चंडीगढ़, रूपेश कुमार। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 14 फसलों पर एमएसपी में 3 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के सामने उंट के मुंह मे जीरा समान है। केंद्रीय कृषि मूल्य एवं लागत आयोग (सीएसीपी) की सी2 (लागत+50 प्रतिशत लाभ) लागत गणना के मुताबिक धान का एमएसपी 3,135 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए।
बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के सामने एमएसपी की मामूली बढ़ोतरी ऊंट के मुंह में जीरा समान: अभय चौटाला
55 सालों तक सत्ता सुख भोगने वाली कांग्रेस किसानों की हालत की जिम्मेदार – नायब सैनी
चंडीगढ़, रूपेश कुमार। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 55 सालों तक सत्ता सुख भोगने वाली कांग्रेस सरकार किसानों की हालत की जिम्मेदार रही है, जबकि वर्ष 2014 में देश के प्रधान सेवक के रूप में देश की बागडोर संभालने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लगातार किसानों को न केवल सशक्त और मजबूत किया है, बल्कि उन्हें विकसित भारत का महत्वपूर्ण स्तंभ मानते हुए आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।
महाराणा प्रताप केवल योद्धा ही नहीं, बल्कि स्वाभिमान, शौर्य और बलिदान के जीवंत प्रतीक – नायब सैनी
करनाल,रूपेश कुमार । हरियाणा में आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें सर्व समाज की भागीदारी रही। जिला करनाल के गांव सालवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने महाराणा प्रताप को नमन करते हुए कहा कि वे केवल योद्धा ही नहीं, बल्कि स्वाभिमान, शौर्य और बलिदान के जीवंत प्रतीक हैं। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
सिक्योरिटी कम्पनी की वैन में रखे कैश को लेकर भागने वाला ड्राईवर गिरफ्तार
फरीदाबाद, रूपेश कुमार । फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए सिक्योरिटी कम्पनी की वैन में रखे कैश को गाड़ी सहित लेकर भागने वाले आरोपी ड्राईवर को क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
फरीदाबाद में 12 जुलाई को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम रितु यादव
फरीदाबाद,रूपेश कुमार । जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप गर्ग के कुशल मार्गदर्शन और सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रितु यादव के नेतृत्व में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 जुलाई 2025 को फरीदाबाद, सेक्टर-12 स्थित जिला न्यायालय परिसर में आयोजन किया जाएगा।
बरसात के दौरान जलभराव से निपटने के लिए एचसीएस अधिकारी संभालेंगे कमान
फरीदाबाद,रूपेश कुमार । मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आगामी मानसून सत्र के दौरान जलभराव की समस्या से प्रभावी तरीके से निपटने हेतु उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह के नेतृत्व में फरीदाबाद जिला में क्षेत्रवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह सभी अधिकारी संबंधित क्षेत्रों में वर्षा जल निकासी (ड्रेन, नाला व डिस्पोजल) की स्थिति की निगरानी करेंगे एवं 1 जून तक प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
लोकमाता अहिल्याबाई के आदर्शों पर चल मोदी जी राष्ट्र को विश्व पटल पर कर रहे हैं स्थापित : कृष्णपाल गुर्जर
फरीदाबाद, रूपेश कुमार । केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर अपने प्रेरणादायी सम्बोधन में कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर केवल एक शासिका नहीं थीं, वह भारतीय संस्कृति, न्याय, धर्म और सेवा भावना की साक्षात प्रतिमूर्ति थीं। उनके कार्यकाल में जनकल्याण, धार्मिक पुनर्जागरण और सामाजिक समरसता को जो स्वरूप मिला, वह आज भी हमारे लिए प्रकाश स्तंभ है।” माता अहिल्या अपनी धर्म परायणता, न्यायप्रियता, परोपकार और राष्ट्रनिष्ठा के लिए जानी जाती है। उन्होनें प्रजा के अहित में जो प्रचलित कानून और कर प्रणाली थी उसको परिवर्तित कर दिया था। सारे कानून बदल दिये गये थे, जिससे प्रजा को न्याय मिल सके। मां अहिल्या के बताये मार्ग पर चलते हुए देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने अनुच्छेद 370 को हटाकर पूरे देश में सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किये है साथ ही अंग्रेजों के द्वारा थोपे गये कानूनों को बदल कर नये तीन कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के माध्यम से सभी को दंड नहीं न्याय की व्यवस्था की है। आज “समान नागरिक संहिता” और “एक देश-एक चुनाव” जैसी व्यवस्था के लिए मोदी जी कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री जी देश को विश्व पटल पर स्थापित कर रहे है। आज हमारा राष्ट्र आत्म निर्भरता की ओर अग्रसर होते हुए विश्व गुरू के गौरव को प्राप्त हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी ज़िला फरीदाबाद द्वारा भाजपा कार्यालय ‘अटल कमल’ सेक्टर-15 पर भारत की महानतम महिला शासकों में से एक, पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री गुर्जर ने उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ माता अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावांजलि दी ।
जिला में अवैध खनन रोकने के लिए संयुक्त विभागीय टीम कर रही निरंतर निगरानी : कमलेश बिड़लान
फरीदाबाद,रूपेश कुमार । खनन विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग और उपायुक्त विक्रम सिंह के निर्देशों के तहत जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर सख्त नियंत्रण बनाए रखने के लिए निरंतर कठोर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गत रात्रि को जिला खनन अधिकारी कमलेश बिडलान के नेतृत्त्व में खनन विभाग और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने बड़खल क्रशर जोन रोड से जुड़े क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर वाहनों की जांच की।
जिला फरीदाबाद में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई यूपीएससी/संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा: डीसी विक्रम सिंह
फरीदाबाद,रूपेश कुमार। फरीदाबाद मंडल के मंडलायुक्त संजय जून एवं फरीदाबाद जिला उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने आज रविवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा ली जाने वाली परीक्षा के लिए जिला फरीदाबाद में स्थापित किये गये 63 परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त विक्रम सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया जिससे कि आयोजित की जा रही परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई खामी न रहे और परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
मिलाप स्मृति भवन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 एनआईटी फरीदाबाद का 48वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया- डाॅ राजेश भाटिया
फरीदाबाद,रूपेश कुमार। मिलाप स्मृति भवन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 एनआईटी फरीदाबाद का 48वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप सुमन बाला, मनोज नसावा, हरि कृष्ण गिरोटी, राजकुमार बोहरा, वेणुका विजय चौधरी, जसवंत सिंह, श्याम सुंदर कपूर, भारत अरोड़ा, सर0 परविंदर सिंह, राहुल अदलखा, गुलशन बग्गा, सुशील भाटिया, इशांत कथूरिया व अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस दौरान सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।


















