान सेवक का पदभार संभाला, उस समय हमारी अर्थव्यवस्था पूरे विश्व में 11वें स्थान पर थी और आज प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों की वजह से हम दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं।
 
राजनीति नहीं, जनसेवा करने के लिए नॉन-स्टॉप सरकार – मुख्यमंत्री
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, उनकी अदम्य इच्छाशक्ति और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र ने देश को एक नई दिशा और एक नई ऊर्जा प्रदान की है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के साथ-साथ हम हरियाणा को विकसित भारत के विकास का इंजन भी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है पूरे हरियाणा का संतुलित विकास, चाहे वह शहर हो या गांव। यही हमारा संकल्प है और इस मार्ग पर हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
 
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमने बीते वर्षों में हरियाणा को भ्रष्टाचार मुक्त करने और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया है और आज यहां से हम सब एक नया संकल्प लें कि हम हरियाणा को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में अग्रणी बनाएंगे। किसान, जवान, नारी और नवयुवक को सशक्त करेंगे। हमारी सरकार राजनीति नहीं, जनसेवा करने के लिए नॉन-स्टॉप सरकार है।
 
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार विकास कार्यों को दे रही प्राथमिकता – श्रुति चौधरी
 
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि यह भूमि वीरों की है, यह भूमि संघर्ष और सेवा की मिसाल है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और इस क्षेत्र में सिंचाई योजनाओं को अब धरातल पर उतारा जा रहा है।
 
श्रीमती चौधरी ने कहा कि बताया कि इसके अतिरिक्त सिंचाई विभाग द्वारा जिले के लिए 125 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें पाइपलाइन, बोरवैल सोलर सिस्टम, रिचार्ज वेल, नहरों का निर्माण और जोहड़ों को नहरों से जोड़ने जैसे कार्य शामिल हैं। इसके अलावा, 32 करोड़ रुपये की लागत से मकड़ानी गांव में ढाई एकड़ क्षेत्र में एक झील का निर्माण किया जाएगा, जो आसपास के गांवों में भूजल रिचार्ज का कार्य करेगी। यह परियोजना क्षेत्र के लिए जीवनरेखा साबित होगी। उन्होंने बताया कि 40 करोड़ की लागत से बधवाना माइनर का पुनर्निर्माण भी जल्द शुरू होगा, जिससे लगभग 20 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की संवेदनशील सोच और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण संभव हुआ है।
 

तीसरी बार नॉन-स्टॉप सरकार बनाई है, काम में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: नायब सैनी

0
पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों को “धन्यवाद कार्यक्रम” में किया सम्बोधित

चंडीगढ़,20 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य के लोगों ने प्रदेश में तीसरी बार नॉन-स्टॉप सरकार बनाई है, काम में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। विपक्ष के दुष्प्रचार से घबराएं नहीं बल्कि तथ्यों के आधार पर उनको जवाब दें।

1001201214
मुख्यमंत्री आज यहां संत कबीर कुटीर में पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। ये लोग पिछड़ा वर्ग के लिए सरकार द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने आए थे।
1001200834
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में पिछड़ा वर्ग के बैकलॉग को “योग्य उम्मीदवार नहीं” मिलने का बहाना बनाकर खाली छोड़ दिया जाता था जबकि वर्तमान सरकार ने पिछड़ा वर्ग से प्रोफेसर, डॉक्टर, इंजीनियर तक भर्ती करके दिखा दिया है कि इस वर्ग के लोग हमेशा से ही योग्य रहे हैं, लेकिन पहले की सरकारों की नियत सही नहीं थी।
1001200823
पिछड़ा वर्ग द्वारा उनको सम्मान के तौर पर पगड़ी पहनाये जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पगड़ी के मान -सम्मान को हमेशा ऊँचा रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से समय-समय पर गाइडेंस लेते रहते हैं और पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवाने की नियत रखते हैं।
1001200820
 श्री नायब सिंह सैनी ने यह भी कहा कि वे राज्य में पढाई और नौकरी का माहौल बदल रहे हैं, मेरिट के आधार पर भर्ती की जा रही है। सिस्टम को बदल रहे हैं। उन्होंने 26 व 27 जुलाई को होने वाली सीईटी की परीक्षा के प्रबंधों की जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षार्थियों के लिए घर से परीक्षा केंद्र तक लाने और वापस ले जाने के लिए बसों का निःशुल्क प्रबंध किया जा रहा है, ताकि युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। लड़कियों के साथ घर के एक सदस्य को भी जाने की अनुमति दी गई है।
1001200840
लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के मेहनतकश लोग हैं, इनमें कोई न कोई हुनर है। इस वर्ग के लोगों के साथ पूर्व की सरकारों में भेदभाव होता रहा है, लेकिन वर्तमान सरकार वंचितों और पिछड़ा वर्ग के लोगों की भलाई के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की तर्ज पर क्रीमी लेयर की आय सीमा 6 लाख से बढाकर 8 लाख करने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।
राजयसभा सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा ने मुख्यमंत्री आवास पर पिछड़ा वर्ग के लोगों की भारी संख्या को महाकुंभ बताते हुए कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से खुश होकर पिछड़ा वर्ग के लोग महापुरुषों की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में भी महाकुम्भ की तरह उमड़ पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार महात्मा ज्योतिबा फुले और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की नीतियों पर चलते हुए गरीब से गरीब व्यक्ति का उत्थान करने में लगी हुई है।
इस अवसर पर धन्यवाद कार्यक्रम को मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती, पूर्व मेयर श्री मदन चौहान , श्री जवाहर सैनी ने भी सम्बोधित किया।
कर्यक्रम में सतबीर वर्मा, देवेंद्र पांचाल, यशपाल, जय सिंह पॉल, श्री श्यामलाल जांगड़ा, रामचंद्र कम्बोज, पूनम सैनी, शारदा यादव, निर्मल बैरागी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में तेज़ी से हो रहा सर्वांगीण विकास – नायब सैनी

0
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तीव्र गति से विकास की राह पर अग्रसर – दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
 

जुलाना,19 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार राज्य में तेज गति से विकास के काम कर रही है। जनता ने तीसरी बार हमारी सरकार पर जो विश्वास जताया है, हम उस विश्वास पर खरा उतरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। हमारी सरकार प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास , सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।

 

1001197429

मुख्यमंत्री आज जुलाना विधानसभा के गांव नन्दगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता भी उपस्थित रही। इस मौके पर दिल्‍ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
 

1001197342

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बनी पहली बार 22 जनवरी 2015 को पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर आए थे और उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ देशव्यापी अभियान की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बेटियों को सशक्त और मजबूत करने का काम हरियाणा में गति से हुआ है।
 

1001197380

आज देश में वंशवाद से नहीं, बल्कि परिश्रम से तय होता है जनसेवक
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा के एक छोटे से गांव नन्‍दगढ़ में जन्मी बेटी श्रीमती रेखा गुप्ता को प्रधानमंत्री ने दिल्ली की जिम्मेदारी देने का काम किया है। आप इसी तरह जनसेवा और राष्ट्रसेवा में काम करती रहें और दिल्ली को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री की राजनीतिक जीवन यात्रा हमें बताती है कि भारत आज बदल रहा है और नन्‍दगढ़ जैसे छोटे से गांव में जन्मी और दिल्ली जैसे महानगर की मुख्यमंत्री बन जाती है। यहाँ न केवल महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है बल्कि पूरे देश को एक संदेश देती है कि अब भारत के अवसर वंशवाद से नहीं, बल्कि परिश्रम से जनसेवक तय होते हैं।
 
वर्ष 2014 से अब तक जुलाना विधानसभा क्षेत्र में हुए 20,433 करोड़ रुपये के विकास कार्य
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक हमारी सरकार ने जुलाना विधानसभा क्षेत्र में 20,433 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य करवाए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में केवल 202 करोड़ रुपये के काम ही हुए थे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जुलाना विधानसभा क्षेत्र के लिए 88 घोषणाएं की हैं। इनमें से 85 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं तथा 2 पर काम जारी है। इसके अलावा जींद जिले के लिए कुल 628 घोषणाएं की हैं। इनमें से 541 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। शेष पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि जींद का विकास अब दो गुना गति से नहीं बल्कि तीन गुना गति से करना हमारी सरकार का संकल्प है।
 
उन्होंने विकासात्मक परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अम्बाला कोटपुतली ग्रीनफील्ड कॉरिडोर-एन.एच. 152-डी 10,646 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया। जींद-गोहाना-सोनीपत एन.एच.-352-ए को 2,300 करोड़ रुपये की लागत से चारमार्गी बनाया गया। अम्बाला-हिसार वाया कैथल राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर-10 फोर लेन का निर्माण 1,200 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के जींद-हरियाणा-पंजाब सीमा तक चारमार्गी सड़क का निर्माण 959 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। जींद के हैबतपुर में सरकारी मेडिकल कॉलेज 945 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन है। पांडु पिंडारा गांव के पास नए बस अड्डे का निर्माण 32 करोड़ रुपये की लागत से किया गया।
 
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तीव्र गति से विकास की राह पर अग्रसर – दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
 
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा तीव्र गति से विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना, विकसित हरियाणा और विकसित दिल्ली के माध्यम से ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में सड़क नेटवर्क सुदृढ़ हुआ है और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा इसी गति से विकास के मामले में नित नई ऊंचाइयां छुएगा।
 
श्रीमती रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा दल है जो साधारण परिवार की बेटी को मुख्यमंत्री बनाकर लोकतंत्र की सच्ची मिसाल पेश करता है। उन्होंने कहा कि उनका नन्दगढ़ गांव से गहरा नाता है, क्योंकि ये उनकी जन्मभूमि है और जब-जब उन्होंने चुनाव लड़ा तो हरियाणा के लोगों ने उनका भरपूर सहयोग किया।
 
उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा इस क्षेत्र की जनता को 16 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत की विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई है। इनमें, 7 लाख 91 हजार रुपये की लागत से ई-लाइब्रेरी की स्थापना, 10 लाख 87 हजार रुपये से इंडोर जिम, 2 करोड़ 34 लाख रुपये से सुंदर सब ब्रांच का पुनर्निर्माण, 90 लाख 56 हजार रुपये से राजगढ से झमोला सड़क का निर्माण, 1 करोड 77 लाख रुपये से खरैंटी से झमोला तक सड़क का निर्माण, 5 करोड़ 32 लाख रुपये से निडाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, 5 करोड़ 72 लाख रुपये से किनाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण और 55 लाख 50 हजार रुपये की लागत से नन्दगढ़ गांव में उप-स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शामिल है।