back to top
Wednesday, July 22, 2026
Home Blog Page 33

भाजपा सरकार लोगों को बसाने का कार्य करती है ना कि उजाडने का : मनमोहन भड़ाना

0
अनंगपुर गाँव की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिले समालखा से विधायक मनमोहन भड़ाना

फरीदाबाद,26 जून, रूपेश कुमार। गाँव अनंगपुर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग द्वारा नोटिस वितरण किए जाने के बाद गाँव का एक प्रतिनिधिमंडल समालखा भाजपा विधायक मनमोहन भड़ाना के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला।

1001117435
 इस मौके पर मनमोहन भड़ाना ने गाँव के लोगों की समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गाँव के लोगों को बांटे गए नोटिस से भयभीत ग्रामीणों से मिलवाया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बताया जी गाँव अनंगपुर उनका पुश्तैनी गाँव है और उनकी कई पीढिय़ाँ यहाँ अपना जीवन गुजर बसर कर चुकी हैं।

विधायक मनमोहन भड़ाना ने अनंगपुर गांव की समस्याओं का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिया और उनसे ग्रामीणों को ना उजाडऩे की मांग की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि भाजपा सरकार लोगों को बसाने का कार्य करती है ना कि उजाडऩे का। गाँव अनंगपुर के लोगों को चिंता करने की कोई बात नहीं है। गाँव के अंदर बरसों से रह रहे लोगों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर गांव मौजिज लोगों में अत्तर सिंह रिशी, अमित भड़ाना, भोला भड़ाना , आशु सहित दर्जन शामिल थे।

मिशन मोड में काम कर रही है प्रदेश सरकार- नायब सैनी

0
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, जनता की समस्याओं को सुन तुरंत करें समाधान : नायब सैनी

कुरुक्षेत्र,25 जून, रूपेश कुमार। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे लाडवा विधानसभा की जनता के कारण विधायक बने और आज मुख्यमंत्री के पद हैं। अब लाडवा का हर नागरिक मेरे परिवार का सदस्य है, मैंने  सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे जनता की समस्याओं को सुनकर तुरंत उनका समाधान करें।  पिछले करीब 4 महीने में लाडवा विधानसभा में 110 करोड रुपए के विकास कार्य के काम चल रहे हैं।

1001115847
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को कुरुक्षेत्र जिला के गांव किशनपुरा के सामुदायिक केंद्र और गिरदारपुर के गुरुद्वारा में ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद कर रहे थे।
 

1001115844

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रत्येक जिले में  एक – एक ऐसे अस्पताल का निर्माण किया जाएगा जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो, ताकि प्रदेश की जनता को सभी प्रकार का इलाज सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध हो। 15 अगस्त को इन अस्पतालों का उद्घाटन किया जाएगा। अस्पतालों के अंदर एक कमेटी का गठन भी होगा, जो मरीज को रेफर करने का काम करेगी। सरकार भी चाहती है कि जनता को अच्छा इलाज मिले। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम किया है। इसके अलावा भावांतर भरपाई योजना के तहत फसल के मूल्य के अंतर को पूरा करने का काम कर रही है। साथ ही गरीबों के लिए आवास उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जा रही है। भाजपा सरकार हरियाणा प्रदेश में मिशन मोड में काम कर रही है।
 

1001115838

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गांव किशनपुरा में सरपंच द्वारा रखी गई मांगों पर घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सभी मांगों को पूरा करवाया जाएगा और उन्होंने गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपए अलग से देने की घोषणा की। गांव में पानी निकासी की समस्या काफी गंभीर है, जिसको प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने गांव गिरदारपुर की सरपंच को गांव की समस्या व मांगों को लिखित में देने को कहा और साथ ही गांव के विकास के लिए 21लाख रुपए देने की घोषणा की।
 

1001115850

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह कार्यक्रम हल्का वासियों को मिलने के लिए तय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने उनको बहुत अधिक प्यार और सम्मान दिया। उसी सम्मान की बदौलत ही प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई है।  उन्होंने कहा कि वोटिंग के बाद पहली बार आपके गांव में पहुंचा हूं। सरकार बनाने में सहयोग करने पर गांव के सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं।
 
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज संविधान हत्या दिवस के 50 वर्ष पूरे हुए हैं। यह वो दिन है, जब 50 साल पहले इमरजेंसी घोषित की गई थी जो आजादी के बाद  सबसे बड़ा और अंग्रेजों के बराबर का अत्याचार रहा है। हर व्यक्ति को भय बना हुआ था। करीब 1 लाख लोगों की जबरदस्ती नसबंदी कर दी गई थी। लोगों को मजबूरन अपने घरों से निकलकर ईख के खेतों में रहना पड़ा था। उन्होंने कहा कि आने वाली युवा पीढ़ी को इस तरह की घटनाओं के बारे में मालूम होना चाहिए। जब युवाओं को इतिहास का पता होगा तो वह दोबारा उस बुरे दौर को नहीं आने देंगे।
 
इस मौके पर उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, चेयरमेन श्री धर्मवीर मिर्जापुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

संविधान को तोड़ना कांग्रेस के डीएनए में शामिल- नायब सैनी

0
संविधान की रक्षा की बात करने वालों की पीढ़ियों ने भी कभी संविधान का सम्मान नहीं किया- नायब सैनी

करनाल,25 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान को तोड़ना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है और वे संविधान को बचाने की दुहाई देते हैं, जबकि वे आज भी उनकी सरकार बनने के बाद धारा – 370 को वापिस करने जैसे बयान देकर भी संविधान को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद से पिछले 11 वर्षों में ये देश संविधान के अनुरूप चला है और असल मायने में आजाद भारत को लोगों ने देखा है।

1001115443
मुख्यमंत्री आज करनाल में भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय- देश में आपातकाल लगाए जाने के 50 साल पूर्ण होने पर संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी का दंश झेल रहा था, उस समय हमारे देश के नायकों ने अपना बलिदान दिया ताकि आने वाली पीढ़ियां खुली हवा में साँस ले सकें, लेकिन उस समय किसी को यह नहीं पता था कि देश एक ऐसा दौर भी देखेगा, जब पवित्र संविधान की हत्या की जाएगी।
 

1001115428

अपनी राजनीतिक इच्छा शक्ति पूरी करने के लिए आम जनता पर किए गए अत्याचार
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 जून का दिन हम सबको याद कराता है कि उस समय कैसे रात के 12 बजे सरकार द्वारा इमरजेंसी का आदेश पारित होता है और आम लोगों को यातनाएं देते हुए पकड़ लिया जाता है। उन पर किए गए अत्याचारों से आज भी हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह आदेश उस सरकार की अपनी इच्छाशक्ति को पूरा करने के लिए जारी किया गया था। यह एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया था। देश के पवित्र संविधान को अपने स्वार्थ के लिए कुचल दिया गया। इमरजेंसी के दौरान संविधान और लोकतंत्र का एक बार भी स्मरण नहीं किया गया। किस प्रकार नेताओं और अपनी आवाज को बुलंद करने वाले लेखकों पर अत्याचार किए गए, उनको जेलों में बंद कर दिया गया, ताकि वे सरकार के खिलाफ कुछ न लिख सकें।
 

1001115431

उन्होंने कहा कि जब भारत अंग्रेजों से आजाद हुआ तो देश में छोटी-छोटी 562 रियासतें थी और इन 562 रियासतों को एकजुट करने का काम सरदार वल्लभभाई पटेल को दिया गया और उन्होंने सभी रियासतों को एकजुट करने का काम किया। वहीं, सिर्फ एक रियासत की जिम्मेवारी पंडित जवाहरलाल नेहरू को सौंपी गई थी, जिसका परिणाम सब जानते हैं।
 

1001115421

संविधान की रक्षा की बात करने वालों की पीढ़ियों ने भी कभी संविधान का सम्मान नहीं किया
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी संविधान का सम्मान नहीं किया और उनके नेता लोकतंत्र के मंदिर संसद में खड़े होकर  बिल को फाड़ कर संविधान का अपमान करते है। संविधान की रक्षा की बात करने वालों की पीढ़ियों ने भी कभी संविधान का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण ही लोगों को प्रताड़नाओं का दंश झेलना पड़ा और इन गलत नीतियों के कारण ही आज लोगों ने कांग्रेस को साफ कर दिया है।
 

1001115424

देश में एक प्रधान, एक संविधान और एक निशान के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया साकार
 
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उस समय की सरकार ने जम्मू – कश्मीर के अंदर जाने के लिए परमिट प्रथा शुरू की। सरकार की क्या सोच थी कि उस हिस्से को देश से अलग करना चाहते थे। परंतु डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने परमिट प्रथा का विरोध किया और कहा कि इस देश में दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे। वे यात्रा लेकर निकल पड़े और बिना परमिट के जम्मू -कश्मीर में चले गए। उन्हें अपनी कुर्बानी देनी पड़ी, तब जाकर परमिट प्रथा समाप्त हुई, लेकिन उसके बाद भी लंबे समय तक इस देश में दो संविधान, दो प्रधान और दो निशान चलते रहे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने धारा – 370 को समाप्त कर एक संविधान, एक प्रधान और एक निशान के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा किया।
 
2047 तक क्रांतिकारी वीरों के सपनों का भारत बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद भारत के बाद जिस गति से देश आगे बढ़ना चाहिए था, उस गति से नहीं बढ़ा। कांग्रेस के 55 साल और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 साल के कार्यकाल में विकसित भारत के अंतर को साफ देखा जा सकता है। लेकिन कांग्रेस को यह अंतर नजर नहीं आ रहा, वे केवल संविधान की किताब उठाकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये देश बदला है और गति से आगे बढ़ रहा है। जिन नायकों ने देश को आजाद करवाने के लिए अपनी कुर्बानियां दी, उनके सपनों का भारत बन रहा है। प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि जब आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे तो भारत विकसित राष्ट्र बने और इस संकल्प की सिद्धि में देश के हर व्यक्ति के योगदान की आवश्यकता है।
 
लोकतंत्र केवल चुनाव जीतने और सरकार बनाने तक सीमित नहीं, बल्कि एक जीवनशैली, एक बहुमूल्य प्रणाली
 
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव जीतने और सरकार बनाने तक सीमित नहीं है, लोकतंत्र एक जीवनशैली है, एक बहुमूल्य  प्रणाली है। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्गों को 25 जून 1975 को घोषित की गई इमरजेंसी के बारे में  पीढ़ियों को अवगत कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद हमें अपने महापुरुषों की जयंतियों को मनाने का अवसर मिला, ताकि हम उनके जीवन को याद कर सकें, जो उन्होंने यातनाएं सही, देश की रक्षा व मानवता की रक्षा के लिए, उन कहानियों से हम भावी पीढ़ी को अवगत करा सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का यह ‘स्मृति समारोह’ केवल अतीत को याद करने के लिए नहीं है, बल्कि यह हमें भविष्य के लिए तैयार करने का अवसर है। हमें एक ऐसे भविष्य का निर्माण करना है, जहां लोकतंत्र हमेशा फलता-फूलता रहे, स्वतंत्रता की लौ हमेशा जलती रहे और भारत एक मजबूत और जीवंत लोकतंत्र के रूप में विश्व में हमेशा चमकता रहे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सूचना,जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर विधायक श्री योगेंद्र राणा, श्री भगवान दास कबीरपंथी, करनाल मेयर श्रीमती रेनू बाला गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

दो सगी बहनों व चार साल के भाई ने जीते पांच गोल्ड मेडल

0
खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने तीनों बहन भाई को किया गोल्ड मेडल से सम्मानित

फरीदाबाद,23 जून, दयाराम वशिष्ठ। फरीदाबाद में आयोजित 24 वीं ऑल हरियाणा स्टेट किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 में एक ही परिवार के तीन बच्चों ने पांच गोल्ड मेडल जीतकर न केवल अपने मां बाप को गौरन्वित किया है, अपितु इलाके का नाम रोशन किया है। इनमें सगी दो बहनों रिद्धिमा कौशिक व विधिका कौशिक ने इस प्रतियोगिता में दो दो गोल्ड मेडल जीते, वहीं इनके छोटे चार वर्षीय भाई निलांश देव भौंग़रा  ने गोल्ड मेडल जीतकर यह साबित कर दिया है कि बच्चे भी किसी से कम नहीं। जिस समय तीनों बच्चों को खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया तो खुशी के इस पल को देख मां बाप भावुक नजर आए। इन बच्चों में शामिल अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाडी रिद्धिमा कौशिक को बेस्ट फाइटर अवार्ड से सम्मानित किया है।

1001108934

फरीदाबाद सेक्टर 12 खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में 20 से 22 जून तक हरियाणा स्टेट किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें रोहतक, झज्जर, चरखीदादरी, कैथल समेत ज्यादातर प्रदेश के जिलों के लगभग 400 खिलाडियों ने भाग लिया। संतोष थापा ने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई देते हुए बताया कि ऐकेडमी की ओर से रिद्धिमा कौशिक का सम्मान समारोह किया जाएगा।
1001108937
कोच संतोष थापा ने बताया कि विधिका कौशिक ने 10 से 12 आयु वर्ग के 37 किलो भार में किक लाइट बॉक्सिंग व लाइट कॉन्टेक्ट में गोल्ड मेडल जीता। इसी तरह रिद्धिमा कौशिक ने 13 से 15 आयु वर्ग के 55 किलोभार में किक लाइट व लाइट कॉन्टेक्ट में गोल्ड मेडल जीता। इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाडी रिद्धिमा कौशिक को बेस्ट फाइटर का अवार्ड भी दिया गया। इन सगी दोनों बहनों 27 अगस्त से तमिलनाडु के चैन्नई में आयोजित नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। अब दोनों बहनें नेशनल प्रतियोगिता में पसीना बहाकर गोल्ड मेडल जीत प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। आज हरियाणा के युवा देश दूनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है और हम मिलकर भारत को 2036 ओलंपिक के लिए तैयार कर रहे हैं।
इससे पहले रिद्धिमा कौशिक वूशु सब जूनियर नेशनल चेम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अपना रिकार्ड बना चुकी है। जबकि दोनों बहनें किक बॉक्सिंग में कई बार गोल्ड मेडल जीतकर अपने इलाके का नाम रोशन कर चुकी हैं।
बहनों की मुक्केबाजी को देख साढे तीन वर्षीय भाई ने भी शुरू कर दी किक बॉक्सिंग
दोनों बहनें जब किक बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करती थी, तो उन्हें देख छोटा भाई निलांश देव भौंगरा भी मुक्केबाजी करने लगा। परिणामस्वरूप, आज महज चार वर्ष की आयु में जिले की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब स्टेट प्रतियोगिता में 4 से 6 आयु वर्ग के 17 किलोग्राम भार में गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया। बच्चे की इस सफलता को देख परिजन व कोच बेहद खुश हैं।
कोच संतोष थापा ने बताया कि बच्चों की इस कामयाबी के पीछे इनके कारोबारी पिता सुरेंद्र कौशिक व मां रितु कौशिक का अहम योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता के निधन पर दुख व्यक्त किया

0
DEKHO NCR

रोहतक,23 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता श्रीमती परमेश्वरी देवी (91 वर्षीय) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

1001108746
मुख्यमंत्री ने रोहतक स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
1001108743
मुख्यमंत्री ने श्रीमती परमेश्वरी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता परमेश्वरी देवी धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं  और उन्होंने हमेशा समाज व गरीब कल्याण के लिए कार्य किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश देकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का काम किया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास स्थान पर त्रिवेणी का पौधारोपण किया।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री श्री रामबिलास शर्मा, पूर्व सांसद श्री रमेश कौशिक, पूर्व विधायक श्री लीलाराम, भाजपा के संगठन मंत्री श्री फणींद्र नाथ शर्मा  सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी प्रेरणा का स्रोत – नायब सैनी

0
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि

 

चंडीगढ़,23 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और इस दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

 

1001108723
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार, बलिदान और राष्ट्रभक्ति आज भी हर भारतवासी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने ‘एक देश में दो प्रधान, दो निशान, दो संविधान नहीं चलेंगे’ का संकल्प लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके अथक प्रयासों से जम्मू-कश्मीर में लागू ‘परमिट प्रथा’ समाप्त हुई और देश की एकता को मजबूती मिली।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें गर्व है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर अखंड भारत के संकल्प को साकार किया है।

राहुल गांधी जी को गरीबों,वंचितों व समाज के हर वर्ग की चिंता : उमेश पंडित

0
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमेश पंडित ने कांग्रेस मुख्यालय में दी राहुल गांधी जी को जन्मदिन की बधाई
ईश्वर राहुल गांधी जी को दीर्घायु निरोगित जीवन दे: उमेश पंडित

फरीदाबाद,21 जून, रूपेश देव। अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमेश पंडित ने अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंच कर विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। 


1001100649


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमेश पंडित ने कहा कि आज देश भर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता राहुल गांधी का जन्मदिन मना रहे हैं,  इसी क्रम में उमेश पंडित ने कहा कि आज अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस मूुख्यालय आए अपने नेता राहुल गांधी जी को जन्मदिन की बधाई दी ,हम ईश्वर से उनके दीर्घायु निरोगित जीवन के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी गरीबों वंचित और हर समाज के लोगों की चिंता करते हैं. उन्हें पता है कि आज के दौर में लोगों को होने वाली मुश्किलों संकट से कैसे निकाला जाए और इसीलिए गरीब और शोषित समाज उन पर भरोसा करता है।

1001100662


 उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने जनता के लिए लगातार संघर्ष किया है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी एक परिपक्व नेता हैं।  राहुल सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने संविधान की रक्षा की है। हम अपने लोकप्रिय नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं और हमें विश्वास है कि 2029 में 100 प्रतिशत यह संकल्प पूरा होगा। 


हरियाणा प्रदेश संगठन सृजन को लेकर बड़खल विधानसभा में बैठक का आयोजन

0
कांग्रेसियों ने केक काटकर धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिवस 

फरीदाबाद,19 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा प्रदेश संगठन सृजन अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वीरवर को बड़खल विधानसभा क्षेत्र में किया गया। जिसमें हमारे फरीदाबाद जिले के प्रभारी एआइसीसी ऑब्जर्वर एवं लोकसभा सांसद मानिक टैगोर,हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर वीरेन्द्र पाल साह, रोहतास बेदी एवं  सुधीर चौधरी ने शिरकत की।  कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बड़खल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे चौधरी विजय प्रताप ने की। 

1001094561

इस मौके पर सभी ने मिलकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस केक काटकर मनाया। 
संगठन विस्तार को लेकर आयोजित बड़खल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ऑब्र्जवर ने बड़खल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया और जिला अध्यक्ष को लेकर उनकी राय ली। सेक्टर-21 डी स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित बड़खल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस बैठक में ऑब्र्जवर एवं सांसद मनिकम टैगोर ने संगठन विस्तार को लेकर कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अलग अलग मुलाकात की और सभी ने अपने-अपने विचार सांझा किए। माणिकम ने कहा कि जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन आ चुके हैं। लंबे समय बाद जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी जा रही है। ऐसे में मजबूत जिलाध्यक्ष चुना जाएगा, जो पार्टी को मजबूती दे सके और लंबे समय से पार्टी में अपनी सेवाएं दे रहा हो। सामाजिक व आर्थिक रुप से मजबूत हो और सभी को साथ लेकर चल सके। सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के दिशा निर्देशानुसार पर सभी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के बाद संगठन को अंतिम रुप दिया जाएगा। 
1001094564

बैठक में आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता विजय प्रताप ने कहा कि बेशक से 11 साल बाद कांग्रेस का संगठन तैयार किया जा रहा है। लेकिन, आप ये समझें जो संगठन बनेगा वो राहुल गांधी की सोच, समझ और निर्देश को ध्यान में रखकर बनेगा और पूरी तरह जमीनी स्तर पर यह तैयार होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग सोचते थे कांग्रेस में संगठन नहीं बनेगा, उनको अब एक मजबूत और युवाओं से लबरेज संगठन मिलेगा। 
1001094587
विजय प्रताप  ने कहा कि कांग्रेस संगठन को लेकर पार्टी हाईकमान पूरी तरह से गंभीर है और फरीदाबाद सहित समूचे हरियाणा में मजबूत संगठन करने की कवायद तेजी से चल रही है और जल्द ही एक बेहतर टीम फरीदाबाद जिले में बनाई जाएगी। इसको लेकर 18 से 23 जून तक हर विधानसभा स्तर पर जाकर बैठकें की जाएगी और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बैठक में बड़खल विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

शहरी स्थानीय निकाय द्वारा दी जाने वाली 31 ऑनलाइन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा: विपुल गोयल

0
आमजन तक सरकारी सेवाओं का लाभ सुगमता से पहुंचाना है देश एवं प्रदेश सरकार का लक्ष्य : विपुल गोयल

फरीदाबाद,18 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व व आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए शहरी स्थानीय निकाय द्वारा जिन 31 सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है उन सेवाओं को और भी प्रभावी बनाया जाएगा। 

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं हर व्यक्ति के पहुंच में हो और इसके प्रबंधन में कोई त्रुटि न आए।
1001092255
एक महीने बाद करेंगे पुनः समीक्षा
मंत्री श्री विपुल गोयल बुधवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की आईटी एक्टिविटी को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं की लगातार मॉनीटरिंग होती रहनी चाहिए। उन्होंने विशेष जोर देकर कहा कि विभाग द्वारा आमजनों द्वारा दर्ज कि गई समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी को सुगमता से सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। समयबद्ध रूप से सभी निर्देशों पर कार्य करने का आह्वान करते हुए मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि बैठक में रखे गए बिंदुओं एवं पूरी प्रक्रिया की एक महीने बाद वे स्वयं पुनः समीक्षा करेंगे।
1001092215
प्रॉपर्टी आईडी और प्रॉपर्टी टैक्स पर विशेष ध्यान
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रॉपर्टी आईडी बनवाने में लोगों को दिक्कत न आए और इसके पोर्टल को और भी अधिक प्रभावी बनाया जाए। स्थानीय निकाय मंत्री ने अधिकारियों को  निर्देश देते हुए कहा कि प्रॉपर्टी आईडी से जुड़े विषयों की वे स्वयं मॉनिटरिंग करें और साप्ताहिक समीक्षा बैठक भी अवश्य लें। इसके साथ उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स भरने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया जाए और टैक्स न भरने वाले लोगों को भी टैक्स भरने के लिए जागरूक किया जाए। 
1001092208
डिजिटल गवर्नेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभावी मॉडल 
डिजिटल गवर्नेंस को मजबूती देते हुए विपुल गोयल ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय के सोशल मीडिया प्लेटफार्म को और सक्रिय व मजबूत बनाया जाए और लगातार सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग से जनसाधारण के नजदीक पहुंचकर उनसे निजी स्तर पर संवाद स्थापित करना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाया गया प्रभावी मॉडल है एवं हमें इसका अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं सुगमता से मुहैया हो सकें जिसके लिए शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी समयबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। उन्होंने लगातार कार्यों की भी मॉनीटरिंग करने पर जोर दिया और लापरवाही बरतने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
हरियाणा सरकार की नॉन स्टॉप नीति
ज्ञात हो कि हरियाणा प्रदेश सरकार नॉन स्टॉप काम, टॉप परिणाम की नीति से चलते हुए नित्य नूतन कार्य करने के ओर अग्रसर है और इसी नीति के तहत कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग की बैठक में हरियाणा की जनता की सुविधा के लिए कई कदम उठाने और उसकी लगातार समीक्षा करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर विभाग के निदेशक श्री पंकज भी साथ में मौजूद रहे।

हरियाणा युवा कांग्रेस चुनाव में बल्लभगढ़ से प्रदीप सैन बने विधानसभा अध्यक्ष, प्रदेश नेतृत्व ने दी बधाई

0
DEKHO NCR

बल्लभगढ़,18 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा युवा कांग्रेस चुनाव के हालिया नतीजों में बल्लभगढ़ विधानसभा से प्रदीप सैन ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उनके साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दमखम दिखाया। मुजेसर से शारिक खान, त्रिखा से आकाश, तथा ऊंचा गांव से अभिषेक गर्गशय ने क्रमशः ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर संगठन को नई ऊर्जा दी है।

1001091756
विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपरांत प्रदीप सैन ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा तथा प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज से भेंट की और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा:
> “यह जीत कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और कांग्रेस विचारधारा में मेरी आस्था का परिणाम है। मैं संगठन को और मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए संकल्पित हूं।”
इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य नागरिकों ने प्रदीप सैन का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिनमें टेकचंद शर्मा, एडवोकेट चंद्रभूषण शर्मा, भूपेश गुप्ता, दीपक चौहान, लोकचंद चौधरी, रणवीर डागर, राजीव शर्मा, सोनू शर्मा, हबीब प्रधान, तथा डॉ. अंकुश भारद्वाज प्रमुख रहे।
प्रदेश स्तर पर भी युवा कांग्रेस संगठन ने नया नेतृत्व प्राप्त किया है। हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर निशित कटारिया, तथा प्रदेश महासचिव पद पर सागर कौशिक और कृष्ण अत्रि ने विजयी होकर संगठन में नई दिशा और ऊर्जा का संचार किया है।
यह चुनाव युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का प्रतीक बना, बल्कि प्रदेश भर में कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती देने का सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ है।