back to top
Thursday, July 23, 2026
Home Blog Page 40

सीवर और खड़ंजे की मांग लेकर पहुंचे लोगों को मंत्री राजेश नागर ने दिया आश्वासन

0
निवास पर लगे खुले दरबार में लोगों की समस्याओं का हल देने बैठे रहे मंत्री राजेश नागर 

फरीदाबाद,रूपेश कुमार। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज अपने निवास पर लगे खुले दरबार में समस्या लेकर पहुंचे लोगों से कहा चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी समस्याएं प्राथमिकता से दूर होंगी। उन्होंने सभी की समस्याएं सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश जारी किए। 

1001015472

इनमें हरकेश नगर से सीवर और जल निकासी की मांग को लेकर पहुंचे लोगों ने कहा कि हमारी कॉलोनी में से अधिकांश लोगों ने आपको चुना है, इसलिए हमारी आपसे उम्मीदें भी ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कॉलोनी में सीवर लाइन डलवाकर जल्द से जल्द हमें जल निकासी की सुविधा दें। 
1001015484
वहीं गांव कौराली के लोगों ने खेतों में कच्चे रास्तों को पक्का करने की मांग रखी। लोगों के साथ आए सरपंच ने मंत्री राजेश नागर से कहा कि हमारे गांव के खेतों के कई रास्ते कच्चे हैं जिससे बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मानसून के समय में तो हालत बहुत खराब हो जाती हैं। आप अपनी सरकार की खेत खलिहान योजना से इन रास्तों को पक्का बनवाकर हमारी मदद करें। 
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मैं आपकी सभी समस्याओं को दूर करूंगा। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपने मुझे चुनकर भेजा है मैं आपकी समस्याओं का हल दूंगा। 
1001015476
उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर इन दोनों प्रोजेक्ट पर काम करने के निर्देश दिए और लोगों को बताया कि उनके बजट जल्द से जल्द बनवाकर काम शुरू करवाए जाएंगे। राजेश नागर ने अन्य सभी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। उन्होंने बताया कि हर रविवार को मेरे निवास पर आयोजित होने वाले इन खुले दरबार में अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा हो जाता है। फिर भी कोई समस्या रह जाती है तो उसको अधिकारियों को निर्देश दे दिया जाता है, इसके अच्छे नतीजे आ रहे हैं।

महर्षि कश्यप का प्रेरणादायक व्यक्तित्व सदैव मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा: नायब सैनी

0
DEKHO NCR
– राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी
– प्रदेश में किसी एक सरकारी संस्थान का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखने की करी घोषणा
– लाडवा में एक चौंक का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखा जायेगा: मुख्यमंत्री
– लाडवा, कुरुक्षेत्र या इंद्री में कश्यप राजपूत धर्मशाला के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी भूमि

 लाडवा, 23 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि  प्रदेश में एक सरकारी संस्थान का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने तीर्थ स्थल कुरुक्षेत्र और कपाल मोचन में स्थापित कश्यप राजपूत धर्मशालाओं के विस्तार के लिए  21-21 लाख रुपये देने की भी घोषणा भी की।

main%201

मुख्यमंत्री शुक्रवार को कुरुक्षेत्र ज़िले के लाडवा में ‘संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना’ के तहत आयोजित  राज्य स्तरीय  महर्षि कश्यप जयंती समारोह  में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।  

इस अवसर पर श्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा में एक चौंक का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखने तथा लाडवा, कुरुक्षेत्र या इंद्री में कश्यप राजपूत धर्मशाला की स्थापना के लिए फिजिबिलिटी चेक करवा कर प्लॉट उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा रखी गई अन्य सभी मांगों की फिजिबिलिटी चेक करवाने के लिए सम्बंधित विभाग को भेजकर इन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का कार्य किया जायेगा।  
महर्षि कश्यप को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का प्रकाश स्तम्भ बताते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुनिराज कश्यप ने ज्ञान, तप और अनुसंधान से मानव सभ्यता को नई दिशा दी। उन्होंने समाज को नई दिशा देने के लिए स्मृति ग्रंथ और कश्यप संहिता जैसे महान ग्रंथों की रचना की। ऐसे महान ऋषि का प्रेरणादायक व्यक्तित्व हमेशा मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा।

महर्षि कश्यप को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कश्यप समाज का इतिहास प्राचीन काल से ही गौरवशाली रहा है। इस समाज ने रामायण काल में निषाद जैसे शक्तिशाली राजा दिए। राजा निषाद ने ही भगवान श्री रामचंद्र जी को वनवास के दौरान आश्रय दिया था। आज़ादी के आंदोलन में भी इस समाज ने सराहनीय भूमिका निभाई।  

प्रधानमंत्री की साहसिक निर्णय क्षमता और आधुनिक तकनीक से लैस भारतीय सेना के पराक्रम से पूरी दुनिया अचंभित

उन्होंने कहा कि इस समाज ने महर्षि कश्यप जी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते हुए देश निर्माण में अहम योगदान दिया। हाल ही के ऑपरेशन सिन्दूर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना के बाद संकल्प लेकर कहा था कि जिसने भी हमारे भोले भाले लोगों को मारने का काम किया है अब उनकी बची खुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। इसी संकल्प के तहत आतंकवाद के ठिकानों को ध्वस्त करने का काम किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान आप जैसे वीरों के बलबूते भारत देश ने आतंकवादियों और उनका संरक्षण करने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की साहसिक निर्णय क्षमता और आधुनिक तकनीक से लैस हमारी भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया है, उससे पूरी दुनिया अचंभित है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र, विश्व गुरु और सांस्कृतिक महाशक्ति बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इस कार्य में कश्यप समाज की भूमिका निर्णायक रहेगी।  

मिशन अंत्योदय के तहत गरीब परिवारों का किया जा रहा उत्थान

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘संत-महापुरुष सम्मान विचार प्रसार योजना’ के माध्यम से समाज में महापुरुषों के संदेशों का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। महापुरुषों के समानता के सन्देश को साकार करने के लिए वर्तमान सरकार द्वारा गरीब से गरीब व्यक्ति का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।  

गरीब और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पिछले साढ़े 10 वर्षों में सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास के मूल मंत्र पर चलते हुए गरीब से गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सस्थानों में दाखिले में 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। साथ ही पिछड़े वर्गों के लिए क्रीमी लेयर की आय सीमा को 6  लाख रुपए वार्षिक से बढाकर 8 लाख रुपए वार्षिक किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में किसान कल्याण के लिए किये जा रहे विभिन्न कार्यों की भी जानकारी दी।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि गत आम चुनाव में कश्यप समाज के सहयोग से प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनने के बाद प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। संकल्प पत्र में किये गए वादों में से 19 वायदे पूरे किये जा चुके हैं और 90 जल्द ही पूरे हो जायेंगे।

शहरवासी अपने शहर को स्वच्छ बनाने में करें योगदान, घरों को जीरो वेस्ट बनाने की दिशा में उठाएं कदम : धीरेंद्र खड़गटा

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 23 मई (रूपेश कुमार )। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने हरियाणा सरकार के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद शहर को स्वच्छ बनाए रखने और इसकी सुंदरता बढ़ाने के दिशा निर्देश जारी किए हुए हैं, इसी विषय को लेकर निगम आयुक्त द्वारा की गई समीक्षा के बाद उन्होंने सभी जॉन के ज्वाइंट कमिश्नर और सफाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग करें ,और अपने-अपने एरिया में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते रहे ताकि शहर में कूड़े के ढेर ना लगे।उन्होंने कहा कि बारिश होने से कूड़े कचरा मके ढेर पर मच्छर आदि विषैले कीट पनपने का अंदेशा बना रहता है इसलिए हर रोज कूड़ा उठाने वाली टीम पर सभी अधिकारी नजर बनाए रखे ।

fbd%209

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने फरीदाबाद शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने शहर को स्वच्छ बनाए रखने में आमजन का सहयोग काफी महत्वपूर्ण है उन्होंने अपील की है कि स्थानीय लोग अपने आसपास के नाले और नालियों में कूड़े को ना डालें। तभी सरकार का स्वच्छता अभियान सफल हो पाएगा ।।
 कूड़े को निश्चित स्थान अथवा कूड़ा वाली गाड़ी में डालें, उन्होंने कहा कि घर घर से कचरा उठाने वाली व्यवस्था को जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा इसके लिए प्रकिया जारी है।
इसके अलावा घर पर ही  गीला और सुख कूड़ा का अलग अलग डस्टबिन रखें और अपने घर को जीरो वेस्ट घर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए, ताकि आने वाला भविष्य स्वस्थ ,स्वच्छ और सुंदर बन सके उन्होंने कहा कि पर्यावरण को  इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग से बचें तभी स्वच्छ रखा जा सकता है जब हम स्वयं जागरूक होंगे और अपने आप पास के लोगों को जागरूक करेंगे।

आँधी अंधड़ एवं खराब मौसम के दौरान सतर्कता और सुरक्षा के साथ काम करें कर्मचारी: लेखराज चौधरी

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 23 मई (रूपेश कुमार ) आज प्याली चौक स्तिथ 66 केवी एफसीआई सब स्टेशन पर आयेदिन आ रहे प्रचण्ड गर्मी के हिट वेव के खराब मौसम और आँधी अंधड़ के चलते फील्ड में काम करने वाले बिजली कर्मचारियों को खराब मौसम के साथ साथ कई प्रकार की समस्याओं से दो दो हाथ करना मजबूरी बन जाता है । 

fbd%208


इसी के चलते हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन फरीदाबाद के सर्कल सचिव विनोद शर्मा ने फील्ड के बिजली शिकायत केन्द्रों का दौरा करते हुए अपने सभी बिजली कर्मचारियों को सजगता, सुरक्षा और सतर्कता के साथ काम करने की सलाह देते हुए एक सुरक्षा कार्यशाला आयोजित की गयी । जिसमे ज्यादातर टेक्निकल कर्मचारियों ने पूर्ण टी एंड पी यानी उपकरणों के ना होने का रोना यूनियन नेताओं के समक्ष रोया इस पर प्रधान लेखराज चौधरी ने कर्मचारियों को कहा कि आपकी एचएसईबी वर्कर यूनियन ने इस अहम मुद्दे पर पहले भी कई बार फरीदाबाद निगम अधिकारियों से बात करते हुए टी एण्ड पी दिलाई है और आगे भी यदि कहीं कमी है तो सभी टेक्निकल कर्मचारियों को टी एंड पी उपकरणों को जल्द से जल्द सम्पूर्ण उपकरण दिलवाये जाने का आश्वसन दिया और कहा कि फील्ड में काम करने जाने से पहले टेक्निकल कर्मचारी अपने अपने क्षेत्र के अधिनस्त आने वाले सब स्टेशन से परमिट जरूर लें व तत्पश्चात काम को अन्जाम दें जिससे कि फील्ड में काम करने वाले कर्मचारी के साथ बिजली से होने वाली किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना घटित हो इसका पूर्ण ध्यान रखें क्योंकि जीवन अमूल्य है, सुरक्षा के नियमो का कठोरता से पालन करें, जान है तो जहान है और साथ साथ उन्होंने जनमानस से एक अपील भी की है कि बिजली निगम के कर्मचारियों का भी आप सहयोग करें ताकि आपसी सहयोग से किये जाने वाले काम को सुरक्षा के साथ बेहतर तरीके से अंजाम दिया जा सके । एक यूनिट बिजली की बचत यानी दो यूनिट बिजली का उत्पादन करने बराबर है । बेहद जरूरी हो तभी बिजली उपकरणों को ऑन करें अन्यथा बन्द रखें । इस दौरान सत्यवीर सिंह जेई, कोसी राम शिफ्ट अटेंडेंट, हरीराम शिफ्ट अटेंडेंट,  मनीष कुमार सैनी जेई, सुनील चहल जेई, मामचन्द फोरमैन, राजेश शर्मा फोरमैन, धर्मेंदर फोरमैन, मनोज भारद्वाज एएलएम, योगेश शास्त्री एएलएम, सुमेर लाइनमैन, मान सिंह एएलएम आदि काफी कर्मचारी मौजूद रहे ।

हाथ में तिरंगा और सेना के प्रति सम्मान का भाव लिए निकले विद्यासागर स्कूल के बच्चे

0
DEKHO NCR
– ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा द्वारा जनता तक पहुंचा रहे सेना का शौर्य – दीपक यादव

फरीदाबाद, 23 मई (रूपेश कुमार )। सेक्टर 2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आज ऑपरेशन सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें उन्होंने अपने हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इनमें बहुत से बच्चे स्केट्स पर भी चले और आकर्षण का केंद्र बने!

fbd%206

इस अवसर पर बच्चों के चेहरे पर गर्व के भाव स्पष्ट नजर आ रहे थे जिन्हें देखकर रास्ते चलते लोग भी रुक गए और उनके वीडियो बनाने लगे। स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने इस तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सेना ने पड़ोसी आतंकवादी मुल्क को कड़ा सबक सिखाया है जिसके लिए हम अपनी सेना और देश के नेतृत्व के प्रति आभारी हैं। इसीलिए सेना के मनोबल को समर्थन स्वरूप यह तिरंगा यात्रा निकाली है। इससे बच्चों के अंदर भी राष्ट्रभक्ति का भाव और सेना के प्रति सम्मान बढ़ेगा।
fbd%207

इस अवसर पर निदेशक दीपक यादव ने बताया कि हमारे स्कूल का आदर्श वाक्य है संस्कार ही शिक्षा है, जिसे हम हर स्तर पर बच्चों तक ले जायेंगे। आज की यात्रा भी उन बच्चों में राष्ट्रभक्ति का संस्कार देने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि हमारी सेना ने हर बार और हर मोर्चे पर भारत के मान सम्मान की रक्षा की है। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मनोबल वाली सेना को हम सैल्यूट करते हैं।
स्कूल की निदेशक सुनीता यादव ने बताया कि सभी बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान उनकी प्रसन्नता देखते ही बन रही थी। बच्चे पूरी तरह से अनुशासित रूप से यात्रा में सम्मिलित हुए और उन्होंने सेना है तो हम हैं के नारे लगाए। हमारे अंदर भी बच्चों का जोश देखकर युवापन का भाव जागृत हो गया।
स्कूल की प्रिंसिपल श्वेता ने बताया कि बच्चों को जबसे तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए कहा गया, वह तभी से जोश में थे और उन्होंने खुद हाथों में पकड़ी स्लोगन की तख्तियां बनाई हैं। उन्होंने कहा कि हम इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर एक तरफ अपनी सेना के शौर्य को समर्थन दे रहे हैं वहीं बच्चों के अंदर भी देश के प्रति लगाव का संस्कार देने की कोशिश कर रहे हैं। इस अवसर पर स्कूल के कोऑर्डिनेटर रेनू आर्य, नेहा एवं रमा काजल, पीटीआई मनीष सहित अनेक शिक्षक भी मौजूद रहे। 

रेफर मुक्त अभियान संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया को मांग पत्र सौंपा

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 23 मई (रूपेश कुमार ) रेफर मुक्त अभियान संघर्ष समिति फरीदाबाद के प्रतिनिधि मंडल ने पृथला से कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया व पलवल विधायक व खेल मंत्री गौरव गौतम के कार्यालय में मांगपत्र सौंपा।

fbd%205

विधायक रघुबीर तेवतिया ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना व भरोसा दिलाया   की इस मंगलवार को वह स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से मिलकर उनसे यह समस्याए सांझा करेंगे व आगामी सत्र मे भी रेफर मुक्त फरीदाबाद की मांग को पहले की भांति प्रमुखरता से उठायेगें।
पलवल विधायक व कैबिनेट मंत्री गौरव गौतम के पीए प्रदीप शर्मा ने जानकारी दी कि आगामी 6 तारीख को मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी पलवल आयेंगे तो वह यह मांग उनके समक्ष रखेगें। उन्होंने रेफर मुक्त फरीदाबाद संघर्ष समिति की मांगों को पलवल के मांगपत्र में पहले नम्बर पर समायोजित किया।
रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा ने कहा कि जब तक फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में ए ग्रेड का ट्रामा सेंटर नहीं बनता व सरकार ने जो बजट सत्र मे घोषणाएं की थी उन पर जमीन पर कार्य शुरू नहीं होता व सिविल अस्पताल की बाकी समस्याओं का निदान नहीं होता समिति का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के इतिहास में अब तक का यह सबसे बड़ा संघर्ष है जो स्वास्थ सेवाओं को लेकर किया जा रहा है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर संजय भाटिया व उनकी टीम के नेतृत्व में 172 दिनों से सिविल अस्पताल के बाहर निरन्तर धरना चल रहा है।
उन्होंने इस प्रतिनिधि मंडल में संयोजक सतीश चोपड़ा, सरदार  उपकार सिंह, गुलशन बग्गा, अवधेश ओझा, भारत भाटिया, रामशरण सोलंकी, वीरेन्द्र तंवर, विजय दहिया, सरदार सिमरन सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

परीक्षा में मोबाइल और गैजेट्स पर पूरी तरह पाबंदी : दिनेश

0
DEKHO NCR
– नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : सतबीर मान
– यूपीएससी से इंस्पेक्टिंग ऑफिसर और सीईओ जिला परिषद ने परीक्षा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ट्रांजिट आफिसर व एलआईओ को दिए सफल संचालन के टिप्स

फरीदाबाद, 23 मई (रूपेश कुमार )। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी परीक्षा 25 मई 2025 को फरीदाबाद में दो पालियों में संपन्न होगी। इस परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी संचालन को लेकर शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन हॉल में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें यूपीएससी से इंस्पेक्टिंग ऑफिसर दिनेश और जिला परिषद के सीईओ एवं परीक्षा नोडल अधिकारी सतबीर मान ने परीक्षा केंद्रों और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

fbd%204

परीक्षा में मोबाइल और गैजेट्स पर पूरी तरह पाबंदी
इंस्पेक्टिंग ऑफिसर दिनेश ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में कोताही बरतने वालों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर समय की पाबंदी और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा सत्र शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, आईटी गैजेट्स, डिजिटल घड़ियां, स्मार्ट घड़ियां, ब्लूटूथ डिवाइस, किसी भी प्रकार के संचार उपकरण, बैग आदि का परीक्षा केंद्र में लाना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई परीक्षार्थी इन प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उम्मीदवार केवल ई-प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र, पेन, पेंसिल, पारदर्शी पानी की बोतल, स्वयं की फोटो और ई-प्रवेश पत्र में उल्लेखित वस्तुएं ही केंद्र में ला सकेंगे।

सीईओ जिला परिषद सतबीर मान ने बताया कि फरीदाबाद में 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी — प्रातः 9:30 से 11:30 (पेपर-1) तथा दोपहर 2:30 से 4:30 (पेपर-2)। उन्होंने ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ट्रांजिट ऑफिसर और एलआईओ को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षा की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यूपीएससी द्वारा जारी हिदायतों की पालना करना सभी अधिकारियों का नैतिक दायित्व है, और इस संबंध में किसी प्रकार की कोई कोताही न बरतें क्योंकि ऐसा करने वाले व दोषी पाए जाने वाला व्यक्ति इसके लिए खुद जिम्मेवार होगा।

फाइनल रिहर्सल में परीक्षा से सम्बंधित अधिकारियों को जैमर चलाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, डीसीपी राजीव, सीटीएम अंकित कुमार, एसीपी मोनिका, जिला शिक्षा अधिकारी अजित सिंह, डॉ एमपी सिंह सहित अन्य कई सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

मेगा लीगल सर्विसेज कैंप का हुआ सफल आयोजन: रीतू यादव

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 23 मई (रूपेश कुमार )। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद संदीप गर्ग के कुशल मार्गदर्शन में तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद रीतू यादव के पर्यवेक्षण एवं उपस्थिति में शुक्रवार को सेक्टर 28 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में मेगा लीगल सर्विसेज शिविर का आयोजन किया गया।

fbd%203

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती यादव ने कहा कि यह शिविर नालसा मॉड्यूल के तहत आयोजित किया गया है, जिसमें विभिन्न विभागों व संस्थाओं ने भाग लिया। स्कूल की ओर से प्राचार्य संजय यादव, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं नवीन प्रवेश हेतु आए अभिभावक उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि इस मेगा कैंप में भाग लेने वाले प्रमुख विभागों में शिक्षा विभाग, आयुर्वेद विभाग, जिला जेल नीमका, स्वास्थ्य विभाग, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला सामाजिक कल्याण विभाग, अटल सेवा केंद्र, कैनरा बैंक, महिला एवं बाल विकास विभाग, रोजगार विनिमय विभाग, हैफेड, सुरक्षा विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आदि शामिल रहे। सभी विभागों द्वारा आमजन को अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रीतू यादव ने कहा कि इस प्रकार के मेगा लीगल सर्विसेज कैंप के माध्यम से सभी विभागों को एक ही स्थान पर एकत्र कर आमजन तक समस्त योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक छत के नीचे पहुंचाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है, जो सफलतापूर्वक पूर्ण हो रहा है। इस अवसर पर रविंद्र गुप्ता  लीगल एड डिफेंस काउंसिल भी उपस्थित रहे। यह शिविर जनसामान्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों व नागरिकों  ने इसका लाभ उठाया।

सड़क सुरक्षा को लेकर नहीं बरती जाएगी लापरवाही : एसडीएम शिखा

0
DEKHO NCR
– स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
– एसडीएम शिखा ने की जिला सड़क सुरक्षा समिति के संबंध में समीक्षा बैठक

फरीदाबाद, 23 मई (रूपेश कुमार )। एसडीएम फरीदाबाद शिखा ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने के लिए जिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी को जो भी दायित्व मिला है, वह उसको गंभीरता से पालन  करें। एसडीएम फरीदाबाद शिखा ने आज शुक्रवार को सड़क सुरक्षा के नियमों की सही पालना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

fbd%202

सड़क सुरक्षा व्यवस्था नियम को सख्ती से लागू किया जाए
एसडीएम फरीदाबाद शिखा ने कहा कि शहर की जिन भी सड़कों पर गड्ढे हैं या सड़क क्षतिग्रस्त है, उन स्थानों का त्वरित निरीक्षण कर संबंधित विभाग उन्हें शीघ्र अति शीघ्र दुरुस्त करने की कार्यवाही करें। जिन स्थानों पर पूर्व में दुर्घटनाएं हुई हैं, उन्हें चिह्नित कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य जैसे साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर आदि लगाए जाएंगे ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सभी मुख्य मार्गों और हाईवे पर उचित स्थानों पर साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टिव चिन्ह, और ट्रैफिक लाइट्स की उपलब्धता और कार्यशीलता सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी जगह ट्रैफिक लाइट खराब हो, तो उसकी मरम्मत प्राथमिकता से करवाई जाए। साथ ही सड़क के मध्य में लगे सुरक्षा ग्रिल, यदि कहीं टूटे या क्षतिग्रस्त हैं, तो उन्हें तुरन्त रिपेयर किया जाए। इसके साथ ही, यदि किसी भी सड़क के बीच में बिजली पोल, टेलीफोन खंभा या अन्य कोई संरचना अवरोध पैदा कर रही है, तो संबंधित विभाग उसे तुरंत हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थापित करें।

स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
एसडीएम शिखा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल बसों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जाए। प्रत्येक स्कूल बस के ड्राइवर और कंडक्टर का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराया जाए। बिना वेरिफिकेशन के किसी भी व्यक्ति को बस संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रत्येक निजी स्कूल को यह जानकारी देनी होगी कि उनके पास कुल कितनी बसें हैं, और प्रत्येक बस के ड्राइवर एवं कंडक्टर का शपथ पत्र (एफिडेविट) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। साथ ही निजी स्कूलों से यह सुनिश्चित कराएं कि उनके स्कूल वाहनों का पंजीकरण प्रमाणपत्र समय पर अपडेट हो, ड्राइवरों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस हो तथा उनकी आंखों की जांच (कैटरेक्ट टेस्ट) करवाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित मानकों के अनुरूप स्कूल और कॉलेजों के बहार स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और उनके पास उचित साइन बोर्ड भी लगाए जाएं। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय-समय पर छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करें। इसके लिए विशेष कार्यशालाएं, जागरूकता शिविर और सेमिनार आयोजित करें। उन्होंने कहा कि स्कूल की छुट्टी के समय प्रधानाचार्य यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी कर्मचारी या अधिकारी की ड्यूटी सड़क किनारे लगाई जाए ताकि बच्चे अनुशासन में रहें और सड़कों पर न भागें। किसी भी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति में इसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य की होगी।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

अवैध खनन रोकने को लेकर लगातार हो रही सघन जांच : कमलेश बिडलान

0
DEKHO NCR
– जिला फरीदाबाद में चेकिंग के दौरान 01 ट्रक जब्त

फरीदाबाद, 23 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा सरकार अवैध खनन के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है और खनन विभाग लगातार इस पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग खुद खनन विभाग की गतिविधियों पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं। सरकार का मुख्य लक्ष्य खनन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना और अवैध खनन को जड़ से खत्म करना है।

fbd%201

जिला खनिज अधिकारी कमलेश बिडलान ने बताया कि खनन विभाग की टीम द्वारा विभागीय जांच अभियान के तहत पाली नाका पर की गई कार्रवाई में एक ट्रक को बिना ई-रवाना बिल के पकड़ा गया। टीम ने जब वाहन को रोककर दस्तावेजों की जांच की तो चालक के पास खनिज से संबंधित कोई वैध बिल उपलब्ध नहीं था। कमलेश बिधलान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए खनिज वाहन को सम्बंधित पुलिस स्टेशन में निर्धारित नियमों के तहत जब्त कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और विभागीय स्तर पर निरंतर निगरानी रख रहे है। उन्होंने कहा कि महानिदेशक श्री पांडुरंग व डीसी विक्रम सिंह के दिशा निर्देशों अनुरूप जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन को रोकने के लिए निरन्तर सख्त अभियान जारी रहेगा। इसके तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य खनन गतिविधियों को पारदर्शी बनाना और प्राकृतिक संसाधनों के अनियमित दोहन को रोकना है। हरियाणा सरकार का संकल्प है कि राज्य में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।