back to top
Wednesday, July 22, 2026
Home Blog Page 32

हरियाणा के गैर एनसीआर जिलों में स्थित ईंट भट्टों में धान की पराली आधारित बायोमास पेलेट का उपयोग अनिवार्य: राजेश नागर

0
धान पराली का होगा सदुपयोग, पर्यावरण की रक्षा के लिए उत्तम निर्णय

फरीदाबाद,03 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के गैर एनसीआर जिलों में स्थित ईंट भट्टों में धान की पराली आधारित बायोमास पेलेट के उपयोग को अनिवार्य कर दिया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने हाल ही में इस बाबत आदेश जारी किए हैं जिसके बाद आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सभी जिलों को पत्र जारी किया है। ज्ञात रहे कि एनसीआर क्षेत्रों में बायोमास ईंधन के प्रयोग का नियम पहले से ही लागू है। इसके साथ ही पराली से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए अब हरियाणा के सभी जिलों में स्थित ईंट भट्टों में धान की पराली आधारित बायोमास पेलेट के उपयोग अनिवार्य हो गया है।

 

1001142702

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री राजेश नागर ने बताया कि हरियाणा के गैर-एनसीआर क्षेत्रों सभी ईंट भट्टों में धान की पराली आधारित बायोमास पेलेट के 50% सम्मिश्रण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें न्यूनतम उपयोग का लक्ष्य निम्न प्रकार है:
 
* 01.11.2025 से — कम से कम 20% सम्मिश्रण
* 01.11.2026 से — कम से कम 30% सम्मिश्रण
* 01.11.2027 से — कम से कम 40% सम्मिश्रण
* 01.11.2028 से — कम से कम 50% सम्मिश्रण
 
उन्होंने कहा कि इस क्रम में हरियाणा के सभी गैर-एनसीआर जिलों अम्बाला, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, सिरसा एवं यमुनानगर को पत्र के माध्यम से त्वरित अनुपालन हेतु निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ‘बायोमास पेलेट’ एक प्रकार से ठोस ईंधन हैं। लकड़ी, कृषि अवशेषों और अन्य चीजों को छोटे और बेलनाकार छर्रों का रूप दिया जाता है।

इतिहास में पहली बार हो रहा है, जब गावों को उजाड़ा जा रहा है : विजय प्रताप सिंह

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,02 जुलाई, रूपेश देव। इतिहास में पहली बार हो रहा है, जब गावों को उजाड़ा जा रहा है। देश में भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार बैठी है, उसके बावजूद गांवों मे बसे लोगों को उजाडा जा रहा है। उक्त वक्तव्य वरिष्ट कॉंग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने गाँव अनंगपुर में सुप्रीम कोर्ट की आड़ में हरियाणा सरकार वन विभाग द्वारा की जा रही तोडफोड के विरोध मे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।

1001139584
उन्होंने कहा कि हमारे खून को पानी समझ लिया है इसीलिए कल अनंगपुर में 40 साल पुराने मकानों को तोड़ा गया  पिछले महीने गांव के लोग केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिले उन्होंने आश्वासन दिया की गांव को कोई नुकसान नहीं होगा मैंने भी उन पर भरोसा किया कि मंत्री हैं, अपनी बात पूरी रखेंगे लेकिन उन्होंने लोगों के हित को पूरी तरह से नजरंदाज कर दिया। उनको आज लोगों के दुख की घड़ी में आना चाहिए था, लेकिन हजारों लोग उनके निवास पर एकत्रित होकर जा रहे हैं, उसके बावजूद वो लोगों के लिए कुछ नहीं कर पा रहे है।
विजय प्रताप ने कहा कि प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही से ऐसा प्रतीत होता है, जैसे कोई तालिबानी सरकार देश मे चल रही हो। आज गाँव की बात है, इलाके की बात है, सभी को एकजुट होना जरूरी है। एक कमेटी का गठन होगा, जो हर गाँव में जाएगी और पलवल तक के सभी गावों को एकत्रित कर जन आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ग्रामीणों से एकत्रित होने का आह्वान किया।
अनंगपुर गाँव के हजारों लोग बुधवार को प्रशसन की कार्यवाही के खिलाफ गाँव अनंगपुर स्थित चौक पर पहुंचे और प्रशासन की खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया। इस मौके पर वरिष्ठ काँग्रेस नेता विजय प्रताप, रोहतास बेदी, भारत अरोड़ा, वीरपाल गुर्जर, रिंकू चंदीला सहित गाँव के हजारों लोग उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा एक्शन, तहसीलदार भवनेश कुमार तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

0
DEKHO NCR

चंडीगढ़,01 जुलाई, रूपेश देव। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। सिरसा जिले में कार्यरत तहसीलदार भवनेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

1001136159
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सस्पेंशन की अवधि के दौरान श्री भवनेश कुमार का मुख्यालय डायरेक्टर, लैंड रिकॉर्ड्स, पंचकुला रहेगा। निलंबन की यह कार्यवाही भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रदेश सरकार की ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत की गई है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में, किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
यह कार्रवाई सरकार के संकल्प को दर्शाती है कि प्रदेश में ईमानदार और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित किया जा रहा है।

2029 तक एमबीबीएस की सीटें बढाकर 3400 से अधिक करना सरकार का लक्ष्य – नायब सैनी

0
राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत

चंडीगढ़,01 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार डॉक्टरों को बेहतर संसाधन और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। वर्ष 2014 में जहां मेडिकल कॉलेजों की संख्या मात्र 6 थी, वहीं आज यह बढ़कर 15 हो गई है और 9 नए कॉलेज निर्माणाधीन हैं। इसके परिणामस्वरूप एमबीबीएस की सीटें 2014 में 700 से बढ़कर अब 2,185 हो चुकी हैं। राज्य सरकार का वर्ष 2029 तक एमबीबीएस की सीटें 3400 से अधिक करने का लक्ष्य है।

 

1001136153

मुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ में डेराबसी मेडिकल एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मानव सेवा की राह में डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन ने उल्लेखनीय योगदान किया है। पिछले दो वर्षों से चौरसिया अस्पताल में मुफ्त डायलिसिस सेंटर चलाया जा रहा है।
 

1001135804

श्री नायब सिंह सैनी ने डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सा सेवा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे मानवता के सच्चे सेवक हैं, जिनकी सेवा भावना, समर्पण और संवेदनशीलता समाज को स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाती है।
 

1001135807

चिकित्सा प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए उठाए कई कदम
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर डॉक्टर को सही संसाधन मिले और हर नागरिक को बेहतर इलाज मिले। इसी दिशा में चिकित्सा प्रणाली को सुदृढ़ करते हुए प्रदेश सरकार ने पीजी की सीटें 289 से बढ़ाकर 1043 की हैं। इनके अलावा पी.जी. डिप्लोमा की भी 155 सीटें हैं। प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए वर्ष 2014 से अब तक 3,798 डॉक्टरों की भर्ती की गई है। डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की आयु भी 58 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी है।
 
हरियाणा में किडनी रोगियों को मुफ्त डायलिसिस सुविधा
 
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और मेडिकल विश्वविद्यालयों में किडनी रोगियों को नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हर गरीब व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना चलाई, जिसके तहत गरीब परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। हरियाणा में ‘आयुष्मान भारत व चिरायु योजना में लगभग 1 करोड़ 33 लाख से अधिक गरीबों को 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क इलाज की सुविधा दी है।
 
डॉक्टरों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार डॉक्टर्स-डे का थीम है, ‘मास्क के पीछे देखभाल करने वालों की देखभाल’। यह थीम हमें प्रेरित करती है कि हम डॉक्टरों की केवल पेशेवर सेवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि मानव कल्याण के लिए भी सराहना करें। उनकी जरूरतों को समझें व उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब पूरा देश घरों में बंद था, उस समय डॉक्टरों ने पीपीई किट पहनकर, परिवार से रहते हुए मरीजों के साथ खड़े थे।
 
उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार डॉक्टरों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ पर हमला करने वालों को 3 माह से 5 साल तक की सजा और 50 हजार रुपये से 2 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान करवाया है।
 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मानव सेवा के लिए विभिन्न डॉक्टरों को सम्मानित किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने डेराबसी मेडिकल एसोसिएशन की मैगज़ीन का भी विमोचन किया।
 
कार्यक्रम में चंडीगढ़ की मेयर श्रीमती हरप्रीत कौर बाबला, डेराबसी मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता, सचिव डॉ. आकाश गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारी, बड़ी संख्या में डॉक्टर और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

धरती को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए – राजेश नागर

0
मंत्री राजेश नागर ने लायंस क्लब फरीदाबाद सेंट्रल के साथ मिलकर लगाए पौधे

फरीदाबाद,30 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज भतोला में पौधरोपण में भागीदारी की। इसका आयोजन लायंस क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल द्वारा किया गया था। 

इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि वृक्ष धरती के आभूषण हैं ।हमें इनकी संख्या निरन्तर बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि धरती पर स्वच्छ हवा के लिए वृक्षों का होना बहुत जरूरी है। इसलिए सभी को वृक्ष लगाते रहना चाहिए। जितना अधिक धरती पर हरियाली होगी उतना अधिक प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या पर नियंत्रण होगा। 
1001132577
नागर ने कहा कि हमारी सरकार भी स्वच्छ पर्यावरण के लिए कार्य कर रही है लेकिन इसमें सामाजिक संगठनों का सहयोग मिलता है तो वह सोने पर सुहागा हो जाता है। उन्होंने लायंस क्लब की कोशिश की प्रशंसा की। नागर ने कहा कि वृक्षों को अपने बच्चों के जैसे ही पाल पोसकर बड़ा करना चाहिए क्योंकि हम बेशक अपनी एक दो पीढ़ियों का ख्याल रख पाते हैं लेकिन वृक्ष सैकड़ों पीढ़ियों का भी ख्याल रख लेते हैं। वृक्ष लंबे चलते हैं और हमें फल, छाया और औषधि भी देते हैं। 
1001132575
इस अवसर पर ओंकार सिंह रेनू डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, योगेश गुप्ता कैबिनेट सेक्रेटरी, राहुल सिंघल रीजनल चेयरमैन, सी एल जैन प्रेसिडेंट लायंस क्लब फरीदाबाद सेंट्रल, आरके गुप्ता प्रोजेक्ट चेयरमैन ट्री प्लांटेशन, अजय शर्मा सेक्रेटरी, संदीप गोयल कोषाध्यक्ष, काजल अरोड़ा जोनल प्रेसिडेंट, शिव अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सविता अग्रवाल, सीमा गोयल, अनिल अरोड़ा, प्रियंका गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। 

युवा मॉक पार्लियामेंट नीति-निर्माण की एक जीवंत प्रयोगशाला – नायब सैनी

0
मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम की धरती से युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र

गुरुग्राम,28 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवा मॉक पार्लियामेंट सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, यह लोकतंत्र का उत्सव और नीति-निर्माण की एक जीवंत प्रयोगशाला है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस मॉक पार्लियामेंट के माध्यम से देश को यह स्पष्ट संदेश दें कि लोकतंत्र की रक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

1001125961
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज गुरुग्राम में आयोजित युवा मॉक पार्लियामेंट में युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा मॉक पार्लियामेंट केवल एक शैक्षणिक अभ्यास भर नहीं है, बल्कि आज के दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में भी याद करते हुए, आपातकाल के उस काले अध्याय पर विमर्श करने का अवसर है, जिसने लोकतंत्र की आत्मा को कुचलने का दुस्साहस किया था।
गुरुग्राम ने हमेशा नवाचार और आकांक्षा की भावना को आगे बढ़ाया
 

1001125958

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम की धरती पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है, बल्कि लोकतंत्र की एक सशक्त प्रयोगशाला के रूप में इसकी भूमिका अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि गुरु द्रोण की इस पावन भूमि और मिलेनियम सिटी के रूप में प्रसिद्ध गुरुग्राम ने हमेशा नवाचार और आकांक्षा की भावना को आगे बढ़ाया है। आज का यह आयोजन इस शहर की पहचान को और अधिक सशक्त करता है।
 

1001125967

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे आप जैसे ऊर्जावान युवाओं को देखते हैं, तो विकसित भारत और विकसित हरियाणा का संकल्प और भी सुदृढ़ हो जाता है। उन्होंने कहा कि अमृतकाल की यह पीढ़ी ही वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अग्रसर करेगी। इस लक्ष्य की प्राप्ति में युवा मॉक पार्लियामेंट मील का पत्थर साहिब होगी।
 
संसद में गूंजने वाला हर शब्द और बनने वाला हर कानून देश के अंतिम व्यक्ति के जीवन को करता है प्रभावित
 

1001125975

श्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं से कहा कि वे संसद को केवल एक इमारत के रूप में न देखें बल्कि उसे 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं के केंद्र के रूप में समझें। संसद में गूंजने वाला हर शब्द और बनने वाला हर कानून देश के अंतिम व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है। इस युवा मॉक पार्लियामेंट का उद्देश्य केवल संसदीय प्रक्रियाओं की नकल भर करना नहीं है बल्कि उस भावना को आत्मसात करना है जो भारतीय लोकतंत्र को विशिष्ट बनाती है।
 
युवा किसी भी विषय पर बोलते समय गहन अध्ययन करें और तथ्यों व आंकड़ों के आधार पर रखें बात
 
मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रेरित किया कि वे किसी भी विषय पर बोलते समय गहन अध्ययन करें और तथ्यों व आंकड़ों के आधार पर अपनी बात रखें। जब वे सरकार की किसी नीति का समर्थन करें, तो उसके पीछे की सोच और उसके दूरगामी परिणामों को अवश्य समझाएं। उन्होंने कहा कि विरोध करना लोकतंत्र का अधिकार है लेकिन केवल विरोध के लिए विरोध नहीं बल्कि समाधान और विकल्प के साथ रचनात्मक आलोचना ही लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में विरोध होना चाहिए न कि अवरोध।
 
भारत वैश्विक समस्याओं के समाधान में बन चुका भागीदार
 
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत वह देश नहीं रहा जो दुनिया से मदद मांगता था बल्कि अब भारत वैश्विक समस्याओं के समाधान में भागीदार बन चुका है। उन्होंने कहा कि रक्षा, डिजिटल, स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी, ग्रीन एनर्जी, स्पेस टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर मिशन जैसे क्षेत्रों में भारत अब वैश्विक मंच पर अग्रणी स्थान प्राप्त कर रहा है।
 
युवा संकल्प लेकर एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को और अधिक मजबूत करें
 
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं से आग्रह किया कि वे युवा मॉक पार्लियामेंट से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में चार महत्वपूर्ण संकल्प अपनाएं। वे देश के किसी भी एक ज्वलंत मुद्दे पर गहन अध्ययन करें और उसके समाधान के लिए समाज में जागरूकता फैलाएं। अपने जीवन में किसी भी प्रकार के शॉर्टकट को न अपनाएं। परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारें और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को और अधिक मजबूत करें।
 
वह आपातकाल नहीं, अन्याय काल था, विपक्ष आज लोकतंत्र का रक्षक बनने का कर रहा है दिखावा – खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
 
खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को केवल आपातकाल कहना उस दौर की क्रूरता को कम करके आंकना होगा। असल में वह अन्याय काल था, जब संविधान, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और आम नागरिकों के अधिकारों का बेरहमी से दमन किया गया। जब कोई चुना हुआ प्रतिनिधि तानाशाही की राह पर चल पड़ता है और सत्ता के मद में संविधान तक की अवमानना करता है, तब लोकतंत्र पर जो कुठाराघात होता है, उसका सबसे बड़ा उदाहरण आपातकाल है।
 
इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल कौशिक, विधायक श्री मुकेश शर्मा, श्री तेजपाल तंवर, श्रीमती विमला चौधरी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

महिलाओं ने निभाई आपातकाल में लोकतंत्र प्रहरी की भूमिका – नायब सैनी

0
गुरुग्राम में महिला मॉक संसद ‘आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय‘ का हुआ आयोजन

गुरुग्राम,28 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र सेनानियों पर जितने अत्याचार हुए उतने ही अत्याचार महिलाओं ने सहन किए और इस काले दौर का डटकर वीरता से सामना किया। महिलाओं ने राष्ट्रहित में जो लोकतंत्र प्रहरी के रूप में योगदान दिया वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आह्वान किया कि लोकतंत्र के काले अध्याय को जन-जन तक पहुंचाया जाए ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां इसे याद रखे और इसके प्रति सचेत रहे।

 

1001126166

मुख्यमंत्री श्री नायब सिहं सैनी शनिवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय के सभागार में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित महिला मॉक पार्लियामेंट में सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मॉक पार्लियामेंट की कार्यवाही भी देखी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को समर्पित यह मॉक पार्लियामेंट सेशन आपातकाल के दौरान महिलाओं पर हुए अत्याचार को याद करते हुए उनके त्याग को सलाम करने का दिन है। उन्होंने आपातकाल में अत्याचार का विरोध करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित भी किया। सम्मानित होने वालो में प्रदेश अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संगठन श्री महावीर भारद्वाज, श्री एस.बी. गुप्ता और श्रीचंद गुप्ता शामिल रहे।
 

1001125844

लोकतंत्र की हत्या करने वालों के खिलाफ महिलाओं की भूमिका सराहनीय
 
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब देश में आपातकाल लगाया गया उस समय न तो देश में कोई अस्थिरता थी और न ही कोई प्राकृतिक आपदा थी परंतु कांग्रेस की सरकार द्वारा अपनी स्वार्थ पूर्ति व संकुचित मानसिकता के लिए देश के लोगों पर जबदस्ती आपातकाल को थोपा गया। आज से 50 वर्ष पूर्व लगे आपातकाल में केवल राजनीतिक अधिकारों का ही हनन नहीं हुआ बल्कि महिलाओं की स्वतंत्रता, उनकी गरिमा, उनके अधिकारों पर सबसे क्रूर हमला हुआ।महिलाओं को जेलों में बंद किया गया। उनकी आवाज को दबाया गया और उन्हें घरों में कैद कर दिया गया। केवल इसलिए कि वे सरकार के अन्याय के खिलाफ बोलना चाहती थीं। यह वही समय था, जब लोकतंत्र के साथ नारी गरिमा का भी गला घोंटा गया।
 

1001125856

उन्होंने कहा कि ‘महिला मॉक संसद‘ जैसे महत्वपूर्ण और विचारशील कार्यक्रम का आयोजन उस दौरान हुए अमानवीय कृत्य को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय रहा है और अंग्रेजों से बढ़कर आपातकाल में हर जनमानस पर अत्याचार हुए। आपातकाल के बाद के आम चुनावों में महिलाओं ने पहले की अपेक्षा बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं द्वारा आपातकाल के दौरान निभाई गई जिम्मेदारी सराहनीय है।
 

1001125859

आपातकाल में संविधान को कुचलने का काम हुआ
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल में संविधान को रौंदने का काम किया गया। यह कोई साधारण विषय नहीं है। यह हमें उस दौर की याद दिलाता है, जब पूरे देश की आवाज को कुचलने की कोशिश की गई थी। यह उस दौर की बात है, जब संविधान को ताक पर रखकर एक परिवार की सत्ता को बचाने के लिए देश को जेल बना दिया गया था। आज, जब इतनी जागरूक माताएं-बहनें बैठी हैं, तो मुझे पूरा विश्वास है कि इस देश की लोकतांत्रिक चेतना को कोई फिर से कोई कुचल नहीं सकता। उन्होंने कहा कि संविधान का दुरुपयोग कर आपातकाल 25 जून, 1975 की रात को लागू किया गया। जिसके कारण हर जन के अधिकारों पर अंकुश लगाया गया।
 
प्रधानमंत्री ने किया आपातकाल में यातना सहने वालों का सम्मान
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आपातकाल के दौरान अपना जीवन न्यौछावर करने वालों को सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा में अपना योगदान देने वालों को भुलाया जा रहा था किंतु श्री मोदी ने उस काले अध्याय का विरोध करने वालों को याद करते हुए आमजन तक जानकारी सांझा की है। आज संसद में विपक्ष की गरिमा निचले स्तर तक गिरती जा रही है। विपक्ष न केवल लोकतंत्र का अपमान कर रहा है बल्कि संविधानिक पदों पर आसीन लोगों को ठेस पहुंचाने का काम भी कर रहा है।
 
विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है भारत
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद में गरिमा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में संसद की कार्रवाई को राष्ट्र हित में चलाने में विपक्ष को अपना दायित्व निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा संसद की कार्यवाही को बार-बार बाधित करना गंभीर विषय है। इससे न केवल संसद का बहुमूल्य समय बर्बाद होता है बल्कि देश के विकास की गति भी धीमी होती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सकारात्मक सोच को प्रदेश आगे बढ़ा रहा है और विकसित भारत के सपने को साकार करने में हरियाणा अपना अतुलनीय योगदान निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है।
 
मुख्यमंत्री ने महिला मोर्चा को दी बधाई
 
मुख्यमंत्री ने महिला मॉक पार्लियामेंट में भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा को बधाई देते हुए कहा कि आपने यह मंच तैयार किया, जहां महिलाएं न केवल बोल रही हैं, बल्कि नेतृत्व भी कर रही हैं। न केवल प्रश्न उठा रही हैं, बल्कि समाधान भी दे रही हैं। यही लोकतंत्र है, यही संविधान की आत्मा है, यही भाजपा का मूल मंत्र है। उन्होंने महिला शक्ति को नमन करते हुए कहा कि आज मैं इस महिला संसद में खड़े होकर आप सबको यह भरोसा दिलाता हूं कि जिस भारत को बचाने के लिए आपातकाल के दौरान हमारे देशवासियों ने बलिदान दिए, जिस लोकतंत्र के लिए लाखों माताओं की आंखें रात-रात भर रोईं, उस लोकतंत्र की गरिमा को कोई अब छू भी नहीं सकता।
 
इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सोहना विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी विधायक बिमला ,गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, कालका विधायक शक्ति रानी,  प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल व डीसी अजय कुमार, सीपी विकास अरोड़ा, सहित लोकतंत्र सेनानी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

नेहरू कॉलोनी को तोड़े जाने के नोटिस आने के बाद सीएम से मिले राजकुमार वोहरा

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद,28 जून, रूपेश देव। पुनर्वास विभाग द्वारा नेहरू कॉलोनी में बसे हजारों लोगों के घरों को तोड़ने के नोटिस जारी किए जाने के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं गुड़गांव ग्रामीण के प्रभारी राजकुमार वोहरा चंडीगढ़ संत कबीर कुटिया पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। 

1001124685

इस मौके पर उन्होंने नेहरू कॉलोनी में बसे हजारों लोगों को उजाड़ने से पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनकी बात पर विचार करने के बाद सकारात्मक जवाब दिया और कहा कि सरकार इसको लेकर गंभीर है।

1001124688


समाज को बांटकर और झूठ बोलकर वोट लेती है भाजपा: कुमारी सैलजा

0
किसी पर भी दवाब न बनाकर निष्पक्ष चुनाव करवाए कालांवाली प्रशासन – सैलजा

कालांवाली,27 जून, रूपेश कुमार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा शुरू से ही समाज को बांटकर और झूठे वायदे पर वोट हासिल करती है और बाद में जनता और जनता से किए गए वायदों को भूल जाती है। साथ ही कहा कि प्रशासन उम्मीदवार पर किसी भी प्रकार का दवाब बनाने के बजाए निष्पक्ष होकर मतदान करवाए यही लोकतंत्र की जरूरत है। वैैसे कालांवाली की जनता काफी समझदार है वह अपना भला बुरा देखकर ही मतदान करती है, कालांवाली की जनता ने सदैव कांग्रेस का साथ दिया है क्योंकि कांग्रेस हक के लिए लड़ना जानती है।

1001122051
वे शुक्रवार को कालांवाली में नगर पालिका के  पूर्व प्रधान राजकुमार बांसल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। सांसद कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रतिष्ठान और आवास पर पहुंची और उनका हालचाल जाना साथ ही चुनाव को लेकर भी चर्चा की। इस मौके पर उनके साथ कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला, ऐलनाबाद के विधायक चौ. भरत सिंह बैनीवाल, डॉ. के. वी. सिंह, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार महेश झोरड (गोयल), राजकुमार शर्मा, आदि मौजूद थे। चुनाव को लेकर पूछे एक सवाल को लेकर कुमारी सैलजा ने कहा कि ये चुनाव भाइचारे का चुनाव है, चुनाव अच्छा होना चाहिए। सत्तापक्ष और भाजपा सरकार की ओर से दवाब बनाए जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि ये लोकतंत्र है, चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए मतदाता बिना किसी दवाब के अपने मन से मतदान करें। 
1001122048
सांसद ने कहा कि कालांवाली की जनता काफी समझदार है, सोच समझकर अपने मन से फैसला लेकर बिना किसी दवाब के दशकों से मतदान करती है, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को रिकार्ड मतों से जिताया था। कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार का काम होता है निष्पक्ष होकर बिना किसी भेदभाव के काम करवाना, यह कहना सरासर गलत है कि अगर काम करवाना है तो उसके उम्मीदवार को वोट दो।
 एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ है जनता के लिए काम करती है। बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार विकास की तो बात करती है पर प्रदेश में कही पर भी विकास दिखाई नहीं देता है, कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई लड़ती है और आगे भी लड़ती रहेगी। भाजपा ही है जो समाज को बांटकर और झूठ बोलकर वोट लेती हैै। एक अन्य सवाल पर सांसद ने कहा कि किसने कहा कि सरकार में उनकी नहीं चलती, हम सबके लिए काम कर रहे हैं।

ग्रुप-डी के लगभग 7500 पदों पर शीघ्र होगी ज्वाईनिंग – नायब सैनी

0
सीईटी के लिए जातिप्रमाण पत्र अपलोड न कर सकने वाले उम्मीदवार भी दे सकेंगे परीक्षा

चंडीगढ़,26 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ग्रुप- डी के लगभग 7500 पदों पर ज्वाईनिंग करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी देने के लिए बुलाई गई पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।

1001119425
सीईटी के बारे पूछे गए एक प्रश्‍न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष सीईटी परीक्षा के लिए लगभग 13 लाख 48 हजार युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। पिछले वर्ष यह संख्या लगभग 11 लाख थी। सरल पोर्टल के सर्वर पर अधिक लोड होने के कारण कुछ दिक्कते आई थी, फिर भी 3 लाख से अधिक बीसी-ए व बी तथा लगभग 3 लाख अनुसूचित जाति के युवाओं ने पोर्टल से जातिप्रमाण पत्र डाउनलोड कर सीईटी के लिए पंजीकरण किया है। उन्होंने कहा कि जो युवा जाति प्रमाणपत्र नहीं बनवा पाए वे भी परीक्षा दे सकेंगे। अन्य प्रक्रिया साथ-साथ पूरी कर ली जाएगी।
एक प्रश्‍न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों को निर्देश दिए गये हैं कि वे मौजूदा आवश्‍यकताओं के अनुरूप अपने-अपने विभागों के पदों का रेशनलाइजे़शन कर मांगपत्र एचएससीसी को भेंजे। कुछ पद ऐसे हैं जिनकी आज जरूरत नहीं है और कुछ नए पद भी सृजित किए जाने हैं, जिनकी आज के समय में जरूरत है। यह प्रक्रिया निरन्तर जारी है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्‍वविद्यालय, हिसार के विद्यार्थियों की चल रही हडताल के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सब हमारे बच्चे हैं उनकी पढ़ाई का समय है। राजनीतिक दलों के बहकावे में न आए। राजनीतिक दल भी बच्चों को उकसाने से परहेज करें। युवा राजनीति में आएं तो अच्छी बात है परन्तु अब समय उनकी पढ़ाई का है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ और विद्यार्थी पढ़ाई पूरी कर अपने माता-पिता, क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करे।
एक अन्‍य प्रश्‍न के उत्‍तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्‍य उददेश्‍य प्रत्‍येक नागरिक को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है । इसके लिए पुलिस तत्परता से कार्य कर रही है और कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। मुख्‍यमंत्री ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना की ।
इस अवसर पर सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के.एम.पाण्डुरंग व मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण अत्रेय भी उपस्थित थे।