पंचकूला,10 जून, रूपेश कुमार । हरियाणा सरकार के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ पंचकूला में एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह समय पर पूरा राशन डिपो तक पहुंचने की व्यवस्था करें जिससे कि उपभोक्ता को कोई दिक्कत पेश नहीं आए।
पिछले 11 साल में सुशासन ने बदली भारत की तस्वीर – राजेश नागर
फरीदाबाद में कांग्रेस फिर से खड़ा करेगी मजबूत संगठन : मनिकम टैगोर
फरीदाबाद, 10 जून, रूपेश कुमार । एआईसीसी से फरीदाबाद जिले के ऑब्र्जवर एवं लोकसभा सांसद मनिकम टैगोर ने कहा है कि फरीदाबाद सहित हरियाणा में कांग्रेस संगठन को पुन: मजबूती से खड़ा करने की कवायद शुरु हो चुकी है, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिार्जुन खरगे और राहुल गांधी जी के दिशा निर्देशानुसार कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ताओं को संगठन में समायोजित किया जाएगा। कांग्रेस हाईकमान हरियाणा में संगठन जल्द से जल्द बनाने के लिए गंभीर है और मुझे जिम्मेदारी दी गई है कि मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता से रायशुमारी की जाएगी और सारा ब्यौरा तैयार कर कांग्रेस हाईकमान के समक्ष रखा जाएगा।
ओपन जिम हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छी भूमिका निभा रहे हैं- राजेश नागर
फरीदाबाद,09 जून, रूपेश कुमार । सेक्टर 35 स्थित अशोका एनक्लेव में हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने ओपन जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों में भारत ने ली एक ऊंची उड़ान: नायब सैनी
हिसार,09 जून, रूपेश कुमार । हरियाणा के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट, हिसार से अयोध्या नगरी के लिए हवाई सेवा के शुरू होने के लगभग 2 माह के भीतर ही आज चंडीगढ़ के लिए भी हवाई सेवाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विधिवत रूप से इस हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में चरणबद्ध तरीके से हवाई सेवाओं का विस्तार करते हुए हिसार से जयपुर, हिसार से जम्मू तथा हिसार से अहमदाबाद के लिए भी हवाई सेवाओं की शुरुआत की जाएगी।
रोहतक के गांव भैणी महाराजपुर में अचानक रुके मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
रोहतक, 05 जून, रूपेश कुमार । हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज हिसार जाते समय अचानक रोहतक जिले के गांव भैणी महाराजपुर में पहुंचे। इस प्रकार मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर ग्रामीण अत्यंत प्रसन्न नजर आए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद किया और कुशलक्षेम जाना। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीकों से स्वागत किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सहज और आत्मीय व्यवहार की सराहना की।
प्राकृतिक खेती हरियाणा की कृषि को नई दिशा देगी : नायब सैनी
प्रकृति संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाना पहली प्राथमिकता: नायब सैनी
चरखी दादरी, 05 जून, रूपेश कुमार । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे प्रकृति संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में योगदान देने हेतु एक पेड़ अवश्य लगाएं और प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का संकल्प लें।
सिख म्यूजियम व गुरु रविदास म्यूजियम के कार्यों को तय समयसीमा में पूर्ण करना करें सुनिश्चित: नायब सैनी
चंडीगढ़, 04 जून, रूपेश कुमार । हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुओं की विरासत को संरक्षित करने तथा उनके जीवन दर्शन एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कुरुक्षेत्र में बनाये जा रहे सिख म्यूजियम तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास म्यूजियम के कार्यों को तय समयसीमा में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियां गुरुओं से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दे सकें।
हरियाणा सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया अनुकूल वातावरण: नायब सैनी
चंडीगढ़, 04 जून, रूपेश कुमार । हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में एक अनुकूल और सुदृढ़ औद्योगिक वातावरण तैयार किया है। इसके परिणामस्वरूप हरियाणा न केवल राष्ट्रीय स्तर पर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उद्योगों और कंपनियों की पहली पसंद बन चुका है। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से आग्रह किया है कि वे हरियाणा में अपनी औद्योगिक इकाइयां स्थापित कर प्रदेश की प्रगति और विकास में सक्रिय रूप से भागीदार बनें।
वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के तहत राशन वितरण में हरियाणा अग्रणी – राजेश नागर
फरीदाबाद, 04 जून, रूपेश कुमार । केंद्र सरकार की एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड योजना के तहत हरियाणा प्रदेश में पिछले करीब पांच सालों में अन्य राज्यों के 22,93,961 लाभार्थी राशन सामग्री प्राप्त कर चुके हैं। यह बात हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताई।




























