back to top
Thursday, March 19, 2026
Home Blog Page 44

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर लगाया नीला पेंट

0
DEKHO NCR
– फरीदाबाद के कांग्रेसियों ने जताई भारी नाराजगी,की कड़ी निंदा 
– काँग्रेस नेताओं ने डीसीपी एनआईटी को दी शिकायत 

फरीदाबाद, 05 मई (रूपेश कुमार )। फरीदाबाद के नीलम चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर रविवार देर रात कुछ असमाजिक तत्वों नीले रंग का स्प्रे और भूरे रंग का पेंट फेंककर प्रतिमा का पूरी तरह से गंदा कर दिया।

fbd%207


जैसे कांग्रेस के नेताओं को इसकी जानकारी मिली वैसे ही कांग्रेस नेताओं घटना स्थल पर एकत्रित होने शुरू हो गए और इस घटना की कड़ी निंदा की। वहीं स्थानीय थाना एनआईटी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा को साफ करवाने का कार्य शुरू किया। वहीं इस हरकत से कांग्रेस नेताओं में काफी रोष है। कांग्रेस नेताओं ने आरोपियों को तुरंत पकडक़र कार्रवाई की मांग की जा रही है। जानकारी अनुसार नीलम फ्लाईओवर के गोलचक्कर पर दो मूर्तियां स्थापित हैं , जिनमें एक पंडित जवाहरलाल नेहरू और दूसरी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की है।

fbd%208


शरारती तत्वों ने निशाना केवल जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को बनाया गया। पुलिस को तत्काल जांच कर दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलानी चाहिए। थाना एनआईटी प्रभारी पूनम ने बताया कि सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। प्रतिमा पर नीले और भूरे रंग का पेंट फेंका गया था। स्थानीय लोगों की मदद से प्रतिमा को साफ करवाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। वहीं कांग्रेस के तमाम नेताओं ने  एकत्रित होकर इसकी शिकायत डीसीपी एनआईटी मकसूद अहमद को दी और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की अपील की।

सीसीटीवी से की जा रही पहचान :-

थाना एनआईटी प्रभारी पूनम ने बताया कि सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। प्रतिमा पर नीले और भूरे रंग का पेंट फेंका गया था। स्थानीय लोगों की मदद से प्रतिमा को साफ करवाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

fbd%209

इस मौके पर विधायक रघुवीर तेवतिया,बलजीत कौशिक,अनिल कुमार नेता जी,सुमित गौड़,पराग शर्मा,अशोक रावल,अनिशपाल,राजेश आर्य,बाबूलाल रवि, वेदपाल दायमा,रिंकू चंदीला,विधान प्रताप सिंह,इशांत कथूरिया,गौरव चौधरी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भक्ति शक्ति यात्रा फरीदाबाद पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया

0
DEKHO NCR
मंदिरों को भक्ति के साथ शक्ति के केंद्र के रूप में विकसित करने की आवश्यकता :  योगी अनूप नाथ

फरीदाबाद, 05 मई (रूपेश कुमार )अक्षय तृतीया एवं गुरु गोरखनाथ प्रकट दिवस के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मां ज्वाला देवी मंदिर से प्रारंभ हुई “भक्ति-शक्ति यात्रा” सोमवार को फरीदाबाद स्थित पथवारी मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुजनों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यह यात्रा नौ प्रांतों से होते हुए मध्यप्रदेश के पशुपतिनाथ घुरेल मंदिर तक जाएगी।

fbd%206

पथवारी मंदिर में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने कहा कि “मंदिर केवल पूजा-पाठ के स्थल नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति के संवाहक और सामाजिक शक्ति के केंद्र हैं। इतिहास में मुगलों सहित अनेक विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को नष्ट करने की कोशिश की, लेकिन मंदिर आज भी हमारी आस्था की नींव बने हुए हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि हर गांव, हर शहर में मौजूद मंदिरों को फिर से सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों का केंद्र बनाना समय की आवश्यकता है।

यात्रा के संयोजक और शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान के संयुक्त महामंत्री योगी अनूप नाथ ने जानकारी दी कि यह यात्रा हिमाचल प्रदेश की आदि शक्ति मां ज्वाला देवी की अखंड ज्योति के साथ लगभग 2,000 किलोमीटर की दूरी तय कर रही है, जिसका समापन मध्यप्रदेश के श्री पशुपतिनाथ मंदिर में ज्योति प्रज्वलन के साथ होगा। उन्होंने कहा कि मां ज्वाला देवी की ज्योति प्राणी मात्र के कल्याण, रोग-शोक, चिंता, दरिद्रता और शत्रु बाधा से मुक्ति का प्रतीक मानी जाती है।

योगी अनूप नाथ ने कहा कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक जागरण है। नाथपंथ के आदि गुरु गोरखनाथ जी की स्मृति में निकाली जा रही यह यात्रा समाज में आत्मबल, समरसता और सांस्कृतिक चेतना को पुनर्जीवित करने का कार्य कर रही है। “हर मंदिर को सामाजिक नवजागरण का केंद्र बनाकर दो घंटे मंदिर के नाम, राष्ट्र निर्माण के काम अभियान से जोड़ने की आवश्यकता है।”

कार्यक्रम के संयोजक विमल खंडेलवाल,सह-संयोजक सतीश गर्ग, संरक्षक मुकेश बंसल, दिनेश बंसल,मनोज बंसल, पूरण सैनी,प्रवीण, इशांक कौशिक,पंकज सिंगला,पार्षद सचिन शर्मा, पार्षद विनोद भाटी, व्रिजेश, केशव, पवन गर्ग, दीपक मंगला, चंदर सैनी,अशोक कुकरेजा, राजीव सिंगला,किरण मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा के विकास को रफ्तार देने के लिए जाना जाता है – मंजू नागर

0
DEKHO NCR
मंत्री राजेश नागर द्वारा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर लगाए रक्तदान   शिविर में बोलीं मंजू नागर

फरीदाबाद, 05 मई (रूपेश कुमार )। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर मंत्री राजेश नागर द्वारा ग्रेटर फरीदाबाद स्थित आईएमटी कॉलेज में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदाताओं का जोश देखते ही बनता था।

fbd%205

आज चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग होने के कारण राजेश नागर शहर में मौजूद नहीं थे इसलिए उनकी अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी मंजू नागर ने शिविर का उद्घाटन कर लोगों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को प्रदेश के विकास को गति देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने पूरे प्रदेश को समान विकास के मार्ग पर लाकर यह दिखा दिया कि नेतृत्व यदि चाहे तो कोई भी वर्ग विकास से अछूता नहीं रह सकता। आज हरियाणा विकास की नई इबादत लिख रहा है और लोगों ने तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है जो स्पष्ट रूप से दिखाता है कि मनोहर लाल द्वारा लगाया पौधा आज विशाल वृक्ष बन चुका है।
इस बारे में मंत्री राजेश नागर ने फोन पर बताया कि मनोहर लाल खट्टर को राजनीति का संत कहा जाता है। उन्होंने कभी किसी से भेदभाव नहीं किया। वह कभी किसी राजनीतिक दबाव में नहीं आए और उन्होंने प्रशासनिक सुधार के लिए कड़े फैसले लिए। वह सरकार में नये थे लेकिन राजनीति उनके लिए नई नहीं थी। इसलिए उन्होंने प्रदेश की राजनीति को एक नई धार देकर शासन प्रशासन को एक सूत्र में बांधने का काम किया। यही कारण है कि आज पूरा प्रदेश उनके जन्मदिन पर जश्न मना रहा है। 

रेडक्रॉस भवन में मनाया गया केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जन्मदिन

0
DEKHO NCR

फरीदाबाद, 05 मई (रूपेश कुमार )। जिला उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन व अंकुश मिगलानी, उपाध्यक्ष व महेश जोशी अग्रवाल महासचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ से प्राप्त निर्देशानुसार मनोहर लाल  खट्टर माननीय केंद्रीय मंत्री, आवास और शहरी मंत्रालय, भारत सरकार के जन्मदिवस के अवसर पर आज रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों  का आयोजन किया गया।

fbd%204

उक्त कार्यक्रम में कृष्ण कुमार चोपड़ा, महासचिव मूक बधिर कल्याणकारी संस्था, हरियाणा चंडीगढ़ बत्तौर मुख्य अतिथि उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ रक्तदान शिविर के साथ हुआ जिसमे मुख्य अतिथि द्वारा रक्तदाताओं का हौसला अफजाई की गई । इसके पश्चात नशा मुक्ति केंद्र में पौधा लगाकर आमजन को पौधा लगाने का आवाहन किया तथा भर्ती मरीजों को फल वितरण किये गए।

इसी दिन रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के उपाधीक्षक, पुरुषोत्तम सैनी  का भी जन्मदिन मनाया गया, जिसके तहत रेडक्रॉस में पंजीकृत 70  टी बी के मरीजों को प्रोटीन डाइट प्रदान की गयी तथा लंगर प्रसाद भी वितरित किया गया, बत्रा हॉस्पिटल की टीम के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, तथा बी के हॉस्पिटल की टीम के द्वारा 40 रक्त यूनिट एकत्रित एकत्रित की गई ।

उक्त कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेंद्र सोरोत ने अतिथियों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया एवं पुरषोत्तम सैनी, उप अधीक्षक ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को मनोहर लाल  खट्टर माननीय केंद्रीय मंत्री, आवास और शहरी मंत्रालय, भारत सरकार के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य एवं विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने मंच का संचालन किया तथा रक्तदान और अन्नदान को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी  देते हुए केंद्रीय मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

केंद्रीय मंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में इनर व्हील क्लब की प्रधान पूजा जैन तथा उनकी सहयोगी मुक्ता जैन, सुनीता गुप्ता, एकता रमन, शालू गोयल ने गर्मियों को मद्देनजर रखते हुए रेडक्रॉस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीजों के लिए सुविधा हेतु 2 कूलर दान स्वरूप भेट किये।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के सरंक्षक जगदीश सहदेव, विमल खंडेलवाल, महेश गट्टानी, उप सरंक्षक बीरेंदर गौर, सुनील कुमार, सदस्य सी डब्लू सी, अलायंस क्लब के गवर्नर के जी अग्रवाल, योगेंद्र तेवतिया लायंस क्लब डेफोडिल्स, रोटेरियन एच एल भूटानी, अनिल अरोरा लायंस क्लब के गवर्नर,अजय कुमार, सी ए अजीत सिंह पटवा, बीरेंदर नायब तहसीलदार, कमलेश शास्त्री, अजय सोरवंशी, प्रवक्ता दर्शन भाटिया, मीनू कौशल, प्रेम चंद गौर, सिद्धार्थ प्रताप, मिनाक्षी गोयल, लक्ष्य सैनी, संजीव सैनी, बृजेश सैनी,  सुभाष सैनी,  जितेंदर धर्मबीर, आजीवन सदस्य मनोज बंसल, आर पी  हंस, निर्मल गोयल,  प्रताप सिंह आजीवन सदस्य, संतोष कुमार सैनी, जसवंत पंवार तथा  रेड क्रॉस सोसाइटी से इशांक कौशिक ज़िला प्रशिक्षण अधिकारी , सुशिल कुमार प्रोजेक्ट मैनेजर, अरविंद कुमार, मनदीप, सुगम, रामबरन, रामकिशोर, अशोक, गुड्डी, कमलेश, रुचि, हितेश, मधु भाटिया, सोनिका एवं अन्य सामाजिक संस्थानों से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे एवं सभी ने पुरषोत्तम सैनी को जन्मदिवस की शुभकामनाये दी।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

0
DEKHO NCR
सागर सिनेमा कार्यालय में आयोजित शिविर में 120 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
पक्षियों को गर्मी से राहत देने के लिए जलपात्र भी वितरित किए गए

फरीदाबाद, 05 मई (रूपेश कुमार )। भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन के भीतर सेवा कार्यों को अत्यधिक महत्व देती है और विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सामाजिक कार्यों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस के अवसर पर विपुल गोयल के सेक्टर-16 स्थित सागर सिनेमा कार्यालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 120 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर खट्टर जी को सेवा रूपी जन्मदिवस का उपहार दिया।

fbd%203

इस अवसर पर, रक्तदान शिविर में सम्मिलित लोगों के बीच पक्षियों के लिए पानी पीने के पात्र भी वितरित किए गए। सभी लोगों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने घरों की छतों और बालकनियों में जलपात्र लगाकर पक्षियों को गर्मी में राहत प्रदान करें।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी हर उत्सव या अवसर को सेवा-मुखी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। पूर्व में भी यह देखा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा पूरे सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाती आई है। हाल ही में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने जन्मदिवस पर सभी उत्सव कार्यक्रम रद्द कर पुलवामा आतंकी हमले में शहीदों की आत्मा की शांति हेतु हवन-यज्ञ किया था और उसी दिन उनके समर्थकों द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था।

सोमवार को आयोजित रक्तदान शिविर की विशेष बात यह रही कि महिलाओं ने भी समान रूप से भागीदारी निभाई और मातृशक्ति ने पूरे उत्साह के साथ शिविर को सफल बनाया। शिविर में रोटरी क्लब फरीदाबाद द्वारा रक्त संग्रह किया गया और सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, वार्ड-36 के पार्षद कुलदीप सिंह साहनी, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंगला, वार्ड-35 के पार्षद सचिन शर्मा, वार्ड-37 के पार्षद मुकेश अग्रवाल, वार्ड 14 पार्षद नरेश नंबरदार , वार्ड 33 से पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिलानी, वार्ड 31 के पार्षद प्रतिनिधि कर्ण सिंगला, वार्ड 32 के पार्षद विनोद भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज मित्तल, भाजपा नेता अजीत नंबरदार, पंडित मुकेश शास्त्री सहित स्थानीय नेतृत्व एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर लगाया विशाल रक्तदान शिविर,854 यूनिट रक्त एकत्रित

0
DEKHO NCR
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया रक्तदाताओं को प्रोत्साहित

फरीदाबाद, 05 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल के जन्मदिन पर आज बडख़ल क्षेत्र में विशाल रक्तदान शिविर लगाकर एक दिन में 858 युनिट रक्त एकत्रित की गई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पहुंचकर रक्तदाताओं का हौंसला बढ़़ाया।

fbd%202

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री  ने कहा कि मनोहरलाल जैसे व्यक्तित्व को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि वे संत पुरुष हैं इसलिए उन्हीं से प्रेरणा लेकर बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में विधायक धनेश अदलक्खा और उनकी टीम ने जिस तरह से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया है, वह प्रशंसनीय हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान को महादान है क्योंकि एक युनिट रक्त से अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। जन्मदिन पर दूसरे लोगों के लिए जीवन दान का कार्य करना दुर्लभ व प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास भविष्य में भी किए जाने चाहिए। इससे अन्य लोगों को भी सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर विधायक धनेश अदलक्खा ने बताया कि ईएसआई अस्पताल, रोटरी ब्लड बैंक, संतों का गुरुद्वारा सहित सामाजिक संस्थाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए 858 युनिट रक्त एकत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल के व्यक्तित्व के कारण ही आज रक्तदाताओं में जोश देखने को मिला। इस कारण एक ही दिन में इतना अधिक रक्तदान से जनहित के कार्य को बढ़ावा मिला है।  पुलिस कमिश्नर, एसडीएम सहित तमाम अधिकारीगण भी विशेष अतिथि के तौर पर इस दौरान मौजूद रहे।

सरकार के पारदर्शी सिस्टम से लोगों को मिल रहा सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ : डीसी

0
DEKHO NCR
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विभिन्न स्कीमों के तहत जिला के 1309 पात्र   लाभार्थियों के खातों में डीबीटी माध्यम से स्थानांतरित की पेंशन
डीसी विक्रम सिंह ने कहा, जिले में सभी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ किया जा रहा     लागू

फरीदाबाद, 05 मई (रूपेश कुमार )। सरकार द्वारा विकसित पारदर्शी एवं डिजिटल सिस्टम के चलते अब आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का त्वरित और सीधा लाभ मिल रहा है। अंत्योदय उत्थान के लक्ष्य के साथ धरातल पर काम कर रही हरियाणा सरकार अब विभिन्न जनसेवाओं का लाभ लोगों को घर बैठे ही दे रही है और इसका सशक्त माध्यम बना है परिवार पहचान पत्र। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ में आयोजित बैठक के दौरान विभिन्न स्कीमों के तहत जिला के पात्र लाभार्थियों के खाते में संबंधित स्कीम की राशि ट्रांसफर कर, उन्हें विश्वास दिलाया कि हरियाणा सरकार आमजन के सेवार्थ पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

fbd%201

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने सहित हरियाणावासियों को सरल व सुगम माध्यम से सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई परिवार पहचान पत्र योजना का अब धरातल पर असर दिखने लगा है। उन्होंने बताया विभिन्न पेंशन योजना को परिवार पहचान पत्र से जोड़ने के बाद अब पात्र लोगों को राहत मिलने लगी है। प्रदेश में जब से सरकार की यह फ्लैगशिप योजना शुरू हुई है, तब से आयु व आय के निर्धारित मापदंडों को पूरा करने वाले पात्र लाभार्थियों की पेंशन ऑटो मोड में बनने लगी है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत अप्रैल माह में जिला के 1309 लोगों को विभिन्न स्कीमों का लाभ लेने के लिए पात्र पाया गया। जिन्हें आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से डीबीटी के माध्यम से सीधा लाभान्वित किया है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज विभिन्न स्कीमों के तहत 1309 लोगों को लाभान्वित किया है। जिसमें वृद्धावस्था पेंशन के 948, निशक्तजन पेंशन के 44, विधवा पेंशन के 122, लाडली स्कीम के 39, निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता स्कीम के 129, कैंसर रोगी वित्तीय सहायता स्कीम के 1, विदुर पेंशन के 25 तथा स्कूल न जाने वाले दिव्यांग बच्चों के लिए वित्तीय सहायता स्कीम के 1 पात्र लाभार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न सरकारी स्कीमों को पहचान पत्र से जोड़ने के बाद अब आमजन को राहत मिलने लगी है। वहीं अपात्र व्यक्तियों को भी सरल माध्यम से चिन्हित किया जा रहा है।

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में सभी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू किया जा रहा है ताकि पात्र लाभार्थियों तक बिना किसी बिचौलिए के सहायता पहुंच सके। आम जनता से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता या योजना का लाभ लेने हेतु स्वयं पंजीकरण करें और किसी दलाल अथवा अवैध वसूली से बचें। जिला प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में सीईओ जिला परिषद सतबीर मान, सीटीएम अंकित कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी ममता शर्मा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज एनआईटी फरीदाबाद को देंगे विकास की नई सौगात

0
DEKHO NCR
एफएमडीए की छठी बैठक की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री सैनी

फरीदाबाद, 03 मई (रूपेश कुमार )। उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, 04 मई को फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित सभागार कक्ष में दोपहर 02 बजे फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की छठी बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

main%204

उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांय 05 बजे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की डबुआ मंडी में विधायक सतीश फगना द्वारा आयोजित जन आभार रैली में शिरकत करेंगे और इसी रैली के दौरान ऑनलाइन माध्यम से गांव धौज में सीवेज पाइपलाइन की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वे रैली में उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

जल विवाद पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक

0
DEKHO NCR
हरियाणा के हिस्से पर लगाई गई अमानवीय एवं असंवैधानिक रोक को तुरंत हटाने का किया गया आग्रह  

चंडीगढ़, 03 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा और पंजाब के मध्य चल रहे जल विवाद पर आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें हरियाणा के हितों की सुरक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके पंजाब सरकार से आग्रह किया गया कि बीबीएमबी की तकनीकी समिति के 23 अप्रैल, 2025 के तथा बीबीएमबी बोर्ड के 30 अप्रैल, 2025 के फैसलों को बिना शर्त लागू किया जाए। हरियाणा को मिलने वाले पानी के हिस्से पर लगाई गई अमानवीय, अनुचित, अवैध एवं असंवैधानिक रोक को तुरंत हटाया जाए।

main%201

सर्वदलीय बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज, श्री रणबीर गंगवा, श्री श्याम सिंह राणा, श्रीमती श्रुति चौधरी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली, कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री उदयभान, इनेलो पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्री रामपाल माजरा व विधायक श्री आदित्य देवीलाल, जजपा पार्टी की ओर से पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला व पूर्व विधायक श्री अमरजीत ढांडा, आम आदमी पार्टी से श्री सुशील गुप्ता, बीएसपी से श्री कृष्ण जमालपुर, सीपीआई (एम) से श्री ओमप्रकाश और मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर मौजूद रहे।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने पिछले 10 सालों के आंकड़े प्रस्तुत कर जल वितरण की जानकारी सांझा की। इसके बाद सभी नेताओं ने विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान सभी नेताओं ने हरियाणा में पीने के पानी के संबंध में उभरे जल संकट पर चिंता व्यक्त की और पंजाब द्वारा हरियाणा के हिस्से के पानी को रोकने को असंवैधानिक बताया।

सभी नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार तथ्यों को तोड़—मरोड़ कर भ्रामक प्रचार कर रही है। हरियाणा कोई अतिरिक्त पानी की मांग नहीं कर रहा है और न ही पंजाब के हिस्से का पानी मांग रहा है। हरियाणा तो उसे हर साल मिलने वाले पानी के अपने हिस्से को पूरा देने की मांग कर रहा है, जोकि अभी पंजाब द्वारा गैर-कानूनी तरीके से रोक दिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री का कहना कि हरियाणा ने अपने कोटे का पूरा पानी इस्तेमाल कर लिया है, यह प्रचार भी गलत है। वास्तविकता यह है कि डैम के पानी में कोई कोटा नहीं होता, बल्कि डैम में पानी की उपलब्धता के आधार पर राज्यों को पानी का वितरण तय किया जाता है। हरियाणा द्वारा अपने पानी के हिस्से को पूरा मांगने से न तो पंजाब का पानी कम हो रहा है और न ही डैम में पानी कम हो रहा है। सभी नेताओं ने एक मत से कहा कि हरियाणा की जनता के हित में और उसके हिस्से का पूरा पानी लेने के लिए हम हरियाणा सरकार के साथ हैं।

पिछले 10 सालों में पंजाब व हरियाणा को दिए गए पानी का ब्यौरा देते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब ने हर साल अपने हिस्से से काफी ज्यादा पानी का उपयोग किया है।

बैठक में सभी नेताओं ने एकमत से कहा कि पंजाब का संघीय ढांचे पर विश्वास नहीं है। जहां एक ओर हरियाणा का हमेशा सभी समझौतों पर सकारात्मक रवैया रहा है, वहीं पंजाब ने सभी समझौतों को नकारने का काम किया है। अब भी पंजाब सरकार राजनीतिक पैठ जमाने के लिए भ्रामक प्रचार करते हुए हरियाणा के लोगों के पीने के पानी को रोकने का असंवैधानिक कार्य कर रही है।

बैठक के दौरान श्री नायब सिंह सैनी ने प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि हम संकल्प करते हैं कि हरियाणा के हिस्से के पानी को सुनिश्चित करने के लिए तथा एसवाईएल का शीघ्र निर्माण करवाने के लिए हम सब एकजुट होकर कोई भी कानूनी लड़ाई लड़ने और राज्य तथा केंद्र दोनों स्तरों पर हर संभव राजनैतिक प्रयास करने के लिए हरियाणा सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। हम दोनों राज्यों की जनता से अपील भी करते हैं कि वे आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखें। साथ ही, इनमें खलल डालने की मंशा रखने वाले स्वार्थी तत्वों के भ्रामक प्रचार से बचें। मुख्यमंत्री द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर सभी दलों के नेताओं ने अपनी सहमति जताई और कहा कि इस विषय पर मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े हैं।

मुख्यमंत्री का पंजाब सरकार पर निशाना, पंजाब सरकार एसवाईएल न बनाकर सिंचाई के पानी पर डाका डालने के बाद अब हरियाणा के लोगों के पीने के पानी को रोक कर कर रही असंवैधानिक कार्य

सर्वदलीय बैठक के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पंजाब की सरकार एसवाईएल न बनाकर सिंचाई के पानी पर डाका डालने के बाद अब हरियाणा के लोगों के पीने के पानी को रोक कर असंवैधानिक काम कर रही है। हरियाणा सरकार के सामने अपने हिस्से का पानी लेने के लिए सभी विकल्प खुले है। और आज ही इस विषय पर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की बैठक होनी है, जिसके बाद हरियाणा अपनी रणनीति तय करेंगे।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब ने पानी के मुद्दे पर विधानसभा का सत्र भी बुलाया है। इन सभी पहलुओं को हरियाणा सरकार गंभीरता से देख रही है। उन्होंने कहा कि पानी के इस गंभीर मुद्दे पर हम सभी को केंद्र सरकार से मिलना है या हरियाणा विधानसभा का सत्र बुलाना है, इसकी रणनीति बाद में तय करेंगे।

पानी को देश की संपत्ति बताते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा और पंजाब दोनों भाई—भाई हैं। पंजाब सरकार द्वारा राजनीतिक स्वार्थ साधने के लिए भ्रामक प्रचार करना निंदनीय है। इस प्रकरण में आम जनता आहत नहीं होनी चाहिए, चाहे वह हरियाणा की हो, या पंजाब की हो।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार के साथ—साथ सभी दल के नेता उनके इस बयान की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए और उनको साक्षी मानकर हमें सौहार्दपूर्ण तरीके से आगे बढ़ना चाहिए, न कि इस मामले में राजनीति करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मान साहब असंवैधानिक रूप से हरियाणा का पानी रोकने का काम कर रहे हैं। यह पानी पूरे देश का है। भारत विभाजन के समय पानी का बंटवारा भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था। आगे फिर यह बंटवारा राज्यों में हुआ। इस तरह पानी किसी एक प्रदेश का नहीं है। यही नहीं आज भी समस्या इतनी बड़ी नहीं है, जितनी मान सरकार दिखा रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा को उस वर्ष भी पूरा पानी मिलता रहा है, जब वर्ष 2016, 2017, 2018 और 2019 में बांध का जलस्तर सबसे कम रहा है। यही नहीं इस समय जलस्तर उन वर्षों से कहीं ज्यादा है। वर्ष 2019 में जलस्तर 1623 था, तो 0.553 एमएएफ पानी फालतू हो गया था। स्पष्ट है कि हमें बांध से पानी निकालना ही पड़ता है ताकि बारिश के समय उसे भरा जा सके। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा को हर वर्ष लगभग 8500 क्यूसेक पानी ही मिलता रहा है। राज्यों की माँग हर 15 दिन में कम या ज्यादा होती रहती है, जिसे बीबीएमबी की एक तकनीकी कमेटी द्वारा तय किया जाता है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गत 26 अप्रैल को उन्होंने स्वयं श्री भगवंत मान को फोन पर बताया था कि बी.बी.एम.बी. की टेक्निकल कमेटी ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान को पानी छोड़ने का जो निर्णय 23 अप्रैल को लिया था, उसके क्रियान्वयन में पंजाब के अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं। उस दिन मान साहब ने मुझे स्पष्ट आश्वासन दिया था कि वे तुरंत अपने अधिकारियों को निर्देश देकर कल ही इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करवाएंगे। इस मामले में 27 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक जब पंजाब के अधिकारियों ने कुछ नहीं किया तो मैंने श्री भगवंत मान को पत्र लिखकर इन तथ्यों से अवगत करवाया। 48 घंटे तक पत्र का जवाब नहीं दिया। बल्कि, मान साहब ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए एक वीडियो जारी करके तथ्यों को दरकिनार करते हुए, जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लिए कुल आवंटित क्षमता 12.55 एमएएफ है, जबकि हरियाणा को 10.67 एमएएफ ही पानी मिल रहा है। जबकि पंजाब के लिए कुल आवंटित क्षमता 14.67 एमएएफ है, परंतु पंजाब 17.15 एमएएफ पानी का उपयोग कर रहा है। इससे स्पष्ट है कि पंजाब अपने आवंटित हिस्से से कहीं ज्यादा मात्रा में पानी का उपयोग कर रहा है। जबकि, हरियाणा को उसके आवंटित हिस्से से 17 प्रतिशत कम पानी मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि एसवाईएल का निर्माण न होने के कारण भी हरियाणा पानी के अपने आवंटित 3.5 एमएएफ हिस्से में से केवल 1.62 एमएएफ पानी का ही उपयोग कर पा रहा है। जबकि भगवंत मान की सरकार तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर केवल भ्रमित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के काफी जिलों में पीने के पानी की समस्या आ रही है, जिसको हम संभाल रहे हैं। यह समस्या न आती अगर मान साहब पानी न रोकते।

उन्होंने कहा कि बीबीएमबी, जो एक केंद्रीय और निष्पक्ष संस्था है, ने तकनीकी आधार पर हरियाणा का कोटा तय किया। लेकिन मान सरकार ने इसे मानने से इनकार कर दिया। यह न केवल हरियाणा के साथ अन्याय है, बल्कि भारत के संघीय ढांचे पर सीधा प्रहार है। इतना ही नहीं, मान साहब का दावा कि 31 मार्च को हरियाणा का पानी खत्म हो गया, पूरी तरह भ्रामक है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022, 2023 और 2024 में कभी भी अप्रैल और मई माह में हरियाणा कॉन्टेक्ट प्वाइंट पर 9000 क्युसिक से कम पानी नहीं दिया गया। मई के महीने में डैम से जो पानी आता है, वह पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान पीने के लिए ही उपयोग करते हैं। कई साल से हरियाणा को आने वाले पानी में से 800 क्यूसिक पानी राजस्थान, 400 क्यूसिक पानी पंजाब और 500 क्यूसिक पानी दिल्ली को जाता है। अगर पिछले तीन साल की बात करें, तो मई 2022 में हरियाणा को औसतन 9780 क्युसिक, मई 2023 में औसतन 9633 क्युसिक और मई 2024 में औसतन 10062 क्युसिक पानी मिला था।

श्री नायब सिंह सैनी ने हैरानी जताते हुए कहा कि पंजाब सरकार को पहले दिल्ली को जाने वाले पानी पर कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन दिल्ली चुनाव के परिणाम के बाद ऐसा लगता है कि पंजाब सरकार ये सब दिल्ली की जनता से बदला लेने के लिए कर रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जल विवाद और अन्य मुद्दों के जरिए भारत के संघीय ढांचे को कमजोर कर रही है। ऐसा ही उदाहरण एसवाईएल (सतलुज-यमुना लिंक) का भी है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरियाणा के पक्ष में स्पष्ट आदेश दिए जाने के बावजूद पंजाब की मान सरकार सहयोग की बजाय टकराव की राह पर है। यह स्थिति केवल न्यायपालिका की अवमानना नहीं है, बल्कि यह संघीय मर्यादा और अंतर-राज्यीय सौहार्द का भी सीधा उल्लंघन है। अब यही रुख भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) को लेकर भी देखने को मिल रहा है। मान साहब द्वारा जल बंटवारे में बाधा डाली जा रही है, जबकि हरियाणा कोई अतिरिक्त पानी नहीं मांग रहा, वह तो केवल अपने पूर्व निर्धारित हिस्से की मांग कर रहा है।

सिटी ब्य़ूटीफूल चंडीगढ़ में नशा रूपी कुरीति का कोई काम नहीं: नायब सिंह सैनी

0
DEKHO NCR
मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ चंडीगढ़ में निकाले गए पैदल मार्च में की शिरकत

चंडीगढ़, 03 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के विजन में युवाओं की अहम भूमिका होगी। इसके लिए युवाओं को नशे से दूर रहना होगा। स्वस्थ युवा ऊर्जा के साथ विकसित भारत बनाए जाने के सपने को साकार करने में विशेष योगदान दें पाएंगे।

main%205

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में नशे के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ पैदल मार्च निकाला गया। जिसमें ट्राई सिटी के युवाओं व उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मार्च के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जब एक बार युवा कुछ कर गुजरने की ठान लेते हैं, तो वे उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं का जोश इस बात को दर्शाता है कि वे विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। संदेश यहीं है कि नशा पूर्णतः खत्म हो। उन्होंने कहा कि सिटी ब्य़ूटीफूल चंडीगढ़ में नशे रूपी कुरीति की कोई जगह नहीं है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी सरकार ने नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चला रखे है, इस अभियानों को आमजन का खूब समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है।  उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए योगदान दें। नशे के खिलाफ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक सामूहिक संकल्प है, जो हमारे समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त करने का, हमारी युवा पीढ़ी को उज्ज्वल भविष्य देने का और अपने देश को स्वस्थ और विकसित बनाने का है।

नशे के खिलाफ पैदल मार्च में पंजाब के राज्यपाल व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान सहित कई राजनेताओं ने भाग लिया।a