back to top
Thursday, March 19, 2026
Home Blog Page 43

वीरेंद्र गौतम बनाए गए बसपा फरीदाबाद विधानसभा के अध्यक्ष

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 06 मई (रूपेश कुमार )। बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई की मासिक बैठक यहां भीमबस्ती स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में फरीदाबाद विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं की सहमति से वीरेंद्र सिंह गौतम को फरीदाबाद विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया।

fbd%206

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव चौधरी रतीराम मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कमल दत्त गौतम ने की। बैठक में जिला प्रभारी टीकम सिंह गौतम, जिला महासचिव बृजभूषण कर्दम, एनआईटी विधानसभा अध्यक्ष महावीर सिंह, बडकल से कमल किशोर दोहरे, बल्लभगढ़ से राम सकल, तिगांव से सुरेंद्र ठेकेदार, फरीदाबाद विधानसभा पूर्व अध्यक्ष के एल गौतम, विधानसभा प्रभारी जगदीश आर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष चेतन दास, सतीश चौधरी, मोतीलाल, रामगोपाल, धर्मवीर, राजवीर सिंह बालाजी सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कमल दत्त गौतम ने कहा आगामी दिनों में संगठन को और ज्यादा मजबूत किया जाएगा, और जो लोग किसी कारणवश कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें पदमुक्त कर उनके स्थान पर नए ऊर्जावान पदाधिकारी को नियुक्त किया जाएगा। के एल गौतम पार्टी के निष्ठावान ईमानदार कार्यकर्ता है, मगर उन्होंने  पारिवारिक परिस्थितियों के चलते स्वेच्छा से अपना पद त्यागने का आग्रह किया था, जिस पर संगठन ने विचार करते हुए नए पदाधिकारी के रूप में वीरेंद्र गौतम को नियुक्त किया है।
इस अवसर पर चौधरी रतिराम ने समस्त कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि पार्टी में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य किया जाएगा, और जो लोग पार्टी को बेचने का काम कर रहे हैं, उन पर लगाम लगाई जाएगी। उन्होंने कहा संगठन को दुरुस्त करके आगामी चुनाव के लिए फरीदाबाद की जमीन को उपजाऊ बनाया जाएगा, और आगामी विधानसभा चुनाव में दोबारा से बसपा जीत हासिल करेगी।
उन्होंने भाजपा सरकार को आडे हाथ लेते हुए कहा यह गरीबों का शोषण करने वाली सरकार है। भाजपा का मतलब ही बहुत झूठी पार्टी है। उन्होंने कहा बहन कुमारी मायावती जी के नेतृत्व में पूरे देश का गरीब, मजदूर दलित, मुस्लिम और अन्य पिछड़ा वर्ग सभी एक होकर बहुत जल्द उत्तर प्रदेश और देश में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर चलने वाली सरकार बनाएंगे।

प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने पर निगम की कार्यवाही लगातार रहेगी जारी मंगलवार को एनआईटी जोन में 5 प्रॉपर्टी सील

0
DEKHO NCR
एनआईटी जोन 2 में लगभग 17 लाख टैक्स के बताया धारकों की प्रॉपर्टी सील

फरीदाबाद, 06 मई (रूपेश कुमार )। नगर निगम द्वारा एनआईटी जोन 2 में लगभग पाँच संपत्तियों को सील किया गया है इनमें ऊपर लगभग 17 लाख रुपए से ज़्यादा का टैक्स बकाया था।

fbd%205

सीलिंग कार्यवाही सेक्टर 21 में हुई है ।
नगर निगम द्वारा बकाया प्रॉपर्टी टैक्स मालिकों पर कार्यवाही लगातार जारी है और इस मामले में  एनआईटी जोन 2 की जड़टीओ सुमन रत्रा की टीम ने अलग अलग जगहों पर ये कार्यवाही की है और दो रिहायशी प्रॉपर्टी और तीन कमर्शियल प्रॉपर्टी को सील किया है उन्होंने कहा की एनआईटी के जॉइंट कमिश्नर हितेन्द्र कुमार के निर्देशों पर लगातार यह कार्यवाही जारी रहेगी।

व्यापारियों के लिए लाभकारी साबित होगी ‘व्यापारी सेहत सुरक्षा’ योजना : डा. राजेश भाटिया

0
DEKHO NCR
व्यापार मंडल फरीदाबाद और बत्रा हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 31, फरीदाबाद ने किया बैठक का आयोजन

फरीदाबाद, 06 मई (रूपेश कुमार )। शहर के व्यापारियों और उनके परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर ब्यापार मंडल फरीदाबाद और बत्रा हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल जल्द ही ‘व्यापारी सेहत सुरक्षा’ योजना की शुरूआत करेगा। इस संदर्भ में आज ब्यापार मंडल के प्रधान डा. राजेश भाटिया तथा बत्रा हॉस्पिटल के चीफ एडमिनिस्टे्रटिव ऑफिसर डा. एम.के. कुलश्रेष्ठ व मार्केटिंग के जनरल मैनेजर अश्वनी बवेजा के साथ एक बैठक की और इस योजना को लेकर रुपरेखा तैयार की।

fbd%204


बैठक को संबोधित करते हुए डा. राजेश भाटिया ने कहा कि अक्सर देखने में आया है कि व्यापारी भाई अपने धंधों को लेकर इतने व्यस्त रहते है कि सुबह से लेकर देर रात तक दुकानों व प्रतिष्ठानों पर बैठे रहते है और इस कारण उन्हें कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती है, लेकिन समय की कमी के चलते वह अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान नहीं देते, इस योजना से उनका और उनके परिवार को लाभ मिलेगा। बत्रा हॉस्पिटल के चीफ एडमिनिस्टे्रटिव ऑफिसर डा. एम.के. कुलश्रेष्ठ ने बताया कि व्यापारी सेहत सुरक्षा योजना के तहत व्याारियों और उनके परिवारों को नर्सिंग केयर, एल्डर केयर फिजियोथेरेपी, घर पर फ्री दवाईयां पहुंचाने, घर बैठे ही ब्लड सैंपल टेस्ट की सुविधा दी जाएगी, साथ ही साथ जरूरत पड़ने पर रियायती दरों पर एम्बुलेंस सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना की शुरुआत मार्किट नंबर एक, दो, तीन, चार, पांच, सराय, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद, जवाहर कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, ओल्ड प्रेस कॉलोनी, जनता कॉलोनी के व्यापारियों व उनके परिजनों के लिए की जाएगी। उनका प्रयास रहेगा कि अस्पताल द्वारा उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। इस मौके पर संस्था के महासचिव बंसीलाल कुकरेजा, कोषाध्यक्ष गगन अरोड़ा, सचिन भाटिया, अमित नरूला, सी पी कॉलरा, वेद कुकरेजा हरीश भाटिया हरीश कुमार सेठी, विमल खंडेलवाल, आशीष अरोड़ा, चुन्नीलाल खत्री व संस्था के अन्य कार्यकारिणी सदस्य व  सदस्यगण उपस्थित रहे।

पहलगाम हमले के दोषियों पर सख्त कार्यवाही करे सरकार हम सरकार के साथ है : सुनील खटाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 06 मई (रूपेश कुमार ) मंगलवार को हरियाणा कर्मचारी महासंघ की एक आवश्यक मीटिंग जिला पंचकुला मे राज्य महासचिव सुनील खटाना की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। 

जिसमे सर्वप्रथम पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना प्रकट कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
fbd%203

तत्पश्चात राज्य महासचिव हरियाणा कर्मचारी महासंघ सुनील खटाना ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़े शब्दो मे निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आतंकी हमले ने देश के निहथे लोगों को जिस बर्बरता पूर्वक मौत के घाट उतारा गया, उससे ना सिर्फ मानवता को शर्मसार किया गया है बल्कि देश के अमन चैन को खराब किया है और लोगों मे भय का माहौल बनाने की कोशिश की गई है। हम सरकार से अपील करते है की सरकार आतंकियों को उन्ही की भाषा मे ईंट का जवाब पत्थर से दे ताकि भविष्य में कोई हमारे देश की तरफ आँख उठाने की हिमाकत ना कर सके। दुख की इस घड़ी मे हम सब अपने देश अपनी सरकार के साथ खडे है। सरकार जो भी फैसले ले हम उसका समर्थन करते है। बस इस प्रकार के हमलों की पुनरावृत्ति ना हो सरकार जो भी फैसला ले हम उसके साथ है। 

आमजन को त्वरित, गुणवत्ता पूर्ण, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं हो सुनिश्चित : डॉ. रत्ना भारती

0
DEKHO NCR
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. रत्ना भारती ने किया फरीदाबाद नागरिक   अस्पताल का निरीक्षण

फरीदाबाद, 06 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की निदेशक, डॉ. रत्ना भारती ने आज फरीदाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उनके संचालन का गहन निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से जिला नागरिक अस्पताल परिसर में स्थापित पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत संचालित हार्ट सेंटर, डायलिसिस सेंटर और सी.टी.-एम.आर.आई. सेंटर का दौरा किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन फरीदाबाद डॉ. जयंत आहूजा  सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

fbd%202

डॉ. भारती ने इन केंद्रों की कार्यप्रणाली और सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए कहा, “सरकार का उद्देश्य हर वर्ग के मरीज तक उत्कृष्ट और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना है। पी.पी.पी. मॉडल एक सफल प्रयास है, इसकी नियमित निगरानी और मूल्यांकन आवश्यक है। जिसके अंतर्गत जनसामान्य को सुलभ, गुणवत्ता पूर्ण और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा रहा है।

मरीजों के लिए हृदय संबंधी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हों
निरीक्षण के दौरान डॉ. भारती ने मरीजों से बातचीत की और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली। विशेष रूप से उन्होंने हृदय रोगियों के लिए उपलब्ध उपचार सुविधाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हृदय संबंधी सेवाओं को बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चलाया जाए। उन्होंने कहा कि हार्ट सेंटर जैसी सुविधाएं जीवन रक्षक हैं, और इनका संचालन बेहद जिम्मेदारी और तत्परता से किया जाना चाहिए।

आयुष्मान भारत योजना पर दे विशेष ध्यान
डॉ. रत्ना भारती ने यह भी स्पष्ट निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाले सभी मरीजों का पंजीकरण दैनिक आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत लाखों गरीब और वंचित वर्ग के नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं, इसलिए किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाला हर मरीज सर्वोच्च प्राथमिकता का पात्र है और उसे समुचित देखभाल मिलनी चाहिए। डॉ. भारती ने साफ-सफाई, डॉक्टरों की उपस्थिति, दवा वितरण और मरीजों की प्रतीक्षा अवधि की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए।

एयर रेड, ब्लैकआउट, आगजनी, सिविल डिफेन्स, सर्च व रेस्क्यू , ऑपरेशन सम्बंधित मॉक ड्रिल आज

0
DEKHO NCR
– आज होगा मॉक ड्रिल का आयोजन, नागरिक सुरक्षा के लिए अहम कदम : डीसी
घु सचिवालय में मॉक ड्रिल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीसी विक्रम सिंह ने ली अधिकारियों की बैठक
आपातकाल में आपसी तत्काल संपर्क हो सुनिश्चित : डीसी विक्रम सिंह 
लोगों से अपील अफवाहों से बचें आधिकारिक सूचनाओं पर ही करें भरोसा

फरीदाबाद, 06 मई (रूपेश कुमार )। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए 07 मई शाम 4 बजे मॉक ड्रिल का आयोजन चिह्नित विभिन्न स्थानों जैसे जिला मुख्यालय, उपमंडल कार्यालय व पुलिस विभाग और अस्पताल स्तर पर किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सरकारी और निजी एजेंसियों के कर्मचारी भाग लेंगे। यह मॉक ड्रिल मुख्य रूप से नागरिक सुरक्षा, आपातकालीन प्रबंधन और प्राकृतिक आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन पर आधारित होगी। ग्रामीण स्तर तक इन तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। यह जानकारी लघु सचिवालय में मॉक ड्रिल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीसी विक्रम सिंह द्वारा अधिकारियों की बैठक के दौरान दी गई।

fbd%201

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि बुधवार 07 मई को भारत व राज्य सरकार के दिशा  निर्देशानुसार एयर रेड, ब्लैकआउट, आगजनी, सिविल डिफेन्स, सर्च व रेस्क्यू , ऑपरेशन सम्बंधित मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान बिना फ़ोन के संचार सेवाएं जारी रखने, आपातकालीन सेवा जैसे अस्पाताल के लिए पावर सप्लाई बैकअप, ग्रामीण स्तर तक हूटर या (सायरन) के जरिए आपातकाल जैसी स्थिति की जानकारी का अलर्ट पहुंचाने सम्बंधित तैयारियों को परखा जाएगा। इस दौरान जिला मुख्यालय, उपमंडल व पुलिस स्तर तक कंट्रोल रूम की वर्किंग जाँची जाएगी।

उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र की तत्परता को परखना और विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान प्रतिक्रिया समय (रेस्पॉन्स टाइम्स) और कार्यप्रणाली का परीक्षण करना है। यह अभ्यास उन परिस्थितियों में टीमवर्क, समन्वय और सुरक्षा प्रक्रियाओं की दक्षता का मूल्यांकन करेगा, जिनमें तत्काल निर्णय लेने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल में अग्नि, भूकंप, बाढ़ और आतंकवादी हमले जैसी विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयारियां परखी जाएंगी। विशेष रूप से, यह ड्रिल सुरक्षा बलों, चिकित्सा टीमों, नागरिक प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान, घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्यों की रणनीतियों का अभ्यास किया जाएगा, जिसमें घटनास्थल से लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करना, प्राथमिक चिकित्सा देना और अधिकारियों द्वारा तय किए गए मार्गों का पालन करना शामिल होगा। साथ ही यह ड्रिल यह सुनिश्चित करने में मदद करेगी कि सभी संबंधित एजेंसियां आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी तरीके से कार्य कर सकें। इस मॉक ड्रिल के आयोजन से यह संदेश दिया जा रहा है कि नागरिक सुरक्षा किसी भी राष्ट्र की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसे एक संगठित और सुसंगत दृष्टिकोण से संभालने की आवश्यकता है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

आपातकाल में आपसी तत्काल संपर्क हो सुनिश्चित : डीसी
पंचायत, नंबरदार, पंचायत समिति के गणमान्य व्यक्तियों सहित नगर निकाय के पार्षद, जिला व उपमंडल स्तरीय अधिकारी व आपदा मित्र के संपर्क मजबूत किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक को आपदा की स्थिति में तत्काल अपडेट की गई संपर्क सूत्रों की जानकारी मुहैया होगी। इसी तरह आपातकाल के समय इस्तेमाल होने वाले इमरजेंसी व हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध होंगे ताकि रेस्पॉन्स टाइम का कम किया जा सके।

लोगों से अपील अफवाहों से बचें आधिकारिक सूचनाओं पर ही करें भरोसा
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में जरूरी है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दे और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही किसी सूचना पर भरोसा जताए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में बहुत तेजी से सूचनाएं आप तक पहुंच सकती है लेकिन लोग यह सुनिश्चित करे कि सूचना का स्तोत्र आधिकारिक व विश्वसनीय हो। इस से सही समय पर जरूरतमंद तक तथ्यपरक जानकारी पहुंचाने में मदद मिलती है और सम्बंधित की सहायता की जा सकती है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से लोगों से यह अपील की।

बैठक में सीईओ जिला परिषद् सतबीर मान, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, डीसीपी उषा कुंडू, सीटीएम अंकित कुमार सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

पानी पर पंजाब ओछी राजनीति न करे – मुख्यमंत्री नायब सैनी

0
DEKHO NCR
पानी एक प्राकृतिक स्रोत और देश की धरोहर है : नायब सैनी 
बार- बार विधानसभा में प्रस्ताव पारित करना अनैतिक व भारतीय संघीय ढांचे के खिलाफ है
छोटी राजनीति छोड़कर विकास की राजनीति को अपनाए मान सरकार

चंडीगढ़, 05 मई (रूपेश कुमार ) हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पानी के मुददे पर पंजाब ओछी राजनीति कर रहा है। इससे पहले भी एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को दर किनार किया। पानी प्राकृतिक स्त्रोत है और यह देश की धरोहर है। आज भी हरियाणा के हिस्से का पीने का पानी न देने पर मान सरकार ने पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया, जो अनैतिक है और भारतीय संघीय ढांचे के खिलाफ है।

main%205

मुख्यमंत्री आज हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक के उपरांत पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज पंजाब विधानसभा में पारित प्रस्ताव सिख समाज के दसो गुरूओं द्वारा दिखाए मार्ग के खिलाफ है। मान सरकार को गुरूओं के वचन को निभाना चाहिए और बिना शर्त पानी छोडना चाहिए। उन्होंने कहा कि काग्रेंस व आप पार्टी इंडी गठबंधन का हिस्सा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बाबा साहिब के पवित्र सविधान का सम्मान करे। सविधान की पुस्तक गांव गांव लेकर घूमते है मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब विधानसभा में पारित प्रस्ताव की हरियाणा मंत्रिमंडल ने घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि 1966 से पहले पंजाब व हरियाणा एक ही था। मान साहब इस प्रकार की छोटी राजनीति छोडकर विकास की राजनीति को अपनाए और पंजाब के लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं पर ध्यान दे। उन्होंने कहा कि पंजाब में जो भी राजनीतिक दल रहे है पंजाब के लोगों ने एक -एक को जवाब दिया है। मुख्यमंत्री ने मान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस प्रकार पंजाब के लोगों ने कांग्रेस को लाइन में खडा कर दिया उसी प्रकार आप को भी खडा कर देंगे। आज पंजाब विधानसभा में बीबीएमबी को भंग करने के सम्बंध में पारित किए गए प्रस्ताव पर पूछे गए एक प्रश्न के उतर में मुख्यमंत्री ने कहा कि बीबीएमबी लोकसभा से पारित एक स्वायत्त निकाय है और केंद्र सरकार के अधीन है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार न तो सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को मानता, न संविधान को मानता और भारतीय संघीय ढांचे की अवेहलना करता है। एक सिस्टम है उस पर देश चलता है। उन्होंने पंजाब के नेताओ से आग्रह किया है कि गुरुओं ने जो रास्ता दिखाया उस पर मान सरकार को चलना चाहिए।

संतों के नेतृत्व में समाज से नशा जड़ से समाप्त होगा : सीएम नायब सैनी

0
DEKHO NCR
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम के 18वें ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी

फरीदाबाद, 05 मई (रूपेश कुमार ) श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) के 18वें ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री लक्ष्मी नारायण दिव्य धाम के 18वें ब्रह्मोत्सव के पावन अवसर पर उपस्थित होकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि वे इस दिव्य अवसर पर उपस्थित होकर भगवान श्री लक्ष्मी नारायण के गुणगान का साक्षात अनुभव किया है।

main%204

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हाल ही में पंचकूला में भी इसी तरह के भव्य आयोजन में सम्मिलित हुए, जिसका उद्देश्य समाज को नशा मुक्त बनाना था। उन्होंने कहा कि हरियाणा में “ड्रग फ्री यात्रा” पूरे जोश के साथ चल रही है और जब उन्होंने फरीदाबाद में आयोजित साइक्लोथॉन में भाग लिया, तो महिलाओं और बेटियों की सक्रिय भागीदारी से उनका मन गदगद हो गया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संतों के नेतृत्व में समाज से नशा जड़ से समाप्त होगा।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि एफएमडीए की बैठक में फरीदाबाद के लिए करोडो रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है, जिससे शहर को एक नई गति मिलेगी। इसके अतिरिक्त ₹24 करोड़ की अन्य योजनाएं भी स्वीकृत की गई हैं और एनआईटी क्षेत्र की मांगों को प्राथमिकता देकर सरकार उन्हें शीघ्र पूरा करेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा था, तो उन्होंने फरीदाबाद स्थित प्रसिद्ध श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आकर आशीर्वाद प्राप्त किया था। भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की कृपा से अब यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई भारत में सनातन संस्कृति की रक्षा कर रहा है, तो वह हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हैं। उन्होंने बद्रीनाथ, काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर कॉरिडोर और अयोध्या में श्रीराम मंदिर जैसे पवित्र स्थलों का पुनर्निर्माण कर भारत की सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि वे उस पवित्र कुरुक्षेत्र भूमि से आते हैं जहाँ भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था, और उस तीर्थ की पुनर्स्थापना भी प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में संभव हुई है।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हाल ही में घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना की भी निंदा की और कहा कि देश की एकता के विरुद्ध कार्य करने वालों को कठोर दंड दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज प्रगति के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वासन दिया कि हरियाणा सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जनकल्याण और विकास की दिशा में कार्य करती रहेगी।

दिल्ली पहुंचकर बिप्लब देब से मिले नायब सैनी

0
DEKHO NCR
हरियाणा के मुख्यमंत्री और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री के बीच हुई राजनीतिक विषयों पर चर्चा
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में समृद्धि और प्रगति की ओर अग्रसर है हरियाणा : बिप्लब     देब

नई दिल्ली, 05 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा के कर्मशील मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को दिल्ली पहुंचकर भाजपा के कद्दावर नेता, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रभारी एवं सांसद बिप्लब कुमार देब से मुलाकात की। यह मुलाकात श्री देब के निवास पर हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटे तक राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। बिप्लब देब के निवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सांसद बिप्लब देब का पटका पहनाकर और बुके देकर उनका सम्मान किया, तो वहीं श्री देब ने भी अपने आवास पर पहुंचने पर सीएम सैनी का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। बिप्लब देब ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को मिठाई भी खिलाई।

main%203

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बिप्लब कुमार देब के बीच करीब आधा घंटा राजनीतिक विषयों पर बातचीत हुई। मुलाकात के बाद बिप्लब देब ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से समृद्धि और प्रगति की ओर अग्रसर है। देश के कद्दावर नेताओं और भाजपा के रणनीतिकार नेताओं में शुमार बिप्लब देब ने कहा कि नायब सैनी कर्मशील व्यक्तित्व के धनी है और वे हरियाणा की जनता के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। बिप्लब देब ने नायब सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा के दुलारे हैं और प्रदेश की जनता भी नायब सरकार के कार्यों से खुश हैं।

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में लिए बड़े फैसले अग्निवीरों के परिवार को 1 करोड़ देंगे, कलाकारों को 7 से 10 हजार पेंशन मिलेगी : नायब सैनी

0
DEKHO NCR

चंडीगढ़, 05 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट मीटिंग हुई। इसमें कुल 24 एजेंडे रखे गए। इनमें से 22 एंजेडों को मंजूरी दी गई। मीटिंग में अग्नि वीरों को 1 करोड़ रुपए और कलाकारों को पेंशन देने का फैसला लिया गया।

main%201

इसके साथ नई आबकारी नीति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विकास परियोजना को मंजूरी दी गई। नई आबकारी नीति के तहत हाईवे पर अब ठेके नहीं दिखाई देंगे। इसके साथ स्कूल-कॉलेजों और मंदिरों से 150 मीटर की दूरी पर ठेके खोले जाएंगे। मीटिंग में और भी फैसले लिए गए। अग्निवीरों को 1 करोड़ रुपए मिलेंगे सीएम सैनी ने कहा कि अब अग्नि वीरों को भी युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की तर्ज पर 1 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। 2022-23 और 2023-24 में हरियाणा से कुल 5120 अग्निवीर भर्ती हुए। 2024-25 के दौरान लगभग 2000 अग्नि वीरों की भर्ती की गई है।
लोक कलाकारों को हर महीने पेंशन मिलेगी उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रदेश में लोक कलाकारों को आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। इसके लिए कैबिनेट मीटिंग में पंडित लख्मीचंद कलाकार सामाजिक सम्मान योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु और 20 वर्ष का अनुभव रखने वाले महान कलाकारों को मासिक सहायता दी जाएगी। परिवार पहचान पत्र में जिन कलाकारों की आय 1 लाख 80 रुपए तक है, उन कलाकारों को 10,000 रुपए का मासिक मानदेय मिलेगा। जिन कलाकारों की आय 1 लाख 80 हजार रुपए से 3 लाख रुपए के बीच है, उन कलाकारों को 7 हजार रुपए मासिक मानदेय मिलेगा।
बॉक्स :-
नई आबकारी नीति को मंजूरी दुकानों की संख्या में कोई बदलाव नहीं  
  मीटिंग में नई आबकारी नीति को मंजूरी दी गई। नीति के तहत दुकानों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया है। पहले की तरह 2400 दुकानें आवंटित की जाएंगी,1200 जोन ही होंगे। बस स्टैंड, स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थान आदि से ठेकों की दूरी 150 मीटर करने का फैसला कैबिनेट मीटिंग में किया गया है। इससे पहले यह दूरी 75 मीटर हुआ करती थी। सीएम सैनी ने बताया कि इस नीति में यह भी प्रावधान किया गया है कि नेशनल हाईवे तथा स्टेट हाईवे से सीधे तौर पर कोई भी ठेका दिखना नहीं चाहिए। नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे से उचित दूरी पर स्थापित ठेकों को किसी भी प्रकार का विज्ञापन या साइन बोर्ड लगाने की अनुमति नहीं होगी। यदि ऐसी कोई विज्ञापन या साइन बोर्ड किसी भी जोन में पाया जाता है तो पहली बार 1 लाख रुपए, दूसरी बार 2 लाख रुपए तथा तीसरी बार 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा, उसके बाद उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। नई नीति में यह प्रावधान किया गया है कि 500 से कम आबादी वाले गांव में एक भी ठेका नहीं खोला जाएगा। इस प्रावधान से अब लगभग 700 से ज्यादा गांवों में 152 ठेके बंद हो जाएंगे। अहाता खोलने के लिए गुरुग्राम में लाइसेंस फीस की 4 प्रतिशत, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला में 3 प्रतिशत और बाकी जिलों में एक प्रतिशत राशि देनी होगी। पुरानी नीति में अहाता के लिए एरिया की कोई सीमा नहीं थी. जबकि इस नई नीति में अब अहाते के लिए 1000 स्क्वायर मीटर एरिया निर्धारित किया गया है।
गो सेवा आयोग का बजट बढ़ाया मीटिंग में नई गोशालाओं की भूमि की खरीद या बिक्री के लिए डीड दस्तावेजों पर लगने वाले स्टांप शुल्क से छूट देने का फैसला किया है। पंजीकृत गोशाला की भूमि का व्यक्तिगत कार्यों और व्यावसायिक उद्देश्य के लिए उपयोग नहीं किया जा सकेगा। पहले गो सेवा आयोग का बजट केवल 2 करोड़ रुपए होता था, जिसे बढ़ाकर 500 करोड़ रुपए किया गया है।
नगर निकायों में डबल एंट्री अकाउंटिंग सिस्टम लागू CM ने बताया कि मीटिंग में नगरपालिका लेखा संहिता, 1930 को खत्म करने को मंजूरी दी गई। पिछले लगभग 100 सालों से नगर निकायों में अकाउंटिंग सिस्टम की यह प्रथा चली आ रही थी, जिसमें सिंगल एंट्री अकाउंटिंग सिस्टम का प्रावधान था। नगर निकायों में सिंगल एंट्री को खत्म कर डबल एंट्री अकाउंटिंग सिस्टम लागू किया। पुराने नियमों में कई खामियां थी, जिसके चलते अकाउंटिंग का बेहतर प्रबंधन नहीं हो पा रहा था।
शहीद संदीप की पत्नी को प्लाट मिलेगा कैबिनेट की बैठक में शहीद नायक संदीप की पत्नी गीता को फरीदाबाद के गांव अटाली में 200 वर्ग गज का आवासीय प्लाट देने को मंजूरी दी गई। संदीप 19 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हो गए थे।
भूमि की बाजार दर निर्धारित करने की नीति में संशोधन CM ने कहा कि सभी विभागों, बोर्डों एवं निगमों, पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के लिए भूमि की बाजार दर निर्धारित करने की नीति में संशोधन किया गया। इस संशोधन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों और उनकी संस्थाओं द्वारा अलग-अलग मानदंड अपनाने के कारण होने वाली कानूनी अड़चनों को दूर करना है। नए संशोधन के अनुसार अब भुगतान उस राशि के बराबर हो जाएगी जो केंद्रीय अधिनियम के तहत भूमि अधिग्रहण पर सरकारी संस्थाएं भूस्वामियों को देती हैं।
बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के लिए भूमि हस्तांतरण यमुनानगर में बनने वाले बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के लिए भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी प्रदान की गई। स्मारक के लिए गांव भगवानपुर द्वारा 20 एकड़, 3 कनाल और 11 मरला भूमि उपलब्ध करवाई गई।
AI विकास परियोजना को मंजूरी मीटिंग में हरियाणा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बनाने के लिए एआई विकास परियोजना को मंजूरी दी गई। इसके लिए एक अलग से संस्था का गठन किया जाएगा, जो आगामी तीन वर्षों में इस परियोजना को मूर्त रूप देगी। AI परियोजना पर कुल 474.39 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिसमें से विश्व बैंक से तकनीकी और वित्तीय सहायता भी ली जाएगी। गुरुग्राम में ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर (GAIC) और पंचकूला में हरियाणा एडवांस्ड कंप्यूटिंग फैसिलिटी (HACF) सेंटर स्थापित किए जाएंगे।