back to top
Thursday, March 19, 2026
Home Blog Page 39

हरियाणा को “शून्य अपराध” वाला राज्य बनाना हमारा लक्ष्य: सीएम नायब सैनी

0
DEKHO NCR
राज्य सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है: नायब सैनी
राज्य में गैंगस्टरों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम सैनी
यूट्यूब चैनलों पर आपत्तिजनक सामग्री की जांच होगी, सख्त कार्रवाई की जाएगी
चंडीगढ़, 20 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुलिस और सिविल प्रशासन को निर्देश दिए कि वे जमीनी स्तर पर एक टीम के रूप में कार्य करें ताकि अपराध और अपराधियों का प्रभावी तरीके से खात्मा किया जा सके। उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य हरियाणा को एक ‘शून्य अपराध राज्य’ बनाना है।”
 

main%201

मुख्यमंत्री आज सिविल सचिवालय में अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
 
इस बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर, जेल महानिदेशक श्री मोहम्मद अकील, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक श्री ओ.पी. सिंह, एडीजीपी सीआईडी श्री सौरभ सिंह सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 
हरियाणा में अपराध दर में आई उल्लेखनीय कमी
 
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा में अपराध दर में उल्लेखनीय गिरावट आई है, लेकिन इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए निरंतर और लक्षित प्रयास जारी रखने होंगे। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि थाने में आने वाले हर व्यक्ति की बात ध्यान से सुनी जाएं, शिकायतों की तुरंत एफआईआर दर्ज की जाएं और उस पर त्वरित कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि इससे पीड़ितों को समय पर न्याय मिलेगा और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास भी मजबूत होगा।
 
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायतकर्ता को एफआईआर दर्ज करवाने के लिए बार-बार थाने के चक्कर न लगाने पड़ें। यदि किसी कारणवश एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती, तो पुलिस को उसे स्पष्ट कारणों की जानकारी देनी होगी ताकि शिकायतकर्ता संतुष्ट हो सके।
 
ड्रग्स के खिलाफ राज्य सरकार के अभियान दें रहे सकारात्मक परिणाम
 
मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा चलाए गए अभियानों जैसे ‘साइक्लोथॉन’ और जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए बताया कि इन पहलों से युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर सकारात्मक जागरूकता फैली है। उन्होंने कहा कि सिर्फ युवां ही नहीं, समाज के सभी वर्गों ने इन अभियानों में उत्साहपूर्वक भाग लिया है, जिससे नई पीढ़ी को नशे से दूर रखने में मदद मिली है।
 
सीमावर्ती जिलों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ेगी, नशे की सप्लाई चेन पर चोट
 
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बैठक के दौरान पुलिस को निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर सरपंचों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी सुनिश्चित कर नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत किया जाएं। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले से नशे की गिरफ्त में हैं, उन्हें तुरंत नशा मुक्ति केंद्रों में उपचार की सुविधा मिलनी चाहिए। राज्य के सभी नशा मुक्ति केंद्रों की नियमित जांच की जाए ताकि दवाइयों और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता बनी रहे। इसके साथ ही, सीमावर्ती जिलों और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाकर नशे की सप्लाई और मांग के नेटवर्क को तोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
गंभीर अपराध और पोक्सो मामलों में शामिल अपराधियों व उनके परिवारों को नहीं मिलेगा सरकारी लाभ
 
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चिंता जताते हुए कहा कि जो अपराधी बार-बार अपराध करते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि एक कड़ा संदेश जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हत्या, दुष्कर्म, और पोक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों, गैंगस्टरों और दोहराव वाले अपराधियों के परिवारों को किसी भी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने इस पर एक प्रस्ताव जल्द तैयार करने के निर्देश भी दिए।
 
साथ ही उन्होंने कहा कि पैरोल या फरलो पर छोड़े गए अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए ताकि वे इस दौरान कोई नया अपराध न करें।
 
विदेश में बैठे गैंगस्टरों के प्रत्यर्पण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश
 
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि हरियाणा में गैंगस्टरों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि विदेश मंत्रालय (MEA) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर विदेशों में छिपे गैंगस्टरों के प्रत्यर्पण या डिपोर्ट की प्रक्रिया को तेज किया जाए।
 
साइबर अपराध के खिलाफ उठाये सख्त कदम, धोखाधड़ी से बची जनता की पूंजी
 
साइबर अपराध के मामलों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अपनाए गए कई उपायों के कारण साइबर ठगी के मामलों में कमीं आई है। इन प्रयासों का उद्देश्य नागरिकों की मेहनत की कमाई को साइबर अपराधियों से सुरक्षित रखना है। उन्होंने निर्देश दिए कि एक विशेष राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की बैठक बुलाई जाए ताकि इस दिशा में और अधिक प्रभावी रणनीति तैयार की जा सके।
 
महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
 
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शहरों और कस्बों में अपराधियों और असामाजिक तत्वों की निगरानी के लिए सीसीटीवी निगरानी प्रणाली को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जरूरत के अनुसार प्रमुख स्थानों पर नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और पहले से लगे कैमरों को पूरी तरह कार्यशील रखा जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यूट्यूब चैनलों पर प्रसारित आपत्तिजनक सामग्री की जांच की जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए।


बॉक्स ;

 4,054 गांव और 859 वार्ड नशा मुक्त घोषित – डॉ. सुमिता मिश्रा
 
हरियाणा गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों को पूरी गंभीरता के साथ लागू किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि समन्वित तरीके से काम करने से अपराध नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी।
 
डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि 4,054 गांव और 859 वार्डों को नशा मुक्त घोषित किया गया है। इसके अलावा, 2,515 गांवों में खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें 1.96 लाख युवाओं ने भाग लिया। इसी प्रकार, राज्यभर में 2,482 जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कुल 16.5 लाख लोगों की भागीदारी रही।

भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने दुकानदारों और प्रशासन के बीच बातचीत कराकर सहमति बनवाई

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 20 मई (रूपेश कुमार ) बल्लभगढ़ मोहना रोड पर बनाए जा रहे एलिवेटेड पुल के निर्माण में दुकानदारों और अधिकारियों के साथ बैठकर और एलिवेटेड पुल निर्माण के मौके पर पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक पं मूलचंद शर्मा जी के बड़े भाई व भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने दुकानदारों और प्रशासन के बीच बातचीत कराकर सभी को समझाया और अधिकारियों के साथ बैठक सकारात्मक बातचीत कराई । 

fbd%209

दुकानदारों को बताया कि पुल के पिलर रोड के बीच में ही बनाये जायेगे,किसी को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा, दुकानदारों ने भी प्रशासन का सहयोग करने की बात कही है।

 इसके अलावा उन्होंने आकाश सिनेमा के पीछे निर्माणाधीन नाले के छोटे से हिस्से का भी निरीक्षण किया वह चार से पांच दिन में बनकर तैयार हो जाएगा, बल्लभगढ़ की ऐतिहासिक नगरी में एलिवेटेड पुल निर्माण और मोहना रोड नाले को RMC से पक्का  करवाना, ऐतिहासिक कार्य के रूप में जाना जाएगा।

यूपी एसटीएफ ने फर्जी मार्कशीट मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 20 मई (रूपेश कुमार )। मोनाड विश्वविद्यालय के फर्जी मार्कशीट मामले में एसटीएफ और पिलखुवा पुलिस ने फरीदाबाद के हाई स्ट्रीट 81 मॉल से वांछित आरोपी राजेश को गिरफ्तार किया है। राजेश मुकेश कॉलोनी बल्लभगढ़ फरीदाबाद का रहने वाला है।

fbd%208

आरोपी के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। इनमें मोनाड विश्वविद्यालय की 957 खाली मार्कशीट, 223 खाली सर्टिफिकेट और 575 खाली प्रोविजनल सर्टिफिकेट शामिल हैं। इसके अलावा दो प्रिंटर, कारटेज, मोनोग्राम सील का एक बंडल, एक कंप्यूटर और 49 तैयार की गई फर्जी मार्कशीट भी मिली हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार के अनुसार, राजेश पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी संदीप सहरावत का साथी था। दोनों मिलकर फर्जी मार्कशीट छापने का काम करते थे। संदीप की गिरफ्तारी के बाद राजेश फरार हो गया था।

10 आरोपी पूर्व में जा चुके हैं जेल
उल्लेखनीय है कि शनिवार को एसटीएफ ने मोनाड विश्वविद्यालय में छापा मारा था। इस कार्रवाई में विश्वविद्यालय के चेयरमैन विजेंद्र सिंह समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य राज्यों में सक्रिय सदस्यों की तलाश कर रही है।

फरीदाबाद पुलिस ने देसी कट्टा सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार 1 देसी कट्टा व गाडी बरामद

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 20 मई (रूपेश कुमार )। पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

fbd%207

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 मई को क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव(26) व फरीद(28) वासी धौज फरीदाबाद को राजीव कॉलोनी सेक्टर 56 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध पुलिस थाना सेक्टर 58 फरीदाबाद में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी गौरव से पूछताछ में सामने आया कि वह देसी कट्टा को बरेली में किसी व्यक्ति से 6000 रुपये मे खरीद कर लाया था जिसके लिये 3000 रुपये फरीद ने दिये थे। गौरव की परचून की दुकान है तथा फरीद होटल चलाता है। गौरव पर पूर्व में लडाई झगडे सहित कुल 4 मामले दर्ज है
आरोपी फरीद को जेल भेजा गया है वहीं गौरव को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

राजकीय विद्यालय डीग में कम्प्यूटर लैब का शुभारंभ

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 20 मई (रूपेश कुमार )। राजकीय माध्यमिक विद्यालय डीग में कम्प्यूटर लैब का मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतबीर सिंह मान के कर कमलों द्वारा शुभारंभ हुआ। विदित हो कि मुख्यमंत्री सौंदर्यकरण पुरस्कार 2024-25 में राजकीय माध्यमिक विद्यालय डीग को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके लिए विद्यालय को डेढ लाख रुपए की राशि से सम्मानित किया गया।
fbd%206

इसी उपलक्ष्य में विभाग द्वारा विद्यालय को कम्प्यूटर प्राप्त हुए।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सतबीर मान ने रिबन काट कर कम्प्यूटर लैब का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में चेयरमैन समुंद्र सिंह भांखर, जिला पार्षद संदीप शर्मा, ब्लॉक समिति चेयरमैन चन्द्रपाल सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र सिंह, ब्लॉक मैम्बर सुमेश गौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। आए हुए अतिथियों का स्वागत मुख्याध्यापक समर देशवाल व ग्राम पंचायत द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन कमेंटी का भी गठन किया गया। मान ने अभिभावक व छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस आधुनकि युग में कम्प्यूटर की जानकारी छात्रों के लिए बहुत ही आवश्यक है। इस आवश्यकता का आज डीग के विद्यालय में शुभारंभ किया गया है। जिससे विद्यालय के 300 छात्र लाभ प्राप्त करेंगें। कार्यक्रम का मंच संचालन रघु शास्त्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर गांव के सरपंच पप्पू यादव, धर्मवीर नम्बरदार, तेजपाल यादव, रणजीत थानेदार ग्रामीण तथा भवीचन्द पीटीआई, रघु शास्त्री, खुशवन्त सिंह, सुनील कुमार, अनील कुमार, तुहीराम, रविन्द्र अहलावत, माया शर्मा, निशा रानी, स्वाती नरवाल अध्यापक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर ट्रैफिक पुलिस ने लावारिस घूम रहे 3 और 5 वर्षीय दो बच्चों को मौसी के किया हवाले

0
DEKHO NCR
बच्चों की मां का हो चुका है निधन,पिता छोड़ कर चला गया था

फरीदाबाद, 20 मई (रूपेश कुमार ) पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता के आदेश व डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस निरंतर यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपनी ड्यूटी पर सजग रहती है तो वहीं ड्यूटी से अलग सामाजिक फर्ज भी निभाती है। आज इसी का एक उदाहरण देखने को मिला ।

fbd%205

 ट्रैफिक पुलिस ज़ोनल अधिकारी 7, उप निरीक्षक राजेश को सुबह बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर परित्यक्त पाए गए दो छोटे बच्चों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित की।

लगभग 3 और 5 वर्ष की आयु के बच्चे एसआई राजेश को मिले। पता चला कि
बच्चों की माँ का निधन हो चुका है। उनका पिता, उन्हें वहां छोड़कर चला गया था।
तत्काल कार्रवाई करते हुए, एसआई राजेश और उनकी टीम ने बच्चों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए काम किया। बच्चों के पास से मिले आधार कार्ड से एक मोबाइल नंबर मिला, जिस पर  संपर्क किया गया। संपर्क करने पर पता चला कि वह उन  दो बच्चों की मौसी, जो बल्लभगढ़ में रहती हैं।
जानकारी मिलने के बाद, ट्रैफिक पुलिस ने मौसी को बुलाया और उचित सत्यापन के बाद, दोनों छोटे बच्चों को सुरक्षित रूप से उनकी देखरेख में सौंप दिया गया।
फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता और समुदाय-केंद्रित दृष्टिकोण को उजागर करती है, जो यातायात प्रबंधन से परे सभी नागरिकों की सुरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करती है। डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी ने एस आई राजेश कुमार   को सराहनीय कार्य के लिए शाबाशी दी।

मानसून से पहले सभी नालों की सफाई होगी बेहतर : धीरेन्द्र खड़गटा

0
DEKHO NCR
सभी बड़े नालों पर सफाई के लिए पहुंची मशीनें तेज गति से सफाई का कार्य शुरू: धीरेन्द्र खड़गटा

फरीदाबाद, 20 मई (रूपेश कुमार ) नगर निगम प्रशासन फरीदाबाद नालों की सफाई को लेकर बेहद ही गंभीर है। आज इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देशित किया की नालों की सफाई में कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए और फरीदाबाद शहर के सभी बड़े नालों पर निगम द्वारा और एफ़एमडीए के माध्यम से सफाई का कार्य तेज गति के साथ किया जा रहा है ।

fbd%204


निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों पर नालों की सफाई का कार्य तेज गति से शुरू किया जा चुका है और आज तीसरे दिन लगभग सभी बड़े नाली और नालों पर जेसीबी और पॉपलैंड मशीनों की मदद से सफाई की जा रही है साथ ही नालों से निकलने वाली सिल्ट को भी साथ के साथ ही उठाया जा रहा है ताकि लोगों को परेशानी ना हो ।

उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं संयुक्त विभागों की टीम के साथ शहर का निरीक्षण किया था जिसमें नालों की व्यवस्था ठीक नहीं मिली थी और उसी के बाद यह सफाई का कार्य शुरू किया गया है बरसात से पहले सभी नाले नालियों की सफाई करा दी जाएगी ताकि शहरवासियों को बरसात के मौसम में जलभराव जैसी समस्या से छुटकारा मिल सके ।
बता दें कि नगर निगम द्वारा वार्ड 16 वार्ड 19 वार्ड 20 वार्ड 13 वार्ड 12 के अलावा नवादा भाकरी रोड रोड, जीवन कॉलोनी गोच्छी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, राजीव नगर इंडस्ट्रियल टाउन,सेक्टर 49 , एनआईटी नंबर 5 में भी लोगों द्वारा नाले के ऊपर बनाये गए पक्के रैंप आदि को तोड़कर नाले को शुरू कराया गया इसके अतिरिक्त शहर के लगभग सभी 37 बड़े नालों पर पोलैंड और जेसीबी से सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। जबकि सफाई कर्मचारी छोटी नालियों को साफ करने का कार्य कर रहे हैं।
इसके अलावा आज बल्लभगढ़ मोहना रोड नाले की सफाई करने के लिए मशीनरी पहुंच गई है।
निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य अभियंता विवेक गिल,अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता महेंद्र रावत,कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान सहित सभी जोन के एसडीओ मौजूद रहे ।

फ़रीदाबाद को ग्रीन सिटी बनाने का संकल्प पूरा होगा : प्रवीण जोशी

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 20 मई (रूपेश कुमार )। ऐतिहासिक नगरी फरीदाबाद को ग्रीन व क्लीन सिटी बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए मेयर श्रीमती प्रवीण जोशी के प्रयास लगातार जारी हैं अपने इसी अभियान को लेकर उन्होंने नई  दिल्ली भारतीय लोक प्रशासन संस्थान द्वारा आयोजित भविष्य के लिए तैयार शहरों पर एक राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन में हिस्सा लिया ।

fbd%203

इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों और चयनित अधिकारियों के साथ-साथ चिकित्सकों, पेशेवरों और शोधकर्ताओं ने अन्य के साथ फ़रीदाबाद की वर्तमान स्थिति और रणनीति को कवर करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण जोशी ने राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन में हिस्सा लेने पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मेलनों में किए गए विचार विमर्श से ही समाज के लिए और बेहतर विकास के रास्ते प्रशस्त होते हैं उन्होंने कहा कि निश्चित ही उनका फ़रीदाबाद को ग्रीन सिटी बनाने का संकल्प पूरा होगा ।

लघु सचिवालय की जांच में नहीं मिली कोई आपत्तिजनक वस्तु

0
DEKHO NCR
अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगा प्रशासन : डीसी विक्रम सिंह

फरीदाबाद, 20 मई (रूपेश कुमार )। उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि मंगलवार प्रातः लगभग 6:30 बजे एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें लघु सचिवालय में बम होने की सूचना दी गयी थी। सूचना मिलते ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल और डॉग स्क्वॉड टीम को तुरंत अलर्ट किया गया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कार्यालय खुलने से पहले ही सचिवालय परिसर की संपूर्ण और सघन जांच पूरी कर ली। जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई।

fbd%202

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि ईमेल के माध्यम से जो सूचना प्राप्त हुई थी, वो केवल अफवाह साबित हुई। वर्तमान में लघु सचिवालय में सभी कार्य सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। प्रशासन आम जन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। इस प्रकार की अफवाह फैलाने पर प्रशासन संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

मंडियों में पहुंचा किसान के गेहूं और सरसों का हर दाना खरीदा – राजेश नागर

0
DEKHO NCR
मंत्री राजेश नागर ने रबी फसल की खरीद के आंकड़े किए जारी

फरीदाबाद, 20 मई (रूपेश कुमार )। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने आज रबी की फसल खरीद के संपन्न होने की घोषणा की। उन्होंने गेहूं और सरसों की फसल खरीद के आंकड़े भी जारी किए। उन्होंने बताया कि 2025-26 के दौरान हरियाणा के 22 जिलों में गेहूं और सरसों की खरीद व उठान का कार्य संपन्न हो गया है। इसके तहत सभी मंडियों में फसल खरीद का काम पूरा हो गया है और अब केवल उठान का काम चल रहा है।

fbd%201

उन्होंने बताया कि मंडियों में इस वर्ष सीजन में कुल 816157.68 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई जिसमें से 778737.77 मीट्रिक टन सरसों एजेंसियों द्वारा खरीदा गया। इस प्रकार कुल 98.59 प्रतिशत सरसों का उठान हुआ है और कुल 259388 किसानों के खातों में फसल की कीमत जमा हुई है। इसी प्रकार इस कुल 7520312.48 मीट्रिक टन गेहूं की मंडियों में आवक हुई जिसमें से कुल 7520312.48 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। राज्य में  कुल 7435720.16 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हुआ है। गेहूं के उठान का प्रतिशत 98.88 रहा। इससे प्रदेश के कुल 469830 किसानों के खातों में राशि जमा हुई है और उन्हें सीधा लाभ पहुंचा है। उन्होंने बताया कि केंद्र के लिए 7313389.78 मीट्रिक टन एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए 206922.70 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष भिवानी जिले में सबसे अधिक सरसों की खरीद हुई है और सिरसा जिले में सबसे अधिक गेहूं की खरीद हुई है।
मंत्री राजेश नागर ने बताया कि इस वर्ष भी मंडियों में पहुंचने वाला किसान के गेहूं और सरसों का हर दाना खरीदा गया है और किसान को उनकी धनराशि सीधे खातों में पहुंचाई गई है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सुशासन है।