फरीदाबाद,15 जून, रूपेश कुमार । पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद ईकाई (एमओईएफसीसी) प्रमोशन काउंसिल इंडिया ने हरेंद्र नागर को जिला मुख्य अधिकारी नियुक्त किया है। यह काउंसिल भारत की पर्यावरण और वानिकी नीतियों और कार्यक्रमों की योजना, प्रचार, समन्वय और कार्यान्वयन की देखरेख के लिए केंद्र सरकार के प्रशासनिक ढांचे में नोडल एजेंसी है।
एमओईएफसीसी प्रमोशन काउंसिल के जिला मुख्य अधिकारी बने हरेंद्र नागर
सरल पोर्टल बना युवाओं के अधिकारों में बाधा, सरकार तुरंत समाधान करे: कुमारी सैलजा
चंडीगढ़,15 जून, रूपेश कुमार । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का बहुचर्चित सरल पोर्टल अब युवाओं के लिए सुविधा नहीं, बल्कि संकट का कारण बनता जा रहा है। सरकार द्वारा 31 मार्च 2025 के बाद बने प्रमाण पत्रों को ही वैध मानने की शर्त पहले से बने वैध दस्तावेज़ों को अस्वीकार करने जैसा अन्याय है। इससे हजारों पात्र युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है।
HPSC बना ‘हेराफेरी’, ‘धांधली’ और ‘गड़बड़झाले’ का अड्डा – सुरजेवाला
नई दिल्ली,15 जून, रूपेश कुमार । असिस्टैंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर सांसद व कांग्रेस महासचिव, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने नायब सैनी सरकार की तथाकथित पारदर्शी नौकरी भर्ती प्रणाली को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। हरियाणा की भाजपा सरकार व हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए सुरजेवाला ने इल्ज़ाम लगाया कि HPSC अब हेराफेरी, धांधली और गड़बड़झाले का अड्डा बन गया है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी की सादगी के कायल हुए गांव जांडली के ग्रामवासी
फतेहाबाद,14 जून, रूपेश कुमार । मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज फतेहाबाद के गांव गोरखपुर से लुधियाना (पंजाब) जाते समय अनेक गांवों में काफिला रुकवाकर ग्रामीणों से मुलाक़ात की और उनकी समस्याओं को सुना।
परमाणु ऊर्जा वातावरण के लिहाज से बेहतर ऊर्जा- नायब सैनी
फतेहाबाद,14 जून, रूपेश कुमार । हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं केंद्रीय ऊर्जा और आवासन व शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने शनिवार को फतेहाबाद के गोरखपुर स्थित हरियाणा अणु विद्युत परियोजना का संयुक्त रूप से दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यहां जारी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को तय मानक अनुसार जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा वातावरण के लिहाज से बेहतर ऊर्जा उत्पादन का माध्यम है।
आर्यवीर दल ने फतेहपुर बिल्लौच में निकाली शोभा यात्रा
फरीदाबाद,14 जून, रूपेश कुमार । गांव फतेहपुर बिल्लौच के पं एल आर कालेज आफ एजुकेशन व श्री राम स्कूल में चल रहे आर्यवीर दल फरीदाबाद के शिविर के आर्यवीरो ने आज फतेहपुर बिल्लौच के बाजार में शोभा यात्रा निकाली। इस अवसर पर आर्यवीर दल के आर्यवीरो ने हर चौराहे पर लाठी, तलवार बाजी, जुड़ो – कराटे, डंबल, योगासन का शक्ति प्रदर्शन किया।
जिला फरीदाबाद में तीन गाँवों में उपचुनाव 15 जून को
फरीदाबाद,14 जून, रूपेश कुमार । जिले के तीन ग्राम पंचायतों – जसाना, लदियापुर और मादलपुर में 15 जून 2025 (रविवार को पंचायत उपचुनाव संपन्न होंगे। जसाना एवं मादलपुर में सरपंच पद के लिए, जबकि लदियापुर में सरपंच एवं एक पंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा।
जागरुक व्यक्ति के लिए हर दिन पर्यावरण दिवस है : राजेश नागर
फरीदाबाद,14 जून, रूपेश कुमार । हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज गोदरेज रिट्रीट सोसाइटी सेक्टर 83 में एक पौधा मां के नाम लगाया और लोगों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन
फरीदाबाद,14 जून, रूपेश कुमार । विश्व रक्तदाता दिवस पर शनिवार को अंकुश मिगलानी वाइस चेयरमैन भारतीय रेडक्रॉस हरियाणा राज्य शाखा चण्डीगढ़ एवं महेश जोशी महासचिव भारतीय रेडक्रॉस हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के आदेशानुसार जिला उपायुक्त एवं प्रधान, जिला रैड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सचिव, जिला रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद बिजेंद्र सोरोत की देख-रेख में महावीर इंटरनेशनल सोशल फाऊंडेशन, फरीदाबाद व रामापीर किंगडम सोशल फाऊंडेशन एवं जिला रैड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रेडक्रॉस भवन सेक्टर 12 फरीदाबाद में किया गया।
हरियाणा में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस होगा ऐतिहासिक : नायब सैनी
कुरुक्षेत्र,13 जून, रूपेश कुमार । हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में पुरजोर तैयारियां की जा रही हैं। 21 जून को राज्य के 22 जिलों और 121 खंडों में एक साथ आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों में लगभग 11 लाख से अधिक लोग भाग लेंगे। इस वर्ष का राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कुरुक्षेत्र के पावन ब्रह्म सरोवर पर आयोजित किया जाएगा, जहां से भगवान श्रीकृष्ण ने विश्व को कर्म का संदेश दिया था। इस ऐतिहासिक स्थल पर आयोजित योग सत्र में योग गुरु स्वामी रामदेव स्वयं उपस्थित रहकर लोगों को योगाभ्यास कराएंगे। इस आयोजन में एक लाख से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे न केवल योग को जन-जन तक पहुंचाया जा सके, बल्कि एक नया विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित किया जा सके।
























