back to top
Thursday, July 23, 2026
Home Blog Page 41

पाल गडरिया समाज बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे: नायब सैनी

0
DEKHO NCR
– 31 मई को मातेश्वरी अहिल्याबाई के जन्मोत्सव पर कुरुक्षेत्र में होगा समारोह
– मातेश्वरी अहिल्या बाई का 300वां जन्मोत्सव की चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री ने की शुरुआत

चंडीगढ़, 22 मई (रूपेश कुमार ) हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पाल गडरिया समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। ज्ञान ही वह शस्त्र है जो हर बंधन को तोड़ सकता है। मुख्यमंत्री बुधवार को देर सायं चंडीगढ़ में मातेश्वरी अहिल्याबाई के 300वें जन्मोत्सव पर जनजागरण अभियान की शुरुआत करते हुए पाल गडरिया समाज के लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

main%203

मुख्यमंत्री ने मातेश्वरी अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अहिल्याबाई के जन्मोत्सव पर आज शुरू हुआ जनजागरण अभियान 31 मई तक चलेगा और 31 मई को मातेश्वरी अहिल्याबाई के जन्मोत्सव पर कुरुक्षेत्र में विशाल समारोह के साथ संपन्न होगा।

उन्होंने कहा कि पाल गडरिया समाज में भारत की महान परंपराओं, संस्कृति और श्रमशीलता की जीवंत तस्वीर दिखाई देती है। यह समाज पीढ़ियों से भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहा है। पाल गडरिया समाज का अतीत और परम्पराएं गौरवशाली रही हैं। इस समाज के लोग होलकर वंश के प्रतिनिधि हैं, जिसका मध्य प्रदेश के इंदौर में बहुत लम्बे समय तक शासन रहा है। इसी समाज ने मल्हारराव होलकर जैसे योद्धा और मातेश्वरी अहिल्या बाई जैसी वीरांगनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि जब हम ‘आत्मनिर्भर भारत’ की बात करते हैं, तो इसके निर्माण में पाल गडरिया समाज जैसे मेहनतकश समुदायों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण हो जाती है। आप लोगों ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने श्रम, आत्मबल और निष्ठा से यह सिद्ध किया है कि गांव-गांव में अगर भारत बसता है, तो उसमें आपकी मेहनत की महक अवश्य होती है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का दुर्भाग्य रहा है कि आजादी के बाद दशकों तक जानबूझकर कुछ वर्गों को नजरअंदाज किया गया। उनके लिए न कोई नीति बनी, न कोई दिशा तय की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज का भारत, नया भारत है। यह भारत ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर चल रहा है। हम सिर्फ योजनाएं नहीं बना रहे, हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि उन योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक अवश्य पहुंचे।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिस प्रकार मातेश्वरी अहिल्याबाई ने अनेक मंदिरों का निर्माण करवाया और गरीबों के लिए संघर्ष किया, ठीक इसी रास्ते पर चलते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया तथा अनुसूचित जातियों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं प्रारंभ की हैं। हरियाणा सरकार ने भी यह महसूस किया कि अनुसूचित जातियों में कुछ लोग अभी भी आरक्षण के लाभ से वंचित रह गये हैं। उन्हें भी यह लाभ देकर समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए अनुसूचित जातियों के आरक्षण में वर्गीकरण को लागू किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती में अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित 20 प्रतिशत कोटे में से आधा अर्थात 10 प्रतिशत कोटा वंचित अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले, प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जातियों को प्रथम व द्वितीय श्रेणी के पदों में 20 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने गरीब समाज के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के 52 लाख बी.पी.एल. परिवारों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को लगभग 15 लाख रसोई गैस कनेक्शन मुफ्त दिए हैं। प्रदेश में 15 लाख से अधिक बी.पी.एल. और ए.ए.वाई. परिवारों को 500 रुपये की दर से गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। इसके अलावा, गरीब परिवारों को प्रति वर्ष 1,000 किलोमीटर की मुफ्त यात्रा का लाभ हैप्पी कार्ड के द्वारा दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हर गरीब के सिर पर छत मुहैया करवाने के लिए ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत मकान बनवाये जाते हैं। यही नहीं, मकान की मरम्मत के लिए भी अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत 80 हजार रुपये की राशि दी जाती है। ‘आयुष्मान भारत-चिरायु’ योजना में गरीब परिवारों का सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाता है। गरीब परिवारों की बेटियों की शादी पर 71 हजार रुपये तक शगुन दिया जाता है। ‘दयालु योजना’ के तहत 1 लाख 80 हजार रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवार के सदस्य की मृत्यु होने या दिव्यांग होने पर 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
मुख्यमंत्री ने पाल गडरिया समाज की प्रगति पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह समाज अब शिक्षा, राजनीति, खेल और उद्यमिता में आगे बढ़ रहा है। युवा मेडिकल, इंजीनियरिंग, प्रशासनिक सेवाओं में प्रवेश कर रहे हैं। बेटियां भी अब पढ़-लिखकर समाज का नेतृत्व कर रही हैं। यही असली परिवर्तन है और यही नया भारत है।
उन्होंने लोगों को एकजुटता का परिचय देने का आह्वान करते हुए कहा कि पाल गडरिया समाज की भलाई, उन्नति और सम्मान के लिए हमारी सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी। आप मेहनत करें, आप आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती एवं श्री विवेक कालिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री सतीश पाल समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मानवीय, तकनीकी दक्षता और तेज रणनीति की अद्भुत मिसाल बना ‘ऑपरेशन सिंदूर’: नायब सैनी

0
DEKHO NCR
– सेवा, समर्पण और स्वाभिमान के पथ पर आगे बढ़े युवा वर्ग: सीएम 
– मुख्यमंत्री की अगुवाई में लाडवा में निकाली गई तिरंगा यात्रा
– सीएम बोले – हरियाणा के लाखों जवान भारत माता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर

लाडवा, 22 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के बहादुर सैनिकों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया, इससे पूरे विश्व को भारत के शौर्य का संदेश मिला है और देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री ने यह संदेश दिया है कि अपने नागरिकों की रक्षा उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि अब तक हमने अनेक सैन्य अभियानों को देखा है, परंतु ऑपरेशन सिंदूर मानवीय, तकनीकी दक्षता और तेज रणनीति की अद्भुत मिसाल है।

 

main%201

मुख्यमंत्री आज जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा शहर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तिरंगा यात्रा से पूर्व उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। भारी संख्या में उपस्थित युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री की अगुवाई में तिरंगा यात्रा में भाग लिया और देश के वीर सैनिकों व ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में चलाई जा रही इस मुहिम में बढ़चढ़ कर योगदान दिया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रामकुंडी धर्मशाला के सभागार में पहलगाम के बलिदानियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
 

main%202

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान की सरजमीं पर जाकर आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने का काम किया है। ऐसा करके संदेश दिया कि भारत की संप्रभुता की तरफ आंख उठाने का अंजाम बहुत बुरा होता है। पाकिस्तान की जमीं पर जाकर आतंकवादी अड्डों को चुन-चुन कर मिट्टी में मिलाने का काम जांबाज सैनिकों ने किया है। पाकिस्तान के 11 एयरबेस को नेस्तनाबूद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने मिसाइलें पाकिस्तान पर छोड़ी, इसकी गूंज चीन और अमेरिका तक गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब बात हुई तो सीजफायर से यह दिखाया कि भारत युद्ध का पक्षधर नहीं है, लेकिन जब तक शांति को कमजोरी समझा जाएगा तो भारत चुप भी नहीं रहेगा। यही शौर्य और संयम देश को एक महान राष्ट्र बनाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना का सशक्तिकरण किया गया है और भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। इसके लिए हमें गौरव है और वे प्रदेश की जनता की तरफ से नमन करते हैं।
 
सेवा, समर्पण और स्वाभिमान के पथ पर आगे बढ़े युवा वर्ग
 
मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे तिरंगे की शान को ऊंचा उठाने का संकल्प लें और सेवा, समर्पण व स्वाभिमान के पथ पर लगातार आगे बढ़ें। ऐसे भारत का निर्माण करें जो अपने आप में एक गौरवशाली अतीत से सीख कर मजबूत भविष्य की ओर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि यह महज एक तिरंगा यात्रा नहीं है, बल्कि राष्ट्रभक्ति के जज्बे और बलिदान की भावना को सच्ची श्रद्धांजलि देने का अवसर है।
 
हरियाणा के लाखों जवान भारत माता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर
 
श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की वीरभूमि को नमन करते हुए कहा कि यहां से लाखों जवान भारत माता की सेवा के लिए तत्पर हैं। यह तिरंगा यात्रा वीरों को पूरा देश उनके साथ खड़ा होने का संदेश देने के लिए है। यह यात्रा उन परिवारों को समर्पित है जिनके बेटे-बेटियों ने सेवा करते हुए यह दिखाया है कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, हमारी आत्मा है, हमारी पहचान है। देशभक्ति हरियाणा की मिट्टी के कण-कण में बसी हुई है।
 
मदनलाल ढींगड़ा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
 
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बस अड्डा लाडवा से ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। मुख्य बाजार से होते हुए मदनलाल ढींगड़ा चौक पर पहुंचे और उन्होंने शहीद मदनलाल  ढींगड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इसके बाद लाडवा-इंद्री रोड हिनोरी चौक, इंद्री चौक से होते हुए तिरंगा यात्रा रामकुंडी पर संपन्न हुई।
 
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, उपायुक्त नेहा सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

नगर निगम में आईटीआई पास छात्रों के लिए अप्रेंटिस करने का सुनहरा अवसर

0
DEKHO NCR
– 350 पदों पर विभिन्न ट्रेड से पास आईटीआई छात्र कर सकेंगे आवेदन
– छात्र मूल्यवान कौशल हासिल कर अपने करियर को बना सकते है बेहतर: धीरेन्द्र खड़गटा 
– 350 पदों पर विभिन्न ट्रेड से पास आईटीआई छात्र कर सकेंगे आवेदन

फरीदाबाद, 22 मई (रूपेश कुमार )। भारत सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा औद्योगिक क्षेत्र को कुशल कामगार उपलब्ध कराने के लिए अप्रेंटिस कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर जोर दे रही है ,

इसी क्रम में नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त श्री धीरेंद्र खड़गटा ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने की इच्छा व्यक्त की है कि फरीदाबाद क्षेत्र के ऐसे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के आईटीआई उत्तीर्ण छात्र जो सरकार के अप्रेंटिस कार्यक्रम के लाभ से वंचित रह गए हैं उन्हें इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिल सके।
fbd%209

 इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्होंने निगम सचिव जयदीप कुमार को इस कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है ।
स्थापना अधिकारी और वित्तीय नियंत्रक भी इस पहल के में सहयोग करेंगे ।

इस संबंध में नोडल अधिकारी अधिकारी  जयदीप कुमार ने निगम आयुक्त श्री धीरेंद्र खटखटा के दिशा निर्देश अनुसार फरीदाबाद स्थित सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य उनके अप्रेंटिस कार्यक्रम के डीलिंग इंचार्ज के साथ विचार विमर्श किया है।
 सभी ट्रेड प्रारूपण के आईटीआई के उत्तीर्ण छात्र जो सरकार के इस अप्रेंटिस कार्यक्रम के लाभ से वंचित रह गए हैं उनसे भी अपील की है कि वह जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन नगर निगम में कर सकते हैं अथवा निगम के कार्यालय कमरा नंबर 101 में संपर्क कर सकते हैं ।
नगर निगम फरीदाबाद में विभिन्न ट्रेडों प्रारूपण के अनुसार लगभग साढे 350 पदों पर विभिन्न प्रशिक्षित को के प्रशिक्षण हेतु सीट आरक्षित है इसलिए सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई उत्तीर्ण छात्रों से जिन्होंने इस कार्यक्रम का लाभ नहीं उठाया है उन्हें नगर निगम में अप्रेंटिस कार्यक्रम के तहत आवेदन कर सकते है ताकि छात्र अपना मूल्यवान कौशल हासिल कर सके और अपने करियर की संभावनाओं को बेहतर बना सकें।

गुरु को संपूर्ण रूप में स्वीकार करें – स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

0
DEKHO NCR
– वैकुंठवासी स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज की पुण्यतिथि पर चिकित्सा जांच शिविर आयोजित

फरीदाबाद, 22 मई (रूपेश कुमार )। सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम के संस्थापक वैकुंठवासी स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोतियाबिंद की जांच और निशुल्क ऑपरेशन के लिए भी लोगों का चयन हुआ।

fbd%207

इस अवसर पर वर्तमान आचार्य जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि गुरु को अपने जीवन में संपूर्ण रूप में स्वीकार करें। उनकी शिक्षाओं को आधी अधूरी ग्रहण न करें क्योंकि आदि अधूरी शिक्षाएं नुकसान ही करती हैं। उन्होंने कहा कि सदगुरु वह नौका है जिसमें बैठकर हम वैतरणी पार कर सकते हैं साथ ही संसार के सभी संकटों से भी बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु का सानिध्य हमें बल बुद्धि संबल प्रदान करता है जिससे हमारे जीवन में सकारात्मकता और स्थायित्व आता है लेकिन इसके लिए हमें गुरु के प्रति अपने भाव को अटूट बनाना चाहिए।
इस अवसर पर फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी ने कहा कि उनका आश्रम और गुरु महाराज से जुड़ाव 30 साल पुराना है जब वह अपने ससुर जी के साथ यहां आया करती थी और अब फरीदाबाद आने के बाद उनका यहां निरंतर आना रहता है। यहां सब की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं एनआईटी से विधायक सतीश फ़ागना ने कहा कि वह और उनका पूरा परिवार आश्रम का सेवक है। वह यहां के दीक्षित शिष्य हैं। उनके जीवन में जो कुछ भी पाया है वह श्री गुरु महाराज के आशीर्वाद से ही पाया है। आज के शिविर में पार्क अस्पताल, भाटिया सेवक समाज चैरिटेबल अस्पताल, मानव रचना डेंटल कॉलेज और यूनिपैथ लैब डायग्नोस्टिक के साथ-साथ आश्रम के सेवाभावी चिकित्सकों ने भी सेवा की।
fbd%208

इस अवसर पर युवराज स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज ने सभी सेवा करने वाले चिकित्सकों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया और भविष्य में भी सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
शिविर में कुल 867 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई वहीं 33 लोगों में जांच के दौरान मोतियाबिंद पाया गया जिनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।

फैक्ट्री प्लांट हेड का तोड़ा था पैर, थाना मुजेसर की टीम ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 22 मई (रूपेश कुमार )। पुलिस थाना मुजेसर में महेश चंद वासी गाजीपुर, नंगला रोड, फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह एक फैक्ट्री में प्लांट हेड के तौर पर काम करता है तथा उसी फैक्ट्री में आकाश नाम का ड्राइवर भी काम करता था, जो शराब पीकर गाड़ी चलाता था और फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों के साथ लड़ाई झगड़ा भी करता था। जिसके कारण उसे नौकरी से निकाल दिया था। 16 मई की रात को जब शिकायतकर्ता घर जा रहा था तभी आकाश और उसके तीन साथियों ने उसको रास्ते में रोक कर मार पिटाई की, जिसमें उसका पैर टूट गया तथा वह घायल हो गया। । जिस संबंध में पुलिस थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

fbd%206

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना मुजेसर की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश, प्रदीप व विकास वासी गाँव नवादा, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आकाश ने अपनी गाड़ी अनुबंधन पर फैक्ट्री में लगा रखी थी। उसके गलत व्यवहार और काम के समय शराब पीने की आदत को देखते हुए फैक्ट्री के प्लांट हेड ने उसकी गाड़ी का अनुबंध खत्म कर दिया। जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर फैक्ट्री के प्लांट हेड को पिटने की योजना बनाई और 16 मई को अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की व उसका पैर तोड़ दिया।
आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई

साइबर थाना एनआईटी की टीम ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
DEKHO NCR
– डिजिटल अरेस्ट कर 77 लाख की ठगी

फरीदाबाद, 22 मई (रूपेश कुमार ) साइबर थाना NIT में सेक्टर 21C निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक अंजान नम्बर से व्हाट्सप कॉल आया। जिन्होंने अपने आप को मुंबई क्राईम ब्रांच से बताया और कहा कि आपके आधार कार्ड का प्रयोग करके आपके नाम से केनरा बैंक में अकाउंट खुलवा कर उस अकाउंट में जेट एयरवेज के मालिक के साथ धोखाधड़ी का पैसा डलवाया है। इस धोखाधड़ी में आपका नाम केस में आया हुआ है और यदि तुम इस केस में से अपना नाम कटवाकर, केस का निपटारा करना चाहते हो तो हमारे बताये अनुसार बैंक खाता में पैसा डाल दिजिए। जिसके बाद ठगों ने उसे गिरफ्तारी का डर दिखा कर 77,00,000  रूपये ऐंठ लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

fbd%205

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना NIT ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल, अंकित, प्रेमपाल, दुष्यंत व प्रशांत वासी मेरठ को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाते थे। अंकित व प्रशांत स्पोर्ट्स का सामान बेचने का काम करते है वही प्रेमपाल दवा सप्लाई का काम करता है तथा विशाल व दुष्यंत बेरोजगार है।
आगामी पूछताछ के लिए आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

फरीदाबाद में फिर चला डीटीपी का “पीला पंजा” अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 22 मई (रूपेश कुमार ) फरीदाबाद में डीटीपी ( एनफोर्समेंट ) विभाग ने आज लगातार दूसरे दिन भी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अपनी अथक कार्रवाई जारी रखी। फरीदपुर क्षेत्र में एक बड़े अभियान को अंजाम दिया गया, जो पूरे शहर में अनाधिकृत विकास के खिलाफ विभाग के कड़े रुख को दर्शाता है। 

fbd%204

व्यापक तोडफ़ोड़ अभियान ने 4 एकड़ कृषि भूमि पर विकसित की जा रही एक अवैध फार्महाउस कॉलोनी को निशाना बनाया विभाग को सूचना मिली थी कि फरीदपुर में अवैध तरीके से छोटे छोटे हिस्सों मे फार्म हाउस की प्लॉटिंग की जा रही है। जिसपर डीटीपी एनफ़ोर्समेंट विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से निर्मित 6 फार्महाउस, चारदीवारी, सडक़ नेटवर्क और बिजली के खंभों को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया।यह कार्रवाई डीटीपी एनफोर्समेंट अधिकारी राहुल सिंगला के सीधे मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए एटीपी सचिन चौधरी, जेई नसीम अहमद, जेई अमित कुमार, जेई रहमान, जेई सचिन, सलीम, कपिल, देवेंद्र, लोकेश और संदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।यह नवीनतम कार्रवाई कल भूपानी में एक समान बड़े पैमाने पर विध्वंस के बाद हुई है, जहां एक अनाधिकृत कॉलोनी के 25 एकड़ में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया था। लगातार दो दिनों की ये कार्रवाइयां अवैध विकास को रोकने के लिए डीटीपी एनफ़ोर्समेंट विभाग की अटूट प्रतिबद्धता और किसी भी रिपोर्ट किए गए उल्लंघन पर उसकी त्वरित प्रतिक्रिया को रेखांकित करती हैं।डीटीपी अधिकारी राहुल सिंगला ने जनता को कड़ी चेतावनी दोहराई है, जिसमें उन्होंने अनाधिकृत क्षेत्रों में सस्ती जमीन के वादों से भोले-भाले खरीदारों को लुभाने वाले डीलरों से सावधान रहने की सलाह दी है। राहुल सिंगला ने समझाया, “ये बेईमान डीलर कम कीमतों पर प्लॉट बेचते हैं, और जब विभाग कार्रवाई करता है, तभी निर्दोष लोगों को पता चलता है कि उन्होंने एक अवैध कॉलोनी के भीतर जमीन खरीदी है या उस पर निर्माण किया है।” उन्होंने 7ए एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के महत्व पर भी जोर दिया, जिसे सरकार ने ऐसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए अनिवार्य कर दिया है। यह एनओसी कृषि भूमि के टुकड़ों के पंजीकरण को रोकता है, जिससे ऐसी अनाधिकृत कॉलोनियों के निर्माण पर रोक लगती है।सिंगला ने पुष्टि की कि अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों और उनमें बन रहे निर्माण के खिलाफ विभाग की कार्रवाई फरीदाबाद में आने वाले दिनों मे लगातार जारी रहेगी।

जिला में अवैध खनन करने वालो पर करें सख्त कार्यवाही: एडीसी साहिल गुप्ता

0
DEKHO NCR
– बैठक में एडीसी ने दिए निर्देश, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें निरन्तर पेट्रोलिंग कर पुख्ता निगरानी करें

फरीदाबाद, 22 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा सरकार अवैध खनन के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य खनन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना और अवैध खनन को जड़ से खत्म करना है। एडीसी साहिल गुप्ता ने वीरवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फ़ोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को यह दिशा-निर्देश दिए।

fbd%203

एडीसी साहिल गुप्ता ने जिला में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई करने बारे अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से भी निगरानी करें और अवैध खनन करने वालों की शिकायतों और सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अवैध रूप से ओवरलोडिंग को लेकर भी सख्ती से पेश आकर चालान करना सुनिश्चित करें। जिला में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सम्बंधित क्षेत्र के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सख्ती से पेश आकर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें।

एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने अपने इलाकों में अरावली, यमुना नदी तटीय और मैदानी क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों को लेकर पूर्णतः सतर्कता बरते। बैठक में जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान, आरटीओ सचिव मुनीश सहगल, एसीपी क्राइम अमन यादव, प्रदूषण नियंत्रण व वन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान हमारी प्राथमिकता : डीसी विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR
– समाधान शिविर में डीसी विक्रम सिंह ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

फरीदाबाद, 22 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा सरकार की पहल पर प्रदेशभर में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर अभियान के तहत वीरवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने की। सप्ताह में दो दिन लगने वाले समाधान शिविर में हर वर्ग के व्यक्ति अपनी अपनी समस्याओं को लेकर आ रहे हैं जिनका समय से निदान भी कर दिया जाता है।

fbd%202

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समाधान शिविर में डीसी विक्रम सिंह ने जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। यह शिविर मुख्यमंत्री की “जन-सेवा, समर्पण और समाधान” की सोच को जमीन पर उतारने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे है। शिविर में जिले के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपने-अपने मुद्दों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। डीसी विक्रम सिंह ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में एक-एक नागरिक की बात गंभीरता से सुनी और मौके पर ही कई मामलों में समाधान की दिशा में कदम उठाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वे प्रत्येक समस्या का गंभीरता से संज्ञान लें और त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।

डीसी ने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाधान शिविर का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच प्रत्यक्ष संवाद को सशक्त बनाना है, ताकि शिकायतों का निस्तारण तेज़ी से किया जा सके। शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, और सामाजिक कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। समाधान शिविर में प्रमुख तौर से प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन का पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड आदि शिकायतें शामिल हैं। इसके निवारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी व टीम शिविर में तुरंत समाधान करने का प्रयास कर रही हैं।

समाधान शिविर में सीटीएम अंकित कुमार, एसीपी विनोद कुमार सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

बरसात से पहले हो सभी नालों, ड्रेनों, सीवरेज की सफाई, प्रशासन की सक्रिय तैयारी शुरू : डीसी विक्रम सिंह

0
DEKHO NCR
– स्थानीय नालों की सफाई के समय जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद, देंगे काम का फीडबैक
– बरसात में डिस्पोजल पर नजर रखेंगे एमसीएफ अधिकारी
– पार्षदों के साथ साझा होगा नालों की सफाई का एक्शन प्लान

फरीदाबाद, 22 मई (रूपेश कुमार )। फरीदाबाद में मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक कर जरुरी दिशा-निर्देश दिए। पार्षद सरपंच और निगम मेयर ने जरुरी सुझाव व समस्याओं पर चर्चा की। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि सभी संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग समेत शहर के बाकी हिस्सों में बरसाती पानी जमा न हो। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने आज वीरवार को नगर निगम, एफएमडीए, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, पार्षदों और सरपंचों के साथ एक संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मेयर प्रवीण जोशी भी उपस्थित रही।

fbd%201

पार्षदों के साथ साझा होगा नालों की सफाई का एक्शन प्लान
मेयर प्रवीण जोशी ने सभी पार्षदों और सरपंचो से कहा कि आपके क्षेत्रों में जहां भी नालों पर अतिक्रमण है प्रशासन के साथ मिलकर उसको हटवाएं और किसी भी जगह नया अतिक्रमण न होने दे। शहर को स्वच्छ बनाने में सभी अपना योगदान दे। इसके लिए एफएमडीए और नगर निगम की ओर से तैयार किया गया एक्शन प्लान जगह वार पहले ही पार्षदों के साथ साझा कर दिया जायेगा। पार्षद प्लान के मुताबिक अपनी मोजुदगी व जरुरी सुझाव विभाग को मुहैया करा सकते है।

उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बरसात के पहले सभी नालों, ड्रेनों एवं सीवरेज की सफाई पूरी कर ली जाए। उन्होंने सभी नगर निकाय, जल आपूर्ति, शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग आपसी समन्वय से काम करें और सभी नालों और सीवरेज लाइनों की सफाई का कार्य समय रहते पूरा कर लें। उन्होंने सभी मुख्य नालों की डी-सिल्टिंग (गाद निकालने) का कार्य की मौजूदा स्थिति का आकलन किया। इसमें अब तक हुए कार्य व टेंडरिंग प्रक्रिया के साथ साथ डिस्पोजल क्षमता बढ़ाने के साथ साथ पर बैकअप के लिए पावर सप्लाई की हॉट लाइन व जेनसेट संबंधी कार्यो का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी नालों की सफाई का कार्य चल रहा है, वहां पूरी सतर्कता बरती जाए और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि नालों के दोनों किनारों पर बैरीगेटिंग करना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। नालों की गहराई और चौड़ाई को देखते हुए बैरीगेटिंग की मजबूती और ऊंचाई तय की जाए, जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बरसात में डिस्पोजल पर नजर रखेंगे एमसीएफ अधिकारी
उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि बरसात के समय सभी डिस्पोजल पर एमसीएफ के अधिकारी नजर रखेंगे। इसमें जेनसेट व मोटर की सुचारू व्यवस्था के अलावा पावर सप्लाई की स्थिति की जानकारी सुनिश्चित करें। इससे समय रहते व्यवस्था में सुधार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने स्तर पर व्यवस्था पर नजर रखेंगे तो कार्य में कोताही व परेशानी की संभावनाओं को कम करने में मदद मिलेगी। इस तरह जन हित को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा सकेगा।

बैठक के दौरान सम्बंधित विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नालों की मरम्मत और ड्रेनों को सुचारू रूप से चालू कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कई जगहों पर पोकलेन, जेसीबी और सक्शन मशीनों की सहायता से सफाई कार्य जारी है।

स्थानीय नालों की सफाई के समय जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद, देंगे काम का फीडबैक
उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि शहर में चल रहे नाले एवं ड्रेनों की सफाई कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्र के पार्षद अनिवार्य रूप से मौके पर उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जनप्रतिनिधियों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। सफाई के दौरान उपस्थित रहकर पार्षद न केवल कार्य की निगरानी करें, बल्कि यदि कोई समस्या या अव्यवस्था हो तो उसकी जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें, ताकि त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी नालों पर अतिक्रमण पाया जाए, उसे तत्काल प्रभाव से हटवाया जाए। यह जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के पार्षदों व पंचायत प्रतिनिधियों की भी है कि वे ऐसे मामलों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटवाने के साथ-साथ ग्रामीणों को जागरूक भी किया जाए कि वे दोबारा नालों पर कोई निर्माण कार्य न करें।

मेयर व उपायुक्त ने की संयुक्त अपील स्वच्छ फरीदाबाद मुहिम में करे सहयोग
मेयर प्रवीण जोशी व उपायुक्त विक्रम सिंह ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे नालियों में पॉलीथिन में भरकर कूड़ा-कचरा न डालें और अपने आसपास सफाई बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जब तक जन भागीदारी नहीं होगी, तब तक यह प्रयास अधूरा रहेगा। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों नगर निगम को निर्देश दिया है कि वह पॉलीथिन के खिलाफ आमजन को जागरूक करे।

बैठक में एडिशनल नगर निगम कमिश्नर सलोनी शर्मा, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, नवनिर्वाचित पार्षदगण, सरपंच सहित अन्य कई संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।