back to top
Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 32

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी प्रेरणा का स्रोत – नायब सैनी

0
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि

 

चंडीगढ़,23 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और इस दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

 

1001108723
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार, बलिदान और राष्ट्रभक्ति आज भी हर भारतवासी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने ‘एक देश में दो प्रधान, दो निशान, दो संविधान नहीं चलेंगे’ का संकल्प लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके अथक प्रयासों से जम्मू-कश्मीर में लागू ‘परमिट प्रथा’ समाप्त हुई और देश की एकता को मजबूती मिली।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें गर्व है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर अखंड भारत के संकल्प को साकार किया है।

राहुल गांधी जी को गरीबों,वंचितों व समाज के हर वर्ग की चिंता : उमेश पंडित

0
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमेश पंडित ने कांग्रेस मुख्यालय में दी राहुल गांधी जी को जन्मदिन की बधाई
ईश्वर राहुल गांधी जी को दीर्घायु निरोगित जीवन दे: उमेश पंडित

फरीदाबाद,21 जून, रूपेश देव। अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमेश पंडित ने अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंच कर विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। 


1001100649


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमेश पंडित ने कहा कि आज देश भर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता राहुल गांधी का जन्मदिन मना रहे हैं,  इसी क्रम में उमेश पंडित ने कहा कि आज अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस मूुख्यालय आए अपने नेता राहुल गांधी जी को जन्मदिन की बधाई दी ,हम ईश्वर से उनके दीर्घायु निरोगित जीवन के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी गरीबों वंचित और हर समाज के लोगों की चिंता करते हैं. उन्हें पता है कि आज के दौर में लोगों को होने वाली मुश्किलों संकट से कैसे निकाला जाए और इसीलिए गरीब और शोषित समाज उन पर भरोसा करता है।

1001100662


 उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने जनता के लिए लगातार संघर्ष किया है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी एक परिपक्व नेता हैं।  राहुल सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने संविधान की रक्षा की है। हम अपने लोकप्रिय नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं और हमें विश्वास है कि 2029 में 100 प्रतिशत यह संकल्प पूरा होगा। 


हरियाणा प्रदेश संगठन सृजन को लेकर बड़खल विधानसभा में बैठक का आयोजन

0
कांग्रेसियों ने केक काटकर धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिवस 

फरीदाबाद,19 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा प्रदेश संगठन सृजन अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वीरवर को बड़खल विधानसभा क्षेत्र में किया गया। जिसमें हमारे फरीदाबाद जिले के प्रभारी एआइसीसी ऑब्जर्वर एवं लोकसभा सांसद मानिक टैगोर,हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर वीरेन्द्र पाल साह, रोहतास बेदी एवं  सुधीर चौधरी ने शिरकत की।  कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बड़खल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे चौधरी विजय प्रताप ने की। 

1001094561

इस मौके पर सभी ने मिलकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस केक काटकर मनाया। 
संगठन विस्तार को लेकर आयोजित बड़खल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ऑब्र्जवर ने बड़खल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया और जिला अध्यक्ष को लेकर उनकी राय ली। सेक्टर-21 डी स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित बड़खल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस बैठक में ऑब्र्जवर एवं सांसद मनिकम टैगोर ने संगठन विस्तार को लेकर कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अलग अलग मुलाकात की और सभी ने अपने-अपने विचार सांझा किए। माणिकम ने कहा कि जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन आ चुके हैं। लंबे समय बाद जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी जा रही है। ऐसे में मजबूत जिलाध्यक्ष चुना जाएगा, जो पार्टी को मजबूती दे सके और लंबे समय से पार्टी में अपनी सेवाएं दे रहा हो। सामाजिक व आर्थिक रुप से मजबूत हो और सभी को साथ लेकर चल सके। सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के दिशा निर्देशानुसार पर सभी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के बाद संगठन को अंतिम रुप दिया जाएगा। 
1001094564

बैठक में आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता विजय प्रताप ने कहा कि बेशक से 11 साल बाद कांग्रेस का संगठन तैयार किया जा रहा है। लेकिन, आप ये समझें जो संगठन बनेगा वो राहुल गांधी की सोच, समझ और निर्देश को ध्यान में रखकर बनेगा और पूरी तरह जमीनी स्तर पर यह तैयार होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग सोचते थे कांग्रेस में संगठन नहीं बनेगा, उनको अब एक मजबूत और युवाओं से लबरेज संगठन मिलेगा। 
1001094587
विजय प्रताप  ने कहा कि कांग्रेस संगठन को लेकर पार्टी हाईकमान पूरी तरह से गंभीर है और फरीदाबाद सहित समूचे हरियाणा में मजबूत संगठन करने की कवायद तेजी से चल रही है और जल्द ही एक बेहतर टीम फरीदाबाद जिले में बनाई जाएगी। इसको लेकर 18 से 23 जून तक हर विधानसभा स्तर पर जाकर बैठकें की जाएगी और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बैठक में बड़खल विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

शहरी स्थानीय निकाय द्वारा दी जाने वाली 31 ऑनलाइन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा: विपुल गोयल

0
आमजन तक सरकारी सेवाओं का लाभ सुगमता से पहुंचाना है देश एवं प्रदेश सरकार का लक्ष्य : विपुल गोयल

फरीदाबाद,18 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व व आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए शहरी स्थानीय निकाय द्वारा जिन 31 सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है उन सेवाओं को और भी प्रभावी बनाया जाएगा। 

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं हर व्यक्ति के पहुंच में हो और इसके प्रबंधन में कोई त्रुटि न आए।
1001092255
एक महीने बाद करेंगे पुनः समीक्षा
मंत्री श्री विपुल गोयल बुधवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की आईटी एक्टिविटी को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं की लगातार मॉनीटरिंग होती रहनी चाहिए। उन्होंने विशेष जोर देकर कहा कि विभाग द्वारा आमजनों द्वारा दर्ज कि गई समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी को सुगमता से सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। समयबद्ध रूप से सभी निर्देशों पर कार्य करने का आह्वान करते हुए मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि बैठक में रखे गए बिंदुओं एवं पूरी प्रक्रिया की एक महीने बाद वे स्वयं पुनः समीक्षा करेंगे।
1001092215
प्रॉपर्टी आईडी और प्रॉपर्टी टैक्स पर विशेष ध्यान
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रॉपर्टी आईडी बनवाने में लोगों को दिक्कत न आए और इसके पोर्टल को और भी अधिक प्रभावी बनाया जाए। स्थानीय निकाय मंत्री ने अधिकारियों को  निर्देश देते हुए कहा कि प्रॉपर्टी आईडी से जुड़े विषयों की वे स्वयं मॉनिटरिंग करें और साप्ताहिक समीक्षा बैठक भी अवश्य लें। इसके साथ उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स भरने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया जाए और टैक्स न भरने वाले लोगों को भी टैक्स भरने के लिए जागरूक किया जाए। 
1001092208
डिजिटल गवर्नेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभावी मॉडल 
डिजिटल गवर्नेंस को मजबूती देते हुए विपुल गोयल ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय के सोशल मीडिया प्लेटफार्म को और सक्रिय व मजबूत बनाया जाए और लगातार सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग से जनसाधारण के नजदीक पहुंचकर उनसे निजी स्तर पर संवाद स्थापित करना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाया गया प्रभावी मॉडल है एवं हमें इसका अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं सुगमता से मुहैया हो सकें जिसके लिए शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी समयबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। उन्होंने लगातार कार्यों की भी मॉनीटरिंग करने पर जोर दिया और लापरवाही बरतने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
हरियाणा सरकार की नॉन स्टॉप नीति
ज्ञात हो कि हरियाणा प्रदेश सरकार नॉन स्टॉप काम, टॉप परिणाम की नीति से चलते हुए नित्य नूतन कार्य करने के ओर अग्रसर है और इसी नीति के तहत कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग की बैठक में हरियाणा की जनता की सुविधा के लिए कई कदम उठाने और उसकी लगातार समीक्षा करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर विभाग के निदेशक श्री पंकज भी साथ में मौजूद रहे।

हरियाणा युवा कांग्रेस चुनाव में बल्लभगढ़ से प्रदीप सैन बने विधानसभा अध्यक्ष, प्रदेश नेतृत्व ने दी बधाई

0
DEKHO NCR

बल्लभगढ़,18 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा युवा कांग्रेस चुनाव के हालिया नतीजों में बल्लभगढ़ विधानसभा से प्रदीप सैन ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उनके साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दमखम दिखाया। मुजेसर से शारिक खान, त्रिखा से आकाश, तथा ऊंचा गांव से अभिषेक गर्गशय ने क्रमशः ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर संगठन को नई ऊर्जा दी है।

1001091756
विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपरांत प्रदीप सैन ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा तथा प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज से भेंट की और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा:
> “यह जीत कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और कांग्रेस विचारधारा में मेरी आस्था का परिणाम है। मैं संगठन को और मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए संकल्पित हूं।”
इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य नागरिकों ने प्रदीप सैन का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिनमें टेकचंद शर्मा, एडवोकेट चंद्रभूषण शर्मा, भूपेश गुप्ता, दीपक चौहान, लोकचंद चौधरी, रणवीर डागर, राजीव शर्मा, सोनू शर्मा, हबीब प्रधान, तथा डॉ. अंकुश भारद्वाज प्रमुख रहे।
प्रदेश स्तर पर भी युवा कांग्रेस संगठन ने नया नेतृत्व प्राप्त किया है। हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर निशित कटारिया, तथा प्रदेश महासचिव पद पर सागर कौशिक और कृष्ण अत्रि ने विजयी होकर संगठन में नई दिशा और ऊर्जा का संचार किया है।
यह चुनाव युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का प्रतीक बना, बल्कि प्रदेश भर में कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती देने का सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ है।

विवाह पंजीकरण करने वाले अवैध आर्य समाज मंदिरों पर सख्त कार्यवाही करेगा आयोग: रेणु भाटिया

0
महिला आयोग अध्यक्ष ने जन सुनवाई में 18 मामलों की सुनवाई की, 3 नये केसों को रिकॉर्ड में जोड़ा गया

फरीदाबाद,17 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने आज फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों की जन सुनवाई आयोजित की। आज की जन सुनवाई में पहले से दर्ज 18 मामलों के साथ-साथ 3 नए मामलों की भी सुनवाई की गई। 

1001088600
श्रीमती भाटिया ने बताया कि आज की आयोग द्वारा की गयी जन सुनवाई में ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा, वरिष्ठ महिला नागरिकों, तलाक से सम्बंधित सामने आये। तलाक से सम्बंधित मामलों के लिए आईओ को काउन्सलिंग कर आपसी सहमती से समाधान के लिए निर्देश दिए तथा शेष मामलों पर आयोग द्वारा नियमानुसार जल्द कार्यवाही के आदेश जारी किये गये हैं। 
1001088598
 हरियाणा महिला आयोग प्रदेशभर में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनके शोषण की रोकथाम और न्याय दिलाने के लिए पूरी सजगता से कार्य कर रहा है। उन्होंने दोहराया कि महिला आयोग पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ हर मामले की जांच करता है और शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाता है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा दिल्ली स्थित आर्य समाज के मुख्य कार्यालय को पत्र लिखा जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वर्तमान में वैध रूप से कौन-कौन से आर्य समाज मंदिर विवाह पंजीकरण कर रहे हैं। आयोग को संदेह है कि कुछ स्थानों पर आर्य समाज के नाम पर फर्जी विवाह पंजीकरण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। सत्यापन उपरांत ऐसे फर्जी केंद्रों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
इसी के साथ श्रीमती भाटिया ने एक गंभीर मामला साझा करते हुए बताया कि आयोग के संज्ञान में यह बात आई है कि ऋचा नागपाल नामक एक महिला स्वयं को हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बताकर लोगों को गुमराह करते हुए आयोग के नाम का दुरूपयोग कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “ऋचा नागपाल नाम की कोई भी महिला न तो आयोग की सदस्य है और न ही किसी अधिकृत पद पर कार्यरत है।” इस मामले में आयोग द्वारा पुलिस को औपचारिक शिकायत दी जा चुकी है और संबंधित महिला की तलाश जारी है। जल्द ही उसे पकड़कर उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
*शिकायत के लिए हेल्पलाइन आयोग सखी 9560080115 या मेल आईडी aayogmahila@gmail.com के माध्यम से आयोग से संपर्क करें महिलाएं: अध्यक्ष*
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में यदि किसी महिला अपने साथ हुए अपराध की शिकायत करना चाहती है तो वे राज्य महिला आयोग की “आयोग सखी” हेल्पलाइन 9560080115 पर व्हट्सएप कर सकती है या अपनी लिखित शिकायत आयोग की मेल आईडी aayogmahila@gmail.com के माध्यम से आयोग से संपर्क कर सकती है। शिकायत प्राप्त होते हुए आयोग द्वारा उस महिला से संपर्क कर सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा और उसकी पूरी सहायता की जाएगी।  
इस अवसर पर एसीपी क्राइम अमन यादव, एसएचओ महिला थाना बल्लभगढ़ सुनीता सहित केसों के आईओ तथा संबंधित विभाग अधिकारीगण उपस्थित रहे।

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से लोकतंत्र को मिलेगा नया आयाम – नायब सैनी

0
हरियाणा सरकार का ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के लिए सैद्धांतिक समर्थन
 

चंडीगढ़,16 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ (एक राष्ट्र, एक चुनाव) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की एक भारत, श्रेष्ठ भारत की दूरदर्शी सोच का हिस्सा है। यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक सशक्त और समन्वित लोकतंत्र की दिशा में राष्ट्रीय दृष्टिकोण है। हरियाणा सरकार इस पहल का सैद्धांतिक समर्थन करती है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन से देश को बहुआयामी लाभ मिलेंगे।

 

1001085711

मुख्यमंत्री आज न्यू चंडीगढ़ में आयोजित संयुक्त संसदीय समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। यह संयुक्त संसदीय समिति संविधान (129वां) संशोधन विधेयक, 2024 और संघ राज्य क्षेत्र कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर अध्ययन दौरे पर है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सांसद श्री पी.पी. चौधरी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
 

1001085714

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू होने से लोकतंत्र में बड़ा सुधार होने वाला है। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव कराए जाने से विकास कार्य बाधित होते हैं, प्रशासनिक मशीनरी चुनावों में व्यस्त हो जाती है और आम-जन पर इसका सीधा असर पड़ता है। उन्होंने हरियाणा का उदाहरण देते हुए बताया कि बीते एक वर्ष में हरियाणा ने तीन बड़े चुनावों का सामना किया। इनमें मार्च से जून 2024 तक लोकसभा चुनाव, अगस्त से अक्टूबर तक विधानसभा चुनाव और फरवरी से मार्च 2025 तक नगर निकाय चुनाव हुए। इन सभी चुनावों की आचार संहिता के चलते राज्य में विकास कार्यों की गति प्रभावित रही। प्रशासनिक मशीनरी चुनाव में व्यस्त हो गई, और आमजन को इसका प्रत्यक्ष असर झेलना पड़ा। सिर्फ यही नहीं, चुनावों पर होने वाला व्यय भी अत्यधिक होता है।
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ समय की मांग और जनता की भावना
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ न केवल संसाधनों की बचत करेगा बल्कि जनता की भी भावना है कि चुनाव एक साथ हों ताकि समय और धन की बर्बादी रुके। इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आमजन की भागीदारी भी और अधिक बढ़ेगी। इसलिए ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के विषय पर सभी को एक मत से समर्थन करना चाहिए।
 
उन्होंने सुझाव दिया कि चुनावों की तिथियों का निर्धारण करते समय कृषि कार्यों, त्योहारी सीजन, विवाह सीजन, अवकाश आदि जैसे सामाजिक-सांस्कृतिक कारकों को ध्यान में रखा जाना चाहिए, ताकि मतदान में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
 
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बार-बार चुनाव से मतदाताओं का रुझान भी कम हो जाता है, जिससे मतदान प्रतिशतता प्रभावित होती है। यदि चुनाव पांच वर्षों में एक बार होंगे, तो मतदाताओं में नया उत्साह देखने को मिलेगा। इससे लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा और जनभागीदारी बढ़ेगी।
 
उन्होंने कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराना संभव होगा, जिससे मतदाता जागरूकता अभियानों में एकरूपता, प्रशासनिक तैयारी में समन्वय और संसाधनों का उचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।
 
बैठक में संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य श्री भर्तृहरि महताब, श्री ईटी मोहम्मद बशीर, श्री विजय कुमार हांसदा, श्री येर्रम वेंकट सुब्बा रेड्डी, श्री घनश्याम तिवाड़ी, श्री पी. विल्सन, श्री चंदन चौहान, श्री मनीश तिवारी, श्री अनिल यशवंत देसाई, डॉ. के लक्ष्मण, श्री साकेत गोखले, सुश्री बाँसुरी स्वराज और श्री छोटे लाल के अलावा, हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक, हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

छात्र नेता कृष्ण अत्री बने युवा कांग्रेस हरियाणा के नव निर्वाचित प्रदेश महासचिव

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,16 जून, रूपेश कुमार। हाल ही में हरियाणा युवा कांग्रेस के चुनाव संपन्न हुए थे। जिसका आज परिणाम घोषित किया गया है जिसमें एनएसयूआई में अनेक पदों पर रहे छात्र नेता कृष्ण अत्री ने 2548 मत लेकर प्रदेश महासचिव पद पर जीत हासिल की है। प्रदेश महासचिव पद पर प्रदेशभर से 36 युवाओं ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया था जिसमें से 6 युवाओं के नामांकन कमियों के चलते हुए रद्द कर दिये गये थे और बचे हुए 30 युवाओं ने चुनाव लड़ा था। 

1001085477
इस जीत पर कृष्ण अत्री ने तमाम प्रदेश भर से वोट डालने वाले युवा साथियों का, चुनाव में साथ देने वाले सभी शुभचितकों का धन्यवाद किया है। इसी के साथ कृष्ण अत्री ने अपनी जीत पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, हरियाणा से लगातार पांचवी बार सांसद व अपने राजनीतिक गुरु दीपेंद्र सिंह हुड्डा व जिला फरीदाबाद, पलवल के तमाम कांग्रेसी नेताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।

ज्ञात हो की कृष्ण अत्री 2012 से कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य रहे हैं। कृष्ण अत्री 2013 में एनएसयूआई के जिला महासचिव के पद पर चुनाव जीते थे। इसके बाद  2015 में एनएसयूआई फरीदाबाद के निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 2017 में एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश सचिव पद पर सबसे अधिक वोट लेकर चुनाव जीते थे। इसके बाद उनके छात्रहितो में संघर्ष को देखते हुए हरियाणा प्रदेश में सबसे पहले प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्ति की गई थी।
 समय समय पर अत्री की सक्रियता को देखते हुए पार्टी में अन्य महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियों से भी नवाजा गया है। कृष्ण अत्री ने बताया कि जैसे उन्होंने छात्रों की आवाज को मजबूती के साथ उठाने का काम है ऐसे ही आने वाले भविष्य में भी वह छात्र एवं युवाओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का काम करेंगे। 

हरियाणा में शहरी विकास को मिली नई गति, 2047 तक बड़ा बदलाव लाने का संकल्प – नायब सैनी

0
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महापौरों को बताया शहरों के विकास का सारथी
पंचकूला में अखिल भारतीय महापौर कार्यकारी परिषद की 115वीं बैठक का आयोजन

पंचकूला,16 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महापौर अपने-अपने शहरों के प्रथम नागरिक होने के साथ-साथ वहां के विकास और प्रगति के प्रत्यक्ष सारथी भी हैं। उन्होंने कहा कि महापौर सरकार की नीतियों और योजनाओं को धरातल पर उतारते हैं, नागरिकों की आकांक्षाओं को समझते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। स्थानीय स्वशासन की परिकल्पना में महापौर रीढ़ के समान हैं। मुख्यमंत्री श्री सैनी आज पंचकूला में आयोजित अखिल भारतीय महापौर कार्यकारी परिषद की 115वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे।

 

1001085387

शहर आर्थिक विकास के इंजन और नवाचार के केंद्र
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में महापौर जनता द्वारा सीधे चुने जाते हैं और उनके पास कार्यकारी शक्तियां होती हैं। यह व्यवस्था नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के बीच मजबूत सेतु बनाती है और निर्णय प्रक्रिया को अधिक जवाबदेह तथा प्रभावी बनाती है। उन्होंने कहा कि आज जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर है, तब शहरों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। शहर केवल निवास स्थान नहीं हैं, बल्कि आर्थिक विकास के इंजन, नवाचार के केंद्र और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के संगम हैं।
 

1001085388

अर्बनाइजेशन को चुनौती नहीं, अवसर मान रहा है हरियाणा
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम अर्बनाइजेशन को चुनौती नहीं, अवसर मानते हैं। हमारा विजन है कि शहर ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ का संगम बनें। हमें शहरों को केवल इमारतों और सड़कों का ढांचा नहीं बनाना, बल्कि उन्हें जीवंत, संवेदनशील और आत्मनिर्भर भी बनाना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत की लगभग 900 मिलियन आबादी शहरों में निवास करेगी। यह सिर्फ संख्या नहीं है, बल्कि एक बड़ी संभावना है। नए अवसरों, नए इन्फ्रास्ट्रक्चर और नई जीवनशैली की। हमें इस परिवर्तन को सुनियोजित शहरीकरण, डिजिटल एकीकरण और पर्यावरण संरक्षण के साथ अपनाना है।
 
हरियाणा में शहरी विकास को मिली गति
 
मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में शहरी स्थानीय निकायों को विकास कार्यों के लिए 2014-15 में 1,693 करोड़ रुपये की राशि दी गई थी, जिसे 2025-26 में बढ़ाकर 5,666 करोड़ रुपये कर दिया गया है। चार मेट्रोपोलिटन विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं और फरीदाबाद व करनाल को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत फरीदाबाद में 930 करोड़ रुपये की लागत से 45 परियोजनाएं तथा करनाल में 927 करोड़ रुपये की लागत से 122 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 2,147 अवैध कॉलोनियों को नियमित किया गया है और नई अधिकृत कॉलोनियों में एक हजार करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
 
शहरी परिवहन, आवास और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में बड़ी उपलब्धियां
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत मिशन के तहत अब तक 2,930 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। 375 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लक्ष्य में से 9 शहरों में 50 बसें चलाई जा चुकी हैं और प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 2026 तक 450 बसें खरीदी जाएंगी।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 21,431 मकान बनाए जा चुके हैं और 11,412 मकान निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 14 शहरों में 15,256 परिवारों को प्लॉट दिए जा चुके हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि घर-घर कचरा संग्रहण, सामुदायिक कंपोस्टिंग और बायोगैस संयंत्रों के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में हरियाणा ने सराहनीय कार्य किया है। नागरिकों को शहरी सेवाएं आसानी से मिलें, इसके लिए हर प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाया गया है।
 
महापौरों से शहरों को ब्रांड बनाने का आह्वान
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बैठक पिछले अनुभवों की समीक्षा, नई चुनौतियों पर चर्चा और मेयर निकायों को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने सभी महापौरों से आह्वान किया कि वे अपने शहर को ब्रांड बनाएं, उसे विशिष्ट पहचान दें और इस मिशन में भागीदार बनें। उन्होंने विश्वास जताया कि परिषद की यह बैठक सार्थक चर्चा और नए संकल्पों के साथ समाप्त होगी तथा सभी प्रतिनिधि अपने-अपने शहरों में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनेंगे।
 
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने की अभूतपूर्व प्रगति
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश ने पिछले 11 वर्षों में अद्वितीय प्रगति की है। 2014 में जब प्रधानमंत्री जी ने शपथ ली थी, तब भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी। आज भारत 2025 तक चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित हो चुका है और 2029 तक तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने 2047 से पहले भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, वह निश्चित रूप से साकार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने महापौर और अध्यक्ष के चुनाव सीधे करवा कर उनकी प्रतिष्ठा और विकास की गति को बढ़ाने का कार्य किया है। अंत्योदय की भावना के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए सभी महापौरों को और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करना होगा।
 
इंदौर मॉडल की सराहना और प्रेरणा
 
मुख्यमंत्री ने इंदौर की स्वच्छता रैंकिंग की सराहना करते हुए कहा कि मेयर और पार्षदों को इंदौर जाकर वहां की योजनाओं और मॉडल का अध्ययन करना चाहिए ताकि हरियाणा के शहरों में भी उसी प्रकार के मॉडल लागू किए जा सकें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और शौचालय निर्माण जैसी योजनाओं की सफलता में महापौरों की भूमिका की सराहना की और कहा कि इन योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य महापौरों द्वारा ही होता है।
 
इस बैठक में राज्यसभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा, कालका से विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के ऑर्गेनाइजिंग जनरल सेक्रेटरी एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर, ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं करनाल की मेयर श्रीमती रेणु बाला गुप्ता, पंचकूला के मेयर श्री कुलभूषण गोयल तथा विभिन्न राज्यों के मेयर उपस्थित रहे।

कारागार से निकलकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं: रेणु भाटिया

0
महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने जिला जेल फरीदाबाद का किया निरीक्षण

फरीदाबाद,16 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने आज सोमवार को नीमका स्थित जिला जेल, फरीदाबाद का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला वार्ड का निरीक्षण किया तथा वहां रह रही महिला कैदियों से बातचीत की।

1001085291
निरीक्षण के दौरान श्रीमती भाटिया ने कैदियों से उनके रहन-सहन, खान-पान, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने महिला कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि वे जेल में रहते हुए भी अपने अधिकारों की जानकारी रखें और उसका सदुपयोग करें।
1001085084
चेयरपर्सन श्रीमती भाटिया ने महिला कैदियों को जेल में रहते हुए रचनात्मक कार्यों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया और कहा कि वे अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सजा पूरी करने के बाद वे बेहतर रोजगार या स्वरोजगार अपनाते हुए समाज में सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने के लिए कार्य करें। श्रीमती भाटिया ने जेल प्रशासन के अधिकारियों को महिला वार्ड की अचूक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जेल उप अधीक्षक सुमित पंवार ने आयोग को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जिला जेल फरीदाबाद में कुल 96 महिला कैदी हैं, जिनमें से 89 कैदी विचाराधीन (अंडर ट्रायल) हैं। 
इस अवसर पर जेल उप-अधीक्षक सचिन कौशिक, जेल उप-अधीक्षक विक्रम गिल, एसएचओ महिला थाना बल्लभगढ़ सुनीता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।