फरीदाबाद,17 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने आज फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों की जन सुनवाई आयोजित की। आज की जन सुनवाई में पहले से दर्ज 18 मामलों के साथ-साथ 3 नए मामलों की भी सुनवाई की गई।
विवाह पंजीकरण करने वाले अवैध आर्य समाज मंदिरों पर सख्त कार्यवाही करेगा आयोग: रेणु भाटिया
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से लोकतंत्र को मिलेगा नया आयाम – नायब सैनी
चंडीगढ़,16 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ (एक राष्ट्र, एक चुनाव) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की एक भारत, श्रेष्ठ भारत की दूरदर्शी सोच का हिस्सा है। यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक सशक्त और समन्वित लोकतंत्र की दिशा में राष्ट्रीय दृष्टिकोण है। हरियाणा सरकार इस पहल का सैद्धांतिक समर्थन करती है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन से देश को बहुआयामी लाभ मिलेंगे।
छात्र नेता कृष्ण अत्री बने युवा कांग्रेस हरियाणा के नव निर्वाचित प्रदेश महासचिव
फरीदाबाद,16 जून, रूपेश कुमार। हाल ही में हरियाणा युवा कांग्रेस के चुनाव संपन्न हुए थे। जिसका आज परिणाम घोषित किया गया है जिसमें एनएसयूआई में अनेक पदों पर रहे छात्र नेता कृष्ण अत्री ने 2548 मत लेकर प्रदेश महासचिव पद पर जीत हासिल की है। प्रदेश महासचिव पद पर प्रदेशभर से 36 युवाओं ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया था जिसमें से 6 युवाओं के नामांकन कमियों के चलते हुए रद्द कर दिये गये थे और बचे हुए 30 युवाओं ने चुनाव लड़ा था।
हरियाणा में शहरी विकास को मिली नई गति, 2047 तक बड़ा बदलाव लाने का संकल्प – नायब सैनी
पंचकूला,16 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महापौर अपने-अपने शहरों के प्रथम नागरिक होने के साथ-साथ वहां के विकास और प्रगति के प्रत्यक्ष सारथी भी हैं। उन्होंने कहा कि महापौर सरकार की नीतियों और योजनाओं को धरातल पर उतारते हैं, नागरिकों की आकांक्षाओं को समझते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। स्थानीय स्वशासन की परिकल्पना में महापौर रीढ़ के समान हैं। मुख्यमंत्री श्री सैनी आज पंचकूला में आयोजित अखिल भारतीय महापौर कार्यकारी परिषद की 115वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे।
कारागार से निकलकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं: रेणु भाटिया
फरीदाबाद,16 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने आज सोमवार को नीमका स्थित जिला जेल, फरीदाबाद का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला वार्ड का निरीक्षण किया तथा वहां रह रही महिला कैदियों से बातचीत की।
घरों से दूर बैठे कर्मचारियों को गृह सर्कलो में भेजा जाए – सुनील खटाना
फरीदाबाद,16 जून, रूपेश कुमार। सोमवार को हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान श्री सुनील खटाना ने चीफ गुरुग्राम श्री वी. के. अग्रवाल जी को प्रबंधक निर्देशक श्री ए. श्री निवासन के नाम घरो से दूर सर्कल मे बैठे ए.एल.एम लाइनमैन को उनके गृह सर्कल मे भेजा जाए इसके लिये ज्ञापन सौंपा।
अपराधियों के सामने घुटने टेकती दिख रही है प्रदेश की भाजपा सरकार: कुमारी सैलजा
चंडीगढ़,16 जून, रूपेश कुमार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है, लोग दहशत में है, हर वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है, गैंगस्टर सरेआम फायरिंग कर दहशत फैला रहे है, ऐसा लग रहा हैै कि सरकार ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिए है। हालात ये है कि 12 जिलों में 300 शराब की बोली गैंगस्टर्स की धमकी के चलते नहीं हो पा रही है, धमकी के चलते कोई भी शराब कारोबारी बोली लगाने के लिए आगे नहीं आ रहा है। दूसरी ओर बढ़ते अपराध की जड़ में नशा एक प्रमुख कारण है जिसे खत्म करने दिशा में केवल सरकार बयानबाजी तक सीमित है, गली गली में नशा बिक रहा हैै जिससे साफ लगता है कि प्रदेश की पुलिस कितनी चौकस है।
अरावली वन क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों को तोडने से पहले भूमि मालिकों को उचित मुआवजा दे सरकार : संजय भाटिया
फरीदाबाद,16 जून, रूपेश कुमार। माननीय सुप्रीमकोर्ट द्वारा 21 जुलाई, 2022 को दिए गए आदेशानुसार पंजाब भू संरक्षण अधिनियम 1900 की धारा चार व पांच में बने हुए सभी अवैध निर्माणों को हटाकर वहां पर वन क्षेत्र विकसित किया जाए, का आदेश दिया था। वहीं दूसरी तरफ अब हरियाणा के पूर्व रणजी क्रिकेटर व आलोचक संजय भाटिया भी इन पीडित परिवारों के साथ खड़े हो गए है और उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिस भूमि पर उक्त निर्माण बने है, वह लोगों की निजी संपत्ति पर बने है और उक्त भूमि के रकबे की मुटेशन भी सरकारी रिकार्ड में कई वर्षाे से भूमि मालिकों और उनके वारिसों के नाम पर दर्ज है।
हरियाणा के संतुलित विकास के संकल्प को लेकर हरियाणा सरकार प्रतिबद्धता से कर रही काम – नायब सैनी
रेवाड़ी,15 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ीवासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए घोषणाओं का पिटारा खोला। उन्होंने रेवाड़ी की पानी की आपूर्ति के लिए भगवानपुर में 9 एकड़ 7 कनाल भूमि में अतिरिक्त वाटर स्टोरेज टैंक के निर्माण के लिए 50 करोड़ 58 लाख रुपये की घोषणा की। इसके अलावा, गांव डूंगरवास में पीने के पानी के लिए बूस्टिंग स्टेशन और नई पाइन लाइन बिछाने के लिए 7 करोड़ 20 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही, गांव गोकुलपुर में वॉटर वर्क्स के निर्माण और नई पाइप लाइन बिछाने के लिए 5 करोड़ 6 लाख रुपये की घोषणा की।
हम सबको अपने जीवन में रक्तदान को आदत बनाना चाहिए : राजेश नागर
फरीदाबाद,15 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज आईएमटी में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और रक्तदाताओं का आभार जताया।





















