back to top
Thursday, July 23, 2026
Home Blog Page 44

महेंद्रगढ़वासियों को मिली करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

0
DEKHO NCR
महेंद्रगढ़ को विकास के मामले में आगे बढ़ाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा : नायब   सैनी 
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 152 करोड़ 87 लाख रुपये लागत की 30 परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

महेंद्रगढ़, 18 मई (रूपेश कुमार ) हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज महेंद्रगढ़वासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए 152 करोड़ 87 लाख 92 हजार रुपये लागत की 30 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 81 करोड़ 49 लाख 30 हजार रुपये की लागत की 15 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 71 करोड़ 38 लाख 62 हजार रुपये लागत की 15 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

main%201

महेंद्रगढ़ विधानसभा में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए कहा कि जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए पैसे जमा करवा रखे हैं, ऐसे 1450 नलकूप कनेक्‍शनों को अगले 3 महीने में जारी किया जाएगा। इसके अलावा, 2023 तक जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, वे भी जल्द पैसे जमा करवा दें, उनके कनेक्‍शन भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे।
main%202

मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ विधानसभा में एक नई अनाज मंडी बनाने की भी घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि किसी भी गांव  में जमीन उपलब्‍ध होने पर गौ-अभ्यारण्य बनाया जाएगा। साथ ही, गांव उस्मापुर, बारड़ा, खातौद या जड़वा में जमीन उपलब्‍ध करवाने पर पशु औषधालय और पशु चिकित्सालय बनाया जाएगा, इसके लिए उन्होंने 1 करोड़ 51 लाख रुपये की घोषणा की। इसके अलावा, गांव डीगरोता के पशु औषधालय को 40 लाख रुपये की लागत से पशु चिकित्सालय में अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही, वीएलडीए कॉलेज की फिजिबिलिटी चैक करवाकर इस कार्य को पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गांव आकोदा में बिजली का सब-डिविजन स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, मकानों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनों को हटाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने 3 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि डालनवास गांव में 33 केवी तथा महेंद्रगढ़ शहर में 33 केवी सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। महेंद्रगढ़ विधानसभा में 56 कॉलोनियों में बिजली व्यवस्‍था की जाएगी। इसके अलावा, महेंद्रगढ़ शहर में एलटी लाइनों की जगह एलटी केबल डाली जाएगी। महेंद्रगढ़ से नारनौल तक 33 हजार केवी की बंद पड़ी लाइन को हटाया जाएगा।
उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत खातोद में जमीन उपलब्‍ध करवाने पर प्राइमरी हेल्थ सेंटर बनाया जाएगा। 4 माइनरों निहालवास, जैरपुर, सीसोठ, खायरा के पुनर्निर्माण के लिए 6 करोड़ 60 लाख रुपये की घोषणा की। महेंद्रगढ़ विधानसभा में 180 किलोमीटर लंबी सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।7 सड़कों, जिनकी लंबाई 36.85 किलोमीटर है, की भी स्पेशल रिपेयर का कार्य जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा। 78.71 किलोमीटर लंबाई की 16 सड़कों का भी स्पेशल रिपेयर के तहत नवीनीकरण किया जाएगा, इसके लिए मुख्यमंत्री ने 44 करोड़ 53 लाख रुपये की घोषणा की।
उन्होंने महेंद्रगढ़ विधानसभा के 18 गांवों में स्कूलों की मरम्मत व नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ 38 लाख रुपये की घोषणा की। इसके अलावा, महेंद्रगढ़ में हरियाणा रोडवेज का सब-डिपो बनाया जाएगा। उपरोक्त के अलावा, मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ विधानसभा के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की।

महेंद्रगढ़ को विकास के मामले में आगे बढ़ाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा : नायब सैनी 

विकास कार्यों का ब्यौरा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 1570 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य करवाए हैं। जबकि कांग्रेस सरकार के 10 सालों में केवल 700 करोड़ रुपये के काम हुए। हमारी डबल इंजन सरकार ने कांग्रेस के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा काम करवाए हैं और अब तो प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार है और विकास के काम तीन गुणा गति से होंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि महेंद्रगढ़ को विकास के मामले में आगे बढ़ाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।

 

2047 तक विकसित भारत बनाने में विकसित हरियाणा का होगा योगदान : नायब सैनी 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  के ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करना है। हरियाणा को देश के विकास का इंजन बनाना है। उन्होंने लगातार तीसरी बार जनादेश देने के लिए हरियाणा की जनता आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए अपने संकल्प पत्र के संकल्पों में से हमारी सरकार ने 22 संकल्पों को पूरा कर भी दिया है और 90 संकल्पों पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प पत्र केवल घोषणा नहीं है, बल्कि जनता को दिया गया वचन है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं, जो कहा है वो करेंगे, हमारी नीति नीयत और नेतृत्व तीनों स्पष्ट है। हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं। हमारा लक्ष्य पूरे हरियाणा का संतुलित विकास करना है और इस  संकल्प पर हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि हम सब मिलकर हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएं और 2047 तक विकसित भारत बनाने में विकसित हरियाणा के रूप में अपना योगदान दें।

ऑपरेशन आक्रमण के दौरान फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 378.25 बोतलें देशी 36.5 बोतल अंग्रेजी शराब व 20 देसी कट्टा, 2 कारतूस बरामद

0
DEKHO NCR
 11 उद्धघोषित/जमानोत्तर अपराधियों सहित विभिन्न अपराधों में संलिप्त कुल 106 आरोपियों को किया काबू

फरीदाबाद, 18 मई (रूपेश कुमार ) पुलिस महानिदेशक, हरियाणा शत्रुजीत कपूर आईपीएस के आदेशानुसार व पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार 18 मई को फरीदाबाद पुलिस की कुल 165 टीमों द्वारा चोरी करने वालों, अवैध शराब रखने/बेचने वालों, अवैध मादक पदार्थ रखने/बेचने वालों, जुआ खेलने/खिलाने वालों, वांछित अपराधियों सहित विभिन्न अपराधों में संलिप्त व सक्रिय अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन आक्रमण के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

fbd%208

▪️इस विशेष अभियान में फरीदाबाद पुलिस के कुल 602 पुलिस कर्मचारियों/अधिकारियों की कुल 165 पुलिस टीमें गठित की गई, जिनके द्वारा 18 मई को विभिन्न स्थानों पर इस विशेष अभियान ऑपरेशन आक्रमण के तहत अपराधियों/अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 11 उद्घघोषित अपराधियों /जमनोत्तर अपराधियों सहित विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त/सक्रिय कुल 106 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है, जिनके खिलाफ सम्बन्धित थानों में कुल 76 अभियोग अंकित करके नियमानुसार कार्यवाही की गई।

▪️ इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा 20 देसी कट्टा व 02 कारतूस बरामद किए गए।

▪️फरीदाबाद पुलिस की टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान 378.25 बोतल देशी शराब,  36.5.5 बोतल अंग्रेजी शराब, जुआ अधिनियम के अंतर्गत 12970/-₹ जब्त किए गए ।

▪️ फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसने व अपराधों पर लगाम लगाने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जाती है। भविष्य में भी इस प्रकार से अभियान जारी रहेंगे। फरीदाबाद पुलिस लोगों से अपील करती है कि सदैव कानून की पालना करें और किसी भी प्रकार के अपराध व अपराधी की जानकारी होने पर उसकी सूचना तुरन्त डायल 112, कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 या फिर नजदीक के थाना पर पुलिस को अवश्य दें। फरीदाबाद पुलिस आपकी सुरक्षा व सेवा में सदैव [24X7] तत्पर है।

फरीदाबाद पुलिस का साइबर अपराधियों पर प्रहार, एक सप्ताह में 27 साइबर अपराधी गिरफ्तार

0
DEKHO NCR
– 19,48,500/-₹ बरामद, 103 शिकायतों का किया निस्तारण

फरीदाबाद, 18 मई (रूपेश कुमार ) पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना की टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस सप्ताह 7 अभियोगों में 27 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

fbd%207

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 मई से 16 मई तक साइबर पुलिस की टीमों ने 7 मुकदमों को सुलझाते हुए 27 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना सेंट्रल का 02, NIT 02 व साइबर थाना बल्लभगढ के 03 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने कार्रवाई करते हुए 19,48,500/-₹ बरामद किए हैं। 103 शिकायतों का निस्तारण किया है तथा ₹3,81,946/- बैंक खातों में ब्लॉक कराये हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में गौरव गोयल, मुस्तफा खान, आदिल खान, इरफान खान, निखिल सांगवान, अजय शर्मा, दिलखुश बैरवा, दिलीप कुमार मीणा, राजेश चौधरी, स्वरुप राम, ललित कुमार, मनोज गुर्जर, विजेंद्र सिंह तवर, इरशाद, निर्मेश जांगिड़, नरेश कुमार, हर्षवर्धन राजपूत, मनीष, ललित, गौरव, प्रीति, पूजा, यश चौधरी, उद्देश्य, अजय, अनुज कुमार व आलोक कुमार का नाम शामिल है।

पुलिस प्रवक्ता ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा है कि ठगों द्वारा लोगों से शेयर मार्केट व टेलीग्राम टास्क के माध्यम से टास्क देकर निवेश करवाया जाता है। ठगों द्वारा शुरुआत में लोगों के निवेश किए गए पैसों पर अधिक मुनाफा देकर उनको लालच देखकर अपना विश्वास जमाया जाता है, जिसके झांसे में आकर लोग अपनी जीवन भर की पूंजी को ठगों के कहे अनुसार निवेश कर देते हैं। बाद में ठगों द्वारा धोखाधड़ी कर राशि को ठग लिया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in  पर भी शिकायत भेजें तथा लिखित शिकायत संबंधित साइबर थाना में दें। 

जाटव महासभा का गठन, धर्मपाल सिंह बने अध्यक्ष

0
DEKHO NCR
जाटव महासभा समाज में बुराइयों को दूर करने का काम करेगी- स्वामी नरेशानंद

फरीदाबाद, 18 मई (रूपेश कुमार ) फरीदाबाद लोकसभा से जाटव समाज के बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रविवार एक मीटिंग आयोजित करके जाटव महासभा का गठन किया। सभी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए एक संगठन बनाना जरूरी है।


fbd%205

 जिसको लेकर सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करके ददसिया गांव के सरपंच धर्मपाल सिंह को अध्यक्ष, सदपुरा से शिव कुमार को उपाध्यक्ष, तिलपत गांव से अशोक रावल को महासचिव, अगवानपुर से जयसिंह सागर को कोषाध्यक्ष, गांव टिकावली से बलबीर सिंह को संयुक्त सचिव, हट्टी राम ठेकेदार को संरक्षक बादशाहपुर से रामचन्द्र नंबरदार को मुख्य सलाहकार, गांव तिगांव से किशोरी लाल को सलाहकार, तिलपत गांव से बाबूलाल रवि को संगठन सचिव, सराय से फतेह सिंह डांगी को प्रचार सचिव, गांव नीमका से हरिचंद  को सचिव, गांव शाहाबाद से धर्मपाल सिंह कॉर्डिनेटर बनाया गया है।

fbd%206

खेड़ी पुल रविदास मंदिर में जाटव महासभा का कार्यालय भी खोला गया। कार्यालय का उद्घाटन स्वामी नरेशानंद व जाटव महासभा के अध्यक्ष धर्मपाल सरपंच ने किया।
इस अवसर पर रतिराम प्रधान, ताजूपुर के सरपंच पवन डागर,चेतन नम्बरदार,बीर सिंह, प्यारेलाल, सुन्दर नेता जी, नारायण सिंह, सुरेश पाल, जीत सिंह बौद्ध, जगदीश एडवोकेट, सुनील कुमार, महेंद्र सिंह, मदन सिंह, अशोक नंदा, दयाचंद, गजराज सिंह, कप्पी सिंह,अनिल, भीम, संतराम भी मौजूद रहे।

उपभोक्ता धैर्य रखें दिन रात बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे सभी बिजली कर्मचारी : सुनील खटाना

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 18 मई (रूपेश कुमार ) रविवार को एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान सुनील खटाना ने कहा कि आँधी तूफान ने फरीदाबाद मे भारी तबाही मचाई है। जिससे बिजली की लाइनों व ट्रांसफार्मर को भारी नुकसान पहुंचा है। जिसके कारण बिजली व्यवस्था को चलाने मे भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन हमारी टीम ने दिन रात कार्य करके ज्यादातर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू करा दी है।

fbd%204


कुछ क्षेत्रो मे स्थिति जायदा खराब है वहाँ सैकड़ो खम्बे टूट गये है व काफ़ी संख्या मे ट्रांसफार्मर छतिग्रस्त हुये है। इसके बावजूद निगम के अधिकारी कर्मचारी दिन रात स्थिति को बहाल करने मे लगे हुए स्वयं फरीदाबाद के अधीक्षक अभियंता श्री जितेंद्र ढुल निरंतर कर्मचारियों के बीच पूरी पूरी रात लाइनों को चालू करवाने के लिए पूरे क्षेत्र का मुआयना कर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करवाने के लिये लगे हुए। ऐसे में मेरी जिले के सभी उपभोक्ताओं से अपील है कृपया धैर्य से काम ले, बार बार फोन करने की जगह अधिकारियों से अपडेट ले क्योंकि कर्मचारियों के लाइनों पर काम करते समय फोन उठाने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बिजली का कार्य जोखिम भरा होता है। जरा सी लापरवाही से कर्मचारी दुर्घटना का शिकार हो सकते है। निर्बाध बिजली आपूर्ति करना हमारा कर्तव्य है।  जिसको पूरी ईमानदारी से करने के लिये सभी कर्मचारियों ने इस आपात स्थिति में आपको बेहतर सुविधा देने के लिये सभी कर्मचारी, अधिकारियों ने अपनी सभी प्रकार की छुट्टियां रद्द कर दी है। जब तक पूरे जिले की बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो जाती, कोई भी कर्मचारी घर नहीं जायेगा।  हम आपकी सेवा के लिये पूर्णतः समर्पित है। 

नगर निगम व एफएमड़ीए ने नालों की सफाई का कार्य किया शुरू

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 18 मई (रूपेश कुमार )। निगम कमिश्नर धीरेन्द्र खड़गटा के सख्त निर्देशों पर नगर निगम एफएमडीए सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने नालों की सफाई और स्ट्रॉम लाइन्स की सफाई का कार्य शुरू करा दिया है ।निगम विभाग और अन्य विभागों की टीम ने अपने अपने अंदर आने वाले नालों की सफाई का कार्य शरू करा दिया है ।

fbd%203

गोंच्छी ड्रेन की सफाई का कार्य आज एफएमडीए द्वारा बड़ी पॉपलैंड मशीनों के माध्यम से शुरू कराया गया है,निगम द्वारा नीलम चौक,आदर्श नगर पटेल चौक नाला ,के एल मेहता कॉलेज के पास नाले नालियों की सफाई का कार्य आज पूरे जोर शोर शुरू किया गया है ।सेक्टर 12 और 11 सेक्टर की स्ट्रॉम लाइन की सफाई का कार्य भी तेज गति के साथ शुरू किया गया है ।निगम कमिश्नर धीरेन्द्र खड़गटा ने शहरवासियों को आश्वस्त किया है कि वे फरीदाबाद शहर की सफाई और मानसून से पहले सभी नालों की सफाई का कार्य पूरा करायेंगे ताकि मानसून में बरसात का पानी लोगो को परेशान न करे ।

बेटियों और देश विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई: रेणु भाटिया

0
DEKHO NCR
– देश की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर अली खान गिरफ्तार : रेणु भाटिया

फरीदाबाद, 18 मई (रूपेश कुमार ) रविवार को फरीदाबाद स्थित अरावली गोल्फ क्लब में आयोजित प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर  के दौरान भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के बारे में देश की जनता को संबोधित करने वाली देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में सोनीपत स्थित अशोका यूनिवर्सिटी के असिस्टंट प्रोफ़ेसर अली खान द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी थी। जिसका संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग ने प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखकर आरोपी प्रोफ़ेसर के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने के निर्देश दिए गये थे।

fbd%202

उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा डीजीपी को की गयी शिकायत का संज्ञान लेते हुए सोनीपत पुलिस ने आरोपी असिस्टंट प्रोफ़ेसर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं के तहत एफ.आई.आर. दर्ज करके आरोपी को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बन्ध में पुलिस की कार्यवाही जारी है और हरियाणा राज्य महिला आयोग यह सुनिश्चित करेगा की आरोपी प्रोफ़ेसर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। जोकि ऐसी निरर्थक सोच रखने वाले लोगों के लिए एक मिसाल बने और वे इस कार्यवाही को देखकर उनके मन के भीतर भय की अनुभूति हो और वे भविष्य में किसी भी जाति, धर्म या उम्र की महिला के लिए ऐसे अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने से पहले इससे होने वाले अंजाम के बारे में विचार करे।
           
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि राज्य महिला आयोग ने आरोपी प्रोफ़ेसर के बैकग्राउंड के बारे में छानबीनकरने पर पाया कि आरोपी के पूर्वज पाकिस्तान की एक पॉलिटिकल पार्टी को फंडिंग देते थे। उन्होंने कहा कि ख़ुफ़िया एजेंसियों द्वारा इस बिंदु का भी संज्ञान लेते हुए जांच करनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि आरोपी प्रोफ़ेसर के खिलाफ पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही को ध्यान में रखते हुए सम्बंधित यूनिवर्सिटी प्रबंधन को भी इस बात का संज्ञान लेकर महिलाओं को लेकर ऐसी घटिया सोच रखने वाले तथाकथित पढ़े-लिखे प्रोफ़ेसर पर प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए उन्हें यूनिवर्सिटी से कार्यमुक्त कर देना चाहिए क्यूंकि शिक्षा के स्थल पर देश विरोधी मानसिकता वाले लोग किसी विद्यार्थियों को किस प्रकार शिक्षित करेंगे।  

बॉक्स ;

– उक्त कार्यवाही के दौरान लापरवाही बरतने पर एक पुलिस अधिकारी का भी हुआ तबादला

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोग द्वारा की गयी इस कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा लापरवाही की गयी। इस केस की महत्त्वता को समझते हुए प्रदेश की सरकार ने सम्बंधित जिले के पुलिस विभाग द्वारा की गयी लापरवाही का सख्ती से संज्ञान लेते हुए एक पुलिस अधिकारी का तबादला भी कर दिया है। जिसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट करती हूँ।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा की गयी यह कार्यवाही दर्शाती है कि महिलाओं की सुरक्षा और स्वाभिमान से जुड़े मुद्दों को लेकर देश सहित प्रदेश की सरकार भी बहुत गंभीर है और किसी भी महिला के सम्मान या स्वाभिमान को अगर कोई व्यक्ति ठेस पहुँचाने का कार्य करेगा तो प्रदेश सरकार त्वरित सख्त कार्यवाही करेगी।

मंत्री राजेश नागर ने बीपीटीपी बिल्डर को लगाई फटकार, मंगलवार को चंडीगढ़ में होगी पेशी

0
DEKHO NCR
बीपीटीपी सेक्टर में बसे लोगों ने मंत्री राजेश नागर के खुले दरबार में लगाई गुहार
लोग बोले, बिल्डर अनावश्यक कामों के लिए पैसे देने का डाल रहा है दबाव

फरीदाबाद, 18 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज अपने निवास पर खुले दरबार का आयोजन किया जिसमें बिल्डर बीपीटीपी के खिलाफ लोगों ने खुलकर रोष प्रकट किया। दरबार में करीब एक दर्जन से ज्यादा आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने मंत्री राजेश नागर से कहा कि वह बीपीटीपी बिल्डर के अत्याचारों से उन्हें बचाएं। यह बिल्डर रोज नए-नए बहानों से उनसे पैसे वसूलने का प्रयास करता रहता है जो कि कानून के हिसाब से गलत है।

fbd%201

मंत्री राजेश नागर ने बिल्डर प्रतिनिधि को भी फोन कर मामले में जानकारी मांगी और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के डायरेक्टर अमित खत्री को फोन कर मामले की जानकारी देकर लोगों को राहत देने की बात कही। इस पर खत्री ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर बात करने का मशविरा दिया। तय हुआ कि मंगलवार को चंडीगढ़ में जनता के प्रतिनिधि और बिल्डर दोनों टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में आमने-सामने बैठकर मामले को सुलझाएंगे।
जनता का कहना है कि बिल्डर ने उन्हें नोटिस जारी कर सड़क मरम्मत के नाम पर पैसे की मांग की है जो कि सरासर गलत है। लोगों ने बताया कि अधिनियम के मुताबिक बिल्डर को ही अगले 5 साल तक सड़कों आदि का निर्माण एवं रखरखाव करना है लेकिन बिल्डर ने अभी तक पूरी सड़क ही नहीं बनाई है। सेक्टर 75 से लेकर 89 तक क्षेत्र में फैले बीपीटीपी बिल्डर की अनेक कालोनियां हैं जिनमें अभी तक सड़क, पार्क पानी आदि की व्यवस्थाएं नहीं दी गई हैं लेकिन लोगों से पैसे लेने का काम जारी है। लोग परेशान हैं लेकिन बिल्डर के लोग उनकी एक बात सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि इस मामले में जल्द ही हल निकालेंगे। अगर बिल्डर मनमानी कर रहा है तो यह नहीं चलने देंगे और मंगलवार को चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में जनता को राहत अवश्य मिलेगी। 

ऑपरेशन सिंदूर: 25 मिनट और पाकिस्तान-PoK में 9 आतंकी ठिकाने तबाह

0
DEKHO NCR
कर्नल सोफिया, विंग कमांडर व्योमिका और विदेश सचिव ने दी जानकारी

नई दिल्ली, 07 मई (रूपेश कुमार )। भारत ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इसमें आतंकी सरगना हाफिज सईद और मसूद अजहर के ठिकाने शामिल हैं। भारत ने मुजफ्फराबाद, बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, कोटली और मुजफ्फराबाद में आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया। देश की तीनों सेनाओं ने मिलकर इस मिशन को अंजाम दिया।


main%204


main%205

सरकार और सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सशस्त्र बलों की स्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के लिए कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद थीं। इस दौरान बताया गया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रात एक बजकर पांच मिनट और एक बजकर 30 मिनट के बीच चलाया गया। इस दौरान आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। सेना ने पाकिस्तान के 100 किलोमीटर अंदर मिसाइल हमले किए और नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। भारत की स्ट्राइक की जद में पीओके में पांच और पाकिस्तान में चार आतंकी ठिकाने आए।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए पीओके के आतंकी शिविरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, ‘मुजफ्फराबाद में शवाई नाला कैंप लश्कर-ए-तैयबा का कैंप है। 20 अक्तूबर, 2024 को सोनमर्ग, 24 अक्तूबर, 2024 को गुलमर्ग और 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को यहीं प्रशिक्षित किया गया था।’ उन्होंने मुजफ्फराबाद में सैयदना बिलाल कैंप पर स्ट्राइक की भी जानकारी दी, यह जैश-ए-मोहम्मद का कैंप है, जो हथियार, विस्फोटक और प्रशिक्षण केंद्र के रूप में काम करता है। इसके साथ ही नियंत्रण रेखा (एलओसी) से 30 किलोमीटर दूर कोटली में गुलपुर कैंप को भी टारगेट किया गया। यह 20 अप्रैल, 2023 को पुंछ हमले और 9 जून, 2024 को तीर्थयात्रा बस हमले से जुड़े लश्कर आतंकियों का ठिकाना था। इसके अलावा भिमबेर में बरनाला कैंप को भी ध्वस्त किया गया, यह हथियारों और आईईडी की सप्लाई का केंद्र और ट्रेनिंग सेंटर था। ऐसे ही एलओसी से 13 किमी दूर एक अन्य कोटली कैंप में 15 आतंकवादियों की क्षमता वाले लश्कर के फिदायीन को प्रशिक्षित किया जाता था। इसे भी ध्वस्त किया गया।

इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में संसद हमले, मुंबई हमले, पुलवामा हमले और पहलगाम हमले के दृश्य दिखाए गए। सबसे पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इसके बाद कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पूरी जानकारी साझा की। उन्होंने बतायास कि ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकी हमले के शिकार नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए किया गया। नौ ठिकानों की पहचान कर उन्हें बर्बाद किया गया। इन ठिकानों में आतंकियों को प्रशिक्षित किया जाता था। ये आतंकियों के लॉन्च पैड थे। ऑपरेशन सिंदूर के लिए इन लक्ष्यों का चयन विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर हुआ। इसमें यह ध्यान रखा गया कि रिहाइशी इलाकों और आम नागरिकों को नुकसान न पहुंचे।

भारतीय सेना ने लिया बदला, 25 मिनट में 9 कैंप तबाह, पाकिस्तान में घुसकर मारा

0
DEKHO NCR
“ऑपरेशन सिंदूर”

नई दिल्ली, 07 मई (रूपेश कुमार )। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पाकिस्तान ने भारत की ओर स्ट्राइक किए जाने की बात स्वीकार कर ली है। भारत ने मुजफ्फराबाद, सियालकोट समेत कई ठिकानों पर मिसाइल हमला किया है। अब भारतीय सेना ने भी हमले की पुष्टि कर दी है।

main%201

main%203

main%202

हमले के बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। भारत ने मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है।इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की आशंका है। अब तक अन्य आतंकी ठिकानों पर कुल मिलाकर 100 से ज्यादा आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के करीब 100 आतंकियों के मारे जाने की बात सामने आई है। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। भारत ने पाकिस्तान के सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है और भारतीय सेना ने भी इस बात को प्रेस ब्रीफ में कन्फर्म किया है। यह पाकिस्तान पर किया गया भारत की ओर से अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला है।

भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें मुरीदके और बहावलपुर भी शामिल हैं। ये सभीआतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों में अब तक 90 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मुरदीके में 30 आतंकियों को मार गिराया गया. दूसरे कैंपों में भी दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं ।  खबर है कि, इस ऑपरेशन में 90 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

सूत्रों के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर वायुसेना के हमलों में जैश-ए-मोहम्मद के चार, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने कल रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार चौकियों से तोपखाने से गोलाबारी सहित मनमाने तरीके से गोलीबारी की। वहीं, पाकिस्तान की भारी गोलाबारी के कारण पुंछ शहर में बड़े पैमाने पर पलायन की खबरें मिल रही हैं। 

एयरलाइन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अमृतसर जाने वाली दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दिल्ली भेजा जा रहा है। इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.” स्पाइसजेट के अनुसार, मौजूदा स्थिति के कारण धर्मशाला (डीएचएम), लेह (आईएक्सएल), जम्मू (आईएक्सजे), श्रीनगर (एसएक्सआर) और अमृतसर (एटीक्यू) सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हवाई अड्डे अगले आदेश तक बंद हैं। 

एयरलाइन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “प्रस्थान, आगमन और परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। ” इंडिगो ने कहा कि क्षेत्र में हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ और धर्मशाला से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं।  भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार को तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल है। 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया गया है।  एनएसए अजित डोभाल ने एक्स पोस्ट पर लिखा, ‘भारत माता की जय’. भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के मद्देनजर हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के बीच भारतीय एयरलाइनों ने जम्मू और श्रीनगर सहित विभिन्न शहरों के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयरलाइन ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए अपनी सभी उड़ानें दोपहर तक रद्द कर दी हैं।